Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

18 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1400 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of June 18

मुझे लगता है कि जो लड़की अपनी जीविका कमाने और अपने खर्चे खुद उठाने में सक्षम है, उसे धरती पर किसी भी व्यक्ति की तरह खुश रहना चाहिए। स्वतंत्रता और सुरक्षा की भावना बहुत प्यारी है। -सुसान बी. एंथोनी




618 ईस्वी में 18 जून को चीन में ली युआन तांग के सम्राट बने और अपने राजवंश की शुरुआत की। यह राजवंश 3 शताब्दियों तक कायम रहा।

656 ईस्वी में 18 जून को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद, पहले शिया इमाम अली इब्न अबी तालिब चौथे रशीदुन खलीफा बने और 661 तक शासन किया, साथ ही पहले शिया इमाम भी थे। उनका पालन-पोषण उनके बड़े चचेरे भाई आखिरी पैगंबर मुहम्मद ने किया और अली मुहम्मद की शिक्षाओं को स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति थे।

741 ईस्वी में 18 जून को इसाउरियन राजवंश के पहले बीजान्टिन सम्राट लियो तृतीय इसाउरियन का निधन हुआ।

860 ईस्वी में 18 जून को करीब 200 रूसी जहाजों के एक बेड़े ने कोस्तांतिनोपल पर हमला किया। उस समय कोस्तांतिनोपल यूरोप का सबसे बड़ा नगर था जो अब तुर्की का वाणिज्यिक नगर इस्तांबूल है।

908 ईस्वी में 18 जून को चीन के देर के तांग राजवंश के दौरान वू के राजकुमार और हुआइनान क्षेत्र के सैन्य गवर्नर (जिएदुशी) रहे युद्ध-सरदार यांग जिंगमी के गार्ड कमांडर, झांग हाओ (जनरल) का निधन हुआ।

1053 ईस्वी में 18 जून को हाउटविले के हम्फ्रे ने नॉर्मन्स की सेना का नेतृत्व करते हुए पोप लियो द्वितीय और पवित्र रोमन साम्राज्य की संयुक्त सेना के खिलाफ बीटल ऑफ सिविटेट में युद्ध किया।

1164 शोनाऊ एबे, स्ट्रुथ, जर्मनी में नासाऊ की रियासत में शोनाऊ एबे की जर्मन बेनेडिक्टिन दूरदर्शी और एबेस (मठ-प्रमुख), एलिजाबेथ ऑफ शोनाऊ का निधन हुआ।

1264 आयरलैंड की संसद की बैठक काउंटी किल्डारे के कैसलडरमोट में हुई। यह आयरिश विधायिका की पहली निश्चित रूप से ज्ञात बैठक थी।

1391 तोखतमिश-तैमूर युद्ध में कोंडुरचा नदी के पास हुई लड़ाई तैमूर लंग (तामेरलेन) ने वर्तमान दक्षिण-पूर्व रूस में गोल्डन होर्ड के तोखतमिश को परास्त किया।

1429 जोन ऑफ आर्क के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने पटे की लड़ाई में सर जॉन फास्टोल्फ के नेतृत्व वाली मुख्य अंग्रेजी सेना को हराया। बाद में 30 मई 1431 को अंग्रेजों से फ्रांस की रक्षा करने वाली वीरांगना जोन ऑफ आर्क को धर्मविरोधी होने का आरोप लगाकर मौत की सजा दे दी गई। उसके साथ घोर अन्याय, अपमान किया गया और जिंदा जलाकर अधजला शव सीन नदी में फेंक दिया गया। इससे फ्रांस में व्यापक विद्रोह फैला और बाद में जोन ऑफ आर्क पर लगाए गये आरोपों के पुनर्परीक्षण उन पर सभी आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित पाए गये। जोन ऑफ आर्क को बाद में महान संत, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक और बहुत से सम्मान प्रदान किए गए।

1511 सेटिग्नानो, फ्लोरेंस, इटली में विख्यात वास्तुकार और मूर्तिकार बार्टोलोमो अम्मानती का जन्म हुआ। बार्टोलोमो अम्मानती प्रमुख मूर्तिकारों बैकियो बैंडिनेली और जैकोपो सैनसोविनो (सेंट मार्क की लाइब्रेरी, बिब्लियोटेका मार्सियाना, वेनिस के डिजाइन में साथ काम करते हुए) से प्रशिक्षण लिया और अपने काम में विख्यात मूर्तिकार माइकल एंजेलो की शैली को अपनाया।

