पढ़ना सोचने जैसा है, प्रार्थना करने जैसा है, किसी दोस्त से बात करने जैसा है, अपने विचार व्यक्त करने जैसा है, दूसरों के विचार सुनने जैसा है, संगीत सुनने जैसा है, नजारा देखने जैसा है, समुद्र तट पर टहलने जैसा है। हमारे पीछे कभी कुछ नहीं रहता। -रॉबर्टो बोलानो
32 ईस्वी में 28 अप्रैल को फेरेंटियम, इटली में ओथो (मार्कस साल्वियस ओथो) का जन्म हुआ। ओथो 15 जनवरी से 16 अप्रैल 69 तक तीन महीने तक रोमन सम्राट रहे।
224 ईस्वी में 28 अप्रैल को होर्मोज्डगन की लड़ाई में अर्दाशिर प्रथम ने आर्टाबनस 5वें को हराकर मार डाला और पार्थियन साम्राज्य प्रभावी ढंग से समाप्त कर दिया।
357 ईस्वी में 28 अप्रैल को सम्राट कॉन्स्टेंटियस द्वितीय ने मैग्नस मैग्नेंटियस पर अपनी जीत होने के बाद जश्न के लिए पहली बार रोम में प्रवेश किया।
1192 येरुशलम के राजा कॉनराड ऑफ मोंटफेरैट (कॉनराड प्रथम) की टायर में हत्या कर दी गई। वे दो दिन पहले ही इस पद पर चुने गये थे। हत्या हश्शाशिन ने की।
1253 जापानी भिक्षु, निकिरन ने मियोहो रेंगेको नाम प्रस्तुत किया और इसे बौद्ध धर्म का मूल बताकर बौद्ध धर्म का सार घोषित किया।
1294 कुबलाई खान के पोते, तेमूर को मंगोलों का खागान चुना गया और उन्हें ओल्जेइतु की उपाधि दी गई।
1402 टेट्जकोको, मेक्सिको में नेजाहुआल्कोयोटल (उपवास करने वाला कोयोट) का जन्म हुआ। नेजाहुआल्कोयोटल पूर्व-कोलंबियाई युग मेक्सिको के टेक्सकोको शहर-राज्य के विद्वान, दार्शनिक, योद्धा, वास्तुकार, कवि और शासक (ट्लातोआनी) के रूप में प्रसिद्ध हुए।
1503 सेरिग्नोला की लड़ाई हुई जिसे इतिहास में बारूद का उपयोग करके छोटे हथियारों से जीती गई पहली यूरोपीय लड़ाइयों में से एक के रूप में जाना जाता है।
1611 फिलीपींस के मनीला में एशिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक द पांटिफिकल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी आफ सैंटो टॉमस की स्थापना हुई। सेंटो टॉमस दुनिया के सबसे बड़े कैथोलिक विश्वविद्यालय में से प्रमुख है। इसे 1785 में स्पेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा रॉयल की उपाधि प्रदान की गई।
1740 मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम एवं उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी का निधन हुआ।
1758 वर्जीनिया में जेम्स मोनरो का जन्म हुआ। जेम्स मोनरो अमेरिकी राजनेता, संस्थापक पिता और 1817 से 1825 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति रहे। वे राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाले अंतिम संस्थापक पिता थे और इसके साथ ही वर्जीनिया राजवंश के अंतिम राष्ट्रपति भी थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वह सेक्रेटरी आफ स्टेट और सेक्रेटरी आफ वार इत्यादि महत्वपूर्ण पदों पर रहे। जेम्स मोनरो राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय सुरक्षा और अपने मोनरो सिद्धांत पर विशेष जोर देने के लिए जाने जाते हैं। उनका तर्क था कि आम लोगों की शिक्षा ही स्वतंत्रता को सुरक्षित रखती है, जबकि विदेशी मामलों में उलझने से बचना चाहिए। इसी दिन 1758 में अटक की लड़ाई में मराठों ने अफगानों को हराया और शहर पर कब्जा किया।
1788 मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1792 फ्रांस ने ऑस्ट्रियाई नीदरलैंड (वर्तमान बेल्जियम और लक्जमबर्ग) पर आक्रमण किया, जिससे फ्रांसीसी क्रांतिकारी युद्ध शुरू हुआ।
1829 यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1941 फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में कार्ल बैरी शार्पलेस का जन्म हुआ, अमेरिकी स्टीरियोकेमिस्ट कार्ल बैरी शार्पलेस रसायन विज्ञान में दो बार नोबेल पुरस्कार विजेता हैं, जो स्टीरियोसेलेक्टिव प्रतिक्रियाओं और क्लिक रसायन विज्ञान पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
1847 जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।
1848 उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, कानूनविद, लेखक, कवि और उड़ीसा के एकीकरण में प्रमुख प्रतिभागी मधुसूदन दास का जन्म हुआ।
1855 अमेरिका में पहला पशु चिकित्सा कॉलेज बोस्टन में खोला गया।
1858 बावानी इमली नरसंहार में ब्रिटिश भारतीय सरकार ने 52 भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को एक इमली के पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी। बावानी यूपी के फतेहपुर जिले में है।
