Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा ने चुनाव आयोग को वोट चोरी का हथियार बनाया, यह भारत की अवधारणा के खिलाफ और देशद्रोह है - राहुल गांधी Rahul Gandhi Congress MP Leader of Opposition BJP has used the Election Commission as a weapon to steal votes, this is against the concept of India and is treason



नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी, सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एजेंसियां वोट चोरी, हेराफेरी में संलग्न हैं यह लगभग स्पष्ट है। यह भारत और यहां की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। दुनिया भर में केंद्र की इस काली करतूत की चर्चा हो रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्वाचन आयोग को वोट चोरी करने का हथियार बना रही है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत की जनता ये तीन बहुत जरूरी और सीधे सवाल पूछ रही है। प्रधान न्यायाधीश को निर्वाचन आयोग से संबंधित चयन समिति से क्यों हटाया? 2024 चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग को लगभग पूरी कानूनी सुरक्षा क्यों दी? सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में नष्ट करने की इतनी जल्दबाजी क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि जवाब एक ही है कि निर्वाचन आयोग को वोट चोरी करने का औजार बनाया जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी के कृत्य को अंजाम देकरआइडिया ऑफ इंडिया (भारत की अवधारणा) नष्ट कर रही है।

राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान 2023 के निर्वाचन कानून का उल्लेख करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस कानून में पूर्वव्यापी प्रभाव से संशोधन किया जाएगा तथा चुनाव आयुक्तों को कठघरे में लिया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि 2023 के इस कानून को बदलने की जरूरत है क्योंकि यह निर्वाचन आयुक्तों को यह ताकत देता है कि वे जो चाहें करें। उन्होंने कहा था कि इसकी चयन समिति से प्रधान न्यायाधीश को बाहर रखा गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा-शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 के तहत तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मंत्री शामिल होते हैं।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#HumanRightsDay #InternationalAnimalRightsDay #WorldHistoryofDecember10 #MartinLuther #TeyanaTaylor #IsaacBeeckman #JadunathSarkar #WilliamLloydGarrison #SelmaLagerlöf #NobelPrize #AlfredNobel #LuigiPirandello #Mississippi #EncyclopædiaBritannica #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AshokKumar #IndigoCrisis #RahulGandhi #Votechori

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