Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

1 दिसंबर का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों, मशहूर के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of December 1




जब हम उम्मीद करना छोड़ देते हैं, तो जिस चीज से हम डरते हैं, वह जरूर आएगी। अतीत मरा नहीं है, वह बीता हुआ भी नहीं है। -क्रिस्टा वुल्फ (जर्मन उपन्यासकार, निबंधकार निधन 1 दिसंबर 2011 बर्लिन)

217 ईस्वी में 1 दिसंबर को इजराइल में यहूदा हा-नासी का निधन हुआ। यहूदा हा-नासी (यहूदा द प्रिंस) रेबी रब्बी, मिश्नाह के मुख्य संपादक, रोमन-अधिकृत यहूदिया में यहूदी समुदाय के एक प्रमुख नेता थे।

625 ईस्वी में 1 दिसंबर को मदीना, हेजाज, अरब में हसन इब्न अली इब्न अबी तालिब (अरबी में अल-हसान इब्न अली इब्न अबी शालिब) का जन्म हुआ। यह अली और फातिमा के सबसे बड़े बेटे और इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के पोते थे। उन्होंने जनवरी 661 से अगस्त 661 तक कुछ समय के लिए खलीफा के रूप में शासन किया। उन्हें शिया इस्लाम में अली के बाद और उनके भाई हुसैन से पहले दूसरे इमाम के रूप में माना जाता है। 

660 ईस्वी में 1 दिसंबर को नोयोन, नेउस्ट्रिया, फ्रांसिया सेंट एलिगियस एलिगियस (जन्म 11 जून 588) का निधन हुआ। सेंट एलिगियस फ्रैंकिश सुनार, दरबारी और बिशप, नोयोन-टूर्नाई थे। उनके योगदान पर उनके दोस्त ऑडोइन ऑफ रूएन ने लिखी किताब वीटा सैंक्टी एलिगिया में दर्ज किया है।

800 ईस्वी में 1 दिसंबर को वेटिकन में एक परिषद आयोजित की गई, जिसमें शारलेमेन को पोप लियो तृतीय के खिलाफ आरोपों का फैसला करना था। शारलेमेन ने पश्चिमी और मध्य यूरोप के अधिकांश हिस्सों को एकजुट किया, पश्चिम से शासन करने वाले पहले मान्यता प्राप्त सम्राट बने। शारलेमेन के शासनकाल में राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन हुए, जिनका पूरे मध्य युग में यूरोप पर स्थायी प्रभाव पड़ा। उन्होंने चर्च के शासन पर प्रभाव को कम किया।

948 ईस्वी में 1 दिसंबर को जिंगझोउ में गाओ कांगहुई का निधन हुआ। गाओ कांगहुई जिंगनान के शासक थे, जिन्होंने 929 से 948 तक राज किया।

1081 ईस्वी में 1 दिसंबर को पेरिस, फ्रांस लुई छठे का जन्म हुआ। लुई सिक्स्थ 1108 से 1137 तक फ्रैंक्स का राजा था। अपने पिता फिलिप प्रथम की तरह लुई ने शाही सत्ता की संस्थाओं को केंद्रीकृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

1083 पोर्फिरा चैंबर, कॉन्स्टेंटिनोपल के महान महल, बीजान्टिन साम्राज्य में अन्ना कॉमनेन का जन्म हुआ। बीजान्टिन ग्रीक राजकुमारी अन्ना कॉमनेना अलेक्सियाड की लेखिका बनी इसमें उनके अपने पिता बीजान्टिन सम्राट अलेक्सियोस आई कॉमनेनोस के शासनकाल का विवरण है। अलेक्सियाड 11वीं सदी के अंत और 12वीं सदी की शुरुआत के बीजान्टिन इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिक स्रोत है। अन्ना ने अपने समय की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही अपने भाई जॉन द्वितीय कॉमनेनोस को सम्राट के रूप में पदच्युत करने और खुद सिंहासन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

