यह आइडिया कि कोई भगवान ऐसी दुनिया बनाए जिसमें एक जीव दूसरे को खाकर जिंदा रहे, और फिर यह कानून पास करे कि, तुम किसी को मारोगे नहीं, इतना भयानक, बहुत ज्यादा, बहुत ज्यादा बेतुका है कि मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि इंसानियत ने इतने लंबे समय तक इसका मनोरंजन कैसे किया या इसे जगह कैसे दी। -पीटर डी व्रीस
272 ईस्वी में 27 फरवरी को नाइसस, मोएशिया सुपीरियर, रोमन साम्राज्य में कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट जन्म हुआ। कॉन्स्टेंटाइन ईसाई धर्म अपनाने वाला पहला रोमन सम्राट बना। कॉन्स्टेंटाइन ने रोम में ईसाई धर्म तथा ईसाई प्रथाओं को अपराधमुक्त करने और ईसाई उत्पीड़न को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉन्स्टेंटाइन धार्मिक-राजनीतिक कॉन्स्टेंटिनिज्म विचारधारा के प्रवर्तक, चर्च और राज्य के अलगाव के विपरीत, चर्च और राज्य की एकता का प्रतीक भी बना।
380 ईस्वी में 27 फरवरी को इसाई धर्म रोमन साम्राज्य के राजकीय धर्म के रूप में स्वीकृत किया गया।
640 ईस्वी में 27 फरवरी को मेरोविंगियन राजा डागोबर्ट प्रथम के तहत 623 से 629 तक ऑस्ट्रेशिया के महल के मेयर पेपिन ऑफ लैंडेन (पेपिन प्रथम, जन्म 580) का निधन हुआ।
907 ईस्वी में 27 फरवरी को खेतान सरदार अबाउजी ने उत्तरी चीन में लियाओ राजवंश की स्थापना की और सम्राट तैजू के रूप में स्वयं को प्रतिष्ठित किया।
1167 इंग्लिश स्कॉलैस्टिक ईसाई धर्मशास्त्री, फ्रांस में शिक्षक और इंग्लैंड में हियरफोर्ड के बिशप रहे रॉबर्ट ऑफ मेलुन (जन्म लगभग 1100) का निधन हुआ।
1347 अल्बर्ट (5वें) डी’एस्टे का जन्म हुआ। अल्बर्ट (5वें) डी’एस्टे 1388 से अपनी मृत्यु तक उत्तरी इटली में फेरारा और मोडेना के लॉर्ड रहे।
1427 रूपरेक्ट ऑफ पैलेटिनेट का जन्म हुआ। रूपरेक्ट ऑफ पैलेटिनेट 1463 से 1480 तक कोलोन, जर्मनी में आर्कबिशप और प्रिंस इलेक्टर रहे।
1500 लिस्बन, पुर्तगाल में जोआओ डी कास्त्रो (डी. जोआओ डी कास्त्रो) का जन्म हुआ। जोआओ डी कास्त्रो पुर्तगाली रईस, वैज्ञानिक, लेखक और औपनिवेशिक प्रशासक, 1545 से 1548 तक भारत के चैथे पुर्तगाली वायसराय बने। कवि लुइस डी कैमोस द्वारा उन्हें स्ट्रॉन्ग कास्त्रो (पुर्तगाली, कास्त्रो फोर्ट) कहा गया।
1557 लंदन में रूस ने अपना दूतावास शुरु किया।
1560 बर्विक की संधि पर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के लॉर्ड्स ने हस्ताक्षर किए जिसके जरिये फ्रांसीसी सैनिकों को बाहर निकालने के लिए स्कॉटलैंड में अंग्रेजी सशस्त्र बलों को अनुमति प्रदान की गई।
1567 हैडली, यूनाइटेड किंगडम में विलियम एलाबस्टर का जन्म हुआ। विलियम एलाबस्टर इंग्लिश नियो-लैटिन कवि, नाटककार और धार्मिक लेखक, स्पेन में डिप्लोमैटिक मिशन पर रोमन कैथोलिक बन गए थे। उनके धार्मिक विश्वासों की वजह से उन्हें कई बार जेल हुई, आखिरकार उन्होंने कैथोलिक धर्म छोड़ दिया। विलियम एलाबस्टर की एक कविता के अंश, उन्हें बताओ, मेरी आत्मा, वे डर जो मुझे कांपने पर मजबूर कर देते हैं, सुलगता हुआ गंधक और जलती हुई झील, जिंदगी मौत को खिला रही है, मौत हमेशा जिंदगी को निगल रही है, तकलीफें जो हिली नहीं, अनसुनी हैं, फिर भी दहाड़ रही हैं, भगवान खो गए, नरक मिल गया,, हमेशा, कभी शुरू नहीं हुआ। अब मुझे धुएं से आग में भागने के लिए कहो!
