जो आवाजें नैतिकता से जुड़ी होती हैं, वे और तेज हो जाती हैं क्योंकि वे बहुतों के दिलों की बात करती हैं, बहुतों की जरूरतों को पूरा करती हैं। उन्हें बंदूकों से चुप कराया जा सकता है, लेकिन उन्हें गलत नहीं ठहराया जा सकता। दुनिया में खुले छोड़े गए विचारों को वापस नहीं खींचा जा सकता। -गोविंद पानसरे (सामाजिक कार्यकर्ता, तर्कवादी एवं शिवाजी कौन होता के लेखक, जन्म 26 नवंबर 1933, अहमदनगर, महराष्ट्र)
399 ईस्वी में 26 नवंबर को रोम, इटली, पश्चिमी रोमन साम्राज्य में रोम के बिशप सिरिसियस का निधन हुआ। टैरागोना के बिशप हिमेरियस से विवाद के बाद सिरिसियस ने डायरेक्टा डिक्रीटल जारी किया, जिसमें बपतिस्मा, चर्च अनुशासन और अन्य मामलों के आदेश शामिल थे। उनके सबसे पुरानी पूरी तरह से संरक्षित पोप डिक्रीटल्स हैं। सिरिसियस खुद को पोप कहने वाले रोम के पहले बिशप थे।
783 ईस्वी में 26 नवंबर को द अस्टुरियन रानी एडोसिंडा ने स्वयं शासक बनने के लिए अपने भतीजे को राजा बनने से रोकने के लिए एक मठ में कैद करवा दिया गया। (अस्टुरियस साम्राज्य विसिगोथिक रईस पेलागियस द्वारा स्थापित इबेरियन प्रायद्वीप हिस्पानिया / मौरेगेटस में एक राज्य था। यह विसिगोथिक के उमय्यद विजय के बाद स्थापित पहली ईसाई राजनीतिक इकाई थी।) राजा की मौत के बाद राजा का बेटा पुरुष उत्तराधिकारी होता था, ऐसा न होने पर परिवार का कोई अन्य पुरुष राजा पद का अधिकारी होता था। ऐसी स्थिति में सत्ता अपने पास रखने को रानी ने करीबी अफसरों की मदद से भतीजे को राजा बनने से कैद कर रोक दिया।
975 ईस्वी में 26 नवंबर को कॉनराड ऑफ कॉन्स्टेंस (जर्मन भाषा में कोनराड वॉन कोन्स्टैंज, जन्म लगभग 900 ईस्वी) का निधन हुआ। कॉनराड ऑफ कॉन्स्टेंस कॉन्स्टेंस कैथेड्रल के प्रोवोस्ट और जर्मन बिशप तथा संत थे।
1014 ईस्वी में 26 नवंबर को स्वानेहिल्डे ऑफ सैक्सनी (सुआनेहिल्ड, सुआनहिल्ड, स्वानहिल्ड, श्वानहिल्ड) मीसेन की मार्ग्रेविन थीं ((माइस्सेन का मार्ग्रेवेट पवित्र रोमन साम्राज्य की सीमा पर एक क्षेत्रीय राज्य था, शासनकाल 970-979 और 1000-1014 से पहले)।
1161 चीन के कैशी की लड़ाई में जिन-सोंग युद्धों के दौरान सांग राजवंश के बेड़े ने यांग्त्जी नदी पर जिन राजवंश के जहाजों के साथ नौसैनिक युद्ध किया।
1288 हियान क्यो, कामाकुरा शोगूनेट में गो-दाइगो (गो-दाइगो-टेन्नो) का जन्म हुआ। गो-दाइगो उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार, जापान के 96वें सम्राट बने। कामाकुरा शोगुनेट खत्म कर इंपीरियल हाउस की सत्ता केनमु की स्थापना की।
1346 11 जुलाई 1346 को रेंस में जर्मन राजा चुने जाने के बाद चार्ल्स फोर्थ को 26 नवंबर 1346 को बॉन में कोलोन के बिशप वालराम ने जर्मनी के राजा का ताज पहनाया।
1476 व्लाद इम्पेलर ने स्टीफन द ग्रेट और स्टीफन वी बाथोरी की मदद से बसाराब लैओटा को हराया और तीसरी बार वलाचिया का शासक बना।
1527 पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल प्रथम के साथ समझौता किया।
1688 फ्रांस के राजा लुईस चैदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1778 विख्यात ब्रिटिश यात्री एवं खोजी हवाई द्वीप में कैप्टन जेम्स कुक माउ की यात्रा करने वाले पहले यूरोपीय बने।
1789 कांग्रेस के अनुरोध पर राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन द्वारा घोषित संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय धन्यवाद दिवस मनाया गया। थैंक्स गिविंग डे अमेरिका का प्रमुख राजनीतिक, व्यापारिक त्यौहार है।
1792 चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना में सारा मूर ग्रिमके का जन्म हुआ। सारा मूर ग्रिमके प्रमुख अमेरिकन एबोलिशनिस्ट और फेमिनिस्ट, महिलाओं के वोट देने के अधिकार के आंदोलन की जननी बनीं। साउथ कैरोलिना में एक जाने-माने और अमीर प्लांटर परिवार में जन्मी और पली-बढ़ीं, सारा मूर ग्रिमके 1820 के दशक में अपनी छोटी बहन एंजेलिना की तरह क्वेकर बन गईं। क्वेकर रिलीजियस सोसाइटी ऑफ फ्रेंड्स है, जो एक ईसाई समूह या मत या संप्रदाय है जो अपने शांति और सामाजिक न्याय की वकालत के लिए जाना जाता है। क्वेकर समुदाय बिना किसी औपचारिक रस्म के भगवान के सीधे, व्यक्तिगत अनुभव पर जोर देता है, यह मानते हुए कि हर किसी के पास एक अंदर की रोशनी होती है। सारा मूर ग्रिमके के दो उद्धरण, मैं अपने जेंडर के लिए कोई फेवर नहीं मांगती। मैं अपने भाइयों से बस इतना चाहती हूं कि वे हमारे गले से अपने पैर हटा लें। और, मुझे मर्दों के अधिकारों या औरतों के अधिकारों के बारे में कुछ नहीं पताय मैं सिर्फ ह्यूमन राइट्स को पहचानती हूं।
