Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

17 फरवरी का इतिहास - भारत एवं विश्व में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of February 17

जब कोई युवा होता है तो हर चीज की जांच करने, प्रयोग करने का समय होता है। स्कूल को अपने युवाओं को उनके व्यवसाय और जिम्मेदारियों को खोजने में मदद करनी चाहिए, न कि केवल उनके दिमाग को तथ्यों और तकनीकी ज्ञान से भरना चाहिए यह वह मिट्टी होनी चाहिए जिसमें वे बिना किसी डर के, खुशी से और अभिन्न रूप से विकसित हो सकें। -जिद्दू कृष्णमूर्ति, (भारतीय-अमेरिकी आध्यात्मिक दार्शनिक)




364 ईस्वी में 17 फरवरी को दादास्ताना, अनातोलिया, रोमन सम्राट जोवियन का निधन हुआ। शाही अंगरक्षक जोवियन रोमन सम्राट जूलियन सीजर के साथ सासानी साम्राज्य के खिलाफ अभियान में शामिल हुए। जूलियन युद्ध में मारे गए और थकी हुई और अपर्याप्त सेना ने जोवियन को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिससे जोवियन कुछ समय तक सम्राट रहे।

440 ईस्वी में 17 फरवरी को वाघार्शापत, सासानी अर्मेनिया में अर्मेनियाई भाषाविद्, संगीतकार, धर्मशास्त्री, राजनेता और भजनशास्त्री मेसरोप मैशटॉट्स का निधन हुआ। अर्मेनियाई अपोस्टोलिक चर्च ने उन्हें संत घोषित किया।

624 ईस्वी में 17 फरवरी को लिजोउ, तांग चीन में वू जेटियन (वू झाओ) का जन्म हुआ। वू जेटियन 660 से 705 तक चीन की महारानी थीं, जिन्होंने पहले अपने पति सम्राट गाओजोंग के माध्यम से महारानी पत्नी के रूप में और बाद में अपने बेटों सम्राट झोंगजोंग और रुइजोंग के माध्यम से महारानी विधवा के रूप में 660 से 690 तक शासन किया।

923 ईस्वी में 17 फरवरी को बगदाद, अब्बासिद खिलाफत (वर्तमान इराक) में सुन्नी मुस्लिम विद्वान, पॉलीमैथ, इतिहासकार, व्याख्याता, न्यायविद और धर्मशास्त्री अल-तबारी (अबू जाफर मुहम्मद इब्न जरीर इब्न यजीद अल-तबारी जन्म 839 सीई/224 एएच, अमोल ईरान) का निधन हुआ। अल-तबारी का एक वचन, धर्म पूरी तरह से अच्छे चरित्र से बना है। जो कोई भी अच्छे चरित्र में तुमसे आगे निकल जाता है, वह धर्म में भी तुमसे आगे निकल जाता है।

1028 ईस्वी में 17 फरवरी को बोस्तानेकान, जोवेन काउंटी, निशापुर के निकट ग्रेटर खुरासान, फारस, अब रजावी खुरासान प्रांत, ईरान में अल-जुवेनी (धिया’ उल-दीन श्अब्द अल-मलिक इब्न यूसुफ अल-जुवेनी अल-शफी’ई) का जन्म हुआ। अल-जुवेनी फारसी सुन्नी विद्वान हुए। अल-जुवेनी अपने समय के सबसे अग्रणी न्यायशास्त्र, कानूनी परामर्शदाता और सिद्धांतकार और इस्लामी धर्मशास्त्री बने।

1178 रैट्जबर्ग, रैट्जबर्ग के प्रिंस-बिशपिक, पवित्र रोमन साम्राज्य में पहले प्रीमोनस्ट्रेटेंसियन कैनन रेगुलर में से एक, नॉर्बर्ट ऑफ जैंटन के जीवन भर के साथी, 1120 में फ्रांस में ऑर्डर के संस्थापक एवरमोड ऑफ रैट्जबर्ग का निधन हुआ। एवरमोड ऑफ रैट्जबर्ग को वेंड्स का धर्मदूत भी कहा गया।