1135 सैंट-डेनिस-एन-लियोंस, नॉरमैंडी, फ्रांस हेनरी प्रथम का निधन हुआ। विलियम द कॉन्करर का चौथा पुत्र हेनरी प्रथम 1100 से 1135 में अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड का राजा, लैटिन और उदार कलाओं में शिक्षा प्राप्त था।

1241 फोगिया, किंगडम ऑफ सिसिली में इसाबेला ऑफ इंग्लैंड का निधन हुआ। इसाबेला प्लांटाजेनेट हाउस की इंग्लिश राजकुमारी, सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय की तीसरी पत्नी, रोमन महारानी, सिसिली, इटली, जर्मनी की रानी थीं।

1335 आधुनिक मंगोलियाई इलखानेट का नौवें शासक कराबाख में अबू सईद बहादुर खान का इंतकाल हुआ। मंगोल साम्राज्य में अजरबैजान, जॉर्जिया, आर्मेनिया, इराक, तुर्की, अफगानिस्तान, पाकिस्तान के क्षेत्र शामिल थे।

1420 इंग्लैंड के हेनरी पांचवें ने अपने ससुर फ्रांस के राजा चार्ल्स छठे के साथ पेरिस में प्रवेश किया।

1455 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य में लोरेंजो घिबर्टी (लोरेंजो डि बार्टोलो) का निधन हुआ। लोरेंजो घिबर्टी  फ्लोरेंस के प्रभावशाली इतालवी पुनर्जागरण मूर्तिकार प्रारंभिक पुनर्जागरणकाल में एक प्रमुख व्यक्ति थे। लोरेंजो घिबर्टी को फ्लोरेंस बैपटिस्टी के कांस्य दरवाजों के दो सेटों के निर्माता के रूप में जाना जाता है, जिन्हें बाद में विख्यात मूर्तिकार माइकल एंजेलो ने स्वर्ग का द्वार कहा था। सुनार और मूर्तिकार के रूप में प्रशिक्षित लोरेंजो घिबर्टी ने धातु में मूर्तिकला के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला की स्थापना की। उनकी कमेंटरी की पुस्तक में कला पर महत्वपूर्ण लेखन शामिल इन्हें प्रारंभिक पुनर्जागरण की एक प्रमुख कृति माना जाता है।

1577 इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने दो दरबारियों क्रिस्टोफर हैटन और थॉमस हेनेज को नाइट की उपाधि दी।

1580 विख्यात फ्रांसीसी खगोलशास्त्री, पुरातनपंथी इतिहासकार, वैज्ञानिकों के साथ वैज्ञानिक जांचों के आयोजक, यूरोप, भूमध्य सागर के आसपास और उत्तरी अफ्रीका में विभिन्न स्थानों के अध्ययन करने वाले निकोलस-क्लाउड फैब्री डी पेइरेस्क का जन्म बेलजेंटियर, फ्रांस में हुआ।

1640 स्पेन का 60 वर्षों तक गुलाम रहने के बाद पुर्तगाल को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1662 डायरी लेखक जॉन एवलिन ने लंदन के सेंट जेम्स पार्क में जमी हुई झील पर स्केटिंग का दृश्य रिकॉर्ड किया, जिसे चार्ल्स द्वितीय और रानी कैथरीन ने देखा।

1699 हिंदुस्तान की मुगलिया सल्तनत ने रफी उद-दर्जत के जन्म की आधिकारिक घोषणा की। बड़े हो कर रफी उद-दर्जत भारत के दसवें मुगल बादशाह बने।

1742 रूस की साम्राज्ञी एलिसाबेथ ने अपने अधिकारियों को रूस से सभी यहूदियों को निकाल बाहर करने के आदेश दिए।

1750 अमेरिका के मैरीलैंड में व्यावसायिक कार्यों के प्रशिक्षण विषयक पाठ्यक्रम वाला अमेरिका का पहला स्कूल खोला गया।

