Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

8 फरवरी का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1900 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी February 8th in World History

जीवन के अलावा कोई धन नहीं है। जीवन, जिसमें प्यार, खुशी और प्रशंसा की सभी शक्तियां शामिल हैं। वह देश सबसे अमीर है जो सबसे बड़ी संख्या में नेक और खुशहाल इंसानों का पोषण करता है, वह आदमी सबसे अमीर है, जिसने अपने जीवन के कार्यों को पूरी तरह से सिद्ध किया है, और दूसरों के जीवन पर, व्यक्तिगत रूप से और अपनी संपत्ति के माध्यम से, सबसे व्यापक सहायक प्रभाव भी डालता है। -जॉन रस्किन




120 ईस्वी में 8 फरवरी को अंतक्य, तुर्की में वेटियस वैलेंस का जन्म हुआ। वेटियस वैलेंस दूसरी सदी के हेलेनिस्टिक ज्योतिषी थे। वेटियस वैलेंस अलेक्जेंडरियन गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, ज्योतिषी, भूगोलवेत्ता और संगीत सिद्धांतकार क्लॉडियस टॉलेमी के कुछ कम उम्र के समकालीन थे। कामकाजी पेशेवर ज्योतिषी, वैलेंस ने एंथोलॉजी में अपनी केस फाइलों से सौ से अधिक नमूना चार्ट शामिल किए, प्रमुख कार्य एंथोलॉजी (लैटिन एंथोलोजिया) है।

412 ईस्वी में 8 फरवरी को कॉन्स्टेंटिनोपल, थ्रेसिया, पूर्वी रोमन साम्राज्य में प्रोक्लस लिशियस (प्रोक्लास द सक्सेसर) प्रोक्लस लिशियस का जन्म हुआ। प्रोक्लस लिशियस ग्रीक नियोप्लाटोनिस्ट ईश्वरवादी थे। नियोप्लाटोनिस्ट ईश्वरवाद पुरातनता के अंतिम प्रमुख शास्त्रीय ईश्वरीय सिद्धांतों में से एक था। व्याख्याकारों ने बीजांटिन दर्शन, प्रारंभिक इस्लामी दर्शन, आरंभ दर्शन और जर्मन आदर्शवाद, विशेष रूप से जी.डब्ल्यू.एफ. हेगेल के प्रभाव में प्रोक्लस ने प्लेटोनिक धर्मशास्त्र को प्राचीन से आधुनिक समय तक, प्राचीन दर्शन से ईसाई धर्म तक का सच्चा परिवर्तन या परिवर्तन कहा। प्रोक्लस ने लिखा, एक सच्चा दार्शनिक ज्ञान से शादी करता हैय उसे किसी और दुल्हन की जरूरत नहीं होती।

421 ईस्वी में 8 फरवरी को कॉन्स्टेंटियस तृतीय को पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सह-सम्राट बनाया गया।

645 चीन से 629 में भारत के लिए प्रस्थान करने के 16 साल बाद 8 फरवरी 645 को ह्वेन सांग वापस चीन पहुंचे। ह्वेन त्सांग (शुआन त्सांग) ने 629 में चीन के चाग’आन से अपनी अत्यंत कठिन भारत यात्रा प्रारंभ की। पाटलीपुत्र स्थित संसार के शीर्ष नालंदा  विश्वविद्यालय में विद्याय्यन किया। बहुत सी पांडुलिपियों और अन्य तमाम वस्तुएं वे भारत से चीन लेकर गए। तब राजा हर्ष का भारत में शासन था। सातवीं सदी के भारत की सबसे प्रामाणिक जानकारी ह्वेन सांग के विवरणों में है।

882 ईस्वी में 8 फरवरी को बगदाद में मुहम्मद इब्न तुगज अल-इख्शीद का जन्म हुआ जो अब्बासिद कमांडर, गवर्नर, मिस्र और सीरिया (लेवंत) के कुछ हिस्सों का स्वायत्त शासक किया और इख्शीद राजवंश की स्थापना की।