1220 फ्रेडरिक द्वितीय और एग्नेस ऑफ बार के बेटे और उत्तराधिकारी 1213 से अपनी मृत्यु तक लोरेन के ड्यूक थियोबाल्ड प्रथम  (जन्म 1191) का निधन हुआ। लोरेन उत्तर-पूर्वी फ्रांस में एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है, जो जर्मनी, बेल्जियम और लक्जमबर्ग की सीमा से लगा हुआ है।

1370 जर्मनी ने रुडाउ युद्ध में लिथुआनिया को हराया। रुडाउ युद्ध 17 - 18 फरवरी 1370 को टुटोनिक नाइट्स और लिथुआनिया के ग्रैंड डची के बीच कोनिग्सबर्ग (अब कैलिनिनग्राद क्षेत्र में मेलनिकोवो गांव) में लड़ा गया।

1411 ओटोमन इंटररेग्नम अभियानों के बाद बायजिद प्रथम का बेटा मूसा सेलेबी वैलाचिया के मिर्सिया प्रथम के समर्थन से ओटोमन साम्राज्य का सुल्तान बना।

1471 हंपी में कृष्णदेवराय का जन्म हुआ। कृष्णदेवराय 1509 से 1529 तक शासन करने वाले विजयनगर साम्राज्य के सम्राट रहे। वह तुलुवा राजवंश के तीसरे राजा थे, और उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक माना जाता है। उन्होंने इस्लामिक दिल्ली सल्तनत के पतन के बाद भारत के सबसे बड़े साम्राज्य पर शासन किया।

1500 श्लेस्विग-होल्स्टीन के ड्यूक फ्रेडरिक और डेनमार्क के राजा जॉन ने हेमिंगस्टेड की लड़ाई में डेनमार्क के डिथमर्शेन के विद्रोही किसानों पर काबू पाने का प्रयास किया।

1600 हेलियोसेंट्रिज्म के प्रणेता विश्व विख्यात इटालियन फिलॉसफर, कवि, एल्केमिस्ट, एस्ट्रोनॉमर, कॉस्मोलॉजिकल थ्योरिस्ट और एसोटेरिकिस्ट गियोर्दानो ब्रूनो को रोमन शासन ने धर्म विरोधी बताकर जिंदा जला दिया। रोम के कैम्पो डे फियोरी में आरोप के अनुसार धर्म के खिलाफ बोलने के लिए जलाए जाने के ले जाए जाते समय रास्ते में गियोर्दानो ब्रूनो की जीभ पर लकड़ी का एक शिकंजा लगा दिया गया ताकि वह बोलते न रहें। मृत्यु दंड देने का न्यायिक जूरी का निर्णय सुनकर, गियोर्दानो ब्रूनो ने इन्क्विजितरों यानी जूरी से शांतिपूर्वक कहा था, आप दंड देने वाले हैं और मैं अपराधी हूँ, मगर अजीब बात है कि कृपासिंधु भगवान के नाम पर अपना फैसला सुनाते हुए आपका हृदय मुझसे कहीं अधिक डर रहा है। इन्क्विजिशन यानी तथाकथित न्याय व्यवस्था की यह प्रथा थी कि वह निर्णय पाखंडपूर्ण शब्दों में सुनाता था, पवित्र धर्म इस अपराधी को बिना खून बहाये मृत्युदंड देने की प्रार्थना करता है। इसका अर्थ होता था भयानक मृत्युदंड, यानी जिंदा जला देना। ब्रूनो ने कहा था, धर्म वह है, जिसमें सभी धर्मों के अनुयायी आपस में एक-दूसरे के धर्म के बारे में खुलकर चर्चा कर सकें। ब्रूनो का विचार था कि- हर तारे का वैसा ही अपना परिवार होता है जैसा कि हमारा सौर परिवार है। सूर्य की तरह ही हर तारा अपने परिवार का केंद्र होता है। ब्रूनो का कहना था कि आकाश उतना भर नहीं है जितना हम मानते हैं, वह अनंत है। उन्होंने खगोलीय-वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कुछ धार्मिक विश्वासों को चुनौती दी थी, जिससे तत्कालीन सामाजिक, और प्रशासनिक व्यवस्था ने उन्हें धर्म विरोधी करार दिया था और धार्मिक विश्वासों असहमत होने वालों को मौत की सजा दी जाती थी।

