Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

17 नवंबर का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं और मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of November 17



यह दुनिया एक नाट्यशाला है और मनुष्य एक भूमिका निभाता है और उसका पारिश्रमिक पाता है। -जोस्ट वैन डेन वोंडेल (डच नाटककार, कवि, साहित्यिक अनुवादक और लेखक, जन्म 17 नवंबर 1587 कोलोन, जर्मनी)

9 ईस्वी में 17 नवंबर को फलाक्रिन में वेस्पासियन का जन्म हुआ। वेस्पासियन 69 से 79 तक रोमन सम्राट रहे। उन्होंने फ्लेवियन राजवंश की स्थापना की जिसने 27 वर्षों तक साम्राज्य पर शासन किया। उनके वित्तीय सुधारों और साम्राज्य के एकीकरण ने राजनीतिक स्थिरता और एक विशाल रोमन निर्माण कार्यों को योजना और गति दी।

375 ईस्वी में 17 नवंबर को रोमन साम्राज्य के पश्चिमी आधे हिस्से के 364 से 375 तक सम्राट रहे ब्रिगेटियो वैलेंटाइनियन प्रथम का निधन हुआ।,ब्रिगेटियो वैलेंटाइनियन प्रथम उसका भाई वालेंस पूर्व रोमन साम्राज्य का शासक था।

887 ईस्वी में 17 नवंबर को फ्रैंकफर्ट की एक सभा में फ्रैंकिश प्रभावशाली लोगों की समिति ने सम्राट चार्ल्स द फैट को अपदस्थ कर दिया। इसके बाद नवंबर के अंत में उनके भतीजे, कैरिंथिया के अर्नुल्फ ने खुद को पूर्वी फ्रैंकिश साम्राज्य का राजा घोषित कर दिया।

1019 ईस्वी में 17 नवंबर को गुआंगशान काउंटी, गुआंग प्रांत, सोंग राजवंश, चीन में सिमा गुआंग (शिष्टाचार नाम जुंशी) का जन्म हुआ। सिमा गुआंग अपने समय के प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार, राजनीतिज्ञ और लेखक थे। 

1183 जेनपेई युद्ध के दौरान मिजुशिमा की लड़ाई जापानी तट पर हुई, जहां मिनामोटो नो योशिनाका की आक्रमण सेना को ताइरा कबीले ने घेराबंदी कर हरा दिया।

1278 इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी दे दी गई।

1405 शरीफ उल-हाशिम ने सुलु सल्तनत की स्थापना की। सुलु की सल्तनत (कसुल्तानन सिन सुग, कसुल्तानन एनजी सुलु) सुन्नी मुस्लिम राज्य था। वर्तमान में यह क्षेत्र सुलु द्वीपसमूह, जाम्बोआंगा शहर के तटीय क्षेत्रों और पलावन के कुछ हिस्सों फिलीपींस, उत्तर-पूर्वी बोर्नियो में वर्तमान सबा और उत्तरी कालीमंतन के कुछ हिस्सों के साथ। जाम्बोआंगा शहर मूल सुबानोन भाषा में जाम्बंगन, फिलीपींस के जाम्बोआंगा प्रायद्वीप क्षेत्र में एक प्रथम श्रेणी का अत्यधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित, सुंदर, सुविधाजनक शहर है। 2020 की जनगणना के अनुसार, इसकी जनसंख्या 977,234 है।

1494 फ्लोरेंस, इटली पिको डेला मिरांडोला (जियोवानी पिको देई कोंटी डेला मिरांडोला ए डेला कॉनकॉर्डिया, जन्म 24 फरवरी 1463, मिरांडोला, इटली) इतालवी पुनर्जागरणकालीन कुलीन और दार्शनिक थे। पिको डेला मिरांडोला ने लिखा है, किसी पवित्र महत्वाकांक्षा को अपनी आत्मा पर हावी होने दें, ताकि साधारणता से असंतुष्ट होकर, हम उत्सुकता से सर्वोच्च चीजों की इच्छा करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से परिश्रम करें, क्योंकि हम चाहें तो ऐसा कर सकते हैं।