1576 मुगल साम्राज्य के शासक जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर और मेवाड़, उदयपुर के राजा प्रताप सिंह सिसौदिया यानी महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।

1662 इंग्लैंड में थॉमस ब्राउन का जन्म हुआ। थॉमस ब्राउनस प्रमुख अंग्रेजी अनुवादक और व्यंग्यकार बने। थॉमस ब्राउन का एक उद्धरण, इस दुनिया में अपने समय को छोटा मत समझो, क्योंकि दुनिया खुद लंबी नहीं है। सृजित दुनिया अनंत काल में एक छोटा सा कोष्ठक है और एक छोटा सा अंतराल है, कुछ समय के लिए, ऐसी अवधि की स्थिति के बीच जो इससे पहले थी और इसके बाद हो सकती है।

1677 इटली का मोडेना में एंटोनियो मारिया बोनोनसिनी का जन्म हुआ। एंटोनियो मारिया बोनोनसिनी जाने माने इटैलियन सेलिस्ट और कंपोजर बने। उनके बड़े भाई जियोवानी बोनोनसिनी प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1704 सिटी ऑफ लंदन, यूनाइटेड किंगडम में महत्वपूर्ण अंग्रेजी अनुवादक और व्यंग्यकार थॉमस ब्राउन का निधन हुआ। थॉमस ब्राउन के विचार सदैव प्रासंगिक हैं, जैसे उन्होंने कहा, हम अपने भीतर वे चमत्कार रखते हैं, जिनकी तलाश हम अपने बाहर करते हैं। एक अन्य कथन में थॉमस ब्राउन ने कहा, कार्य करने से पहले सोचें, बोलने से पहले दो बार सोचें।

1772 वियना, ऑस्ट्रिया में डच चिकित्सक, पवित्र रोमन महारानी मारिया थेरेसा के निजी चिकित्सक रहे जेरार्ड वैन स्विटन (जन्म 7 मई 1700) का निधन हुआ। वह स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा के महत्वपूर्ण सुधारक थे।

1802 जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में सिंहासनारूढ़ किया गया।

1812 संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के बीच युद्ध शुरू हुआ।

1815 वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन को फ्रांस की सत्ता से हटाया गया।

1817 नेपाल के पहले राणा प्रधानमंत्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर राणा का जन्म हुआ। इसी दिन लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।

1837 यूरोपीय देश स्पेन ने नया संविधान अपनाया।

1852 प्रख्यात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म तमिलनाडु के सेलम जिले में हुआ।

1858 प्रख्यात प्रकृति, मानव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन को प्राकृतिक चयन पर अपने पूर्ववर्ती प्रकृतिवादी रसेल वालेस की एक पांडुलिपि मिली, जिसका आधार लेकर डार्विन ने अपने विकास के सिद्धांत को पुनः प्रकाशित किया।

1861 बहुचर्चित, बहुपठित उपन्यास चंद्रकांता के लेखक देवकीनंदन खत्री का जन्म समस्तीपुर, बिहार में हुआ।

1873 सुसान बी. एंथोनी को 1872 के राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने का प्रयास करने के आरोप में 100 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। सुसान बी. एंथोनी (जन्म 15 फरवरी 1820 निधन 13 मार्च, 1906) प्रसिद्ध अमेरिकी समाज सुधारक और महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने महिलाओं के मताधिकार आंदोलन और गुलामी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सामाजिक समानता के लिए प्रतिबद्ध क्वेकर संप्रदाय वाले परिवार में जन्मी उन्होंने 17 साल की उम्र में गुलामी विरोधी याचिकाएँ एकत्र कीं। 1856 में वह अमेरिकन एंटी-स्लेवरी सोसाइटी के लिए न्यूयॉर्क राज्य की एजेंट बन गईं।

1875 कलकत्ता के प्रतिष्ठित टैगोर परिवार में सुनयनी देवी का जन्म हुआ। वे भारत की जानी मानी चित्रकार हुईं।

1887 प्रख्यात भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता कहे गये अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ।

1899 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिंतक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ।

1900 चीन की महारानी सिक्सी ने विदेशी राजनयिकों और उनके परिवारों सहित सभी विदेशियों को मारने का आदेश दिया।

