Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

15 फरवरी का विश्व इतिहास - भारत एवं दुनिया में 1600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of February 15 Information on important events, days, Birth and Death dates of famous personalities in India and the world over the past 1600 years

अतीत के ज्ञान का एकमात्र इस्तेमाल हमें वर्तमान के लिए तैयार करना है। काम करके बोलें, बातों का समय बीत चुका है, और सिर्फ काम ही काफी होंगे। बुनियादी तरक्की का संबंध बुनियादी विचारों को फिर से समझने से है। -अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड




438 ईस्वी में 15 फरवरी को रोमन सम्राट थियोडोसियस द्वितीय ने कानून कोडेक्स थियोडोसियनस प्रकाशित किया। कोडेक्स थियोडोसियनस 26 मार्च 429 को थियोडोसियस द्वितीय के सह-सम्राट वैलेन्टिनियन द्वारा लिखित 15 फरवरी 438 के संविधान द्वारा अनुमोदित किया गया और यह 1 जनवरी 439 को साम्राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लागू हुआ। इसमें राज्य संचालन के तमाम प्रावधान थे।

590 ईस्वी में 15 फरवरी को खोसरो द्वितीय की फारस के राजा के तौर पर ताजपोशी हुई। खोसरो द्वितीय को ईरान का अंतिम महान सासानी राजा (शहंशाह) माना जाता है।

670 ईस्वी में 15 फरवरी को नॉर्थम्ब्रिया के राजा, व्हिटबी की धर्मसभा में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध ओस्विउ (ओसवी या ओसविग) का निधन हुआ।

706 ईस्वी में 15 फरवरी को बीजान्टिन सम्राट जस्टिनियन द्वितीय ने अपने पूर्ववर्तियों लिओन्टियोस और तिबेरियोस तृतीय को कॉन्स्टेंटिनोपल के हिप्पोड्रोम में सार्वजनिक रूप से मार डाला।

956 ईस्वी में 15 फरवरी को चीन के हान और बाद के झोउ राजवंशों में ड्यूक ऑफ जू, झोउ के चांसलर सु युगुई (युआनक्सी) का निधन हुआ।

1002 ईस्वी में 15 फरवरी को लोम्बार्ड रईसों की एक सभा में इव्रिया के अर्डुइन को उनके पद पर बहाल करते हुए इटली के राजा का ताज पहनाया गया।

1113 पोप पास्कल द्वितीय ने हॉस्पीटलर्स के आदेश को मान्यता देते हुए पाई पोस्टुलैटियो वॉलंटैटिस राजाज्ञा जारी की।

1214 अंग्रेज - फ्रांसीसी युद्ध (1213-1214) के दौरान इंग्लैंड के राजा जॉन के नेतृत्व में एक अंग्रेजी आक्रमण बल फ्रांस के ला रोशेल में पहुंचा।

1493 जहाज नीना पर यात्रा के दौरान इतालवी खोजी क्रिस्टोफर कोलंबस ने एक खुला पत्र लिखा जिसमें उन्होंने अपनी खोजों और नई दुनिया में उनके सामने आई अप्रत्याशित वस्तुओं का वर्णन किया।

1564 गैलीलियो गैलिली का जन्म इटली के पीसा नामक कस्बे में हुआ। महान खगोलशास्त्री गैलीलियो ने ही बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है, सूर्य पृथ्वी के चक्कर नहीं लगाता। जबकि तब दुनिया में यह माना जाता था कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है। पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है यह बताने पर धार्मिक और तथाकथित भद्रलोग कुपित हो गये। रोम की अदालत में उन पर मुकदमा चला और उन्हें सफाई देने के लिए अदालत बुलाया गया। रोम पहुंचने पर गैलीलियो को 13 फरवरी 1633 को गिरफ्तार कर लिया गया।

1638 मुगल बादशाह औरंगजेब की बेटी जेब-उन-निसा का जन्म हुआ। जेब औरंगजेब राज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रहीं और वे उस दौर की गंभीर शायरा और बेहतरीन प्रशासक बनीं।

1690 मोल्दाविया के राजकुमार कॉन्स्टेंटिन कैंटेमिर और पवित्र रोमन साम्राज्य ने सिब्यू में गुप्त संधि पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें यह निर्धारित किया गया कि मोल्दाविया ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ हाउस ऑफ हैब्सबर्ग के नेतृत्व वाली कार्रवाइयों का समर्थन करेगा।