1869 पहले अंतरमहाद्वीपीय रेलमार्ग पर काम करने वाले सेंट्रल पैसिफिक रेलमार्ग के चीनी और आयरिश श्रमिकों ने एक दिन में दस मील की पटरी बिछा दी। यह अकल्पनीय कीर्तिमान था।
1906 ब्रनो, चेकिया में कर्ट फ्रेडरिक गोडेल का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध तर्कशास्त्री, गणितज्ञ और दार्शनिक थे। अरस्तू और गोटलोब फ्रेगे के साथ इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण तर्कशास्त्रियों में से एक माने जाने वाले गोडेल ने बहुत गहराई से प्रभावित किया। जटिल सवालों के उनके हल भी जटिलतापूर्ण लगते हैं। कर्ट गोडेल का एक कथन, दुनिया का अर्थ इच्छा और तथ्य का पृथक्करण है।
1910 फ्रांसीसी पायलट लुई पॉलहान ने 1910 की लंदन से मैनचेस्टर हवाई दौड़ जीती, यह यूनाइटेड किंगडम में पहली लंबी दूरी की हवाई जहाज दौड़ थी।
1913 साचिन, गुजरात के नवाब सीदी इब्राहिम मोहम्मद याकूत खान तृतीय की बेटी नाज़्मा का जन्म हुआ। नाज़्मा 1928 से 1969 तक हिंदी उर्दू की महत्वपूर्ण अभिनेत्री हुईं और विख्यात फिल्मकार सोहराब मोदी की पत्नी थीं। नाज़्मा को मेहताब नाम से जाना जाता है। 1953 में सोहराब मोदी की बहुचर्चित फिल्म झांसी की रानी में मेहताब ने लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई और अनेक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से ख्याति अर्जित की।
1914 अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई।
1916 बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की। 1916 में इसी दिन प्रसिद्ध स्पोटर््स कार लेम्बोर्गिनी सृजित करने वाले इटालियन व्यवसायी फेरुशियो लेम्बोर्गिनी का जन्म हुआ।
1923 पहला वेंबली स्टेडियम वेम्बली, लंदन में एक फुटबॉल स्टेडियम खोला गया। नया वेंबली स्टेडियम उसी स्थान पर है जो पुराने वॉटकिन्स टॉवर का का हिस्सा था। पहले स्टेडियम की मालिक कंपनी वेंबली थी। नवनिर्मित वेंबली स्टेडियम को 9 मार्च 2007 को खोला गया।
1924 जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का जन्म हुआ।
1929 भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध पोशाक डिजाइनर भानु अथैया का जन्म कोल्हापुर में हुआ।
1935 रूस की राजधानी मास्को में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
1936 मोसुल, इराक में तारिक अजीज का जन्म हुआ। तारिक अजीज इराकी पत्रकार, राजनेता इराक के चर्चित विदेश मंत्री रहे।
1937 दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा शोधकर्ता मैक्स थाइलर ने न्यूयॉर्क शहर में रॉकफेलर फाउंडेशन में पीत ज्वर का टीका विकसित किया। इसी दिन 1937 में अल-अवजा, इराक में सद्दाम हुसैन अब्द अल-माजिद अल-टिकरीतिय का जन्म हुआ। सद्दाम हुसैन इराक के सैन्य अधिकारी, राजनेता, प्रधानमंत्री 5वें राष्ट्रपति, सर्वाधिक चर्चित राजनेता रहे। 30 दिसंबर 2006 को अमेरिका ने अमेरिका ने एक फर्जी मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी लगवा दी।
1943 जापान जाते हुए सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से मेडागास्कर के करीब जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।
1945 इतालवी फासिस्ट नेता बेनिटो मुसोलिनी और उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची को इतालवी प्रतिरोध आंदोलन के सदस्य वाल्टर ऑडिसियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके 16 अन्य सहयोगियो को मुसोलिनी विरोधी सैनिकों ने गोलियों से खुलेआम छलनी कर दिया। मुसोलिनी बेहद बर्बर था, उसने सरे आम हजारों लोगों को मरवाया था। मुसोलिनी क्लेरिटा के शवों को लोगों ने गोलियां मारीं, हजारों लोगों की भीड़ के बीच एक महिला ने अपना स्कर्ट उठाकर मुसोलिनी के मुहं पर पेशाब किया, मुंह में मरा चूहा डाला, डंडे मारे और लाश उल्टी लटकाकर चौराहे में रखी गई। क्लेरिटा पिटाची का शव उलटा किया गया तो उसने नीचे कच्छी नहीं पहन रखी थी। वह गले तक नंगी हो गई। लोगों ने उस पर भी थूका। मुसोलिनी लच्छेदार भाषण देकर नेता बन गया था और फिर उसने फसिस्ट पार्टी बनाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया। उसने हजारों लोगों को मरवाया। उसके जनविरोधी, दमनकारी कार्यों से जनता त्राहि-त्राहि कर उठी। उसने खुद यह कहा था कि जब मैं गलत साबित हो जाऊं तो मुझे सरे आम गोली मार देना। लेकिन अपने अंतिम समय में वह अपना कथन त्याग कर, हुलिया बदलकर स्विटजरलैंड भाग रहा था। सीमा के करीब उसे सहयोगियों के साथ मार डाला गया और बोरियों की तरह उनके शव ट्रक में डालकर इटली के शहर मिलान के एक चौराहे पर लुढ़काए गये। माना जाता है कि इतनी बेइज्जती से उसका दोस्त जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर कांप उठा और उसने आत्महत्या करने का मन बनाया उसने तीसरे दिन 30 अप्रैल 1945 की रात अपने बंकर में अपनी प्रेमिका इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली। 