सांस्कृतिक इतिहास, साथ ही खुद और दूसरों के अवलोकन से, निम्नलिखित उत्तर मिलता है, अधिकांश लोग चेतना की सामग्री को कृत्रिम रूप से सीमित करके खुद को बचाना सीखते हैं। -पीटर वेसेल जैफे (प्रसिद्ध नॉर्वेजियन दार्शनिक, लेखक, कलाकार, वकील और पर्वतारोही, जन्म 18 दिसंबर 1899 ट्रोम्सो नगर पालिका, नॉर्वे)
1118 जरागोजा शहर को आरागॉन के राजा अल्फोंसो प्रथम ने अल्मोराविद को हराकर जीत लिया। जरागोजा स्पेन में जरागोजा प्रांत और आरागॉन के ऑटोनॉमस समुदाय की राजधानी है। अल्मोराविद राजवंश बर्बर मुस्लिम राजवंश था जिसका केंद्र आज के मोरक्को के इलाके में था।
1133 विख्यात फ्रांसीसी पादरी, भूगोलवेत्ता और धर्मशास्त्री लैवार्डिन के हिल्डेबर्ट का निधन हुआ। हिल्डेबर्ट 1096-97 में ले मैन्स के बिशप थे, फिर वे 1125 से अपनी मृत्यु तक टूर्स के आर्कबिशप रहे।
1271 कुबलाई खान ने चीन में अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा जिससे आधिकारिक तौर पर मंगोलिया और चीन के युआन राजवंश की शुरुआत हुई।
1398 मंगोल शासक और विस्तारवादी तैमूर लंग ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1499 स्पेन में मुसलमानों के जबरन धर्म परिवर्तन के जवाब में अल्पुजर्रास में विद्रोह छिड़ गया।
1552 मोरक्को के प्रसिद्ध लेखक, न्यायाधीश और गणितज्ञ हुए अहमद इब्न अल-कादी का जन्म हुआ।
1622 पुर्तगाली सेनाओं ने आज के अंगोला में म्बुम्बी की लड़ाई में कांगो साम्राज्य पर सैन्य जीत हासिल की।
1642 समुद्री खोजी नाविक तस्मान न्यूजीलैंड की धरती पर उतरा। उसी के नाम पर न्यूजिलैंड के समीपवर्ती समुद्र को तस्मानिया समुद्र भी कहा जाता है।
1645 लाहौर, पाकिस्तान में मुगल शहंशाह नूर उद्दीन मोहम्मद सलीम यानी जहांगीर की बेगम नूरजहाँ का निधन हुआ। 31 मई 1577 कंधार, अफगानिस्तान में जन्मी मिर्जा गियास बैग माता असमत बेगम की इस बच्ची का नाम मेहरुन्निसा था। सत्रह वर्ष की आयु में मेहरुन्निसा का विवाह अलीकुली नाम के एक साहसी ईरानी नवयुवक से हुआ था, जिसे जहाँगीर के राज्य काल के प्रारंभ में शेर अफगान की उपाधि और बर्दवान की जागीर दी गई थी। 1607 ई. में जहाँगीर के दूतों ने शेर अफगान को एक युद्ध में मार डाला। मेहरुन्निसा को पकड़ कर दिल्ली लाया गया और उसे बादशाह के शाही हरम में भेज दिया गया। यहाँ वह मरहूम बादशाह अकबर की विधवा रानी रुकईयाबेगम की परिचारिका बनी। मेहरुन्निसा को जहाँगीर ने सर्वप्रथम नौरोज त्यौहार के अवसर पर देखा और उसके सौन्दर्य पर मुग्ध होकर जहाँगीर ने मई, 1611 ई. में उससे विवाह कर लिया। विवाह के पश्चात् जहाँगीर ने उसे नूरमहल एवं नूरजहाँ की उपाधि प्रदान की। 1613 ई. में नूरजहाँ को पट्टमहिषी या बादशाह बेगम बनाया गय। जहाँगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे। मुराद और दानियाल उनके छोटे भाई थे। मुराद और दानियाल पिता के जीवनकाल में ही निरंतर शराब पीने की वजह से मर चुके थे। जहांगीर का प्रथम विवाह 1585 में मानबाई से हुआ जो आमेर के राजा भगवानदास की पुत्री और राजा मान सिंह की बहन थी। इसके बाद उनका दूसरा विवाह मारवाड़ के राजा उदयसिंह की पुत्री जगतगोसाई से हुआ था।
1655 व्हाइटहॉल कॉन्फ्रेंस इस नतीजे के साथ खत्म हुई कि 1290 के निष्कासन आदेश के बाद यहूदियों को इंग्लैंड में दोबारा आने से रोकने वाला कोई कानून नहीं था।
1756 भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोच्च माने जाने वाले सतनामी समाज के संत गुरु घासीदास का जन्म हुआ।
1777 अक्टूबर में साराटोगा में ब्रिटिश जनरल जॉन बरगॉय पर अमेरिकी विद्रोहियों की विजय के जश्न के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपना पहला थैंक्सगिविंग दिवस 18 दिसंबर को मनाया।
