उसे चेतावनी दी गई थी। उसे समझाया गया था। फिर भी, वहडटीरही। महिलाओं की प्रगति का इतिहास, 11 शब्दों में। मेरी माँ अक्सर कहती थीं, जिंदगी निष्पक्ष नहीं है, लेकिन सरकार को होना चाहिए। -सेसिल रिचर्ड्स
225 ईस्वी में 20 जनवरी को रोम, इटली में रोमन सीनेटर जुनियस बाल्बस के बेटे गॉर्डियन तृतीय का जन्म हुआ। गॉर्डियन तृतीय 13 वर्ष की आयु में संयुक्त रोमन साम्राज्य में सबसे कम उम्र का सम्राट बना।
250 ईस्वी में 20 जनवरी को रोम के बिशप पोप फेबियन डेसियन उत्पीड़न के दौरान शहीद हुए। 250 ईस्वी में रोमन सम्राट डेसियस के अधीन ईसाइयों को सताया गया था। उन्होंने एक फरमान जारी किया था जिसमें साम्राज्य के सभी लोगों को रोमन देवताओं और सम्राट की भलाई के लिए रोमन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करना था कि वे उन्हीं में पूर्ण आस्था रखते हैं और ईसाई धर्म में नहीं। मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षरित और गवाह प्रमाण पत्र द्वारा पुष्टि की जानी थी। जिन्होंने यह आदेश नहीं माना या उन पर राजाज्ञा का उल्लंघन का आरोप लगा उनका उत्पीड़न किया गया। फेबियन ने दावा किया था कि एक कबूतर उनके सिर पर उतरा था, जो ईश्वर द्वारा भेजा गया था, जिसने उन्हें ईसाई धर्म के अनुरूप आचरण करने और लोगों को उसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
640 ईस्वी में 20 जनवरी को केंट के राजा एडबाल्ड का देहांत हुआ। एडबाल्ड राजा एथेलबर्ट और उसकी पत्नी बर्था का पुत्र था। एथेलबर्ट ने अपने शासनकाल के दौरान केंट को इंग्लैंड में प्रमुख शक्ति बनाया और एंग्लो-सैक्सन बुतपरस्ती से ईसाई धर्म में परिवर्तित होने वाला पहला एंग्लो-सैक्सन राजा बन गया। केंट वर्तमान दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में प्रारंभिक मध्ययुगीन साम्राज्य था।
649 ईस्वी में 20 जनवरी को हिस्पानिया के विसिगोथिक राजा चिंदासुइथ (सिंडासविंटस) ने जारागोजा के बिशप ब्राउलियो के आग्रह पर अपने बेटे रेसेसविंथ को विसिगोथिक साम्राज्य का सह-शासक नियुक्त किया। सिंडासविंटस राजा तुल्गा का तख्तापलट कर उत्तराधिकारी बने, रईसों ने मान्यता दी, बिशपों ने सिंडासविंटस को अभिषिक्त किया।
820 ईस्वी में 20 जनवरी को फुस्तात, मिस्र, अब्बासिद खलीफा में अल-शफीई का इंतकाल हुआ। अल-शफीई अपने समय के प्रमुख मुस्लिम विद्वान, न्यायविद, परंपरावादी, धर्मशास्त्री, तपस्वी और सुन्नी न्यायशास्त्र के शफीई स्कूल के नामधारी थे। उन्हें इस्लामी न्यायशास्त्र के सिद्धांतों पर किताब लिखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने इस विषय पर सबसे शुरुआती दस्तावेज लिखा, अल-रिसाला। कानूनी मामले पर उनकी विरासत और शिक्षण ने इसे एक व्यवस्थित रूप प्रदान किया, जिससे आने वाली पीढ़ियों पर मौलिक रूप से प्रभाव पड़ा और न्याय तथा कानूनी सिद्धांत के विकास नई दिशा मिली।
928 चीन के तांग राजवंश लिआंग में एक अधिकारी, लिआंग के चांसलर ड्यूक ऑफ क्यूई झाओ गुआंगफेंग का निधन हुआ।
1029 (20 जनवरी 1029 1 मुहर्रम 420 एएच) को सेल्जुक साम्राज्य के दूसरे सुल्तान और सेल्जुक के परपोते अल्प अरसलान (मुहम्मद अल्प अरसलान बिन दाऊद चगरी) का जन्म हुआ। अल्प अरसलान ने शासक बनने पर सेल्जुक क्षेत्र का बहुत विस्तार किया और अपनी शक्ति को मजबूत किया, दक्षिण, पूर्व और उत्तर-पश्चिम में प्रतिद्वंद्वियों को हराया और 1071 में मंजिकर्ट की लड़ाई में बीजान्टिन पर उनकी जीत ने अनातोलिया के तुर्कमान बस्ती की शुरुआत की।
1156 फिनिश किसान लल्ली ने कोइलियो झील की बर्फ पर तुर्कू के बिशप अंग्रेजी पादरी हेनरी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
1265 लॉर्ड्स सहित प्रमुख शहरों के प्रतिनिधियों को शामिल आमंत्रित कर पहली अंग्रेजी संसद ने वेस्टमिंस्टर पैलेस में अपनी पहली बैठक की, जिसे अब आमतौर पर संसद के सदन के रूप में जाना जाता है।
1320 ड्यूक व्लादिस्लाव लोकीटेक पोलैंड के राजा बने।
1356 एडवर्ड बैलिओल ने अंग्रेजी पेंशन के बदले में स्कॉटिश सिंहासन पर अपना अधिकार एडवर्ड तृतीय को सौंप दिया।
1401 यूरोप के पहले सार्वजनिक बैंक के रूप में वर्णित तौला डे कैनवी (कैटलन भाषा में परिवर्तन की तालिका) का बार्सिलोना के लोटजा डे मार में परिचालन शुरू किया गया।