1191 यारोस्लाव द्वितीय वसेवोलोडोविच का जन्म हुआ। इरोस्लाव व्लादिमीर के ग्रैंड प्रिंस बने, मंगोल आक्रमण के बाद उन्होंने बट्टू खान के साथ सहयोग किया।

1238 मंगोलों ने दक्षिण-पश्चिम में जाकर रूस के व्लादिमीर और कोजेलस्क के शहरों को जलाकर नष्ट कर पेरेयास्लाव और चेर्निहाइव दोनों पर कब्जा कर लिया। व्लादिमीर नगर मॉस्को के पूर्व में स्थित एक पुराना रूसी शहर है। इसकी स्थापना 990 में हुई थी। व्लादिमीर गोल्डन रिंग का हिस्सा है, प्राचीन शहरों का एक समूह। शहर के केंद्र में असम्पशन कैथेड्रल में एक समृद्ध रूप से सजी हुई वेदी और 15वीं सदी के भित्तिचित्र हैं। सेंट डेमेट्रियस कैथेड्रल की सफेद पत्थर की दीवारों पर जानवरों और बाइबिल के चित्र उकेरे गए हैं। यहाँ से पश्चिम की ओर एक भव्य सफेद पत्थर की मीनार गोल्डन गेट है, जिसमें 12वीं सदी के तांबे-सोने जड़ित ओक के दरवाजे हैं।

1265 अजरबेजान और ईरान के क्षेत्र में इलखानी साम्राज्य के संस्थापक हलाकू खान या हुलागू खान का इंतकाल हुआ। इलखानी साम्राज्य मंगोल साम्राज्य का भाग था।

1347 1341-47 के बीजान्टिन गृहयुद्ध में जॉन चतुर्थ कांटाकॉजेनोस और जॉन पंचम पलाइओलोस के बीच सत्ता में साझेदारी के समझौते के साथ समाप्त हुआ।

1575 नीदरलैंड के सबसे पुराने विश्वविद्यालय लीडेन यूनिवर्सिटी को प्रिंस ऑफ ऑरेंज विलियम ने लीडेन शहर में स्थापित करवाया।

1587 स्कॉट्स की रानी मैरी को अपनी चचेरी बहन महारानी एलिजाबेथ प्रथम की हत्या की बबिंगटन साजिश में शामिल होने के आरोप में फाँसी दे दी गई।

1601 एसेक्स के दूसरे अर्ल रॉबर्ट डेवेरेक्स ने महारानी एलिजाबेथ प्रथम के खिलाफ विद्रोह किया जो असफल साबित हुआ।

1685 पेरिस, फ्रांस में फ्रांस चार्ल्स-जीन-फ्रेंकोइस हेनॉल्ट का जन्म हुआ। हेनॉल्ट विख्यात फ्रांसीसी लेखक और इतिहासकार बने। हेनॉल्ट ने लिखा, मैं अपने सभी दोषों को प्रकाश में लाने की प्रक्रिया में हूँ, ताकि उनसे छुटकारा पा सकूं।

1693 वर्जीनिया के विलियम्सबर्ग में विलियम एंड मैरी कॉलेज (13 कालोनियों में उच्च शिक्षा का दूसरा सबसे पुराना संस्थान) स्थापित हुआ। ब्रिटिश किंग विलियम तृतीय और क्वीन मैरी द्वितीय ने इसे अनुमोदित किया था। विलियम एंड मैरी कॉलेज विलियम्सबर्ग, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रमुख सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। विलियम एंड मैरी कॉलेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन, जेम्स मोनरो और जॉन टायलर को शिक्षित किया। इसने संयुक्त राज्य अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी शिक्षित किया,