1902 लंदन, यूनाइटेड किंगडम में प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार और आलोचक सैमुअल बटलर (जन्म 4 दिसंबर 1835) का निधन हुआ। मुख्य रूप से व्यंग्यात्मक यूटोपियन उपन्यास एरेवोन (1872) और अर्ध-आत्मकथात्मक उपन्यास द वे ऑफ ऑल फ्लेश (जो उनकी मृत्यु के बाद 1903 में काफी बदलावों के साथ और 1964 में अपने मूल रूप में अर्नेस्ट पोंटिफेक्स ऑर द वे ऑफ ऑल फ्लेश के नाम से प्रकाशित हुआ) के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों उपन्यास अपने शुरुआती प्रकाशन के समय से ही लगातार छपते रहे हैं और दुनिया की गई दर्जन भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। अपने अन्य अध्ययनों में सैमुअल बटलर ने ईसाई रूढ़िवादिता, विकासवादी सोच और इतालवी कला की पड़ताल की और विश्वविख्यात यूनानी कवि, दार्शनिक होमर के महाकाव्यों इलियड और ओडिसी का गद्य में अनुवाद किया, जिनका आज भी संदर्भ लिया जाता है।

1907 औपचारिक रूप से फादर्स डे मनाया गया था। आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत वर्ष 1910 में हुई। इसका प्रस्ताव अमेरिकी महिला सोनोरा स्मार्ट डोड ने पेश किया था। यह पिता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने, उनके सम्मान, सुरक्षा इत्यादि के लिए लोगों को जागरूक करने, प्रोत्साहित और प्रेरित करने का अवसर है। वैसे हम अपने पिता के प्रति सदैव कृतज्ञ और उनकी देखभाल इत्यादि के लिए हर दिन हर क्षण सचेत रहें, यह हमारा धर्म होना चाहिए।

1908 फिलीपींस के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय यूनीवर्सिटी आॅफ फिलीपींस की स्थापना की गई।

1922 प्रसिद्ध फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफर का जन्म हुआ।

1923 चेकर टैक्सी ने सड़कों पर अपनी पहली टैक्सी लगाई। अमेरिका में 1900 के आरंभ में प्रमुख शहरों की सड़कों पर सवारियों को किराया लेकर लाने ले जाने वाली मोटर टैक्सी दिखाई देने लगीं। मुख्य रूप से शिकागो में, जहां कई रेलमार्गों के टर्मिनल थे, ऑन-डिमांड, पॉइंट-टू-पॉइंट चॉफिर-चालित परिवहन की ज्यादा आवश्यकता अनुभव की जा रही थी।

1923 इटली में ज्वालामुखी माउंट एटना के पुनः उद्घाटित होने से साठ हजार लोग बेघर हो गए।

1928 एविएटर अमेलिया इयरहार्ट अटलांटिक महासागर को पार करने वाली पहली महिला बनीं, अमेलिया एक यात्री थीं, विल्मर स्टल्ट्ज पायलट और लू गॉर्डन मैकेनिक थे।

1931 हिंदुत्ववादी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक हुए के एस सुदर्शन का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में हुआ। इसी दिन ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म हुआ।

1940 नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक संगठन फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1941 तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1946 प्रसिद्ध समाजवादी नेता और चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1952 रोम, इटली में इसाबेला रोसेलिनी (इसाबेला फियोरेला एलेट्रा जियोवाना रोसेलिनी) का जन्म हुआ। इसाबेला रोसेलिनी लोकप्रिय, बोल्ड इतालवी अभिनेत्री और मॉडल हैं। इसाबेला रोसेलिनी के एक सीन के बारे में उनके विचार, जब मैंने ब्लू वेलवेट में अपने कपड़े उतारे, तो मैं यौन शोषण की क्रूरता को व्यक्त करना चाहती थी। मैं कसाई की दुकान में लटकी हुई एक कटी हुई गाय की तरह दिखना चाहती थी और साथ ही परेशान करने वाली भी।

1953 डगलस सी -124 ग्लोबमास्टर द्वितीय विमान तेचिकावा, जापान से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 129 लोग मारे गए।

1956 भारत की संसद में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।

1958 नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म बंबई में हुआ।

1972 ब्रिटिश यूरोपीय एयरवेज का विमान खुले मैदान में जा गिरा, इस हादसे में 118 लोग मारे गए।

1974 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा हिंदी साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ।

