मेरा मानना है कि आप चाहे किसी भी राष्ट्रीयता के हों, आपके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए, अन्यथा आपके पास समानता नहीं है। शिक्षा और ज्ञान इस देश में अल्पसंख्यकों की शक्ति हैं। आंदोलन को अपने नेताओं से आगे जाना चाहिए। फिलिप वेरा क्रूज
816 ईस्वी में 12 जून को रोम, पापल स्टेट्स रोम के बिशप थे और 26 दिसंबर 795 से 12 जून 816 को अपनी मृत्यु तक पापल स्टेट्स के शासक रहे पोप लियो तृतीय का (निधन हुआ।
910 ईस्वी में 12 जून को ऑग्सबर्ग की युद्ध में हंगरी ने खानाबदोश योद्धाओं की प्रसिद्ध दिखावटी वापसी की रणनीति का उपयोग कर राजा लुईस द चाइल्ड के नेतृत्व वाली पूर्वी फ्रैंकिश सेना को परास्त किया।
949 ईस्वी में 12 जून को हीयान क्यो (क्योटो) में रेइजी का जन्म हुआ। रेइजी बाद में उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 63वें सम्राट बने। रेइजी का शासनकाल 967 से 969 में उनके इस्तीफे साथ समाप्त हुआ।
1042 ईस्वी में 12 जून को महारानी जो पोर्फिरोजेनिता से शादी के एक दिन बाद, कॉन्स्टेंटाइन 9वें मोनोमाचोस को बाइजेंटाइन सम्राट का ताज पहनाया गया।
1107 बियानलियांग (आधुनिक काइफेंग, हेनान) गाओजोंग (सम्राट हुइजोंग के नौवें बेटे) का जन्म हुआ। गाओजोंग के जन्म दिन 12 जून 1127 को चीनी सोंग राजवंश के दसवें सम्राट के पद पर राज्याभिषेक हुआ। बाद में गाओजोंग दक्षिणी सोंग राजवंश के पहले सम्राट भी रहे।
1206 घुरिद (पूर्वी ईरानी ताजिक मूल का फारसी राजवंश) जनरल कुतुब उद-दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना की।
1240 फ्रांस के लुई 9वें के आदेश पर अंतर-धार्मिक बहस, जिसे पेरिस के विवाद के रूप में जाना जाता है, एक ईसाई भिक्षु और चार रब्बियों के बीच शुरू हुई।
1381 जागीरदारों के शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ इंग्लैंड के किसानों ने ब्लैकहीथ में एकत्र होकर विद्रोह किया।
1418 आर्माग्नैक-बर्गंडियन गृह युद्ध में पेरिसियों ने बर्नार्ड 7वें काउंट ऑफ आर्माग्नैक के समर्थकों, सभी कैदियों, विदेशी बैंकरों और नवरे कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों का कत्लेआम किया।
1429 जार्ग्यू की लड़ाई के दूसरे दिन महिला योद्धा जोन ऑफ आर्क ने शहर और अंग्रेजी कमांडर, विलियम डे ला पोल, सफोक के पहले ड्यूक पर कब्जा करने में फ्रांसीसी सेना का नेतृत्व किया।
1550 फिनलैंड के हेलसिंकी शहर की स्थापना स्वीडन के राजा गुस्ताव प्रथम ने करवाई। हेलसिंकी तब स्वीडन का हिस्सा था। फिनलैंड की दक्षिणी राजधानी हेलसिंकी है। जो फिनलैंड की खाड़ी में एक प्रायद्वीप पर स्थित है। इसका केंद्रीय मार्ग मैनरहेइमिंटी, राष्ट्रीय संग्रहालय सहित कई संस्थानों से घिरा हुआ है, जो पाषाण युग से लेकर वर्तमान तक के फिनिश इतिहास को दर्शाता है। मैनरहेइमिंटी पर ही भव्य संसद भवन और समकालीन कला संग्रहालय किआस्मा भी हैं। अलंकृत लाल ईंटों से बना उसपेन्स्की कैथेड्रल बंदरगाह के ऊपर स्थित है। फिनलैंड, आधिकारिक तौर पर फिनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे से लगती है। फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। फिनलैंड में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फिनिश है, देश की साढ़े पांच प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है। फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और 1809 से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद 1917 में फिनलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ में, 1966 में ओईसीडी और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।
1577 मेल्स, स्विटजरलैंड में पॉल गुल्डिन का जन्म हुआ। पॉल गुल्डिन स्विस जेसुइट गणितज्ञ और खगोलशास्त्री बने। उन्होंने ठोस की सतह और आयतन निर्धारित करने के लिए गुल्डिनस प्रमेय की खोज की। गुल्डिन को जर्मन गणितज्ञ और खगोलशास्त्री जोहान्स केपलर के साथ उनके जुड़ाव के लिए जाना जाता था। गुल्डिन ने कैवलियरी की अविभाज्य विधि की आलोचना की।