1724 रूस के राजा पीटर द ग्रेट ने पत्नी कैथरीन प्रथम को जारीना यानी घोषित किया। एक साल के भीतर ही पीटर की मौत हो गई और ठीक 8 फरवरी 1725 को कैथरीन ने राजा की जगह खुद को रूस की साग्राज्ञी घोषित कर दिया। माना यह भी जाता है कि पीटर की मौत के पीछे जारीना कैथरीन का हाथ था। वह बेहद महत्वाकांक्षी थी और खुद सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेना चाहती थी। उसने पूरी दबंगई से शासन किया। कद्दाबर लोग अपने सहयोगी रखे। कहते हैं वह बहुत अय्याश थी और उसने तमाम लोगों का उपयोग अपनी यौन क्षुधा शांत करने के लिए किया।

1726 सत्ता के संचालन, नितियों के निर्धारण इत्यादि के लिए सुप्रीम प्रीवी परिषद रूस में स्थापित किया गया।

1785 भारत में 1774 से 1785 तक ब्रिटिश गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स विवादों के बाद पद त्याग के कुछ दिन बाद भारत छोड़ कर इंग्लैंड वापस लौटे।

1802 अमरिकन घड़ी निर्माता साइमन विलार्ड ने बैंजो घड़ी का पेटेंट कराया।

1807 नेपोलियन ने एलाऊ युद्ध में रूसी जनरल बेनिगसेन और प्रशिया जनरल एल’एस्टोक की गठबंधन सेना को हराया।

1828 नैनटेस, फ्रांस में जूल्स गैब्रियल वर्ने का जन्म हुआ। जूल्स वर्ने विख्यात फ्रांसीसी उपन्यासकार, कवि और नाटककार बने। जूल्स वर्ने के दो उद्धरण, सभी गुरुओं में, जरूरत ही वह है जिसकी सबसे ज्यादा सुनी जाती है, और जो सबसे अच्छा सिखाती है। और आप जो कुछ भी सोच सकते हैं, उसे सच कर सकते हैं।

1837 रिचर्ड जॉनसन सीनेट द्वारा चुने गए संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले और एकमात्र उपराष्ट्रपति बने।

1865 डेलावेयर ने अमेरिकी संविधान में तेरहवें संशोधन की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, जिससे 6 दिसंबर 1865 को संशोधन के राष्ट्रीय अपनाने तक गुलामी के अपराधीकरण में देरी हुई। डेलावेयर ने संशोधन को अंततः 12 फरवरी 1901 को अब्राहम लिंकन के जन्म की 92 वीं वर्षगांठ पर अनुमोदित किया गया तब डेलावेयर राज्य में गुलामी की प्रथा खत्म हुई। इसी दिन 1865 में पहली बार अमेरिकी सेना में अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।

1819 लंदन में जॉन रस्किन का जन्म हुआ। जॉन रस्किन इंग्लिश पॉलीमैथ विक्टोरियन युग के एक लेखक, लेक्चरर, कला इतिहासकार, कला समीक्षक, ड्राफ्ट्समैन और परोपकारी बने। उन्होंने कला, वास्तुकला, राजनीतिक अर्थव्यवस्था, शिक्षा, संग्रहालय विज्ञान, भूविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पक्षी विज्ञान, साहित्य, इतिहास और पौराणिक कथाओं आदि विविध विषयों पर विपुल लेखन किया। जॉन रस्किन का एक उद्धरण, मेरा मानना है कि एक महान व्यक्ति की पहली परीक्षा उसकी विनम्रता है। मेरा मतलब विनम्रता से उसकी शक्ति पर संदेह नहीं है। लेकिन सच में महान लोगों में एक अजीब भावना होती है कि महानता उनकी नहीं है, बल्कि उनके माध्यम से है। और वे हर दूसरे इंसान में कुछ दिव्य देखते हैं और वे अंतहीन, मूर्खतापूर्ण, अविश्वसनीय रूप से दयालु होते हैं।

1872 अंडमान जेल सेल्यूलर जेल या कालापानी में स्वतंत्रता सेनानी शेर अली ने अंग्रेज गवर्नर पर जानलेवा हमला किया।

1879 कनाडा में रॉयल कैनेडियन इंस्टीट्यूट की बैठक में इंजीनियर और आविष्कारक सैंडफोर्ड फ्लेमिंग ने पहली बार विश्वव्यापी मान समय क्षेत्रों को एकल सार्वभौमिक विश्व समय के आधार पर अपनाने का प्रस्ताव रखा।

