65 ईस्वी में 30 अप्रैल को रोम, इटली में रोमन कवि ल्यूकन (मार्कस एनायस ल्यूकनस, जन्म 3 नवंबर 39 ईस्वी कोर्डोबा, स्पेन) का महज 25 साल की उम्र में देहांत हुआ। ल्यूकन को शाही लैटिन काल की उत्कृष्ट हस्तियों में से एक माना जाता है, विशेष रूप से उनके महाकाव्य फार्सेलिया के लिए। उनकी कम उम्र और रचना और विचारों की तीव्र गति ल्यूकन को अन्य कवियों से अलग करती है। ल्यूकन का एक उद्धरण, निर्धनता, पुरुषार्थ की जननी है, साथ ही वह वेश्यावृत्ति की भी जननी है।
125 ईस्वी में 30 अप्रैल को पूर्वी हान के छठे सम्राट अन (पिनयिन, हान एन) का निधन हुआ।
311 ईस्वी में 30 अप्रैल को रोमन साम्राज्य में ईसाइयों का डायोक्लेटियनिक उत्पीड़न समाप्त हुआ।
535 ईस्वी में 526 से 535 तक ओस्ट्रोगोथिक साम्राज्य की शासक रहीं अमलसुइंथा (जन्म 498 ई.स्वी में रेवेना, इटली) का मार्टानामें निधन हुआ। शुरू में अपने बेटे अथालारिक की रीजेंट के रूप में सेवा करते हुए और उसकी असामयिक मृत्यु के बाद रानी बन गईं। उच्च शिक्षित, अमलसुइंथा को कैसियोडोरस और प्रोकोपियस दोनों ने उनकी बुद्धिमत्ता और तीन भाषाएँ बोलने की क्षमता के लिए प्रशंसा की थी।
1006 इतिहास का सबसे चमकदार नक्षत्र ल्यूपस में सुपरनोवा देखा गया और फिर इसे स्विट्जरलैंड, मिस्र, चीन, जापान और उत्तरी अमेरिका में पर्यवेक्षकों ने देखा।
1030 गज़नी, अफगानिस्तान के सुलतान महमूद यानी यामीन-उद-दौला अबुल-कासिम महमूद इब्न सेबुकतेगिन का निधन हुआ।
1315 चार्ल्स काउंट ऑफ वालोइस (हाउस ऑफ कैपेट के सदस्य और फ्रांसीसी चैंबरलेन और फिलिप चतुर्थ के मंत्री) को फाँसी पर लटका दिया गया।
1492 स्पेन ने क्रिस्टोफर कोलंबस को अन्वेषण का कमीशन प्रदान किया। उन्हें समुद्र का एडमिरल, वायसराय और उनके द्वारा खोजे गए किसी भी क्षेत्र का गवर्नर नामित किया।
1598 स्पैनिश विजेता, खोजकर्ता और वायसराय जुआन डे ओनाटे वाई सालाजार ने सांता फे डे नुएवो मेक्सिको पर विजय शुरू की। सांता फे डे नुएवो मेक्सिको स्पेनिश साम्राज्य और न्यू स्पेन का एक प्रांत था जो बाद में स्वतंत्र मेक्सिको का क्षेत्र बना। 1598 से 1610 तक पहली राजधानी सैन जुआन डे लॉस कैबलेरोस थी और 1610 के बाद से राजधानी ला विला रियल डे ला सांता फे डे सैन फ्रांसिस्को डी असिस थी। 1598 में इसी दिन अमेरिका में पहली बार नाट्य थियेटर खुला।
1563 फ्रांस से यहूदियों को चार्ल्स पांचवें के आदेश पर निकाल दिया गया।
1636 80 वर्ष चले युद्ध में डच गणराज्य की सेना द्वारा 9 महीने की घेराबंदी के बाद स्पेन के प्रमुख शाही किले पर कब्जा कर लिया गया। इस तरह युद्ध समाप्त हुआ।
1725 ऑस्ट्रियाई सम्राट चार्ल्स छठे और स्पेन के राजा फिलिप पंचम ने ऐतिहासिक विएना संधि पर हस्ताक्षर किए।
1754 ग्वाटेमाला के सार्जेंट मेयर मेलचोर डे मेनकोस वाई व्रॉन के नेतृत्व में उनकी सेना ने सैन फेलिप और कोबा लैगून की लड़ाई में ब्रिटिश समुद्री डाकुओं को पराजित किया।
1763 ब्रिटिश संसद सदस्य और पत्रकार जॉन विल्केस को टॉवर ऑफ लंदन में नजरबंद किया गया। सरकार की आलोचना करने पर जॉन विल्केस पर देश को बदनाम करने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा लगाया गया।
1789 न्यूयॉर्क शहर में वॉल स्ट्रीट पर फेडरल हॉल की बालकनी पर जॉर्ज वाशिंगटन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1803 संयुक्त राज्य अमेरिका ने फ्रांस से लुइसियाना क्षेत्र को 15 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। लुइसियाना मेक्सिको की खाड़ी पर स्थित एक दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य है। फ्रेंच, अफ्रीकी, अमेरिकी और फ्रेंच-कनाडाई संस्कृतियों के मिश्रण के रूप में इसका इतिहास इसकी क्रियोल और कैजुन संस्कृतियों में परिलक्षित होता है। सबसे बड़ा शहर, न्यू ऑरलियन्स, अपने औपनिवेशिक युग के फ्रेंच क्वार्टर, शोरगुल वाले मार्डी ग्रास उत्सव, जैज संगीत, पुनर्जागरण शैली के सेंट लुइस कैथेड्रल और विशाल राष्ट्रीय संग्रहालय में युद्धकालीन प्रदर्शनियों के लिए जाना जाता है। राजधानी बैटन रूज है।