1805 थॉमस टेलफोर्ड द्वारा डिजाइन और उनकी निगरानी में निर्मित ब्रिटेन में सबसे लंबा जलमार्ग पोंटसीसिल्टे एक्वाडक्ट का आधिकारिक उद्घाटन किया गया।
1842 अमेरिका के इंडियाना के साउथ बेंड में नोट्रेडेम विश्वविद्यालय की स्थापना पवित्र क्रॉस के रोमन कैथोलिक मंडली के सदस्यों द्वारा एक सर्व-पुरुषीकरण के रूप में की गई।
1851 लंदन-पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन शुरू किया गया।
1859 प्रख्यात लेखक चार्ल्स डिकेन्स की ए टेल ऑफ टू सिटीज का अंतिम भाग साहित्यिक पत्रिका ऑल द इयर राउंड में प्रकाशित हुआ।
1863 अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 26 नवंबर को राष्ट्रीय धन्यवाद दिवस घोषित किया, जिसे हर साल नवंबर के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है। 1939 से 1941 तक फ्रैंक्सगिविंग विवाद के बाद, इसे 1942 और उसके बाद के वर्षों में चैथे गुरुवार को मनाया जाने लगा।
1865 लुइस कैरोल की विश्व चर्चित पुस्तक एलिस इन वंडरलैंड अमेरिका में प्रकाशित हुई।
1867 डेट्रॉइट के जेबी सदरलैंड ने प्रथम वातानुकूलित रेल कार पेटेंट कराई।
1876 अंगोला, न्यूयॉर्क में विलिस हैविलैंड कैरियर का जन्म हुआ। विलिस हैविलैंड कैरियर प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर और आविष्कारक बने। विलिस हैविलैंड कैरियर ने मॉडर्न एयर कंडीशनिंग का विकास किया। उन्होंने 1902 में पहली इलेक्ट्रिकल एयर कंडीशनिंग यूनिट अविष्कृत की। 1915 में उन्होंने कैरियर कॉर्पोरेशन की स्थापना की, जो हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग एचवीएसी सिस्टम बनाने और विपणन में स्पेशलाइज्ड कंपनी थी।
1881 प्रख्यात भारतीय लेखक, कवि, भाषाविद और संपादक नाथूराम प्रेमी का जन्म हुआ।
1870 विख्यात न्यायविद, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, कथाकार एवं कवि हरि सिंह गौर का जन्म सागर में हुआ।
1885 पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1890 तुकोजी राव होल्कर तृतीय का माहेश्वर में जन्म हुआ। आगे चलकर होल्कर इंदौर राजशाही के महाराजा बने।
1894 विश्व प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज का 37 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 1904 में इसी दिन पांडिचेरी, भारत में केडी सेठना (कैखोसरु धुंजीभॉय सेठना) का जन्म हुआ। के. डी. सेठना विख्यात भारतीय कवि, विद्वान, लेखक, दार्शनिक और सांस्कृतिक आलोचक बने। केडी सेठना ने 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कीं। उन्हें अपने छद्म नाम केकू से प्रकाशित किया इसके अलावा उन्होंने एक अन्य नाम अमल किरण से कविताएं भी लिखीं।
1909 स्लाटिना, रोमानिया में यूजीन आयोनेस्को का जन्म हुआ। यूजीन आयोनेस्को प्रसिद्ध रोमानियन-फ्रेंच नाटककार बने और 20वीं सदी में फ्रेंच अवांट-गार्डे थिएटर के सबसे बड़ी हस्तियों में एक थे। यूजीन आयोनेस्को ने लिखा है, आइडियोलॉजी हमें अलग करती हैं। सपने और दुख हमें एक साथ लाते हैं।
1914 हरियाणा के प्रमुख राजनेता रणवीर सिंह हुड्डा का जन्म हुआ।
1919 भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म हुआ। इतिहास पर उन्होंने वृहद खोज और लेखन किया। हर किसी को उनकी प्राचीन भारत और आर्य संस्कृति नाम की किताब तो पढ़नी ही चाहिए।
1921 देश में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ। श्वेत क्रांति का मतलब अधिकाधिक पशु दुग्ध उत्पादन। इन्होंने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया। इन्हें मिल्कमेन भी कहा गया।
