Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

15 अप्रैल का विश्व इतिहास: भारत एवं शेष विश्व में 2100 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of April 15

किस वास्ते लिक्खा है हथेली पे मिरा नाम, मैं हर्फ-ए-गलत हूँ तो मिटा क्यूँ नहीं देते। -हसरात जयपुरी




68 ईसा पूर्व 15 अप्रैल को अरेजो, इटली में गयुस सिल्नियस मेकेनास का जन्म हुआ। गयुस सिल्नियस मेकेनास सम्राट ऑक्टेवियन के मित्र, सलाहकार ऑगस्टान कवियों के संरक्षक, लेखक, रोमन अर्ध-संस्कृति मंत्री रहे।

628 ईस्वी में 15 अप्रैल को जापान की 33वीं शासक और पारंपरिक उत्तराधिकार क्रम के अनुसार, देश की पहली तथा सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी, महारानी सुइको का निधन हुआ।

769 ईस्वी में 15 अप्रैल को प्राचीन रोम की लेटरन काउंसिल ने उस पेपल चुनावी प्रक्रिया में सुधार किया जिसके तहत शासक कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय और फिलिप और अन्य की शक्तियां ज्यादा बढ़ा दी गई थीं। सुधार कार्रवाई में राजा को सुप्रीम काउंसिल के अधीन किया गया। हिएरिया की इकोनोक्लास्ट काउंसिल 754 की एक ईसाई परिषद थी जो खुद को विश्वव्यापी मानती थी, लेकिन बाद में निकिया की दूसरी परिषद (787) और कैथोलिक और रूढ़िवादी चर्चों द्वारा इसे खारिज कर दिया गया था, क्योंकि हिएरिया में पांच प्रमुख चांसलर्स में में से किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं किया गया था। कुछ प्रोटेस्टेंटों द्वारा इसे सेकंड नाइसिया की तुलना में अधिक पसंद किया जाता है। हिएरिया की परिषद को बीजान्टिन सम्राट कॉन्सटेंटाइन 5वें ने 754 में चाल्सीडॉन में हिएरिया के महल में बुलाया था। काउंसिल ने बीजान्टिन आइकोनोक्लासम विवाद में सम्राट की आइकोनोक्लास्ट स्थिति का समर्थन किया और आइकॉनोग्राफी के आध्यात्मिक और धार्मिक उपयोग को विधर्मी बताते हुए इसकी निंदा की। परिषद के विरोधियों ने इसे कॉन्स्टेंटिनोपल की नकली धर्मसभा या हेडलेस काउंसिल बताया क्योंकि पांच महान पितृसत्ताओं के कोई भी चांसलर या प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। अंताकिया, जेरूसलम और अलेक्जेंड्रिया इस्लामी प्रभुत्व के अधीन थे। जबकि रोम को प्रतिभाग से वंचित रखा गया। इसके फैसलों को 769 की लेटरन काउंसिल में अस्वीकृत कर दिया गया था, जिसे 787 में निकिया की दूसरी काउंसिल द्वारा लगभग पूरी तरह से पलट दिया गया था। जिसने रूढ़िवादिता को बरकरार रखा था और पवित्र छवियों की पूजा का समर्थन किया था।

943 ईस्वी में 15 अप्रैल को गुआंगजौ, दक्षिणी हान, चीन में चीन के दक्षिणी हान राजवंश के दूसरा सम्राट के लियू बिन का निधन हुआ।

1071 ईस्वी में 15 अप्रैल को ईस्वी में 15 अप्रैल को रॉबर्ट गुइस्कार्ड के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने बीजेंटाइन के एक प्रांत इटली के कैटेपैनेट पर कब्जा किया।

1136 एबरगेवेनी, मॉनमाउथशायर में सफोक में क्लेयर के तीसरे सामंती बैरन, एंग्लो-नॉर्मन कुलीन व्यक्ति, मार्चर लॉर्ड, केंट में टनब्रिज प्रायरी के संस्थापक रिचर्ड फिट्ज गिल्बर्ट डी क्लेयर का निधन हुआ।