1778 इंग्लिश क्राउन के नाम से मशहूर जोसेफ ग्रेमैल्डी का जन्म हुआ।
1787 न्यू जर्सी अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला तीसरा राज्य बना।
1799 प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833 रूस के राष्ट्रीय गान गॉड सेव द जार (भगवान राजा की रक्षा करें) पहली बार गाया गया।
1839 अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1946 मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म हुआ। इन्होंने डायनासौर पर आधारित जुरासिक पार्क जैसी अनेक विश्व प्रसिद्ध फिल्में बनाईं।
1849 विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली तस्वीर ली। 1849 में इसी दिन मॉन्ट्रियल, कनाडा में हेनरिटा मुइर एडवर्ड्स का जन्म हुआ। हेनरिटा एडवर्ड्स कनाडाई जुझारू महिला अधिकार कार्यकर्ता, लेखिका और सुधारक थीं। हेनरिटा एडवर्ड्स ने कानून के तहत महिलाओं को व्यक्ति के रूप में मान्यता दिलाने और चुनावों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन दिनों महिलाओं को चुनाव में मतदान करने का अधिकार नहीं था। हेनरिटा एडवर्ड्स का कहना था, हम वोट इसलिए नहीं मांगते क्योंकि हम पुरुषों के विरोधी हैं - बिल्कुल नहीं - हम वोट इसलिए नहीं चाहते कि हम पुरुषों के खिलाफ वोट दें, पुरुष हमारे पिता, पति और भाई हैं, उनका सबसे अच्छा हित हमारा ही है। हम वोट इसलिए चाहते हैं ताकि हम उन सभी कामों में उनके हाथों को मजबूत कर सकें जो सही और न्याय के लिए हैं।
1865 अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ। इसी दिन 1865 में अमेरिकी विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।
1867 अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के अंगोला में, एक झील के किनारे रेल के आखिरी कोच पटरी से उतरे 40 फीट नीचे गिरे, आग लग गई, जिससे 49 लोगों की मौत हुई।
1870 सिटवे, बर्मा (अब म्यांमार) में साकी (हेक्टर ह्यू मुनरो) का जन्म हुआ। साकी प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखिका बनीं। उनकी हास्यपूर्ण, शरारती और डरावनी कहानियाँ एडवर्डियन समाज और संस्कृति पर व्यंग्य करती हैं। साकी लिखती हैं, सोचिए कितने बेगुनाह लोगों की जिंदगी दूसरों की जबरदस्त नादानियों से रोशन होती है।
1878 सोवियत संघ को महाशक्ति में बदलने वाले महान रूसी वामपंथी नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ। इसी दिन 1878 अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना। थानी का घराना कतर का शासक परिवार है, जिसकी उत्पत्ति अदनानाइट बानू तमीम जनजाति से हुई है। तमीम बिन हमद अल थानी और उनकी मां मोजा बंट नासिर घराने का नेतृत्व करते हैं। अल थानी परिवार का पता इस्माइल के वंशज मुदर बिन निजार से लगाया जा सकता है। यह जनजाति उशाइगर के नजदी शहर से चली गई और कतर जाने से पहले दक्षिणी नज्द (वर्तमान सऊदी अरब) में गेब्रिन नखलिस्तान में बस गई। अल थानी का घर एक विशाल महल है जो दोहा, कतर में है इसकी स्थापना 1847 में संस्थापक मोहम्मद बिन शाही ने की थी। परिवार और कतर के प्रमुख शेख हमद बिन खलीफा बिन हमद बिन अब्दुल्ला बिन जसीम बिन मोहम्मद अल थानी हैं। थानी परिवार के सदस्यों की कुल संख्या करीब 20 हजार मानी जाती है।
1887 भोजपुरी का शैक्सपियर कहे गये हिंदू धर्म की वर्ण, जाति व्यवस्था के घोर विरोधी विख्यात भोजपुरी कलाकार, कवि, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का छपरा में जन्म हुआ।