1594 नवरे के राजा हेनरी चतुर्थ (हेनरी द ग्रेट) फ्रांस के राजा बने।
1617 स्वीडन और रूस के जारडोम ने स्टोलबोवो की संधि पर साइन किए, जिससे इंग्रियन युद्ध खत्म हो गया और रूस को बाल्टिक सागर से बाहर कर दिया गया।
1626 नूरहासी के नेतृत्व में मंचूरियन के खिलाफ चीनियों को बड़ी जीत दिलाने पर चीन में मिंग राजवंश के राजनेता, मिलिट्री जनरल और लेखक युआन चोंगहुआन को लियाओडोंग का गवर्नर नियुक्त किया गया।
1689 पिएत्रो ग्नोची का जन्म हुआ। पिएत्रो ग्नोची इतालवी संगीतकार, गायक मंडली के निर्देशक, इतिहासकार और बारोक युग के भूगोलवेत्ता और मुख्य रूप से ब्रेशिया में ब्रेशिया कैथेड्रल के गायक मंडली के निर्देशक थे।
1776 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में उत्तरी कैरोलिना में मूर के क्रीक ब्रिज की लड़ाई में एक वफादार मिलिशिया छिन्न-भिन्न हो गई।
1812 कवि लॉर्ड बायरन ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य के रूप में अपना पहला संबोधन, अपने गृह काउंटी नॉटिंघमशायर में उद्योगवाद के खिलाफ लुडाइट हिंसा के बचाव में दिया। लॉर्ड बायरन (जॉर्ज गॉर्डन बायरन, 6वें बैरन बायरन जन्म 22 जनवरी 1788, लंदन निधन 19 अप्रैल 1824 आयु 36 वर्ष) मिसोलॉन्गी, ग्रीस) जाने माने ब्रिटिश कवि और सहकर्मी थे। लॉर्ड बायरन रोमांटिक आंदोलन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक उन्हें यूनाइटेड किंगडम के सबसे महान कवियों में से एक माना जाता है। युवावस्था में असमय मृत्यु को प्राप्त बायरन ने समझने, चिंतन करने, बोलने और लिखने के साथ-साथ स्थानीय गतिविधियों में उल्लेखनीय भागीदारी की। लॉर्ड बायरन ने लिखा, जो लोग तर्क नहीं करेंगे वे कट्टरपंथी हैं, जो तर्क नहीं कर सकते वे मूर्ख हैं, और जो हिम्मत नहीं करते, वे गुलाम हैं।
1816 डचों ने नेपोलियन बोनापार्ट के पतन के बाद फ्रांस से पुनः सूरीनाम वापस ले लिया।
1854 अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मी बाई को हराकर झांसी पर कब्जा किया।
1859 वियना, ऑस्ट्रिया बर्था पैपेनहेम का जन्म हुआ। बर्था पैपेनहेम ऑस्ट्रियन-यहूदी फेमिनिस्ट, सोशल वर्कर पायनियर बनीं और ज्यूइश विमेंस एसोसिएशन की स्थापना की। एना ओ. के छद्म नाम से बर्था पैपेनहेम ने जोसेफ ब्रेउर की सबसे अच्छी तरह से डॉक्यूमेंटेड मरीजों में से एक थीं, क्योंकि सिगमंड फ्रायड ने ब्रेउर के उनके साथ किए गए बर्ताव पर लिखा था। बर्था पैपेनहेम ने लिखा है, बाइबल में औरतों को जो गलत जगह दी गई है, उससे यह पता चलता है कि इसे एक होशियार लेकिन मर्द इंसान ने लिखा था, न कि भगवान के हुक्म से।
1863 साउथ हैडली, मैसाचुसेट्स में जॉर्ज हर्बर्ट मीड का जन्म हुआ। जॉर्ज हर्बर्ट मीड अमेरिकी दार्शनिक, समाजशास्त्री और मनोवैज्ञानिक और शिकागो विश्वविद्यालय में कार्यरत रहे। जॉर्ज हर्बर्ट मीड व्यावहारिकता के विकास में प्रमुख व्यक्तियों में से एक, प्रतीकात्मक अंतःक्रियावाद के संस्थापकों में से एक, शिकागो स्कूल ऑफ सोशियोलॉजी महत्वपूर्ण प्रभाव वाले बने। प्रतीकात्मक अंतःक्रियावाद विषयक जॉर्ज हर्बर्ट मीड का एक कथन, लोग दुनिया के बारे में अपने ज्ञान को याद करते हैं और उस पर आधारित करते हैं जो उनके लिए उपयोगी रहा है और जो अब काम नहीं करता उसे बदलने की संभावना है।