1677 डचों से इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ गठबंधन किया।

1763 आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच शांति संधि हुई।

1764 अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना फ्रांस के सम्राट लुई नौवें ने करवाई। 1818 में चर्च द्वारा विश्वविद्यालय सेंट लुइस यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। यह अमेरिका का प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित विवि है।

1781 ब्राउनश्वेग, जर्मनी में विख्यात जर्मन दार्शनिक, नाटककार, प्रचारक, कला समीक्षक, ज्ञानोदय युग के प्रतिनिधि गॉटहोल्ड एप्रैम लेसिंग (जन्म 22 जनवरी 1729, कामेन्ज, जर्मनी) का निधन हुआ। गॉटहोल्ड एप्रैम लेसिंग के नाटकों और सैद्धांतिक लेखन ने जर्मन साहित्य के विकास को काफी हद तक प्रभावित किया। गॉटहोल्ड एप्रैम लेसिंग ने कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी सुंदरता हमेशा सबसे बड़ी स्पष्टता में निहित होती है।

1798 नेपोलियन के एक जनरल लुईस-अलेक्जेंड्रे बर्थियर ने पांच दिन पहले रोम शहर पर आक्रमण करने के बाद 15 फरवरी को रोमन गणराज्य की घोषणा की।

1806 फ्रांस और प्रसिया के मध्य संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाजों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।

1820, एडम्स, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में सुसान बी. एंथोनी का जन्म हुआ। सुसान प्रमुख अमेरिकी समाज सुधारक और महिला अधिकार कार्यकर्ता बनीं। सुसान बी. एंथोनी ने महिला मताधिकार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक समानता के लिए प्रतिबद्ध क्वेकर परिवार की सुसान ने 17 साल की उम्र में गुलामी विरोधी याचिकाएँ एकत्र कीं और महिलाओं, गुलामों, गरीबों के अधिकार के लिए आंदोलन संगठित किए। उनके जन्म दिन पर फ्लोरिडा राज्य में अवकाश रहता है और उनके सम्मान में सुसान बी. एंथोनी दिवस मनाया जाता है।

1834 पियात्रा नेमेट, मोलदाविया में वी. ए. उरेचिया का जन्म हुआ। वी. ए. उरेचिया प्रसिद्ध मोलदावियन और रोमानियाई इतिहासकार, ऐतिहासिक उपन्यास और रोमांटिक नाटकों के लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे। रोमानियाई इतिहास संश्लेषण के लेखक, एक प्रसिद्ध ग्रंथसूचीकार, हेराल्डिस्ट, नृवंशविज्ञानशास्त्री और लोककथाकार भी थे। उन्होंने एक निजी स्कूल की स्थापना और प्रबंधन किया।

1850 सैंडीमाउंट, डबलिन, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड में सोफी विलॉक ब्रायंट का जन्म हुआ। सोफी विलॉक ब्रायंट एंग्लो-आयरिश गणितज्ञ, शिक्षाविद, नारीवादी और कार्यकर्ता थीं। इंग्लैंड में डीएससी प्राप्त करने वाली पहली महिला सोफी विलॉक ब्रायंट रॉयल कमीशन और लंदन विश्वविद्यालय की सीनेट में सेवा करने वाली पहली महिलाओं में से एक थीं।

1852 हेलसिंकी कैथेड्रल (शुरुआती नाम सेंट निकोलस चर्च) का आधिकारिक तौर पर फिनलैंड के हेलसिंकी में उद्घाटन किया गया।

1861 रैम्सगेट, यूनाइटेड किंगडम में अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड का जन्म हुआ। अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड प्रसिद्ध इंग्लिश मैथमैटिशियन और फिलॉसफर बने और प्रोसेस फिलॉसफी नाम का फिलॉसफी स्कूल बनाया, जिसे इकोलॉजी, थियोलॉजी, एजुकेशन, फिजिक्स, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी जैसे कई तरह के सब्जेक्ट्स में इस्तेमाल किया गया है। अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड का एक उद्धरण, सदियों से फिलॉसफी लिटरेचर में जो गलतफहमियां रही हैं, वह है इंडिपेंडेंट एग्जिस्टेंस की सोच। एग्जिस्टेंस का ऐसा कोई तरीका नहीं है, हर एंटिटी को इस तरह समझना चाहिए कि वह बाकी यूनिवर्स के साथ कैसे जुड़ी हुई है।