1890 न्यूयॉर्क में एडविन हॉवर्ड आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ। एडविन हॉवर्ड आर्मस्ट्रांग जाने माने अमेरिकी रेडियो-फ्रीक्वेंसी इंजीनियर और आविष्कारक थे जिन्होंने एफएम रेडियो और सुपरहेटरोडाइन रिसीवर सिस्टम विकसित किया। एडविन हॉवर्ड आर्मस्ट्रांग ने लिखा है, लोग सच्चाई की जगह शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और फिर उन शब्दों पर बहस करते हैं।
1892 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में प्योत्र इलिच त्चिकोवस्की ने द नटक्रैकर का प्रीमियर प्रदर्शन किया। प्योत्र इलिच त्चिकोवस्की रोमांटिक काल के दौरान प्रमुख रूसी संगीतकार हुए। वह पहले रूसी संगीतकार थे जिनके संगीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्थायी पहचान बनाई। त्चिकोवस्की ने शास्त्रीय संगीत में सर्वाधिक लोकप्रिय संगीत और नाट्य संगीत की रचना की है, जिनमें बैले स्वान लेक और द नटक्रैकर, ओवरचर शामिल है। 1812 में उनका पहला पियानो कॉन्सर्टो, वायलिन कॉन्सर्टो, रोमियो और जूलियट ओवरचर-फैंटेसी, कई सिम्फनी और ओपेरा यूजीन वनगिन इत्यादि हैं।
1898 गैस्टन डी चेसेलौप-लौबत ने जीनटॉड इलेक्ट्रिक कार 63.159 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने पहला आधिकारिक रिकॉर्ड स्थापित किया।
1899 फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये। 1899 में इसी दिन ट्रोम्सो नगर पालिका, नॉर्वे में पीटर वेसेल जैफे का जन्म हुआ। नॉर्वे में पीटर वेसेल जैफे प्रसिद्ध नॉर्वेजियन दार्शनिक, लेखक, कलाकार, वकील और पर्वतारोही बने। नॉर्वे में पीटर वेसेल जैफे को मानव अस्तित्व के बारे में उनके दार्शनिक रूप से निराशावादी और भाग्यवादी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। उनकी दर्शन प्रणाली जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेनहावर से प्रेरित थी, साथ ही एंटीनेटलिज्म के प्रति उनके दृढ़ समर्थन से भी। नॉर्वे में पीटर वेसेल जैफे का एक उद्धरण, मनुष्य अंतिम दुखद प्राणी है, क्योंकि उसने पृथ्वी के बारे में इतना जान लिया है कि उसे एहसास हो गया है कि मानव जाति की उपस्थिति के बिना पृथ्वी बेहतर होगी।
1904 विख्यात अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और छायाकार जॉर्ज स्टीवंस का जन्म हुआ।
1908 मोंटपेलियर, ओहियो में पॉल ऑलमैन सिपल का जन्म हुआ। पॉल ऑलमैन सिपल प्रसिद्ध अमेरिकी अंटार्कटिक खोजकर्ता और भूगोलवेत्ता थे, जिन्होंने छह अंटार्कटिक अभियानों में भाग लिया, जिसमें 1928-1930 और 1933-1935 के दो बायर्ड अभियान शामिल थे, जिसमें पॉल ऑलमैन सिपल ने ईगल स्काउट के रूप में अमेरिका के बॉय स्काउट्स का प्रतिनिधित्व किया था।
1913 विश्व विख्यात जर्मन चाँसलर बिलि ब्रैंड का जन्म हुआ।
1914 ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1916 ग्लासगो, स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम में डगलस एंड्रयू फ्रेजर का जन्म हुआ। डगलस एंड्रयू फ्रेजर प्रसिद्ध स्कॉटिश अमेरिकी श्रमिक संघ नेता और नागरिक अधिकारों के मुखर समर्थक थे। वह 1977 से 1983 तक यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स के अध्यक्ष रहे और कई वर्षों तक वेन स्टेट यूनिवर्सिटी साउथफील्ड, मिशिगन में श्रम संबंधों के सहायक प्रोफेसर रहे। डगलस एंड्रयू फ्रेजर को 1979 में ऋण के लिए अमेरिकी कांग्रेस में भारी पैरवी करके और श्रमिकों को रियायतें देने के लिए राजी करके क्रिसलर को दिवालियापन से बचाने में मदद करने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उन्हें 2006 में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से वाल्टर पी. रेउथर ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड मिला। फ्रेजर आजीवन श्रमिक राजनीति में सक्रिय रहे।