1897 स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति हुए डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म हैदराबाद में हुआ। अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही वे दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गये। अनेक पुस्तकों के उर्दू में लेखक और अनुवादक तथा बच्चों की पुस्तकों के विपुल लेखक डॉ. जाकिर हुसैन को भारत में डाक टिकटों के माध्यम से याद किया जाता है तथा अनेक शैक्षिक संस्थानों, पुस्तकालयों, सड़कों और एशिया के सबसे बड़े गुलाब उद्यान का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उनका विद्यर्थियों को संदेश था कि एक छात्र के जीवन का उद्देश्य किसी भी भ्रम या पूर्वाग्रहों से उबरना और उसकी बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए, उसे अपने अनपढ़ भाइयों के बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार करना और शिक्षा के प्रचार प्रसार को अपनी शिक्षा का हिस्सा मानना चाहिए।

1905 अफ्रीकी देश हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत हुई।

1909 फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1921 मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और तमिल नाडु के कार्यवाहक राज्यपाल रहे एमएम इस्माइल का जन्म हुआ। 1921 में इसी दिन बेटरवेरवागटिंग, ब्रिटिश गुयाना में भारतीय मूल के बलराम सिंह राय का जन्म हुआ। बलराम सिंह गुयाना के राजनीतिज्ञ, 1959 से 1961 तक सामुदायिक विकास और शिक्षा मंत्री और 1961 से 1962 तक गृह मामलों के पहले मंत्री रहे।

1922 अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने संसद की कार्रवाई के प्रसारण के लिए रोडियो का उपयोग शुरू किया।

1924 विट्ठल माल्या का जन्म कर्नाटक के बंतवाल में हुआ। विट्ठल माल्या का बेटा बहुचर्चित भारतीय कारोबारी, बैंकों का कई हजार करोड़ रुपया मार कर इंग्लैंड जा बसा, भाजपा समर्थित राज्य सभा सदस्य नेता विजय माल्या है।

1938 जाने माने भारतीय कारोबारी और दवा निर्माता कंपनी लुपिन के मालिक देश बंधू गुप्ता का जन्म रायगढ़ में हुआ।

1939 भारत के बारहवें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ।

1940 जाने माने उर्दू शायर ज़ाहिद हुसैन यानी वसीम बरेलवी का जन्म बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1941 भारत के मशहूर ग़ज़ल गायक, संगीतकार और गीतकार जगजीत सिंह का जन्म श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ।

1943 स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केरल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।

1951 हास्य सम्राट कहे गये काका हाथरसी के दामाद हास्य व्यंग्य कवि अशोक चक्रधर का जन्म खुर्जा, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1960 इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एक ऑर्डर-इन-काउंसिल जारी किया जिसमें हाउस ऑफ विंडसर की घोषणा की गई और कहा गया कि अब उनके वंशज माउंटबेटन-विंडसर का सरनेम धारण करेंगे।

1963 विख्यात भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1964 मलयालम और तमिल सिनेमा के जाने माने सिनेमाटोग्राफर और निर्देशक संतोष शिवन का जन्म हरिपद में हुआ।

1968 मिस इंडिया यूनिवर्स 1988, जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, फिल्म अभिनेत्री डाॅली मट्टू मिन्हास का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1970 स्टोनी पॉइंट, न्यूयॉर्क में स्टेफनी कोर्टनी का जन्म हुआ। स्टेफनी कोर्टनी खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री और हास्य कलाकार, प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन की टेलीविजन और रेडियो विज्ञापनों में फ्लो विज्ञापन चरित्र हैं।

1971 बॉम्बे, महाराष्ट्र में गुजरात राज्य के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, लेखक पेशेवर वकील कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी (क. मा. मुंशी, अन्य नाम घनश्याम व्यास) का निधन हुआ। क. मा. मुंशी ने 1938 में एक शैक्षिक ट्रस्ट भारतीय विद्या भवन की स्थापना की। 1971 में इसी दिन अमेरिका के न्यू याॅर्क में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई। इसी दिन दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।