1488 विख्यात जर्मन मानचित्रकार और ब्रह्मांड विज्ञानी सेबेस्टियन मुंस्टर का जन्म हुआ। ईसाई हेब्राइस्ट विद्वान और बेसल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मुंस्टर का महत्वपूर्ण कार्य अत्यधिक सटीक विश्व मानचित्र, कॉस्मोग्राफिया, खूब पसंद किया गया और इसके 24 संस्करण प्रकाशित हुए।
1503 अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए स्पेन में व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1576 वायसराय डॉन मार्टिन एनरिकेज डी अल्मांजा के आदेश पर मैक्सिकन शहर लियोन की स्थापना की गई। लियोन, गुआनाजुआटो के मध्य मैक्सिकन राज्य का एक शहर है। यह चमड़े के सामान के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र के इतिहास को दर्शाते भित्ति चित्र पैलेसियो म्युनिसिपल के हॉल को सुशोभित करते हैं। नव-गॉथिक टेंपलो एक्सपिएटोरियो डे ला सग्राडा कोराजोन डे जीसस चर्च में एक तहखाना है जिसमें कब्रिस्तान हैं। कैथेड्रल बेसिलिका में म्यूजियो डे आर्टे सैक्रो धार्मिक चित्रों और मूर्तिकला का एक संग्रहालय है।
1726 महान जर्मन संगीतज्ञ जे. एस. बाख ने एपिफेनी के बाद दूसरे रविवार को अपने इतिहास प्रसिद्ध कैंटाटा माइन सेफ्जर, माइन ट्रेनेन (मेरी आहें, मेरे आँसू) बीडब्ल्यूवी 13 का पहला परफॉर्मेंस किया।
1779 विख्यात अंग्रेज अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन हुआ।
1788 ब्रिटिश फौज के प्रथम बेड़े का तीसरा और मुख्य भाग बॉटनी खाड़ी में पहुंचा, जिससे ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश उपनिवेशीकरण की शुरुआत हुई। आर्थर फिलिप ने फैसला किया कि पोर्ट जैक्सन ब्रिटिश कॉलोनी के लिए अधिक उपयुक्त स्थान है।
1817 कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के निर्देशन में हुई। इसकी स्थापना समिति की अध्यक्षता राय ने की। हिंदू कॉलेज ने पश्चिमी शिक्षा की शुरुआत की और मूल रूप से यह एक गैर-सरकारी कॉलेज था जो केवल हिंदू समुदाय के लड़कों के लिए था।
1839 युद्ध में बोलीविया एवं पेरु की संयुक्त सेना को चिली ने पराजित किया।
1840 डच राजा विलियम द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ।
1841 प्रथम अफीम युद्ध के दौरान हांगकांग द्वीप पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1859 बर्लिन, जर्मनी में बेट्टीना वॉन अर्निम (एलिजाबेथ कैथरीना लुडोविका मैग्डेलेना ब्रेंटानो) का निधन हुआ। बेट्टीना वॉन अर्निम अपने समय की प्रसिद्ध जर्मन लेखिका, उपन्यासकार, प्रकाशक, संगीतकार, गायिका, दृश्य कलाकार, चित्रकार, युवा प्रतिभाओं की संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। बेट्टीना वॉन अर्निम का एक कथन, यदि कोई स्वर्गदूतों में विश्वास करता है, तो उसे लगेगा कि वे हमें सबसे अधिक तब प्यार करते होंगे जब हम सो रहे होते हैं और एक-दूसरे को चोट नहीं पहुँचा सकते हैं और यह कितनी दया की बात है कि चौबीस घंटे में एक बार हम इतने थक जाते हैं कि हम निर्दयी बने रहने के लिए तैयार नहीं रहते।
1860 इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर डच सेना ने जीत हासिल की।
1871 ब्रिटेन शासित भारत में प्रमुख पारसी उद्योगपति जमशेद जी टाटा के बेटे आगे चल कर टाटा उद्योग-कारोबार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर रतनजी जमशेद जी टाटा का बंबई में जन्म हुआ।
1873 फार्सो, जटलैंड, डेनमार्क में जोहांस विल्हेम जेंसेन का जन्म हुआ। जेंसेन को 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध के महान डेनिश लेखकों में से एक माना जाता है, उन्हें 1944 में साहित्य में असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। जोहांस विल्हेम जेंसेन ने लिखा है, प्राकृतिक विज्ञान में जो आधार मुझे अपनी मेडिकल पढ़ाई के दौरान मिला, जिसमें वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान की प्रारंभिक परीक्षाएँ शामिल थीं, वह मेरे साहित्यिक कार्य की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हुआ।