1643 चर्च ऑफ इंग्लैंड के पुनर्गठन के लिए राजा चार्ल्स प्रथम की सहमति के बिना, इंग्लैंड की संसद द्वारा वेस्टमिंस्टर असेंबली सत्र का आयोजन किया गया।
1665 न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नामकरण न्यूयॉर्क हुआ। न्यू एम्स्टर्डम मैनहट्टन द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थापित 17वीं सदी की एक डच बस्ती थी जो न्यू नीदरलैंड में औपनिवेशिक सरकार के अधीन थी। शुरुआती व्यापारिक कारखाने फोर्ट एम्स्टर्डम के आसपास स्थापित हुए। न्यूयॉर्क अमेरिका की आजादी के बाद अमेरिका का प्रमुख व्यापारिक - औद्योगिक नगर बना।
1691 पोप एलेक्जेंडर अष्टम के स्थान पर स्पीनाज्जोला, इटली में जन्मे अंतोनिओ पिग्नाटोली को पोप चुना गया। इनका नामकरण हुआ पोप इन्नोसेंट 12वें।
1752 कर्नाटक में मुस्लिम शासक चंदा साहिब ने मराठों से हुए युद्ध में हारने पर आत्मसमर्पण कर दिया।
1760, पेरिस, फ्रांस में जीन-बैप्टिस्ट लौवेट डी कुवरे का जन्म हुआ। जीन-बैप्टिस्ट लौवेट डी कुवरे विख्यात फ्रांसीसी उपन्यासकार, नाटककार, पत्रकार, विचारक और सरकार में नौकरशाह फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन के अध्यक्ष बने।
1772 जबरन कब्जा करने पहुंचे फ्रांसीसी खोजकर्ता मार्क-जोसेफ मैरियन डु फ्रेस्ने और उनके 25 लोगों की न्यूजीलैंड में माओरी (मुख्य भूमि न्यूजीलैंड के मूलनिवासी पोलिनेशियाई लोग) द्वारा हत्या कर दी गई।
1787 अमेरिका में सीनेटर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष कानून पारित कर निर्धारित की गई।
1812 फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
1817 जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम ने साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप ड्रेसीन या लॉफमास्काइन चलाकर दिखाया।
1830 फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की।
1849 प्रसिद्ध अमेरिकी आविष्कारक लेविस फेक्टिक हेस्लेट को गैस मास्क के आविष्कार के लिए पेटेंट मिला।
1889 उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में हुई ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1897 असम में आए भयंकर भूकंप से करीब 1500 लोगों की मौत हुई।
1898 जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल के स्वतंत्रत होने की घोषणा की। फिलीपींस 12 जून को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है।
1900 रीचस्टैग (बर्लिन में प्लात्ज डेर रिपब्लिक ऐतिहासिक विधायी सरकारी भवन जो जर्मन बुंडेस्टाग की सीट है) ने जर्मनी के नौसेना विस्तार कार्यक्रम को जारी रखने वाले नए कानून को मंजूरी दी, जिसमें 20 साल की अवधि में 38 युद्धपोतों के निर्माण का प्रावधान था। जर्मनी का बेड़ा दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा।
1915 प्रख्यात कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सीके नागराज राव का जन्म हुआ।
1919 महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बड़े भाई गोपाल गोडसे का जन्म पुणे में हुआ।
1924 अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का जन्म हुआ।
1926 ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1929 नाजी जर्मनी यहूदी विरोधी हत्याओं, यातनाओं, तबाही की भुक्तभोगी ऐनी फ्रैंक का जन्म हुआ। ऐनी की डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 भारत की मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म हुआ। विख्यात मराठी फिल्म अभिनेत्री जयश्री तलपड़े का जन्म हुआ। 1932 में इसी दिन भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर तथा कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल को शुरु कराने वाले ई. श्रीधरन, का जन्म हुआ।
1942 ऐनी फ्रैंक को अपने तेरहवें जन्मदिन पर एक डायरी मिली। ऐनी की डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इस डायरी में युद्ध की विभीषिका, यातानाओं और बर्बादियों का वर्णन किया है।