1751 टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनहल्ली में हुआ था। टीपू के मां फकरुन्निसाँ और पिता हैदर अली। टीपू का पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान शहाब था। टीपू के पिता हैदर अली मैसूर साम्राज्य के सैनिक थे और 1761 में मैसूर के शासक बने। टीपू की वीरता देखकर उन्हें उनके पिता ने शेर-ए-मैसूर खिताब से नवाजा। स्वतंत्रता सेनानी और मैसूर के शासक बने। टाइगर ऑफ मैसूर टीपू सुल्तान श्रीरंगपट्टन में 1799 में अंग्रेजों के साथ युद्ध में मारे गये। कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में इन्हें बहुत सम्मान प्राप्त है और इनके जन्म दिन तथा पुण्य तिथि पर तमाम समारोह आयोजित होते हैं।

1761 मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैरी तुसाद का जन्म स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में हुआ। उन्होंने 1835 में मैडम तुसाद संग्रहालय लंदन में स्थापित किया जो मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं और विश्व प्रसिद्ध है। इसकी अन्य शाखाएँ विश्व के प्रमुख शहरों भी हैं। संग्रहालय में सेलेब्रेटीज की मोम की मूर्तियां रखी जाती हैं। भारत से अमिताभ बच्चन सहित अनेक लोगों की मूर्तियां हैं।

1768 पूर्व दास जहाज फ्रेडेंसबोर्ग नॉर्वे में ट्रोमोया के पास डूब गया।

1805 डैन चोखोर, खाम, तिब्बत में 9वें दलाई लामा लुंगटोक ग्यात्सो का जन्म हुआ। लुंगटोक ग्यात्सो अल्प आयु में पहले बीमारियों की वजह से 6 मार्च 1815 को चल बसे।

1821 जुझारू स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और डोमिनिका की आजादी के आंदोलन के अगुआ जोस नुनेज डी कासेरेस ने स्पेन से डोमिनिकन गणराज्य की स्वतंत्रता हासिल की और नए क्षेत्र का नाम स्पेनिश गणराज्य हैती रखा।

1822 पेड्रो प्रथम ब्राजील के पहले सम्राट बने।

1824 संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को कुल निर्वाचक मंडल के वोटों का बहुमत नहीं मिला, इसलिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा को संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के बारहवें संशोधन के अनुसार विजेता का फैसला करने का कार्यभार सौंपा गया।

1825 रूस के निकोलस प्रथम ने अपने बड़े भाई अलेक्जेंडर प्रथम का स्थान लिया। रूस के राजा को जार कहा जाता है।

1828 अर्जेंटीना के जनरल जुआन लावेल ने गवर्नर मैनुएल डोर्रेगो के खिलाफ तख्तापलट किया, इसे डिसमब्रिस्ट क्रांति का आगाज कहा गया।

1834 अमेरिका के गुलामी उन्मूलन अधिनियम 1833 के अनुसार केप कॉलोनी में गुलामी को समाप्त कर दिया गया।

1862 अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने दासता को समाप्त करने की आवश्यकता की पुष्टि की। इससे दस सप्ताह पहले मुक्ति उद्घोषणा में आदेश दिया गया था।

1865 उत्तरी कैरोलिना के रैले में शॉ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। शॉ विश्वविद्यालय दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला अश्वेत विश्वविद्यालय बना। शॉ यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना के रैले में एक प्राइवेट, ऐतिहासिक रूप से ब्लैक यूनिवर्सिटी है। 1 दिसंबर, 1865 को शुरू हुई शॉ यूनिवर्सिटी, दक्षिणी यूनाइटेड स्टेट्स में कोर्स शुरू करने वाली सबसे पुरानी HBCU है। इस स्कूल की शुरुआत गुयोन होटल में फ्रीडमैन की एक थियोलॉजिकल क्लास के बनने से हुई थी।