1917 सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 विख्यात अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रुक्स का जन्म हुआ।
1928 विख्यात अहमदिया मुस्लिम धर्मगुरु, अहमदिया समुदाय के वैश्विक प्रमुख मिर्ज़ा ताहिर अहमद का जन्म हुआ।
1935 एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने। इसी दिन ब्रिटिश शासित सीलोन में लंका समा समाज पार्टी का गठन हुआ। लंका समा समाज पार्टी श्रीलंका की प्रमुख ट्रॉट्स्कीवादी राजनीतिक पार्टी है। यह श्रीलंका (उस समय ब्रिटिश सीलोन के नाम से जाना जाता था) की पहली राजनीतिक पार्टी थी, जिसकी स्थापना 1935 में लेस्ली गुणवर्धने, एन. एम. परेरा, कोल्विन आर. डी सिल्वा, फिलिप गुणवर्धने और रॉबर्ट गुणवर्धने ने की थी। पार्टी का नेतृत्व वर्तमान में टिस्सा विथारना कर रहे हैं। पार्टी की स्थापना लेनिनवादी आदर्शों के साथ की गई थी, और इसे समाजवादी लक्ष्यों वाली पार्टी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
1938 विख्यात जर्मन वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु बम का विकास शुरु हुआ।
1941 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1942 भारत के मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का जन्म हुआ।
1944 संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कोरेमात्सु बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका मुकदमे में अपना फैसला दिया जिसमें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट के कार्यकारी आदेश 9066 का समर्थन किया, जिसने लगभग सभी 120,000 जापानी अमेरिकियों को कैद करने का रास्ता साफ कर दिया, इनमें से दो-तिहाई अमेरिकी नागरिक थे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुए और पले-बढ़े थे।
1945 दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1955 भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये हड़प कर लंदन में मौज कर रहे शराब कारोबारी, उद्योगपति और राज्यसभा भाजपा सांसद रहे विजय माल्या का कलकत्ता में जन्म हुआ। इसी दिन इंडिगो एयर लाइन के सह संस्थापक, कारोबारी राहुल भाटिया का कलकत्ता में जन्म हुआ।
1956 जापान ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1960 राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
1963 अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म हुआ। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।
1966 शनि के उपग्रह एपी मैथिल्स की खोज हुई।
1968 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बहुप्रतिभावान ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, बीबीसी शो प्रस्तोता नीना वाडिया का बंबई में जन्म हुआ।
1969 इंगलैंड में मृत्युदंड की सजा समाप्त कर दी गई।
1971 प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन महिला पत्रकार, एंकर, लेखिका, स्तंभकार बर्खा दत्त का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ। 1971 में इसी दिन बार्सिलोना, स्पेन में अरनजाजू इसाबेल मारिया अरांत्क्सा सांचेज विकारियो का जन्म हुआ। अरांत्क्सा सांचेज विकारियो विख्यात स्पेनिश विश्व नंबर 1 डिफेंसिव बेसलाइनर प्रकार की टेनिस खिलाड़ी हैं, जो एकल और युगल दोनों में हैं। उन्होंने 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, चार एकल में, छह महिला युगल में और चार मिश्रित युगल में। उन्होंने स्पेन का प्रतिनिधित्व करते हुए चार ओलंपिक पदक और पांच फेड कप खिताब भी जीते। 1994 में उन्हें वर्ष के लिए इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन का विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया।
