मैं कॉसमॉस में विश्वास करता हूँ। हम सभी कॉसमॉस से जुड़े हुए हैं। इसलिए नेचर मेरा भगवान है। मेरे लिए, नेचर पवित्र है। पेड़ मेरे मंदिर हैं और जंगल मेरे कैथेड्रल हैं। नेचर के साथ एक होना। -मिखाइल गोर्बाचेव
274 ईस्वी में 2 मार्च को ऐसा माना जाता है कि गुंडेशापुर, ससैनियन साम्राज्य (आधुनिक ईरान) ईरानी पैगंबर और प्राचीन काल में सर्वाधिक प्रचलित धर्म मानीकेइज्म के संस्थापक मणि का निधन हुआ।
480 ईस्वी में 2 मार्च को नर्सिया, इटली का साम्राज्य में बेनेडिक्ट ऑफ नर्सिया का जन्म हुआ। बेनेडिक्ट प्रसिद्ध इतालवी कैथोलिक इसाई भिक्षु बने। बेनेडिक्ट कैथोलिक चर्च, पूर्वी रूढ़िवादी चर्च, लूथरन चर्च, एंग्लिकन कम्युनियन और पुराने कैथोलिक चर्चों में प्रतिष्ठित हैं। 1964 में पोप पॉल छठे ने बेनेडिक्ट को यूरोप का संरक्षक संत घोषित किया।
537 ईस्वी में 2 मार्च को ओस्ट्रोगोथ्स राजा विटिगेस के नेतृत्व में ओस्ट्रोगोथ सेना ने रोम की घेराबंदी शुरू की।
986 ईस्वी में 2 मार्च को लुई पंचम अपने पिता लोथायर की मृत्यु के बाद पश्चिमी फ्रांसिया का कैरोलिंगियन राजा बना। फ्रांसिया कैरोलिंगियन राजवंश का लुई पंचम आखिरी राजा हुआ।
1316 राबर्ट द्वितीय का जन्म हुआ। राबर्ट द्वितीय आगे चलकर स्काॅटलैंड का राजा बना।
1331 घेराबंदी के बाद ओटोमन तुर्कों ने निकिया का शासन समाप्त कर कब्जा किया। निकिया (निकैया) बिथिनिया के उत्तर-पश्चिमी अनातोलियन क्षेत्र में प्राचीन यूनानी शहर था जिसे मुख्य रूप से निकिया की पहली और दूसरी परिषदों, निकेन पंथ और राजधानी शहर के रूप में जाना जाता है।
1444 ग्जर्ज कैस्ट्रीओटी यानी स्कैंडरबेग ने तमाम राज्यों को एक साथ लाकर संगठन या लीग बनाया जो मुख्यतः अल्बानियाई रियासतों का एक गठबंधन था जिसके बाद पहले एकीकृत अल्बानियाई राज्य का गठन हुआ, स्कैंडरबेग एकीकृत अल्बानियाई राज्य का सबसे प्रभावशाली शासक बना।
1453 जोहांस एंगेल (जोहांस एंजेलस) का पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर एक स्वतंत्र शाही शहर ऑग्सबर्ग के पास आइचाच में जन्म हुआ। जोहांस एंगेल प्रसिद्ध चिकित्स, खगोलशास्त्री और ज्योतिषी बने। वियना में चिकित्सा का अभ्यास किया और कई पंचांग, ग्रह तालिकाएँ और कैलेंडर प्रकाशित किए। जोहांस एंगेल का एस्ट्रोलैबियम प्लानम 1488 में ऑग्सबर्ग के एरहार्ड रैटडोल्ट ने प्रकाशित किया।
1476 बरगंडियन युद्ध में ओल्ड स्विस कॉन्फेडेरसी ने चार्ल्स द बोल्ड, ड्यूक ऑफ बरगंडी को नूचैटेल के कैंटन में ग्रैंडसन को पराजित किया।
1484 इंग्लैंड के राजा रिचर्ड तृतीय ने रॉयल चार्टर राजाज्ञा द्वारा कॉलेज ऑफ आर्म्स को औपचारिक रूप से शामिल किया गया।
1498 विश्व प्रसिद्ध पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उसका जहाजी बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजांिबक द्वीप पहुंचा।
1657 मीरेकी की भीषण आग जापान के एडो (अब टोक्यो) में शुरू हुई, जिससे तीन दिन में 100,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1717 द लव ऑफ मार्स और वीनस का पहला बैले शो इंग्लैंड में किया गया।
1776 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में पैट्रियट मिलिशिया इकाइयों ने राइस बोट्स की लड़ाई में रॉयल नेवी के एक छोटे बेड़े से सवाना नदी में और उसके आसपास आपूर्ति जहाजों पर कब्जा करने, रोकने का प्रयास किया।
1797 बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पहला एक और दो पाउंड का बैंक नोट जारी किया। इन वाणिज्यिक बैंक नोटों का कारोबार केवल जारीकर्ता बैंक द्वारा संचालित बाजार में अंकित मूल्य पर ही किया जाता था।
