बाजपुर (उत्तराखंड) उत्तराखंड 12 जनवरी 2026 (मनोज कुमार राय काशीपुर, जि.सू.का. रुद्रपुर)। उत्तराखंड सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में बाजपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत सरकडा के राइं कॉलेज बाजपुर गांव में आयोजित विशाल बहुद्देशीय शिविर जन समस्याएं सुन अधिकारियों द्वारा उनका निराकरण किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री दीपक मेहरा व राजेश कुमार ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त पंजीकरण किया गया व अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया।
शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई। शिविर में 21 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 09 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में लगभग 1718 लोगो ने लाभ लिया। शिविर में कुल 350 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षणध् दवाई वितरण किया गया। शिविर में 14 एक्सरे, 10 आयुषमान कार्ड, 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आयुष विभाग द्वारा 96 स्वास्थ्य परीक्षण, दवाई वितरण, होमोपैथिक द्वारा 140 स्वास्थ्य परीक्षण-दवाई वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 पंेशन फार्म भरवाये गये, 02 दिव्यांग बस पास जारी, 05 यूडीआइडी कार्ड जारी, 01 शादी अनुदान, 13 विधवा फार्म भरवाये गये।
शिविर में ााद्य पूर्ति विभाग द्वारा 19 राशन कार्ड अपडेट किये गये, श्रम विभाग द्वारा 27 ई-श्रम कार्ड, 70 लोगों को टूल किट, कम्बल, छाता वितरण, बाल विकास विभाग द्वरा कन्या गौरा व मातृ वंदन योजना के तहत 13, बाल पोषण में 15, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई 10, कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि 20, मृदा स्वास्थ्य कार्ड 10, 02 कृषकों को कृषि उपकरण वितरण किये गये। यूसीसी पंजीकरण 04, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 17, जाति-आय, स्थाई 110, 02 हैशियत, 08 खसरा खतौनी नकल, 05 मतदाता पहचान पत्र अपडेट, लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत 08, वीबी जी राम जी योजना में 08 जॉब कार्ड, ई केवाईसी 10, नये आधार कार्ड 38, आधार अपग्रेडेशन 91, विधुत विभाग द्वारा 04 शिकायतो को निस्तारण व पेयजल विभाग द्वारा 03 शिकायतो का निस्तारण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 150 लोगों को कानूनी जानकारी व निःशुक्ल पुस्तके वितरित की गयी।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalHotandSpicyFoodDay #BenjaminFranklin #JulesFeiffer #InternationalMentoring ay #MuhammadAli #RasikaDuggal #DishaPandey #JavedAkhtar #RobertFlood #WorldHistoryof17January #AnneBronte #JakePaul #RobertFlood #GauharJaan #RangeyaRaghav #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #KaranKapoor






0 टिप्पणियाँ