1974 ओवरब्रुक पार्क, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में सेठ बेंजामिन ग्रीन का जन्म हुआ। सेठ ग्रीन ने 1980 के दशक में रेडियो डेज और बिग बिजनेस सहित कॉमेडी फिल्मों में सहायक भूमिकाएँ निभाईं। सेठ ग्रीन ने कहा, अगर आप ईमानदार जगह से आते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कह रहे हैं।

1978 जाने माने खान पान विशेषज्ञ, शेफ, लेखक, टेलीविजन शो प्रस्तोता ओर रेस्तरां संचालक रणवीर सिंह बराड़ का जन्म लखनऊ में हुआ। इसी दिन अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर सीधे प्रसारित किया गया।

1980 जाने माने फिल्म अभिनेता जगदीश अहलावत का जन्म रोहतक, हरियाणा में हुआ।

1986 दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई। इसी दिन अलबर्टा के हिंटन शहर के पास एक वीआईए रेल यात्री ट्रेन और एक कनाडाई राष्ट्रीय मालगाड़ी के टकराने से तेईस लोगों की मौत हो गई, जिससे यह कनाडा में सबसे खराब रेल दुर्घटनाओं में से एक बन गई।

1988 जानी मानी माॅडल, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री रुचा हसबनीस का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने कारोबारी राजू जगदाले से विवाह कर मनोरंजन, ग्लैमर जगत में काम करना छोड़ दिया।

1990 प्यार का पंचनामा इत्यादि फिल्मों से पहचान बनाने वाली जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल इशिता राज शर्मा का जन्म बंबई में हुआ।

1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल पूनम दुबे का जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल जयश्री सोनी का जन्म जयपुर में हुआ।

1993 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी जाॅनी सिंह का जन्म हुआ।

1994 प्रख्यात भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।

1997 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय मलयालम फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अनारकली मैरीकर का जन्म कोच्चि में हुआ।

1998 रेक्जाविक, आइसलैंड में विख्यात आइसलैंडिक लेखक और 1955 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के विजेता  हाल्डोर लैक्सनेस (हाल्डोर किलजन लैक्सनेस जन्म 23 अप्रैल 1902) का निधन हुआ। हाल्डोर लैक्सनेस ने उपन्यास, कविता, समाचार पत्र लेख, निबंध, नाटक, यात्रा वृत्तांत और लघु कथाएँ लिखीं। ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग, सिगमंड फ्रायड, नट हैम्सन, सिंक्लेयर लुईस, अप्टन सिंक्लेयर, बर्टोल्ट ब्रेख्त और अर्नेस्ट हेमिंग्वे आदि नामचीन लेखकों से प्रभावित हाल्डोर लैक्सनेस का प्रसिद्ध वचन है, आपने अपनी मर्जी से खुद को बेड़ियों में जकड़ लिया है, यार, बेड़ियाँ तोड़ो ! इसी दिन 1998 में ओलंपिक इतिहास में पहली महिला आइस हॉकी खेल में फिनलैंड ने स्वीडन को लगभग 6-8 अंकों से हराया।

1999 अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।

2002 भारत तथा रूस के बीच चार रक्षा समझौते हुए। इसी दिन, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका। अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।

2005 इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा हुई।

2006 सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते हुए।

2007 भूटान के युवा नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल भारत आये।

2008 बैंगलौर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को घनश्याम दास. बिड़ाला पुरस्कार दिया गया। इसी दिन उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला। इसी दिन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।

2009 हजारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।

2010 श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।

2013 पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में जबरदस्त बर्फीले तूफान से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और व्यापक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई।

2014 सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई और 130 लोग घायल हुए।

2015 प्रसिद्ध फिनिश चिकित्सक और परामनोवैज्ञानिक रौनी-लीना ल्यूकानेन-किल्डे का निधन हुआ।