1943 होलोकॉस्ट के तहत जर्मनी ने पोलैंड के ब्रेज्जानी (अब बेरेजनी, यूक्रेन) में यहूदी बस्ती को नष्ट कर दिया। लगभग 1,180 यहूदियों को शहर के पुराने यहूदी कब्रिस्तान में ले जाया गया और गोली मार दी गई।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कैरेंटन की लड़ाई में 101वें एयरबोर्न डिवीजन के अमेरिकी पैराट्रूपर्स ने फ्रांस के नॉरमैंडी के कैरेंटन शहर को सुरक्षित किया।
1949 प्रसिद्ध भारतीय अंग्रेजी पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल बिदवई का जन्म हुआ।
1952 सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1955 प्रसिद्ध तेलुगु लेखिका और कवयित्री नंदिनी सिद्दा रेड्डी का जन्म हुआ।
1957 भारतीय जनता पार्टी नेता और मोदी सरकार में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म हुआ। इसी दिन पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री का जन्म हुआ।
1963 नागरिक अधिकार आंदोलन में अपराधी गिरोह कु क्लक्स क्लान के सदस्य बायरन डे ला बेकविथ ने मिसिसिपी के जैक्सन में अपने घर के सामने एनएएसीपी के फील्ड सेक्रेटरी मेडगर एवर्स की हत्या कर दी।
1963 एलिजाबेथ टेलर और रिचर्ड बर्टन अभिनीत फिल्म क्लियोपेट्रा अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह उस समय बनी सबसे महंगी और बहुचर्चित फिल्म थी।
1964 रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के नेता नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका में तोड़फोड़ के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
1968 प्रसिद्ध हिंदी एवं मराठी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री प्रतीक्षा लोंकर का जन्म औरंगाबाद में हुआ।
1972 दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर का निधन हुआ। दीनानाथ भारतीय लेखक और वृत्तचित्र फिल्म निर्माता थे। उन्हें महात्मा गांधी की आठ-खंड की जीवनी महात्मा: मोहनदास करमचंद गांधी के लेखक के रूप में सबसे ज्यादा जाना जाता है। दीनानाथ लिखित महात्मा गांधी की जीवनी ‘महात्मा: मोहनदास करमचंद गांधी’ पहली बार 1951 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लिखित प्रस्तावना के साथ छपी थी। वे विट्ठलभाई झावेरी के करीबी सहयोगी भी थे और जिन्होंने वृत्तचित्र फिल्म महात्मा: गांधी का जीवन 1869-1948 के निर्माण में सहयोग किया था। दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर का जन्म 1909 में रत्नागिरी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अब महाराष्ट्र) में हुआ था।
1975 उत्तर प्रदेश राज्य बनाम राज नारायण मामले में न्यायाधीश जगमोहनलाल सिन्हा ने भारतीय संसद में उनके चुनाव से संबंधित एक मुकदे में इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाया कि इंदिरा गांधी को किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। इस फैसले से राजनीतिक संकट पैदा हो गया। 1975 में इसी दिन संघ, भाजपा नरेंद्र मोदी समर्थक, सहयोगी प्रमुख टीवी एंकर, पत्रकार अंजना ओम कश्यप का जन्म रांची में हुआ।
1976 प्रसिद्ध संस्कृत के विद्वान और दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ।
1979 जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक रितेश बत्रा का जन्म हुआ।
1985 प्रसिद्ध भारतीय नर्तक सलमान युसूफ खान का जन्म 1985 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम करीम का जन्म हुआ। 1985 में इसी दिन सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में केंड्रा लेह विल्किंसन का जन्म हुआ। केंड्रा विल्किंसन अमेरिकी टेलीविजन व्यक्तित्व, रियल एस्टेट एजेंट, वक्ता, संस्मरणकार हैं। केंड्रा विल्किंसन को सबसे पहले प्लेबॉय एडल्ट मैग्जीन के प्रकाशक ह्यूग हेफनर की गर्लफ्रेंड में से एक के रूप में और ई! रियलिटी टेलीविजन सीरीज द गर्ल्स नेक्स्ट डोर में उनकी भूमिका के लिए पहचान मिली, जिस पर प्लेबॉय मेंशन में केंड्रा विल्किंसन के जीवन को प्रलेखित किया गया था।