1923 बाॅलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति का जन्म हुआ।
1926 प्रो यशपाल का जन्म हुआ। प्रो. यशपाल विख्यात वैज्ञानिक और शिक्षाशस्त्री हुए। इन्होंने गरीब, आम आदमी के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए प्रयत्न किये। 1973-1981 तक अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के पहले निदेशक के रूप में अहमदाबाद में प्रो. यशपाल ने आम आदमी के हित के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक उत्कृष्ट संस्था के रूप में इस केंद्र का निर्माण किया। इसी दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, लोकसभा अध्यक्ष रहे रवि का जन्म हुआ। 1926 में इसी दिन अर्नेस्ट बेलफोर्ट बैक्स, अंग्रेजी बैरिस्टर, पत्रकार, दार्शनिक, पुरुषों के अधिकारों के वकील, समाजवादी और इतिहासकार का निधन हुआ।
1932 महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1933 जाने माने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, वामपंथी राजनीज्ञ, तर्कवादी एवं शिवाजी कौन होता शीर्षक बहुचर्चित किताब के लेखक गोविंद पानसरे का जन्म अहमदनगर में हुआ।
1939 ब्राउन्सविले, टेनेसी में टीना टर्नर का जन्म हुआ। टीना टर्नर बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर, एक्ट्रेस और राइटर बनीं। रॉक एन रोल की क्वीन कही गई टर्नर की वोकल पावर, डायनैमिक आवाज और जबरदस्त स्टेज प्रेजेंस ने रॉक म्यूजिक में रेशियल और जेंडर बैरियर को तोड़ने में मदद की। टीना टर्नर पर महात्मा गांधी, रोजा पार्क्स, हेलेन केलर इत्यादि विश्व प्रतिष्ठित हस्तियों के विचारों का प्रभाव पड़ा। टीना टर्नर का एक उद्धरण, हमें समानताएँ ढूंढनी चाहिए। हमारे मतभेद आखिर में ऊपरी हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें मनाया जाए।
1948 विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
1949 डाॅ. भीमराव अंबेडकर लिखित भारत का संविधान अंगीकृत किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए। संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। जो संविधान को हाशिये पर धकेल चुके हैं वही बढ़-चढ़ कर संविधान दिवस पर इवेंटबाजियां करते हैं। हर भारतीय को गंभीरता से संविधान से हो रहे खिलवाड़ का विरोध करते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों को बचाना को प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
1950 कोरियाई युद्ध-चोसिन जलाशय और चोंगचोन नदी की लड़ाइयों के साथ चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल के खिलाफ बड़े पैमाने पर पलटवार किया।
1952 मशहूर उर्दू शायर मुनव्वर राना का जन्म रायबरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ। इन्हें मां नाम की किताब पर साहित्य अकादम पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया।
1954 किशन जी के नाम से मशहूर माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य, आंध्र पदेश के प्रमुख जनअधिकारवादी नेता, पश्चिम बंगाल में नक्सल आंदोलन चलाने वाले मल्लोजुला कोटेश्वर राव का पेड्डपल्ली आंध्र प्रदेश में जन्म हुआ। पश्चिम बंगाल में इस जनपक्षधर नेता की पुलिस ने 24 नवंबर 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी।
1959 मास्को, सोवियत संघ में सर्गेई अलेक्जेंड्रोविच गोलोवकिन का जन्म हुआ जो सोवियत-रूसी सीरियल किलर, बलात्कारी और नेक्रोफाइल था, जिसे 1986 और 1992 के बीच मास्को क्षेत्र में 10 और 16 वर्ष की आयु के 11 लड़कों की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। गोलोवकिन ने अपने गैरेज के तहखाने और मास्को के बाहर के जंगलों में छोटे लड़कों को प्रताड़ित किया, बलात्कार किया और मार डाला। गोलोवकिन मृत्युदंड पर रोक से पहले रूस में फांसी दिए जाने वाले अंतिम व्यक्ति बना।
1961 करन फरीदुन बिलिमोरिया, बैरोन बिलिमोरिया का जन्म हैदराबाद में हुआ। करन फरीदुन बिलिमोरिया ब्रिटेन के अमीर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विख्यात बियर ब्रांड कोबरा के मालिक हैं।
