Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

14 मई का इतिहास: भारत एवं विश्व में 1400 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of May 14

जिंदगी इतनी बेवकूफी भरी गणित जैसी नहीं है कि सिर्फ बड़े ही छोटों को खा जाएँ, यह भी उतना ही आम है कि कोई मधुमक्खी किसी शेर को मार दे, या कम से कम उसे पागल कर दे। -अगस्त स्ट्रिंडबर्ग 




649 ईस्वी में 14 मई को 24 नवंबर 642 से अपनी मृत्यु 14 मई 649 तक रोम के बिशप रहे पोप थियोडोर प्रथम का निधन हुआ। 

934 ईस्वी में 14 मई को चीनी पांच राजवंश और दस साम्राज्य काल के बाद के तांग राज्य के एक सेनापति झू होंगझाओ का निधन हुआ।

964 ईस्वी में 14 मई को रोम, पोप-शासित राज्य में रोम के बिशप और पोप-शासित राज्यों के शासक पोप जॉन 12वें का निधन हुआ।

1027 ईस्वी में 14 मई को फ्रांसीसी शासक रॉबर्ट द्वितीय ने अपने बेटे हेनरी प्रथम को फ्रैंक्स का कनिष्ठ राजा नियुक्त किया।

1097 प्रथम धर्मयुद्ध के दौरान निकिया (सेल्जुक तुर्क नियंत्रित नगर) की घेराबंदी शुरू हुई।

1264 इंग्लैंड के हेनरी तृतीय को विद्रोहियों द्वारा पकड़ कर माइस ऑफ लुईस पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए जिससे साइमन डी मोंटफोर्ट इंग्लैंड के प्रभावी शासक बन गए।

1316 प्राग, बोहेमिया साम्राज्य में चार्ल्स चतुर्थ (लक्जमबर्ग के चार्ल्स) का जन्म हुआ चार्ल्स चतुर्थ 1355 से 1378 में अपनी मृत्यु तक पवित्र रोमन सम्राट रहा।

1450 विशाल ओटोमन सेना ने क्रुजे में अल्बानियाई विद्रोही सेनाओं की घेराबंदी शुरू की, लेकिन अंततः घेराबंदी असफल रही।

1509 एग्नाडेलो की लड़ाई में उत्तरी इटली में, फ्रांसीसी सेना ने वेनिस गणराज्य को हराया।

1574 विख्यात इतालवी गायक-गीतकार, थियोर्बो वादक और कवि फ्रांसेस्को रासी का जन्म हुआ।

1607 ब्रिटिश अंग्रेजी उपनिवेशवादियों ने जेम्स फोर्ट की स्थापना की, जिसे जेम्सटाउन, वर्जीनिया नाम दिया और जेम्सटाउन अमेरिका में सबसे प्रारंभिक स्थायी अंग्रेजी बस्ती बनी।

1608 प्रोटेस्टेंट यूनियन, प्रोटेस्टेंट जर्मन राज्यों का एक गठबंधन, कैथोलिक चर्च और कैथोलिक जर्मन राज्यों के खिलाफ प्रत्येक सदस्य के अधिकारों, भूमि और सुरक्षा की रक्षा के लिए स्थापित किया गया।

1610 फ्रांस के हेनरी चतुर्थ की कैथोलिक कट्टरपंथी फ्रांकोइस रैवेलैक ने हत्या कर दी गई और लुई 13वां शासक बना।

1657 शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ।

1702 नीदरलैंड और इंग्लैंड ने स्पेन और फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1771 न्यूटाउन, मोंटगोमेरीशायर, वेल्स में रॉबर्ट ओवेन का जन्म हुआ। रॉबर्ट ओवेन विख्यात वेल्श कपड़ा निर्माता, परोपकारी, समाज सुधारक, यूटोपियन समाजवाद और सहकारी आंदोलन के संस्थापक बने, उन्होंने कारखानों में काम करने की स्थिति में सुधार, काम के घंटे 8 करने प्रयोगात्मक समाजवादी समुदायों को बढ़ाने और शिक्षा पर सरकारी नियंत्रण सहित बच्चों के पालन-पोषण के लिए अधिक सामूहिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाया।