1511 इंग्लैंड के हेनरी अष्टम ने आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय के साथ वेस्टमिंस्टर की संधि की जिसमें फ्रांसीसियों के खिलाफ पारस्परिक सहयोग - सहायता की व्यवस्था की गई।

1525 मुगल शासक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर नें सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया।

1587 कोलोन, जर्मनी में जोस्ट वैन डेन वोंडेल का जन्म हुआ। वोंडेल प्रसिद्ध डच नाटककार, कवि, साहित्यिक अनुवादक और लेखक बने उन्हें आम तौर पर डच भाषा के इतिहास में सबसे महान लेखक के साथ-साथ विश्व साहित्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। प्रेम को खिलना ही होगा। जोस्ट वैन डेन वोंडेल ने लिखा है, प्रेम से ही पेड़ और झाड़ियाँ उगेंगी।

1558 महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की महारानी बनीं। 1558 इंग्लैंड की रानी मैरी प्रथम की मृत्यु हो गई और उनकी सौतेली बहन एलिजाबेथ प्रथम ने उनका स्थान लिया। इसे एलिजाबेथ युग की शुरुआत कहा गया।

1810 स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह एंग्लो-स्वीडिश युद्ध सन 1810 से 1812 तक चला।

1811 चिली के संस्थापक जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जुुंटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।

1831 इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया, अमेरिका से अलग हुए।

1839 इतालवी संगीतज्ञ, गायक ग्यूसेप का पहला ओपेरा ओबेरटो, कॉन्टे डी सैन बोनिफेसियो पहली बार मिलान में टीट्रो अला स्काला में प्रदर्शित किया गया।

1855 खोजी, यात्री डेविड लिविंगस्टोन दुनिया का सबसे बड़ा झरना, विक्टोरिया फॉल्स देखने वाला पहला यूरोपीय बना। यह स्थान अब जाम्बिया-जिम्बाब्वे सीमा है।

1856 अमेरिकन ओल्ड वेस्ट वर्तमान दक्षिणी एरिजोना में सोनोइता नदी पर, गैड्सडेन खरीद में अर्जित नई भूमि को नियंत्रित करने में मदद करने को संयुक्त राज्य सेना ने फोर्ट बुकानन की स्थापना की।

1869 इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1869 में इसी दिन दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ती है।

1878 इटली के राजा अम्बर्टो प्रथम पर अराजकतावादी जियोवानी पासानन्टे पहली बार खंजर से हत्या का प्रयास किया। राजा एक हाथ में मामूली चोट के साथ बच गया। प्रधानमंत्री बेनेडेट्टो कैरोली ने हमलावर को रोका, जिससे उसके पैर में चोट लग गई।

1887 गुजरात के जाने माने अमीर, कारोबारी, उद्योगपति, ब्रिटिश पूर्वी अफ्रीका में मेहता ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक नांजी कालीदास मेहता का जन्म हुआ।

1900 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ।

1909 पाकिस्तान के जाने माने लघु कथाकार गुलाम अब्बास का जन्म अमृतसर में हुआ।

1915 स्वतंत्रता सेनानी, गदर पार्टी के सदस्य विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में अंग्रेज सरकार ने फांसी पर लटका दिया।

1916 बीसवीं सदी की प्रमुखतम बाॅलीवुड अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक एवं माॅडल शोभना समर्थ का जन्म बंबई में हुआ।

1917 विश्व विख्यात फ्रांसीसी मूर्तिकार अगस्त रोडिन का म्यूडन में 77 साल की उम्र में निधन हुआ।

1920 तुर्की के अखबारों ने देश के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगाया। साथ ही अमेरिकी राहत कार्यकर्ताओं और प्रचारकों को अमेरिका और तुर्की के बीच युद्ध शुरू करने के प्रयास का दोषी ठहराया। इसी दिन बीसवीं सदी के प्रमुखतम, बहुत लोकप्रिय तमिल सिनेमा के सुपर स्टार अभिनेता जेमिनी गणेशन का जन्म हुआ। इनका वास्तविक नाम रामास्वामी गणेशन है।

