जब तुम मेरे शरीर को दफनाओ, तो कोई स्मारक मत बनाना और मेरे हाथ बाहर रखना ताकि दुनिया को पता चले कि जिस इंसान ने पूरी दुनिया जीती थी, उसके हाथ में मरते समय कुछ भी नहीं था। -अलेक्जेंडर द ग्रेट
356 ईसा पूर्व 20 या 21 जुलाई को केंद्रीय मेसेडोनिया (यूनान) के पेला नामक गांव में एलेक्जेंडर तृतीय का जन्म हुआ। शासक फिलिप द्वितीय के पुत्र एलेक्जेंडर तृतीय विश्व विजेता बने, एलेक्जेंडर दि ग्रेट कहलाए।
70 ईस्वी में 20 जुलाई को जेरूसलम की घेराबंदी के दौरान सम्राट वेस्पासियन के बेटे टाइटस ने मंदिर पर्वत के उत्तर में एंटोनिया के किले पर हमला किया। रोमन सेना जीलॉट्स के साथ सड़क पर लड़ाई में शामिल हुई।
682 ईस्वी में 20 जुलाई को ताइचो का जन्म हुआ। ताइचो जापान में नारा काल के प्रतिष्ठित शुगेंडो भिक्षु बने, मान्यता है कि वे माउंट हाकू और रयोहाकू पर्वत की अन्य चोटियों पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।
792 ईस्वी में 20 जुलाई को बुल्गारिया के कर्दम ने मार्सेला की लड़ाई में बीजान्टिन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन 6ठे को हराया।
834 ईस्वी में 20 जुलाई को फॉन्टेनेल में प्रसिद्ध फ्रैंक्स मठवासी सुधारक एन्सेजिसस (जन्म 770) का निधन हुआ। मरणोपरांत उन्हें संत की उपाधि दी गई।
911 ईस्वी में 20 जुलाई को यूरोप में वाइकिंग आक्रमणों के दौरान वसंत में वाइकिंग नेता रोलो और उसके लड़ाकों ने पश्चिमी फ्रांसिया के चार्ट्रेस शहर की घेराबंदी की। उनसे लड़ने के लिए भेजी गई एक राहत सेना पहुंचने से पहले मुठभेड़ में नॉर्समेन की हार हुई। वाइकिंग आक्रमण होते रहते थे, फ्रैंकिश राज्यों को दशकों तक ऐसे अचानक आक्रमणों का सामना करना पड़ा।
1031 ईस्वी में 20 जुलाई को हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला। हेनरी प्रथम रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी थे।
1225 पवित्र रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय और पोप ग्रेगरी 9वें के बीच सैन जर्मेनो की संधि पर हस्ताक्षर किए गए जिसकी मध्यस्थता डोमिनिकन गुआला ने की।
1296 अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित कर तख्त-ओ-ताज संभाला। उसने अफगानिस्तान से उत्तर मध्य भारत तक बड़ा साम्राज्य कायम किया।
1398 केलिस्टाउन की लड़ाई रॉजर मोर्टिमर, 4जी अर्ल ऑफ मार्च के नेतृत्व में अंग्रेजी सेनाओं के बीच ओ’बर्नेस और ओ’टूल्स के खिलाफ लड़ी गई, यह लेइनस्टर के सबसे शक्तिशाली सरदार आर्ट ओग मैक मुर्चाधा काओमहानाच के नेतृत्व में थी।
1402 ओटोमन-तिमुरीद युद्ध के दौरान अंकारा की लड़ाई में तिमुरिड साम्राज्य के शासक तैमूर ने ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान बायजिद प्रथम की सेनाओं को हराया।
1592 कोरिया पर पहले जापानी आक्रमण के दौरान टोयोटामी हिदेयोशी के नेतृत्व में जापानी सेना ने प्योंगयांग पर कब्जा कर लिया।
1654 ब्रिटेन और पुर्तगाल के मध्य हुई एक संधि के बाद पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1705 फिनलैंड के ओउलू में लगी भीषण आग में चौथा जिला जल कर खाक हो गया। यह ओउलू शहर के दक्षिणी भाग को कवर करता था और शहर के जिलों में सबसे बड़ा इलाका था।
1738 कनाडाई खोजकर्ता पियरे गॉल्टियर डी वेरेन्स एट डे ला वेरेंड्री मिशिगन झील के पश्चिमी तट पर पहुंचे।
1754 पेरिस, फ्रांस में एंटोनी डेस्टुट डे ट्रेसी (एंटोनी लुई क्लाउड डेस्टट, कॉम्टे डी ट्रेसी) का जन्म हुआ। एंटोनी डेस्टुट डे ट्रेसी प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्ञानोदयकालीन अभिजात और दार्शनिक बने जिन्होंने विचारधारा शब्द गढ़ा। एंटोनी डेस्टुट डे ट्रेसी ने कहा, समाज विशुद्ध रूप से और केवल आदान-प्रदान की एक सतत श्रृंखला है, और हम इसकी सबसे बड़ी प्रशंसा कर सकते हैं, क्योंकि आदान-प्रदान एक सराहनीय लेन-देन है, जिसमें दो अनुबंध करने वाले पक्ष हमेशा दोनों को लाभ पहुँचाते हैं परिणामस्वरूप, समाज लाभों का एक निर्बाध क्रम है, जो अपने सभी सदस्यों के लिए निरंतर नवीनीकृत होता रहता है।
1799 टेकले जियोर्गिस प्रथम ने इथियोपिया के सम्राट के रूप में अपने छह शासनकालों में से पहला शासनकाल शुरू किया।