1415 कॉन्स्टान्ज, जर्मनी में पुनर्जागरण काल के एक बीजान्टिन ग्रीक शास्त्रीय विद्वान, मानवतावादी, दार्शनिक, प्रोफेसर और प्राचीन ग्रीक ग्रंथों के अनुवादक मैनुअल क्रिसोलोरास का निधन हुआ। मैनुअल क्रिसोलोरास का एक उद्धरण, दवा लो, ऐ शान-शौकत, खुद को उस दर्द को महसूस करने के लिए तैयार करो जो बेचारे लोग महसूस करते हैं, ताकि तुम अपनी जरूरत से ज्यादा चीजें उन्हें दे सको, और आसमान को और भी ज्यादा इंसाफ-पसंद साबित कर सको।

1446 प्रसिद्ध इतालवी मूर्तिकार और वास्तुकार फिलिपो ब्रुनेलेस्की का निधन हुआ।

1450 फॉर्मेन के 100 वर्षीय युद्ध के अंत में फ्रांसीसियों ने हमला किया और अंग्रेजी सेनाओं को लगभग नष्ट कर दिया, जिससे उत्तरी फ्रांस में अंग्रेजी प्रभुत्व समाप्त हो गया।

1452 इटली के विश्व विख्यात चित्रकार और मूर्तिकार हुए लिओनार्दो दा विंची का जन्म हुआ। लिओनार्दो के जन्म के वक्त उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। 15 अप्रैल 1452 को जन्मे लिओनार्दो दा विंची ने 14 साल की उम्र में शौकिया तौर पर मूर्तियां बनानी शुरू कीं। लोगों को उनका काम पसंद आया और उनकी प्रतिभा को देखकर पिता ने लिओनार्दो को एक प्रतिष्ठित मूर्तिकार के पास फ्रांस भेज दिया। यहां उनकी प्रतिभा और निखरी। विंची की बनाई मशहूर पेटिंग मोनालिसा फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्यूजियम में है। हर साल इसे देखने लाखों लोग लूव्र पहुंचते हैं। मोनालिसा पेंटिंग के ऊपर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रिसर्च हुई है, आज तक ये सर्वाधिक चर्चित पेंटिंग कौतूहल का विष बनी हुई है। कहते है कि इस पेंटिंग में लिओनार्दो लगातार बदलाव करते रहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि ये पेंटिंग अभी पूरी तरह बनी नहीं है।

1469 पैगंबर, दार्शनिक, राजयोगी, गृहस्थ, त्यागी, धर्मसुधारक, समाज-सुधारक, कवि, संगीतज्ञ, देशभक्त, विश्वबंधु सभी तरह के सदगुणों से संपन्न गुरु नानक का जन्म हुआ। 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी राय भोइ (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में जन्में पंजाब के खत्री कारोबारी मेहता कालू और माता तृप्ता के बालक को नानक का नाम दिया गया। उन्होंने धार्मिक सौहार्द्र को सर्वोपरि बताया और सिख धर्म की नींव रखी। वह कई भाषाओं के ज्ञाता थे और उन्होंने दुनिया के विविध स्थानों की यात्राएं कीं। इनको मानने वाले इनका जन्म दिन कार्तिक पूर्णिमा को गुरुपरब के नाम से मनाते हैं, दीपाली के बाद यह अवसर प्रायः नवंबर महीने में आता है।

1563 सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जन देव (गुरु राम दास और माता भानी के बेटे) का जन्म गोइंदवाल जिला तरनतारन पंजाब में हुआ।

1658 धरमत युद्ध में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया।

1716 ग्रेट नॉर्दर्न वॉर के तहत प्रशियाई सैनिकों ने स्वीडन के जर्मन नियंत्रण वाले विस्मर बंदरगाह पर कब्जा किया।

