बुराई की जीत के लिए केवल एक ही चीज जरूरी है कि अच्छे लोग कुछ न करें। जो लोग इतिहास नहीं जानते, वे उसे दोहराने के लिए मजबूर हैं। यह अच्छी तरह से पता है कि महत्वाकांक्षा रेंग भी सकती है और उड़ भी सकती है। -एडमंड बर्क (एंग्लो-आयरिश लेखक, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ)
475 ईस्वी में 12 जनवरी को बीजान्टिन सम्राट जेनो को कॉन्स्टेंटिनोपल से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा, क्योंकि उनके सेनापति बेसिलिस्कस ने साम्राज्य पर कब्जा कर लिया और उसका इरादा जेनो को मार डालने का था।
690 ईस्वी में 12 जनवरी को सेंट पीटर्स, वेयरमाउथ (सुंदरलैंड) में प्रसिद्ध एंग्लो-सैक्सन मठाधीश और धर्मशास्त्री बेनेडिक्ट बिस्कोप (बिस्कोप बैडिंगिंग) का निधन हुआ। मरणोपरांत उन्हें संत घोषित किया गया।
947 ईस्वी में 12 जनवरी को सांग वेइहान (शिष्टाचार नाम गुओकियाओ ड्यूक ऑफ वेई का निधन हुआ। सांग वेइहान अत्यंत प्रभावी चीनी इतिहासकार, सैन्य जनरल, कवि, और राजनीतिज्ञ थे।
1320 मध्ययुगीन काल में लिंकन के बिशप जॉन डाल्डरबी का निधन हुआ।
1483 सीजेन, काउंटी ऑफ नासाउ हेनरी थर्ड ऑफ नासाउ-डिलेनबर्ग-डिट्ज का जन्म हुआ। हेनरी तृतीय जाने माने ब्रेड के लॉर्ड, लेक, डिट्ज, आदि के लॉर्ड, नासाउ घराने के काउंट बने।
1528 स्वीडन के गुस्ताव प्रथम को स्वीडन के राजा का ताज आधिकारिक रूप से पहनाया गया। वे जून 1523 में अपने चुनाव के बाद से ही शासन कर रहे थे।
1580, ब्रुसेल्स, बेल्जियम में 12 जनवरी को जान बैपटिस्ट वैन हेलमोंट का जन्म हुआ। जान बैपटिस्ट वैन हेलमोंट अपने समय के जाने माने रसायनज्ञ, फिजियोलॉजिस्ट, चिकित्सक, वायवीय रसायन विज्ञान संस्थापक हुए।
1554 दक्षिण पूर्व एशिया के इतिहास में सबसे बड़ा साम्राज्य बर्मीस तुंगू राजवंश स्थापित करने वाले बेइनांग की सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1576 हार्लेम नीदरलैंड्स में पेट्रस स्क्रिवेरियस (पीटर श्रिज्वर) का जन्म हुआ। पेट्रस स्क्रिवेरियस प्रसिद्ध डच इतिहासकार और लेखक हुए।
1598 जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा नगर में हुआ। जीजाबाई बाद में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी राजे भोंसले की मां और राजमाता बनीं।
1616 ब्राजील के बेलेम शहर की स्थापना पुर्तगाली कप्तान फ्रांसिस्को कैल्डेरा कैस्टेलो ब्रैंको ने अमेजॅन नदी डेल्टा पर करवाई। बेलेम पारा राज्य की राजधानी बंदरगाह शहर है और ब्राजील के निचले अमेजन क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। गुआजारा खाड़ी के पास, नदी के किनारे का जिला सिडेड वेल्हा (पुराना शहर) पुर्तगाली-औपनिवेशिक वास्तुकला को संरक्षित करता है, जिसमें चर्च, रंगीन अजुलेजो-टाइल वाले घर और 17वीं सदी का किला शामिल है जिसे फोर्टे डू प्रेसेपियो के नाम से जाना जाता है। वेर-ओ-पेसो पानी पर विशाल, खुला बाजार है जहाँ अमेजन की मछलियाँ, फल और हस्तशिल्प बिकते हैं। यह खूबसूरत और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र भी है।
1665 विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी गणितज्ञ पियरडी फरमा का निधन हुआ। इन्होंने गणित के कई नियम प्रतिपादित किये जो इन्हीं के नाम से जाने जाते हैं।
1708 छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1729 डबलिन, आयरलैंड में एडमंड बर्क का जन्म हुआ। एडमंड बर्क जाने माने एंग्लो-आयरिश लेखक, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ बने जिन्हें व्यापक रूप से रूढ़िवाद के सांस्कृतिक और राजनीतिक दर्शन का संस्थापक कहा गया है। एडमंड बर्क कहते हैं, बिना ज्ञान और बिना सद्गुण के स्वतंत्रता क्या है? यह सभी संभावित बुराइयों में सबसे बड़ी है, क्योंकि यह बिना शिक्षा या संयम के मूर्खता, बुराई और पागलपन है। जो लोग जानते हैं कि नेक स्वतंत्रता क्या है, वे इसे अयोग्य लोगों द्वारा अपमानित होते हुए बर्दाश्त नहीं कर सकते, सिर्फ इसलिए कि उनके मुंह में बड़े-बड़े शब्द हैं।