1869 महान उर्दू शायर और लेखक मिर्जा गालिब (मिर्जा असदुल्लाह बेग खान) का निधन में हुआ। उनके बारे में शेर है, यूं तो हैं जमाने में सुखनवर बहुत अच्छे, कहते हैं कि गालिब का है अंदाजे-बयां और। लगे हाथ एक शेर और, मंजिल मिलेगी, भटक कर ही सही, गुमराह तो वह हैं, जो घर से निकले ही नहीं।

1870 स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना न्यू जर्सी, अमेरिका में हुई, और यह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पहली बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान बना।

1872 उत्तर प्रदेश में राज्यपाल रहे ब्रिटिश अफसर विलियम मैल्कम हेली का जन्म हुआ।

1879 अमेरिकी राष्ट्रपति रदरफोर्ड बी. हेस ने महिला वकीलों को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमों में बहस करने की अनुमति देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

1898 अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस मेन में विस्फोट हुआ और वह क्यूबा के हवाना बंदरगाह में डूब गया, जिससे जहाज के लगभग 354 चालक दल में से 274 लोग मारे गए।

1899 रूस के शासक जार निकोलस द्वितीय ने फरवरी घोषणापत्र के नाम से एक घोषणा जारी की, जिसने फिनलैंड के ग्रैंड डची की स्वायत्तता को कम कर दिया, इस प्रकार उत्पीड़न की पहली अवधि शुरू हुई। 

1903 अमेरिका में मॉरिस और रोज मिचटम ने दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर बाजार में उतारा।

1906 ब्रिटेन में एक राजनीतिक दल लेबर पार्टी की स्थापना हुईं।

1909 वियना, ऑस्ट्रिया-हंगरी में मिप गीस (हर्मिन मिप गीस) का जन्म हुआ। मिप गीस उन डच नागरिकों में से एक थीं, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ऐनी फ्रैंक, उनके परिवार (ओटो, मार्गोट, एडिथ) और चार अन्य डच यहूदियों (फ्रिट्ज फेफर, हरमन वैन पेल्स, ऑगस्ट वैन पेल्स, पीटर वैन पेल्स) को नाजियों से ओटो फ्रैंक के बिजनेस परिसर के ऊपर एक एनेक्स में छिपाया था।

1921 जाने माने भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चैधरी का जन्म हुआ।

1922 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित यशस्वी हिंदी कवि नरेश मेहता का जन्म हुआ।

1924 प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ।

1926 अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1929 भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जज हुए वीरास्वामी रामास्वामी का जन्म तमिलनाडु में हुआ।

1933 मियामी में ग्यूसेप जंगारा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट की हत्या करने का प्रयास किया, जिसमें शिकागो के मेयर एंटोन जे. सेर्मक को गोली लग गई जिनकी अगले करीब 20 दिन में 6 मार्च को मृत्यु हो गई।

1935 मशहूर उर्दू शायर पद्मश्री सम्मान प्राप्त बशीर बद्र का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ। बशीर बद्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उर्दू प्रोफेसर रहे। बशीर बद्र का एक शेर, सात संदूकों में भर कर दफ्न कर दो नफरतें, आज इन्सां को मोहब्बत की जरूरत है बहुत।

1936 विश्व प्रसिद्ध रूसी चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।

1939 भारत के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में से एक सुरेश तेंदूलकर का जन्म हुआ।

1940 पॉल क्रेस्टन के सैक्सोफोन सोनाटा का कार्नेगी मिडटाउन मैनहट्टन, न्यूयॉर्क शहर स्थित चैंबर हॉल में सैक्सोफोनिस्ट सेसिल लीसन द्वारा प्रीमियर किया गया।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।