1945 में इसी दिन होलोकॉस्ट के तहत नाजी जर्मनी ने माउथौसेन कंसंट्रेशन कैंप में ऊपरी ऑस्ट्रिया के 33 समाजवादी और कम्युनिस्ट नेताओं को मौत की सजा देने के लिए गैस चैंबरों का अपना अंतिम इस्तेमाल किया।
1948 रूसी संगीतकार और कंडक्टर इगोर स्ट्राविंस्की ने न्यूयॉर्क सिटी सेंटर में अपने अमेरिकी बैले ओर्फियस का प्रीमियर आयोजित किया।
1955 कोडईकनाल में प्रख्यात भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी टी. वी. सुन्दरम अयंगर (जन्म 22 मार्च 1877, तिरुक्कुरुंगुडी) का निधन हुआ।
1956 फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
1958 भारत के प्रसिद्ध सर्जन, भारत का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण करने वाले जोसफ चाको पेरियाप्पुरम का जनम केरल में हुआ।
1964 जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1965 डोमिनिका में गृह युद्ध शुरू होने के चार दिन बाद अमेरिका ने आक्रमण कर विद्रोह कुचल दिया, अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन को आशंका थी कि ग्रह युद्ध में कहीं जनवादी सत्ता पर कब्जा कर दूसरी क्यूबाई क्रांति न कर डालें।
1967 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मेधा माजरेकर का जन्म बंबई में हुआ। यह प्रसिद्ध फिल्मकार, लेखक महेश माजरेकर की पत्नी हैं।
1969 फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1971 बंबई में हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ।
1977 जर्मनी में रेड आर्मी गुट का मुकदमा समाप्त हुआ, जिसमें एंड्रियास बाडर, गुडरून एन्स्लिन और जान-कार्ल रास्पे को हत्या के चार मामलों और हत्या के प्रयास के 30 से अधिक मामलों में दोषी पाया गया।
1978 कम्युनिस्ट समर्थक विद्रोहियों के नेतृत्व में हुए तख्तापलट में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद दाउद खान को अपदस्थ कर उनकी हत्या कर दी गई। 28 अप्रैल को अफगानिस्तान मुजाहिदीन विक्ट्री डे मनाता है।
1979 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, एंकर शर्मन जोशी का जन्म हुआ।
1981 अपना दल पार्टी की नेता अनुप्रिया पटेल का जन्म कानपुर में हुआ।
1982 भारतीय बांग्ला सिनेमा में जाने माने रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी कोएल मल्लिक का जन्म हुआ। कोएल जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल हैं।
1983 बाॅलीवुड फिल्मों की जानी मानी संगीत निर्देशक स्नेहा खानविलकर का जन्म इंदौर में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी पप्पाचेन प्रदीप का जन्म केरल में हुआ।
1986 बोल्ड, खूबसूरत, कोरियाई-अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी जेना उशकोविट्ज का जन्म हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने चेरनोबिल में परमाणु दुर्घटना के दो दिन बाद आधिकारिक रूप से यह स्वीकार किया कि 25 अप्रैल को यूक्रेन स्थित चेरनोबिल परमाणु संयंत्र में परमाणु रिसाव हुआ था।
1987 दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का जन्म मद्रास में हुआ।
1988 सुहासी धामी के नाम से सुपरिचिति खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल सुहासी गोराडिया का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन एक विख्यात ब्रिटिश उद्यम प्रबंधक, उद्यमी लार्ड फेनर ब्रोक्वे का निधन हुआ। उन्होंने भारत में सार्वजनिक उद्यमों को स्थापित कराने, प्रबंधन आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया, इस योगदान के कारण उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
1990 तमिल फिल्मों एवं टेलीविजन की जानी मानी, खूबसूरत बोल्ड कलाकार एवं माॅडल प्रियंका देशपाडे का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी भारतीय मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा जन्म हिसार, हरियाणा में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म पटकथा लेखक और निर्देशक बसील जोसफ का जन्म हुआ।