1757 ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगाल से छीनकर अपने कब्जे में लिया।
1808 पूर्व स्कॉटिश विद्वत समाज ने वर्नेरियन नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के निर्माण के लिए संगठनात्मक बैठक एडिनबर्ग में आयोजित की। 1808 में इसी दिन 669 में स्थापित सेंट मैरी चर्च, रिकुल्वर को तटीय कटाव से बचाने की जॉन रेनी की योजना को चर्च के एंग्लो-सैक्सन वास्तुकला और मूर्तिकला का उत्कृष्ट उदाहरण होने के बावजूद तोड़ने की मंजूरी दी गई।
1829 ड्रेसडेन, सैक्सोनी साम्राज्य में फ्रेडरिक श्लेगल यानी कार्ल विल्हेम फ्रेडरिक का निधन हुआ। फ्रेडरिक श्लेगल विख्यात जर्मन कवि, साहित्यिक आलोचक, दार्शनिक, भाषाशास्त्री और इंडोलॉजिस्ट थे। अपने बड़े भाई ऑगस्ट विल्हेम श्लेगल के साथ फ्रेडरिक श्लेगल जेना रोमांटिकवाद के मुख्य व्यक्तियों में से एक थे। फ्रेडरिक श्लेगल ने कहा, आलस्य ईश्वरीय अस्तित्व का एक दिव्य अंश है जो मनुष्य को स्वर्ग से मिला है।
1863 नरेंद्र नाथ दत्त यानी स्वामी विवेकानंद का जन्म कलकत्ता में हुआ। कुछ बड़े होने पर उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ। युवावस्था में वे कई संतों, आध्यात्मिकों के संपर्क में आए और 1881 में विवेकानंद की मुलाकात रामकृष्ण परमहंस से हुई फिर वे उनके शिष्य बन गये। अपने गुरु रामकृष्ण से प्रभावित होकर उन्होंने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के बाद उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा। 1886 में रामकृष्ण परमहंस का आखिरी समय बहुत कष्ट में गुजरा। वे गले के कैंसर के शिकार थे। उनका निधन हो गया। विवेकानंद ने 1897 में कलकत्ता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इसके एक साल बाद उन्होंने गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की। 04 जुलाई 1902 को महज 39 वर्ष की अल्पायु में विवेकानंद का बेलूर मठ में निधन हो गया वे डायबिटीज के मरीज थे, रसगुल्ला खाने के शौकीन विवेकानंद को मिठाई खाना पसंद था। विवेकानंद मानते थे कि समाज की दशा दिशा को युवा बदल सकते हैं। उन्हें भरोसा था कि युवा अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से भारत के भाग्य को बदल सकते हैं। युवाओं के लिए उनका संदेश था, मैं चाहता हूं कि लोहे की मांसपेशियां और स्टील की नसें हों, जिसके अंदर वैसा ही दिमाग रहता है जिससे वज्र बनता है। इस तरह के संदेशों के माध्यम से उन्होंने युवाओं में बुनियादी मूल्यों को स्थापित करने की कोशिश की। हिंदू धर्म में तब बहुत बुराइयां थीं। कथनी और करनी में भारी भेद था, विसंगतियां थीं। हिंदू धर्म की वर्णव्यवस्था में विवेकानंद चौथे वर्ण में आते थे, वे कायस्थ जाति के थे, जो तथाकथित उच्च वर्ण वालों के अत्याचारों से त्रस्त थे। इसकी व्यापक चर्चा और इसका विरोध विवेकानंद ने अपने वक्तव्यों में किया है लेकिन हिंदू धर्म के ध्वजाधारी कभी उसकी चर्चा नहीं करते। विवेकानंद पर गर्व का पाखंड किया जाता है कि उन्होंने शिकागो धर्म संसद में हिंदू धर्म का गुणगान करके हिंदू धर्म को वैश्विक प्रतिष्टा दिलाई। विश्व धर्म संसद 11 सितंबर 1893 को हुई अमेरिकी नगर शिकागो में। जबकि हिंदू धर्म के तथाकथित ठेकेदारों ने विवेकानंद को हिंदू धर्म के प्रतिनिधि के रूप में शिकागो की धर्म संसद में जाने देने की अनुमति नहीं दी थी। बनारस में विवेकानंद को टिकने नहीं दिया था पंडितों ने। जबकि आज दक्षिणपंथी हिंसक हिंदू गिरोह विवेकानंद पर गर्व करने का नाटक करता है। भाजपा, आरएसएस विवेकानंद के बहाने अपनी सांप्रदायिक, फासिस्ट राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली भारत सरकार ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
