Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने दी धान की जगह मक्का उगाने की सीख, किसानों को समय से मक्का बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ADM Kaustubh Mishra advised farmers to cultivate maize instead of paddy and instructed officials to ensure timely availability of maize seeds



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 23 दिसबर, 2025 (जि.सू.का.)। किसानो को समय से ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्धता को लेकर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला सभागार में सीड्स प्लांट संचालकों व मक्का खरीद करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कहा कि ग्रीष्मकालिन धान के विकल्प के रूप में ग्रीष्मकालीन मक्के की फसल को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को समय से अच्छी गुणवत्ता व आवश्यकतानुसार बीज उपलब्ध कराना व कृषकों का समय से मक्का फसल की खरीदारी हो यह सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। एडीएम ने किसानो को अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध होगा तो पैदावार भी अधिक होगी। उन्होने कहा कि मक्का बीज की कालाबजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी लायेगी।

एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम, किसान दिवस, कृषक गोष्ठियों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होने कहा कि मक्के की फसल की कटाई के समय मक्का के उत्पाद में अधिक नमी की समस्या के निराकरण के लिए जनपद में ड्रायर की सुविधा उपलब्ध कराये जाने व मक्का की फसल कटाई के प्रयोग में लाये जाने वाले कृषि यंत्रों पर कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जायेगें।

       बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएम यादव, मक्का बीज विक्रय कंपनी-कॉर्टेवा एग्रीसाइंस सीड्स, बायर क्राप साइंस लि., नुजिवीडू एवं एडवांट तथा मक्का उत्पाद क्रय कम्पनी- गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लि. सितारगंज, राकेट इंडिया प्रा.लि. रूद्रपुर, जेजीएन बायो फ्यूल प्रा.लि. सितारगंज, आईजीएल काशीपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

#MuhammadAliJinnah #RamchandraShukla #Tulsidivas #GoodGovernanceDay #Sushasandivas #RahulGandhi #PriyaAnjaliRai #KapilaVatsyayan #BabasahebBhimraoAmbedkar #MalakHifniNasif #Worldhistoryof25december #BrittAllcroft #Sadhana ##Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #IsmailMerchant #CharlieChaplin

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