2016 मैरी क्यूरी हॉस्पिस, लंदन में अंग्रेजी उपन्यासकार, जीवनी लेखक, संस्मरण लेखक, इतिहासकार और आलोचक मार्गरेट फोर्स्टर (जन्म 25 मई 1938, कार्लिस्ले) का निधन हुआ। मार्गरेट फोर्स्टर ने लिखा है, मुझे किसी से कुछ लेना पसंद नहीं है। मैं देना ज्यादा पसंद करती हूँ, हालाँकि इसका कोई नेक कारण नहीं है। यह जाहिर तौर पर कंट्रोल के बारे में है। अगर मैं देती हूँ, तो मैं कंट्रोल करती हूँ, अगर मैं लेती हूँ, तो मुझे कंट्रोल किया जाता है। अगर कोई मुझे कुछ मुफ्त में देता है तो मुझे तुरंत शक होता है। 2016 में इसी दिन मुंबई में मशहूर प्रमुख भारतीय उर्दू और हिंदी कवि, गीतकार और फिल्म संवाद लेखक, पद्मश्री सम्मानित निदा फाजली (मुक्तिदा हसन निदा फाजली जन्म 12 अक्टूबर 1938) का हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हुआ। का एक शे, हर आदमी में होते हैं दस बीस आदमी, जिस को भी देखना हो कई बार देखना।

2020 मालिबू, कैलिफोर्निया में प्रभावशाली अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन अभिनेता, गायक और स्टंटमैन रॉबर्ट कॉनराड (जन्म नाम कॉनराड रॉबर्ट फॉक 1 मार्च, 1935) का निधन हुआ। 2020 में इसी दिन थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा में एक सैनिक ने एक सैन्य शिविर और शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की, जिसमें 29 लोग मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। अगले दिन पुलिस ने उसे गोली मार दी।

2021 शार्लोट, उत्तरी कैरोलिना, अमेरिका में प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल लाइनबैकर और कोच मार्टिन शोटेनहाइमर (मार्टिन एडवर्ड शोटेनहाइमर 23 सितंबर 1943) का निधन हुआ। 

2023 कनाडा के क्यूबेक के लावल में एक डेकेयर सेंटर में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 2023 में इसी दिन फिनलैंड के प्रसिद्ध पेशेवर हॉकी खिलाड़ी आर्टो हेस्कैनन का निधन हुआ। 2023 में इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की। उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग ले रहे नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने अडाणी समूह से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की संपत्ति दो-ढाई साल में 12-13 गुना बढ़ कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने इतनी तेज गति से संपत्ति बढ़ने पर सवाल करते हुए कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित की जानी चाहिए तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा। खड़गे ने सवाल किया कि सरकार जेपीसी के गठन से क्यों डर रही है?

2024 गुरुवार को सरकार पर आदिवासियों के अधिकारों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापितों का सबसे अधिक दंश आदिवासियों को झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस के सप्तगिरी उलाका ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन विधेयक, 2024 और संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि आदिवासियों का अपनी भाषा अपानी परंपरा और अपने नाच-गाने होते हैं लेकिन सरकार समान नागरिक संहिता कानून लाकर इसे खत्म करना चाहती है। सरकार ने आदिवासियों के एक-एक करके अधिकारों को खत्म कर रही है। समान नागरिक संहिता से हमारी सभ्यता संस्कृति खत्म हो जायेगी। 7 फरवरी 2024 गुरुवार शाम को हुई एक अप्रत्याशित, दुखद और हैरान कर देने वाली घटना प्रमुख शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को फेसबुक लाइव के दौरान एक स्थानीय गुंडे व जुआरी मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घोषालकर को एक किलोमीटर दूर एलआईसी कॉलोनी के करुणा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि नोरोन्हा ने घोसालकर को एक स्थानीय सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था और फिर बोरीवली पश्चिम में आईसी कॉलोनी में अपने कार्यालय में 40 मिनट के लिए फेसबुक लाइव बातचीत की। घोसालकर एक सोफे पर बैठे थे और स्थानीय नागरिक मुद्दों के बारे में तिपाई पर रखे मोबाइल फोन पर कुछ ऑनलाइन आगंतुकों से बात कर रहे थे। मॉरिस के बाहर निकलने के लिए उठने से पहले उसने कैमरे के सामने गर्मजोशी से बातचीत की। लाइव सोशल मीडिया शो समाप्त करते हुए घोसालकर ने कहा, भगवान आपका भला करें, हम बाहर जाएंगे। वह सोफे से खड़े हुए, तभी मॉरिस ने अचानक रिवॉल्वर निकाली और उन पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुए हमले से अनभिज्ञ घोसालकर को चिल्लाते हुए, आगे की ओर लड़खड़ाते हुए और गिरते हुए देखा गया, एक गोली उनके सीने में और एक कंधे में लगी। कुछ सेकंड बाद मॉरिस भी कुछ मीटर दूर गया और खुद को चार गोलियां मारीं और खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक दहिसर वार्ड नंबर 7 से पूर्व बीएमसी पार्षद थे। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने गुरुवार को कहा कि उसने चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 125 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 390 करोड़ रुपये का सुधार है।