1874 आइसलैंड के लिए डेनमार्क द्वारा एक संविधान और सीमित गृह नियम बनाये गए।

1878 सरे, यूनाइटेड किंगडम जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म हुआ। जॉर्ज सिडनी थियोसोफिस्ट, फ्रीमेसन, थियोसोफिकल सोसाइटी अड्यार के प्रेसिडेंट और लिबरल कैथोलिक चर्च के बिशप थे। वह विख्यात भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल के पति थे। जॉर्ज सिडनी रुक्मिणी देवी अरुंडेल के सरनेम अरुंडेल को अपने नाम में जोड़ा। जॉर्ज सिडनी अरुंडेल के दो उद्धरण, हमारा काम सिद्धांतों के लिए मजबूती से खड़े रहना है, लेकिन उन लोगों पर कभी हमला नहीं करना है, जिनके जीवन के बारे में हम बहुत कम जानते हैं। और, हममें से हर एक में विजेता और राजा है... सच का जानने वाला... उस जानने वाले को हममें जगाने दो और मन, भावनाओं और शरीर के घोड़ों को उस रास्ते पर चलाने दो जिसे उस राजा ने चुना है। 1878 में इसी दिन राष्ट्रपति रदरफोर्ड बी. हेस ने व्हाइट हाउस में पहला टेलीफोन स्थापित करवाया। 

1883 फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में हेनरी कैडबरी का जन्म हुआ। हेनरी कैडबरी अमेरिकी बाइबिल स्कॉलर, क्वेकर इतिहासकार, लेखक और नॉन-प्रॉफिट एडमिनिस्ट्रेटर बने। हेनरी कैडबरी ने लिखा है, युद्ध का विकल्प कोई कदम न उठाना और कायरता नहीं है यह सद्भावना की जबरदस्त और रचनात्मक शक्ति है।

1885 सतारा, महाराष्ट्र में प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।

1886 प्रसिद्ध क्रांतिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप का जन्म हाथरस में हुआ।

1894 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और राजनीतिज्ञ भीम सेन सच्चर का जन्म पेशावर, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ।

1900 निकारागुआ ने अमेरिका को 5 मिलियन डॉलर में नहर अधिकार बेचे किंतु मार्च 1901 में नहर समझौता विफल हो गया। अमेरिका पर काबिज रहे ब्रिटेन ने संशोधित संधि को अस्वीकार कर दिया।

1903 अनंता सिंह का जन्म चटगांव, बंगाल में हुआ। अनंत लाल सिंह क्रांतिकारी सूर्यसेन के विश्वसनीय साथी थे। अंग्रेजी पुलिस व सेना के चटगांव स्थित शस्त्रागार को सफलता पूर्वक लूटने में अनंत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने ही इस योजना के लिए हथियार जुटाए थे। अनंत सिंह इस ऑपरेशन में पुलिस शस्त्रागार को लूटने हेतु गणेश घोष के प्रमुख सहायक थे ।

1913 हेनरी फोर्ड की कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर ने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पहली बार मूविंग असेंबली लाइन प्रणाली की शुरुआत की।

1931 विख्यात भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म हुआ।

1933 कलकत्ता से ढाका तक विमान सेवा की शुरूआत हुई। तब ढाका बंगाल का हिस्सा था। अब बांग्लादेश की राजधानी है।

1939 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता हेमानंद बिश्वाल का जन्म हुआ।

1942 भाजपा नेता और मिजोरम के राज्यपाल हुए जगदीश मुखी का जन्म हुआ।

1952 मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में एडॉल्फो रूइज कॉरटिन ने पदभार संभाला।

1954 मेधा पाटकर का बंबई में जन्म हुआ। मेधा पाटकर प्रख्यात सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मानवाधिकारवादी, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और अन्याय तथा भेदभाव के शिकार अन्य लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाली विश्व प्रसिद्ध महिला हैं। इसी दिन 1954 में प्रसिद्ध फिल्म चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म हुआ।