1838 निकारागुआ ने सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन से आजाद होने की घोषणा की।
1863 ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय नौसैनिक ब्रिटिश नौसेना में भेजे।
1864 अमेरिका का न्यूयॉर्क ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू की गई।
1870 भारतीय सिनेमा के पितामह, फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक और वितरक धुंदीराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म त्रिंबक में हुआ। इन्होंने पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण किया।
1878 लुबाचोव, पोलैंड में व्लादिस्लाव विटविकी का जन्म हुआ। विटविकी पोलिश मनोवैज्ञानिक, दार्शनिक, अनुवादक इतिहासकार, कलाकार, पोलैंड में मनोविज्ञान के पिताओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित हुए।
1894 बेरोजगारों की भारी भीड़ ने वाशिंगटन डी.सी. में पहला बड़ा, लोकप्रिय शांतिपूर्ण विरोध मार्च किया।
1896 बीसवीं सदी की बंगाल की प्रमुख महिला हिंदू संत आनंदमयी मां का जनम खेओरा (बांग्लादेश) में हुआ।
1898 भारतीय राज्य कर्नाटक के उडूपी में डॉ. टोनसे माधव अनंत पई यानी डी.टी.एम.ए. पई का जन्म हुआ। पई फिजीशियर, शिक्षाविद, बैंकर, एमबीबीएस की पढ़ाई वाले पहले निजी मेडिकल काॅलेज के संस्थापक बने।
1901 पिंस्क, रूस में साइमन स्मिथ कुजनेट्स का जन्म हुआ। साइमन स्मिथ कुजनेट्स रूसी मूल के आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त अमेरिकी अर्थशास्त्री और सांख्यिकीविद हुए। कुजनेट्स ने अर्थशास्त्र को एक अनुभवजन्य विज्ञान में बदलने और मात्रात्मक आर्थिक इतिहास के निर्माण में निर्णायक योगदान दिया।
1908 खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका। जिसमें दो सामान्य लोग मारे गये।
1909 महाराष्ट्र के प्रमुख संत तुडकोजी महाराज यानी मानिकदेव बंदूजी इंगले का जन्म अमरावती में हुआ।
1910 प्रख्यात तेलुगू कवि और गीतकार श्री श्री का जन्म विसाखापट्टनम में हुआ।
1920, वियना, ऑस्ट्रिया में गेरडा लर्नर (गेरडा हेडविग लर्नर) का जन्म हुआ। गेरडा लर्नर अमेरिकी इतिहासकार और महिला इतिहास की लेखिका बनीं। अपने कई विद्वत्तापूर्ण प्रकाशनों के अलावा, उन्होंने कविता, कथा साहित्य, रंगमंच के हिस्से, पटकथाएँ और एक आत्मकथा भी लिखी। उन्होंने 1980 से 1981 तक अमेरिकी इतिहासकारों के संगठन की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1925 ऑटोमेकर डॉज ब्रदर्स, इंक को डिलन, रीड एंड कंपनी को 146 मिलियन अमेरिकी डॉलर और चैरिटी के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया।
1927 सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म हुआ। इसी दिन 1927 में महिलाओं के लिए संघीय औद्योगिक संस्थान अमेरिका की पहली महिला संघीय जेल के रूप में पश्चिम वर्जीनिया के एल्डरसन में खोला गया।
1936 महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा सेवाग्राम आश्रम में रहने लगे।
1937 फिलीपींस के राष्ट्रमंडल ने फिलिपिनो महिलाओं के मतदान के अधिकार के लिए जनमत संग्रह आयोजित किया जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में मत दिया।
1939 एनबीसी ने न्यूयॉर्क में अपनी नियमित रूप से निर्धारित टेलीविजन प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया, जिसमें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के एन.वाई. विश्व मेले के उद्घाटन दिवस के संबोधन का प्रसारण किया।
1944 प्रख्यात भरनाट्यम नृत्यांगना और भारतीय जनता पार्टी की नामित राज्य सभा सदस्य सोनल मान सिंह का जन्म हुआ।