1807 अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई थी।
1819 अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1830 विख्यात जर्मन चिकित्सक, शरीर रचना विज्ञानी, मानवविज्ञानी, जीवाश्म विज्ञानी और आविष्कारक सैमुअल थॉमस वॉन सॉमरिंग (जन्म 28 जनवरी 1755) का निधन हुआ। सॉमरिंग ने मानव आंख की रेटिना में मैक्युला की पहचान की। मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र, संवेदी अंगों, भ्रूण और उसकी विकृतियों, फेफड़ों की संरचना आदि पर महत्वपूर्ण शोध किए। जर्मन शरीर रचना विज्ञानियों में सॉमरिंग ने आगे के चिकित्सकों, शरीर विज्ञानियों को आगे की खोजों का मार्ग दिखा दिया।
1836 टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की। बाद में टेक्सास संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल हुआ।
1852 प्रथम अमेरिकी प्रायोगिक भाप फायर इंजन का परीक्षण किया गया।
1853 प्रथम वस्त्र निर्माण कंपनी लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित की गई।
1866 निडल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1882 रानी विक्टोरिया विंडसर में रॉड्रिक मैकलीन द्वारा की गई हत्या के प्रयास से बाल-बाल बच गईं। रॉड्रिक एडवर्ड मैकलीन स्कॉट्समैन था जिसने 2 मार्च 1882 को विंडसर, इंग्लैंड में पिस्तौल से रानी विक्टोरिया की हत्या करने का प्रयास किया था। यह चार दशकों की अवधि में विक्टोरिया को मारने या हमला करने के लिए अलग-अलग लोगों द्वारा किए गए आठ प्रयासों में से अंतिम था। विक्टोरिया, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड की 20 जून 1837 से 1901 में अपनी मृत्यु तक महारानी थीं।
1901 विश्व की प्रथम वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी अमेरिका के हवाई में खुली।
1903 महिलाओं के लिए पहला होटल न्यूयॉर्क में शुरू किया गया।
1904 स्प्रिंगफील्ड, मैसाचुसेट्स थियोडोर सीस गीसेल का जन्म हुआ। डॉ. सीस विख्यात अमेरिकी बाल साहित्यकार, चित्रकार, एनिमेटर और कार्टूनिस्ट बने। डॉ. सीस ने 60 से अधिक पुस्तकों का लेखन और चित्रण किया। उनकी बच्चों की सभी किताबें बहुत लोकप्रिय हुईं, जिनकी 600 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं और उनकी मृत्यु के समय तक 20 से अधिक भाषाओं में उनका अनुवाद किया जा चुका था। डॉ. सीस का एक उद्धरण, आपके दिमाग में दिमाग है। आपके जूतों में पैर हैं। आप अपनी पसंद की कोई भी दिशा चुन सकते हैं। आप अकेले हैं। और आप जानते हैं कि आपको क्या पता है। और आप ही तय करेंगे कि कहाँ जाना है। डॉ. सीस के योगदान को देखते हुए उनके जन्म दिन पर 1998 में अमेरिकी नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन ने पढ़ने का जश्न मनाने के लिए साल भर चलने वाले कार्यक्रम के रूप में रीड अक्रॉस अमेरिका डे की शुरुआत की।
1917 भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट लौरी बेकर का जन्म बरमिंघम, इंग्लैंड में हुआ। इसी दिन कट्टरपंथी हिंदू लेखक, वक्ता, ताजमहल सहित काबा, वेटिकन इत्यादि को अपने कुतर्कों से हिंदू मंदिर बताने वाले पुरुषोत्तम नागेश ओक का जन्म इंदौर में हुआ।
1918 सन 1948 में एसएस वासन की फिल्म चंद्रलेखा से अपने अभिनय की पहचान स्थापित करने वाले अभिनेता रंजन का जन्म मद्रास में हुआ।
1919 विश्व के प्रमुख वामपंथी नेताओं की बैठक मास्को में हुई।
1924 बाॅलीवुड के प्रमुख फिल्म निर्माता और फिल्म कारोबारी गुलशन राय का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।