1955 अमरीकी राज्य अलबामा में एक काली महिला रोजा पार्क्स को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए खाली करने से इनकार कर दिया था। बस में सीट खाली न होने पर गोरों के लिए काले लोगों को सीट खाली करनी पड़ती थी। इसके बाद बड़ा आंदोलन हुआ, लंबे मुकदमे के बाद कोर्ट ने माना कि कालों के साथ भेदभाव असंवैधानिक है। रोजा पार्क्स प्रतिरोध का प्रतीक बन गईं और उनके सम्मान में 1 दिसंबर को रोजा पार्क्स डे मनाया जाता है। रोजा पार्क्स को सरकार ने ही द फर्स्ट लेडी ऑफ सिविल राइट्स और द मदर ऑफ द फ्रीडम मूवमेंट कहा। रोजा पार्क्स का एक उद्धरण, परिवर्तन लाने के लिए, आपको पहला कदम उठाने से नहीं डरना चाहिए। इसी दिन 1955 में जाने-माने भारतीय गायक उदित नारायण का जन्म हुआ।

1956 क्रेस्टन, आयोवा में जूली एन क्रूज का जन्म हुआ। जूली एन क्रूज बोल्ड, खूबसूरत अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री थीं, जिन्हें 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में संगीतकार एंजेलो बैडलामेंटी और फिल्म निर्देशक डेविड लिंच के साथ उनके सहयोग के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1989 के फ्लोटिंग इनटू द नाइट से शुरू करके चार एल्बम जारी किए।

1958 अमेरिका के शिकागो में लेडी ऑफ एंजल्स स्कूल में आग लगने से 90 बच्चों की मौत हुई।

1959 अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये। 1959 में इसी दिन बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया। इसी दिन आइपीएल के चेन्नई सुपरकिंग से संबद्ध प्रसिद्ध ड्रम वादक और तमाम वाद्य यंत्र बजाने वाले प्रसिद्ध संगीतज्ञ शिवमणि का जन्म चेन्नई में हुआ।

1963 नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1964 भुवनेश्वर, उड़ीसा में जे. बी. एस. हाल्डेन (जॉन बर्डन सैंडरसन हाल्डेन जन्म 5 नवंबर 1892 ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड) का निधन हुआ। जे. बी. एस. हाल्डेन ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक थे। भारतीय नागरिक बने जे. बी. एस. हाल्डेन ने फिजियोलॉजी, जेनेटिक्स, विकासवादी जीवविज्ञान और गणित के क्षेत्र में काम किया। जीवविज्ञान में सांख्यिकी के अभिनव उपयोग के साथ वे नव-डार्विनवाद के संस्थापकों में से एक बने। भारतीय सांख्यिकी संस्थान में अपनी मृत्यु तक कार्यरत रहे। जे. बी. एस. हाल्डेन का एक प्रसिद्ध उद्धरण है, एक साइंटिस्ट के तौर पर मेरा काम नास्तिक है। यानी, जब मैं कोई एक्सपेरिमेंट करता हूँ, तो मैं मान लेता हूँ कि कोई भगवान, फरिश्ता या शैतान उसके रास्ते में दखल नहीं देगा और यह अंदाजा मेरे प्रोफेशनल करियर में मिली सफलता से सही साबित हुआ है। इसलिए अगर मैं दुनिया के मामलों में नास्तिक न होता, तो मैं दिमागी तौर पर बेईमान होता।

1965 भारत ने बीएसएफ के नाम से सुपरिचित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी सीमा सुरक्षा बल की स्थापना की।

1966 न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में कैथरीन लानासा का जन्म हुआ। कैथरीन लानासा बोल्ड, खूबसूरत, बहुप्रतिभावान लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, बैले नर्तकी, कोरियोग्राफर और माडल हैं। 

1971 लुधियाना, पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता और विधायक विजय इंदर सिंगला का जन्म हुआ।