1869 विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और शिक्षा शास्त्री भारत रत्न भगवान दास का जन्म वाराणसी में हुआ।
1866 लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी की स्थापना हुई।
1876 जैक लंडन के नाम से दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी कथाकार जॉन ग्रिफिथ चानी का जन्म सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में हुआ। वे प्रभावशाली अमेरिकी उपन्यासकार, पत्रकार मानव अधिकार कार्यकर्ता. और व्यावसायिक कथा साहित्य और अमेरिकी पत्रिकाओं के अग्रणी अमेरिकी लेखकों में से एक हुए और अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बने। लेखन से लंडन बड़ी संपत्ति अर्जित की। वह उस शैली के भी प्रर्वतक थे जो बाद में विज्ञान कथा के रूप में जानी गई। उन्होंने धर्म, सरकारों और पूंजीपतियों की जनविरोधी चालबाजियों, क्रूरताओं, शोषण तथा दमन का चित्रण अपने कथा साहित्य में किया है। आप उनका उपन्यास आयरन हील पढ़कर देखिए।
1889 अहमदिया मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु मिर्जा बशीर उद्दीन मोहम्मद अहमद का जन्म हुआ।
1895 भारत के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ, बायोकैमिस्ट, कैंसर के उपचार में अहम योगदान देने वाले येलप्रगाड़ा सुब्बाराव का जन्म भीमावरम में हुआ। इसी दिन इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक इंटरेस्ट अथवा नेचुरल ब्यूटी की स्थापना की गई।
1899 ऑल्टेन, सोलोथर्न, स्विटजरलैंड में पॉल हरमन मुलर यानी पॉली म्यूलर का जन्म हुआ। पॉल हरमन मुलर विख्यात स्विस रसायनज्ञ हुए जिन्हें 1939 में कीटनाशक गुणों की खोज, मलेरिया और पीत ज्वर जैसी वेक्टर बीमारियों के नियंत्रण में डीडीटी के उपयोग के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 1948 का नोबेल पुरस्कार मिला था। 1899 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद के गोहना गाव में हुआ।
1901 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ।
1908 पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1911 यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस कॉलेज ऑफ लॉ की औपचारिक रूप से स्थापना हुई। पहले छात्र के रूप में इसमें फिलीपीन के तीन भावी राष्ट्रपतियों ने प्रवेश लिया।
1916 पॉल रॉक्स, ऑरेंज फ्री स्टेट, दक्षिण अफ्रीका में पीटर विलेम बोथा का जन्म हुआ। पीडब्ल्यू बोथा के नाम से विश्व चर्चित दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ और प्रधानमंत्री, कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष रहे।
1917 प्रसिद्ध भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म जबलपुर शहर में हुआ।
1918 प्रख्यात हिदी फिल्म निर्माता-निर्देशक, गायक और संगीतकार सी. रामचंद्र यानी रामचंद्र नरहर चितालकर का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ।
1921 जाने माने भारतीय उद्योगपति और कारोबारी बसंत कुमार बिरला का जन्म कोलकाता में हुआ।
1931 प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फराज का जन्म कोहाट, पाकिस्तान में हुआ।
1932 हैटी कैरावे यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं।
1934 भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1936 जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी के नेता और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद का जन्म बिजबेहाड़ा में हुआ।
1940 कर्नाटक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता, मुख्यमंत्री रहे वीरप्पा मोइली का जन्म हुआ।
1941 भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ।