1887 पर्ल हार्बर को अमेरिकी सीनेट ने नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1891 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में हवाई साम्राज्य के अंतिम राजा और अंतिम सम्राट कलाकौआ (डेविड लामिया कामनाकापुउ महिनुलानी नालसियासेहुओकलानी लुमियालानी कलाकौआ, जन्म 16 नवंबर, 1836) का निधन हुआ। पहले स्वतंत्र देश रहा हवाई अब एक अमेरिकी प्रदेश है।
1892 पहला आधिकारिक बास्केटबॉल खेल अल्बानी, न्यूयॉर्क में वाईएमसीए व्यायामशाला में नौ खिलाड़ियों के साथ खेला गया। ने तब कहा, इसे बास्केटबॉल क्यों न कहा जाए? नाइस्मिथ ने उत्तर दिया, हमारे पास एक टोकरी और एक गेंद है, और मुझे लगता है कि यह इसके लिए एक अच्छा नाम होगा।
1906 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर, कैबीनेट सचिव और हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल तथा कर्नाटक के राज्यपाल रहे धर्म वीर का जन्म बिजनौर में हुआ।
1909 नवगठित वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (डेट्रॉइट, मिशिगन स्थित अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव विनिर्माण कंपनी) ने ओकलैंड मोटर कार कंपनी को खरीद लिया। यह जनरल मोटर्स का लंबे समय तक चलने वाला पोंटियाक डिवीजन बन गया।
1915 आर्थर एडवर्ड गिनीज, प्रथम बैरन अर्दिलौन का निधन हुआ। आर्थर एडवर्ड गिनीज एंग्लो-आयरिश व्यवसायी, राजनीतिज्ञ और परोपकारी थे। उन्हें सबसे ज्यादा सेंट स्टीफंस ग्रीन (सेंट स्टीफंस ग्रीन, आयरलैंड के डबलिन शहर के केंद्र में स्थित एक उद्यान चैक और सार्वजनिक पार्क है।) को सार्वजनिक उपयोग के लिए डबलिन कॉर्पोरेशन को देने के लिए जाना जाता है।
1920 नई दिल्ली में हकीम मुहम्मद सईद का जन्म हुआ। मुहम्मद सईद पाकिस्तानी चिकित्सा शोधकर्ता, विद्वान और परोपकारी हुए। मोहाजिर तबके से आने वाले सईद 19 जुलाई 1993 से 23 जनवरी 1994 तक सिंध प्रांत के गवर्नर रहे। हकीम मुहम्मद सईद पूर्वी चिकित्सा के क्षेत्र में पाकिस्तान के सबसे प्रमुख चिकित्सा शोधकर्ताओं में से एक थे। 17 अक्टूबर 1998 कराची, पाकिस्तान में उनकी हत्या कर दी गई। 1920 में 20 जनवरी को विख्यात इतालवी फिल्म निर्देशक फेडरिको फेलिनी का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई।
1921 तुर्की का पहला संविधान अपनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांत को प्रतिष्ठित करके संप्रभुता के स्रोत और प्रयोग में मौलिक परिवर्तन किए गए।
1923 विख्यात अमेरिकी देश और पश्चिमी गायक-गीतकार और संगीतकार स्लिम व्हिटमैन का जन्म हुआ।
1925 जापान और सोवियत संघ के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1926 विश्व चर्चित खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं माडल पेट्रीशिया नील का जन्म केंटुकी, अमेरिका में हुआ।
1927 अलीगढ, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत में कुर्रतुलैन हैदर का जन्म हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ, पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने वाली हैदर भारत की प्रमुख महिला उर्दू उपन्यासकार, कथाकार, अकादमिक, अनुवादक, पत्रकार और संपादक हुईं।
1939 प्रसिद्ध श्रीलंकाई-अंग्रेजी गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और जीवविज्ञानी चंद्र विक्रमसिंघे का जन्म हुआ।
1940 प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ।
1941 रोमानिया के बुखारेस्ट में एक जर्मन अधिकारी की हत्या कर दी गई, जिससे आयरन गार्ड ने नरसंहार शुरू किया जिसमें 125 यहूदी और 30 सैनिक मारे गए।
1942 जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।
1945 मोदी सरकार में बेहद ताकतवर अफसर भारत के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म पौड़ी (गढ़वाल) में हुआ।
1948 प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी अभिनेत्री, माॅडल और रंगकर्मी तथा फिल्म अभिनेता-राजनेता राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर का जन्म हुआ।
1949 अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने बहुचर्चित चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की।
1950 दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1951 अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता ठक्कर बाप्पा का निधन हुआ।