1972 जानी-मानी फैशन डिजाइनर साइना एनसी यानी साइना नैना चुडासमा का जन्म हुआ।

1973 विख्यात भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता सुचेता कृपलानी का निधन हुआ। इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हुई।

1974 वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 की मौत हुई।

1976 अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 1976 में इसी दिन बांग्लादेश में सैन्य जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1977 सर्वप्रथम बच्चों के लिए केबल चैनल द पिनविइल नेटवर्क (बाद में निकेलोडियन) शुरू किया गया। यह अमेरिका के ओहियो राज्य के कोलंबस में शुरु किया विवियन हाॅर्नर ने।

1980 जाने-माने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का जन्म हुआ। 1980 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ के. हनुमंथैय्या का देहांत हुआ।

1985 खूबसूरत, बोल्ड प्रसिद्ध भारतीय गायिका, प्रथम अमेरिकी प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता, भारतीय भाषाओं के साथ तमाम अन्य देशों की भाषाओं में गाने वाली तन्वी शाह का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन हुआ। 1985 में इसी दिन कैनसस सिटी, कैनसस, अमेरिका में जेनेल मोनाए रॉबिन्सन का जन्म हुआ। जेनेल मोनाए रॉबिन्सन बोल्ड, अश्वेत अमेरिकी गायिका, गीतकार, रैपर और अभिनेत्री हैं। उन्हें दस ग्रैमी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुए हैं। जेनेल मोनाए रॉबिन्सन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड और चिल्ड्रन एंड फैमिली एमी अवार्ड की प्राप्तकर्ता हैं।

1987 अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डा. नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 1987 में इसी दिन सेंट पॉल डे वेंस, फ्रांस में जेम्स आर्थर बाल्डविन (जन्म 2 अगस्त 1924 न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जेम्स बाल्डविन चर्चित अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे। जेम्स बाल्डविन ने अपने निबंधों, उपन्यासों, नाटकों और कविताओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की। उनके 1953 के उपन्यास गो टेल इट ऑन द माउंटेन को टाइम पत्रिका ने शीर्ष 100 अंग्रेजी भाषा के उपन्यासों में से एक के रूप में स्थान दिया है। जेम्स बाल्डविन का एक कथन, हर उस चीज को बदला नहीं जा सकता जिसका सामना करना पड़ता है, लेकिन जब तक उसका सामना न किया जाए, तब तक कुछ भी नहीं बदला जा सकता।

1988 पाकिस्तान में आपातकाल हुआ और राष्ट्रपति गुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 1988 में इसी दिन बांग्लादेश में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए। इसी दिन 1988 में एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक्वॉयर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम एक जानलेवा बीमारी है जो एचआईवी से होती है। एचआईवी वायरस इंसान के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है और अन्य रोगों के खिलाफ इसकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। विश्व एड्स दिवस पर सरकारें, स्वास्थ्य अधिकारी, गैर-सरकारी संगठन और दुनिया भर के कई लोग एड्स की रोकथाम, नियंत्रण और इससे जुड़ी जानकारी का प्रसार करते हैं। थॉमस नेटर और सैन फ्रांसिस्को के पूर्व टेलीविजन प्रसारण पत्रकार जेम्स डब्ल्यू बन ने 1 दिसंबर की तारीख का सुझाव यूएनएड्स के निदेशक डॉ. जोनाथन मान के समक्ष अगस्त 1987 में रखा था। मान का विचार संयुक्त राष्ट्र को पसंद आया और 1988 के 1 दिसंबर से विश्व एड्स दिवस मनाए जाने की मंजूरी दे दी गई।

1989 बिगड़ते एड्स संकट को देखते हुए और 1 दिसंबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के दूसरे सालाना वर्ल्ड डे के साथ, न्यूयॉर्क सिटी के विजुअलएड्स ने पहला डे विदाउट आर्ट ऑर्गनाइज किया।

