Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एडीएम एफआर कौस्तुभ मिश्र ने जन-जन की सरकार कार्यक्रम में जनसमस्याओं का कराया निराकरण, पात्रों को लाभ दिलाने का अधिनस्थों को दिए निर्देश ADM FR Kaustubh Mishra resolved public problems under the Jan Jan Ki Sarkar program and directed his subordinates to ensure that the eligible are benefited



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 27 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत 27 जनवरी, 2026 मंगलवार को जनपद ऊधमसिंह नगर के विकास खंड बाजपुर की न्याय पंचायत सरकड़ी के पंचायत भवन बरवाला में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कौस्तुब मिश्र की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कुल 1500 लोगों ने प्रतिभाग किया। कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 07 प्रार्थना पत्रों, प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 356 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षणध्दवा वितरण, 06 आयुष्मान कार्ड, 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 मनरेगा जॉब कार्ड, 09 परिवार रजिस्टर नकल, 07 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 282 यू०सी०सी० प्रमाण पत्र, 47 जाति, स्थाई, आय, 02 उत्तरजीवी प्रमाण-पत्र, 02 हैसियत प्रमाण पत्र, ०3 यूडीआईडी कार्ड, 15 राशन कार्ड जारी. 07 श्रम कार्ड, 03 दिव्यांग बस पास, 05 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 24 आधार अपडेशन, करेक्शन, 23 नये आधारकार्ड निर्गत किये गये। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। डेयरी विभाग द्वारा 03 दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, 04 साईलेज एवं दुधारू पशु योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभांवित किया गया।

राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैंकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, महिला मंगलवल य युवक मंगलदल का गठन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन- पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना आदि) से कुल 578 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist

 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldBreastPumpingDay #InternationalHolocaustRemembranceDay #SpeakUpandSucceedDay #NunukNuraini #Kamleshwar #AditiMyakal #SavitaAmbedkar #SaayoniGhosh #SamuelGompers #LewisCarroll #WolfgangMozart #WorldHistoryof27January #UniversityofGeorgia #MountErebus #JohnUpdike #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JSBach #ClorisLeachman

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