1922 अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञानी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म हुआ।

1922 पूर्व तुर्क सुल्तान महमूद छठे को इटली में निर्वासित जीवन बिताने के लिए छोड़ दिया गया।

1928 स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।

1932 ब्रिटिश शासित भारत में संवैधानिक, प्रशासनिक सुधारों के बारे में विचार-विमर्श के लिए तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933 अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1938 विख्यात मराठी नाटककार, फिल्मकार रत्नाकर रामकृष्णा मटकरी का जन्म बंबई में हुआ।

1939 बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता और लोक सभा सदस्य हुकुम देव नारायण यादव का जन्म बिजुली में हुआ। इसी दिन जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की फासीवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चैकोस्लोवाकिया की प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।

1942 अमरीकी फिल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म हुआ।

1950 तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का नाम तेनजिन ग्यात्सो, है। यह 14वें दलाई लामा, पंद्रह साल की उम्र में 1950 में बन गये थे।

1960 जानी-मानी हिंदी उपन्यासकार अल्का सरावगी का जन्म हुआ। उपन्यास कलि कथा वाया बाईपास पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

1961 भारत के चौथे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की अध्यक्ष रहीं चंदा कोचर का जन्म जोधपुर में हुआ।

1965 फिल्म निर्माता बाॅनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के भाई संजय कपूर का जन्म हुआ।

1966 भारत की रीता फारिया पावेल ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत और एशिया की पहली महिला थीं रीता। वह पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं, जो पेशे से डॉक्टर थीं। इसके बाद भारत से 6 विश्व सुंदरी बन चुकी हैं। 23 अगस्त 1943 को मुंबई में जन्मी रीता ने 23 साल की उम्र में यह खिताब हासिल किया था। कुछ दिन भारत में माॅडलिंग करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में डेविड पावेल से विवाह किया और आजकल वे 1990 के दशक में लंबे संघर्ष बाद आजाद हुए ब्रिटिश उपनिवेश आयरलैंड में परिवार के साथ रहती हैं।

1970 सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा। 1970 में इसी दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी को लिखा गया पत्र लंदन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला। इस पत्र में उन्होंने अपने दत्तक पुत्र को अपने पति द्वारा अपनाने और उत्तराधिकारी के रूप में सभी नियमों के पालन का उल्लेख करते हुए डलहौजी से उसे अगले राजा के रूप में मान्यता देने की मांग की लेकिन कहते हैं कि डलहौजी ने उनकी यह मांग नहीं मानी और झांसी राज्य को कंपनी की संपत्ति में शामिल कर लिया। रानी झांसी केवल अपने राज्य को बचाने के निमित्त अंग्रेजों से लड़ीं। उन्होंने झांसी को बचाने के लिए बाजीराव पेश्वा से भी मदद मांगी थी। बाजीराव को भेजे पत्र में लक्ष्मीबाई ने लिखा था, बाजी जात बुंदेल की, राखो बाजी राव ! 1970 में इसी दिन अमेरिकी आविष्कारक डगलस एंगेलबार्ट को पहले कंप्यूटर माउस के लिए पेटेंट मिला।

1972 दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी, बोल्ड, खूबसूरत अभिनेत्री एवं आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री, युवजन श्रमिक रय्यतु कांग्रेस पार्टी की नेता रोजा यानी रोजा सेल्वामनी / आरके रोजा का जन्म हुआ।

1975 विख्यात भारतीय अमेरिकी पहलवान, पहलवानी इवेंट मैनेजर, लेखक डेविड देव कपूर यानी रंजिन सिंह का जन्म हुआ। इसी दिन पंजाब के जालंधर में जट्ट एंड जूलिएट और यार अनमुल्ले जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्मकार अनुराग सिंह का जन्म हुआ।