1945 जर्मनी में नात्सी तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने आत्महत्या करने से पहले कई इंतजाम किए थे। एक दिन पहले उसने अपनी प्रेमिका इवा ब्राइउन से विवाह किया। अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एडमिरल कार्ल डोनिट्ज को अपना उत्तराधिकारी नामित किया। उसने अपने शव को सोवियत सेना या विरोधियों के हाथ न लगने देने के बारे में निर्देश दिए। हिटलर ने अपने कुत्ते पर सायनाइड की गोलियों को आजमाया। 30 अप्रैल को लंच के बाद हिटलर और ब्राउन ने बंकर में बाकी बचे सैनिकों को अलविदा कहा। फिर वे अपनी स्टडी रूम में आ गए। जब दोनों ने आत्महत्या की तो कमरे में कोई मौजूद नहीं था। बंकर में मौजूद अन्य सैनिकों का कहना था कि रात 3.30 बजे के करीब उनको गोली चलने की जोरदार आवाज आई। थोड़ी देर बाद कमरे में बादाम के जलने की गंध फैल गई जो सायनाइड की गंध थी। बाद में पता चला कि हिटलर ने खुद को गोली मार ली थी जबकि इवा ब्राइउन ने सायनाइड खा लिया था। हिटलर और ब्राउन के शव को बंकर के बाकी लोग एक बागीचे में ले गए। वहां उस पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। उनके शवों को जलाने की पहली कोशिश नाकाम हो गई। फिर एक सैनिक बंकर से पेपर ले आया और शव को आग लगाने के लिए उसका इस्तेमाल किया। फिर भी शव पूरी तरह जला नहीं था। फिर वे लोग उनके शव को बमों से बने एक गड्ढे में खींचकर ले गए। अगले दिन रेडियो से जर्मनी के ग्रैंड एडमिरल कार्ल डोनिट्ज ने हिटलर की मौत की घोषणा की। सोवियत नेता जोसफ स्टालिन को जब हिटलर की आत्महत्या के बारे में पता चला तो उन्होंने पहले पुष्टि करनी चाही। बाद में सोवियत रेड आर्मी की इंटेलिजेंस एजेंसी ने हिटलर और ब्राउन के शव बरामद किये। हिटलर का अंत सिर्फ एक व्यक्ति का अंत नहीं था बल्कि आतंक के एक अध्याय का अंत था। हिटलर के मरने के बाद 8 मई, 1945 को जर्मनी ने सरेंडर कर दिया। इसके लिए जर्मनी की ओर से किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई थी।
1945 जर्मनी के बार्थ के पास स्थित युद्धबंदियों के शिविर स्टालैग लुफ्ट प्रथम को सोवियत सैनिकों द्वारा मुक्त करा लिया गया, जिससे लगभग 9,000 अमेरिकी और ब्रिटिश वायुसैनिक आजाद हुए।
1947 नेवादा में, बोल्डर बांध का नाम बदलकर हूवर बांध कर दिया गया।
1948 कोलंबिया के बोगोटा में, अमेरिकी राज्यों के संगठन की स्थापना की गई।
1949 संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म हुआ।
1956 अमेरिका के उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई। 1956 में इसी दिन कर्नाटक की मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ, गायिका सुधा रगुनाथ्न का जनम बंगलौर में हुआ।
1965 हरियाणा के बहुचर्चित भ्रष्टाचार विरोधी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अशोक खेमका का जन्म कलकत्ता में हुआ। अपनी ईमानदारी के कारण यह सर्वाधिक स्थानांतरणों के लिए चर्चित हुए।
1973 अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
1975 वियतनाम ने युद्ध खत्म करने की घोषणा की।
1979 जानी मानी शास्त्रीय गायिका और हिंदी सहित अनेक दक्षिण भारतीय फिल्मों की गीत गायिका हरिणी का जन्म मद्रास में हुआ।
1980 जाने माने वीजे, अभिनेता और माॅडल कीथ सिकेरा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1985 55 वर्षीय अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने। इसी दिन एशले राय मायका डिपिएत्रो यानी एशले यूमन्स का जन्म हुआ जो जो पत्रकार, गायिका कॉल गर्ल है। उन्हें 2008 में एलियट स्पिट्जर वेश्यावृत्ति घोटाले में क्रिस्टन की भूमिका के लिए प्रसिद्धि मिली, जिसके कारण एलियट स्पिट्जर को न्यूयॉर्क के गवर्नर पद से इस्तीफा देना पड़ा।