1870 जापान के वर्तमान ध्वज को पहली बार जापानी व्यापारी जहाजों के लिए राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया। जापान का राष्ट्रीय ध्वज एक आयताकार सफेद बैनर है जिसके केंद्र में एक गहरा लाल घेरा है। ध्वज को आधिकारिक तौर पर निशोकी (सूर्य का ध्वज) कहा जाता है। जापान में इसे आमतौर पर हिनोमारू (सूर्य की गेंद) के रूप में जाना जाता है। यह देश के उपनाम का प्रतीक है, उगते सूरज की भूमि। देश का नाम और ध्वज का डिजाइन सूर्य के केंद्रीय महत्व को दर्शाता है। प्राचीन इतिहासकार शोकू निहोंगी ने कहा है कि सम्राट मोनमू ने 701 में अपने दरबार में सूर्य का प्रतिनिधित्व करने वाले ध्वज का इस्तेमाल किया था।
1879 आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज रूसी रसायनशास्त्री कोस्तांतिन फालबर्ग ने की। कोलतार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने सैकरिन नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।
1881 ओवरशी, नीदरलैंड में एल. ई. जे. ब्रोवर (लुइट्जेन एगबर्टस जान बर्टस ब्रूवर) का जन्म हुआ। एल. ई. जे. ब्रोवर प्रसिद्ध डच गणितज्ञ और दार्शनिक बने जिन्होंने टोपोलॉजी, सेट थ्योरी, माप सिद्धांत और जटिल विश्लेषण में महत्वपूर्ण काम किया। ब्रोवर ने कहा, तेल शायद ही कभी वहां मिलता है जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, और शायद ही कभी वहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है जहां यह पाया जाता है।
1882 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का जन्म हुआ।
1899 पेमब्रोक, मेन अमेरिका में चार्ल्स हर्बर्ट बेस्ट का जन्म हुआ। चार्ल्स हर्बर्ट बेस्ट प्रसिद्ध अमेरिकी-कनाडाई चिकित्सा वैज्ञानिक और फ्रेडरिक बैंटिंग के साथ इंसुलिन के सह-खोजकर्ता बने। चार्ल्स हर्बर्ट बेस्ट टोरंटो विश्वविद्यालय में बैंटिंग और बेस्ट चिकित्सा अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कोलीन और हेपरिन से संबंधित अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
1902 विख्यात अमेरिकी लेखक जॉन स्टाइनबेक का जन्म हुआ।
1910 शिकागो, इलिनोइस, अमेरिका में पीटर डी व्रीस का जन्म हुआ। पीटर डी व्रीस अमेरिकन एडिटर और नॉवेलिस्ट बने और अपनी सटायर वाली विट के लिए जाने पीटर डी व्रीस को 1979 में सस्क्यूहाना यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डिग्री मिली और उन्हें मई 1983 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स के लिए चुना गया। पीटर डी व्रीस का एक कथन, कभी-कभी मैं नशे में लिखता हूँ और होश में रिवाइज करता हूँ, और कभी-कभी होश में लिखता हूँ और नशे में रिवाइज करता हूँ। लेकिन क्रिएशन में दोनों एलिमेंट होने चाहिए, अपोलोनियन और डायोनिसियन या स्पॉन्टेनिटी और कंट्रोल, इमोशन और डिसिप्लिन।
1912 जालंधर, पंजाब में ब्रिटिश औपनिवेशिक माता-पिता (सिविल इंजीनियर लॉरेंस सैमुअल डुरेल और लुईसा फ्लोरेंस डिक्सी) के पुत्र लॉरेंस जॉर्ज डुरेल का जन्म हुआ। लॉरेंस डुरेल ब्रिटिश उपन्यासकार, कवि, नाटककार और यात्रा लेखक बने। लॉरेंस डुरेल ब्रिटिश प्रकृतिवादी और लेखक गेराल्ड डुरेल के सबसे बड़े भाई थे। लॉरेंस डुरेल ब्रिटिश को भारत 11 वर्ष की आयु में पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा गया। लॉरेंस डुरेल ब्रिटिश का एक कथन, एक महिला के साथ केवल तीन चीजें की जा सकती हैं। आप उससे प्यार कर सकते हैं, उसके लिए पीड़ित हो सकते हैं, या उसे साहित्य में बदल सकते हैं। इसी दिन 1912 में जाने माने मराठी कवि, लेखक, नाटककार विष्णु वामन शिरवाडकर यानी कुसुमाग्रज का जन्म हुआ। कुसुमाग्रज को भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ मिला। मराठी साहित्य, भाषा, संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए 21 जनवरी 2013 को महाराष्ट्र सरकार ने 27 फरवरी को कुसुमाग्रज के जन्मदिन को मराठी भाषा गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए परिपत्र जारी किया। इसलिए तब से अब तक हर साल 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस मनाया जाता है।