1987 मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पूर्व सम्राट जीन-बेदेल बोकासा को उनके 13 साल के शासन के दौरान किए गए हजारों की संख्या में हत्याएं, यातनाएं देने इत्यादि विविध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई गई। 1987 ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की पार्टी को तीसरी बार ऐतिहासिक विजय हासिल हुई।
1989 तुर्की के ओट्टोमन राजवंश की आखिरी शहजादी निलोफर का निधन हुआ।
1990 रूस ने खुद को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया। 1992 से हर साल 12 जून को रूस दिवस मनाया जाता है।
1991 सोवियत संघ के विघटन के बाद बचे रूस गणराज्य के बोरिस येल्तसिन राष्ट्रपति बने। 1991 में इसी दिन कोक्कादिचोलाई नरसंहार में श्रीलंकाई सेना ने पूर्वी प्रांत के शहर बट्टिकलोआ के पास कोक्कादिचोलाई गाँव में 152 अल्पसंख्यक तमिल नागरिकों का नरसंहार किया।
1993 नाइजीरिया में चुनाव हुआ और मोशूद काशिमावो ओलावाले अबिओला ने जीत हासिल की। इसके परिणामों को बाद में इब्राहिम बबंगीदा की सैन्य सरकार ने रद्द कर दिया।
1994 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड पंजाबी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, गायिका, संगीतज्ञ, गीत लेखिका और माॅडल अफसाना खान का जन्म हुआ। इसी दिन भारी भरकम विमान बोइंग-777 ने अपनी पहली उड़ान भरी। इस विमान में दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन जेट इंजन लगाया गया था। इसी दिन 1994 में बेकर्सफील्ड, कैलिफोर्निया में फिलिप विलमिन वेरा क्रूज का निधन हुआ। फिलिप वेरा क्रूज फिलिपिनो अमेरिकी मजदूर नेता और खेत मजदूर थीं। उन्होंने कृषि श्रमिक संगठन समिति की स्थापना में मदद की, जो बाद में नेशनल फार्म वर्कर्स एसोसिएशन के साथ विलय हो गई और यूनाइटेड फार्म वर्कर्स बन गई।
1998 भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों ने ऋण नहीं देने का निर्णय लिया।
1999 कैरीमिनाती के नाम से सुपरिचित भारतीय यूट्यूबर अजय नागर का जन्म फरीदाबाद में हुआ। इसी दिन पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई और इसी दिन पूर्वी तिमोर के लिए मिशन हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति मिली। 1999 में इसी दिन कोसोवो युद्ध ऑपरेशन ज्वाइंट गार्जियन शुरू हुआ, नाटो के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र शांति सेना, कोसोवो फोर्स (केएफओआर) ने संघीय गणराज्य यूगोस्लाविया के कोसोवो प्रांत में प्रवेश किया।
2000 प्रख्यात मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का निधन हुआ।
2001 सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू हुई।
2002 विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई। संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आइएलओ, बाल श्रम के खिलाफ लड़ने के प्रयासों पर ध्यान देने और शामिल होने के लिए 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस का शुभारंभ किया। यह दिन बाल श्रम समस्या को इंगित करने और बाल मजदूरों की मदद करने के लिए दिशानिर्देशों को परिभाषित करने के लिए सरकारों, स्थानीय प्राधिकरणों, नागरिक समाजों और नियोक्ता के संगठनों को एक साथ लाता है। 2002 में इसी दिन स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फुटबाल से बाहर हुआ।
2003 अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ।
2004 जार्जिया के सवन्ना में समूह-8 सम्मेलन आयोजित हुआ। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलंपियाड में चार भारतीयों का चयन हुआ। इसी दिन आस्ट्रेलिया के विद्यालयों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 प्रख्यात फिल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफैन फिल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2013 भारत सरकार ने 163 साल से चली आ रही टेलीग्राम सेवा को बंद करने की घोषणा की। 15 जुलाई 2013 के दिन देश में आखिरी टेलीग्राम भेजा गया।
2014 इराक के तिकरित में कैंप स्पीचर पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट बेहद घातक हमला कर करीब 1100 से 1,700 तक शिया इराकी लोगों की जान ले ली।