1991 जानी मानी तेलुगू, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल विदिशा श्रीवास्तव का जन्म बनारस में हुआ।
1992 कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरसकार प्राप्त विनायक कृष्ण गोकाक का निधन हुआ।
1993 जांबिया का एक विमान गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार 30 फुटबाल खिलाड़ियों की मौत हो गई।
1995 दक्षिण कोरिया में मेट्रो में हुए गैस विस्फोट में 103 की मौत हुई। 1995 में इसी दिन श्रीलंका के पलाली में विमान दुर्घटना में 52 यात्रियों की मौत हुई।
1996 आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। उस समय इसे देश के इतिहास की गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया, जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया।
1999 एक अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर रिचर्ड सीड ने एक वर्ष के भीतर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की, इसी दिन दुनिया भर के हजारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प कर दिया।
2001 अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की।
2002 बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन प्राइज फार फिक्शन रखा गया। इसी दिन पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को वैध ठहराया।
2003 दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दिन कार्यस्थल पर मारे गये श्रमिकों को याद किया जाता है और यह काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और सभ्य काम को बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय अभियान है। यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ के नेतृत्व में मनाया जाता है। नियोक्ताओं को जागरूक किया जाता है कि वे अपने कार्मिकों को बेहतर, सुरक्षित, स्वस्थ स्थितियां उपलब्ध कराएं। 2003 में इसी दिन ऐपल ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।
2004 थांबो म्बेकी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसी दिन सीबीएस न्यूज ने अबू गरेब जेल में यातना और कैदी दुर्व्यवहार के सबूत जारी किए। तस्वीरों में अमेरिकी सैनिकों द्वारा इराकी बंदियों के साथ बलात्कार और बर्बर दुर्व्यवहार को दिखाया गया। इससे अमेरिका की काफी बदनामी हुई।
2007 श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
2008 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने पीएसएलवी-सी 9 उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये। इसी दिन पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरांत टिपरी इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया।
2014 लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे से दुनिया के सर्वाधिक व्यस्ततम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का स्थान छीन लिया गया और इसकी जगह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ली। इसी दिन फेसबुक ने पहली तिमाही के मुनाफे की घोषणा की जो 642 मिलियन थी और ये 2013 की पहली तिमाही के मुनाफे से 3 गुणा अधिक थी।
2020 भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 937 हुई और कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,974 पार हुई।
2021 कोरोना वायरस संक्रमण के देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंचे। आधिकाारिक रूप से मरने वालों की संख्या दो लाख अधिक बताई गई। हालांकि खबरें बहुत भयावह थीं, आॅक्सीजन, अस्पतालों, जरूरी चिकित्सा सुविधाओं, स्टाफ आदि का घोर अभाव था। श्मशानों में अंत्येष्टि के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। सरकार ने चेतावनियों के बावजूद कोई इंतजाम नहीं किये थे, फरवरी मार्च में केंद्र सरकार का पूरा तंत्र पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने को जी-तोड़ मेहनत कर रहा था तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बंगाल में प्रचार और यूपी में पंचायत चुनाव कराने में व्यस्त थे। अमेरिकी अखबार द न्यूयाॅर्क टाइम्स ने भारत में विभिन्न स्रोतों से जानकारी के आधार पर मरने वालों की संख्या 40 लाख से अधिक बताई थी।
