जिंदगी कोई सीधा और आसान गलियारा नहीं है जिस पर हम आजाद और बिना किसी रुकावट के चलते हैं, बल्कि रास्तों की एक भूलभुलैया है, जिससे हमें अपना रास्ता खोजना होगा, खोए हुए और कन्फ्यूज, कभी-कभी एक अंधी गली में फंसकर। लेकिन हमेशा, अगर हममें विश्वास है, तो हमारे लिए एक दरवाजा खुलेगा, शायद ऐसा नहीं जिसके बारे में हमने खुद कभी सोचा होगा, बल्कि एक ऐसा दरवाजा जो आखिर में हमारे लिए अच्छा साबित होगा। -जोसेफ क्रोनिन
64 ईस्वी में 19 जुलाई को भयानक आग लगने से रोम का बड़ा हिस्सा जल कर खाक हो गया। इसे द ग्रेट फायर ऑफ रोम कहा जाता है।
514 ईस्वी में 19 जुलाई को रोम के बिशप पोप सिम्माचस का निधन हुआ।
998 ईस्वी में 19 जुलाई को अरब-बीजेंटाइन युद्ध में अपामिया के पास भयंकर रक्तपात हुआ और बीजेंटाइन जीत गया लेकिन युद्ध खत्म होते-होते एक अकेले अरब-कुर्द योद्धा ने बीजेंटाइन कमांडर डेमियन डालस्सैनो को मार दिया।
711 ईस्वी में 19 जुलाई को तारिक इब्न जियाद के नेतृत्व में उमय्यद सेना ने राजा रोडेरिक के नेतृत्व में विसिगोथ्स को ग्वाडालेट युद्ध में हराया। यह लड़ाई बर्बर हमलों की एक श्रृंखला की परिणति और अल-अंडालस की शुरुआत के रूप में महत्वपूर्ण थी। रोडेरिक विसिगोथिक कुलीन वर्ग के कई सदस्यों के साथ लड़ाई में मारे गए।
806 ईस्वी में 19 जुलाई को चीन के तांग राजवंश के सैन्य जनरल और राजनेता ली शिगु (यी सागो, जन्म 778) का निधन हुआ। ली शिगु ने पिंगलू सर्किट (आधुनिक ताइआन, शेडोंग में मुख्यालय) के सैन्य गवर्नर (जिदुशी) के रूप में और शाही शासन से वास्तविक रूप से स्वतंत्र तरीके से सर्किट पर शासन किया।
998 ईस्वी में 19 जुलाई को बीजान्टिन अभिजात और डालासेनोस कुलीन परिवार के पहले सदस्य, अन्ताकिया के सैन्य गवर्नर (डौक्स) डेमियन डालासेनोस की मौत अपामिया के युद्ध में हुई।
1030 ईस्वी में 19 जुलाई को जाने माने फ्रांसीसी बिशप और कवि एडलबेरोन का निधन हुआ।
1223 दश्त-ए किपचक में अल-मलिक अल-जहीर रुक्न अल-दीन बेबर्स अल-बुंदुकदारी (अबू अल-फुतुह, बाइबर्स या बेयबर्स) का जन्म हुआ। आगे चलकर बाइबर्स कुतुज के बाद बहरी राजवंश में तुर्क किपचक मूल का, मिस्र और सीरिया का चौथा मामलुक सुल्तान बना। वह मिस्र की सेना के कमांडरों में प्रमुख था जिसने फ्रांस के राजा लुई 9वें के सातवें धर्मयुद्ध को पराजित किया। उसने 1260 में ऐन जलुत की लड़ाई में मिस्र की सेना के मोहरा का भी नेतृत्व किया जिसमें मंगोल सेना को भारी हार का सामना करना पड़ा।
1333 स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ जिसमें अंग्रेजो ने स्कॉटों का दमन कर उनपर विजय हासिल कर ली।
1545 ट्यूडर युद्धपोत मैरी रोज पोर्ट्समाउथ के पास डूब गया। 1982 में समुद्री पुरातत्व के इतिहास में सबसे जटिल और महंगी खोज परियोजनाओं में से एक में मैरी रोज के मलबे को खोजा जा सका।
1553 लेडी जेन ग्रे के स्थान पर इंग्लैंड की रानी मैरी प्रथम बन गईं। जेन ग्रे केवल 9 दिन रानी रह सकीं। वे 10 जुलाई 1553 को रानी नियुक्त हुई थीं।
1763 ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में पराजित किया।
1814 रिवॉल्वर का निर्माण करने वाले, अमेरिकी आविष्कारक, इंजीनियर, उद्यमी और व्यवसायी सैमुअल कोल्ट का जन्म हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, अमेरिका में हुआ।
1819 ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में गॉटफ्रीड केलर का जन्म हुआ। गॉटफ्रीड केलर विख्यात स्विस कवि और जर्मन साहित्यकार बने। अपने उपन्यास ग्रीन हेनरी और सेल्डविला फोल्क्स नामक लघु उपन्यासों के संग्रह के लिए प्रसिद्ध गॉटफ्रीड केलर19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में साहित्यिक यथार्थवाद के सबसे लोकप्रिय कथाकारों में से एक बने। गॉटफ्रीड केलर ने कहा, मानव जीवन अनंत काल के लिए एक शिक्षा है।