1948 महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया। 12 जनवरी की शाम को दिए अपने आखिरी भाषण में गांधीजी ने कहा था कि सांप्रदायिक दंगों में बर्बादी देखने से बेहतर मौत को गले लगा लेना है। 1947 में देश के विभाजन के बाद देश भर में सांप्रदायिक दंगे होने लगे। हिंदू, मुस्लिम और सिख एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इन दंगों ने गांधीजी को झकझोर कर रख दिया। देश में दंगे रोकने के लिए उन्होंने 13 जनवरी से अनशन पर जाने का फैसला लिया। 5 दिन बाद गांधीजी की शर्त मान ली गई और देश में शांति लाने की पूरी कोशिश की गई। 30 जनवरी 1948 को जब गांधीजी बिरला हाउस में प्रार्थना करने जा रहे थे, तभी आरएसएस से संबद्ध विनायक दामोदर सावरकर के शिष्य नाथूराम गोडसे ने गांधी पर तीन गोलियां दाग कर उनकी हत्या कर दी।
1950 संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1952 इंग्लैंड के प्रसिद्ध अंग्रेजी पत्रकार और डेली मेल के स्तंभकार स्टीफन ग्लोवर का जन्म हुआ। ग्लोवर ने 1986 में एंड्रियास व्हिटम स्मिथ और मैथ्यू साइमंड्स के साथ द इंडिपेंडेंट अखबार की सह-स्थापना की। तीनों पहले द डेली टेलीग्राफ में पत्रकार थे और लॉर्ड हार्टवेल के स्वामित्व के अंत में अखबार छोड़ दिया था। 1986 से 1990 के बीच ग्लोवर द इंडिपेंडेंट के विदेश संपादक थे। 1990 में वे द इंडिपेंडेंट ऑन संडे के संस्थापक संपादक बने। 1992 में ग्लोवर ने रिचर्ड इंग्राम्स को साथी पत्रकारों ऑबेरॉन वॉ, अलेक्जेंडर चांसलर और पैट्रिक मार्नहम के साथ द ओल्डी पत्रिका शुरू करने में मदद की। स्टीफन ग्लोवर ने कहा, अगर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते कि आप बचपन में कौन थे और इस बात पर शर्मिंदा नहीं होते कि आप कितने बेवकूफ थे, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आप अभी भी बेवकूफ ही हैं।
1955 बाकू, अजरबैजान में आरिफ सेफुल्ला ओग्लू यूनुसोव का जन्म हुआ। आरिफ यूनुसोव अजरबैजानी लेखक, इतिहासकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वह शांति और लोकतंत्र संस्थान के संघर्ष और प्रवासन विभाग के प्रमुख रहे। आरिफ यूनुसोव अपनी पत्नी लेयला के साथ आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-करबाख संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के समर्थक हैं। सरकार से असहमति के कारण 28 अप्रैल 2014 को आरिफ यूनुसोव और उनकी पत्नी लेयला को आर्मेनिया के लिए जासूसी करने, जबरन वसूली और देशद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया गया था।
1958 मेरठ में अरुण गोविल का जन्म हुआ। दूरदर्शन और हिंदी बाॅलीवुड फिल्मों के अभिनेता गोविल ने दूरदर्शन धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाई। यह भाजपा के साथ हैं और मेरठ से 2024 में लोकसभा सदस्य चुने गए।
1964 भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह विश्व रिकॉर्ड था। इसी दिन 1964 में मुस्लिम देश तंजानिया के एक हिस्से जंजीबार के विद्रोहियों ने क्रांति शुरु की, जंजीबार गणतंत्र की घोषणा की। 12 जनवरी को जंजीवार रिवोल्यूशन डे मनाता है। 1964 में इसी दिन जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी के जाने माने राजनेता, लोकसभा और राज्य सभा सदस्य रहे बिजयंत पंडा का जन्म कटक में हुआ।
1964 जेफ बेजोस के नाम से मशहूर जेफरी प्रेस्टन जोर्गेनसन का जन्म अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में जन्म हुआ। विश्व विख्यात अमेरिकी व्यवसायी, मीडिया मालिक और निवेशक हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेजॅन के संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष और सीईओ हैं। नवंबर 2023 तक लगभग 170 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स और फोर्ब्स दोनों के अनुसार, वह 2017 से 2021 तक सबसे अमीर थे। बेजोस का अपनी पत्नी मेकैंजी से तलाक हुआ तो वह दुनिया का सबसे महंगा तलाक बना जिसमें 25 अरब डालर दिए गये। 1964 इसी दिन जांजीबार में विद्रोहियों ने जांजीबार क्रांति विद्रोह शुरू किया और एक गणतंत्र की घोषणा की।