1670 शिवाजी ने मुगलों के कब्जे वाले सिंहगढ़ किले पर कब्जा किया।

1698 मुगल बादशाह औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा किया।

1720 द हेग की संधि में स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और डच गणराज्य ने हस्ताक्षर किए जिसके बाद आपस में चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।

1753 स्वीडन में 17 फरवरी के बाद सीधे 1 मार्च लागू हुआ। ऐसा स्वीडन के जूलियन कैलेंडर से ग्रेगोरियन कैलेंडर पर शिफ्ट होने के कारण हुआ।

1758 एडिनबर्ग में स्कॉटिश पुरातत्ववेत्ता, मानचित्रकार, लेखक, मुद्राशास्त्री, इतिहासकार और जर्मनिक नस्लीय वर्चस्व सिद्धांत के शुरुआती समर्थक जॉन पिंकर्टन का जन्म हुआ।

1772 पोलैंड के पहले विभाजन पर ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस ने इटली के वियना में हस्ताक्षर किए।

1776 एडवर्ड गिब्बन ने रोमन साम्राज्य की गिरावट और पतन के इतिहास का पहला खंड प्रकाशित किया।

1781 स्टेथोस्कोप के आविष्कारक रेने थियोफाइल हायसिंथे लायनेक का जन्म फ्रांस के कुइंपर में हुआ। रेने जब 5 साल के थे, तभी उनकी मां गुजर गईं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई अपने चाचा की देखरेख में की, लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें डॉक्टरी की पढ़ाई करने से मना कर दिया। 1799 में रेने ने दोबारा मेडिकल की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई पूरी होने के बाद रेने पेरिस के नेक्कर अस्पताल में काम करने लगे। एक दिन रेने के पास एक महिला अपना इलाज कराने पहुंची। उस समय स्टेथोस्कोप नहीं हुआ करता था, इसलिए डॉक्टर मरीज की छाती पर कान लगाकर उनकी धड़कन सुना करते थे। रेने को ये सब बहुत अजीब लगा। उन्होंने कागज को रोल किया और फिर महिला की धड़कन सुनी। इसी से उन्हें स्टेथोस्कोप बनाने का विचार आया। रेने ने 1816 में स्टेथोस्कोप का आविष्कार किया। पहला स्टेथोस्कोप लकड़ी का था। रेने डॉक्टर होने के साथ-साथ संगीतज्ञ भी थे। उन्हें बांसुरी बजाने का शौक था और बांसुरी की तरह ही उन्होंने स्टेथोस्कोप को डिजाइन किया। 1820 के दशक में रेने के बनाए स्टेथोस्कोप का इस्तेमाल फ्रांस, जर्मनी, इटली और इंग्लैंड में होने लगा। उस समय कुछ डॉक्टर ऐसे भी थे, जो इसका मजाक उड़ाते थे। 1885 में एक डॉक्टर ने कहा था कि जब हमारे पास सुनने के लिए कान हैं, तो फिर स्टेथोस्कोप का इस्तेमाल क्यों करें ? डॉक्टर की पहचान माने जाने वाले स्टेथोस्कोप का आविष्कार करने वाले रेने 45 साल ही जी सके। 13 अगस्त 1826 को उनकी टीबी से मौत हो गई। आज जो स्टेथोस्कोप डॉक्टर इस्तेमाल करते हैं, उसे 1851 में आयरलैंड के डॉक्टर आर्थर लियर्ड ने बनाया था।

1792 ब्रिटिश भारत में रांची जिले के चान्हो ब्लॉक के सिलागाई गांव में बुधु भगत का जन्म उरांव किसान परिवार में हुआ था। बुधु भगत भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता बने। उन्होंने क्षेत्रीय शोषकों जमींदारों और अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध का नेतृत्व किया। आदिवासियों का कोल विद्रोह रांची, हजारीबाग, पलामू और मानभूम तक फैल गया था। 1832 में, बुद्धु भगत ने अंग्रेजों और जमींदारों के दमनकारी शासन के खिलाफ छोटानागपुर के आदिवासियों के साथ विद्रोह का नेतृत्व किया। इस विद्रोह को लरका विद्रोह के रूप में जाना जाता है, जिसमें उरांव, मुंडा, भूमिज, हो आदि आदिवासियों ने योगदान दिया। अंग्रेजों ने बुधु भगत को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की। 13 फरवरी 1832 को ब्रिटिश सेना सिलागाई गांव पहुंची और बुधु भगत के अनुयायियों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने धनुष, तीर, कुल्हाड़ी और तलवारों से ब्रिटिश सेना पर हमला किया। बुधु भगत के बेटे हलधर भगत और गिरिधर भगत मारे गए। बुधु भगत को अंग्रेजों ने पकड़ लिया और मार डाला।