1827 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही मंगल पांडे का जन्म नगवा, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ। मंगल पांडे द्वारा प्रारंभ यह विद्रोह व्यापक हो गया इस कारण ईस्ट इंडिया कंपनी खत्म हो गई और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1858 के जरिए ब्रिटिश राज की शुरुआत हुई।
1832 वॉर्सेस्टर इन्फर्मरी के बोर्ड रूम में एक बैठक में सर चार्ल्स हेस्टिंग्स द्वारा प्रांतीय चिकित्सा और शल्य चिकित्सा संघ के रूप में ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना की गई।
1834 पेरिस, फ्रांस साम्राज्य में एडगर डेगास (हिलैरे-जर्मेन-एडगर डी गैस) का जन्म हुआ। एडगर डेगास जाने माने फ्रांसीसी प्रभाववादी कलाकार बने जो अपने पेस्टल चित्रों और तैल चित्रों के लिए प्रसिद्ध हुए।
1843 ब्रूनेल के स्टीमशिप एसएस ग्रेट ब्रिटेन को लॉन्च किया गया जो लोहे के पतवार और स्क्रू प्रोपेलर के साथ पहला और दुनिया का सबसे बड़ा जहाज समुद्री जहाज बन गया।
1848 न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1860 फॉल रिवर, मैसाचुसेट्स में लिजी एंड्रयू बोर्डेन का जन्म हुआ। इस अमेरिकी महिला पर 4 अगस्त, 1892 को फॉल रिवर, मैसाचुसेट्स में अपने पिता और सौतेली माँ की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगाया गया। इस मामले को व्यापक प्रेस कवरेज मिली। बाद में बोर्डेन हत्याओं और मुकदमे को संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यापक प्रचार मिला, और यह अमेरिकी लोकप्रिय संस्कृति में एक विषय बना रहा, जिसे फॉल रिवर क्षेत्र के आसपास कई फिल्मों, नाटकीय प्रस्तुतियों, साहित्यिक कार्यों और लोक कविताओं में दर्शाया गया। यद्यपि बाद में लिजी एंड्रयू बोर्डेन को आरोप से बरी कर दिया गया। हत्याएं किसने कीं यह अज्ञात रहा।
1864 ताइपिंग विद्रोह में नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने ताइपिंग को पराजित कर दिया।
1870 फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1881 जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म हुआ।
1893 रूस के विश्व प्रसिद्ध कवि, लेखक, चिंतक व्लादीमीर व्लादीमीरोविच मायकोवस्की का जन्म बगदाती, जॉर्जिया में हुआ। अमेरिका में काले लोगों का दमन, उनके साथ हो रहे भेदभाव और उनकी दुर्दशा देखने के बाद 1927 में लिखी लंबी कविता टू ऑवर यूथ में मायकोवस्की ने लिखा है- अगर मैं एक बुजुर्ग काला इंसान होता, मैं रूसी सीखता, बिना हताशा या काहिली के, केवल इसलिए कि रूसी लेनिन की भाषा थी।
1894 बंगाल के प्रसिद्ध मुस्लिम नेता ख्वाजा नजीमुद्दीन का जन्म हुआ जो पाकिस्तान के दूसरे प्रधानमंत्री बने। 1894 में इसी दिन अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, माइक्रोवेव ओवन के आविष्कारक पर्सी स्पेंसर का जन्म हुआ।
1896 कार्ड्रॉस, स्कॉटलैंड में आर्चीबाल्ड जोसेफ क्रोनिन (क्रोनोग) का जन्म हुआ। जोसेफ क्रोनिन प्रसिद्ध स्कॉटिश चिकित्सक और उपन्यासकार बने। धर्म और ईश्वर में विश्वास रखने वाले जोसेफ क्रोनिन का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास द सिटाडेल (1937) है, यह स्कॉटिश चिकित्सक के बारे में है जो एक वेल्श खनन गांव में काम करता है और फिर लंदन में एक उच्च भुगतान वाली निजी प्रैक्टिस में चला जाता है जहाँ उसका कुछ डॉक्टरों के लालच और अक्षमता से मोहभंग हो जाता है। पुस्तक लिखने में क्रोनिन ने एक खान चिकित्सा निरीक्षक और हार्ले स्ट्रीट पर एक चिकित्सक के रूप में अपने अनुभवों का उपयोग किया। द सिटाडेल ने ब्रिटिश चिकित्सा में अन्याय को उजागर किया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को प्रेरित करने में मदद की। द स्टार्स लुक डाउन क्रोनिन के 1935 के नॉवेला कंट्री डॉक्टर को बीबीसी रेडियो और टीवी सीरीज, डॉ. फिनले की केसबुक (1962-1971) में रूपांतरित किया गया। जोसेफ क्रोनिन ने दर्जनों किताबें लिखीं। उनकी कहानियों पर कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण हुआ।