1987 जाने माने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का जन्म हुआ।
1990 तमिल और तेलुगू भाषा की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, माॅडल और टेलीविजन हस्ती नंदिता श्वेता का जन्म बंगलौर में हुआ।
1991 अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ। इसी दिन फेमिमा मिस इंडिया और मिस इंटरनेशनल प्रतिभाग करने वाली चर्चित माॅडल और अभिनेत्री नेहा हिंगे का जन्म देवास, मध्य प्रदेश में हुआ।
1992 अंतर्राष्ट्रीय गाइड डॉग दिवस की शुरुआत सेवादार कुत्तों द्वारा हर जगह दृष्टिबाधित लोगों के लिए किए जाने वाले काम को सम्मानित करने के लिए की गई। कुत्ते आदिकाल से मनुष्य के साथी रहे हैं। कुत्ते मनुष्य के कई तरह से काम आते हैं। इसलिए इस दिन कुत्तों और कुत्तों के प्रशिक्षकों का सम्मान करने के लिए इंटरनेशनल गाइड डॉग डे 30 अप्रैल को मनाया जाता है।
1993 जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज को एक हमलावर ने छुरा मारकर घायल कर दिया।
1994 जाने माने तमिल फिल्म अभिनेता और माॅडल लुत्फुद्दीन का जनम चेन्नई में हुआ।
1999 अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन के उनकी कार्यालय इंटर्न मोनिका लेविंस्की से यौन संबंधों को उजागर करने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ को अंग्रेजी पत्रिका न्यूज वीक का नेशनल मैंगनीज अवार्ड दिया गया और इसी दिन हिंद महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना ने सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता पर कब्जा किया।
2000 आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन क्यूबा की राजधानी हवाना में सम्पन्न हुआ।
2001 फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों ने सरकार का तख्ता पलटने का प्रयास किया।
2002 पाकिस्तान में राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह कराया गया।
2004 द न्यू यॉर्कर पत्रिका ने 10 मई को एक लेख फीचर छाप कर अमेरिकी कब्जे वाले इराक की राजधानी बगदाद स्थित अबू गरेब जेल में रखे गये कैदियों को अमेरिकी कर्मियों द्वारा बर्बर यातनाएं देने और हत्याओं के विवरण दिए। यह विषय दुनिया भर में चर्चित हुआ और अमेरिका की भारी किरकिरी हुई।
2005 नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्ति की घोषणा की गई।
2006 क्रिकेट विश्वकप 2011 के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर जिले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 सदाबहार या एवरग्रीन कहे गये लोकप्रिय फिल्म अभिनेता देव आनंद को फिल्मों का सर्वोच्च दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, बेहतरीन चरित्र अभिनेता के लिए प्राण को फाल्के आइकॉन सम्मान दिया गया।
2011 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दोरजी खांडू का निधन हुआ।
2012 9/11 के कथित आतंकी हमलों से लगभग समाप्त हो चुके वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बाद एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयॉर्क शहर की सबसे ऊंची इमारत हो गई। 2012 में इसी दिन भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर क्षमता से अधिक लोगों से भरी एक नौका पलट गई, जिसमें कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई।
2013 नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 30 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस आयोजित किया।
2014 चीन के उरुमकी में एक बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 79 अन्य घायल हो गए।
2017 नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2020 प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक ऋषि कपूर का निधन हुआ। इसी दिन प्रख्यात भारतीय फुटबाल खिलाड़ी चूनी गोस्वामी का निधन हुआ।