1738 फारस के जेरेक्स प्रथम के जीवन पर आधारित जर्मन-ब्रिटिश बारोक संगीतकार जॉर्ज फ्राइडरिक हेंडेल के नाटक लॉर्ड्स का प्रीमियर लंदन में हुआ।

1755 शेमूएल जॉनसन की किताब, ए डिक्शनरी ऑफ द इंग्लिश लैंग्वेज लंदन में प्रकाशित की गयी।

1795 कुख्यात जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की दादी (एलोइस हिटलर) मारिया अन्ना स्किकलग्रुबर का जन्म स्ट्रोनेस, वाल्डविएरटेल, ऑस्ट्रिया के आर्चड्यूची में हुआ।

1802 प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि विलियम वर्ड्सवर्थ और उनकी बहन डोरोथीकेन ने वर्ड्सवर्थ लिखित गीत आई वंडर्ड लोनली ए क्लाउड की मंच प्रस्तुति डफोडिल्स में दी। यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ।

1817 थॉमस हॉपकिंस गैलॉडेट और लॉरेंट क्लर्क ने हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट में बधिर छात्रों के लिए पहला अमेरिकी स्कूल अमेरिकन स्कूल फॉर द डीफ (तब इसे बधिर और गूंगे व्यक्तियों की शिक्षा और निर्देश के लिए कनेक्टिकट शरण कहा जाता था) की स्थापना की।

1865 पीटर्सन हाउस, वाशिंगटन डीसी में 14 अप्रैल की रात अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ द्वारा गोली मारे जाने के बाद राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मृत्यु हुई जिसके तीन घंटे बाद उपराष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली

1877 जापान का टोक्यो विश्वविद्यालय आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया।

1892 प्रसिद्ध डच-अमेरिकी घड़ीसाज, नाजी विरोधी और लेखक कोरी टेन बूम का जन्म हुआ।

1894 निकिता ख्रुश्चेव का जन्म हुआ। ख्रुश्चेव रूसी जनरल और राजनीतिज्ञ, सोवियत संघ के 7वें प्रधानमंत्री बने।

1895 महाराष्ट्र के राजनेता बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया। 1895 इसी दिन डोमिनिकन नारीवादी कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी, साहित्यिक आलोचक और शिक्षिका अबीगैल मेजिया का जन्म हुआ।

1896 प्रख्यात रूसी भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता निकोले सेमेनोव का जन्म हुआ।

1901 तामलुक, बंगाल प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत में अजोय कुमार मुखर्जी का निधन हुआ। अजोय मुखर्जी स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, पश्चिम बंगाल के तीन बार मुख्यमंत्री बने।

1919 मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह का जन्म फैसलाबाद, पाकिस्तान की धरती पर हुआ। अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें मार्शल ऑफ द एयर फोर्स पर पदोन्नत किया गया था।

1920 मैसाचुसेट्स के साउथ ब्रेनट्री में डकैती के दौरान दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी गई। बहुत विवाद के बीच, अराजकतावादी साको और वानजेट्टी को अपराध के लिए दोषी ठहराका फांसी की सजा सुनाई गई। 

1922 हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार हसरत जयपुरी यानी इकबाल हसन का जन्म जयपुर में हुआ। जीना यहां मरना यहां इसके सिबा जाना कहां और तुम मुझे यूं भुला न पाओगे जैसे तमाम लोकप्रिय गीत हसरत जयपुरी ने लिखे। इसी दिन व्योमिंग के अमेरिकी सीनेटर जॉन बी. केंड्रिक ने एक गुप्त भूमि सौदे की जांच के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिससे टीपोट डोम घोटाले का पता चला।

1923 डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंसुलिन बाजार में प्रस्तुत किया गया। 1923 में इसी दिन कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक सिलसिलेवार आगजनी करने वाले नस्लीय रूप से हिंसक व्यक्ति निहोन शोगाक्को के द्वारा लगाई गई आग में 10 बच्चों की मौत हो गई।

