Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

26 अप्रैल का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1900 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म एवं मृत्यु तिथियों की संक्षिप्त जानकारी World History of April 26




121 ईस्वी में 26 अप्रैल को रोम, इटालिया, रोमन साम्राज्य में मार्कस ऑरेलियस एंटोनिनस का जन्म हुआ। रोमन स्टोइक दार्शनिक और 161 से 180 तक रोमन सम्राट रहे मार्कस ऑरेलियस शासनकाल में शांति, स्थिरता और सुकून, समृद्धि और न्यायप्रियता में इजाफा हुआ। मार्कस ऑरेलियस पैक्स रोमाना के सबसे अच्छे 5 सम्राटों में से एक थे। मार्कस ऑरेलियस का एक कथन, हमारा जीवन वैसा ही बनता है, जैसा हमारे विचार उसे बनाते हैं।

499 ईस्वी में 26 अप्रैल को उत्तरी वेई के सम्राट जियाओवेन (युआन होंग जन्म 13 अक्टूबर, 467) का निधन हुआ।

1289 कई दिन लगातार बमबारी कर त्रिपोली शहर (अब लेबनान और सीरिया का हिस्सा) पर कलावुन (मिस्र के तुर्किक बहरी मामलुक सुल्तान) ने कब्जा कर लिया आदमियों को मार दिया, औरतों, बच्चों को गुलाम बनाया।

1336 फ्रांसेस्को पेट्रार्का (पेट्रार्क) ने मॉन्ट वेंटौक्स पर चढ़ाई करने का दावा किया। इतालवी कवि पेट्रार्क ने 26 अप्रैल 1336 को मॉन्ट वेंटू (प्रोवेंस में, ऊँचाई 1912 मीटर) पर अपनी चढ़ाई के बारे में एक जाने-माने पत्र में लिखा था, जो उनके एपिसटोले फैमिलियरेस में प्रकाशित है। 1350 में लिखे इस पत्र में पेट्रार्क ने दावा किया कि प्राचीन काल के बाद से वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिसने केवल नजारे का आनंद लेने के लिए किसी पहाड़ पर चढ़े।

1478 मेडिसी परिवार को फ्लोरेंटाइन रिपब्लिक की सत्ताच्युत करने, स्वयं सत्ता पर काबिज होने को पाज्ज़ी परिवार ने लोरेंजो डी मेडिसी पर हमला किया और फ्लोरेंस ड्यूमो में अपने भाई गिउलिआनो की हत्या कर दी।

1564 विश्व विख्यात नाटककार, कवि और चिंतक हुए विलियम शेक्सपियर ने स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन, वारविकशायर, इंग्लैंड में बपतिस्मा लिया। उनकी वास्तविक जन्म तिथि अज्ञात है।

1538 मिलान, इटली में जियान पाओलो लोमाजो का जन्म हुआ। जियान पाओलो लोमाजो विख्यात इतालवी चित्रकार, कलाकार और कला लेखक बने। लोमाजो ने कलात्मक अभ्यास और कला सिद्धांत के बारे में लिखा जब अंधेपन ने उन्हें 1571 तक एक अलग पेशेवर रास्ता अपनाने के लिए मजबूर कर दिया।, लोमाजो की लिखित रचनाएँ इतालवी कला और वास्तुकला में दूसरी पीढ़ी के व्यवहारवाद के लिए विशेष रूप से प्रभावशाली मानी गईं।

1607 वर्जीनिया कंपनी के उपनिवेशवादियों ने अमेरिका के केप हेनरी पर हमला किया। केप हेनरी वर्जीनिया के अटलांटिक तट पर वर्जीनिया बीच के पूर्वोत्तर कोने में स्थित एक केप है। यह चेसापीक खाड़ी के लंबे मुहाने के प्रवेश द्वार की दक्षिणी सीमा है। खाड़ी के मुहाने के पार उत्तर में केप चार्ल्स है, यह खाड़ी के प्रवेश द्वार के विपरीत बिंदु है। 1607 में इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दो पुत्रों के नाम पर केप हेनरी और केप चार्ल्स मिलकर वर्जीनिया केप बना है।