1898 बर्लिन, जर्मनी में हर्बर्ट मार्क्यूज का जन्म हुआ। हर्बर्ट मार्क्यूज जर्मन-अमेरिकी दार्शनिक, सामाजिक आलोचक, राजनीतिक सिद्धांतकार बने और फ्रैंकफर्ट स्कूल ऑफ क्रिटिकल थ्योरी से जुड़े। हर्बर्ट मार्क्यूज ने कहा, अधिकांश लोग आजादी से डरते हैं। उन्हें इससे डरने के लिए अनुकूलित किया जाता है।
1899 मनिहारी, पूर्णिया जिला, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में बलाई चंद मुखोपाध्याय का जन्म हुआ। बलाई चंद मुखोपाध्याय विख्यात भारतीय बांग्ला उपन्यासकार, कथाकार, नाटककार, कवि और चिकित्सक थे, जिन्होंने बनफुल (जंगली फूल) के उपनाम से लिखा था। उन्हें नागरिक सम्मान पद्म भूषण (1975) से सम्मानित किया गया। बलाई चंद मुखोपाध्याय कहा है, अगर आपको नौकरी नहीं मिलती, तो शिक्षा का कोई मतलब नहीं है। और, मेरे मन की बातें कभी जाहिर नहीं हुईं, और न ही कभी होंगी। दूसरों को सुनकर, मैं सबसे बस उधार ली हुई भाषा में ही बात करता हूँ। मेरी अपनी कहानी हमेशा अनकही ही रहेगी, एक ऐसा राज जो पूरी तरह से मेरा है।
1900 फ्रांस की पहली मेट्रो रेल राजधानी पैरिस में चली। इसी दिन स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता और साहित्यकार खूबचंद बघेल का जन्म हुआ।
1902 आंध्र प्रदेश के पेदापुलिवरु में समुद्रला सीनियर (समुद्रला राघवाचार्य) का जन्म हुआ। समुद्रला सीनियर तेलुगू के प्रसिद्ध पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्व गायक, निर्देशक और निर्माता बने।
1903 फ्रांस के साइक्लिस्ट मोरिस गेरिन ने 2ए428 किलोमीटर लंबा पहला टूर डी फ्रांस जीता।
1909 बीसवीं सदी की मलयालम भाषा की प्रमुख कवियित्री (पद्मभूषण, सरस्वती सम्मान और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त) नालापत बालमणि अम्मा का जन्म पुन्नयुरकुलम, केरल में हुआ।
1922 मलेशिया के राजा तुअंकु जाफडर इब्नी अलमर्हम तुअंकु अब्दुल रहमान का जन्म हुआ।
1938 भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक (ब्रह्मांड के स्थिर अवस्था सिद्धांत के विशेषज्ञ और फ्रेड हॉयल के साथ भौतिकी के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के प्रतिपादक) जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म कोल्हापुर में हुआ।
1940 जर्मन फासिस्ट तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।
1941 नदीम बेग के नाम से मशहूर पाकिस्तान के फिल्म अभिनेता मिर्जा नजीर बेग मुगल का जन्म विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ। इसी दिन पहली कार्टून फिल्म की सफलता के बाद विलियम हैना और जोसेफ बार्बेरा ने द मिडनाइट स्नैक्स नाम से दूसरी फिल्म बनाई। यह फिल्म 19 जुलाई 1941 को रिलीज हुई। द मिडनाइट स्नैक्स फिल्म में पहली बार चूहे और बिल्ली के चरित्रों को टॉम एंड जैरी नाम दिया गया।
1947 बर्मा के प्रधानमंत्री आंग सेन की रंगून में हत्या कर दी गई।
1948 भारत के 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे राधाबिनोद कोइजाम का जन्म हुआ।
1955 विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे रोजर बिन्नी का जन्म बंगलौर में हुआ।
1956 विख्यात तेलूगू फिल्म अभिनेता राजेंद्र प्रसाद का जन्म नीम्माकुरु, आंध्र प्रदेश में हुआ। इसी दिन भारतीय कॉरपोरेट कानूनी मामलों की प्रमुख अधिवक्ता जिया मोदी का जन्म बंबई में हुआ।
1969 अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रांग और बज ऑल्ड्रिन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहल-कदमी की।