2025 दिल्ली विधान सभा के चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को हुए थे। परिणाम 8 फरवरी को आए जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसौदिया हार गए। आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई और बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला।

2025 विंडहोक, नामीबिया में विश्व प्रसिद्ध नामीबियाई क्रांतिकारी, रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता, राजनेता, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका पीपल्स ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक और नामीबिया के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा (सैमुअल शफीशुना डेनियल नुजोमा जन्म 12 मई 1929, ओंगंडजेरा, नामीबिया) का निधन हुआ। सैम नुजोमा ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, भविष्य की पीढ़ी के लिए हमेशा एक अवसर होना चाहिए। हमें अपने स्वार्थों के लिए बात नहीं करनी चाहिए। ठोस और स्थायी शांति और स्थिरता के बिना, अफ्रीका का आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन अधूरे सपने ही रहेंगे। वे हमारे वादों को खोखला और अफ्रीकी जनता के साथ विश्वासघात बना देंगे। हमें उनकी आशाओं को पोषित करने और उनके सपनों को सच करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए। सैम नुजोमा का एक अन्य उद्धरण, हमारे देश में सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सभी लोगों, विशेष रूप से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। 2025 में इसी दिन कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल में निर्वासित तिब्बती राजनीतिक कार्यकर्ता ग्यालो थोंडुप (14वें दलाई लामा ल्हामो थोंडुप के दूसरे सबसे बड़े भाई) का निधन हुआ।

हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के कुछ विशेष तत्वों के साथ उम्र या जुड़ाव के कारण इनमें से किसी को भी बाहर करने की कोशिश करना लगभग देशद्रोह का कार्य होगा। हमारे देश के समृद्ध इतिहास में कोई भी चीज अच्छी या बुरी इसलिए नहीं होती कि वह नई है या पुरानी... हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या पारसी। -डॉ. जाकिर हुसैन (चिंतक, राजनीतिज्ञ, शिक्षक, शिक्षा प्रशासक, लेखक, अनुवादक, भारत के तीसरे राष्ट्रपति)

पवित्र न्याय और शांति परिषद और इंटरनेशनल यूनियन ऑफ सुपीरियर्स जनरल ने 8 फरवरी को मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना और जागरूकता के वार्षिक दिवस के रूप में नामित किया था। 8 फरवरी सेंट जोसेफिन बखिता का पर्व दिवस है, जिन्हें बचपन में किडनैप कर लिया गया था और सूडान और इटली में गुलामी में बेच दिया गया था।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofFebruary8 #ZakirHussain #SamNujoma #HaldorLaxness #PoonamDubey #IshitaRajSharma #DollyMattuMinhas #JohnRuskin #RobertConrad #SherAli #Vladimir #PetertheGreat #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #SethGreen #SaintJosephineBakhita

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