1813 प्रसिया ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1836 सेविले, स्पेन में एडोल्फो बेक्कर (गुस्तावो एडोल्फो क्लाउडियो डोमिन्गेज बास्टिडा) का जन्म हुआ। एडोल्फो बेक्कर स्पेनिश रोमांटिक कवि, लेखक, नाटककार, साहित्यिक स्तंभकार और चित्रकार हुए। एडोल्फो बेक्कर ने कहा, आत्मा जो आँखों से बोल सकती है, वह नजर से चूम भी सकती है।

1852 फ्रांस में प्रेस पर सेंसरशिप लगाने के साथ ही अनेक दमनात्मक उपाय लगाए गए।

1854 डगलस, आइल ऑफ मैन में जॉन मार्टिन (जन्म 19 जुलाई 1789) का निधन हुआ। जॉन मार्टिन अंग्रेजी रोमांटिक चित्रकार, उत्कीर्णक और चित्रकार थे। उन्हें धार्मिक विषयों और शानदार रचनाओं के अपने विशिष्ट विशाल और नाटकीय चित्रों के लिए जाना जाता है जिसमें प्रभावशाली परिदृश्यों में रखी गई छोटी-छोटी आकृतियाँ होती थीं। मार्टिन की पेंटिंग और उनसे बने प्रिंट को आम जनता की बीच बहुत सराहना मिली। 

1859 कोचीनीना अभियान में फ्रांसीसी नौसेना ने दक्षिणी वियतनाम के साइगॉन क्षेत्रों पर विजय प्राप्त करने के लिए 1,000 गुयेन राजवंश सैनिकों द्वारा संचालित साइगॉन किले के गढ़ पर कब्जा कर लिया। यह जगह अब हो ची मिन्ह सिटी है, 2023 में लगभग 10 मिलियन की आबादी के साथ वियतनाम का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जिनमें से सबसे बड़ी साइगॉन नदी है।

1863 जिनेवा के नागरिकों के एक समूह ने युद्ध में घायल लोगों की मदद करने को एक अंतर्राष्ट्रीय समिति की स्थापना की, जिसे बाद में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के रूप में जाना गया।

1864 अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नष्ट किया।

1865 अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।

1867 जहाजों के आवागमन के लिए बनाई गई स्वेज नहर से पहला जहाज गुजरा।

1878 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।

1879 लॉरेंस, कंसास, संयुक्त राज्य अमेरिका में डोरोथी कैनफील्ड फिशर का जन्म हुआ। डोरोथी फिशर 20वीं सदी की प्रारंभिक प्रमुख शिक्षा सुधारक, सामाजिक कार्यकत्री, लोकप्रिय अमेरिकी लेखिका, महिला अधिकारों, नस्लीय समानता और आजीवन शिक्षा की आंदोलनकारी बनीं।। राष्ट्रपति एलेनोर रूजवेल्ट ने उन्हें अमेरिका की दस सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक नामित किया। डोरोथी फिशर ने कहा, अगर हम सिर्फ एक बार ही इस बात पर विचार करें कि हम जीवन से क्या हासिल करना चाहते हैं, जितना हम इस सवाल पर करते हैं कि दो हफ्ते की छुट्टी में क्या करना है, तो हम अपने झूठे मानकों और अपने व्यस्त दिनों के उद्देश्यहीन जुलूस पर चैंक जाएँगे। 

1881 पूर्णसिंह का जन्म हुआ। वे भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक हुए।

1882 आॅस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।

1883 क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, किसानों की दुर्दशा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बलवंत फडके का अदन, यमन की जेल में निधन हुआ।

1899 बारिशाल, बांग्लादेश में जीबनानंद दास का जन्म हुआ। जीबनानंद दास बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि, लेखक, उपन्यासकार और निबंधकार बने रबींद्रनाथ टैगोर एवं काजी नजरुल इस्लाम के बाद सबसे प्रमुख बंगाली कवियों में से एक माना गया।