1944 भारत के प्रसिद्ध अमीर कारोबारी, बाॅम्बे डाइंग के मुखिया नुस्ली वाडिया का जन्म बंबई में हुआ। नुस्ली वाडिया के पिता नेविले वाडिया प्रसिद्ध पारसी व्यवसायी थे। वे पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के दामाद यानी जिन्ना की बेटी डीना के पति थे। इसी दिन जर्मनी के बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की। 1944 में इसी दिन इटली के मोंटे कैसिनो में ऐतिहासिक बेनेडिक्टिन मठ पर मित्र देशों की सेना ने एक बहुत बड़ा, विवादित हवाई हमला किया, यह मानते हुए कि उस पर जर्मन सैनिकों का कब्जा है। 500 टन से ज्यादा विस्फोटकों ने मठ को तबाह कर दिया, फिर भी जर्मन पैराट्रूपर्स ने मलबे पर कब्जा कर लिया, जिससे एक मजबूत बचाव की स्थिति बन गई जिसने रोम पर मित्र देशों की बढ़त को महीनों तक रोक दिया।

1947 हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, निर्देशक रणधीर कपूर का जन्म हुआ। रणधीर विख्यात अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राज कपूर के पुत्र हैं।

1948 लक्ष्मी बाई पर खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी जैसी बहुचर्चित कविता लिखने वाली राष्ट्रवादी कवियत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चैहान का निधन हुआ।

1949 महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, दलित चिंतक, लेखक और कवि नामदेव ढसाल का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन संस्कृत विद्वान और साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म हुआ।

1951 मुंबई में बड़े संगीतकार हुए नाॅर्मन वाट राय का जन्म हुआ।

1952 भाजपा के सिख नेता, मोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे और वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी का जन्म अमृतसर में हुआ।

1954 सुपरिचित प्रगतिशील कवि, अनुवादक, आलोचक, समीक्षक, आलोचना पत्रिका संपादक और लेखक, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त अरुण कमल का नासरीगंज, हरिहरगंज, रोहतास, बिहार में जन्म हुआ।

1957 गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार भारत का सबसे छोटे कद का व्यक्ति गुल मोहम्मद है। गुल का जन्म दिल्ली में 15 फरवरी 1957 को हुआ। इसी दिन आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के विदेश मंत्री बने।

1961 बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।

1964 महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चर्चित भारतीय फिल्म अभिनेता एवं फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर जन्म हुआ।

1965 छायादार वृक्ष मैपल के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया।

1967 चौथी लोक सभा के लिए भारत में आम चुनाव हुए।

1973 मलयालम और हिंदी सिनेमा के जाने माने सिनेमाटोग्राफर, निर्माता, निर्देशक राजीव रवि का जन्म एर्नाकुलम में हुआ।

1976 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।

1981 काशीपुर (नैनीताल) में कविता कौशिक का जन्म हुआ। वे टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल हैं। अब काशीपुर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में है।

1982 मीरा जेसमिन के नाम से जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय, बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल जेसमिन मैरी जोसफ का जन्म कुट्टापुझा में हुआ। इसी दिन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से जनवर्धनपुर स्थानांतरित हुई।

1987 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अनास एडाथोडिका का जन्म मलप्पुरम में हुआ।

1988 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट रिचर्ड फिलिप्स फेनमैन (जन्म 11 मई 1918, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। रिचर्ड फेनमैन को 1965 में जूलियन श्विंगर और शिनिचिरो टोमोनागा के साथ फिजिक्स का नोबेल मिला। रिचर्ड फेनमैन क्वांटम इलेक्ट्रोडायनामिक्स में अपने बेसिक काम के लिए जाने गए जिसका एलिमेंट्री पार्टिकल्स की फिजिक्स पर गहरा असर पड़ा। रिचर्ड फेनमैन का एक उद्धरण, मैं ऐसे सवाल पूछना पसंद करूंगा जिनका जवाब न दिया जा सके, न कि ऐसे जवाब जिन पर सवाल न उठाया जा सके।

1989 जाने माने भारतीय गायक, गीतकार, स्वर कलाकार, रियलिटी शो प्रस्तोता अमित मिश्रा का जन्म लखनऊ में हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसके सभी सैनिक नौ साल के संघर्ष के बाद अफगानिस्तान से स्वदेश वापस आ गए हैं।