1807 फ्रांस में साओने नदी में नाव को सफलतापूर्वक चलाने के परीक्षण के बाद निसेफोर नीप्स को नेपोलियन ने पाइरेओलोफोर के लिए पेटेंट प्रदान किया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था।
1810 बोगोटा न्यू ग्रेनेडा (जिसका नाम अब कोलंबिया है) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया। कोलंबिया 20 जुलाई को स्पेन से मिली स्वतंत्रता का जश्न मनाता है।
1811 लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बने लॉर्ड एलगिन प्रथम यानी जेम्स ब्रूस आठवें अर्ल आफ एलगिन का जन्म लंदन में हुआ।
1831 सेनेका और शॉनी लोग मिसिसिपी नदी के पश्चिम में 60,000 एकड़ के लिए पश्चिमी ओहियो में अपनी जमीन छोड़ने पर सहमत हुए।
1847 प्रसिद्ध जर्मन खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन.मेटकॉफ की खोज की।
1848 न्यूयॉर्क के सेनेका फॉल्स में पहला महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन ने खुद को महिलाओं की सामाजिक, नागरिक और धार्मिक स्थिति और अधिकारों पर चर्चा करने के लिए एक सम्मेलन के रूप में विज्ञापित किया। न्यूयॉर्क के सेनेका फॉल्स शहर के वेस्लेयन चैपल में आयोजित यह 19-20 जुलाई, 1848 को दो दिनों तक चला। इसकी व्यापक चर्चा हुई और इसके बाद अन्य महिला अधिकार सम्मेलन हुए, जिनमें दो सप्ताह बाद रोचेस्टर, न्यूयॉर्क में रोचेस्टर महिला अधिकार सम्मेलन हुआ। 1850 में वार्षिक राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलनों की श्रृंखला में पहला वॉर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स में हुआ।
1866 प्रख्यात जर्मन गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी रोग से निधन हुआ।
1876 प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ और शिक्षाविद ओटो ब्लूमेंथल का निधन हुआ।
1877 प्रसिद्ध आयरिश नाविक और खोजकर्ता टॉम क्रेन का निधन हुआ।
1882 ओल्गा हैन-न्यूराथ नामक प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और दार्शनिक का जन्म हुआ।
1889 स्कॉटिश प्रसारक, बीबीसी के सह-संस्थापक जॉन रीथ, प्रथम बैरन रीथ का जन्म हुआ।
1890 प्रसिद्ध डेनिश-स्विस खगोलशास्त्री और शिक्षाविद जूली विंटर हैनसेन का जन्म हुआ।
1895 प्रसिद्ध हंगेरियन चित्रकार, फोटोग्राफर और मूर्तिकार लास्जलो मोहोली-नागी का जन्म हुआ।
1897 पोलिश-स्विस रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता तादेउज रीचस्टीन का जन्म हुआ।
1903 फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1905 अंग्रेज वायसराय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन की घोषणा की।
1908 एथेंस, ग्रीस में ग्रीक व्यवसायी और लेखक और इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के सह-संस्थापक तथा प्रथम अध्यक्ष डेमेट्रियोस विकेलास (जन्म 15 फरवरी 1835 एर्मौपोली, ग्रीस) का निधन हुआ।
1914 प्रसिद्ध आधुनिक हिंदी साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट (जन्म 23 जून 1844 इलाहाबाद) का निधन हुआ।
1919 माउंट एवरेस्ट सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हुआ।
1920 जम्मू और कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री गुलाम मोहम्मद शाह का जन्म हुआ। 1920 में इसी दिन कलकत्ता के बागबाजार में संत रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का निधन हुआ।
1921 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म वाराणसी में हुआ।
1923 उत्तरी मैक्सिको के राज्य चिहुहुआ के क्रांतिकारी पंचो विला की हत्या कर दी गई।
1924 सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट की स्थापना हुई। 1924 में 20 जुलाई को सिनसिनाटी, ओहियो में थॉमस लुइस बर्गर का जन्म हुआ। थॉमस बर्गर प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार बने। उन्हें उनके पिकारेस्क (घुमक्कड़ नायक वाली) शैली के उपन्यास लिटिल बिग मैन और उस पर आर्थर पेन की फिल्म के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। थॉमस बर्गर ने अपने करियर के दौरान फिक्शन की कई शैलियों को आजमाया और उनमें प्रयोग किए, जिनमें क्राइम नॉवेल, हार्ड-बॉइल्ड डिटेक्टिव स्टोरी, साइंस फिक्शन, यूटोपियन नॉवेल के साथ-साथ क्लासिकल माइथोलॉजी, आर्थरियन लेजेंड और सर्वाइवल एडवेंचर की नई व्याख्याएँ शामिल थीं।