1952 मिस्र की शहर स्वेज नगर एवं इस्मायलिया पर ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।
1954 संयुक्त राज्य अमेरिका में 40 चार्टर सदस्य रेडियो स्टेशनों के साथ नेशनल नीग्रो नेटवर्क की स्थापना की गई।
1955 भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन हुआ।
1956 प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता, राजनीतिक टिप्पणीकार, मीडिया आलोचक, टेलीविजन होस्ट और निर्माता बिल माहेर का जन्म हुआ।
1957 पोलैंड में संसदीय चुनाव वामपंथी नेता गोलुल्का ने जीता। 1957 में इसी दिन भारत के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का बंबई के ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया। इसी दिन भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाजों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
1959 विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।
1961 जॉन फिटजेराल्ड केनेडी ने अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1964 जाने माने भारतीय अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया का जन्म बंबई में हुआ। जकारिया न्यूज वीक नामक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के संपादक रहे। टाइम मैग्जीन ने इन्हें एडीटर इन-लार्ज घोषित किया। इसी दिन गीत, नृत्य तथा संगीत का लोकप्रिय कार्यक्र मीट द बीटलेस अमेरिका में जारी हुआ।
1968 आरिफ को इराक के राष्ट्रपति पद से हटाया गया।
1970 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी फिल्म, रियलिटी शो, बिग बाॅस, मंच अभिनेत्री एवं माॅडल डाॅली बिंद्रा का जन्म बंबई में हुआ।
1971 केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय हुआ। 1972 में इसी दिन भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना हुई।
1972 बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हार के कुछ सप्ताह बाद 20 जनवरी को पाकिस्तान ने अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम शुरू किया।
1973 गिनी-बिसाऊ और केप वर्डे में स्वतंत्रता आंदोलन के नेता अमिलकर कैब्राल की गिनी के कोनाक्री में हत्या कर दी गई। 1974 में इसी दिन चीन और दक्षिण वियतनाम की नौसेना बलों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद चीन ने सभी पैरासेल द्वीपों पर कब्जा कर लिया। इसी दिन 1974 में भारत के प्रमुख खान-पान विशेषज्ञ, भारतीय पकवानों को देश और दुनिया, अमेरिका में पहचान दिलाने वाले मनीष मेहरोत्रा का जन्म पटना में हुआ। इसी दिन विख्यात कन्नड़ फिल्म अभिनेता दुनिया विजय का जन्म कुंबारानाहल्ली में हुआ।
1974 चीन और दक्षिण वियतनाम की नौसेनाओं के बीच सैन्य टकराव हुआ, चीन ने सभी पैरासेल द्वीपों पर कंट्रोल कर लिया।
1977 जिम्मी कार्टर ने अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1980 अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1981 रोनाल्ड रीगन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ और इसके बीस मिनट बाद ईरान ने कई महीनों से बंदी 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया।
1982 फेसबुक की उत्पाद प्रबंधक रहीं जानी मानी भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर और कारोबारी रुचि सांघवी का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में संविधान प्रभावी हुआ।
1984 जाने माने टेलीविजन और फिल्म अभिनेता तथा माॅडल मनमोहन तिवारी का जन्म ऋषिकेश में हुआ।
1986 संयुक्त राज्य अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस पहली बार संघीय अवकाश के रूप में मनाया गया। इसी दिन लेसोथो के प्रधानमंत्री लेबुआ जोनाथन को जनरल जस्टिन लेखान्या के नेतृत्व में तख्तापलट में सत्ता से बेदखल कर दिया गया।
1988 भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, सीमांत गांधी कहे गये, खान अब्दुल गफ्फार खान का निधन हुआ।