1904 इटली के प्रसिद्ध संगीतकार गियाकोमो पुक्विनी की संगीतमय नाट्य संगीत प्रस्तुति मैडम बटरफ्लाई का मिलान में थिएटर ला स्काला में प्रीमियर हुआ, काफी आलोचनाओं और समीक्षा होने के बाद इस ओपेरा में गियाकोमो पुक्विनी को संशोधित करने के लिए पुनः लेखन के लिए मजबूर होना पड़ा। 1904 में इसी दिन कोबर्ग, जर्मनी में हंस जोआचिम मोर्गेंथौ का जन्म हुआ। हंस जोआचिम मोर्गेंथौ  को जर्मन-अमेरिकी न्यायविद और राजनीतिक वैज्ञानिक जिन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन में 20वीं सदी के प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना गया। हंस जोआचिम मोर्गेंथौ ने कहा, मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक प्राणी है, वह संयोग या पसंद से वैज्ञानिक है, वह एक नैतिकतावादी है क्योंकि वह एक मनुष्य है।

1905 1905 की रूस की क्रांति के दौरान रूस के ग्रैंड ड्यूक सर्गेई एलेक्जेंड्रोविच की मॉस्को क्रेमलिन में समाजवादी क्रांतिकारी इवान कल्यायेव ने हत्या कर दी।

1909 अमेरिकी साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन हुआ।

1915 महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।

1927 विलियम बोइंग और एल्बर्ट हबार्ड ने विमान निर्माण कंपनी बोइंग की स्थापना की। इसी दिन वीर वामनराव जोशी रचित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में मंचन हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।

1931 वायसराय लॉर्ड इरविन ने महात्मा गांधी गांधी का स्वागत वायसराय निवास में किया।

1933 अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध साप्ताहिक समाचार पत्रिका न्यूज वीक का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।

1934 पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।

1935 रवि टंडन का जन्म हुआ। वे जाने माने भारतीय फिल्म निर्देशक हुए।

1943 भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन हुआ।

1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की।

1945 सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केंद्र जर्मनी को खाली करना पड़ा।

1947 सोवियत संघ में अमेरिकी रेडियो समाचार सेवा वायस आॅफ अमेरिका का प्रसारण शुरू किया गया।

1948 अल-वजीरी तख्तापलट ने यमन के सत्तारूढ़ हमीदद्दीन वंश को सत्ता से बेदखल कर दिया, इमाम याह्या मुहम्मद हामिद एड-दीन की हत्या कर दी गई।

1949 चौम वीजमैन ने इजराइल के पहले राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया।

1951 जानी मानी भारतीय अमेरिकी कवियत्री, लेखिका, शिक्षिका मीना एलेक्जेंडर का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1954 के. चंद्रशेखर राव का जन्म हुआ। वे भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री हुए।

1958 क्रांतिकारी और बाद में महात्मा गाँधी की अनुयायी पेरीन बेन का निधन हुआ।

1959 वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

1962 जर्मनी के हैंबर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हुई।

1964 अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।

1968 कैलाश नाथ काटजू का निधन हुआ। वे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री हुए।

1972 ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया। 1972 में इसी दिन ओकलैंड, कैलिफोर्निया में बिली जो आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ। बिली जो आर्मस्ट्रांग लोकप्रिय अमेरिकी संगीतकार और अभिनेता हैं। बिली जो आर्मस्ट्रांग ने कहा, हारे हुए होने में कुछ भी गलत नहीं है, यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसमें कितने अच्छे हैं।

1976 मकाऊ ने अपना संविधान अंगीकृत किया।

1979 चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।

1981 न्यूयॉर्क शहर में पेरिस हिल्टन (पेरिस व्हिटनी हिल्टन) का जन्म हुआ। पेरिस हिल्टन विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री, माडल, मीडिया शख्सियत, डीजे, लेखिका, व्यवसायी, सोशलाइट, परोपकारी, सामाजिक कार्यकत्री हैं। पेरिस हिल्टन हिल्टन होटल्स के संस्थापक कॉनराड हिल्टन की परपोती हैं। धनी और परोपकारी होने के चलते पेरिस हिल्टन जनकल्याणकारी खासतौर पर बाल कल्याण में बहुत एक्टिव रहती हैं और काफी धन प्रदान करती हैं। पेरिस हिल्टन का कहना है कि एकमात्र नियम यह है कि आप जहाँ भी जाएँ, बोरिंग न बनें और सुंदर कपड़े पहनें। जीवन बहुत छोटा है, घुलने-मिलने के लिए।