1930 वेंस, फ्रांस में डी. एच. लॉरेंस (डेविड हर्बर्ट लॉरेंस जन्म 11 सितंबर 1885, ईस्टवुड, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। डी. एच. लॉरेंस विश्व विख्यात अंग्रेजी उपन्यासकार, लघु कथाकार, कवि, नाटककार, साहित्यिक आलोचक, यात्रा लेखक, निबंधकार और चित्रकार थे। उनकी आधुनिकतावादी रचनाएँ आधुनिकता, सामाजिक अलगाव और औद्योगीकरण को दर्शाती हैं, जबकि कामुकता, जीवन शक्ति और सहज ज्ञान की वकालत करती हैं। डी. एच. लॉरेंस ने कहा, पैसा आपको तब जहर देता है जब आपके पास होता है, और जब आपके पास नहीं होता है तो आपको भूखा रखता है।
1931 प्रिवोल’नोए, रूस में मिखाइल सर्गेयेविच गोर्बाचेव का जन्म हुआ। मिखाइल गोर्बाचेव राजनेता, सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और अंतिम सोवियत राष्ट्रपति बने। मिखाइल गोर्बाचेव का एक उद्धरण, अगर आपने कल जो किया, वह आपको अब भी बड़ा लगता है, तो आपने आज ज्यादा कुछ नहीं किया है। अमेरिका-सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध को खत्म करने और सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय गोर्बाचेव को दिया जाता है। गोर्बाचेव ने पेरेस्त्रोइका और ग्लास्तनोस्त यानी खुलेपन और आत्मनिर्णय के अधिकार की नीतियां लाकर सोवियत संघ में शामिल राज्यों या देशों को सोवियत संघ से अलग होने का मार्ग खोला।
1932 पंजाब के जाने माने राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा का जन्म हुआ।
1933 मशहूर हॉलीवुड फिल्म किंग कॉन्ग रिलीज हुई। विलिस ओ-ब्रयान के खास स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से ये फिल्म आज भी याद की जाती है। इस फिल्म को एनिमेटेड कैरेक्टर की फिल्मों में एक मील के पत्थर के रूप में माना जाता है।
1935 ऑस्ट्रिया में विस्फोटक तस्करी के लिए 17 नाजी लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। नाजी या नात्सी हिटलर की राजनीतिक विचारधारा वाले लोग हैं।
1944 लंदन, इंग्लैंड में इडा मैकलीन (इडा स्मेडली जन्म 14 जून 1877) का निधन हुआ। इडा मैकलीन अंग्रेजी जैव रसायनज्ञ और लंदन केमिकल सोसाइटी में भर्ती होने वाली पहली महिला थीं।
1946 विश्व प्रसिद्ध जुझारू नेता हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1949 हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में लखनऊ में सरोजिनी नायडू का निधन हुआ। 1925 में वे कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। वैसे तो कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बीसेंट थीं, लेकिन वे विदेशी थीं। सरोजिनी नायडू इस पद तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के बेहतरीन काम के लिए 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया। देश की आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। अपने निधन तक वे इस पद पर रहीं।
1949 दुनिया की पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट अमेरिका में लगाई गई। यह लाइटिंग सिस्टम अंधेरा होने पर ऑन और जरूरत नहीं होने पर स्वतः ऑफ हो जाता था।
1956 मोरक्को ने फ्रांस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1958 फिल्म अभिनेता रजनीकांत की पत्नी जानी मानी, बोल्ड गायिका और फिल्म निर्मात्री लता रजनीकांत का जन्म मद्रास में हुआ।
1963 जाने माने तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा के संगीतकार और गायक विद्यासागर का जन्म विजयनगरम में हुआ।