1929 सियालकोट, पाकिस्तान में राजेंद्र कुमार तुली का जन्म हुआ। का जन्म हुआ। राजेंद्र कुमार 50-60 के दशक अत्यंत लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेता बने, काफी नाम कमाया और कई बार ऐसा भी हुआ कि उनकी कई-कई फिल्में एक साथ सिल्वर जुबली हफ्ते में होती थीं। इस कारण उनका एक नाम जुबली कुमार पड़ गया।
1931 पुणे, पूना एजेंसी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज में शकुंतला भूपेंद्र करंदीकर का जन्म हुआ। शकुंतला प्रसिद्ध भारतीय जीवनी लेखिका और परोपकारी बनीं। शकुंतला को अपने पिता चंद्रशेखर अगाशे की मराठी जीवनी विश्वस्त (1992) लिखने और दहानू में महिलाओं के अधिकारों की वकालत और परोपकार के लिए याद खासतौर पर प्रसिद्धि मिली।
1933 लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1936 नॉर्थ बैटलफोर्ड, कनाडा में एलिस्टेयर मैकलियोड का जन्म हुआ। एलिस्टेयर मैकलियोड कनाडा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, लघु कथाकार और शिक्षाविद बने। एलिस्टेयर मैकलियोड की सशक्त और मार्मिक कहानियाँ केप ब्रेटन द्वीप के ऊबड़-खाबड़ परिदृश्य और लचीलेपन की सुंदरता को जीवंत रूप से पेश करती हैं।
1937 रेडियो के अविष्कारक, विख्यात वैज्ञानिक, नोबल पुरस्कार विजेता गुग्लेलिमो मारकोनी का 63 वर्ष की आयु में रोम में निधन हुआ।
1938 जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई।
1944 अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।
1945 जोलियट, इलिनोइस, अमेरिका में चार्ल्स बोडेन (चार्ल्स क्लाइड बोडेन) का जन्म हुआ। लास क्रूसेस, न्यू मैक्सिको में रहने वाले चार्ल्स बोडेन अमेरिकी गैर-काल्पनिक लेखक, पत्रकार और निबंधकार बने। उन्हें मेक्सिको-संयुक्त राज्य अमेरिका सीमा पर, विशेष रूप से सियुदाद जुआरेज और उसके आसपास, हिंसा का दस्तावेजीकरण करने के अपने काम के लिए जाना जाता है।
1950 प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ।
1951 जार्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में एक हमले में मारे गये।
1955 सुप्रीम कोर्ट की चर्चित जज रहीं आर भानुमति का जन्म उथंगराई, कृष्णानगर, तमिलनाडु में हुआ।
1956 फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1960 सिलॉन (अब श्रीलंका) की राष्ट्रपति सिरीमाओ भंडारनायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई। इसी दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी का जन्म हुआ।
1962 डार्लिंगटन, यूनाइटेड किंगडम में जूली बिंडेल का जन्म हुआ। जूली बिंडेल अंग्रेजी कट्टरपंथी नारीवादी लेखिका हैं। उन्होंने एक संस्था जस्टिस फॉर वीमेन की सह-स्थापना की, यह संस्था उन महिलाओं की मदद करती है जिन पर हिंसक पुरुष साथियों पर हमला करने या उनकी हत्या करने का मुकदमा चलाया गया है।
1963 सत्रह अफ्रीकी देशों और मैडागास्कर ने यूरोपियन परिषद के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1965 शहीदे आजम भगत सिंह के साथ दिल्ली असेंबली में बम फेंकने वाले भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ।
1966 भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी (जन्म 5 अप्रैल 1905 तिरुअनंतपुरम) का निधन हुआ।
1969 ओल्ड ब्रिज, न्यू जर्सी विटामिन सी (सिंगर, कोलीन एन फिट्जपैट्रिक) का जन्म हुआ। विटामिन सी लोकप्रिय, चर्चित अमेरिकी रिकॉर्ड एग्जीक्यूटिव, सिंगर, सॉन्गराइटर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस, नेटफ्रिलक्स की संगीत निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आइवरी सोप बेबी और चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की, आगे चलकर वह जॉन वाटर्स की फिल्म हेयरस्प्रे (1988) में नजर आईं। 1991 में अल्टरनेटिव रॉक बैंड ईव्स प्लम के साथ म्यूजिक करियर शुरू करने से पहले विटामिन सी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करती रहीं। 1969 में इसी दिन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए कलिखो पुल का जन्म हुआ। इसी दिन 1969 में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा था जब अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर पहुंचे।