1982 तमिल फिल्म निर्माता एवं सिनेमाटोग्राफर जोमोन टी आईएससी का जन्म चर्थला में हुआ। इसी दिन जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के विरुद्ध साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।

1983 नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन भारत में कांग्रेस के प्रमुख नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए अर्जुन सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह का जन्म हुआ। अरुणोदय फिल्म अभिनेता हैं।

1984 सदा के नाम से सुपरिचित खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल सदा सदफ मोहम्मद सैयद का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ।

1985 दिव्यदर्शिनी के नाम से सुपरिचित खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान तमिल टेलीविजन अभिनेत्री, एंकर एवं माॅडल दिव्यदर्शिनी डीडी नीलकंदन का जन्म चेन्नई में हुआ।

1986 ओजाई, कैलिफोर्निया में जिद्दू कृष्णमूर्ति का निधन हुआ। जिद्दू कृष्णमूर्ति विश्व विख्यात भारतीय दार्शनिक, वक्ता, लेखक और आध्यात्मिक व्यक्ति थे। बचपन में थियोसोफिकल परंपरा के सदस्यों द्वारा अपनाए जाने के बाद जिद्दू कृष्णमूर्ति कोें विश्व शिक्षक की उन्नत भूमिका निभाने के लिए पाला गया, लेकिन वयस्क होने पर उन्होंने इस पद को अस्वीकार कर दिया और संबंधित धार्मिक आंदोलन से खुद को दूर कर लिया। उन्होंने अपना बाकी जीवन दुनिया भर के समूहों और व्यक्तियों से बात करने में बिताया। जिद्दू कृष्णमूर्ति ने बहुत वक्तव्य दिए, कई किताबें भी लिखीं, जिनमें द फर्स्ट एंड लास्ट फ्रीडम (1954) और कमेंट्रीज ऑन लिविंग (1956-60) शामिल हैं। 12 मई 1895 को मदनपल्ले, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में जन्मे जिद्दू कृष्णमूर्ति का अंतिम सार्वजनिक भाषण जनवरी 1986 में उनकी मृत्यु से एक महीने पहले ओजाई, कैलिफोर्निया में उनके घर पर हुआ। जिद्दू कृष्णमूर्ति का एक कथन, जब हम कष्ट सहते हैं तो हम इसे निजी मामला बना लेते हैं। हम मानवता के सभी कष्टों को अनदेखा कर देते हैं।

1987 भारत के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले व्यंग्य कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का जन्म शुक्लागंज, कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन ब्रिटेन में शरण लेने पहुंचे श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया।

1988 स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के मुख्यमंत्री रहे लोकप्रिय जन नेता कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने थोक के भाव भारत रत्न दिए जाने का एक के बाद एक ऐलान किया जिसमें कर्पूरी ठाकुर, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल थे।

1990 चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्रपति गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया।

1993 भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का निधन हुआ।

1994 चिमनभाई पटेल का निधन हुआ। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

1996 रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने डीप ब्लू नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।

1996 जोहांसबर्ग, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में साशा पीटरसे (साशा पीटरस शेफर) का जन्म हुआ। साशा पीटरसे खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण अफ्रीकी अमेरिकी अभिनेत्री, गीति लेखिका, माडल और गायिका हैं। साशा पीटरसे का एक बयान, जब मैं सड़क पार कर रही थी और कारें आ रही थीं, तो मेरी एड़ी नाली में फंस गई। यह वाकई डरावना था। न्यूयॉर्क में ऊँची एड़ी वाली लड़की एक मुश्किल संयोजन है।

1997 नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1999 प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रांत की सॉलिसिटर जनरल बनीं। इसी दिन पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों को पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य घोषित किया।