2015 विख्यात ब्राजीलियाई पत्रकार, कवि और संगीतकार फर्नांडो ब्रैंट का निधन हुआ।
2016 टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।
2017 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ।
2018 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सिंगापुर में बैठक की। इसी दिन विख्यात अंग्रेजी ड्रमर जॉन हिसमैन का निधन हुआ।
2019 कासिम-जोमार्ट टोकायेव को कजाकिस्तान के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। इसी दिन सुप्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री का निधन हुआ।
2022 फिलिप बेकर हॉल नामक अमेरिकी अभिनेता एवं फिल बेनेट नामक वेल्श रग्बी यूनियन खिलाड़ी का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध इतालवी व्यवसायी, राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी, इतालवी अभिनेता और निर्देशक फ्रांसेस्को नुटी, प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमिक बुक कलाकार और लेखक जॉन रोमिता सीनियर और सुपरिचित अमेरिकी अभिनेता ट्रीट विलियम्स का निधन हुआ।
2024 समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक अवधेश प्रसाद ने सांसद बनने के बाद बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति में नजर आएंगे। इसी के साथ संसद में पति-पत्नी यानी अखिलेश-डिंपल की जोड़ी नजर आएगी। डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव जीती हैं। इसी दिन सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली में पानी की किल्लत, पानी टैंकर माफिया के मसले पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। बताया जाता है कि दिल्ली में पानी माफिया महंगे दाम पर टैंकरों से पानी बेच रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अगले दिन यानी 13 जून को होगी।
2024 जाने माने अमेरिकी व्यवसायी विलियम एच. डोनाल्डसन, प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, ओरेगन के 33वें गवर्नर नील गोल्डश्मिट तथा अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कार्यकारी प्रशासक जेरी वेस्ट का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में कुवैत सिटी के मंगाफ में एक आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई।
2025 एयर इंडिया की फ्लाइट 171 (एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद भारत के अहमदाबाद में बी. जे. मेडिकल कॉलेज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 और कॉलेज परिसर में मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का पहला जानलेवा हादसा और विमान के पूरी तरह नष्ट होने की घटना थी।
2026 अमेरिकी बिजनेसमैन एलन स्पेसएक्स के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के साथ पहले ट्रिलियनेयर बने। उनकी नेटवर्थ 1.2 ट्रिलियन डालर हो गई।
12 जून को अमेरिकी जनता नेशनल लविंग डे मनाती है। लविंग डे लविंग बनाम वर्जीनिया मामले में 1967 के सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले की याद में मनाया जाता है, जिसने अलग-अलग नस्ल के लोगों के बीच शादी पर रोक लगाने वाले सभी राज्य कानूनों को रद्द कर दिया था। नाइजीरिया लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है, 12 जून, 1993 को हुए ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव (जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था) की याद में मनाया जाता है। सोवियत संघ के विघटन के बाद बचे रूस में मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय दिवस है जो जो 1990 में रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणराज्य की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofJune12 #WorldDayAgainstChildLabour #NationalLovingDay #WomenVeteransAppreciationDay #AfsanaKhan #DinanathGopalTendulkar #EdmundWilson #SpaceX #ElonMusk #PhilipVeraCruz #AnneFrank #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #SFSR









0 टिप्पणियाँ