1977 दक्षिण अफ्रीका के लोकप्रिय हास्य कलाकार रियाद मूसा का जन्म केपटाउन में हुआ।

1978 काराकोरम राजमार्ग खोला गया। यह राजमार्ग दुनिया की सबसे ऊंची पक्की अंतरराष्ट्रीय सड़क के रूप में जाना जाता है जो चीन और पाकिस्तान को जोड़ती है। 1,300 किमी के राजमार्ग को काराकोरम नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह काराकोरम पर्वत माला से होकर गुजरता है।

1979 अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति लियोनिद ब्रेझनेव ने साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर किये।

1980 शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।

1983 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम एसटीएस -7 के तहत अमेरिकी भौतिक विज्ञानी सैली क्रिस्टन राइड अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला बन गई। उन्होंने महज 32 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 1983 में इसी दिन मोना महमूदनिजाद को बहाई धर्म की नौ अन्य महिलाओं के साथ ईरान के शिराज में उनकी बहाई धार्मिक मान्यताओं के कारण फाँसी पर लटका दिया गया।

1984 1984-85 के यूनाईटेड किंगडम खनिकों की हड़ताल के दौरान दक्षिण यॉर्कशायर के ऑर्ग्रेव में पुलिस और खनिकों के बीच एक बड़ी झड़प हुई, जिसमें अनेक श्रमिक घायल हुए।

1987 प्रख्यात भारतीय कृषि विज्ञानी एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला। इसी दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ।

1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल प्रियंका मोहन यानी अवंतिका मोहन का जन्म दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

1991 आम चुनाव के बाद कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी।

1992 केरल की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना, माॅडल एवं टेलीविजन एंकर अंसिबा हसन का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।

1993 बंगलौर में भाजपा की 14वीं राष्ट्रीय परिषद ने हिंदुत्व की शपथ ली। इसमें हिदुत्व के एजेंडे के अनुरूप आगे की राजनीति करने का संकल्प लिया गया।

1994 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली बार समलैंगिक खेलों की शुरुआत हुई। इसी दिन द ट्रबल नामक घटना में उत्तरी आयरलैंड के लॉफिनिसलैंड में अल्स्टर वालंटियर फोर्स सदस्यों ने असॉल्ट राइफलों से भीड़ भरे 1994 फीफा विश्व कप देखने वाले लोगों से भरे हुए पब पर हमला किया। छह कैथोलिक नागरिक मारे गए और पाँच घायल हो गए। 

1997 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पदुकोण ने भारतीय बैडमिंटन परिसंघ की शुरुआत की। इसी दिन कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से अधिक लोगों की मौत के आरोपी पोलपोट ने आत्मसमर्पण किया।

1999 पैंतीस यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसी दिन लातविया में वाइके फ्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।

2001 पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती की गई और अफगानिस्तान में तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन के फतवे को रद्द किया।

2002 प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ।

2003 गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम विज्ञापन सेवा एडसेंस लांच किया।

2004 चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशिया की हत्या की।

2005 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन हुआ। ऑटिस्टिक प्राइड डे पहली बार 2005 में एस्पीज फॉर फ्रीडम (एएफएफ) द्वारा मनाया था, ऑटिज्म राइट्स ग्रुप हाइलैंड के सह-संस्थापक, कैबी ब्रूक के अनुसार, इस दिन के बारे में ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक ऑटिस्टिक समुदाय का कार्यक्रम है इसकी शुरुआत ऑटिस्टिक लोगों ने की थी और आज भी वे ही इसका नेतृत्व करते हैंष्, यानी यह अन्य चैरिटी या संगठनों के लिए खुद को बढ़ावा देने या ऑटिस्टिक लोगों को दबाने का दिन नहीं है। ऑटिस्टिक प्राइड डे के प्रतीक के रूप में इंद्रधनुषी अनंत प्रतीक का उपयोग किया जाता है, जो अनंत विविधताओं और अनंत संभावनाओं के साथ विविधता का प्रतिनिधित्व करता है। न्यू साइंटिस्ट पत्रिका ने पहले ऑटिस्टिक प्राइड डे पर ऑटिस्टिक और गर्वित शीर्षक से एक लेख जारी किया जिसमें इस विचार पर चर्चा की गई। ऑटिस्टिक प्राइड डे के लोगो के रूप में उपयोग किए जाने वाले तीन संकेंद्रित अनंत प्रतीक। आधिकारिक ऑटिस्टिक प्राइड डे लोगो (ऑस्ट्रेलिया) में अनंत प्रतीकों में हरे, नारंगी और लाल रंग के ढाल हैं। 