1965 अमी बेरा के नाम से सुपरिचित अमेरिका में चिकित्सक और राजनीतिज्ञ तथा संसद सदस्य अमरीश बाबूलाल का जन्म लाॅस एंजेल्स में हुआ। इसी दिन द न्यूयॉर्क ऑफ द रिवाओली थिएटर में द साउंड ऑफ म्यूजिक फिल्म को परदे पर दिखाया गया।
1968 जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज के छठें जेम्स बॉन्ड यानी अभिनेता डेनियल क्रेग का इंग्लैंड के चेस्टर में जन्म हुआ।
1969 सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। ये विमान टॉलूज (फ्रांस के शहर) से उड़ा था। 27 मिनट की अपनी उड़ान में विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। कहा जाता है कि ये विमान 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता था।
1970 अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया जिम्बाब्बे के नाम से स्वतंत्र गणराज्य बना।
1972 राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और नागौर से लोकसभा सदस्य हनुमान बेनीवाल का जन्म बारांगांव में हुआ।
1973 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल विद्या मालवड़े का जन्म बंबई में हुआ। इन्होंने कुछ समय विमान परिचारिका यानी एयर होस्टेस का भी काम किया।
1981 पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरवेज फ्लाइट 326 को कराची से उड़ान भरने के तुरंत बाद तीन बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया।
1982 बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983 तमिल और तेलुगू सिनेमा के जाने माने अभिनेता और माॅडल रवि कृष्ण का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में सीडी यानी काॅम्पैक्ट डिस्क प्लेयर की बिक्री शुरू हुई। इससे पहले यह प्लेयर सिर्फ जापान में बिका करते थे।
1986 मणिकुट्टन के नाम से मशहूर मलयालम सिनेमा की प्रमुख हस्ती थाॅमस जेम्स का जन्म तिरुअनंतपुरम में हुआ।
1990 जाने माने भारतीय मार्शल आर्टिस्ट, नर्तक और अभिनेता टाइगर श्राफ का जन्म हुआ। वे जाने माने फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे हैं।
1993 विख्यात लेखक सलमान रुश्दी ने अपनी पत्नी मैरिएन विगिंस को तलाक दिया।
1995 पेरू एवं इक्वाडोर के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच में समझौता हुआ।
1998 अमेरिकी नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन ने पढ़ने का जश्न मनाने के लिए साल भर चलने वाले कार्यक्रम के रूप में रीड अक्रॉस अमेरिका डे की शुरुआत की। पढ़ने के महत्व पर डॉ. थियोडोर सीस गीजेल के प्रभाव को देखते हुए, उनके जन्मदिन (2 मार्च) को रीड अक्रॉस अमेरिका दिवस घोषित किया गया।
2006 भारत ने परमाणु शक्ति विषयक अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
2009 पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी-बिसाउ के तीन बार के राष्ट्रपति जोआओ बर्नार्डो विएरा की सैनिकों ने हत्या कर दी। विएरा और गिनी की सेना के बीच जारी संघर्ष को इसका जिम्मेदार बताया गया।
2010 सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए तस्वीरें खिंचवाईं।
2012 जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया। 2012 में इसी दिन दक्षिणी अमेरिका के एक बड़े हिस्से, ओहियो घाटी क्षेत्र में आए जबरदस्त बवंडर 40 लोग मारे गये।
2014 राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के यूक्रेन में सेना भेजने के निर्णय को रुस की संसद से मंजूरी मिली।
2017 मॉस्को, रूस में एक सम्मेलन में तत्वों मोस्कोवियम, टेनेसीन और ओगेनेसन को आधिकारिक तौर पर आवर्त सारणी में जोड़ा गया।