1989 जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1993 टोलोचेनाज, स्विटजरलैंड में ऑड्रे कैथलीन हेपबर्न का निधन हुआ। ऑड्रे हेपबर्न ब्रिटिश अभिनेत्री, फिल्म और फैशन आइकन, माडल थीं। ऑड्रे हेपबर्न को अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने क्लासिकल हॉलीवुड सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी महिला स्क्रीन लीजेंड के रूप में दर्ज किया और उन्हें इंटरनेशनल बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम सूची में शामिल किया गया। ऑड्रे हेपबर्न का एक कथन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने जीवन का आनंद लें, खुश रहें, यही सब मायने रखता है। 1993 में इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, बाॅडी फिटनेस कारोबारी, माॅडल और रोडीज विजेता श्वेता मेहता का जन्म हुआ। इसी दिन बिल क्लिंटन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। 1993 में इसी दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन हुआ।
1994 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अक्षर पटेल का जन्म नडियाड में हुआ।
2000 सांख्यिकी एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ ने पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2001 फिलीपींस के राष्ट्रपति जोसेफ एस्ट्राडा को चार दिवसीय अहिंसक क्रांति में पद से हटा दिया गया और उनकी जगह ग्लोरिया मैकापगल अरोयो को नियुक्त किया गया। इसी दिन जार्ज डब्ल्यू बुश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2003 अल्जीरिया में हुए विद्रोहियों के हमले में लगभग 50 सैनिक मरे गये।
2005 सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल परवीन बाबी का निधन हुआ। 2005 में इसी दिन ओन्डल, नॉर्थम्पटनशायर, इंग्लैंड में डेम मिरियम लुइसा रोथ्सचाइल्ड डीबीई एफआरएस (जन्म 5 अगस्त 1908) का निधन हुआ। मिरियम रोथ्सचाइल्ड ब्रिटिश प्राकृतिक वैज्ञानिक और लेखिका थीं, जिन्होंने प्राणीशास्त्र, कीट विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में योगदान दिया। मिरियम रोथ्सचाइल्ड का एक कथन, तितलियाँ बगीचे में एक और आयाम जोड़ती हैं, क्योंकि वे सपनों के फूलों की तरह हैं, बचपन के सपने, जो अपने डंठल से अलग हो गए हैं और धूप में भाग गए हैं।
2006 प्लूटो ग्रह के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया। 2006 में इसी दिन नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 अफगानिस्तान में सीमांत गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008 बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़ प्रदान किया गया। इसी दिन पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2009 बराक हुसैन ओबामा ने अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। 2009 में इसी दिन नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 गुरुदत्त की फिल्मों कागज के फूल चौदहवीं का चाँद और साहब बीवी और गुलाम आदि को फिल्माने वाले प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया। 2010 में इसी दिन एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया। भारत में मोबाइल पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत इसी दिन हुई। 2010 में इसी दिन विख्यात अमेरिकी लेखक, लव स्टोरी राइटर, उपन्यासकार एरिक सेगल का निधन हुआ।
2014 दक्षिण अफ्रीका के विख्यात कवि, लघु कथाकार, कैबरे कलाकार और शिक्षाविद हेनी ऑकैंप का निधन हुआ।
2018 बंदूकधारियों के एक समूह ने अफगानिस्तान के काबुल में इंटर-कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला किया, जिससे 12 घंटे तक लड़ाई हुई। इस हमले में 40 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसी दिन 2018 में सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की सरकार ने अफ्रीन आक्रमण की शुरुआत की घोषणा की और अफ्रीन क्षेत्र में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसी दिन भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
2020 जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसी दिन आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा। इसी दिन विख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दिन जारी ईआईयू द्वारा 2019 की लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।
