Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया श्रम भवन रुद्रपुर में प्रदर्शन, भगवती-माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करने, न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग Shramik Sanyukt Morcha staged a protest at Shram Bhavan, Rudrapur, demanding the revocation of illegal layoffs at Bhagwati-Micromax and the implementation of minimum wage standards



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 14 जुलाई 2026 (मुकुल)। भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करने, न्यूनतम वेतनमान लागू करने, प्लांट के एक हिस्से को गैरकानूनी रूप से किराये पर देने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में श्रम भवन पर प्रदर्शन कर उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर न्याय देने की अपील की गई। ज्ञापन के माध्यम से मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि भगवती प्रॉडक्ट्स के श्रमिकों के यथाशीघ्र न्याय नहीं मिला तो श्रमिक संयुक्त मोर्चा आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगा, जिसके लिए श्रम अधिकारी और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

वक्ताओं ने कहा कि सिड़कुल पंतनगर स्थित भगवती (माइक्रोमैक्स) के प्रबंधन ने राज्य में घोषित न्यूनतम वेतनमान लागू करने की माँग करने पर और इस पर औद्योगिक विवाद जारी रहते अचानक 1 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक (45 दिन) का बगैर अनुमति ले-ऑफ घोषित कर दिया है। इस गैरकानूनी ले-ऑफ से पहले से ही बेहद कम वेतन पा रहे श्रमिकों के सामने और आर्थिक संकट गहरा गया है। वक्ताओं ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि भगवती कंपनी में श्रम विभाग राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतनमान लागू नहीं करवा पाया, मोबाइल, एलईडी आदि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाले भगवती प्लांट को इंजीनियरिंग उद्योग का लाभ नहीं दिला पा रहा है, प्लांट में कार्यरत श्रमिक टेक्निकल, डिप्लोमा, बीटेक इंजीनियर इत्यादि हैं लेकिन उन्हें कुशल श्रेणी का दर्जा बहाल नहीं करवा पा रहा है। 

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने राज्य की औद्योगिक नीति और सिड़कुल नियमों के विपरीत प्लांट के एक हिस्से को गैरकानूनी रूप से मंजुश्री कंपनी को गोदाम के लिए दे दिया है। और श्रमिकों को अविधिक ले-ऑफ देकर उनके पेट पर लात मार दी। वक्ताओं ने बताया कि अविधिक छँटनी और लेओफ के खिलाफ भगवती-माइक्रोमैक्स के श्रमिक 5 साल के संघर्ष के बाद जीते थे और देश के उच्चतम न्यायालय में समझौते के बाद प्लांट फिर से खुला था। लेकिन प्रबंधन का साजिश तब से जारी है। उसने समझौते को लगभग तीन साल होने के बावजूद पूर्णतः परिपालन नहीं किया। और अब अचानक ले-ऑफ कर दिया है। जिसके खिलाफ अंत तक हम लड़ेंगे।

इस दौरान अविधिक ले-ऑफ तत्काल समाप्त करवाकर समस्त श्रमिकों की कार्यबहाली, नियमतः न्यूनतम वेतन लागू करने, उच्चतम न्यायालय में दाखिल समझौते का सम्पूर्ण परिपालन हो और लगातार गैरकानूनी कार्यवाहियों में लिप्त रहने के लिए प्रबंधन पर उचित कानूनी, दंडात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाएयकानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए। 

प्रदर्शन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव चंद्र मोहन लखेरा, दलजीत सिंह, भगवती एंपलाइज यूनियन से नंदन सिंह, ठाकुर सिंह, हेम जोशी, नेस्ले से संजय सिंह नेगी, दीपेश भट्ट, सीएसटीयू से मुकुल, धीरज जोशी, आनंद निशिकावा से गंगा सिंह व शंभु शर्मा, इंकलाबी मजदूर केंद्र से दिनेश चंद्र, इनटार्क संगठन से भास्कर दत्त भट्ट, योगेंद्र गिरी, बजाज ऑटो लिमिटेड एंपलाइज संघ से संदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, अतुल त्रिपाठी, नेस्ले कर्मचारी संगठन से संजय सिंह नेगी सीपीआई एमएल के ललित मटियाली, मंत्री मेटल्स वर्कर्स से महेश चंद्र, निरंजन लाल, सुनील यादव आदि शामिल रहे।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