1961 विख्यात भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर, पत्रकार और खेल समीक्षक हर्षा भोगले का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1969 तमाम विरोध के बावजूद बेहद साहसिक निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था, ज्यादातर निम्न मध्यवर्ग और निम्न वर्ग बैंकिंग सेवाओं से वंचित था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया। राष्ट्रीयकरण के बाद भारत के बैंकिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई। आम लोगों को बैंकिंग सेवाएं मिलने लगीं। इससे बैंकों की शाखाएं कस्बाई और ग्रामीण इलाकों तक में खुलीं। रोजगार भी बैंकिंग सेवा में बढ़े और छोटे कारोबारियों, किसानों इत्यादि को भी इससे बहुत लाभ हुआ। भारत में बहुत से विदेशी और निजी क्षेत्र के बैंक सक्रिय हैं, लेकिन बैंकों की सेवाएं लेने वाले लगभग 90 फीसदी लोग अब भी सरकारी क्षेत्र के बैंकों की ही सेवाएं लेते हैं। मोदी सरकार के दौर में बैंकिंग सेवा बदहाल होती जा रही है। इसने बहुत सी राष्ट्रीयकृत बैंकों को बंद कर उन्हें कुछ बैंकों में मिला दिया है। कुछ बैंकों को सरकार बेच रही है। इसके अलावा बैंकों की माली हालत भी सरकार ने खस्ता कर दी है और पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के कर्ज एनपीए या राइट आॅफ करवा कर बैंकों को कई लाख करोड़ का घाटा करवा दिया है। 19 जुलाई को बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया जाता है लेकिन निजीकरण, विलय इत्यादि बैंक विरोधी नीतियां लागू कर मोदी सरकार ने इस दिवस को औचित्यहीन कर दिया है।
1963 संविधान सभा की सदस्य एनी मसकैरिनी का निधन हुआ।
1971 गुरप्रीत घुग्गी के नाम से मशहूर पंजाबी हास्य कलाकार और आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह वड़ैच का जन्म गुरदासपुर में हुआ।
1972 सरकार द्वारा कथित आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य, बम बनाने वाले और भारतीय ओसामा बिन लादेन कहे गये अब्दुल कुरैशी का जन्म रामपुर, उ.प्र. में हुआ।
1973 इलिनोइस, अमेरिका से अमेरिकी संसद सदस्य और अधिवक्ता राजा कृष्णमूर्ति का जन्म दिल्ली में हुआ।
1974 अमर शहीद उधम सिंह की अस्थियां लंदन से नई दिल्ली लाई गईं। उन्हें अंग्रेजों के जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषियों में से एक जनरल ओ’ड्वायर की हत्या करने के जुर्म में लंदन जेल में फांसी दी गई थी।
1976 नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।
1979 निकारगुआ देश की जनता की क्रांति सफल हुई। जनविरोधी सरकार को जनता ने लंबे आंदोलन के बाद उखाड़ फेंका।
1980 न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क हंस मोर्गेंथाऊ (हंस जोआचिम मोर्गेंथाऊ, जन्म 17 फरवरी 1904, कोबर्ग, जर्मनी) का निधन हुआ। हंस मोर्गेंथाऊ प्रसिद्ध जर्मन-अमेरिकी विधिवेत्ता और राजनीतिशास्त्री, 20वीं सदी में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे। हंस मोर्गेंथाऊ ने कहा, सत्ता के पद तर्कों के आगे नहीं झुकते, चाहे वे कितने भी तर्कसंगत और नैतिक रूप से मान्य क्यों न हों, बल्कि केवल श्रेष्ठ शक्ति के आगे झुकते हैं। 1980 में इसी दिन सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1983 फेयर एंड लवली विज्ञापन में नजर आने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री और माॅडल सिंधु तोलानी का जन्म बंबई में हुआ। इन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
1984 चक दे इंडिया फिल्म फेम अभिनेत्री, थिएटर कलाकार, गायिका और माॅडल अनैथा नायर का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन चीन की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, गायिका, एमटीवी चाइना की वीजे एवं माॅडल झू झू का जन्म बीजिंग में हुआ। इसी दिन हरियाणा के थरवा माजरा में हिंदी, पंजाबी, मलयालम, तेलुगू फिल्म अभिनेता विक्रमजीत विर्क का जन्म हुआ।