2021 इजराइल में मेरोन भगदड़ में 45 पुरुष और लड़के मारे गए। 2021 में इसी दिन प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार एंथोनी पायने का निधन हुआ।
2022 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी गायिका-गीतकार और अभिनेत्री नाओमी जुड और इतालवी फुटबॉल एजेंट मिनो रायोला का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध स्कॉटिश टेलीविजन प्रस्तोता और शेफ जॉक जोनफ्रिलो का निधन हुआ।
2024 प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और फिल्म निर्देशक पॉल ऑस्टर का निधन हुआ।
2025 यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स ने यमन की राजधानी सना के दक्षिण में हूथी ड्रोन बनाने वाली जगहों पर हमले किए। दक्षिण कोरियाई इंटेलिजेंस ने बताया कि यूक्रेन में उत्तर कोरियाई सैनिकों की युद्ध क्षमता बढ़ी है और उनमें हताहतों की संख्या भी बढ़ी है। भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगली जनगणना में जाति-आधारित गणना को मंजूरी दी और पूर्वोत्तर में 166.80 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी। यूक्रेन और अमेरिका के बीच खनिज संसाधन समझौता हुआ, जिसका मकसद अमेरिकी निवेश को अहम संसाधनों तक पहुंच से जोड़ना है। संकेत मिला कि भारत द्वारा 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता पक्का हो गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी के चुनाव जीतने की खबर आई, लेकिन वे बहुमत से पीछे रह गए, बाद में गठबंधन सरकार बनी। कोलंबिया में सरकार ने बताया कि हमलों में 27 पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो गई। पंटलैंड-सोमालीलैंड विवाद में कैदियों की अदला-बदली हुई, जिसमें विवादित सूल इलाके में युद्धबंदी के तौर पर रखे गए 15 कैदियों को रिहा कर दिया गया।
2026 होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान और अमेरिका की सक्रिय नाकेबंदी के बीच, तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी आई। माली में जेएनआईएम और अजावाद लिबरेशन फ्रंट द्वारा बड़े पैमाने पर हमले जारी रहे, जिसके परिणामस्वरूप कई शहरों पर कब्जा कर लिया गया। यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन के लिए एक बड़े ऋण पैकेज की घोषणा की, और ऊर्जा बुनियादी ढांचे तथा जलवायु प्रभाव की निगरानी के लिए नए उपाय पेश किए। चीन के बीजिंग शहर ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, कमर्शियल ड्रोन की बिक्री और किराए पर देने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, इसके तहत मौजूदा मालिकों को अपने उपकरणों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
वैज्ञानिकों ने भारत के मेघालय राज्य में जुगनुओं की दो नई प्रजातियों, डायफेन्स मेघालयनस और डायफेन्स मावलिनोंग खोज लेने का दावा किया।
पितृसत्ता की व्यवस्था एक ऐतिहासिक रचना है इसकी शुरुआत है, इसका अंत भी होगा। ऐसा लगता है कि इसका समय लगभग समाप्त हो चुका है, यह अब पुरुषों या महिलाओं की जरूरतों को पूरा नहीं करता है और सैन्यवाद, पदानुक्रम और नस्लवाद के साथ इसके अटूट संबंध में यह पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को ही खतरे में डालता है। इसके बाद क्या होगा, किस तरह की संरचना सामाजिक संगठन के वैकल्पिक रूपों की नींव होगी, यह हम अभी तक नहीं जान पाए हैं। हम अभूतपूर्व परिवर्तन के युग में रह रहे हैं। हम बनने की प्रक्रिया में हैं। -गेरडा लर्नर
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalGuideDogDay #InternationalJazzDay #GerdaLerner #MarcusAnnaeusLucanus #WorldHistoryofApril30 ##CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Harini








0 टिप्पणियाँ