1915 प्रभावशाली पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ, सिंध प्रदेश के राज्यपाल रहे मोहम्मद दिलावर खानजी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ राजघराने में हुआ।
1921 वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1925 कांग्रेस के प्रमुख नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे श्यामा चरण शुक्ल का जन्म हुआ।
1931 क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद यानी सीताराम तिवारी ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।
1932 ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई। इस खोज के लिए 1935 में जेम्स चैडविक को फिजिक्स का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1934 विख्यात उड़िया, अंग्रेजी कवि, लेखक, यात्री सरस्वती, पद्भूषण, पद्मश्री सम्मान प्राप्त मनोज दास का जन्म बालासौर में हुआ।
1936 जानी मानी अमेरिकी लेखिका, फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट सोनिया जाॅन्सन का जन्म मलाड सिटी, इडाहो, अमेरिका में हुआ।
1938, किर्कस्टॉल, लीड्स, यूनाइटेड किंगडम में जॉन फिलिप जेक थैकरे का जन्म हुआ। जेक थैकरे लोकप्रिय अंग्रेजी गायक-गीतकार, कवि, हास्यकार और पत्रकार थे। 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में ब्रिटिश टेलीविजन पर उनके सामयिक कॉमेडी गानों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे, उनका काम व्यंग्य से लेकर अश्लीलता, भावुकता और देहाती तक था, जिसमें कहानी कहने पर बहुत जोर दिया जाता था।
1939 अंतिम निजाम हैदराबाद के बेटे शहजादे कर्नल मुफाखान जाह यानी मीर करामत अली खान सिद्दीकी का जन्म नाइस, फ्रांस में हुआ।
1940 अमेरिकी जैव रसायनविद मार्टिन कामेन और सैम रूबेन ने रेडियोधर्मी आइसोटोप कार्बन -14 की खोज की, जिसका इस्तेमाल पुरातात्विक, भूविज्ञान और जलविज्ञानीय नमूनों की जांच हेतु किया जाता है।
1941 जाने माने ब्रिटिश राजनीतिज्ञ पैड्डी ऐशडाउन यानी जेरेमी जाॅह्न डर्हम ऐशडाउन का जन्म दिल्ली में हुआ।
1943 कर्नाटक के विवादित भाजपा नेता और मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा का जन्म हुआ।
1944 बसलिंगथोर्प, यूनाइटेड किंगडम में रोजर वर्नोन स्क्रूटन का जन्म हुआ। रोजर वर्नोन स्क्रूटन प्रसिद्ध इंग्लिश फिलॉसफर, लेखक, एस्थेटिक्स और पॉलिटिकल फिलॉसफी में स्पेशलाइज्ड और सोशल क्रिटिक बने विशेष रूप से कंजर्वेटिव विचारों को आगे बढ़ाने में। रोजर वर्नोन स्क्रूटन एडमंड बर्क, इमैनुअल कांट, प्लेटो, रसेल किर्क इत्यादि दार्शनिकों, चिंतकों से से प्रभावित थे। उनके विपुल काम के लिए उन्हें सर की उपाधि मिली। रोजर वर्नोन स्क्रूटन का एक उद्धरण, अच्छा होना काफी नहीं है, आपको अच्छा होना होगा। हम अच्छे लोगों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं, लेकिन सिर्फ इस सोच पर कि उनका अच्छा होना अच्छाई की निशानी है।
1951 अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन कर तय किया गया कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ दो कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति बन सकता है। इससे पहले यहां कोई भी कितनी भी बार चुनाव लड़ सकता था।
1952 जाने माने भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक प्रकाश झाा का जन्म हुआ।
1953 अंग्रेजी भाषा को आसान बनाने के लिए ब्रिटिश संसद में स्पेलिंग बिल पेश किया गया।