1966 अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को दक्षिण वियतनाम में तब तक रहना चाहिए जब तक वहां कम्युनिस्ट हमला खत्म नहीं हो जाता।
1967 डॉ. जेम्स बेडफोर्ड भविष्य में फिर से जीवित करने के इरादे से क्रायोनिक रूप से संरक्षित होने वाले पहले व्यक्ति बने। जेम्स हीराम बेडफोर्ड (जन्म 20 अप्रैल 1893, 12 जनवरी 1967) कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर थे, जिन्होंने ऑक्यूपेशनल काउंसलिंग पर कई किताबें लिखीं। वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी मौत के बाद उनके शरीर को क्रायोप्रिजर्व किया गया, और उनका शरीर अभी भी एल्कोर लाइफ एक्सटेंशन फाउंडेशन में सुरक्षित रखा हुआ है, इस उम्मीद में कि कभी विज्ञान इतनी तरक्की कर ले लेगा कि वह मरे हुए शरीर में जान डाल सकेगा। इसके बाद शरीर संरक्षित रखने की होड़ लग गई। अब दर्जनों शरीर सुरक्षित हैं, इस पर लाखों डालर का खर्च आता है।
1972 भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बेटी और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।
1973 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तोता साक्षी तंवर का जन्म अलवर राजस्थान में हुआ।
1976 दुनिया में सर्वाधिक पढ़े गये जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय शास्त्रीय संगीतकार महेश काले का जन्म पुणे में हुआ। 1976 इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 11-1 से वोट देकर यासर अराफात के फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन को सुरक्षा परिषद की बहस में हिस्सा लेने की इजाजत दी (बिना वोटिंग के अधिकार के)।
1979 जानी मानी भारतीय गायिका शिवानी कश्यप का जन्म दिल्ली में हुआ।
1980 फिचबर्ग, मैसाचुसेट्स, अमेरिका मेें अमेरी एमआई मैरी निकोल्सन का जन्म हुआ जो खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, गीतकार और लेखिका हैं। उन्होंने अब तक चार स्टूडियो एल्बम जारी किए हैंरू ऑल आई हैव (2002), टच (2005), क्योंकि आई लव इट (2007), इन लव एंड वॉर (2009)। वह अपने 2005 के एकल 1 थिंग के लिए सर्वाधिक विख्यात हैं।
1985 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में पेशेवर तौर पर इस्सा राय यानी इस्सा राय डियोप का जन्म हुआ। इस्सा लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता और परोपकारी है।
1986 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम में बिल नेल्सन पेलोड विशेषज्ञ के रूप में मिशन एसटीएस-61-सी पर कोलंबिया के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए।
1988 प्रसिद्ध इतालवी रेसिंग ड्राइवर पिएरो तारुफी का निधन हुआ। पिएरो तारुफी ने 1950 से 1956 तक फॉर्मूला वन में दौड़ लगाई, 1952 स्विस ग्रांड प्रिक्स जीता और 1952 वर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। पिएरो तारुफी की सबसे उल्लेखनीय मोटरस्पोर्ट्स जीत 1957 मिल मिग्लिया थी, जो क्रॉस-कंट्री स्पोर्ट्स कार रेस की अंतिम दौड़ थी।
1990 रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया। अजरबैजान के बाकू में अर्मेनियाई नागरिक आबादी के खिलाफ सात दिवसीय सरकारी नरसंहार शुरू हुआ, जिसके दौरान हजारों अर्मेनियाई लोगों को पीटा, प्रताड़ित किया गया, हत्या कर दी गई और बहुतों को शहर छोड़ने को मजबूर किया गया।
1991 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड माॅडल, फिल्म अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल का जन्म हुआ। इसी दिन 1991 में अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी। इसी दिन 1991 में ब्रॉमली, यूनाइटेड किंगडम में विक्टोरिया लुईस लोट का जन्म हुआ। जिन्हें पेशेवर रूप से पिक्सी लोट के नाम से जाना जाता है। पिक्सी लोट बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय अंग्रेजी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। उनका पहला स्टूडियो एल्बम, टर्न इट अप, यूके एल्बम चार्ट पर छठे नंबर पर पहुंचा और इसकी 1.5 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं।