1796 ब्रिटेन के चिकित्सा विज्ञानी एडवर्ड जेनर ने स्मॉल पॉक्स यानी चेचक की वैक्सीन की पहली खुराक पेश की।

1804 विलियम क्लार्क और 42 लोग कैंप डुबोइस से सेंट चार्ल्स, मिसौरी में मेरिवेदर लुईस से मिलने के लिए निकले, जिससे लुईस और क्लार्क एक्सपीडिशन की मिसौरी नदी तक की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई।

1811 चैक गणराज्य पैराग्वे को स्पेन से आजादी मिली।

1842 दुनिया की पहली इलस्ट्रेटेड वीकली न्यूज मैगजीन, द इलस्ट्रेटेड लंदन न्यूज का पहला एडिशन पब्लिश हुआ।

1870 न्यूजीलैंड में रग्बी का पहला गेम नेल्सन कॉलेज और नेल्सन रग्बी फुटबॉल क्लब के बीच नेल्सन में खेला गया।

1879 प्रख्यात वैज्ञानिक तथा आविष्कारक थॉमस एल्वा एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1883 हिंदुस्तान के प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ।

1892 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चंद्र गुहा का जन्म हुआ।

1908 पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।

1912 स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रसिद्ध स्वीडिश नाटककार, उपन्यासकार, कवि, निबंधकार और चित्रकार जोहान अगस्त स्ट्रिंडबर्ग (जन्म 22 जनवरी 1849 स्टॉकहोम, स्वीडन) का निधन हुआ। जोहान स्ट्रिंडबर्ग विपुल लेखक, थे। वे अपने व्यक्तिगत अनुभव से सीधे आकर्षित होते थे, स्ट्रिंडबर्ग ने अपने लेखन करियर में 60 से अधिक नाटक और 30 से अधिक कथा साहित्य, आत्मकथा, इतिहास, सांस्कृतिक विश्लेषण और राजनीति की रचनाएं लिखीं। अपने पूरे जीवन में एक साहसिक प्रयोगकर्ता और मूर्तिभंजक के रूप में उन्होंने प्राकृतिक त्रासदी, मोनोड्रामा और ऐतिहासिक नाटकों से लेकर अभिव्यक्तिवादी और अतियथार्थवादी नाटकीय तकनीकों की उनकी प्रत्याशाओं तक नाटकीय विधियों और उद्देश्यों की एक विस्तृत श्रृंखला की खोज की। अपने शुरुआती काम से स्ट्रिंडबर्ग स्वीडन में स्ट्रिंडबर्ग एक निबंधकार, पेंटर, कवि, और खासकर नॉवेलिस्ट और नाटककार के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन दूसरे देशों में उन्हें ज्यादातर नाटककार के तौर पर जाना जाता है।

1914 नोशकी, पाकिस्तान में गुल खान नसीर का जन्म हुआ। गुल खान नसीर मलिक-उश-शोअरा बलूचिस्तान के नाम से मशहूर हुए और प्रतिष्ठित पाकिस्तानी राजनेता, कवि, इतिहासकार और पत्रकार बने। गुल खान नसीर का अधिकांश कार्य बलूची भाषा में है, लेकिन उन्होंने अंग्रेजी, उर्दू, ब्राहुई और फारसी में भी लेखन कार्य किया।

1921 अमेरिकी न्यायाधीश फ्लोरेंस एलन मौत की सजा देने वाली पहली महिला बनी। गैंगस्टर फ्रैंक मोटो पर दो पुरुषों की हत्या का आरोप लगाया गया था, इसलिए सजा के रूप में उन्हें एलन द्वारा इलेक्ट्रिक कुर्सी के जरिये फांसी दिए जाने की सजा सुनाई गई। वह राज्य सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाली पहली महिला भी थीं।

