Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

10 मई का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 2100 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों की जन्म, निधन तारीखों की जानकारी World History of May 10

तुम एक थक्का हो, कहने को तो यही कहा जा सकता है। एक मरते हुए युग की रक्त-शिराओं में जमा ईर्ष्या का एक थक्का। वह मरता हुआ युग उस नए युग से ईर्ष्या करता है, जो उसकी जगह लेने के लिए आ रहा है। -यूरी ओलेशा



28 ईसा पूर्व 10 मई को हान राजवंश में चेंग के शासनकाल के दौरान हान वंश के खगोलविदों ने एक सनस्पॉट (सूर्य का धब्बा) का चिन्हित किया, यह चीन में सबसे पहले दिनांकित सनस्पॉट प्रेक्षणों में से एक है।

874 ईस्वी में 10 मई को इतिहास प्रसिद्ध चीनी जनरल और सम्राट मेंग जिक्सियांग का जन्म हुआ।

946 ईस्वी में 10 मई को स्पोलेटो के अल्बेरिक द्वितीय (रोम के शासक) ने पोप मारिनस द्वितीय की मृत्यु के बाद पोप अगापेटस द्वितीय के चुनाव की व्यवस्था की।

1291 स्कॉटिश धनिकों ने इंग्लैंड के एडवर्ड प्रथम के अधिकार को मान्यता दी जिसके बाद उसे वास्तव में राजा का दर्जा मिला और शासन चलाने की शक्तियां प्राप्त हुईं।

1427 स्विट्जरलैंड के बर्न नगर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1482 विख्यात इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री पाओलो दाल पॉजो टोस्कानेली का निधन हुआ।

1497 इतालवी व्यापारी, खोजी, नाविक अमेरिगो वेस्पुची ने नई दुनिया की खोज के लिए अपनी पहली यात्रा के लिए प्रस्थान किया। अमेरिका का नामकरण इन्हीं के नाम पर हुआ है।

1503 इटली निवासी खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी अमेरिका की चौथी यात्रा में कायमान द्वीप की खोज की। यह द्वीप समूह ब्रिटेन के अधीन है। कायमान या केमैन द्वीप ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र है और पश्चिमी कैरेबियन सागर में 3 द्वीपों से बना है। ग्रैंड केमैन, सबसे बड़ा द्वीप, अपने समुद्र तट रिसॉर्ट्स और विविध स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्केलिंग साइटों के लिए जाना जाता है। केमैन ब्रैक गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की यात्रा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र है। लिटिल केमैन, सबसे छोटा द्वीप, विविध वन्य जीवन क्षेत्र है, जिसमें लुप्तप्राय इगुआना से लेकर लाल-पैर वाले बूबी जैसे समुद्री पक्षी तक शामिल हैं। कायमान की राजधानी जॉर्ज टाउन और विश्व बैंक के मुताबिक जनसंख्या करीब 70000 2022 में थी। यह महाद्वीप उत्तरी अमेरिका में है।

1526 पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तब भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।

1534 फ्रांसीसी खोजी यात्री, नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउलैंड पहुँचा।

1604 विख्यात फ्रांसीसी लेखक और नाटककार जीन मैरेट का जन्म हुआ।

1655 ब्रिटेन की सेना ने जमैका पर कब्जा किया।

1661 मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम के बेटे (जो बाद में बादशाह हुए) जहांदार शाह का जन्म दकन में हुआ। यह 1712 से 1713 तक शासक हुए। 1713 में 12 फरवरी को इनका इंतकाल हो गया।

1671 1740 से 1756 तक बंगाल के नवाब रहे अलीवर्दी खान का जन्म डेक्कन में हुआ।

1688 प्रासात थोंग राजवंश, थाइलैंड के राजा नाराई (नारायण) ने फेट्राचा को शासक नामित किया, जिससे 1688 की क्रांति हुई जिसमें फेट्राचा अयुथया साम्राज्य का राजा बना।

1768 इंग्लैंड के सम्राट किंग जॉर्ज तृतीय के संबंध में एक आलोचनात्मक (द नॉर्थ ब्रिटन नामक 18वीं सदी के लंदन में प्रकाशित होने वाले कट्टरपंथी समाचार पत्र में) लेख लिखने पर जॉन विलक्स को जेल में डाल दिया गया, इस कार्रवाई से लंदन में दंगे भड़क उठे।

1774 लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।

1796 फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।

1810 दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में खोला।

1824 इंग्लैंड, लंदन स्थित नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।

1834 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हुए अल्फ्रेड बेब का जन्म हुआ।

1855 बंगाल के प्रमुख योगी, आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी श्री युक्तेश्वर गिरि यानी प्रियनाथ कड़ार का जन्म सेरामपुर में हुआ।

1857 अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए दिल्ली कूच कर दिया। इसमें महलिाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी। इसमें 50 अंग्रेज सिपाहियों की मौत हुई।

1898 जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ हुए विचित्र नारायण शर्मा का जन्म हुआ।

1905 बांग्ला और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।

1908 प्रथम मदर्स डे 10 मई, 1908 को फिलाडेल्फिया, अमेरिका में मनाया गया था। अब यह दुनिया भर में मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, इसे अन्ना जार्विस ने स्थापित किया।

1914 बंबई के विख्यात फिल्मकार और राजश्री प्रोडक्शन के संस्थापक ताराचंद बड़जात्या का जन्म कुचामन सिटी राजस्थान में हुआ।

1916 नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।

1918 भारत की गुप्तचर संस्था रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के संस्थापक और विख्यात जासूस रामेश्वर नाथ काव का जन्म हुआ।

1927 राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका और इटली में भारत की राजदूत रही नयनतारा सहगल का जन्म हुआ।

1929 प्रसिद्ध विधिवेत्ता एवं संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण से सम्मानित सुभाष काश्यप का जन्म हुआ।

1930 व्हाइट प्लेन्स, न्यूयॉर्क में जॉर्ज एलवुड स्मिथ का जन्म हुआ जो विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, व्यावहारिक भौतिक विज्ञानी और चार्ज-युग्मित डिवाइस (सीसीडी) के सह-आविष्कारक हैं। उन्हें एक इमेजिंग सेमीकंडक्टर सर्किट-सीसीडी सेंसर (फोटोग्राफी के लगभग सभी क्षेत्रों में एक इलेक्ट्रॉनिक आंख) के आविष्कार के लिए 2009 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी से सम्मानित किया गया।

1934 संयुक्त राज्य अमेरिका में राजस्व अधिनियम जारी किया गया।

1936 प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी मुख्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ।

1940 जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया। इसी दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलेन ने इस्तीफा दिया तथा अपने उत्तराधिकारी के रूप में विंस्टन चर्चिल की सिफारिश की।

1945 रूसी सेना ने चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।

1951 भारतीय सेना के प्रमुख अधिकारी रहे बाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह यानी वी. के. सिंह का जन्म पुणे में हुआ।

1954 डाॅ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश यशवंत राव अंबेडकर का जन्म हुआ। वे डाॅ. अंबेडकर के पुत्र यशवंत के बेटे और लेखक, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता, अधिवकता तथा बहुजन वंचित अघाड़ी प्रमुख हैं।

1959 सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।

1960 मॉस्को, सोवियत संघ में प्रसिद्ध रूसी और सोवियत उपन्यासकार यूरी कार्लोविच ओलेशा (जन्म 3 मार्च, पुराने रूसी कैलेंडर के मुताबिक 19 फरवरी, 1899 एलिजावेटग्राद, रूसी साम्राज्यय अब यूक्रेन) का निधन हुआ। यूरी ओलेशा को 20वीं सदी के महानतम रूसी उपन्यासकारों में से एक माना जाता है, उन गिने-चुने लेखकों में से एक, जो उस दौर की दमघोंटू सेंसरशिप के बावजूद स्थायी कलात्मक मूल्य वाली रचनाएँ लिखने में सफल रहे। समीक्षकों के अनुसार यूरी ओलेशा की रचनाएँ एक नाजुक संतुलन का उदाहरण हैं। ऊपरी तौर पर वे कम्युनिस्ट-समर्थक संदेश देती प्रतीत होती हैं, लेकिन गहराई से पढ़ने पर उनमें कहीं अधिक सूक्ष्मता और समृद्धि उजागर होती है। उन्हें उनके मित्रों, इल्फ और पेत्रोव, इसहाक बाबेल और सिगिस्मंड क्रिजिझानोव्स्की के साथ ओडेसा स्कूल ऑफ राइटर्स के समूह में रखकर भी प्रस्तुत किया जाता है। ओलेशा ने उसका बचाव करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से एक सोवियत व्यक्ति है।

1967 बिहार के प्रमुख मुस्लिम राजनेता रहे, जनता दल के सदस्य, लोकसभा सदस्य मोहम्मद शहाबुद्दीन का जन्म बिहार के सीवान में हुआ। एक हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे शहाबुद्दीन की 1 मई 2021 को मौत हो गई। इसी दिन यानी 10 मई 1967 को मशहूर रॉक बैंड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।

1979 माइक्रोनेशिया के फेडरेटेड स्टेट्स ने अपनी संवैधानिक सरकार का गठित की। 1979 से पहले यह अमेरिकी प्रशासन के प्रशांत द्वीप समूह के ट्रस्ट टेरिटरी का एक हिस्सा था, 3 नवंबर, 1986 को एक स्वतंत्र राज्य बना।

1980 लंदन में ईरानी दूतावास को ब्रिटिश पुलिस ने खूंख्वार कब्जाधारकों से मुक्त कराया।

1981 दक्षिण भारत की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल नमिता का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ।

1981 पहली बार बॉम्बे (अब मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया। इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल हर्षिता भट्ट का जन्म बंबई में हुआ।

1986 भारत के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी, सबसे कम उम्र में ग्रैंड मास्टर बनने वाले पेंटाला हरिकृष्णा का जन्म गुंटूर, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1987 नोबेल पुरस्कार प्राप्त आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

1993 संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी। इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड तेलुगू फिल्म अभिनेत्री और टेलीविजन शो प्रस्तोता और माॅडल श्रीमुखी का जन्म निजामाबाद तेलंगाना में हुआ।

1994 दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रिटोरिया में ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। अश्वेतों के अधिकारों के लिए वे 27 जेल में रहने के बाद रिहा हुए और उनकी अफ्रीकन नेशनल पार्टी ने जीत हासिल की।

1995 दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत हुई।

1999 टीबी के इलाज मंे अहम पेंसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु हुई।

2001 घाना में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से 120 से अधिक दर्शकों की मौत हुई।

2002 फिल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफी आजमी का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व एजेंट रॉबर्ट फिलिप हेंसन को सोवियत संघ और बाद में रूसी खुफिया सेवाओं के लिए जासूसी और अमेरिकी रहस्य तथा हीरे बेचने के जुर्म में बिना किसी पैरोल के 15 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

2003 मोजाम्बिक के राष्ट्रपति अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2004 विश्व ल्यूपस दिवस ल्यूपस कनाडा द्वारा इस अल्पज्ञात बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया जो पीड़ितों और उनके परिवारों हिम्मत बंधाने, उपचारात्मक और राहत के लिए सावधानियां इत्यादि प्रदान करने के लिए था। इसे तेरह विभिन्न देशों के ल्यूपस संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था, जिन्होंने अपनी सरकारों से अनुसंधान के लिए धन बढ़ाने, बेहतर रोगी सेवाएं प्रदान करने, महामारी विज्ञान डेटा बढ़ाने और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ल्यूपस (एसएलई) सूजन संबंधी बीमारी जो तब होती है जब प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही ऊतकों पर हमला करती है। ल्यूपस (एसएलई) जोड़ों, त्वचा, गुर्दे, रक्त कोशिकाओं, मस्तिष्क, हृदय और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। लक्षण अलग-अलग होते हैं लेकिन इनमें थकान, जोड़ों का दर्द, दाने और बुखार शामिल हो सकते हैं।

2005 लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।

2006 मियामी, फ्लोरिडा में सोराया रकेल लामिला क्यूवास का निधन हुआ जो बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय कोलंबियाई-अमेरिकी गायिका, गीतकार, गिटारवादक, अरेंजर और रिकॉर्ड निर्मात्री थीं। सफल कोलंबियाई संगीत स्टार, बिलबोर्ड के लैटिन पॉप एयरप्ले चार्ट पर उनके दो नंबर-एक गाने थे। उन्होंने स्व-शीर्षक एल्बम सोराया के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार एल्बम के लिए 2004 लैटिन ग्रैमी पुरस्कार जीता अपने एल्बम एल ओट्रो लाडो डी एमआई के महिला पॉप वोकल एल्बम मेरा दूसरा पक्ष के लिए 2005 लैटिन ग्रैमी पुरस्कार नामांकन हासिल किया। 

स्तन कैंसर से लंबे संघर्ष के बाद 10 मई 2006 को सोरया की मृत्यु हो गई।

2007 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ ने कार्य स्थलों पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।

2008 लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर कब्जा करने का दावा किया।

2011 भारत के उच्चतम न्यायालय ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की। इसे बर्बर कृत्य करार दिया।

2012 अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने 60 वर्षीय स्टाफ सदस्य खलील रसजेद डेल की हत्या के खिलाफ पाकिस्तान में सभी मानवीय सेवा कार्य निलंबित कर दिए। खलील रसजेद डेल की हत्या बलूचिस्तान में चार महीने पहले अपहरण के बाद कर दी गई थी। 2012 में इसी दिन सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए 2 बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल हुए।

2013 न्यूयाॅर्क स्थित वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची इमारत बनी। 

2014 दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की फिर जीत हुई।

2015 प्रसिद्ध अमेरिकी मूर्तिकार, चित्रकार और अकादमिक क्रिस बर्डन का निधन हुआ।

2017 सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने अल-तबकाह में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (आईएसआईएल) के आखिरी ठिकानों पर कब्जा और इसके बाद तबका की लड़ाई समाप्त हुई।

2021 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 मई को अंतर्राष्ट्रीय आर्गेनिया दिवस घोषित किया। मोरक्को द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के 113 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया और सर्वसम्मति से अपनाया गया। आर्गन वृक्ष (आर्गनिया स्पिनोसा) दक्षिण-पश्चिम में मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र की एक मूल प्रजाति है, जो शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में उगता है। यह वुडलैंड पारिस्थितिकी तंत्र की परिभाषित प्रजाति है, जिसे आर्गनेरी के नाम से भी जाना जाता है, जो स्थानिक वनस्पतियों से समृद्ध है। यह पानी की कमी, कटाव के जोखिम और खराब मिट्टी के तहत कठोर वातावरण के प्रति लचीला है। असाधारण सुंदरता का यह पारिस्थितिकी तंत्र न केवल संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपने वानिकी, कृषि और पशुधन उपयोग के कारण अनुसंधान और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

2022 यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 59 वर्षों में पहली बार संसद के राजकीय उद्घाटन में शामिल नहीं हुईं। यह पहली बार था कि संसद का नया सत्र प्रिंस ऑफ वेल्स और ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज द्वारा राज्य के परामर्शदाता के रूप में कार्य करते हुए संसद सत्र का शुभारंभ किया गया। इसी दिन 2022 में चंडीगढ़ में यह जानकारी दी गई कि जितनी लग्जरी गाड़ियां देशभर में बिकती है, उसकी लगभग आधी केवल पंजाब में बिकती है। यह बात मर्सिडीज-बेंज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग संतोष अय्यर ने मंगलवार 10 मई को चंडीगढ़ में पंजाब के लिए ऑल-न्यू सी-क्लास की लांचिंग के समय मीडिया के सामने बताया कि पंजाब के युवा महंगी गाड़ियां खरीदने के शौकीन है।

2023 न्यूयॉर्क की एक फेडरल जूरी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 1996 में लेखिका ई. जीन कैरोल का यौन शोषण करने और मानहानि का दोषी पाया, और उन्हें हर्जाने के तौर पर 5 मिलियन डालर देने का आदेश दिया। इजराइल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए। 9 मई को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद 10 मई को पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और हिंसक झड़पें हुईं।

2024 मई 2024 के सौर तूफानों की शुरुआत हुई। 2003 के हैलोवीन सौर तूफानों के बाद से यह भू-चुंबकीय तूफानों का सबसे शक्तिशाली समूह था। 2024 में इसी दिन न्यूयॉर्क शहर में जेम्स हैरिस सिमंस (25 अप्रैल, 1938 कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स) का निधन हुआ। जेम्स हैरिस सिमंस बड़े अमेरिकी धन्नासेठ, हेज फंड मैनेजर, निवेशक, गणितज्ञ और परोपकारी व्यक्ति थे। मृत्यु के समय सिमंस की कुल संपत्ति लगभग 31.4 बिलियन डालर आंकी गई थी, जिससे वे दुनिया के 55वें सबसे अमीर व्यक्ति साबित हुए। वे रेनेसां टेक्नोलॉजीज के संस्थापक थे, यह कंपनी ईस्ट सेटॉकेट, न्यूयॉर्क में स्थित एक क्वांटिटेटिव हेज फंड है।

2025 पाकिस्तान ने ऑपरेशन बुनियानुन मरसूस शुरू किया, जिसके तहत उसने भारतीय हवाई अड्डों, जिनमें उधमपुर और पठानकोट भी शामिल थे, को हवाई हमलों से निशाना बनाया। इसके जवाब में भारत को अपने 32 हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित करना पड़ा। इससे पूर्व भारत ने 8-9 मई की रात पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला किया था। 10 मई को शाम होते-होते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संघर्षविराम करवा देने की जानकारी दी। इसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष-विराम की घोषणा की। भारत ने काफी देर बाद दोनों के बीच संघर्ष-विराम की बात स्वीकार की। बाद में ट्रंप ने 70 बार से अधिक दावा किया कि भारत और पाकिस्तान पर दबाव डालकर संघर्ष विराम को मजबूर किया। उन्होंने 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी देने की भी जानकारी दी। ट्रंप के दावों को भारत ने स्पष्ट रूप से कभी खारिज नहीं किया। गाजा शहर में इजरायली हवाई हमले जारी रहे, जिनमें रात भर हुए हमलों में बच्चों सहित कम से कम 23 फिलिस्तीनी मारे गए। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दी, यह खबर 9-10 मई को सामने आई। 10 मई को मेक्सिको, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में मदर्स डे (मातृ दिवस) के रूप में मनाया गया। इसी दिन विश्व ल्यूपस दिवस और विश्व प्रवासी पक्षी दिवस भी मनाया गया। सोवियत-युग के एक असफल शुक्र-अन्वेषण यान (कोस्मोस 482) के ऐतिहासिक रूप से पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने की घटना चर्चा में रही। 

2026 दक्षिण कोरियाई अधिकारियों (ब्लू हाउस) ने मालवाहक जहाज एचएमएम नमूहो की ऑन-साइट जाँच पूरी होने की पुष्टि की। इस जहाज में 4 मई 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते हुए आग लग गई थी। इसी दिन तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। टीवीके पार्टी के मुखिया और तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय ने शपथ लेते ही 200 यूनिट बिजली मुफ्त और महिला सुरक्षा को एजेंसी बनाने की अपनी दो बड़ी घोषणाओं की फाइलों पर दस्तखत किए। 

रूसी कानूनों की गंभीरता उन्हें पूरा करने के दायित्व की कमी से कम हो जाती है। परिणाम यह है कि एक समाज स्थानिक भ्रष्टाचार से त्रस्त है, व्यक्तियों या कंपनियों के खिलाफ राज्य द्वारा कानून का मनमाना उपयोग और कंपनियों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ और एक न्यायपालिका जिसने कभी भी वास्तविक स्वतंत्रता नहीं देखी है। -मिखाइल साल्टीकोव-शेड्रिन

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofMay10 #MikhailSaltykovShchedrin #WorldLupusDayMay #YuriOlesha #KaifiAzmi #SantoshYadav #GeorgeElwoodSmith #WorldMigratoryBirdDay #Vijay #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Tarachand Barjatya

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