1991 ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।

1994 ऑस्टिन, टेक्सास में सोडापॉपिन (थॉमस चांस मॉरिस) का जन्म हुआ। सोडापॉपिन प्रसिद्ध अमेरिकी ट्विच स्ट्रीमर और यूट्यूबर हैं। 26 नवंबर, 2024 तक 8.9 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ ट्विच पर सोडापॉपिन सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। उनके पास 1.1 मिलियन से अधिक ग्राहक और यूट्यूब पर 480.7 मिलियन से अधिक व्यूअर हैं।

1995 संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वाधिक वांछित कंप्यूटर हैकर, कंप्यूटर धोखाधड़ी और वायर धोखाधड़ी के आरोपी केविन मिटनिक को गिरफ्तार किया।

1999 परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।

2000 मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001 इजरायल में हिंसा भड़क उठी क्योंकि इजरायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।

2002 अफगानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला। इसी दिन इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे की स्थापना पहली बार चाइल्डहुड कैंसर इंटरनेशनल द्वारा की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता दिवस का लक्ष्य बच्चों, किशोरों, उनके माता-पिता और परिवारों पर बचपन के कैंसर के प्रभाव को उजागर करना और नए उपचार और इलाज के विकल्पों के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यह अभियान विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है, जिसमें बचपन के कैंसर के कारणों और जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बेहतर प्रारंभिक निदान और उपचार की वकालत करना और बचपन के कैंसर अनुसंधान को बढ़ावा देना शामिल है। यह कैंसर रोगियों और बचे लोगों का समर्थन करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है।

2003 इतिहास के सबसे बड़े युद्ध विरोधी रैलियों में से एक में लगभग 800 शहरों में दुनिया भर में लाखों लोगों ने इराक पर आसन्न अमेरिकी आक्रमण के विरोध में भाग लिया। अमेरिका ने इराक पर जैविक हथियार बनाने के झूठे आरोप लगाकर दुनिया को गुमराह किया। ईराक को हमले कर बर्बाद कर दिया, उस पर अपना कब्जा जमा लिया, एक झूठे मुकदमे के जरिये ईराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी देकर मार डाला गया। यह सारी कवायद ईराक के तेल क्षेत्र पर प्रभुत्व कायम करने के लिए किया गया। इस बर्बर अमेरिकी कार्रवाई की हमलों से पहले और बाद में भी अमेरिका सहित दुनिया भर में जनता ने विरोध किया। अमेरिका की इस कार्रवाई में ब्रिटेन के तब के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी समान रूप से भागीदार थे। ईराक में ब्रिटिश सैनिकों को मरवाने और ब्रिटिश जनता से झूठ बोलने के लिए ब्रिटिश लोगों ने ब्लेयर की खूब लानत-मलामत की। 2003 में इसी दिन एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटलसैट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

2005 ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी। इसी दिन 2005 में गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार किया गया।

2006 पाकिस्तान के मंत्रीमंडल ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता यानी साफ्टा को स्वीकार किया।

2007 बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया। इसी दिन इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।

2008 हिंद महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।

2009 सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने विमान ईधन एटीएफ की कीमतो में 3.7 प्रतिशत की कमी की।

2010 जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी दिन 2010 में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के 24 जवानों की हत्या कर दी। ग्रीन हंट अभियान में सरकार की ओर से सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों की हत्या की, सैकड़ों गांव तबाह किये और लोगों पर बहुत अत्याचार किया।

2011 मलेशिया में, इस्लामी नैतिकता पुलिस द्वारा वैलेंटाइन डे मनाने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया।

2012 मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। इसमें करीब 358 लोगों की जान चली गई। इसी दिन 2012 में फ्रांसीसी चित्रकार बेकन की एक पेंटिंग क्रिस्टीज में 21.3 मिलियन पाउंड में बेची गई और हेनरीटा मोरालेस का चित्र जो युद्ध के बाद बेचा गया दूसरा सबसे मूल्यवान समकालीन युद्ध कला है। 2012 में इसी दिन इटली के कार्गो शिप के दो मरीन गार्ड्स ने भारत में केरल के दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे भारत और इटली के बीच तनाव बढ़ गया। मामला भारत की अदालतों से होकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी गया। वर्ष 2021 में वहां तय हुआ कि यह केस अब इटली की अदालत में चलेगा। इटली की ओर से इस मामले में मृतकों के परिजनों को कुछ मुआवजा दिया गया है।