1922 आगा हसन अबेदी का जन्म लखनऊ में हुआ। आगा हसन अबेदी बैंक आॅफ क्रेडिट काॅमर्स इंटरनेशल के संस्थापक, पाकिस्तानी बैंकर, कारोबारी बने। पाकिस्तान और अरब देशों में काम कर रही बैंक आॅफ क्रेडिट काॅमर्स इंटरनेशल सन 1992 में दिवालिया होकर बंद हो गई। लाखों लोगों का पैसा डूब गया।

1923 मृणाल सेन का जन्म हुआ। मृणाल सेन चर्चित, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता व निर्देशक बने। 1923 में इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे एन.जी.चंदावरकर का निधन हुआ।

1941 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।

1943 ब्रिटिश शासन में जाने माने जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता अल्ला बख्श का निधन हुआ। 1943 इसी दिन ब्रुसेल्स, बेल्जियम में वकील और अंतर्राष्ट्रीय शांति ब्यूरो के अध्यक्ष हेनरी ला फोंटेन का निधन हुआ। उन्हें 1913 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला इसलिए कि वे यूरोप में शांति आंदोलन के प्रभावी नेता थे।

1944 ब्रिटिश सैनिकों ने नागालैंड की वर्तमान राजधानी कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 विश्व विख्यात ब्रिटिश क्रिकेट खिलाड़ी बाॅव वूल्मर का जन्म भारत के कानपुर में हुआ। इसी दिन दुनिया भर से भगाए गये यहूदियों के देश इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। पहले इजराइल की जगह तुर्की का ओटोमान साम्राज्य था, प्रथम विश्वयुद्ध में तुर्की की हार के बाद इस इलाके में ब्रिटेन का कब्जा हो गया। ब्रिटेन उस समय एक बड़ी शक्ति था और दूसरे विश्वयुद्ध तक ये इलाका ब्रिटेन के कब्जे में ही रहा। दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका और सोवियत संघ दो बड़ी ताकत बनकर उभरे। ब्रिटेन को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा। 1945 में ब्रिटेन ने यह क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र को सौंप दिया। 1947 में संयुक्त राष्ट्र ने इस इलाके को दो हिस्सों में बांट दिया। एक अरब राज्य और एक इजराइल। यरुशलम शहर को अंतरराष्ट्रीय सरकार के प्रबंधन के अंतर्गत रखा गया। अगले ही साल इजराइल ने अपनी आजादी का ऐलान किया। इसी के साथ आज ही के दिन 1948 में दुनिया के इस्राइल देश का गठन हुआ। इजराइल द्वारा अपनी आजादी के ऐलान बाद अरब देशों की संयुक्त सेनाओं ने उस पर हमला कर दिया। करीब एक साल तक ये लड़ाई चली रही। युद्ध समाप्त होने के साथ ही इजराइल की 120 सदस्यीय संसद के लिए 25 जनवरी 1949 को पहला चुनाव हुआ, जिसमें यहां के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डेविड बेन गुरियन देश के पहले प्रधानमंत्री चुने गए। इस वक्त दुनिया की कुल यहूदी आबादी के 40 फीसदी से ज्यादा लोग इजराइल में आ बसे थे। इजराइल दुनिया का अकेला यहूदी देश है। यहूदी दुनिया भर से भगाए गये, प्रताड़ित किए गये और बाद में फिलिस्तीन की जिस जमीन पर बसाए गये उस फिलिस्तीन को लगातार तबाह कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में लाखों लोग मार दिए गए, भयंकर तबाही मचाई गई जो अब तक जारी है। भोजन, पानी दवाएं और अंतरराष्ट्रीय राहत सामग्री पहुंचने में बाधा डाली जाती रही है इस्राइल के द्वारा और राहत कर्मियों तक की हत्या कर दी जा रही है।

1950 यवतमाल, महाराष्ट्र में विजय कुमार दर्डा का जन्म हुआ। कांग्रेसी नेता जवाहर लाल दर्डा के पुत्र विजय दर्डा महाराष्ट्र के प्रमुख समाचार पत्र समूह लोकमत मीडिया ग्रुप के मुखिया हैं, राज्य सभा सदस्य रहे हैं।

1955 पोलेंड में वारसा संधि पर हस्ताक्षर हुए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1960 दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे सुप्रीम कोर्ट में जज संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ।