1990 प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का निधन हुआ।

1991 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लियोन जेम्स का जन्म चेन्नई में हुआ।

1992 प्रथम भारतीय युद्धक विमान महिला पायलट भावना कंठ का जन्म बरौनी, दरभंगा में हुआ। इसी दिन दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1997 बिहार में ठाकुरों, अगड़ों के हत्यारे दस्ते रणवीर सेना ने निचली जाति के 63 लोगों की हत्या कर दी। यह बर्बर घटना चर्चित लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के नाम से जानी जाती है। इसी दिन रूस से अलग हो चुके चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

1998 जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन बाल कलाकार तथा माॅडल इशिता पांचाल का जन्म हुआ।

2000 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया। इसी दिन 2000 में विसिट फॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2001 अफगानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्जा हुआ।

2002 ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती। 2002 में इसी दिन 91वें डेविस कप में रूस ने पेरिस में फ्रांस को 3-2 से हराया।

2006 नेपाल ने नये राष्ट्रगान को स्वीकृत किया। पुराने गान की तरह इसमें राजा की अभ्र्यथना और राजा का उल्लेख नहीं था।

2007 चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की झांग जीलिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इसी दिन विख्यात और कुख्यात क्रोएशियाई-अर्जेंटीना युद्ध अपराध के संदिग्ध, व्यापारी, राजनयिक और खुफिया एजेंट इवो रोजनिका का निधन हुआ।

2008 भारत के विख्यात बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर प्रतियोगिता जीती और इसी दिन बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचंद्र झा का देहावसान हुआ।

2011 बर्लिन, जर्मनी में क्रिस्टा वुल्फ (जन्म 18 मार्च 1929, गोरजोव विल्कोपोलस्की, पोलैंड) क्रिस्टा वुल्फ का निधन हुआ। क्रिस्टा वुल्फ विख्यात जर्मन उपन्यासकार और निबंधकार थीं। उन्हें पूर्ववर्ती पूर्वी जर्मनी से उभरने वाली सबसे महत्वपूर्ण लेखिकाओं में से एक माना जाता है। क्रिस्टा वुल्फ का क्रिस्टा टी. (द क्वेस्ट फॉर क्रिस्टा टी., 1968) छपा जिसके बारे में कहा गया, क्रिस्टा टी. एक ऐसी औपन्यासिक रचना थी जो अपने परिवार के पुश्तैनी घर से अलग होने पर थोड़ी बात करते हुए कृ मुख्य रूप से एक महिला के अनुभवों से जुड़ा था जो समाज के दबाव में आकर दूसरों के हिसाब से चलने के लिए मजबूर हो जाती है। द गार्डियन में केट वेब ने क्रिस्टा टी. नॉवेल को वुल्फ का सबसे जरूरी काम कहा और लिखा कि यह एक फेमिनिस्ट क्लासिक बन गया। क्रिस्टा वुल्फ का एक उद्धरण है, युद्धों को रोकने के लिए, लोगों को अपने देश में होने वाले गलत कामों की बुराई करनी चाहिए। युद्ध की तैयारी में टैबू का क्या रोल होता है। शर्मनाक राजों की संख्या लगातार, बिना किसी रोक-टोक के बढ़ती जा रही है। सेंसरशिप के सारे टैबू कितने बेमतलब हो जाते हैं, और जब आपकी जान खतरे में हो, तो उन्हें तोड़ने के नतीजे कितने बेमतलब हो जाते हैं।

2013 क्रोएशिया के 65 प्रतिशत मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान किया।

2015 अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का निधन हुआ।

2018 औलू पुलिस ने फिनलैंड के ओलू में बहुत बड़े बाल यौन शोषण के पहले बड़े आपराधिक नेटवर्क और उसकी गतिविधियों का खुलासा किया।