1966 फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
1967 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत हुई।
1974 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और माॅडल, फिल्म निर्माता और टेलीविजन शो प्रस्तोता अर्जुन रामपाल का जन्म जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ।
1977 दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड में प्रसारित इंटरगैलेक्टिक एसोसिएशन के सदर्न टेलीविजन का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए दर्शकों को चेतावनी दी कि बुराई के अपने सभी हथियारों को नष्ट कर देना चाहिए।
1979 जानी मानी खूबसूरत एवं बोल्ड मलयालम फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल संयुक्ता वर्मा का जन्म तिरुवला में हुआ।
1983 हिकरी, उत्तरी कैरोलिना में क्रिस्टोफर ह्यूजेस का जन्म हुआ। क्रिस्टोफर ह्यूजेस प्रसिद्ध अमेरिकी उद्यमी और लेखक हैं, जिन्होंने 2007 तक ऑनलाइन सोशल डायरेक्टरी और सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सह संस्थापक हैं। क्रिस्टोफर ह्यूजेस 2012 से 2016 तक द न्यू रिपब्लिक के प्रकाशक और प्रधान संपादक थे। 1983 में इसी दिन हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की।
1984 खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान मुख्यतः मलयालम सिनेमा की अभिनेत्री, प्रमुख डबिंग कलाकार एवं माॅडल रिया सैरा का जन्म कोट्टायम में हुआ। इसी दिन इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंध पुनः स्थापित किए।
1986 तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक आनंद शंकर का जन्म हुआ।
1988 जस्सी गिल के नाम से मशहूर जाने माने गायक, फिल्म अभिनेता एवं रियलिटी शो प्रस्तोता जसदीप सिंह गिल का जन्म खन्ना में हुआ। इसी दिन जानी-मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री मीरा नंदन का जन्म हुआ।
1989 लखनऊ में जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं बोल्ड माॅडल मीशा घोषल का जन्म हुआ।
1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, रियलिटी शो पर्फोमर तथा टेलीविजन अभिनेत्री अनुप्रिया कपूर का जन्म हुआ।
1992 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1996 मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर अंतरिक्ष में भेजा। 1996 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में आयल फॉर फूड डील प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलंबित किया।
1998 दिल्ली से सटे नौएडा जिसकी फुलफार्म है न्यू ओखला डवलपमेंट ऐरिया में शिवम मालवी गुर्जर का जन्म हुआ। शिवम जाने माने क्रिकेटर हैं। इसी दिन तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया। 1998 में इसी दिन कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुनः देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इसी दिन 1998 में माहे (सेशल्स) में इस्रायल की लीनोर अबार्गिल 1998 की मिस वर्ल्ड चुनी गईं। वे अब अभिनेत्री, लाॅयर, माॅडल और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 1998 में इसी दिन टोनी ब्लेयर आयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये और राजा ज्ञानेंद्र की सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया।
2002 बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत हुई।
2006 गाजा पट्टी में इजरायल और फिलिस्तीनी लड़ाकों के बीच संघर्ष विराम शुरू हुआ। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बासंद इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट के बीच वार्ता हुई।
2008 भारत के मुंबई में पाकिस्तान समर्थित आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया। सरकार के अनुसार आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल हुए।
2008 मुंबई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे की गोली लगने से मौत हुई। 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की मौत आंतकियों की गोली लगने से हुई या पुलिस की, यह स्पष्ट नहीं है। हिंदू चरमपंथियों की गतिविधियों की जांच करने वाले इस अफसर की मौत से साध्वी प्रज्ञा और उनके तमाम आरोपी खुश हुए।