2022 रूस ने अपना आक्रमण जारी रखा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उच्च-स्तरीय यात्रा के दौरान कीव पर मिसाइलें दागीं। गैज़प्रोम द्वारा पोलैंड और बुल्गारिया को गैस की आपूर्ति बंद करने के बाद यूरोपीय संघ ने रूस पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के क्रू-4 मिशन ने नासा के एक मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी, क्योंकि जेसिका वॉटकिंस लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। एलन मस्क द्वारा माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर को 44 बिलियन डालर में खरीदने का सौदा किया।
2023 रूस ने पूरे यूक्रेन में क्रूज मिसाइल हमलों की एक नई लहर शुरू की, जिसमें 25 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई और 51 दिनों में पहली बार राजधानी कीव को निशाना बनाया गया। खार्तूम और ओमदुरमान में भारी झड़पें जारी रहीं, जिससे सूडान के इस क्षेत्र में मानवीय संकट और गहरा गया। जो बाइडेन प्रशासन ने टाइटल 42 की समाप्ति को संभालने के लिए लैटिन अमेरिका में इमिग्रेशन प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने की योजना की घोषणा की, जिससे शरण नियमों को और कड़ा किया गया। केन्या ने दर्जनों शवों की खोज के बाद अपने अनुयायियों की सामूहिक हत्या के संबंध में एक हाई-प्रोफाइल पादरी के खिलाफ आरोप लगाए।
2024 ग्लासगो में स्कॉटिश अभिनेता, लेखक और बीबीसी पुलिस प्रक्रियात्मक श्रृंखला लाइन ऑफ ड्यूटी में जॉन थॉमस टॉमी हंटर की भूमिका के लिए ब्रायन मैककार्डी (जन्म 22 जनवरी 1965) का निधन हुआ।
2025 बिजली की बड़े पैमाने पर कटौती के कारण स्पेन, पुर्तगाल, अंडोरा और फ्रांस के कुछ हिस्से अंधेरे में डूब गए, जिससे हवाई अड्डों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सहित विविध क्षेत्रों में भारी रुकावटें आईं। स्पेन ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए 30,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया, जांचकर्ताओं ने साइबर हमले की आशंका को खारिज कर दिया। 22 अप्रैल को हुए 2025 के घातक पहलगाम हमले के बाद, जिसमें 28 पर्यटकों की हत्या कर दी गई, भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार झड़पें देखने को मिलीं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया कि भारत द्वारा सैन्य घुसपैठ आसन्न है। कनाडा में आम चुनाव में मतदान हुआ जिसके बाद मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी की सरकार बनी। ईरान के शाहिद रजाई बंदरगाह पर (26 अप्रैल को) हुए एक भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 से अधिक हो गई है, जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा भर में इजराइली हमलों में कम से कम 40 लोगों के मारे गए, यह क्षेत्र इजराइल द्वारा लगाई गई सहायता-नाकाबंदी के अधीन रहा।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने ईरान के एक शांति प्रस्ताव की समीक्षा की। इस प्रस्ताव का मकसद युद्ध को रोकना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को टालना है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर युद्धविराम के ढांचे पर चर्चा की। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच गोलीबारी जारी रही। 17 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद से लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो गई है। इजरायली सेना प्रमुख आयल जमीर ने चेतावनी दी कि 2026 संभवतः ऐसा वर्ष होगा जब कई मोर्चों पर लड़ाई जारी रहेगी। वाशिंगटन में एक रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति Cole Tomas Allen पर 28 अप्रैल को आरोप तय किए गए। जकार्ता के बाहरी इलाके में एक भीषण ट्रेन टक्कर हुई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। नाइजीरिया सरकार के आरोपों के अनुसार, इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर रात भर चले हमले में 29 लोगों की हत्या कर दी।
मानव जाति को पृथ्वी अधिकतम लोगों का भरण-पोषण करने के लिए दी गई थी, और किसी भी जनजाति या लोगों को दूसरों की जरूरतों से अपने स्वयं के समर्थन और आराम के लिए आवश्यक से अधिक रोकने का अधिकार नहीं है। जेम्स मोनेरो
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JamesMonroe #WorldDayforSafetyandHealthatWork #WorkersMemorialDay #GlobalPayItForwardDay #RobertoBolano #SamanthaRuthPrabhu #SnehaKhanwalkar #WorldHistoryofApril28 #Nazma #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #ColeTomasAllen









0 टिप्पणियाँ