1972 विलमिंगटन, डेलावेयर, अमेरिका में नीलिया हंटर बिडेन का निधन हुआ। जो अमेरिकी शिक्षिका और संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बिडेन की पहली पत्नी थीं। 1972 में उनकी एक वर्षीय बेटी नाओमी के साथ एक कार दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो बेटे, ब्यू और हंटर, गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन घटना में बच गए। उनकी मृत्यु उनके पति बिडेन के अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने के छह सप्ताह बाद हुई।
1973 सोवियत सोयुज कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष यात्री वैलेन्टिन लेबेडेव और प्योत्र क्लिमुक द्वारा संचालित सोयुज 13 को सोवियत संघ के बैकोनूर से लॉन्च किया गया। इसी दिन इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना हुई। 9 जुलाई 1908 को हैदराबाद, हैदराबाद राज्य, ब्रिटिश भारत में जन्मे अल्लामा रशीद तुराबी के नाम से मशहूर हुए रजा हुसैन का 18 दिसंबर 1973 को कराची, सिंध, पाकिस्तान में निधन हुआ। वे विख्यात इस्लामी विद्वान, धार्मिक नेता, सार्वजनिक वक्ता, कवि और दार्शनिक हुए। उनका जन्म 908 हैदराबाद, हैदराबाद राज्य, ब्रिटिश भारत में हुआ। अल्लामा रशीद तुराबी ने हैदराबाद, लखनऊ और इलाहाबाद विश्वविद्यलय में पढ़ाई की। 1949 में कायदे आजम मुहम्मद अली जिन्ना के अनुरोध पर पाकिस्तान चले गए और कराची में खरादर, खालिक दीना हॉल और मार्टिन रोड पाकिस्तान क्वार्टर में इमामबाड़ों में शिया मजलिस को संबोधित करना शुरू कर दिया।
1977 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन शो प्रस्तोता, फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, योग, खान-पान एवं यात्रा इत्यादि मामलों की प्रोग्राम निर्मात्री श्रुति सेठ का बंबई में जन्म हुआ।
1980 भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन हुआ। इसी दिन 1980 में सोवियत प्रधानमंत्री एलेक्सी कोजीगिन का निधन हुआ।
1981 रूसी भारी रणनीतिक बमवर्षक टीयू-160 का पहला, दुनिया का सबसे बड़ा लड़ाकू विमान, सबसे बड़ा सुपरसोनिक विमान और सबसे बड़ा वैरिएबल-स्वीप विंग विमान बनाया गया।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रिचा चड्ढा का अमृतसर में जन्म हुआ।
1987 प्रोग्रामर लैरी वॉल ने प्रोग्रामिंग भाषा पर्ल का पहला संस्करण बवउचण्ेवनतबमण्उपेब न्यूजग्रुप के माध्यम से जारी किया। इसी दिन 1987 में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल स्नेहा उल्लाल का जन्म ओमान की राजधानी मस्कट में हुआ।
1988 ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1989 मिस इंटरनेशनल 2005, जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वैशाली देसाई का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
1990 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों के सदस्यों के अधिकारों की सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर एक प्रस्ताव अपनाया। यह दूसरे देशों में काम करने वालों के सामने आने वाली दिक्कतों, उनके परिवारों और अन्य हितधारकों के बीच समस्याओं के समाधान पर सरकारों, संगठनों, नियोक्ताओं बेहतर स्थितियों पर बातचीत, सहयोग के आदान-प्रदान पर है।