2011 अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो बलों ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के साथ दो पाकिस्तानी सैन्य चुंगियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को तैनात किया। इसी दिन 2011 में नासा ने रोबोटिक मंगल विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया, जो अभी तक मंगल पर भेजा गया सबसे बड़ा रोवर है, जिसका उद्देश्य मंगल ग्रह पर पिछले या वर्तमान जीवन के लिए साक्ष्य खोजना है।
2012 सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत हुई और 15 घायल हुए। 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने एक अंटार्कटिक झील विडा में जीवन पाया जो कई हजारों साल पहले बर्फ की मोटी चादर ने ढक लिया था। इसी दिन 2012 में तथाकथित गांधीवादी अन्ना हजारे के लोकपाल के लिए चलाए गये आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई। केजरीवाल आजकल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।
2014 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और चिंतक तपन राय चैधरी का निधन हुआ।
2018 प्रसिद्ध अमेरिकी एनिमेटर, आवाज अभिनेता और समुद्री विज्ञान शिक्षक स्टीफन हिलेनबर्ग का निधन हुआ और इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा। 2018 में इसी दिन अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हुई।
2019 शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी गठबंधन महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। 2019 में इसी दिन ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ। इसी दिन 2019 में उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित देश अल्बानिया के पश्चिमी हिस्से में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 52 लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हो गए। यह 2019 का दुनिया का सबसे जबरदस्त भूकंप और 99 वर्षों में अल्बानिया आया सबसे घातक भूकंप था।
2021 कोविड-19 महामारी के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एसएआरएस-सीओवी-2 ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान की। इसी दिन 2021 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 26 नवंबर को प्रयागराज में सोरांव विधानसभा के फुलवरिया गोहरी मोहनगंज गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की और परिवार को ढांढस बंधाया। बीते बुधवार - गुरूवार की रात फूलचंद पासी समेत परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रियंका को बताया कि पड़ोस के सामंती गुंडों ने हत्या कर दी थी। 2 एफआईआर कराने के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते गये। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने गुंडों को संरक्षण दिया और खुलकर गुंडों का साथ दिया। प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में गरीबों, दलितों, वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है भाजपा सरकार में लगातार कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस बेलगाम है। योगी सरकार का इकबाल गायब है। उत्तर प्रदेश पुलिस पीड़ितों को न्याय देने के बजाय धन उगाही में ज्याद रूचि रखती है। प्रायः अन्याय करने वाले के साथ खड़ी दिखाई देती है। जिसके फलस्वरूप फुलवरिया गोहरी जैसी घटनांयें घटती हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि यूपी में अपराध खोजने के लिए दूरबीन की जरूरत होती है, जबकि उन्हें दूरबीन नहीं चश्मा लगाने की जरूरत है। उन्होने कहा आज संविधान दिवस है। न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूँ।