1992 भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ।
1993 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल मिथिला पालकर का जन्म मुंबई में हुआ।
1997 टाइगर वुड्स ने मर्सिडीज चैंपियनशिप जीती। 1997 में इसी दिन चार्ल्स ब्रेंटन हगिन्स, कनाडाई-अमेरिकी चिकित्सक और शरीर विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ।
1998 यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 डाउनटाउन डिज्नी कैलिफोर्निया के अनाहेम में डिज्नीलैंड रिजॉर्ट के हिस्से के तौर पर लोगों के लिए खुला। 2001 में इसी दिन भारत ने इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार किया। नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात की गईं। 2001 में इसी दिन पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, इलैक्ट्रानिक, इलैक्ट्रिक उपकरणों की निर्माता कंपनी हेवलेट-पैकार्ड के सहसंस्थापक और अमेरिकी इंजीनियर विलियम रेडिंगटन हेवलेट का निधन हुआ।
2002 कीव, यूक्रेन में ईवा लिस का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध जर्मन पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिस 17 अप्रैल 2023 को एकल में करियर की उच्चतम डब्ल्यूटीए रैंकिंग में विश्व नंबर 112 पर पहुंच गई। उसने आईटीएफ महिला सर्किट के टूर्नामेंट में तीन एकल खिताब जीते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की।
2003 भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद संसद की अध्यक्ष बनीं।
2004 दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 बाॅलीवुड सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ। टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से डीप इम्पैक्ट अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अमेरिका के केप केनेवरल स्थित अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।
2006 सऊदी अरब के मीना में हज के आखिरी दिन शैतान को पत्थर मारने की रस्म के वक्त भगदड़ मचने से 362 हाजियों की मौत हुई। 2006 में इसी दिन भारत - चीन ने हाइड्रोकार्बन पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती बाफ्टा के लिए नामांकित हुई।
2008 कोलकाता के एक हिस्से में लगी भीषण आग से ढाई हजार से भी अधिक दुकानें जल कर खाक हुईं। इसी दिन 2008 में विश्व के सबसे बड़े फिल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की नींव रखने वाले मुर्रे दस्ती कोहल का निधन हुआ।
2009 प्रसिद्ध संगीतकार अल्लाह रक्खा यानी एआर रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसी दिन 2009 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयंत कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010 ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु वैज्ञानिक प्रोफेसर मसूद अली मोहम्मदी की एक बम विस्फोट मौत हुई। मसूद अली मोहम्मदी की इस हत्या का शक इस्राइल और अमेरिका पर जताया गया। इसी दिन भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी कानून 1982 में मौत की सजा की धारा जोड़ी गई। इसी दिन कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2012 राष्ट्रपति ट्रैयन बसेस्कु के आर्थिक मितव्ययिता उपायों मतलब कल्याणकारी खर्चों में कटौती के खिलाफ रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में जनता ने जबरदस्त दो दिवसीय प्रदर्शन किया जिसमें लाखों लोग शामिल हुए।
