Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भव्यता, विविधता, चमक-दमक, हर्षोल्लास के साथ जिला प्रशासन करेगा गणतंत्र दिवस का आयोजन, एडीएम पंकज उपाध्याय ने अधिनस्थों को व्यापक इंतजाम, सफाई, सजावट इत्यादि के दिए निर्देश Udham Singh Nagar District administration will organize Republic Day celebrations with grandeur, diversity, and splendor; ADM Pankaj Upadhyay instructed his subordinates to make comprehensive arrangements for cleanliness, decoration



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 20 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस व 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि जनपद में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। राजकीय भवनों को 25 व 26 जनवरी को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक कम वोल्टेज के बल्बो, एलईडी के माध्यम से प्रकाशमान किया जायेगा। 26 जनवरी को जनपद के सभी कार्यालयों में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन में आयोजित किया जायेगा। पुलिस लाईन में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परेड व विकास परख झांकी का आयोजन किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों आदि का सम्मान व सांसकृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाने निर्देश दिये साथ ही सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होने जिला क्रीड़ा अधिकारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रांस कंट्री रेस कराने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयो में निबंध, पेंटिग, भाषण प्रतियोगिताये कराने के निर्देश दिये।

     अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी तहसीलो व नागर निकायों में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस को भी भव्यता से बनाया जायेगा। 27 जनवरी को यूसीसी दिवस पर तहसीलो व नगर निकायो में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस आदि विभागों द्वारा स्टांल लगाकर यूसीसी पंजीयन के साथ ही यूसीसी फिडबैक फार्म भी फरवाये जायेगें। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षण संस्थानों में यूसीसी पर भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित वर्चुअल के माध्यम से उप जिलाधिकारी, शिक्षा अधिकारी व नगर निकाय अधिकारी जुड़े थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalAcceptanceDay # BettinavonArnim #January20thinWorldHistory #DonaldTrump #CecileRichards #ParveenBabi #MartinLutherKingJr #RuchiSanghvi #ShwetaMehta #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Republicday #SanjayVan #Ghughuti

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