2021 जो बिडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। 78 साल की उम्र में बिडेन अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने। उनके साथ में कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनीं।
2022 नैशविले, टेनेसी में मीट लोफ यानी माइकल ली एडे का निधन हुआ। मीट लोफ जाने माने अमेरिकी गायक और अभिनेता थे। वह अपनी शक्तिशाली, व्यापक आवाज और नाटकीय लाइव शो के लिए जाने जाते थे।
2023 भारत के मशहूर गायक, अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम ने अपनी नई सीरीज रफ्ता रफ्ता के साथ अपने कॉमेडी अवतार में वापसी की जानकारी दी।
2024 जाने माने कनाडाई अभिनेता, निर्देशक और निर्माता नॉर्मन ज्यूइसन का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कहा कि राजनीति के अपराधीकरण और अपराध के राजनीतिकरण की तरह मौजूदा समय में धर्म का चुनावी स्वार्थ के लिए राजनीतिकरण हो रहा है जिससे देश व जनहित प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों की यहाँ हुई विशेष बैठक में सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा ही संवैधानिक आदर्शों व मूल्यों के आधार पर चलने वाली पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और सभी धर्मों व उनके धार्मिक स्थलों का पूरा-पूरा आदर-सम्मान करके सभी के साथ न्याय का व्यवहार करते हुये सभी के जान-माल व इज्जत-आबरू की सुरक्षा की ऐसी गारंटी सुनिश्चित करती है कि इसकी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। बसपा की तरह दूसरी राजनीतिक पार्टियों को संविधान व धर्म का सम्मान करते हुए इसका दुरुपयोग नहीे करना चाहिये, जैसा कि अपने देश में अक्सर देखने को मिलता रहा है और अब तो यह खुलेआम हो रहा है। मालूम हो कि मायावती अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, कभी-कभार अटपटे बयान भर देती हैं। बसपा निष्क्रिय है और भाजपा को मदद पहुंचा रही है।
2025 डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। वह अभी तक शपथ लेने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 2017 से 2020 तक राष्ट्रपति रहे। 2025 में इसी दिन मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में सेसिल रिचर्ड्स (जन्म 15 जुलाई 1957 वाको, टेक्सास) का निधन हुआ। सेसिल रिचर्ड्स प्रभावशाली अमेरिकी नारी अधिकार कार्यकत्री थीं। सेसिल रिचर्ड्स ने प्लांड पेरेंटहुड फेडरेशन ऑफ अमेरिका और उससे जुड़े प्लांड पेरेंटहुड एक्शन फंड दोनों के अध्यक्ष के रूप में काम किया। 2010 में रिचर्ड्स को फोर्ड फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के लिए चुना गया था। सेसिल रिचर्ड्स ने कहा, नारीवादी होना कोई निष्क्रिय लेबल नहीं है, इसका मतलब है हर जगह महिलाओं के लिए और खुद के लिए आवाज उठाना और खड़ा होना। एक महिला का अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही काफी शक्तिशाली है जब हम सब मिलकर अपनी आवाज उठाते हैं, तो हम मौजूदा व्यवस्था को उसकी नींव तक हिला सकते हैं। 20 जनवरी 2025 को सिंगापुर की प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर लिन बान का निधन हुआ।
2026 अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं और गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है। हम मजदूरों के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश की संपत्ति को उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सारी संपत्ति को कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में दे रहे हैं।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
पुस्तकों से प्रेम करना कितना बड़ा आशीर्वाद है। हर किसी को किसी न किसी चीज से प्रेम करना चाहिए, और मैं प्रेम की ऐसी कोई वस्तु नहीं जानती जो पुस्तकों और बगीचे की तरह इतना महत्वपूर्ण और अचूक प्रतिफल दे। -बेट्टीना वॉन अर्निम
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalAcceptanceDay # BettinavonArnim #January20thinWorldHistory #DonaldTrump #CecileRichards #ParveenBabi #MartinLutherKingJr #RuchiSanghvi #ShwetaMehta #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Viralphoto #FaridZakaria










0 टिप्पणियाँ