1941 बेलफास्ट ब्लिट्ज में जर्मन लूफ्टवाफे के दो सौ हमलावरों ने बेलफास्ट पर हमला किया, जिसमें लगभग एक हजार लोग मारे गये।

1947 अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी जैक रूजवेल्ट रॉबिन्सन आधुनिक युग में मेजर लीग बेसबॉल में खेलने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बने। रॉबिन्सन ने ब्रुकलिन डॉजर्स के लिए फर्स्ट बेस पर खेलना शुरू करके रंगभेद की दीवार तोड़ दी। इस दिन की याद में अमेरिका में जैक रॉबिन्सन डे मनाया जाता है। इसमें बेसबॉल खिलाड़ी, आयोजक, प्रबंधक और अन्य हितधारक तथा बेसबॉल खिलाड़ी एक साथ आते हैं।

1948 हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।

1953 प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक, फिजीशियन और स्वास्थ्य चिकित्सा की जानी मानी भारतीय निजी कंपनी ऐस्टर डीएम हैल्थकेयर के प्रबंध निदेशक आज़ाद मूपन का जन्म कलपकनचेरी में हुआ।

1955 रे क्रास ने मैकडोनाल्ड रेस्तरां की पहली ब्रांच कैलिफोर्निया, अमेरिका में खोली। आज 100 से ज्यादा देशों में कंपनी के 36 हजार से भी ज्यादा आउटलेट हैं। हर दिन लगभग 5 करोड़ लोग यहां से खाना ऑर्डर करते हैं। इससे रेस्टोरेंट को 5 अरब रुपए से भी ज्यादा की कमाई होती है। 2020 में कंपनी का राजस्व 19.21 बिलियन डॉलर यानी 144 हजार करोड़ रुपए था। भारत में मैकडोनाल्ड के 500 से भी अधिक रेस्तरां हैं।

1960 उत्तरी कैरोलिना के रैले में शॉ विश्वविद्यालय में एला बेकर ने एक सम्मेलन का नेतृत्व किया जिसके नतीजे में छात्र अहिंसक समन्वय समिति का निर्माण हुआ, जो 1960 के दशक में नागरिक अधिकार आंदोलन के प्रमुख संगठनों में से एक बना। इसी दिन मध्य प्रदेश के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी’ नेता नरोत्तम मिश्रा का जन्म हुआ।

1962 प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरजीत बिंदरखिया का जन्म रूपनगर, पंजाब में हुआ।

1963 मशहूर भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर का जन्म गाजियाबाद में हुआ।

1970 जानी मानी राजस्थानी अभिनेत्री, नृतक और टेलीविजन कलाकार, स्टार प्लस के शो की संतोषी राठी उर्फ भाभो अरुनील फिल्म्स राजस्थानी फिल्म निर्माण कंपनी की मालकिन नीलू वाघेला का जन्म जयपुर में हुआ।

1972 टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन आइकन, माॅडल और अपनी ग्लैमर्स तस्वीरों के लिए मशहूर मंदिरा बेदी का जन्म कलकत्ता में हुआ। इन्होंने निर्माता, निर्देशक राज कौशल से विवाह किया।

1975 प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन शो निर्माता, प्रस्तोता, एम टी वी इंडिया के सीनियर सुपरवाईसिंग प्रोडूसर और रियलिटी शो एमटीवी रोडीस तथा एमटीवी स्प्लिट्सविला के निर्माता रघु राम अंबादापुडी का जन्म मछलीपट्टनम में हुआ। रघु राम जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल सुगंधा वर्मा के पति हैं।

1976 भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1977 विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली और जानी मानी माॅडल साक्षी शिवानंद का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन सुदर्शन पटनायक का जन्म पुरी में हुआ। पटनायक भारत के ओडिशा के प्रसिद्ध रेत-कलाकार हैं। उनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। पटनायक रेत से कलाकृतियाँ बनाते हैं।