2019 आर्सेनल महिला 11-1 ब्रिस्टल सिटी महिला ने एफए महिला सुपर लीग मैच में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें आर्सेनल के ग्यारह गोलों में से दस में विवियन मिडेमा शामिल थीं।

2020 अरेसिबो टेलीस्कोप ध्वस्त हो गया। अरेसीबो टेलीस्कोप एक 305 मीटर (1,000 फीट) गोलाकार परावर्तक रेडियो टेलीस्कोप था जो प्यूर्टो रिको के अरेसीबो के पास स्थित अरेसीबो वेधशाला में एक प्राकृतिक सिंकहोल में स्थापित किया गया था। सिग्नल उत्सर्जित करने के लिए एक केबल-माउंट स्टीयरेबल रिसीवर और कई रडार ट्रांसमीटर डिश से 150 मीटर (492 फीट) ऊपर लगाए गए थे। यह नवंबर 1963 में पूरा हुआ, अरेसिबो टेलीस्कोप 53 वर्षों तक दुनिया का सबसे बड़ा एकल-एपर्चर टेलीस्कोप था लेकिन जुलाई 2016 में चीन के गुइझोऊ में पांच-सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप फास्ट ने इसे पीछे नहीं छोड़ दिया।

2022 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और कोच गेलॉर्ड पेरी का निधन हुआ।

2023 दुनिया की नंबर एक इंटरनेट, तकनीकी कंपनी गूगल ने अन्यायपूर्ण लेबर प्रैक्टिस का आरोप लगाने वाले कर्मचारियों के साथ 27 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट किया। कैलिफोर्निया राज्य अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, यह अपनी तरह के सबसे बड़े एग्रीमेंट का रिकॉर्ड है। गलत तरीके से हटाए गये कार्मिकों ने गूगल पर मुकदमा कैलिफोर्निया के निजी अटॉर्नी जनरल अधिनियम के तहत दायर किया गया था। बीते शुक्रवार देर रात जानकारी सामने आई कि 2016 का मुकदमा पिछले सात सालों में टेक इंडस्ट्री में आई कर्मचारी सक्रियता की पहली झलक में से एक था। सेटलमेंट के तहत अधिकांश राशि, जो अदालत की मंजूरी के अधीन है, राज्य को गूगल अदा करेगा जिसमें लगभग 100,000 गूगल कर्मचारियों को लगभग 20 डॉलर से 70 डॉलर प्रत्येक को मिलेगा। संबंधित अधिनियम का उद्देश्य कर्मचारियों को मुआवजा देने के बजाय कंपनियों को दंडित करना है।

2023 फीनिक्स, एरिजोना में सैंड्रा डे ओ’कॉनर (जन्म 26 मार्च, 1930) का निधन हुआ। सैंड्रा डे ओ’कॉनर प्रसिद्ध अमेरिकी वकील, राजनीतिज्ञ और न्यायविद थीं, जिन्होंने 1981 से 2006 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस के रूप में कार्य किया। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा नामित सैंड्रा डे ओ’कॉनर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। उदारवादी रूढ़िवादी, उन्हें एक स्विंग वोट माना जाता था। सुप्रीम कोर्ट में आने से पहले सैंड्रा डे ओ’कॉनर एरिजोना राज्य न्यायाधीश थीं और पहले एरिजोना में एक निर्वाचित विधायक थीं, जो एरिजोना सीनेट में रिपब्लिकन नेता के रूप में राज्य सीनेट की पहली महिला बहुमत नेता के रूप में सेवा कर रही थीं।

2024 जाने माने, वेल्श स्नूकर खिलाड़ी और कोच एवं लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच इयान रेडपाथ का निधन हुआ।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofDecember1 #DayWithoutArt #WorldAIDSDay #RosaParksDay #RosaParks #ChristaWolf #JamesBaldwin #JBSHaldane #MedhaPatkar #GeorgeSydneyArundell #TipuSultan #MarieTussaud #HIV #AIDS #TanviShah #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Unemployment #Food

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