1956 काबुल, अफगानिस्तान में मीना केश्वर कमाल का जन्म हुआ। मीना के नाम से सुप्रसिद्ध मीना केश्वर कमाल अफगान क्रांतिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकार कार्यकर्ता और अफगानिस्तान की महिलाओं के क्रांतिकारी संघ की संस्थापक थीं। 4 फरवरी 1987 को मीना केश्वर कमाल की क्वेटा, पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। 1956 में इसी दिन मिस्र में महिलाओं को चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिला। 1956 में इसी दिन लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का निधन हुआ।
1965 फ्रांस ने एकर, अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1966 गोपाल बालाकृष्णन का जन्म दिल्ली में हुआ। गोपाल बालाकृष्णन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर और अमेरिकी दार्शनिक बने।
1968 अमेरिकी रॉक एंड रोल रिदम, ब्लूज गायक, गीतकार, न्यूयॉर्क शहर के बॉय सोप्रानो (प्रारंभिक रॉक एंड रोल डू-वॉप समूह द टीनएजर्स) फ्रैंकलिन जोसेफ लिमन का 25 वर्ष की आयु में हेरोइन के सेवन से निधन हुआ।
1969 जुआन ई. गिल्बर्ट का जन्म हुआ। जुआन ई. गिल्बर्ट अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, शोधकर्ता, आविष्कारक और शिक्षक हैं। कंप्यूटिंग विज्ञान में विविधता के समर्थक, कंप्यूटिंग विषयों में कम प्रतिनिधित्व वाले अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ाने के गिल्बर्ट के प्रयासों को पेशेवर इंजीनियरिंग संगठनों और संयुक्त राज्य सरकार द्वारा मान्यता दी गई है।
1971 कोलंबस, जॉर्जिया में स्टेज नाम चिली से मशहूर रोजोंडा ओसिलियन थॉमस का जन्म हुआ। चिली बोल्ड, लोकप्रिय, बहुमुखी प्रतिभा की धनी अश्वेत अमेरिकी गायिका, नर्तकी, माडल और अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक के उत्तरार्ध में सर्वाधिक बिकने वाले लड़कियों के समूहों में से एक टीएल समूह की सदस्य हैं। अश्वेतों के साथ होने वाली नफरत, हिंसा, भेदभाव के बावत चिल्ली ने कहा, बेशक ब्लैक लाइव्स मैटर और युवा अश्वेत लड़कों की हत्या हम सभी के लिए दिल दहला देने वाली है। हर कोई जानता है कि मैं एक अश्वेत बेटे की माँ हूँ, इसलिए ऐसा कोई तरीका नहीं है कि मैं जो कुछ भी हो रहा है उसे देखूँ और प्रभावित न होऊँ। 1971 में इसी दिन पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ की धोखाधड़ी कर विदेश भागे नीरव मोदी का जन्म हुआ। वह आजकल लंदन जेल में है और बेल्जियम की नागरिकता प्राप्त है।
1974 प्रतिष्ठित अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका पीपुल की बिक्री शुरू हुई।
1976 कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के. सी. रेड्डी का निधन हुआ। 1976 में इसी दिन पोलिसारियो फ्रंट के तत्वावधान में पश्चिमी सहारा के पूर्व स्पेनिश क्षेत्र ने सहरावी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्वतंत्रता की घोषणा की।
1980 लिटिल रॉक, अर्कांसस, अमेरिका में चेल्सी विक्टोरिया क्लिंटन का जन्म हुआ। चेल्सी क्लिंटन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन और पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी रोडहम क्लिंटन की इकलौती संतान और प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हैं। चेल्सी क्लिंटन महिलाओं को जीवन में बेहतर हासिल करने, आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं। चेल्सी क्लिंटन का एक उद्धरण, हमें यह समझना होगा कि हम ही भविष्य हैं और हम अपने भविष्य को वही बनाते हैं जो हम उसे बनाते हैं, और आखिरकार हमें यह अपने लिए करना होगा।