2019 इंग्लिश सोशियोलॉजिस्ट, लेखक, डिसेबिलिटी स्टडीज के पहले प्रोफेसर, डिसेबिलिटी के सोशल मॉडल के मुख्य समर्थक और डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट माइकल जेम्स होइल्स ओलिवर (3 फरवरी 1945 रोचेस्टर, केंट, इंग्लैंड) का निधन हुआ। माइकल जेम्स होइल्स ओलिवर का एक उद्धरण, समय लें। इसे खोज की यात्रा के रूप में देखें। आप तैयारी में जितना ज्यादा समय लगाएंगे, आपकी यात्रा पूरी करना उतना ही आसान होगा। एक चीनी कहावत है, ज्यादा इंतजार करो और जल्दी करो।
2022 यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया और खेरसॉन में रूसी कब्जे और सैन्य-नागरिक प्रशासन की शुरुआत हुई। खेरसॉन यूक्रेन की एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है जिस पर रूस ने कब्जा किया।
2022 रूसी सेना ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद खेरसॉन में रूसी कब्जे और सैन्य-नागरिक प्रशासन की शुरुआत हुई। खेरसॉन यूक्रेन की एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है जिस पर रूस ने कब्जा किया। 2022 में इसी दिन रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड में यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर ने शहर के अंबेडकर पार्क में एक सभा की और रुसी साम्राज्यवाद का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में मोर्चे से जुड़ी विभिन्न श्रमिक यूनियनों, जनसंगठनों एंव सामाजिक संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने भागीदारी की। मांग की गई कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध तत्काल बंद करें, युद्ध नही शांति चाहिए, साम्राज्यवादी युद्ध मुर्दाबाद, भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को तत्काल घर वापस लाये, तथा अमरीका पश्चिमी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद सहित रुसी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगाए गये। वक्ताओं ने कहा कि एक समय सोवियत संघ का हिस्सा रहा यूक्रेन सोवियत संघ के विघटन के बाद स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ। रूसी साम्राज्यवादियों द्वारा 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर भीषण हमला बोल दिया गया। इस हमले में अब तक सैंकड़ों निर्दोष नागरिकों की असमय ही दर्दनाक मौत हो चुकी है ,हजारों लोग घायल हो चुके हैं। इस यद्ध के कारण अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं। युद्ध की विभीषिका से यूक्रेन की मजदूर -मेहनतकश जनता ही सर्वाधिक पीड़ित है। वक्ताओं ने कहा कि यह युद्ध रूसी साम्राज्यवादियों और अमेरिकी - ब्रिटिश साम्राज्यवादियों की यूक्रेन पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर आपसी होड़ / प्रतिद्वंद्विता और काली करतूतों की ही उपज है। यूक्रेन के पतित शासक साम्राज्यवादियों के इस खेल में मोहरा बन रहे हैं। इस कारण यूक्रेन टूट फूट और बर्बादी का शिकार हो रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि अमेरिकी साम्राज्यवादी रूस की ठीक सीमा तक नाटो के झंडे तले अपनी सैन्य तैनाती करना चाहते हैं जबकि रूसी साम्राज्यवादी ऐसा नहीं होने देना चाहते।
