Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कलेक्ट्रेट में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, विकास भवन में सीडीओ दिवेश शाशनी ने किया ध्वजारोहन, स्वतंत्रता सेनानी, कर्मचारी किए सम्मानित, संविधान को सर्वोपरि रखने की अपील DM Nitin Singh Bhadoria hoisted the flag at the Collectorate and CDO Divesh Shashani hoisted the flag at Vikas Bhawan, honoured freedom fighters and employees and appealed to keep the Constitution supreme



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 26 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। जनपद ऊधम सिंह नगर में 77वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सैनानी एवं उनके आश्रितों को फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

डीएम भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा सशक्त व सार्वभौमिक है। हमे अपने संविधान को अंगिकृत करते हुए कार्य करने चाहिए। उन्होने कहा कि हम सभी को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डीएम ने कहा कि सार्वगर्भित ढंग से बना हमारे देश का संविधान आज भी मजबूती से मार्गदर्शक बना हुआ है और देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। हम सभी को देश व समाज के लिए कार्य करना चाहए। उन्होने स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषो को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।   

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा आचरण, व्यवहार कार्यालय और कार्यालय के बाहर भी अच्छा होना चाहिए ताकि सब के मन में सरकार और कर्मचारियों के प्रति अच्छी अवधारणा बने। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से एकजुट होकर काम करें क्योंकि टीम भावना से काम आसान हो जाते हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा। 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist

 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalCustomsDay #InternationalEnvironmentalEducationDay #SuzanneMassie #Sydney #AustraliaDay #VarunGrover #NelsonRockefeller #MariaGoretti #JohnLogieBaird #JulesRalphFeiffer #JuanPabloDuarte #LewisMumford #BhimraoAmbedkar #JawaharlalNehru #JaiHind #JaiSamvidhan #Republicday #Gantantradiwas #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Dominica #NadyaSuleman #Octuplets

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