1986 हरियाणा के जाने माने भारतीय हाॅकी खिलाड़ी, जजपा-भाजपा मनोहर लाल खट्टर सरकार में खेल मंत्री रहे और यौन शोषण के आरोपों के बाद इस्तीफा देने वाले संदीप सिंह का जन्म शाहबाद में हुआ।
1988 भारत में पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1991 इराक पर एकतरफा हमलों, जिसे खाड़ी युद्ध कहा गया के अंत में, अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक पर विजय की घोषणा की और संघर्ष विराम का आदेश दिया।
1992 जानी मानी माॅडल, अभिनेत्री, इंजीनियर, कारोबारी और फेमिना मिस इंडिया 2012 वान्या मिश्रा का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ।
1996 मीडिया पोकेमॉन को वीडियो गेम पॉकेट मॉन्स्टर्स आका और मिडोरी के पहले संस्करण के साथ लॉन्च किया गया।
1997 इंदीवर के नाम से प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फिल्मी गीतकार श्यामलाल बाबू राय (जन्म 1 जनवरी 1924, झांसी) का निधन हुआ। इंदीवर ने बहुत लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीतों की रचना की।
1999 नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुए।
2001 गोधरा, गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के रेल के डिब्बे में आग लगने से 59 हिंदू कारसेवकों की मौत हुई, इसके बाद शुरु हुई सत्ता समर्थित मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा कई दिन जारी रही। मुस्लिमों का नरसंहार हुआ और भारी पैमाने पर उनकी संपत्ति लूटी और नष्ट की गई, मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार हुआ। मुस्लिम विरोधी हिंसा में मोदी सरकार में मंत्री माया कोडनानी और बाबू बजरंगी सहित तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल थे। मुस्लिम विरोधी हिंसा के दौरान पुलिस और प्रशासन को चुप रहने, कुछ न करने के मौखिक आदेश थे। माना जाता है कि सब कुछ योजनाबद्ध ढंग से किया गया था।
2004 फिलीपींस में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें लगभग 100 से ज्यादा लोग मारे गये। 2004 जॉन जे रिपोर्ट का प्रारंभिक संस्करण, संयुक्त राज्य अमेरिका में कैथोलिक यौन शोषण घोटाले के विवरण के साथ जारी किया गया था।
2005 रूस की विख्यात टेनिस खिलाड़ी मारिया युरयेव्ना शारापोवा ने कतर ओपन टेनिस खिताब जीता।
2007 लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 स्टैमफोर्ड, कनेक्टिकट में यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी में कार्मिक रहे प्रसिद्ध अमेरिकी कंजर्वेटिव लेखक, पब्लिक इंटेलेक्चुअल, पॉलिटिकल कमेंटेटर और नॉवेलिस्ट विलियम एफ. बकले जूनियर (जन्म 24 नवंबर 1925 न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। विलियम एफ. बकले अमेरिकी कंजर्वेटिव लेखक, पब्लिक इंटेलेक्चुअल, पॉलिटिकल कमेंटेटर और नॉवेलिस्ट बने। विलियम एफ. बकले का एक उद्धरण, मैं यह कहकर आपकी इंटेलिजेंस की बेइज्जती नहीं करूँगा कि आपने जो कहा, उस पर आप सच में यकीन करते हैं। 2008 सातवें वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को जी.आर-8 सम्मान प्रदान किये गये। इसी दिन 2008 में पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के शौहर आसिफ अली जरदारी के विरुद्ध लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए। 2008 में इसी दिन जेमाह इस्लामिया आतंकवादी मास सेलामत कस्तारी सिंगापुर के एक हिरासत केंद्र से भाग गया। वह मलेशिया के जोहोर में छिपा और दो साल बाद पकड़ा गया।
2009 अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लखनऊ लोकसभा सीट का उत्तराधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।
