Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 47वें दिन भी जारी, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने बंगाली समुदाय को दिया समर्थन, दशकों से आरक्षण मांग रहे, सरकारें नहीं सुन रहीं Reservation is Our Right movement continues into its 47th day, Congress Leader Mohan Khera has extended its support to the Bengali community, which has been demanding reservation for decades while governments remain unresponsive



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 24 जून 2026 (सुब्रतो विश्वास)। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने बंगालियों को आश्वासन तो बहुत दिए, हैडलाइन मैनेजमेंट के लिए कई घोषणाएं कीं लेकिन 3 दशक से निचली जातियों के बंगाली अनुसूचित जाति का दर्जा मांग रहे हैं, उसे भाजपा ने पूरा नहीं किया। जबकि बंगाली समुदाय भाजपा का बड़ा वोट बैंक है। बंगाली समाज को अनुसूचित जाति के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर चल रहे आरक्षण हमारा अधिकार अनिश्चितकालीन धरने का 24 जून को 47वां दिन पूर्ण हो गया। आंदोलन को लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मोहन खेड़ा दूसरी बार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दोहराया। मोहन खेड़ा ने कहा कि बंगाली समाज का तराई क्षेत्र के विकास, संस्कृति और सामाजिक निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज हमेशा देशहित में कार्य करता आया है और उसकी भावनाओं एवं संघर्षों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंगाली समाज की समस्याओं को समझती है और उनके न्यायोचित अधिकारों की लड़ाई में सदैव साथ खड़ी रहेगी।

कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने कहा कि बंगाली समाज को उसका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आंदोलन में भागीदारी निभा रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दिनेशपुर, रुद्रपुर, शक्तिफार्म और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, जो समाज के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सुब्रतो कुमार विश्वास ने कहा कि बंगाली समाज कई वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञापनों और निवेदनों का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब आंदोलन के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी स्तरों पर ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

सुब्रतो कुमार विश्वास ने कहा कि देशभर के बंगाली हिंदुओं की प्रमुख मांग है कि उन्हें अनुसूचित जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए तथा उन्हें बार-बार शरणार्थी कहकर संबोधित करना बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद पुनर्वास नीति के तहत बंगाली समाज को देश के विभिन्न हिस्सों में बसाया गया था, लेकिन आज भी समाज को अनेक सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, कला और मनोरंजन के क्षेत्र में बंगाली समाज का योगदान ऐतिहासिक रहा है। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के रणजीत राणा, मोहन खेड़ा, विकास विश्वास, संजय आइच सहित समाजसेवी भजन राय, निपेन विश्वास, अरुण हलदार, सुरेश भारती, सुभाष राय, विक्की सरकार, सुभाष तरफदार, शुभ रतन कुमार, अशोक कुमार पाल, गोपाल हाजरा, ठाकुर जी, महादेव हलदार एवं अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मालूम हो कि बंगाली समुदाय की निचली जातियां तराई में 1990 के दशक से अनुसूचित जाति में शामिल कर उसके लाभ दिलाए जाने की मांग कर रही हैं। 20 सितंबर 2001 को बंगाली समाज ने रुद्रपुर में बड़ा प्रदर्शन किया था। एक समय भाजपा बंगालियों को घुसपैठिया कहकर बदनाम करती और डराया करती थी। फिर आया 2013-14 का दौर जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने। तब हिंदुत्व के सहारे भाजपा ने बंगालियों को साधा और बंगाली एकजुट होकर भाजपा के बड़े वोट बैंक बन गए। कई बंगाली नेताओं को भाजपा का समर्थन करने पर लाभ मिला। लेकिन बंगालियों के कल्याण के लिए कोई नीति बनवाने में नेता और भाजपा नाकाम रहे।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇 https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