1972 हिंदी और बंगाली भाषा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका और फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक गुरुदत्त की पत्नी रही गीता दत्त (गीता घोष रॉय चौधरी जन्म 23 नवंबर 1930 इदिलपुर, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत) का बंबई में निधन हुआ।
1973 विश्व प्रसिद्ध जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक और अभिनेता, निर्देशक, विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता ब्रूस ली का निधन हुआ।
1974 तुर्की के हजारों सैनिकों ने यूनान की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया। 1974 में इसी दिन ढाका, बांग्लादेश में कमल दासगुप्ता का निधन हुआ जो विख्यात बांग्लादेशी संगीत निर्देशक, संगीतकार, लोक कलाकार थे।
1976 जाने माने क्रिकेटर देवाशीष मोहंती का जन्म भुवनेश्वर, उड़ीसा में हुआ।
1977 सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अमेरिकी जाँच संस्था सीआईए द्वारा जारी किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया गया की मस्तिष्क नियंत्रण संबंधी प्रयोग किय गये हैं।
1978 भारतीय संविधान निर्माण में सहयोगी दक्षिणानी वेलायुधन का निधन हुआ।
1979 जाने माने फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर की बेटी फिल्म अभिनेत्री जुही बब्बर का जन्म लखनऊ में हुआ।
1980 भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना, फिल्म अभिनेत्री और माॅडल ग्रेसी सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।
1982 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ब्रिटिश समर्थक और महात्मा गांधी की सहयोगी मेडेलिन स्लैट पीवी यानी मीरा बेन या मीराबहन का निधन हुआ। इसी दिन ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंदन के हाइड और रीजेंट पार्कों में बम विस्फोट किये जिससे 50 से अधिक लोग मारे गये और सैकड़ों घायल हुए।
1989 माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग अरूणिमा सिन्हा का जन्म हुआ। इसी दिन बर्मा की सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में नजरबंद किया। वे पिछले 20 वर्षों में लगभग 14 वर्ष गृह कैद रही हैं। अब कई साल से वह सेना द्वारा कैद में रखी गईं हैं, उन पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में भी मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में मुकदमा चल रहा है।
1990 दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल साक्षी अग्रवाल का जन्म अल्मोड़ा, उत्तराखंड में हुआ। 1990 में इसी दिन प्रमुख दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल निकेशा पटेल का जन्म बर्मिंघम, इंग्लैंड में हुआ।
1993 गुजरात के युवा राजनेता, पहले कांग्रेस और अब भाजपा में, हार्दिक पटेल का जन्म हुआ।
1997 तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत.और बांग्लादेश में समझौता हुआ।
1998 तालिबान सरकार के हुक्म के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिंस सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
1999 भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर. राव यूनिस्पेस-3 अंतरिक्ष सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और इसी दिन स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन हुआ।
2000 जिम्बाब्वे की संसद ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2001 लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002 उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2005 कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
2007 पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने जनरल परवेज मुशर्रफ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी को पद पर पुनर्बहाली का निर्णय दिया।
2008 अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयंत पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2010 अमेरिकी विदेश सचिव विलियम हेग ने घोषणा की कि ब्रिटिश सैनिकों को 2014 तक अफगानिस्तान से बाहर होना चाहिए।