1654 यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।

1748 मुगल सल्तनत के 14वें बादशाह मुहम्मदशाह रौशन अख्तर का इंतकाल हुआ।

1755 रूस का पहला विश्वविद्यालय मॉस्को में खोला गया। इसका निर्माण जनवरी 1755 में पूरा हुआ था। मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, आधिकारिक तौर पर एम. वी. लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, मॉस्को, रूस में एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में 15 शोध संस्थान, 43 संकाय, 300 से अधिक विभाग और छह शाखाएँ शामिल हैं।

1777 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के दौर में 16 वर्षीय सिबिल लुडिंगटन ने अपने पिता के निर्देश पर अपने गुरिल्लाओं को यह सूचना देने के लिए एक रात में चालीस मील का सफर तय किया कि ब्रिटिश फौज डैनबरी, कनेक्टिकट पर हमला करने की योजना बना चुकी है।

1802 नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांसीसी क्रांति के लगभग एक हजार सबसे कुख्यात प्रवासियों को छोड़कर बाकी सभी को फ्रांस लौटने की अनुमति देने के लिए सामान्य माफीनामे पर हस्ताक्षर किए।

1803 फ्रांस के एल’एगल के आसमान से हजारों उल्का टुकड़े गिरे इससे यूरोपीय वैज्ञानिक उल्काओं की मौजूदगी को लेकर आश्वस्त हुए।

1822 हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट में फ्रेडरिक लॉ ओल्मस्टेड का जन्म हुआ। फ्रेडरिक ओल्मस्टेड प्रसिद्ध अमेरिकी परिदृश्य वास्तुकार, पत्रकार, सामाजिक आलोचक, प्रशासक, भूदृश्य वास्तुकला के जनक बने।

1828 यूनान की आजादी के समर्थन में रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1841 बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया। 

1864 स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के नेता पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ।

1865 यूनियन घुड़सवार सेना के जवानों ने वर्जीनिया में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के हत्यारे अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ को घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी।

1876 केरल की विख्यात इसाई संत मरियम थ्रेसिया चिरामेल का जन्म हुआ।

1879 ड्यूसबरी, यॉर्कशायर, यूके में सर ओवेन विलंस रिचर्डसन (जिनके नाम पर रिचर्डसन का नियम बना) का जन्म हुआ। ओवेन विलंस रिचर्डसन विख्यात ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी बने। रिचर्डसन ने 1928 में थर्मिओनिक उत्सर्जन पर शोध और प्रयोगों के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

1892 विभिन्न छोटी रियासतों को एक कर विशाल उड़ीसा राज्य बनाने वाले क्रुश्ना चंद्र गजपति का जन्म हुआ। वे उड़ीसा के पहले प्रधानमंत्री भी हुए।

1898 सेविले, स्पेन में विसेंट पियो मार्सेलिनो सिरिलो एलेक्सांद्रे वाई मेरलो का जन्म हुआ। वे विख्यात स्पेनिश कवि थे। अलेक्सांद्रे को 1977 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था एक रचनात्मक काव्य लेखन के लिए जो ब्रह्मांड और वर्तमान समाज में मनुष्य की स्थिति पर प्रकाश डालता है साथ ही युद्धों के बीच स्पेनिश कविता की परंपराओं के महान नवीनीकरण का प्रतिनिधित्व करता है।

1903 महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

1908 सर्व मित्र सीकरी का जन्म कराची (अब पाकिस्तान में) में हुआ। वे भारत के 13वें प्रधान न्यायाधीश हुए। इससे पहले उन्होंने लाहौर हाईकोर्ट में एटोर्नी जनरल के तौर पर काम किया।

1910 पेरिस, फ्रांस में ब्योर्नस्टजर्न मार्टिनियस ब्योर्नसन (जन्म 8 दिसंबर 1832) का निधन हुआ। ब्योर्नसन विख्यात नॉर्वेजियन लेखक थे जिन्होंने 190 पुरस्कार प्राप्त किये। साहित्य में तीसरा नोबेल पुरस्कार उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में महान, शानदार और बहुमुखी कविता, जो हमेशा अपनी प्रेरणा की ताजगी और अपनी भावना की दुर्लभ पवित्रता दोनों से प्रतिष्ठित रही है के लिए मिला। ब्योर्नसन पहले नॉर्वेजियन नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रमुख प्रखर नीतिशास्त्री, नॉर्वेजियन सार्वजनिक जीवन और स्कैंडिनेवियाई सांस्कृतिक बहस में बेहद प्रभावशाली व्यक्ति थे।