2023 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस जितेंद्र चौहान ने कानून की शिक्षा का उपयोग समाज के हित में, जन मानस के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए चेंजिंग डाइमेंशंस ऑफ लॉ एंड सोसायटी इन अमृतकाल विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में जस्टिस चौहान ने कहा कि कानून तथा न्याय व्यवस्था को मूक की आवाज बनना होगा, अन्याय पीड़ितों के लिए न्याय बनना होगा तथा गरीब और सताए गए लोगों का सहारा बनना होगा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। इसी दिन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रवर्तकों सहित 45 इकाइयों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार से प्रतिबंधित कर दिया है। नियामक ने यह कदम यूट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है। बताया जाता है कि यूट्यूब चैनल पर गुमराह करने वाले वीडियो में निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट लि. और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लि. के शेयर खरीदने की सलाह दी जाती थी। वारसी दंपति के अलावा सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट के कुछ प्रवर्तकों पर भी प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगाई है। नियामक संस्था सेबी ने दो अंतरिम आदेशों में यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन इकाइयों को हुए गैरकानूनी लाभ के 54 करोड़ रुपये भी जब्त करने का आदेश दिया है। साधना ब्रॉडकास्ट के मामले में सेबी ने कहा कि इससे अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है। बताया गया है कि सेबी को शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट तथा दिल्ली की शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ इकाइयों द्वारा हेराफेरी की जा रही है। इसके अलावा ये इकाइयां कंपनी के शेयर निकाल भी रही हैं।
2024 क्यूजोन सिटी, फिलिपींस में जैकलिन जोस (मैरी जेन सांता एना गुक जन्म 21 अक्टूबर, 1963) का निधन हुआ। जैकलिन जोस लोकप्रिय फिलिपिनो अभिनेत्री थीं। फिल्म और सोप ओपेरा में अपनी पैनी नजर और विरोधी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली, उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया, जिसमें पाँच गवाद उरियंस, दो लूना अवार्ड और एक फिलिपिनो एकेडमी ऑफ मूवी आर्ट्स एंड साइंसेज अवार्ड के अलावा एक एशियाई फिल्म पुरस्कार नामांकन भी शामिल है। वह फिल्म मा’ रोजा (2016) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का कान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड जीतने वाली एकमात्र फिलिपिनो हैं। संयमित और सूक्ष्म अभिनय करने की उनकी क्षमता के लिए उन्हें अंडरएक्टिंग की रानी भी कहा गया था। 18 अक्टूबर, 2016 को फिलीपींस की फिल्म विकास परिषद की मान्यता के दौरान जैकलिन ने अपने परिजनों के लिए अटूट प्रेम और सुरक्षा का वचन दिया, एक के लिए सभी, सभी के लिए एक। परिवार में सभी अच्छे हैं। हम सभी अच्छे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि आपने जो प्यार मुझ पर बरसाया है, वह इस बात पर भरोसा करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए कि मैं फिर से रोशनी देख पाऊँगी।
पुरुष स्वतंत्रता के लिए लड़ते हैं और कठिन प्रहारों के साथ इसे जीतते हैं। उनके बच्चे, जो आसानी से पले-बढ़े हैं, इसे फिर से हाथ से जाने देते हैं, बेचारे मूर्ख। और उनके पोते-पोतियाँ एक बार फिर गुलाम बन जाते हैं। -डी. एच. लॉरेंस
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#ReadAcrossAmericaDay #DHLawrence #JacquelineJose #MichaelJamesHoiles #March2WorldHistory #MikhailGorbachev #TheodorSeussGeisel #JohannesEngel #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #SarojiniNaidu









0 टिप्पणियाँ