2015 कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2016 तुर्की के वाणिज्यिक नगर इस्तांबुल में ब्लू मस्जिद के पास हुए बम विस्फोट में दस लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। इसी दिन अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय गर्म चाय दिवस आयोजित किया गया। इसे यू.एस.ए. की चाय परिषद ने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित किया। टी काउंसिल आफ यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका की स्थापना 1950 में हुई थी।
2018 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने 100वाँ उपग्रह प्रक्षेपित किया, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2020 फिलीपींस में ताल ज्वालामुखी विस्फोट में 39 लोगों की मौत हो गई और काफी क्षेत्र तबाह हुआ। इसी दिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दिन रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया। 2020 में इसी दिन सर रोजर स्क्रूटन, अंग्रेजी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
2022 रॉनी स्पेक्टर, प्रसिद्ध अमेरिकी गायक का निधन हुआ।
2023 लोकप्रिय अमेरिकी गायिका एवं गीत लेखिका लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हुआ। लिसा मैरी प्रेस्ली गायक और अभिनेता एल्विस प्रेस्ली और अभिनेत्री प्रिसिला प्रेस्ली की इकलौती संतान और अपने दादा और परदादी की मृत्यु के बाद अपने पिता की संपत्ति की एकमात्र उत्तराधिकारी थीं।
2023 भारत के प्रसिद्ध समाजवादी राजनीतिज्ञ, 30वें नागरिक उड्डयन मंत्री और 29वें श्रम मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रहे शरद यादव का गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हुआ।
2024 टाटा मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएम) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात के साणंद1 में अपने नए प्लांट में टाटा बैज वाली पहली कार तैयार की है। यह प्लांट पिछले साल फोर्ड इंडिया से खरीदा गया था। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टीपीईएम के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, साणंद में नई टीपीईएम सुविधा की पहली कार को देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमने 12 महीने की सबसे कम अवधि में कारखाने को सफलतापूर्वक फिर से तैयार किया है, मौजूदा उत्पादों और भविष्य की एक विस्तृत श्रृंखला को समायोजित करने के लिए इसे नए स्तर पर ले गए हैं। अमेरिका की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी ने गुजरात में जमीन ले ली, प्लांट भी लगा लिया लेकिन वह कारखाने को पूरी तरह तैयार कर वाहनों का निर्माण प्रारंभ नहीं कर पाई।
2025 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री लेस्ली चार्ल्सटन और सुप्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता क्लॉड जारमन जूनियर का निधन हुआ।
वर्क हार्डर डे 12 जनवरी - रोजाना के काम से कुछ अतिरिक्त करने, बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के वास्ते प्रयास करने की प्रेरणा का आयोजन है।
इतिहासकार पीछे की ओर देखने वाला एक भविष्यवक्ता है। और, जहां राजनीति या अर्थशास्त्र है, वहां नैतिकता नहीं है। -फ्रेडरिक श्लेगल (विख्यात जर्मन कवि, साहित्यिक आलोचक, दार्शनिक, भाषाशास्त्री और इंडोलॉजिस्ट)
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorkHarderDay #NationalYouthDay #Vivekananda #FriedrichSchlegel #SharadYadav #AmrishPuri #AgathaChristie #JeffBezos #Amazon #DowntownDisney #PragyaJaiswal #StephenGlover #MahatmaGandhi #EdmundBurke #WorldHistoryofJanuary12 #JackLondon #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #PaulHermannMüller #SuryaSen #PixieLott #Peoplesfriend #APBharati #Journalist #MithilaPalkar







0 टिप्पणियाँ