2000 संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।

2001 आठवां अंतर्राष्ट्रीय जहाजी बेड़ा पुनरीक्षण मुंबई में शुरू हुआ, इसी दिन अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी की गई, इराक ने मुकाबला करने की घोषणा की। भारत ने इराक पर हमलों का विरोध किया। इस्रायल से संघर्ष में दो फिलिस्तीनी मारे गये, 46 घायल हुए।

2002 सरकार के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी जिले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। इसी दिन नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की मौत हुई, सरकार की जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही और आम नागरिक मारे गये।

2003 वर्ल्ड ह्यून स्प्रिट डे की स्थापना संगीतकार और व्हाट्स द पॉइंट नामक पुस्तक के प्रेरणादायक लेखक माइकल लेवी ने की। व्हाट्स द पॉइंट मन, शरीर और आत्मा पर एक परिप्रेक्ष्य प्रदान करती है जो पाठक को स्वास्थ्य, धन, खुशी और बहुत कुछ जैसे विषयों पर जीवन के अर्थ के सबसे सरल उत्तरों पर विचार करने को प्रेरित करती है जिसकी नींव धार्मिक विचार के कबला स्कूल से है जिसकी जड़ें यहूदी रहस्यवाद में हैं।

2004 दश्यु सुंदरी फूलन देवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हुआ। इसी दिन मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज पोरेटील्लो का निधन हुआ।

2005 बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारत से नागरिकता देने की मांग की।

2006 अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविर बंद करने को कहा।

2007 जानी मानी महिला उत्थानवादी गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन हुआ। इसी दिन अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।

2008 कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की। इसी दिन अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की। इसी दिन भारत संचार निगम लिमिटेड ने ओरेकल सोल्यूसंस के साथ समझौता लिया। इसी दिन अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।

2009 केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।

2011 अरब स्प्रिंग के दौरान बहरीन में सरकारी सुरक्षा बलों ने मनामा में पर्ल राउंडअबाउट में प्रदर्शनकारियों पर सुबह-सुबह घातक हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गये सैकड़ों जख्मी हुए। यह दिन खूनी गुरुवार के नाम से जाना जाता है।

2014 सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें सऊदी गजट अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।

2016 तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत हुई।

2017 लोकप्रिय जासूसी और मनोरंजक उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन हुआ। इस साहित्य को बाजारू या लुगती साहित्य कहा जाता है। लेकिन पहले यह साहित्य बहुत लोकप्रिय था।

2020 अमेरिका के प्रमुख कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।

2021 कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे सतीश शर्मा एवं भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक संजय राजाराम का निधन हुआ।

2022 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 1,100 रुपये, प्रति वर्ष 8 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस के सामने जारी किया। पंजाब कांग्रेस ने शराब और बालू खनन की बिक्री के लिए निगम बनाकर माफियाराज को खत्म करने का भी वादा किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी की सरकार किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का खरीदेगी। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वह, दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नष्ट करने के लिए उन पर लगाया गया जुर्माना वापस करे और उनकी अटैच की गयी संपत्ति रिलीज करे। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि दावा अधिकरण के सामने एक बार यह साबित हो जाने पर कि निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ, राज्य सरकार नये कानून के तहत क्षति के लिए रकम वसूल सकती है। यूपी सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि उसने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध शुरू की गयी कार्रवाई और 274 रिकवरी नोटिस वापस ले लिए हैं। सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति नष्ट करने के संबंध में यूपी सरकार ने 31 अगस्त 2020 को भरपाई कानून अधिसूचित किया था। इसी दिन समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद और अपने कार्यकाल में सिर्फ परिवार का ही भला करने के भाजपा के आरोपों पर शुक्रवार को जालौन में चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिसके परिवार होता है, वही उसका दुख-दर्द समझ सकता है, जिनका कोई परिवार नहीं होता वह दुख-दर्द क्या जाने। मालूम हो कि, भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राज्य की कई जनसभाओं में कहा था कि सपा का मतलब स से संपत्ति और प से परिवारवाद है। अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले एक उद्योगपति 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये लेकर भाग गया। यह पहला उद्योगपति नहीं है जो पैसा लेकर भागा हो। भाजपा की जब से सरकार बनी है, बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर भाग गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वह नेता और उनके समर्थक पहले चरण के बाद ही ठंडे पड़ गये हैं। जो समर्थन हमको मिल रहा है उससे भाजपा के नेता सुन्न पड़ गये हैं।