1979 मशहूर कनाडाई फिल्म अभिनेत्री और गायिका कैरेन डेविड का जन्म भारत के मेघालय राज्य की राजधानी शिलोंग में हुआ।

1980 भारत में 6 प्राइवेट बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। 1980 में इसी दिन पेरिस, फ्रांस में ज्यां पाल सात्र्र का जन्म हुआ। सात्र्र विश्व विख्यात फ्रांसीसी दार्शनिक, नाटककार, उपन्यासकार, पटकथा लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता, जीवनीकार और साहित्यिक आलोचक थे, जिन्हें 20वीं सदी के फ्रांसीसी दर्शन और मार्क्सवाद में एक अग्रणी व्यक्ति (जीन-पॉल चार्ल्स आयमार्ड सार्त्र जन्म 21 जून 1905 पेरिस) का निधन हुआ।

1981 पाकिस्तान एयरवेज के अपहृत बोइंग 720 विमान को दो हफ्ते बाद सीरिया से छुड़ाया गया। इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।

1983 भारत के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार का जन्म निज़ामपुर, पंजाब में हुआ।

1986 कथित आतंकी विरोधी कार्रवाई के तहत अमेरिकी सशस्त्र बलों ने लीबिया पर बमबारी शुरू की।

1990 मिखाइल सर्गेइविच गोर्बाच्योव सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति बने।

1994 विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1995 मोरक्को के मारकास में जीएटीटी मंत्री स्तरीय बैठक में 124 देशों के प्रतिनिधियों और यूरोपीय समुदाय ने विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के लिए असहमति पर हस्ताक्षर किए।

1998 थंपी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ्रेडरिक लेंज का निधन हुआ। उन्होंने सिद्धांत दिया कि प्रेरित धारा की दिशा सदा ऐसी होती है जो उस कारण का विरोध करती है जिससे वह स्वयं उत्पन्न होती है।

2000 आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन क्यूबा की राजधानी हवाना में सम्पन्न हुआ।

2002 एयर चाइना का विमान 129 कोरिया के पुसान के पास एक पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 128 लोगों की जान चली गई।

2004 फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिन्ह पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

2008 15 अप्रैल को सार्वभौमिक संस्कृति दिवस के रूप में मान्यता के लिए अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन की स्थापना दिसंबर 2008 में क्यूबा, इटली, लिथुआनिया, लातविया, रूस और स्पेन के गैर सरकारी संगठनों द्वारा की गई। 1935 से रूसी कलाकार निकोलस रोएरिच द्वारा स्थापित विश्व संस्कृति दिवस मनाया जाता रहा है।

2010 भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हुआ।

2012 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस के रूप में घोषित करने के लिए ग्वाडलाजारा में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट की 17वीं आम सभा में एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसका पहला उत्सव 2012 में आयोजित किया गया था। यह प्रस्ताव तुर्की के बेदरी बायकम द्वारा प्रायोजित था और रोजा द्वारा सह-हस्ताक्षरित था। मेक्सिको की मारिया बुरिलो वेलास्को, फ्रांस की ऐनी पौर्नी, चीन की लियू दावेई, साइप्रस के क्रिस्टोस सिमोनाइड्स, स्वीडन के एंडर्स लिडेन, जापान के कान इरी, स्लोवाकिया के पावेल क्राल, मॉरीशस के देव चुरामुन और नॉर्वे की हिल्डे रोगनस्कॉग इसमें शामिल थे और इसे महासभा ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। यह तारीख लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन के सम्मान में तय की गई थी। विंची को विश्व शांति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सहिष्णुता, भाईचारे और बहुसंस्कृतिवाद के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में कला के महत्व के प्रतीक के रूप में चुना गया था।