2021 नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के अनुसार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब राज्यों के रूप में सामने आए हैं। सूचकांक के अनुसार, बिहार की 51.91 प्रतिशत जनसंख्या गरीब है तो झारखंड में 42.16 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 37.79 प्रतिशत आबादी गरीब है। सूचकांक में मध्य प्रदेश (36.65 प्रतिशत) चैथे स्थान पर है, जबकि मेघालय (32.67 प्रतिशत) पांचवें स्थान पर है। सूचकांक में सबसे नीचे के राज्यों में केरल (0.71 प्रतिशत), गोवा (3.76 प्रतिशत), सिक्किम (3.82 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.89 प्रतिशत) और पंजाब (5.59 प्रतिशत) पूरे देश में सबसे कम गरीब लोगों वाले राज्य हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में, दादरा और नगर हवेली (27.36 प्रतिशत), जम्मू-कश्मीर, और लद्दाख (12.58), दमन एवं दीव (6.82 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (5.97 प्रतिशत) देश के सबसे गरीब केंद्र शासित प्रदेश हैं। पुडुचेरी की 1.72 प्रतिशत आबादी गरीब है। इसके अलावा लक्षद्वीप (1.82 प्रतिशत), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (4.30 प्रतिशत) और दिल्ली (4.79 प्रतिशत) ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बिहार में कुपोषित लोगों की संख्या सबसे अधिक है, जिसके बाद झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का स्थान है।
2021 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज संविधान व संवैधानिक संस्थाएं दोनों कमजोर की जा रही हैं। कहा कि भाजपा के लोग लड़ाने वाले हैं इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया। कहा कि संविधान की रक्षा, देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कहा कि जब देश आजाद हुआ तब यहां सुई तक नहीं बनती थी, कांग्रेस के ही शासनकाल में सुई से लेकर राकेट तक बनाने का काम हुआ है। इसके बावजूद भाजपा के लोग कहते हैं कांग्रेस ने दिया ही क्या है। यह लड़ाने व देश बांटने वाले लोग हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। इसी दिन पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के संविधान बचाओ महाआंदोलन मंच की ओर से लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि कहा कि लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है। हम लोग भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जितने भी एयरपोर्ट हैं सभी घाटे में हैं। सभी एयरलाइंस भी घाटे में चल रहीं हैं। भाजपा सब बेचने पर लगी है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी आपका हक और सम्मान दिलाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि टीवी पर किसान कानून वापस लेने वाले लोगों ने गाड़ी से कुचलकर किसानों की जान ली। विपक्ष के दबाव से तीनों काले कृषि कानून वापस हुए हैं। टीवी पर संबोधन से कानून वापस हुए हैं। समाजवादी लोग किसानों की मदद कर रहे हैं। समाजवादी लोग ही किसान को सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को सम्मान राशि देंगे। इसी दिन संविधान दिवस के मौके पर पूर्व विधायक सावित्री बाई फुले द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंची बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कहा, मायावती ने उस पार्टी को खत्म कर दिया है जिसे कांशीराम जी ने खड़ा किया था। उन्होंने पार्टी को पारिवारिक उद्यम में बदल दिया है और इतने सालों में उन्होंने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। कांशीराम फाउंडेशन की प्रमुख स्वर्ण कौर ने कहा कि परिवार का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। कांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह ने कहा कि वे गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक गए थे और बसपा संस्थापक के साथ मायावती की प्रतिमा को देखकर दुखी थे। उन्होंने कहा, उन्होंने पार्टी में कब्जा किया है और इसे प्राइवेट लिमिटेड फर्म बना दिया है। यूपी चुनाव में हम उसे समर्थन देंगे जो बसपा को हरा सकता है। हम पंजाब में बसपा के खिलाफ भी प्रचार करेंगे, जहां वह अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