1987 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल मधुरा हेमंत नायक का जन्म इंदौर में हुआ।
1989 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल श्रीजीता डे का जन्म हल्दिया में हुआ।
1991 जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल रजत टोकस का जन्म मुनीरका, दिल्ली में हुआ।
1995 रूस से अलग हुए गणराज्य चेचेन्या एवं रूस के बीच रूसी महासंघ में ही संप्रभु गणराज्य का दर्जा देने संबंधी समझौता हुआ।
1997 आयरलैंड की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत संगठन आईआरए यानी आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी। यह संगठन इंग्लैंड से स्वतंत्रता के लिए हथियारबंद संघर्ष कर रहा था।
2001 नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसी दिन 2001 में घोर उग्र इस्लामी सामंती नेता मुल्ला उमर की अगुवाई वाली तालिबान सरकार ने ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफगानिस्तान में प्रतिबंधित किया। पुरुषों के लिए दाढ़ी रखना अनिवार्य किया।
2004 तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना हुआ।
2005 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया।
2006 लेबनान में एक इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लंबी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2011 तिब्बत के ल्हासा में पोताला पैलेस के बाहर एक भाषण में, चीन के उप राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की कि वह एक स्वतंत्र तिब्बत के लिए किये जाने वाले प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। इसी दिन 2011 में गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे कोनाक्री में अपने निवास पर हत्या और तख्तापलट के प्रयास में बच गए।
2012 सीरियाई गृहयुद्ध में पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स ने बिना किसी प्रतिरोध के कोबानी शहर पर कब्जा कर लिया, जिससे पूर्वोत्तर सीरिया में रोजावा संघर्ष शुरू हुआ। इसी दिन 2012 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि दशक के अंत तक सरकारी खर्च में कटौती की आवश्यकता होगी। इसका मतलब जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती।
2013 ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया आने वाले पापुआ न्यू गिनी के शरण चाहने वालों को बसाने में मदद करने की घोषणा की। इसी दिन पोप फ्रांसिस ने प्रचलित लेखांकन प्रथाओं की जांच करने और सभी वैटिकन कार्यालयों में अधिक राजकोषीय पारदर्शिता और राजकोषीय जिम्मेदारी के लिए नई रणनीतियों को लागू करने के लिए एक पोंटिफिकल कमीशन की स्थापना की।
2014 तंबाकू कंपनी आर. जे. रेनॉल्ड्स को 36 साल की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से मरने वाले व्यक्ति की विधवा द्वारा दायर मुकदमे के समाधान में 23 बिलियन डाॅलर से अधिक का भुगतान करने का अदालत ने आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि कंपनी ने स्वास्थ्य जोखिमों और सिगरेट की आदत बनाने की प्रकृति को छिपाया। इसी दिन मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तानी प्रांत न्यू वैली गवर्नरेट में बंदूकधारियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला किया, जिसमें कम से कम 21 सैनिक मारे गए। मिस्र ने सूडान के साथ अपनी सीमा पर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।
2018 विख्यात हिंदी कवि, फिल्मों के गीत लेखक गोपालदास नीरज का निधन हुआ। 2018 में इसी दिन इस्राइली संसद नेसेट ने विवादास्पद राष्ट्रीयता विधेयक पारित किया, जो इजरायल राज्य को यहूदी लोगों के राष्ट्र-राज्य के रूप में परिभाषित करता है। प्रसिद्ध अमेरिकी निर्माता, निर्देशक, आवाज अभिनेता, संपादक, लेखक, कार्टूनिस्ट, एनिमेटर और छायाकार जॉन श्नेप का लास एंजेल्स में निधन हुआ।