2011 हेंड्रा वायरस के प्रकोप के बाद मलेशिया ने ऑस्ट्रेलिया से घोड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी दिन 2011 में गिन्नी में सैनिकों सहित 80 लोग गिरफ्तार किये गये, इन पर राष्ट्रपति अल्फा कोनडे की हत्या का प्रयास करने का आरोप था।
2012 मेक्सिको के नयारित में एक बस दुर्घटना में 21 लोग मारे गये और 29 घायल हो गये।
2014 अमेरिक ने कहा कि प्रमाण हैं कि मलेशियाई एयरलाइंस के यात्री विमान एमएच17 पर रूस निर्मित मिसाइल दागी गई थी, हमले में विमान में सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई।
2016 अयोध्या, बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ।
2017 भाजपा नेता राम नाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 2017 में इसी दिन अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, अभिनेता और मीडिया व्यक्तित्व ओ. जे. सिम्पसन को लास वेगास में सशस्त्र डकैती के जुर्म में 33 साल की सजा के नौ साल जेल में काटने के बाद जेल से रिहा होने के लिए पैरोल दी गई।
2019 वरिठ कांग्रेस नेत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री और केरल की राज्यपाल रहीं शीला दीक्षित का निधन हुआ। 2019 में इसी दिन अपोलो 11 के चंद्रमा पर उतरने की 50वीं वर्षगांठ पर सोयुज एमएस-13 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया गया।
2020 पहला विश्व शतरंज दिवस आयोजित किया गया। 12 दिसंबर 2019 को घोषणा संयुक्त महासभा ने 1924 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना की तारीख को चिह्नित करने के लिए 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस के रूप में घोषित किया।
2021 अमेरिकी व्यवसायी जेफ बेजोस ने अपनी निजी अंतरिक्ष उड़ान कंपनी ब्लू ओरिजिन न्यू शेपर्ड एनएस-16 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान किया।
2022 पहला अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस आयोजित किया गया। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर 2021 को की थी।
2023 स्वीडन के स्टॉकहोम में कुरान जलाने के एक नियोजित प्रदर्शन के विरोध में बगदाद में प्रदर्शनकारियों ने स्वीडन दूतावास में घुसकर आग लगा दी। रूसी सेना ने ओडेसा और मायकोलाइव में यूक्रेन के बंदरगाह बुनियादी ढांचे पर लगातार और जबरदस्त हमले किए, जिससे भारी मात्रा में अनाज और कृषि उत्पाद और उसके निर्यात की व्यवस्था नष्ट हो गई। बीजिंग में बातचीत के दौरान चीनी अधिकारियों ने जलवायु परिवर्तन पर अधिक आक्रामक संयुक्त कार्रवाई के लिए अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी की अपील को ठुकरा दिया। मणिपुर में मई की शुरुआत में हुई एक घटना का भयावह वीडियो सामने आया, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, इस घटना से पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया और सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। हेनले एंड पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स को अपडेट किया गया, जिसमें भारतीय पासपोर्ट को 80वां स्थान मिला। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। महिला विश्व कप में फीफा महिला विश्व कप की शुरुआत हुई, जिसमें सह-मेजबान न्यूजीलैंड ने ईडन पार्क में खेले गए उद्घाटन मैच में नॉर्वे को 1-0 से हराया।
2024 बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार और शिक्षिका जिल शारी रॉबिन्सन (जन्म 30 मई 1936 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया) का निधन हुआ। लॉस एंजिल्स में जिल शारी रॉबिन्सन की संस्मरण-रचनाओं में लत, उससे उबरने और हॉलीवुड के सुनहरे दौर में बड़े होने जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया था। 2024 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी गीतकार, गिटारवादक और गायक जेरी मिलर का निधन हुआ।