2010 भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। इसी दिन 2010 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता और विचारक नानाजी देशमुख का निधन हुआ।
2011 पहला इंटरनेशनल पोलर बेयर डे आयोजित किया गया। नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन पोलर बेयर्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित किया जाने वाला इंटरनेशनल पोलर बेयर डे संकटग्रस्त ध्रुवीय भालू के संरक्षण और जनजागरूकता के लिए काम करता है।
2013 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई। इसी दिन स्विट्जरलैंड के मेन्जनाउ में एक फैक्ट्री में गोलीबारी हुई, जिसमें अपराधी सहित पांच लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
2015 प्रसिद्ध रूसी राजनीतिज्ञ बोरिस नेमत्सोव की मास्को में हत्या कर दी गयी।़ वह उस वक्त अपनी प्रेमिका के साथ टहल रहे थे।
2019 पाकिस्तान वायु सेना जेएफ-17 थंडर ने हवाई लड़ाई में भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान के मिग -21 पाकिस्तानी सीमा में घुसने पर मार गिराया और अभिनंदन को पकड़ लिया। असल में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर जब गिरा तो गांव के लोगों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। तभी मौके पर ग्राम प्रधान ने पहुंच कर उन्हें बचाया और सेना के आने पर उन्हें सौंप दिया। दो दिन बाद पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल लौटा दिया। इसी दिन 2010 में चिली के मध्य भागों में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गये और हजारों घायल हुए। भूकंप से सुनामी उत्पन्न हुई जिसने हवाई में तबाही मचाई।
2021 ताई वाई हांगकांग में रिचर्ड एनजी मैन-टैट का निधन हुआ। उन्हें अंकल टैट कहा जाता है, वे मूल रूप से फुजियान के एक हांगकांग अभिनेता थे। रिचर्ड एनजी मैन-टैट हांगकांग फिल्म उद्योग में दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित एक कुशल व्यक्ति थे, जिसमें ए मोमेंट ऑफ रोमांस में उनकी भूमिका के लिए 10वें हांगकांग फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।
2022 वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बेरोजगारी और गरीबी के आंकड़ों के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की बदहाली की स्थिति की जानकारी दी। चिदंबरम ने कहा कि इस प्रदेश पर 6 लाख 62 हजार 91 करोड़ का कर्ज है, जिसमें से 40 प्रतिशत योगी सरकार की देन है। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चिदंबरम ने प्रदेश के विकास में पिछड़ने और कर्ज में डूबने, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं के बारे में बताया। चिदंबरम ने बताया कि यूपी में जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2017 में 11.4 प्रतिशत था, वह अब घटकर -6.4 प्रतिशत हो गया है और प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय आय की आधी रह गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि योगी सरकार में प्रति व्यक्ति आय 1.9 प्रतिशत घट गई है और यूपी पर 6 लाख 62 हजार 91 करोड़ का कर्ज है, जिसमें से 40 प्रतिशत मौजूदा सरकार की देन है। इसी दिन राजपुरा (पंजाब) में सिग्मा फैक्टरी के मजदूरों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन द्वारा गैर कानूनी तरीके से मजदूरों को हटाने व गेट बंद कर अंदर जाने से रोकने पर गुस्साये मजदूरों ने गेट के बाहर ही धरना दे दिया और सिग्मा फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने मांगे न माने जाने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। जसविंदर