2023 मुंबई में इनबॉक्स पिक्चर्स की प्रस्तुति आगामी थ्रिलर फिल्म इन कार के निमार्ताओं ने फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ऋतिका सिंह हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यह एक कॉलेज गर्ल की जीवन यात्रा को दिखाती है कि कैसे और किन परिस्थितियों में वो जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती है। पोस्टर में ऋतिका सिंह, मनीष झांझोलिया, संदीप गोयत, सुनील सोनी और ज्ञान प्रकाश हैं। ऋतिका को एक कार के अंदर बैठे दिखाया गया है जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसे बंदूक की नोक पर पकड़ कर रखा गया है।

2023 ग्लोबल टूरिज्म रेजिलिएंस डे पहली बार 17 फरवरी, 2023 को प्रथम बार आयोजित किया गया, जिसे 6 फरवरी, 2023 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के एक प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर स्थापित किया गया। 17 फरवरी को मनाए जाने वाले इस दिन का मकसद टूरिज्म सेक्टर की मुश्किलों को झेलने, महामारी और आपदाओं जैसे संकटों से उबरने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की क्षमता को बढ़ाना है। 17 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र संघ अपनी एजेंसियों, देशों, वैश्विक संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ तालमेल कर ग्लोबल टूरिज्म रेजिलिएंस डे का आयोजन करता है। 2026 में प्रमुख आयोजन के लिए 16 से 18 फरवरी नैरोबी, केन्या टूरिज्म रेजिलिएंस इन एक्शन विषय पर ग्लोबल लीडर, इनोवेटर और प्रैक्टिशनर रेजिलिएंस को मजबूत करने, सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने और टूरिज्म के भविष्य को आकार देने के लिए एकत्र हुए हैं। कई डेवलपिंग देशों के लिए, जिनमें सबसे कम डेवलप्ड देश, छोटे आइलैंड वाले डेवलपिंग देश, अफ्रीका के देश और मिडिल-इनकम वाले देश शामिल हैं, टूरिज्म इनकम, फॉरेन करेंसी अर्निंग, टैक्स रेवेन्यू और रोजगार का एक बड़ा सोर्स है। क्योंकि टूरिज्म लोगों को नेचर से जोड़ता है, इसलिए सस्टेनेबल टूरिज्म में एनवायरनमेंटल जिम्मेदारी और कंजर्वेशन को बढ़ावा देने की खास क्षमता है।

2024 कुरुनेगला, श्रीलंका में मल्लावा अराचिगे गामिनी जयाविक्रमा परेरा का निधन हुआ। मल्लावा जयाविक्रमा परेरा श्रीलंकाई राजनीतिज्ञ, श्रीलंका की संसद में यूनाइटेड नेशनल पार्टी के सदस्य, कैबीनेट मंत्री उत्तर पश्चिमी प्रांत के मुख्यमंत्री और एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के अध्यक्ष रहे। 2024 में इसी दिन जोसेट मोलैंड द्वितीय फ्रेंच रेजिस्टेंस मेंबर और आर्टिस्ट का निधन हुआ।

2025 मैक्सिकन सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस पक्विता ला डेल बारियो, प्रभावी डच पॉलिटिशियन फ्रिट्स बोल्केस्टीन एवं इंग्लिश ड्रमर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर फ्रिट्स बोल्केस्टीन का निधन हुआ।

2026 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने तीन दिन के भारत दौरे पर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंच। इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक दिल्ली में हो रहे एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सेदारी और दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमान सौदे के लिए भारत आए हैं।

गलतियाँ करना कुछ न करने से कहीं बेहतर है। हमारा जुनून हमारी ताकत है। हारे हुए होने में कुछ भी गलत नहीं है, यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसमें कितने अच्छे हैं। -बिली जो आर्मस्ट्रांग

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#GlobalTourismResilienceDay #WorldHumanSpiritDay #BillieJoeArmstrong #EmmanuelMacron #SashaPieterse #AseemTrivedi #JidduKrishnamurti #ParisHilton #JibananandaDas #JohnMartin #Krishnadevaraya #VasudevBalwantPhadke #BudhuBhagat #GiordanoBruno #AlTabari #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Divyadarshini

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