2025 प्लाया कोक्लेस, लिमोन प्रांत, कोस्टा रिका में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, संगीतकार और कवि मैल्कम-जमाल वार्नर (जन्म 18 अगस्त 1970य जर्सी सिटी, न्यू जर्सी) का निधन हुआ। 2025 में इसी दिन रियाद से खबर आई कि करीब 2 दशक बेहोशी (कोमा) में रहने के बाद सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस के नाम से मशहूर प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रिंस अल-वलीद के पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज ने रविवार 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, अल्लाह के हुक्म, नियति में पूर्ण विश्वास और गहरे दुःख के साथ, हम अपने प्यारे बेटे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। अल्लाह उन पर रहम करे। स्लीपिंग प्रिंस के परिवार ने घोषणा की है कि रविवार को रियाद स्थित इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में असर की नमाज बाद अंतिम संस्कार की नमाज अदा की जाएगी। साल 2005 में कार एक्सीडेंट के बाद प्रिंस अल-वलीद कोमा में चले गए थे। हादसे के वक्त वह महज 15 साल के थे। प्रिंस अल-वलीद को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उन्हें सऊदी अरब वापस लाया गया। यहां उन्हें रियाद के किंग अब्दुल अजीज मेडिकल सिटी में भर्ती कराया गया। अमेरिका और स्पेन के विशेषज्ञों से इलाज सहित व्यापक चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद, प्रिंस पूरी तरह से होश में नहीं आ सके। पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल अपने बेटे को जीवित रखने के फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने के सुझाव को अस्वीकार कर दिया। वर्षों तक अपने बेटे के बिस्तर के पास पिता की मौजूदगी ने लोगों के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया। अप्रैल 1990 में जन्मे प्रिंस अल-वलीद, सऊदी शाही परिवार के एक प्रमुख सदस्य, प्रिंस खालिद बिन तलाल के सबसे बड़े बेटे थे। विकिपीडिया में अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का जन्म 21 अप्रैल 1978, स्टेनफोर्ड, कैलिफोर्निया दर्ज है।
2026 स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप जीता। अमेरिका ईरान टकराव के बीच अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह हमला जॉर्डन में मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद हुआ। यूनेस्को दक्षिण कोरिया के बुसान में बेक्सको में वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी का 48वां सेशन शुरू हुआ, जिसमें कई साइट नॉमिनेशन की समीक्षा की गई। संसद तक मार्च करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20,000 से ज्यादा समर्थक जमा हुए जिनमें भारी संख्या में जाने माने लेखक, पत्रकार, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता, श्रमिक और जनसंगठनों के नेता, सेलेब्रेटी इत्यादि शामिल हुए। इस प्रदर्शन में आने से रोकने के लिए भाजपा शासित राज्यों में बहुत लोगों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को प्राइवेट हॉस्पिटल में ट्रांसफर करने के लिए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण वे सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज कराते हुए अपना उपवास जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी-जोड़ो प्रोजेक्ट के खिलाफ 15 दिन से चल रहे आदिवासी विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक खत्म किया, लोगों को जबरन उठाकर अन्यत्र ले जाया गया और प्रदर्शन के नेता अमित भटनागर को हॉस्पिटल पहुँचाया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया जबरदस्त फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर में कम से कम 10 लोगों की और नागालैंड में 8 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने राज्य विधानसभा में पेश करने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी। केरल, मणिपुर और मेघालय समेत कई राज्यों ने छात्रों को पिछली रात सम्पन्न फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 के जश्न के लिए शैक्षणिक छुट्टियाँ घोषित कीं।
भैंस घास खाती है, मैं उसे खाता हूँ, और जब मैं मरता हूँ, तो धरती मुझे खाती है और और घास उगाती है। इसलिए कुछ भी कभी खोता नहीं है, और हर चीज हमेशा सब कुछ होती है, भले ही सब कुछ बदलता रहता हो। -थॉमस बर्गर
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।











0 टिप्पणियाँ