सिंह, हरजिंदर कौर और अन्य श्रमिकों ने कहा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा पिछले लंबे समय से फैक्टरी में काम करने वाले लगभग 75 श्रमिकों को गैर कानूनी तौर पर निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों ने मोहाली लेबर कमिश्नर के पास यूनियन को रजिस्टर करने के लिये आवेदन किया था पर यूनियन को रजिस्टर करने का 45 दिन का तय समय बीत जाने के लगभग दो महीने बाद भी पंजीकरण नहीं किया। जिसके खिलाफ वे आवाज उठा रहे थे।
2023 बोका रैटन, फ्लोरिडा, अमेरिका में हैती के राजनेता, डिप्लोमैट हैती के प्रधानमंत्री रहे गेरार्ड लैटोर्ट्यू (जन्म 19 जून 1934 गोनाइव्स, हैती) का निधन हुआ। इसी दिन 2023 में भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि जानी मानी अभिनेत्री भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। एनसीडब्ल्यू निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नामांकन कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक के लिए है।
2025 अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95 वें बलिदान दिवस के अवसर पर 27 फरवरी 2025 को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के तत्वावधान में शहीद अशफाक उल्ला खां पार्क, खेड़ा कॉलोनी, रुद्रपुर (उत्तराखंड) में श्रद्धांजलि सभा के पश्चात जुलुस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। अमर शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारी शहीदों की विरासत पर चलकर ही संघ भाजपा और बड़े पूँजीपतियों के इस गठजोड़ को हराया जा सकता है। इनके सामाजिक आधार को खिसकाया जा सकता है। हमें इसी दृष्टिकोण से प्रस्थान करना होगा।
2025 मॉस्को, रूस में सोवियत, रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर, 1969 से 1972 तक खिताब धारक दसवें वर्ल्ड चेस चैंपियन बोरिस स्पैस्की (जन्म बोरिस वासिलीविच स्पैस्की, 30 जनवरी 1937 लेनिनग्राद, रूसी एसएफएसआर सोवियत संघ) का निधन हुआ।
भविष्य का सबसे अच्छा भविष्यवक्ता अतीत है। स्याही की एक बूँद लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। -लॉर्ड बायरन
2026 राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कथित शराब घोटाला केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फर्जी केस में दोनों को कई महीने जेल में रखा गया था। 27 फरवरी 2026 को वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 364.62 अंक टूटकर 81,883.99 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 117.15 अंक फिसलकर 25,379.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर में तेजी रही। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.95 पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों की नकारात्मक शुरुआत के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बना।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalPolarBearDay #WorldNGODay #FranklinJosephLymon #LordByron #GérardLatortue #VanyaMishra #RogerVernonScruton #BerthaPappenheim #LawrenceDurrell #PeterDeVries #ChelseaClinton #ArvindKejriwal #ManishSisodia #Chilli #JakeThackeray #JamesChadwick #WilliamAlabaster #GeorgeHerbertMead #BSE #Sensex #NSE #Nifty #MeenaKeshwarKamal #WorldHistoryofFebruary27 #HindustanUnilever #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Maruti #BhartiAirtel #Infosys #TechMahindra #KotakMahindra #UltraTechCement









0 टिप्पणियाँ