1963 कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1978 भारत के हिंदी प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचंद्र माथुर का निधन हुआ।

1981 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेश व्हिकल एस-192 लांच किया। 1981 प्रख्यात भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ।

1984 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ। जुकरबर्ग की कंपनी का नाम अब मेटा है और फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड तथा व्हाट्सऐप आदि इसी कंपनी के प्लेटफार्म हैं।

1986 जर्मन नाजी नरसंहार की भुक्तभोगी ऐनी फ्रैंक की डायरी के 1980 में सभी मूल कागजात प्राप्त करने के बाद नीदरलैंड्स इंस्टीट्यूट फॉर वॉर डॉक्यूमेंटेशन ने ऐनी फ्रैंक की पूरी डायरी 14 मई, 1986 को प्रकाशित की। फ्रैंक ने द्वितीय विश्व युद्ध में नीदरलैंड के जर्मन कब्जे के दौरान अपने परिवार के साथ छिपने के अपने अनुभव लिखे थे।

1987 हिंदी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली, कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली सलमान के साथ 2010 में फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री, माॅडल ज़रीन खान का जन्म बंबई में हुआ।

1991 दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सजा सुनाई गई।

1991 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल लवीना टंडन का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।

1992 भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर प्रतिबंध लगा दिया। यूरोपीय संघ, कनाडा, अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध लगा हुआ था। 

1995 प्रसिद्ध अमेरिकी बायोकेमिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता क्रिश्चियन बी. अनफिंसन का निधन हुआ और इसी दिन मुख्य तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा द्वारा गेधुन चोकेई न्यिमा को 14 वें दलाई लामा द्वारा तिब्बती बौद्ध धर्म के 11 वें पंचेन लामा के रूप में नामित किया गया था। चीनी प्राधिकरण ने 11 नवंबर, 1995 को ग्येनकेन नोरबू को 11 वें पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी और चीनी सरकार द्वारा गेधुन के ठिकाने का कभी खुलासा नहीं किया गया। मानवाधिकार संगठन ने उन्हें दुनिया का सबसे कम उम्र का राजनीतिक कैदी करार दिया।

1997 वर्तमान में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म, टेलीविजन, वेबसीरीज अभिनेत्री, मंच परफार्मर एवं माॅडल और 2017 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ।

1998 प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और पर्यावरण विशेषज्ञ, पर्यावरण आंदोलनकारी मार्जोरी स्टोनमैन डगलस का निधन हुआ।

1999 बीसवीं सदी के आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई।

2001 भारत और मलेशिया के बीच 7 समझौते हुए।

2004 दक्षिण कोरियाई संवैधानिक न्यायालय ने रो-मू-ह्यून पर महाभियोग के आरोपों समाप्त कर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में बहाल किया। रो पर भ्रष्टाचार का आरोप था। इसी दिन डेली मिरर नामक अखबार ने इराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।

2006 दि न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध संपादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता प्रख्यात पत्रकार ए.एम. रोसेंथल का निधन हुआ।

2007 जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

2008 टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।

2010 ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त मराठी कवियत्रि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ। इसी दिन भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

2011 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन हुआ। वे 2021 के देशव्यापी किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत के पिता थे।

2012 इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने को राजी हुए। इसी दिन अर्जेंटीना के प्रसिद्ध कवि, नाटककार और पत्रकार मारियो ट्रेजो का निधन हुआ।

