Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोदी ने जिल बाइडन को 20,000 डालर का हीरा दिया, मोदी, राजनाथ, अजीत डोभाल आदि ने जो बाइडन, कमला हैरिस, जेकब सुलिवन इत्यादि को महंगे आइटम गिफ्ट किए Modi gave Jill Biden a diamond worth $20,000. Modi, Rajnath Singh, Ajit Doval, and others gifted expensive items to Joe Biden, Kamala Harris, and Jacob Sullivan



वाशिंगटन। गरीब देश के महंगे नेता महंगा मौज कर रहे हैं गरीबों की मेहनत की कमाई से। हमारे मंत्रीगण अपने शौक-मौज पर तो खूब खर्च कर ही रहे हैं, विदेशी नेताओं को खुश करने के लिए महंगे तोहफे भी दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के कार्यालय (ऑफिस ऑफ द चीफ ऑफ प्रोटोकॉल) ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत विभिन्न अमेरिकी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य भारतीय सरकारी अधिकारियों द्वारा भेंट किए गए उपहारों की विस्तृत सूची जारी की है। मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में भौतिक उपहारों के साथ-साथ यात्रा उपहार या न्यूनतम मूल्य से अधिक मूल्य के यात्रा व्यय की रिपोर्ट भी शामिल है...कैलेंडर वर्ष 2024 (1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक) के लिए न्यूनतम मूल्य 480 अमेरिकी डॉलर है।

सूची में 10 सितंबर, 2023 को मोदी द्वारा बाइडेन को भेंट किया गया लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर, चायपत्ती के लिए लकड़ी का डिब्बा शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 562 अमेरिकी डॉलर है। इसमें बताया गया कि संदूक, स्कार्फ, जार और डिब्बे को अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआरए) को हस्तांतरित कर दिया गया जबकि नष्ट होने वाली वस्तुओं -केसर और चाय-को अमेरिका गुप्तचर सेवा की नीतियों के अनुसार निस्तारित कर दिया गया। बाइडेन ने भारत द्वारा आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर 2023 में नई दिल्ली की यात्रा की थी। मोदी ने 16 जुलाई, 2024 को बाइडेन को स्टर्लिंग सिल्वर धातु का ट्रेन सेट दिया जिसका अनुमानित मूल्य 7,750 अमेरिकी डॉलर है। इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है।

रिपोर्ट में उल्लेख है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जिल बाइडेन को 21 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने पश्मीना शॉल भेंट की थी जिसका अनुमानित मूल्य 2,969 अमेरिकी डॉलर है। यह शॉल भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दी गई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की ओर से उस समय राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रहे जेकब सुलिवन को दिए गए उपहार का भी उल्लेख करते हुए बताया गया है कि 28 अगस्त 2024 को डिब्बे के साथ भेंट किए गए कश्मीरी पश्मीना स्कार्फ का अनुमानित मूल्य 599 अमेरिकी डॉलर है और इसे सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरित किया गया है।

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने भगवान कृष्ण रासलीला चांदी का डिब्बा भेंट किया। इस उपहार का अनुमानित मूल्य 1,330 अमेरिकी डॉलर है और इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है। हैरिस के पति डगलस एमहॉफ को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने कफ-लिंक भेंट किए जिनका अनुमानित मूल्य 585.65 अमेरिकी डॉलर है। इन्हें भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 नवंबर 2022 को उस समय के अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को शिव नटराज कांस्य प्रतिमा भेंट की थी जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 अमेरिकी डॉलर है और इसका सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरण लंबित है।

मालूम हो कि जनवरी 2025 की शुरुआत में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को मिले विदेशी तोहफों की सूची जारी की थी। स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा गुरुवार (2 जनवरी, 2025) को पब्लिश किए गए सालाना अकाउंटिंग के अनुसार, प्रेसिडेंट जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं से हजारों डॉलर के तोहफे मिले, जिसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को सबसे महंगा तोहफा मिलारू भारत के नेता से 20,000 डालर का हीरा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला 7.5 कैरेट का हीरा 2023 में फर्स्ट फैमिली के किसी भी सदस्य को मिला सबसे महंगा विदेशी तोहफा था। उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स में यूक्रेन के एम्बेसडर से 14,063 डालर का एक ब्रोच और मिस्र के प्रेसिडेंट और फर्स्ट लेडी से 4,510 डालर का एक ब्रेसलेट, ब्रोच और फोटो एल्बम भी मिला।

स्टेट डिपार्टमेंट के डॉक्यूमेंट के अनुसार, नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 20,000 डालर का हीरा व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में ऑफिशियल इस्तेमाल के लिए रखा गया था, जबकि प्रेसिडेंट और फर्स्ट लेडी को दिए गए दूसरे तोहफे आर्काइव्ज में भेज दिए गए थे। जिल बाइडेन की प्रवक्ता वैनेसा वाल्डिविया ने कहा कि उनके पद छोड़ने के बाद हीरा आर्काइव्ज को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि इसका इस्तेमाल किस लिए किया जा रहा है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NationalLeprosyDay #YouthCongress #WallStreet #WinstonChurchill #Hydroxyurea #SunandaSharma #CharlesRollin #AmritaSherGil #ChidambaramSubramaniam #WalterSavageLandor #JaishankarPrasad #OrvilleWright #RichardBrautigan #SchoolDayofNonViolenceandPeace #MahatmaGandhi #FerdinandPorsche #FreethinkerDay #BarbaraWertheimTuchman #ImmanuelKant #LordCurzon  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JillBiden #JoeBiden

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