Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, जान्हवी कपूर करण जौहर निर्मित फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में जगह मिली Ishaan Khatter, Vishal Jethwa, and Janhvi Kapoor's film Homebound, produced by Karan Johar, has been selected for the Best International Feature Film category at the Oscars



मुंबई। नीरज घेवान निर्देशित बहुचर्चित फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में जगह मिली है। इस श्रेणी में कुल 15 फिल्मों को चुना गया है जिनमें से पांच को ऑस्कर के लिए नामित अंतिम सूची में जगह मिलेगी। दो ग्रामीण दोस्तों और उनकी आकांक्षाओं पर आधारित इस फिल्म का मई में कान फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिगार्ड खंड में प्रीमियर हुआ था। 21 मई को होमबाउंड रिलीज हुई और काफी चर्चित हुई। होमबाउंड को यूनएन सर्टेन रिगार्ड अवार्ड मिल चुका है।

मालूम हो कि अकादमी अवॉर्ड्स को आमतौर पर ऑस्कर के नाम से जाना जाता है, फिल्मों में कलात्मक और तकनीकी काबिलियत के लिए दिए जाने वाले अवॉर्ड हैं। ये हर साल यूनाइटेड स्टेट्स में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा सिनेमाई उपलब्धियों में बेहतरीन काम को पहचानने के लिए दिए जाते हैं, जिसका आकलन एकेडमी के वोटिंग मेंबर्स करते हैं।

होमबाउंड के निर्माता करण जौहर ने कहा कि वह होमबाउंड की अब तक की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के नामांकन के लिए होमबाउंड का मुकाबला अर्जेंटीना की बेलेन, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, इराक की द प्रेसिडेंट्स केक, जापान की कोकुहो, जॉर्डन की ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू, नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यू, फलस्तीन की पैलेस्टाइन 36, दक्षिण कोरिया की नो अदर चॉइस, स्पेन की सिरात, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लेफ्ट-हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब से मुकाबला है।

करण जौहर ने ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्मों की सूची का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, हम चुनी गई फिल्मों की सूची में हैं। होमबाउंड की टीम को बधाई एक अन्य पोस्ट में जौहर ने कहा कि उन्हें यह व्यक्त करने के लिए शब्द ही नहीं मिल रहे कि वह कितना गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं। नीरज घेवान ने भी जौहर की पोस्ट साझा कर खुशी जताई। होमबाउंड का निर्माण करण जौहर और अदार पूनावाला ने किया है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

होमबाउंड फिल्म पत्रकार बशारत पीर के न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित लेख टेकिंग अमृत होम (एक अन्य शीर्षक ए फ्रेंडशिप, ए पैनडेमिक एंड ए डेथ बिसाइड द हाईवे) से प्रेरित है। हॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार मार्टिन स्कॉर्सेज इस फिल्म से कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। अकादमी ने मंगलवार को 11 अन्य श्रेणियों में चुनी गई फिल्मों की भी घोषणा की। 98वें अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा अगले साल 22 जनवरी को की जाएगी। कुल 24 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। होमबाउंड के निर्माता के तौर पर मुख्य रूप से करण जौहर का नाम आता है। इसके साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट (कोविड वैक्सीन के निर्माता) के मालिक अडार पूनावाला सहित अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और विपिन अग्निहोत्री भी होमबाउंड के निर्माता हैं।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म को छोड़कर सभी श्रेणियों में पांच-पांच नामांकन होंगे, जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में 10 नामांकन होंगे। ऑस्कर समारोह अगले साल 15 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण एबीसी पर तथा दुनिया के 200 से अधिक क्षेत्रों में किया जाएगा।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofDecember17 #InternationalDaytoEndViolenceAgainstSexWorkers #VaibhaviMerchant #RajendranathLahiri #Rahim #Rumi #DorothyLSayers #Vogue #StephenLewis #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Wrightbrothers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