2013 ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दुनिया का 15वां देश बना। इसी दिन नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम की आतंकवादी गतिविधियों के कारण पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो, योब और अदमवा राज्यों के लिए आपातकाल आदेश जारी किया। बोको हराम दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक बताया जाता है। 2013 में इसी दिन सांताक्रूज, मुंबई में इस्लाम में लिबरेशन थियोलॉजी पर वैश्विक पहचान रखने वाले एकेडमिक, इंडियन रिफॉर्मिस्ट राइटर, इतिहासकार, सोशल एक्टिविस्ट, शांति और अहिंसा के समर्थक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज मुंबई और सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड सेक्युलरिज्म के हेड रहे असगर अली इंजीनियर (जन्म 10 मार्च 1939, सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान) का निधन हुआ। असगर अली इंजीनियर के दो उद्धरण, कई लोगों ने मुझसे धर्म बदलने के लिए कहा। मैंने कहा कि मेरे धार्मिक विश्वास बने हुए हैं। मैं अपने ही समुदाय के अंदर हो रही गलतियों से लड़ रहा हूँ। और अगर मैंने धर्म बदलने का फैसला किया तो मैं लड़ने का अधिकार खो दूँगा। और कोई भी इंसान अकेले नहीं जी सकता और ग्रुप को जमीर की आजादी का सम्मान करना चाहिए। मेरी लड़ाई सोचने की आजादी के बारे में है।

2014 अमेरिकी लाइब्रेरियन और लेखक इमानुएल रेमंड लुईस एवं न्यूजीलैंड के इतिहासकार, संगीतकार और कंडक्टर मोर्विन साइमन का निधन हुआ।

2015 अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक और निर्माता बी.बी. किंग, आयरिश फुटबॉलर माइकल ओ’ब्रायन और हर्लर, अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् और अकादमिक स्टैंटन जे. पील एवं ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी कवि और अनुवादक फ्रांज राइट का निधन हुआ।

2016 प्रख्यात भारतीय तमिल विद्वान एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन हुआ। 2016 में इसी दिन डार्विन कुक, अमेरिकी हास्य पुस्तक लेखक और कलाकार का निधन हुआ।

2017 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता पॉवर्स बूटे का निधन हुआ।

2018 विख्यात अमेरिकी लेखक टॉम वोल्फ का निधन हुआ।

2019 टिम कॉनवे नामक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता तथा ग्रम्पी कैट नामक प्रसिद्ध अमेरिकी बिल्ली और इंटरनेट मेम सेलिब्रिटी का निधन हुआ।

2020 प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस मनाया गया जिसमें कुत्ते की सबसे छोटी नस्ल को प्यार, सम्मान, जीने के लिए सुविधा और संरक्षण के लिए काम किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस की स्थापना 2020 में पूर्व मिस ब्रिटिश कोलंबिया और चिहुआहुआ प्रेमी तथा जानवरों के प्रति उत्साही नादिया अल्टरियो अपने टीका नामक चिहुआहुआ के जन्मदिन के अवसर पर की थी। अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस इन छोटे लेकिन बहुत प्यारे जानवर साथियों पर प्रकाश डालता है, उनके विशेष गुणों पर जोर देता है और लोगों को उनकी सराहना करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

2021 चीन ने देश के पहले मंगल रोवर जूरोंग को सफलतापूर्वक लांच किया।

2022 न्यूयॉर्क के बफेलो में सामूहिक गोलीबारी में दस लोग मारे गए। इसी दिन 2022 में श्रीनगर (जम्मू) में चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया सीजेआई एन. वी. रमना ने 13 मई को कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि लोग महसूस करें कि उनके अधिकारों और सम्मान को मान्यता दी गई है और उन्हें संरक्षित किया गया है। न्यायमूर्ति रमना ने इस बात पर जोर दिया कि न्याय से इनकार करने से अंततः अराजकता फैलेगी। सीजेआई ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए वकीलों और न्यायाधीशों से वादियों के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया, जो अक्सर बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव में होते हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि भारत में न्याय प्रदान करने का तंत्र बहुत जटिल और महंगा है और देश अदालतों को समावेशी और सुलभ बनाने में बहुत पीछे है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के कामकाज के लिए, यह जरूरी है कि लोग महसूस करें कि उनके अधिकार और सम्मान सुरक्षित और मान्यता प्राप्त हैं। विवादों का शीघ्र निपटारा एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। 2022 में श्रमिक के शोषण, उत्पीड़न और लंबित श्रमिक समस्याओं को लेकर मजदूर किसान महापंचायत के लिए सिडकुल पंतनगर में मजदूरों किसानों ने महिलाओं और बच्चों के साथ विशाल पदयात्रा निकाली। अपराह्न 2 बजे इंटरार्क मजदूरों के सिडकुल पंतनगर स्थित धरनास्थल पर बड़ी संख्या में सिडकुल पंतनगर की अन्य कंपनियों की यूनियनों के नेतृत्व में मजदूर शिफ्टों के साथ पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं ,बच्चे और किसान भी शामिल थंे। यहां वक्ताओं ने जनता की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी रखी और कहा कि सिडकुल पंतनगर ,हरिद्वार और सितारगंज समेत उत्तराखंड में अवस्थित उद्योगों में कंपनी मालिकों ,प्रबन्धको एवं ठेकेदारों द्वारा श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन कर श्रमिकों का घोर शोषण किया जा रहा है, सरकार, जिला प्रशासन और अन्य नियामक संस्थाएं श्रमिकों की समस्याएं, श्रमिक कानून और समझौते लागू कराने में रुचि नहीं ले रहीं।