2019 प्रतिष्ठित डच अभिनेता, निर्देशक और निर्माता रटगर हाउर का निधन हुआ।
2021 अंतर्राष्ट्रीय रिटेनर दिवस का पहली बार आयोजन विवेरा रिटेनर्स ने किया। दांतों के उपचार के बाद अपना रिटेनर पहनकर अपनी मुस्कान प्रदर्शित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
2024 अमेरिकी साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण वैश्विक कंप्यूटर सेवाएँ बाधित हुईं। इससे रेल, हवाई, बैंकिंग और अन्य सेवाएं प्रभावित हुईं और कंप्यूटर्स के जरिये इंटरनेट आधारित कार्य करने वाले लोग बेहद परेशान हुए। इसी दिन तौमानी डायबेटे नामक प्रसिद्ध माली संगीतकार, इरीना फेरियन नामक जानी मानी यूक्रेनी भाषाविद और राजनीतिज्ञ, केवन गोस्पर नामक प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई एथलीट और प्रशासक, शीला जैक्सन ली नामक प्रख्यात अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, प्रभावशाली वियतनामी राजनीतिज्ञ, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग, जाने माने वेल्श स्नूकर खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी रे रियरडन, जेम्स सी. स्कॉट नामक चर्चित अमेरिकी राजनीतिशास्त्री और मानवविज्ञानी तथा बोल्ड, लोकप्रिय दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री एस्टा टेरब्लांच का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन आईसीजे अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने फैसला सुनाया कि इजराइल को फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर अपना अवैध कब्जा समाप्त करना चाहिए। आईसीजे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों का यह दायित्व है कि वे इस कब्जे को वैध न मानें और न ही कब्जे वाले क्षेत्रों में इजराइल की उपस्थिति बनाए रखने के लिए सहायता या सहायता प्रदान करें। मालूम हो कि इस्राइल ने फिलिस्तीन के गाजा, पश्चिमी तट और अन्य इलाकों में भारी तबाही मचाई और हजारों फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया।
2025 वियतनाम की हा लॉन्ग बे में तूफान के दौरान वंडर सी नाम की टूरिस्ट बोट पलट गई, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के नागरिक और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब और कुवैत में कई मिसाइल हमले किए, होर्मुज जलडमरूमध्य पूर्णतः बाधित कर दिया। भारत ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से विक्रम-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, यह देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च (मिशन आगमन) था। फीफा विश्व कप का फाइनल मैच हुआ। शिकागो में ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोला गया, जिसमें अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति को समर्पित एक विशाल संग्रहालय है। नई दिल्ली में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए और नीट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग की। 19 जुलाई को उत्तरी भारत, दिल्ली एनसीआर में मॉनसून सक्रिय है, हल्की बारिश और उमस है, तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
अश्लीलता, व्यवस्था के बोलचाल के हथियारों में एक नैतिक कॉन्सेप्ट है, जो इस शब्द का गलत इस्तेमाल करता है, इसे अपनी नैतिकता के लिए नहीं बल्कि दूसरों की नैतिकता के लिए इस्तेमाल करता है। कला, अपनी भाषा तभी तक बोल सकती है जब तक वे छवियाँ जीवित हैं जो स्थापित व्यवस्था को अस्वीकार और खंडित करती हैं। -हर्बर्ट मार्क्यूज
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