1911 सिएटल, वाशिंगटन में लोकप्रिय बोल्ड, खूबसूरत अमेरिकी बर्लेस्क मनोरंजनकर्ता, स्ट्रिपर, अभिनेत्री, लेखिका, नाटककार और वेडेट जिप्सी रोज ली (जन्म नाम रोज लुईस होविक) का निधन हुआ।

1917 गुआंगजौ, गुआंग्डोंग, चीन गणराज्य में विख्यात चीनी-अमेरिकी वास्तुकार, नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट और बैंक ऑफ चाइना टॉवर के डिजाइनर आई. एम. पेई यानी इओह मिंग पेई का जन्म हुआ।

1920 विख्यात भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ। श्रीनिवास रामानुजन का एक कथन :  गणित के बिना, आप कुछ नहीं कर सकते हो। आप के चारों ओर सब कुछ गणित है। आप के चारों ओर सब कुछ संख्या है। इसी दिन 1920 में आइस हॉकी एंटवर्प में ओलंपिक खेलों में शामिल की गई। जिसमें सेंटर फ्रैंक फ्रेडरिकसन ने कनाडा के स्वर्ण पदक मैच में स्वीडन को 12-1 से हराकर सात गोल किए।

1924 प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार नारायण सान्याल का जन्म हुआ।

1925 पॉल वॉन हिंडनबर्ग जर्मन राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में विल्हेम मार्क्स को हराकर वेइमर गणराज्य के पहले सीधे निर्वाचित राज्य प्रमुख बने।

1926 जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1928 मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर मैडम तुसाद प्रदर्शनी लंदन में प्रदर्शित की गयी।

1929 इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप हवाई उड़ान पूरी हुई।

1932 प्रमुख पाकिस्तानी इस्लामिक विद्वान इसरार अहमद का जन्म हिसार (अब हरियाणा) में हुआ।

1933 गेस्टापो नाजी जर्मनी में आधिकारिक खूंख्वार गुप्त पुलिस बल की स्थापना की गई थी, जिसके जवान हिटलर के आलोचकों को गुप्त रूप से उठाकर यातना ग्रहों में ले जाते थे।

1942 हिंदी फिल्मों के विख्यात हास्य अभिनेता महमूद की बहन मीनू मुमताज का जन्म हुआ। इन्होंने 1950 से 1970 के दशकों में नृत्यांगना और चरित्र अभिनेत्री के तौर पर ज्यादा काम किया।

1948 1960 और 1970 के दशकों की मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों में से एक मौसमी चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। मौसमी चटर्जी ने हिंदी के साथ बंगाली सिनेमा में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

1954 जिनेवा सम्मेलन में इंडोचीन और कोरिया में शांति बहाली हेतु विचार-विमर्श हुआ। इसी दिन 1954 जोनास साल्क के पोलियो वैक्सीन का पहला नैदानिक परीक्षण फेयरफैक्स काउंटी, वर्जीनिया में शुरू हुआ।

1956 दुनिया का पहला सफल कंटेनर जहाज एसएस आइडियल एक्स, पोर्ट नेवार्क, न्यू जर्सी से ह्यूस्टन, टेक्सास के लिए रवाना हुआ।

1958 68 वर्षों के बाद वाशिंगटन, डी.सी. से न्यूयॉर्क शहर तक बाल्टीमोर और ओहियो रेलरोड की रॉयल ब्लू की अंतिम फेरी में इलेक्ट्रिक इंजनों का उपयोग करने वाली पहली अमेरिकी यात्री ट्रेन बनी।

1959 क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

1961 जम्मू और कश्मीर रियासत के आखिरी राजा हरी सिंह का निधन हुआ।

1962 अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाले इस पहले अंतरिक्ष यान का तकनीकी गड़बड़ी से पृथ्वी से संपर्क टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।