2012 पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए। इसी दिन आरएमएस टाइटैनिक के डूबने की 100 वीं वर्षगांठ पर होने वाले समारोह और विशेष कार्यक्रम दुनिया भर में प्रारंभ हुए। इन समारोहों से होने वाली राशि कथित रूप से समाजसेवा के कार्यों में खर्च की जाती है। इसी तिथि को चीन ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले व्यापार में युआन को 0.5 से 1 फीसदी तक उतार-चढ़ाव की अनुमति दी।

2013 इराक में हुए बम विस्फोट से तकरीबन 35 लोगों की जान गयी और 160 घायल हुए। इसी दिन निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।

2014 जॉन हाउबोल्ट नामक प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर और अकादमिक और एलिसेओ वेरोन नामक अर्जेंटीनियन समाजशास्त्री और अकादमिक का निधन हुआ।

2015 प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी अभिनेता और पटकथा लेखक जोनाथन क्रॉम्बी और प्रसिद्ध नेपाली राजनीतिज्ञ, नेपाल के 24वें प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा का निधन हुआ।

2017 29 नवंबर 1899 को इटली के सिविआसू में जन्मी एमा मॉरेनो इतालवी सुपर शतायु महिला का 123 वर्ष, 292 दिन की आयु में 15 अप्रैल 2017 को वर्बानिया, इटली में निधन हुआ।

2018 प्रसिद्ध इतालवी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक विटोरियो तवियानी का निधन हुआ।

2019 फ्रांस की राजधानी पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डैम कैथेड्रल में आग लग गई। यूनेस्को ने 1991 में इसे वैश्विक धरोहर घोषित किया था।

2020 सरकारी तौर पर देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 11,933 और मरने वालों की संख्या 392 बताई गई।

2021 इंडियानापोलिस, इंडियाना में फेडेक्स ग्राउंड सुविधा केंद्र में हुई सामूहिक गोलीबारी में 9 लोग मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए।

2022 प्रतिष्ठित पाकिस्तानी परोपकारी महिला और अब्दुल सत्तार ईधी की पत्नी बिल्किस ईधी का निधन हुआ। अब्दुल सत्तार ईधी विख्यात पाकिस्तानी मानवतावादी, परोपकारी और ईदी फाउंडेशन के संस्थापक थे। ईदी फाउंडेशन पूरे पाकिस्तान में बेघरों के लिए आश्रयों, पशु आश्रयों, पुनर्वास केंद्रों और अनाथालयों के साथ-साथ दुनिया की सबसे बड़ी एम्बुलेंस सेवा नेटवर्क चलाता है।

2024 विख्यात अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल आउटफील्डर और मैनेजर व्हाइटी हर्जोग का निधन हुआ। इसी दिन क्रोएशियाई राजनीतिज्ञ, प्रधानमंत्री और चैंबर ऑफ काउंटियों के अध्यक्ष जोसिप मैनोलिक का निधन हुआ।

2025 रैंचो मिराज, कैलिफोर्निया में जाने माने अमेरिकी डिस्क जॉकी, रेडियो हस्ती, गेम शो होस्ट और टेलीविजन निर्माताविंस्टन कॉनराड विंक मार्टिनडेल (जन्म 4 दिसंबर, 1933) का निधन हुआ।

2026 मोल्दोवा की संसद ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का हवाला देते हुए कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स से अलग होने के पक्ष में मतदान किया। बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से कहा कि चीन और रूस को अपने हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहिए। अमेरिका समर्थित इस्राइली हमलों के जवाब में ईरानी ड्रोन हमलों में जॉर्डन, कुवैत और यूनाइटेड अरब अमीरात को निशाना बनाया गया, अमेरिका ने ईरान पर अपने हवाई अभियान जारी रखे। भारतीय सरकारी प्रसारण सेवा दूरदर्शन और भारतीय सरकारी संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldCultureDay #JackieRobinsonDay #WorldArtDay #SakshiShivanand #MandiraBedi #Leonardo daVinci #HasratJaipuri #GuruNanak #ManuelChrysoloras #SamuelJohnson ##Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #JackieRobinson #AjoyMukherjee

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