2022 पुणे, महाराष्ट्र में विक्रम गोखले (जन्म 14 नवंबर 1945) का निधन हुआ। गोखले प्रसिद्ध भारतीय फिल्म, टेलीविजन और मंच अभिनेता थे, जो मराठी थिएटर, हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। विक्रम गोखले दिग्गज मराठी थिएटर और फिल्म अभिनेता चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। गोखले ने 2010 में मराठी फिल्म आघाट से निर्देशन की शुरुआत की। स्प्रिंट आर्ट्स क्रिएशन द्वारा 2013 में निर्मित उन्होंने अपनी मराठी फिल्म अनुमति के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
2022 मोदी सरकार की धोखाधड़ी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के किसानों ने 26 नवंबर को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून और अन्य वादों की याद दिलाते हुए देशभर में राजभवनों तक मेगा पदयात्रा का आयोजन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 25 राज्यों की राजधानियों, 300 से ज्यादा जिला मुख्यालयों और कई तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। अनुमान है कि पूरे भारत में तीन हजार से अधिक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। मजदूर, किसान, जन वरोधी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राजभवन चलो के आह्वान के साथ लगभग 50 लाख से अधिक किसान सड़कों पर उतरे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, जयपुर और कई अन्य राज्यों की राजधानियों में किसानों का जमावड़ा देखा गया।
2023 संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में दुनिया 26 नवंबर को विश्व सतत परिवहन दिवस मनाती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प ए/आरईएस/77/286 मई 2023 के माध्यम से सुरक्षित, लागत प्रभावी, सुलभ और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परिवहन प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका की पहचान और इस बावत हर संभव उपाय करने के लिए 26 नवंबर को विश्व सतत परिवहन दिवस के रूप में नामित किया। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों और नागरिक समाज को चिह्नित और अपनी भूमिका अदा करने के लिए आमंत्रित करता है।
2024 सांता मोनिका, कैलिफोर्निया में जेम्स अब्राहम्स (जेम्स स्टीवन अब्राहम्स, जन्म 10 मई 1944 शोरवुड, विस्कॉन्सिन) का निधन हुआ। जेम्स अब्राहम्स प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और लेखक थे, डेविड और जेरी जकर के साथ।
26 नवंबर 2025 बुधवार 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका को आगे बढ़ाते हुए सुनियोजित तरीके से संविधान के सिद्धांतों, प्रावधानों और प्रक्रियाओं को कमजोर कर रहे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह संविधान पर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़े रहेंगे। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। वादा यह कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
26 नवंबर विशेष - संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को के अनुसार वर्ल्ड ओलिव ट्री डे यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के 40वें सेशन में 2019 में विश्व जैतून पेड़ दिवस घोषित किया गया था और यह हर साल 26 नवंबर को होता है। जैतून का पेड़, खासकर जैतून की टहनी, मर्दों और औरतों के मन में एक अहम जगह रखती है। पुराने समय से, यह शांति, समझदारी और मेलजोल का प्रतीक रहा है और इसलिए यह न सिर्फ उन देशों के लिए जरूरी है जहाँ ये शानदार पेड़ उगते हैं, बल्कि दुनिया भर के लोगों और समुदायों के लिए भी जरूरी है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofNovember26 #WorldOliveTreeDay #WorldSustainableTransportDay #Constitutionday #ConstitutionofIndia #WorldOliveTreeDay #HemantKarkare #VikramGokhale #BRAmbedkar #GovindPansare #EugeneIonesco #SarahMooreGrimké #Plato #Socrates #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AnupriyaKapoor #RiyaSaira






0 टिप्पणियाँ