1970 विश्व बौद्धिक संपदा संगठन अस्तित्व में आया और इसका चार्टर लागू हुआ। सन 2000 से विश्व बौद्धिक संपदा दिवस हर साल 26 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन बौद्धिक संपदा के महत्व और उद्देश्यों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व बौद्धिक संपदा दिवस नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों तथा पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। बौद्धिक संपदा (आईपी) दिमाग की रचनाओं से संबंधित है, जैसे आविष्कार, साहित्यिक और कलात्मक कार्य, डिजाइन और व्यापार में उपयोग किए जाने वाले प्रतीक, नाम और चित्र आदि। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन, संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) की 15 विशेष एजेंसियों में से एक है। भारत भी विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का सदस्य है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना 14 जुलाई 1967 को हुई थी, इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। 26 अप्रैल को उस दिन के रूप में चुना गया था, जिस दिन विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना कन्वेंशन 1970 में लागू हुई थी।

1974 माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।

1964 तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।

1975 सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।

1980 स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता में स्थापित किया गया।

1981 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को मेडिकल सेंटर के डॉ. माइकल आर. हैरिसन ने दुनिया की पहली मानव ओपन भ्रूण सर्जरी की।

1982 प्रतिष्ठित हिंदी कवि और आलोचक मलयज का निधन हुआ।

1983 विख्यात मलयालम संगीतज्ञ, गिटारिस्ट, गायक और संगीत के क्षेत्र में विविध प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध एवं मलयाली राॅक बैंड स्थापित करने वाले रेक्स विजयन का जन्म कोल्लम, केरल में हुआ।

1984 अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन चीन यात्रा पर राजधानी पेईचिंग पहुंचे।

1986 सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ। परमाणु आपदाओं से बचाव के बारे में जनजागरूकता के लिए यह दिन अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 दिसंबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की मंजूरी प्रदान की। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र चेरनोबिल को लेकर बहुत काम कर चुका था।

1987 भारतीय संगीत निर्देशक शंकर रघुवंशी का निधन हुआ। 1987 में इसी दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ।

1989 बांग्लादेश के मानिकगंज जिले में आए भयंकर तूफान से 1,300 लोग मारे गए। यह बांग्लादेश के इतिहास का सबसे घातक तूफान माना गया।

1990 वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया।

1993 महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 60 लोग मारे गये। इसी दिन स्पेसलैब मॉड्यूल पर प्रयोग करने को अमेरिकी स्पेस शटल कोलंबिया मिशन एसटीएस-55 पर लॉन्च किया।

1994 चाइना एयरलाइंस की उड़ान 140 जापान के नागोया हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 271 लोगों में से 264 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 1994 में दक्षिण अफ्रीका में पहला बहुजातीय चुनाव शुरू हुआ, जिसे नेल्सन मंडेला की अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने जीता।

1999 नेपाल के प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष रहे मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ। इसी दिन 1999 में भारत के राष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायणन ने नए चुनाव कराने के लिए संसद भंग की। लोकसभा चुनाव 1999 के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी, जिसने 5 साल शासन किया और ऐसा करने वाली पहली गैर-कांग्रेस सरकार हुई।

2002 जर्मनी के एरफर्ट में गुटेनबर्ग-जिमनैजियम में 16 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद रॉबर्ट स्टीनहाउसर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2004 इराक के नये झंडे को मान्यता दी गई।

2005 शंकरन कुट्टी यानी रामकृष्ण संघ के संन्यासी स्वामी रंगनाथानंद का निधन हुआ। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय दबाव में सीरिया ने लेबनान में अपने 14,000 सैनिकों में से अंतिम सैन्य छावनी को वापस लिया, जिससे लेबनान पर 29 वर्ष से चला आ रहा सीरियाई कब्जा समाप्त हुआ।

2006 भारत और उजबेकिस्तान ने 6 संधि पर हस्ताक्षर किए।

2007 जापान की सोनी कंपनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया।

2008 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में बने 390 मेगावाट के दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट को देश को समर्पित किया।

2010 बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग गंगा केले के रूप में करने का बिहार सरकार ने निर्णय लिया। 2010 में इसी दिन जाने माने मिस्र के ग्राफिक डिजाइनर, अकादमिक मरियम ए. अलीम और उर्स फेलबर नामक स्विस इंजीनियर और व्यवसायी का निधन हुआ।

2011 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारवादक फीबी स्नो का निधन हुआ।

2012 प्रसिद्ध अंग्रेजी मुक्केबाज और प्रशिक्षक टेरेंस स्पिंक्स का निधन हुआ। 

2013 जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री और शिक्षिका जैकलीन ब्रुक्स, जॉर्ज जोन्स नामक प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक और कनाडाई पुरुष अधिकार अधिवक्ता अर्ल सिल्वरमैन का निधन हुआ।