2023 89 वर्ष की उम्र में लास वेगास, नेवादा, अमेरिका में प्रसिद्ध अमेरिकी पोकर खिलाड़ी डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (जन्म 10 अगस्त, 1933) का निधन हुआ। ब्रूनसन ने 60 से अधिक वर्षों तक पेशेवर रूप से खेला। 2 बार वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर (डब्ल्यूएसओपी) मेन इवेंट चैंपियन, पोकर हॉल ऑफ फेम में शामिल और पोकर पर कई किताबों के लेखक थे।

2023 पहला अंतर्राष्ट्रीय पीएमओ दिवस आयोजित हुआ। परियोजना प्रबंधन कार्यालय (पीएमओ) कई बड़े संगठनों का एक अभिन्न अंग हैं। वे विभिन्न परियोजनाओं के लिए मानक स्थापित करने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परियोजना प्रबंधन कार्यालय के महत्व को देखते हुए इस पर एक दिवस आयोजित करने की जरूरत अनुभव की गई। अंतर्राष्ट्रीय पीएमओ दिवस अपने कार्यालयों में पीएमओ के बेहतर प्रबंधन और प्रबंधन कार्मिकों की सराहना करने के लिए है।

2024 अमेरिकी कॉमिक बुक कलाकार, लेखक और संपादक डॉन पर्लिन और थाई राजनीतिक कार्यकर्ता नेतिपोर्न सानेसांगखोम का निधन हुआ।

2025 गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 80 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। यह घटना प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक हमास को हरा नहीं दिया जाता, तब तक सैन्य अभियान जारी रहेगा। इजरायल डिफेंस फोर्सेज आईडीएफ ने लेबनान के नबातीह प्रांत में एक ड्रोन हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह का एक प्रमुख सदस्य मारा गया।

2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन-दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे, चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ अहम बातचीत में शी ने चेतावनी दी कि अगर ताइवान मुद्दे को ठीक से नहीं संभाला गया, तो संघर्ष हो सकता है। रात भर चली रूसी हवाई हमलों में कीव को निशाना बनाया गया, जिससे डार्नित्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत तबाह हो गई। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। नई दिल्ली में दो-दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई, इसके जरिए वह वैश्विक अनिश्चितता से निपटने में अपनी भूमिका को मजबूती से पेश करेगा। इसमें रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत चाहे तो रूस से जितना मर्जी गैस और तेल खरीद सकता है। भारत अमेरिकी दबाव में रूस से तेल नहीं खरीद रहा है। ईरानी विदेश मंत्र अब्बास अराघची ने इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर हमलों की निंदा करने की ब्रिक्स नेताओं से मांग की। इंडोनेशिया के हालमाहेरा में स्थित माउंट डुकानो ज्वालामुखी में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके कारण तीन हाइकर्स की मौत हो गई और दो लोग लापता हो गए। चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि 51 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति अब भी लापता है।


(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofMay14 #InternationalChihuahuaAppreciationDay #InternationalPMODay #AugustStrindberg #MarkZuckerberg #ManushiChhillar #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Texas #Brazil #BRICS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