2013 रूस में एक उल्का विस्फोट हुआ, जिससे 1,500 लोग घायल हो गए, झटकों से इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, इमारतें हिल गईं। 

2015 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ। इसी दिन सुपरिचित भारतीय मूर्तिकार मृणालिनी मुखर्जी का देहांत हुआ।

2016 लोकप्रिय कनाडाई-अमेरिकी गायिका, गीतकार, नर्तकी, माॅडल और अभिनेत्री वैनिटी यानी डेनिस कैथरीन मैथ्यूज का निधन हुआ।

2017 इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करके कीर्तिमान स्थापित किया। इस कीर्तिमान को अमेरिका के अमीर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बाद में ध्वस्त कर दिया।

2020 जानी मानी अंग्रेजी अभिनेत्री और टेलीविजन शो प्रस्तोता कैरोलीन फ्लैक का निधन हुआ।

2021 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के माई-एनडोम्बे प्रांत के लोंगोला एकोती गांव के पास कांगो नदी में हुई एक नौका दुर्घटना में साठ लोग डूब गए और सैकड़ों लापता हो गये।

2022 जाने माने भारतीय गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता बप्पी लाहिड़ी का निधन हुआ।

2023 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में लोकप्रिय अमेरिकन एक्ट्रेस रेकल वेल्च (जो रेकल वेल्च जन्म 5 सितंबर, 1940) का निधन हुआ। वेल्च ने सबसे पहले फैंटास्टिक वॉयेज (1966) में अपने रोल से ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्होंने 20जी सेंचुरी फॉक्स के साथ एक लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

2025 प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्देशक जॉर्ज आर्मिटेज, प्रमुख पुर्तगाली व्यवसायी जॉर्ज नूनो पिंटो दा कोस्टा और दक्षिण अफ्रीकी इमाम, इस्लामी विद्वान और एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ता मुहसिन हेंड्रिक्स का निधन हुआ। 2025 में इसी दिन सी-17 ग्लोबमास्टर तृतीय अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान करीब 119 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार रात को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह दूसरी बार हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया गया। इससे पहले, अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत भारतीयों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर एक सैन्य विमान से भारत भेजा था। इसी दिन भारतीय मछुआरों ने अपनी नावों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उतार कर काले झडे लगा दिए और अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। श्रीलंका नौसेना द्वारा गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए प्रदर्शन तेज हो रहा है। गुजरे एक सप्ताह से कराईकल में मछुआरों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। विरोध स्वरूप शनिवार को 500 से अधिक मछली पकड़ने वाली नावों से राष्ट्रीय ध्वज उतार दिया गया है। नाविकों ने केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में काले झंडे लहराए। विगत 27 जनवरी को तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल से 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले थे। इस दौरान उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया, जिसके बाद मछुआरे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लग गई। जब मछुआरे घबराकर भागने लगे तो उन पर गोली चलाई गई। इस गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें सेंथामिज और बाबू शामिल थे। भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की कैद से न छुड़ाने के लिए विपक्षी दलों ने भारत सरकार की आालोचना की है और मछुआरों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

2026 केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को बहस और मतदान होगा। यह कार्यवाही संसद के अवकाश के बाद पुनः बैठक शुरू होने के पहले दिन की जाएगी। रिजिजू ने बताया कि बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा और यह रोचक रहेगा, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयक और एक महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) बिल पेश किया जाएगा।

कल मैं जीया, आज मैं पीड़ित हूँ, कल मैं मरूँगा, लेकिन मैं अभी भी प्यार से, आज और कल, कल के बारे में सोचता हूँ। -गॉटहोल्ड एप्रैम लेसिंग (विख्यात जर्मन दार्शनिक, नाटककार, प्रचारक, कला समीक्षक, ज्ञानोदय युग के प्रतिनिधि)

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalChildhoodCancerDay #GottholdEphraimLessing #RichardFeynman #JasmineMaryJoseph #KavitaKaushik #WorldHistoryonFebruary15 #AlfredNorthWhitehead #MirzaGhalib #BashirBadr #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #NamdevDhasal #ArunKamal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