2014 प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक गेराल्ड गुरलनिक, अमेरिकी इतिहासकार और लेखक पॉल रॉबसन जूनियर,, अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक संगीतकार, निर्माता और डीजे डीजे रशद का निधन हुआ।

2015 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री जेने मीडोज और कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी और कोच मार्सेल प्रोनोवोस्ट का निधन हुआ।

2016 प्रसिद्ध चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैरी वू का निधन हुआ।

2017 अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्माता और पटकथा लेखक जोनाथन डेमे का निधन हुआ।

2020 भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की।

2022 प्रसिद्ध जर्मन संगीतकार और संगीतकार क्लाउस शुल्ज का निधन हुआ।

2023 अमेरिकी राजनीतिज्ञ, न्यू मैक्सिको के 24वें गवर्नर जेरी अपोडाका का निधन हुआ। सिंगापुर के मादक पदार्थ तस्कर तंगराजू सुपैया को 26 अप्रैल 2023 को भोर में चांगी जेल में फांसी दी गई।

2023 कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में बुधवार 26 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनका परिवार मौजूदा दौर में संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने चिक्कमगलुरु जिले के श्रृंगेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 1978 में जब इंदिरा जी (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री, उनकी दादी) चिक्कमगलुरु आई थीं, तो वह भी उनके लिए संघर्ष का दौर था। प्रियंका ने आगे कहा, उस कठिन समय में चिक्कमगलुरु के लोग उनके साथ खड़े रहे। आज भी राहुल जी और मेरे परिवार के लिए संघर्ष का दौर है। हमें पूरा विश्वास है कि देश के लोग हमारे साथ खड़े रहेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।

2024 खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, माडल और मनोरंजन कारोबारी प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को, फ्रांस में सेट पर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में, प्रियंका हंसती नजर आ रही हैं और बेटी मालती उनकी गोद में बैठी हुई है। उनके आसपास क्रू के अन्य मेंबर भी नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका को अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने लव और इमोशनल इमोजी शेयर किए। प्रियंका फ्रांस के नीस में हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग कर रही थीं।

2025 कनाडा के वैंकूवर में लापु-लापु दिवस उत्सव के दौरान एक कार लोगों की भीड़ को कुचलते हुए गुजरी जिससे 11 लोगों की मौत हुई और करीब 3 दर्जन लोग घायल हुए।

2026 वॉशिंगटन डी.सी. में वॉशिंगटन हिल्टन की लॉबी में गोलियां चलने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विशिष्ट लोगों को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर से तुरंत बाहर निकाल लिया गया। हमलावर, की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, उसे पकड़ लिया गया। डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में मीडिया के सामने आकर बताया कि बड़े लोग प्रायः निशाने पर होते हैं। उनहोंने अब्राहम लिंकन का जिक्र किया जिनकी 14 अप्रैल 1865 को नाटक देखते वक्त गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना बलों ने अरब सागर में ईरान से जुड़े 19 जहाजों के एक शैडो फ्लीट को रोका, जबकि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अभी भी रुकी हुई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया। दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया के काजीबियो में पैन-अमेरिकन हाईवे पर चल रही एक बस में हुए धमाके के बाद सात लोगों की मौत हो गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। माली में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सैन्य ठिकानों पर उग्रवादियों और अलगाववादियों के फिर से शुरू हुए हमलों के कारण अपने घरों के अंदर ही रहें। ईरान में भारत द्वारा संचालित चाबहार बंदरगाह के लिए अमेरिका द्वारा दी गई एक बड़ी प्रतिबंध छूट 26 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिससे भारत के सामने एक बड़ी कूटनीतिक बाधा खड़ी हो गई है, और उसे इस परियोजना से बाहर होने का खतरा है। संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों के भीतर अपनी 50 प्रतिशत सरकारी सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बदल देगा।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#SrinivasaRamanujan #WorldIntellectualPropertyDay #ChabaharPort #AbbasAraqchi #DonaldTrump #WorldHistoryofApril26 #MarcusAurelius #BjornstjeneBjornson #MoushumiChatterjee #NapoleonBonaparte #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #AnzacDay #Australia #NewZealand #FrederickLawOlmsted

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