1993 पिंक एलिफेंट पिक्चर फिल्म निर्माण कंपनी की मालकिन, जानी मानी खूबसूरत तेलुगू फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री एवं माॅडल निहारिका कोनिडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1995 अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारी संख्या में हथियार गिराए।
1997 भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन समझौता हुआ। 1997 में इसी दिन किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
1999 श्रीलंका के राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु हुई तथा 100 घायल हुए।
2000 जाने-माने फ्रैंच फिल्म अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन हुआ।
2002 हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2004 जाने माने भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे का निधन हुआ।
2005 कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत हुई। इसी दिन 2005 में भूटान नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की। कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।
2006 पाकिस्तान में शौकत सिद्दीकी (जन्म 20 मार्च 1923 लखनऊ, भारत 18 दिसंबर 2006) का इंतकाल हुआ। शौकत सिद्दीकी मशहूर पाकिस्तानी उर्दू कथाकार, लेखक थे।
2007 जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज नामक भारतीय मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2009 डेनमार्क में जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन गैर बाध्यकारी बाइंडिंग कोपेनहेगन समझौते के साथ समाप्त हुआ।
2010 बोलोग्ने-बिलनकोर्ट, फ्रांस में जैकलीन वर्म्स डी रोमिली का निधन हुआ जो प्रसिद्ध फ्रांसीसी भाषाशास्त्री, शास्त्रीय विद्वान और कथा लेखिका थीं। वह कॉलेज डी फ्रांस के लिए नामांकित पहली महिला थीं और 1988 में एकेडेमी फ्रैंकाइज में प्रवेश करने वाली दूसरी महिला थीं। जैकलीन वर्म्स डी रोमिली मुख्य रूप से प्राचीन ग्रीस की संस्कृति एवं भाषा और विशेष रूप से थ्यूसीडाइड्स पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
2011 विख्यात जनकवि, सामाजिक कार्यकर्ता, जाति व्यवस्था विरोधी, आलोचक रामनाथ सिंह यानी अदम गोंडवी का निधन हुआ।
2012 यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने पहली बार ब्रिटिश मंत्रिमंडल की एक बैठक में भाग लिया,, जो उनकी डायमंड जुबली के अवसर का सम्मान है। रानी विक्टोरिया के शासनकाल के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक में ब्रिटिश साम्राज्ञी ने प्रतिभाग किया। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने पहला विश्व अरबी भाषा दिवस आयोजित किया। अरबी भाषा मानवता की सांस्कृतिक विविधता का एक स्तंभ है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, जिसका इस्तेमाल रोजाना 400 मिलियन से ज्यादा लोग करते हैं। विश्व अरबी भाषा दिवस 2012 से हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। यह तारीख 1973 के उस दिन से मेल खाती है जब संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने अरबी को संगठन की छठी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।
2014 सबसे भारी भारतीय रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले कोलियरी को बंद किया गया।
2016 जसा जसा गैबोर का लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में निधन हुआ। वे खूबसूरत, बोल्ड हंगेरियन-अमेरिकी सोशलाइट और अभिनेत्री थीं।