2006 प्रथम कजाख अंतरिक्ष उपग्रह कजसैट लॉन्च किया गया था। काजसैट एक संचार उपग्रह था जिसे पृथ्वी से लगभग 36,000 किमी ऊपर एक भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाना तय था। यह थेल्स एलेनिया स्पेस के सहयोग से ख्रुंखेव स्पेस सेंटर ने निर्मित किया गया था। उपग्रह का आंशिक नियंत्रण जुलाई 2008 में और पूरी तरह से अक्टूबर 2008 में समाप्त हो गया।

2008 केंद्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। इसी दिन भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। इसी दिन फार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फार्मा कम्पनी फाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया। इसी दिन वियतनाम ने विश्व बाजार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई। 

2009 प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खाँ का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।

2010 टियास, स्पेन में विख्यात पुर्तगाली लेखक जोसे सारामागो (जोस डी सूसा सारामागो जन्म 16 नवंबर 1922, अजिनहागा, पुर्तगाल) का निधन हुआ। उन्हें 1998 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें उनकी उन रचनाओं के लिए मिला जो कल्पना, करुणा और व्यंग्य से भरी होती थीं और जिनके जरिए वे हमें एक ऐसी सच्चाई को समझने में मदद करते थे जिसे पकड़ना मुश्किल होता है। जोसे सारामागो की रचनाएँ, जिनमें से कुछ को रूपक के तौर पर देखा जा सकता है, अक्सर ऐतिहासिक घटनाओं पर अलग और नई सोच पेश करती हैं और मानवीय पहलू पर जोर देती हैं। 2003 में हेरोल्ड ब्लूम ने सारामागो को आज दुनिया में जीवित सबसे प्रतिभाशाली उपन्यासकार बताया और 2010 में कहा कि वे सारामागो को पश्चिमी साहित्य की महान परंपरा का एक स्थायी हिस्सा मानते हैं। जेम्स वुड उनकी कहानियों के खास अंदाज की तारीफ करते हैं क्योंकि वे अपने उपन्यासों को ऐसे सुनाते हैं जैसे वे कोई ऐसे व्यक्ति हों जो बुद्धिमान भी है और अनजान भी।

2012 सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस नियुक्त किए गये।

2013 इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए। इसी दिन पाकिस्तान के शेरगढ़ में आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हुई।

2016 जाने माने भारतीय शिक्षाविद और सत्यभामा विश्वविद्यालय के संस्थापक तथा कुलाधिपति जेप्पियार का निधन हुआ। सत्यभामा विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना 1987 में इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में की गई थी। 2001 में इसे विश्वविद्यालय का रूप दे दिया गया।

2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर खिताब जीता।

2018 जापान के उत्तरी ओसाका में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे काफी नुक्सान हुआ।

2020 हेवर्ड्स हीथ, वेस्ट ससेक्स, इंग्लैंड में सत्ता की करीबी प्रसिद्ध अंग्रेजी गायिका और मनोरंजनकर्ता डेम वेरा मार्गरेट लिन (जन्म 20 मार्च 1917) का निधन हुआ। डेम थीं। डेम की संगीत रिकॉर्डिंग और प्रदर्शन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बहुत लोकप्रिय थे। डेम को फोर्सेस स्वीटहार्ट कहा गया और वह एंटरटेनमेंट नेशनल सर्विस एसोसिएशन में काम करते हुए मिस्र, भारत और बर्मा में सैनिकों के लिए आउटडोर संगीत कार्यक्रम देती रहीं।

2023 ओशनगेट एक्सपीडिशन द्वारा संचालित एक पनडुब्बी टाइटन, टाइटैनिक के मलबे को देखने का प्रयास करते वक्त समुद्र में काफी नीचे फट गई, जिससे कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ स्टॉकटन रश सहित जहाज पर सवार सभी पांच लोगों की उत्तरी अटलांटिक महासागर में मौत हो गई।

