ब्रेकिंग न्यूज़

1 अक्टूबर का इतिहास : जानिए भारत और विश्व की 500 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of October 1: Know about important events of 500 years of India and the world

1542 मरियम उज़ ज़मानी जो जोधा बाई कही गई राजा भारमल और रानी चंपावती की बेटी, मुगल बादशाह अकबर की पत्नी का जन्म आमेर, राजस्थान में हुआ।

1705 हंगरी के स्वतंत्र होने के बाद रकोजी को राजा बनाया जायेगा, यह फैसला हंगरी के सांसदों ने किया।

1801 स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले सैन इल्डेफोन्सो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर कर फ्रांस को लौटा दिया।

1838 ब्रिटिश कालीन भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड ने शिमला मैनिफेस्टो जारी किया, जिसकी वजह से पहला एंग्लो-अफगान युद्ध हुआ।

1854 अंग्रेज सरकार ने भारत में डाक टिकट का प्रचालन आरंभ किया। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का चेहरा और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।



1867 विख्यात समाजवादी जर्मन दार्शनिक, लेखक, चिंतक, संगठनकर्ता, अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक दास कैपिटल प्रकाशित हुई। यह किताब दुनिया भर में बहुत पढ़ी जाती है।

1888 नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।

1890 संरक्षणवादी जॉन मुइर और लेखक रॉबर्ट अंडरवुड जॉनसन के आग्रह पर अमेरिकी कांग्रेस ने कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क की स्थापना की।

1904 कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के संस्थापकों में से एक, भारत के प्रमुख वामपंथी नेता और 1952 में प्रथम लोकसभा के लिए सांसद का चुनाव जीतने वाले ए. के. गोपालन का जन्म कन्नूर, केरल में हुआ।

1895 हरियाणा के करनाल में पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री बने लियाकत अली खान का जन्म हुआ।

1906 मशहूर भारतीय फिल्म संगीतकार एसडी बर्मन यानी सचिन देव बर्मन का जन्म हुआ। वे त्रिपुरा राजघराने के सदस्य थे।

1908 टिन लिजी के नाम से लोकप्रिय फोर्ड मॉडल टी कार जनता के लिए उपलब्ध कराया गया। यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य अमेरिका के आम नागरिकों हेतु किफायती और भरोसेमंद थी।

1910 हाॅलीवुड के नगर लॉस एंजेलिस में लॉस एंजिल्स टाइम्स की इमारत एक बड़े बम धमाके में ध्वस्त हो गई जिसमें 21 लोगों मौत और कई लोग घायल हुए।

1919 ब्रिटिश सरकार ने हन्टर समिति की स्थापना की। 1919 में इसी दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार असरार उल हसन खान यानी मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।

1921 बीसवीं सदी के तेलुगू सिनेमा के बहुप्रतिभावान अभिनेता, हास्य कलाकार और फिल्म निर्माता रमन रेड्डी का जन्म जगदेवी पेटा, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1922 एक हजार से अधिक तेलुगू फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए विख्यात, विभिन्न पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने वाले तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू रामलिंगइया का जन्म पलाकोल्लू, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1945 भारत के 14वें राष्ट्रपति हुए भाजपा नेता रामनाथ कोविंद का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश के परौंख गांव में हुआ।

1947 बाॅम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट में जज और हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में जज हुए दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ।

1949 चीन के महान समाजवादी नेता माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया और संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा।

1953 आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। यह राज्य भी अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बंट चुका है।

1960 नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1964 टोक्यो ओलंपिक के समय जापान में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शुरु की गई। इसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटा थी। इसी दिन राजस्थान के जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म लक्ष्मणगढ़ में हुआ।

1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1969 जाने माने फिल्म और टेलीविजन अभिनेता महेश ठाकुर का जन्म बंबई में हुआ।

1970 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, टेलीविजन प्रोग्राम लेखक, यात्रा सलाहकार सलीम अहमद का जन्म मट्टनपुर, कन्नूर जिला, केरल में हुआ।

1975 फिलीपींस में मुहम्मद अली ने 14वें राउंड में जो फ्रेजर को प्रैक्टिकल नॉकआउट से हराया। इस मैच को इतिहास में सबसे महान मुक्केबाजी मैचों में से एक माना जाता है और इसे प्रायः थ्रिला इन मनीला मैच कहा जाता है।

1976 अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। स्वाइन फ्लू बुखार से सुरक्षा के मद्देनजर यह टीकाकरण किया गया।

1978 भारत में बालिकाओं के विवाह की आयु 14 वर्ष से बढ़ा कर 18 वर्ष और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष की।

1979 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल श्रद्धा निगम का जन्म हुआ।

1984 मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक, लेखक, गीतकार, पटकथाकार और मनोरंजन-फिल्म उद्योग के बहुप्रतिभावान व्यक्ति विनीत श्रीनिवासन का जन्म कुटुपारंबा, केरल में जन्म हुआ।

1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय माॅडल और अभिनेत्री अनुष्का रंजन का जन्म मुंबई में हुआ।

1990 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशिका और माॅडल ज़ोया हुसैन का दिल्ली में जन्म हुआ।

1991 संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस या अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है-बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलवाना।

1996 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1998 श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्जे के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत हुई। इसमें मुख्य रूप से सेना ने नरसंहार किया।

2000 सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2002 गोवा में दो विमान फ्लाय पास्ट के दौरान आपस में टकराए।

2003 नदियों को जोड़ने के बावत बांग्लादेश की चिंताओं को भारत ने दूर किया।

2004 इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

2005 इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

2007 जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2008 अमेरिकी संसद यानी यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को खत्म किया।

2013 एक बौद्ध भीड़ ने 70 से अधिक मुस्लिम घरों में तोड़-फोड़ की और म्यांमार के राखाइन राज्य में 94 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी।

2015 ग्वाटेमाला के संता कैटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।

2016 भारत ने स्पेट्रम यानी टेलिकॉम तरंगों  की सबसे बड़ी नीलामी कर पहले दिन की बिक्री से 535.31 अरब रुपए पाए।

2019 अमेरिका की फोर्ड मोटर कंपनी और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में संयुक्त उपक्रम शुरू करने की घोषणा की।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback