Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

13 मई का विश्व इतिहास - भारत एवं दुनिया में 800 वर्षों हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की संक्षिप्त जानकारी World History of May 13

अधिकांश लोग बहुत जल्दी संतुष्ट हो जाते हैं और यही कारण है कि दुनिया में ज्ञान बहुत कम है। -फ्रिड्टजॉफ नानसेन

जब आप बोलने की आजादी चाहते हैं, तो उसकी एक कीमत चुकानी पड़ती है। जब आप कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं, तो आपको अच्छा, बुरा और बदसूरत, सब कुछ स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। -सनी लियोन




189 ईस्वी में 13 मई को चीन में पूर्वी हान राजवंश के 12वें सम्राट लिंग (एंपरर लिंग ऑफ हान, निजी नाम लियू होंग) का निधन हुआ।

535 महीने की शुरुआत में पोप जॉन द्वितीय की मृत्यु के बाद 13 मई को पोप अगापेटस प्रथम का चुनाव हुआ।

1024 ईस्वी में 13 मई को सेमुर-एन-ब्रियोने, ब्रियोने (अब साओन-ए-लोइर), फ्रांस में ह्यू ऑफ क्लूनी (ह्यू द ग्रेट) का जन्म हुआ। ह्यू ऑफ क्लूनी 1049 से 1109 में अपनी मृत्यु तक क्लूनी के मठाधीश (एब्बट) रहे।

1110 यरुशलम के बाल्डविन प्रथम ने जेनोआ के बेड़े की सहायता से फातिमिद खलीफा, बेरूत शहर पर कब्जा कर लिया।

1221 ई्रस्वी में 13 मई को पेरेस्लाव-जाल्स्की, व्लादिमीर-सुजाल में नोवगोरोड के राजकुमार अलेक्जेंडर यारोस्लाविच नेवस्की का जन्म हुआ। यह कीव के ग्रैंड प्रिंस और व्लादिमीर के ग्रैंड प्रिंस बने।

1344 स्मर्निओट धर्मयुद्धों के दौरान पलीन की लड़ाई में लैटिन ईसाई बेड़े ने तुर्की के बेड़े को पराजित किया।

1373 जूलियन ऑफ नॉर्विच ने अपने गंभीर बीमार होने के दौर में यीशु के दर्शन होने का दावा किया जिसे उनकी पुस्तक रिवीलेशंस ऑफ डिवाइन लव में वर्णित गया। जूलियन ऑफ नॉर्विच (नॉर्विच की जूलियाना, लेडी जूलियन, डेम जूलियन या मदर जूलियन) मध्य युग की एक अंग्रेजी एंकर थी। उनका लेखन, जिसे अब रिवीलेशन्स ऑफ डिवाइन लव के नाम से जाना जाता है, किसी महिला द्वारा लिखी गई सबसे पुरानी अंग्रेजी भाषा की कृति है।

1453 स्टर्लिंग कैसल, स्कॉटलैंड में राजा जेम्स द्वितीय और मैरी ऑफ गेल्डर्स की बड़ी बेटी मैरी स्टीवर्ट, काउंटेस ऑफ अरन का जन्म हुआ। मैरी स्टीवर्ट की पहली शादी थॉमस बॉयड, अरन के पहले अर्ल से और दूसरी शादी जेम्स हैमिल्टन, हैमिल्टन के पहले लॉर्ड से हुई।

1501 अमेरिगो वेस्पुची नई यात्रा में आधिकारिक रूप से पुर्तगाली की ओर से पश्चिमी भूमि के लिए रवाना हुए। 

1568 स्कॉट्स की मैरी क्वीन लैंगसाइड की लड़ाई में हार गईं, जो क्वीन मैरी और उनके बेटे जेम्स छठे के समर्थकों के बीच गृहयुद्ध का हिस्सा था।

1597 विख्यात फ्लेमिश चित्रकार, ड्राफ्ट्समैन और उत्कीर्णक कॉर्नेलिस शुट का जन्म हुआ।

1612 गनरीयू द्वीप के तट पर मियामोतो मुसाशी और सासाकी कोजिरो के बीच तलवारबाजी हुई जिसका अंत कोजिरो की मौत के साथ हुआ।

1626 हरार, इथियोपिया में गुलाम परिवार में पैदा हुए मध्यकालीन भारत के प्रमुख राजनीतिज्ञ मलिक अंबर का निधन हुआ। उन्हें बाल्यकाल में गुलाम बाजार में बगदाद के ख्वाजा पीर बगदाद ने खरीदा। बाद में इन्हें  दक्षिण भारत के निजाम प्रथम के मंत्री चंगेज खान ने खरीदा। बाद में वे अपनी प्रतिभा से जाने माने राजनेता बने।

1643 चिली में आए भयंकर भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हुई।

1791 चार्ल्स कॉर्नवॉलिस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने अराकेरे के युद्ध में टीपू सुल्तान के नेतृत्व वाली मैसूर की सेना को पराजित किया।

1830 इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना हुई और जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।

1840 निम्स, फ्रांस में अल्फोंस दौदे (लुई मैरी अल्फोंस दौदे) अल्फोंस दौदे फ्रांसीसी उपन्यासकार बने। वे जूलिया दौदे के पति और एडमी, लियोन तथा लुसियन दौदे के पिता थे। दौदे राजतंत्रवादी थे और फ्रांसीसी गणराज्य और यहूदियों के विरोधी थे। दौदे बदचलन, गैरवफादार और गैरजिम्मेदार थे। वे फ्रांसीसी साहित्यकारों की उस पीढ़ी का हिस्सा थे जो सिफिलिस (यौन रोग) से पीड़ित थी। 12 साल की उम्र संभोग शुरु करने वाले अल्फोंस दौदे अपनी शादीशुदा जिंदगी के दौरान अपने दोस्तों की प्रेमिकाओं के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। दौदे को अपनी बाद में लकवाग्रस्त कर देने वाली बीमारी के लिए कई दर्दनाक इलाज और ऑपरेशन करवाने पड़े। टैब्स डॉर्सेलिस नामक बीमारी से होने वाले दर्द के बारे में उनकी डायरी में लिखी बातें इन द लैंड ऑफ पेन नामक किताब में संकलित हैं, जिसका अनुवाद जूलियन बार्न्स ने किया है।

1846 अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी कांग्रेस ने मैक्सिको के खिलाफ अपने युद्ध का ऐलान किया।

1848 जर्मन संगीतकार फ्रेड्रिक पैसियस और फिनिश कवि जोहान लुडविग रूनबर्ग रचित फिनलैंड के राष्ट्रगान माएमे का पहली बार प्रस्तुतिकरण हुआ।

1857 अल्मोडा, उत्तर-पश्चिमी प्रांत, ब्रिटिश भारत में सर रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ। रोनाल्ड रॉस विख्यात ब्रिटिश मेडिकल डॉक्टर जिन्हें उनके शोध के लिए 1902 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार मिला और वे मलेरिया के संचरण शोध के लिए पहले ब्रिटिश और यूरोप के बाहर पैदा हुए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता बने। 1897 में मच्छर के जठरांत्र पथ में मलेरिया परजीवी की खोज कर रोनाल्ड रोस ने साबित किया कि मलेरिया मच्छरों द्वारा फैलता है, और इस बीमारी से निपटने की विधि की नींव रखी। अल्मोड़ा अब भारत के राज्य उत्तराखंड का प्रमुख शहर है।

1861 पाकिस्तान (तब ब्रिटिश भारत का हिस्सा) की पहली रेलवे लाइन कराची से कोटरी तक खुली। पाकिस्तान में रेल परिवहन 1855 में ब्रिटिश राज के दौरान शुरू हुआ, जब कई रेलवे कंपनियों ने वर्तमान पाकिस्तान में ट्रैक बिछाना और परिचालन शुरू किया। यह रेल प्रणाली मूल रूप से सिंध, पंजाब और दिल्ली रेलवे और सिंधु स्टीम फ्लोटिला सहित छोटी निजी कंपनियों द्वारा संचालित स्थानीय रेल लाइनों का एक पैचवर्क था। परियोजना अंततः 3 वर्षों में पूरी हुई और 173 किमी लंबा कराची-कोटरी खंड 13 मई, 1861 को रेल यातायात के लिए खोल दिया गया।

1880 प्रख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने इलेक्ट्रिक ट्रेन का पहला परीक्षण किया। 2 डिब्बों की इस रेल को लगभग आधा किलोमीटर के ट्रैक पर चलाया गया। ट्रेन का इंजन भी एक डिब्बे जैसा ही था जिसे पुलमैन कहा गया। एडिसन ने जिस ट्रैक पर ये ट्रायल किया था, 1882 में उसकी लंबाई को बढ़ाकर लगभग 3 मील कर दिया गया और 2 नए इंजन बनाए गए। एक इंजन पैसेंजर डिब्बे के लिए और दूसरा सामान वाले डिब्बे को खींचने के लिए। ट्रैक को मजबूती देने के लिए 3 छोटे पुल जैसे स्ट्रक्चर बनाए गए। इसी साल इस ट्रैक पर 90 यात्रियों को बैठाकर इलेक्ट्रिक इंजन से पैसेंजर ट्रेन चलाई गई।

1888 ब्राजील साम्राज्य की राजकुमारी इसाबेल ने लेई ऑरिंटो कानून पर हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से ब्राजील में दास प्रथा, गुलामों के कारोबार को समाप्त कर दिया।

1901 स्वतंत्रता सेनानी मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य का जन्म हुआ।

1905 फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म दिल्ली में हुआ। फखरुद्दीन अली अहमद प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक और भारत के 5वे राष्ट्रपति बने।

1917 प्रसिद्ध फिल्मी हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म गोरखपुर में हुआ।

1918 भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म हुआ।

1922 अमेरिकी हास्य अभिनेत्री, मौड एंड गोल्डन गर्ल्स से चर्चित बीट्रिस आर्थर का जन्म हुआ।

1930 पोल्होग्डा, लिसेकर, नॉर्वे में 68 की वर्ष आयु में नॉर्वेजियन बहुश्रुत और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता फ्रिड्टजॉफ वेडेल-जार्ल्सबर्ग नानसेन का निधन हुआ। नानसेन अपने जीवन में विविध मामलों पर एक खोजकर्ता, वैज्ञानिक, राजनयिक, मानवतावादी के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की और फादरलैंड लीग की सह-स्थापना की।

1940 जर्मनी के पोलैंड पर हमले के बाद ब्रिटेन में अफरातफरी के माहौल में ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविल चैंबरलिन को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह विंस्टन चर्चिल प्रधानमंत्री बने। 13 मई को उन्होंने अपनी कैबिनेट को पहली बार संबोधित किया। भाषण शुरू करते हुए चर्चिल ने कहा कि अगर आप पूछेंगे कि हमारी आगे की नीति क्या है? तो मेरा जवाब होगा कि हमें अपनी पूरी ताकत के साथ जमीन, समुद्र और हवा में दुश्मन से लड़ना है। मेरे पास आप लोगों को देने के लिए खून, आंसू, पसीने और मेहनत के सिवा कुछ नहीं है। आप पूछेंगे हमारा लक्ष्य क्या है? मैं कहूंगा, जीत, हर कीमत पर जीत। 2003 में टाइम मैगजीन ने इस दिन को दुनिया बदलने वाले 80 दिनों की सूची में शामिल किया।

1943 हिंदुस्तान के जाने माने भजन, गजल और फिल्मी गीत गायक मनहर उधास का जन्म सावर कुंडला, गुजरात में हुआ। यह सुप्रसिद्ध गायकों निर्मल उधास और पंकज उधास के बड़े भाई हैं।

1950 पहली फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस सिल्वरस्टोन सर्किट (इंग्लैंड में मोटर रेसिंग सर्किट) पर हुई। यह रेस ज्यूसेपे फरीना ने जीती।

1951 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस की स्थापना की 400वीं वर्षगांठ के मौके पर पेरू में पहले बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। इसी दिन 1951 में लखनऊ, अवध क्षेत्र के प्रसिद्ध उर्दू शायर हसरत मोहानी (जन्म 1 जनवरी 1875) का निधन हुआ। मौलाना हसरत मोहानी साहित्यकार, शायर, पत्रकार, इस्लामी विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले हिंदुस्तान की गुलामी के खिलाफ आजादी के आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्व थे। हसरत मोहानी का नाम सय्यद फजल-उल-हसन तखल्लुस हसरत था। हसरत मोहान का एक शेर तेरी महफिल से उठाता गैर मुझ को क्या मजाल, देखता था मैं कि तू ने भी इशारा कर दिया। इसी दिन 1951 में महाराष्ट्र के अकोला में मराठी सिनेमा, मराठी थिएटर में प्रशंसित मराठी फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक आनंद मोदक का जन्म हुआ। 

1952 प्रथम आम चुनाव के बाद स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ। भारत की संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा की पहली बैठक हुई।

1956 श्री श्री रवि शंकर के नाम से सुपरिचित बड़े धार्मिक कारोबारी आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक नेता रवि शंकर का जन्म तमिलनाडु के पापनासम में हुआ।

1957 सुप्रसिद्ध अंग्रेजी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, हास्य कलाकार मार्क हीप का जन्म कोडाइकनाल, तमिलनाडु में हुआ।

1958 जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।

1962 सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

1969 आॅल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञ और 4 बार के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवेसी का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1978 देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।

1979 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी थिएटर, टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री अमृता सुभाष का जन्म हुआ।

1981 सार्निया, ओंटारियो, कनाडा में करेनजीत करेन कौर वोहरा का जन्म हुआ जो सनी लियोन के नाम से जानी जाती हैं। सनी लियोन खूबसूरत, बोल्ड बालीवुड अभिनेत्री, मॉडल और कनाडा की पूर्व पोर्न फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें फिल्मकार महेश भट्ट ने बंबइया फिल्मों में प्रवेश दिया। कनाडा के भारतीय सिख परिवार में जन्मी सनी के पास दोहरी, कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता है। उन्हें 2003 में पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर नामित किया गया था, वह विविड एंटरटेनमेंट के लिए एक अनुबंध कलाकार थीं, मैक्सिम द्वारा 2010 में 12 शीर्ष पोर्न सितारों में से एक के रूप में नामित किया गया था। उन्हें 2018 में एवीएन हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

1981 इसाइयों के सर्वोच्च धर्माधिकारी पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। इसी दिन जाने माने तमिल फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता और माॅडल कौशल प्रसाद मंडा का जन्म विसाखापट्टनम में हुआ।

1982 जाने माने बाॅलीवुड फिल्मकार पुनीत मल्होत्रा का जन्म बांद्रा, बंबई में हुआ। 

1984 सुप्रसिद्ध हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, बंगाली, गुजराती कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों के गीत गायक बेनी दयाल का जन्म अबुधाबी, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल मेघा गुप्ता का जन्म लखनऊ में हुआ।

1989 चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।

1995 रेडवुड सिटी, कैलीफोर्निया में जन्मी अमेरिकी सुंदरी चेल्सी स्मिथ यानी चेल्सी मरियम पर्ल स्मिथ मिस यूनिवर्स बनीं।

1998 भारत ने पोखरण में 2 परमाणु परीक्षण किए। इससे 2 दिन पहले 11 मई को भी भारत ने इसी जगह 3 परमाणु परीक्षण किए, इसके बाद अमेरिका और अन्य देशों ने भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत पर कड़े प्रतिबंध की घोषणा की। इसी दिन जापान द्वारा भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगाई गई।

1999 जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।

2000 भारत की मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में हुई प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का खिताब जीता।

2001 भारत के जाने माने, प्रतिष्ठित अंग्रेजी लेखक, कथाकार आर. के. नारायण का निधन हुआ, 1964 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण सम्मान दिया। आर. के. नारायण राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रहे। इसी दिन सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने आम चुनाव जीता, दूसरी बार इटली के प्रधानमंत्री बने।

2003 सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।

2004 भारत के आम चुनाव में शाइनिंग इंडिया के नारे और भारत की बेहतरी के तमाम दावों और चुनाव में काफी पैसा खर्च करने के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की हार हुई।

2006 प्रख्यात भारतीय चिकित्सक हेमलता गुप्ता का निधन हुआ।

2008 पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफा दिया।

2009 यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।

2010 भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2011 बादल सरकार के नाम से सुप्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार सुधींद्र सरकार का निधन हुआ।

2012 मैक्सिकन संघीय राजमार्ग 40 पर मैक्सिकन अधिकारियों को 39 क्षत-विक्षत शव मिले। 2012 में इसी दिन क्यूबाई-अमेरिकी धर्मशास्त्री, न्यू जर्सी के मैडिसन स्थित ड्रू विश्वविद्यालय में नैतिकता और धर्मशास्त्र की प्रोफेसर एमेरिटा एडा मारिया इसासी-डियाज का निधन हुआ। एडा मारिया इसासी-डियाज हिस्पैनिक धर्मशास्त्री के तौर पर सामान्य हिस्पैनिक धर्मशास्त्र और विशेष रूप से मुजेरिस्ता धर्मशास्त्र की प्रर्वतक थीं।

2013 अमेरिकी चिकित्सक केर्मिट गोस्नेल को पेंसिल्वेनिया में गर्भपात के प्रयास के दौरान जीवित पैदा हुए तीन शिशुओं की हत्या, गर्भपात प्रक्रिया के दौरान एक महिला की अनैच्छिक हत्या और अन्य आरोपों का दोषी पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय हम्मस दिवस 13 मई 2013 को प्रारंभ हुआ। दुनिया भर में अब लाखों लोग कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए एक साथ आते हैं, हम्मस बनाना सीखते हैं, और दोस्तों के साथ इकट्ठा होकर इसका आनंद लेते हैं। हम्मस या हुम्मस पूर्वी भूमध्यसागरीय और मिस्र का भोजन है। यह डिप या स्प्रेड के रूप में होता है जो पके और मसले हुए चने या अन्य फलियों से बनाया जाता है ताहिनी, जैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और लहसुन के साथ मिश्रित किया जाता है। यह स्वादिष्ट डिप पूरे मध्य पूर्व (तुर्की सहित), उत्तरी अफ्रीका (मोरक्को सहित) और दुनिया भर के मध्य पूर्वी व्यंजनों में लोकप्रिय है। हुम्मस स्वादिष्ट भूमध्यसागरीय आहार का अहम स्वस्थ हिस्सा है जो स्वाद पोषक तत्वों से परिपूर्ण है।

2014 दक्षिण पश्चिम तुर्की में एक भूमिगत कोयला खदान में विस्फोट से 301 खनिक मारे गए।

2016 भारत के आध्यात्मिक संत और संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई।

2017 दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देशों के कंप्यूटर्स प्रभावित हुए।

2018 चर्चित कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री मार्गोट किडर का निधन हुआ।

2019 लोकप्रिय बोल्ड, खूबसूरत अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का निधन हुआ।

2019 प्रसिद्ध अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ यूनिटा ब्लैकवेल का निधन हुआ।

2021 इजराइल ने गाजा पर जबरदस्त हवाई हमले किए, जिससे मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई, फिलिस्तीन के उग्रपंथी संगठन हमास ने जवाब में दक्षिणी इजराइल और तेल अवीव की तरफ रॉकेट दागे। ईद के मौके पर तालिबान के सीजफायर के बावजूद पूरे देश में बम धमाके हुए। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में रोजाना आने वाले कोविड-19 मामलों और मौतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जबकि बिहार में गंगा नदी में कई शव मिले, जिनकी मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई। विपक्ष के बहुमत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद के.पी. शर्मा ओली को दोबारा नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। बुर्किना फासो के फौतौरी में हुए एक क्रूर हमले में कम से कम 30 आम नागरिक मारे गए, यह देश के सबसे जानलेवा हमलों में से एक था।

2022 संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हुआ।

2023 एनबीसी यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की पूर्व अध्यक्ष लिंडा याकारिनो की ट्विटर के सीईओ के रूप में नियुक्ति से एलन मस्क को टेस्ला पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिल जाएगा। मस्क की भूमिका अब कार्यकारी अध्यक्ष और प्रोडक्ट सॉफ्टवेयर और सिस्टम ऑपरेशन्स की देखरेख करने वाले सीटीओ के रूप में बदल जाएगी। मस्क ने शनिवार को कहा, लिंडा को लाने से मुझे टेस्ला को अधिक समय देने की अनुमति मिलती है, जो कि मैं कर रहा हूं। टेस्ला की ऑपरेटिंग इनकम 2023 की पहली तिमाही में 24 प्रतिशत घटकर 2.7 बिलियन डॉलर हो गई, मस्क द्वारा संचालित ईवी निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में कटौती जारी रखे हुए है। विश्लेषकों के साथ बातचीत में, मस्क ने कहा कि टेस्ला 2023 की तीसरी तिमाही में लंबे समय से विलंबित साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू कर देगी।

2024 बालीवुड की बोल्ड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एवं अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर पिछले दिन रविवार को मुंबई के लोअर परेल इलाके में रिलीज किया गया।  धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और शरण शर्मा द्वारी निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट 31 मई बताई गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली में कहा कि रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। एक मां सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। रायबरेली मेरी इन दोनों माताओं की कर्मभूमि है। इसीलिए, मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, ये बताने मैं रायबरेली आया हूं। राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली से हमारे परिवार का रिश्ता 100 साल पुराना है। यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है, जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है। सरकार बनी तो हर महिला के खाते में प्रतिमाह 8,500 रुपए भेजेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अप्रेंटिसशिप मिलेगी। 15 अगस्त तक 30 लाख नौकरी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी और देश में ठेकेदारी प्रथा बंद होगी। 2024 में इसी दिन कनाडाई लघुकथा लेखिका ऐलिस मुनरो, अमेरिकी फोरेंसिक पैथोलॉजिस्ट सिरिल वेक्ट और अमेरिकी नाटककार और पटकथा लेखक सैम-आर्ट विलियम्स का निधन हुआ।

2025 अमेरिकी वकील और राजनेता, मिसौरी के 47वें गवर्नर किट बॉन्ड, न्यूजीलैंड के व्यवसायी डैनी लेंडिच और उरुग्वे के राजनेता, उरुग्वे के 40वें राष्ट्रपति जोस मुजिका का निधन हुआ।

2026 समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई (स्व. मुलायम सिंह यादव के बेटे) प्रतीक यादव की सिविल अस्पताल लखनऊ में मौत हो गई। टेक्सास के कैरोलटन में एक कोरियन सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जिसे वहीं के एक कर्मचारी ने अंजाम दिया था। ब्राजील के रियो ब्रांको में एक स्कूल पर हुए हमले के बाद 13 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। चीन के लियुयांग में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्रंटियर एयरलाइंस की एक फ्लाइट का टेकऑफ रद्द करना पड़ा, जिसके बाद रनवे पर एक व्यक्ति से टकराने के कारण 12 लोग घायल हो गए। चेरी मास्टर ने पाकिस्तान में अपनी टिग्गो 9 प्लग-इन हाइब्रिड ई-एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो पाकिस्तान के स्थानीय ऑटोमोटिव उद्योग के विकास संकेत है। इंडोनेशिया में माउंट डुकानो के फटने के दौरान तीन हाइकर्स की मौत हो गई।

ईसाई धर्म के इतिहास से पता चलता है कि समन्वयवाद पर रूढ़िवादी आपत्तियों का संबंध विश्वास की शुद्धता से कम है, और इस बात से अधिक है कि किसके पास यह निर्धारित करने का अधिकार है कि क्या मानक और आधिकारिक माना जाना चाहिए। -एडा मारिया इसासी-डियाज

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#FridtjofNansen #AdaMaríaIsasiDíaz #SunnyLeone #AlphonseDaudet #WorldHistoryofMay13 #PrateekYadav #Akhileshyadav #InternationalHummusDay #Pakistansfirstrailwayline #HasratMohani ##TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Texas #Brazil #JanhviKapoor #RajkummarRao

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