2024 मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए से कहा कि यदि नीट (यूजी) परीक्षा के आयोजन में जरा भी गड़बड़ी पाई गई तो उसे स्वीकार करे। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने टिप्पणी की कि यदि नीट परीक्षा के आयोजन में 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई है तो इससे समुचित तरीके से निपटने की जरूरत है और मामले को एडवर्सरियल लिटिगेशन की तरह लेना चाहिए (जिसमें जांच की जिम्मेदारी संबंधित पक्ष पर होती है)। सुप्रीम कोर्ट ने किसी उम्मीदवार के फर्जीवाड़ा कर डॉक्टर बनने के संभावित बुरे परिणामों के बारे में भी चेताया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि कहीं गलती हुई है तो एनटीए को इसे स्वीकार करना चाहिए और प्रतियोगिता परीक्षाओं में लोगों का विश्वास बनाये रखने के लिए सुधारात्मक उपाय करने चाहिए। इसी दिन 2024 में जाने माने अमेरिकी संगीतकार जेम्स चांस, बोल्ड, जानी मानी फ्रांसीसी अभिनेत्री एनौक ऐमी, प्रसिद्ध फिलिपिनो बास्केटबॉल खिलाड़ी योयोंग मार्टिरेज एवं सुपरिचित अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी विली मेस का निधन हुआ।

2025 इजराइल ने तेहरान पर जबरदस्त हवाई हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने की मांग की, जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने दखल दिया तो भारी नुकसान होगा। यूरोप में चेक सरकार अविश्वास प्रस्ताव में बच गई। सोमालिया में बुरुंडी की सेना के हटने के बाद अल-शबाब के उग्रवादियों ने रणनीतिक रूप से अहम हावाडले गांव पर कब्जा कर लिया। मेक्सिको के फ्रोंटेरा कोमालापा में एक ड्रग कार्टेल लीडर की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे पर हुए हमले में पांच पुलिस अधिकारी मारे गए। अर्जेंटीना की एक अदालत ने पांच शिशुओं की सिलसिलेवार हत्या के आरोप में एक नर्स को उम्रकैद की सजा सुनाई। यूक्रेन की संसद ने देश के जनसांख्यिकीय संकट को कम करने में मदद के लिए एक से ज्यादा नागरिकता की अनुमति देने वाला कानून पारित किया। वैश्विक समुदाय ने जिम्मेदार खान-पान और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे और हेट स्पीच का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया। भारत ने अपने मगरमच्छ संरक्षण प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया युद्ध को खत्म करने के मकसद से 14-सूत्रीय समझौते के मसौदे पर दस्तखत किए। तेहरान बड़ी आर्थिक राहत और तेल की बिक्री फिर से शुरू करने के बदले अपने संवर्धित यूरेनियम के स्तर को कम करने पर सहमत हुआ। इजराइल ने लेबनान पर नए सिरे से सैन्य हमले जारी रखे। इस पर वाशिंगटन ने आलोचना की और अमेरिकी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान के मामले में ज्यादा जिम्मेदार रवैया अपनाने का आग्रह किया। बैंक ऑफ जापान ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को बढ़ाकर 1 प्रतिशत कर दिया, जो 1995 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति लाने के लिए भारत की लगातार प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि नरेंद्र मोदी शांति लाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे।

18 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। स्थापना दिवस (बेंग्वेट, फिलीपींस), मानवाधिकार दिवस (अजरबैजान), राष्ट्रीय दिवस (सेशेल्स), क्वीन मदर का जन्मदिन (कंबोडिया) एवं वाटरलू दिवस (यूनाइटेड किंगडम) भी मनाए जाते हैं। ऑटिस्टिक प्राइड डे 18 जून को मनाया जाता है जो ऑटिस्टिक होने न्यूरोडायवर्सिटी के एक रूप, प्रभावित लोगों के संघर्ष, विशिष्टता के सम्मान, सहयोग का वैश्विक अभियान है।

जैसे तर्क विश्वास के प्रति विद्रोही है, वैसे ही जुनून तर्क के प्रति विद्रोही है। दूसरों में हम जिन बुराइयों का उपहास करते हैं, वे हमारे भीतर ही हम पर हंसती हैं। हम आज केवल वही सीखते हैं जो हमारे बेहतर उन्नत निर्णय हमें कल नहीं सिखाएँगे। -थॉमस ब्राउन

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#ThomasBrowne #AutisticPrideDay #WaterlooDay #InternationalPicnicDay #Worldhistoryofjune18 #SusanBAnthony #JoseSaramago #SamuelButler #AnsibaHassan #IsabellaRossellini #FathersDay #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #G7summit #QueenMothersBirthday #Cambodia #HumanRightsDay #Azerbaijan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