2017 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 30 में से 29 स्वर्ण भारत ने जीते। इसी दिन 2017 में एमट्रैक कैस्केड पैसेंजर ट्रेन 501, वाशिंगटन के ओलंपिया के ड्यूपॉन्ट के पास पटरी से उतर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।
2018 1945 में हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से 10 गुना अधिक शक्ति के साथ बेरिंग सागर के ऊपर एक उल्का विस्फोट हुआ।
2019 तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया। 2019 अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिंदी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। 2019 में इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने पहली बार डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाया।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिज्ञ और मिनेसोटा सीनेट के सदस्य जेरी रेल्फ का निधन हुआ।
2021 लोकप्रिय जापानी अभिनेत्री और गायिका सयाका कांडा का निधन हुआ।
2022 अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप फाइनल जीता, अतिरिक्त समय के बाद 3-3 से ड्रा के बाद पेनल्टी पर खिताब धारक फ्रांस को 4-2 से हराया। इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रविवार को केंद्र सरकार से देश के सैनिकों के लिए कुछ दम और सम्मान दिखाने को कहा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि सीमा पर चीनी आक्रामकता बढ़ रही है, जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार कहती है सब कुछ ठीक है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चीन को सजा देने के बजाय, मोदी सरकार इस पड़ोसी देश से बड़ी मात्रा में आयात की अनुमति देकर बीजिंग को इनाम दे रही है। उन्होंने देशवासियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जवानों के लिए आपके (मोदी सरकार के) मन में कोई सम्मान नहीं है? थोड़ा दम दिखाओ। अगर भारत ने आयात बंद कर दिया तो चीन को औकात पता चल जाएगी।
2024 मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में जॉन मार्सडेन का निधन हुआ। जॉन मार्सडेन प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई लेखक और शिक्षक थे। उन्होंने अपने करियर में 40 से ज्यादा किताबें लिखीं, जिसमें उनका युवा उपन्यास टुमॉरो, व्हेन द वॉर बिगन भी शामिल है, जिससे सात किताबों की एक सीरीज है। मार्सडेन ने टीचर के तौर पर काम करते हुए बच्चों के लिए लिखना शुरू किया, और उनकी पहली किताब, सो मच टू टेल यू, 1987 में पब्लिश हुई। जॉन मार्सडेन ने लिखा है, लोगों के साथ वैसा व्यवहार न करें जैसा आप सोचते हैं कि वे हैं, बल्कि वैसा व्यवहार करें जैसा आप सोचते हैं कि वे बनने में सक्षम हैं। 2024 में इसी दिन मिनियापोलिस, मिनेसोटा में स्लिम डनलप (रॉबर्ट ब्रूस स्लिम डनलप, जन्म 14 अगस्त, 1951) का निधन हुआ। स्लिम डनलप लोकप्रिय अमेरिकी रॉक म्यूजिशियन थे। वह मिनेसोटा के गिटारिस्ट और सिंगर-सॉन्गराइटर थे, जिन्हें 1987 से 1991 तक रिप्लेसमेंट्स बैंड के सदस्य के तौर पर जाना जाता था, जहाँ उन्होंने ओरिजिनल लीड गिटारिस्ट बॉब स्टिन्सन की जगह ली थी। डनलप ने 1990 के दशक के बीच में दो सोलो एल्बम भी रिकॉर्ड किए थे।
2025 रुपया और भारतीय शेयर बाजार लगातार डावांडोल है। सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JohnMarsden #WorldArabicLanguageDay #BarkhaDutt #WorldHistoryofDecember18 #InternationalMigrantsDay #JosephStalin ##Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Saki #VaishaliDesai #RichaChadha







0 टिप्पणियाँ