Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही दो बड़ी घोषणाओं पर किए हस्ताक्षर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी शानदार बधाई TVK Chief Vijay signed two major declarations immediately upon taking the oath as the 9th Chief Minister of Tamil Nadu; Congress President Mallikarjun Kharge extended his hearty congratulations



चेन्नई। टीवीके (तमिलागा वेत्री कझगम) पार्टी के प्रमुख और विधायक दल के नेता चंद्रशेखरन जोसफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं उन्हें, तमिलगा वेत्री कझगम और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस सरकार का गठन आत्म-सम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और तर्कसंगत सोच की स्थायी ताकत की पुनः पुष्टि करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह वह विरासत है जिसे पेरियार और कामराजर ने गढ़ा था। तमिलनाडु में लाखों लोगों, खासकर युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और राष्ट्र को प्रेरित करेंगे। मैं नई सरकार के लिए कामना करता हूं कि वह करुणा, समावेशिता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने में अपार सफलता प्राप्त करे।

विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्यभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। चेन्नई से लेकर तमिलनाडु के कई जिलों तक समर्थकों और फैंस ने खुशी मनाई। कई जगह लोगों की आंखें नम दिखीं और समर्थक भावुक होकर रोते नजर आए। विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने लंबे राजनीतिक संघर्ष के बाद सत्ता तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। लगभग 60 वर्षों में पहली बार तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके से अलग किसी पार्टी की सरकार बनी है। इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस समारोह में राजनीतिक नेताओं, फिल्मी सितारों और हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। समारोह में विजय के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मदर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना उनके परिवार के लिए भी बेहद भावुक क्षण माना गया। मीडिया से बातचीत में विजय की मां ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और इसे परिवार के लिए गर्व का पल बताया। तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता चंद्रशेखरन जोसफ विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई (तब मद्रास) में हुआ था। विजय के नाम से सुप्रसिद्ध वे थलापति या दलपति भी कहे जाते हैं जिसका मतलब है सेनापति।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय ने अपनी पहले वादे को पूरा करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से संबंधित फाइल और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने कहा कि वह किसी भी शाही वंश से नहीं हैं, इसके बाद भी जनता ने उन्हें स्वीकार किया है।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