1981 एस्कॉट, यूनाइटेड किंगडम में सारा हार्डिंग का जन्म हुआ। सारा खूबसूरत, बोल्ड अंग्रेजी गायिका, मॉडल और अभिनेत्री, आईटीवी रियलिटी श्रृंखला पॉपस्टार द राइवल्स की सफलतम ऑडिशन देने वाली, लड़कियों के समूह गर्ल्स अलाउड में चयनित हुईं। इसी दिन खूबसूरत, बोल्ड, मशहूर पाक कला विशेषज्ञ, रेस्तरां संचालक, खान-पान विषयों की सुपरिचित लेखिका, हैल्थ अनलिमिटेड किताब लिखने वाली, टेलीविजन शो प्रस्तोता शिप्रा खन्ना का जन्म शिमला में हुआ।

1982 प्रसिद्ध भारतीय आलराउंडर बल्लेबाज क्रिकेटर युसुफ पठान का जन्म वडोदरा में हुआ।

1988 पाम बीच, फ्लोरिडा में शीला ग्राहम का निधन हुआ। शीला ग्राहम हॉलीवुड के स्वर्ण युग के दौर की ब्रिटिश मूल की राष्ट्रीय स्तर पर सिंडिकेटेड अमेरिकी गपशप स्तंभकार, अभिनेत्री, लंदन में फ्लीट स्ट्रीट शोगर्ल और एक स्वतंत्र लेखिका थीं।

1989 चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेरहमी से कुचला. जिसमें तमाम लोगों की मौत हुई, बहुत से घायल हुए और बहुतों को जेलों में ठूंसा लेकिन फिर विरोध हुआ, सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

1993 अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

1995 जापान के नगर ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।

1997 मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल आफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला करके 60 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलावरों को पुलिस ने मार डाला।

1998 जाने माने भारतीय रेसिंग ड्राइवर महावीर रघुनाथन का जन्म मद्रास में हुआ।

1999 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को - यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक, और कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन ने स्वीकृति दी।

2000 स्लोवेनिया के लॉग पॉड मैंगार्टम में आए विनाशकारी भूस्खलन में सात लोग मारे गए और लाखों इमारतों को नुक्सान पहुंचा। यह स्लोवेनिया में पिछले 100 वर्षों में सबसे भीषण आपदाओं में से एक है।

2002 पेनकेन से लैस एक अपहर्ता ने इजराइल से इस्तांबुल जाने वाले विमान का अपहरण करने का प्रयास किया। यद्यपि घटनाओं के एक मोड़ में उसे पकड़ लिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

2005 प्स ब्ंदजव कमहसप इटली का आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय गान बन गया। लगभग साठ साल बाद यह अस्थायी रूप से इतालवी गणराज्य के जन्म के बाद चुना गया था। 2005 में इसी दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न हुए।

2006 अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2008 जेएस डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। इसी दिन 2008 में हिंदू उग्रपंथियों द्वारा किये गये मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 2008 में इसी दिन भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैंड को 54 रनों से हराया। इसी दिन 2008 में चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंजूरी दी। 2008 में इसी दिन वैम्पायर प्रेम आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर. इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली।

2009 यूनिवर्सिटीफ ईस्ट एंग्लिया में क्लाइमेटिक रिसर्च यूनिट ने पाया कि उनके सर्वर हैक हो गए थे और जलवायु परिवर्तन पर ईमेल और फाइलों को चुरा लिया गया था। 2009 में इसी दिन जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

2011 चीन के शेनझोउ 8 अंतरिक्ष यान, जो किसी भी मानव द्वारा संचालित नहीं किया गया था, ने सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया और तियांगोंग -1 बोरिटल प्रयोगशाला मॉड्यूल के साथ दो बार डॉकिंग के बाद इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में उतरते हुए पृथ्वी पर एक सुरक्षित लैंडिंग की।

2013 नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार, कवि, नाटककार डोरिस लेसिंग का निधन हुआ और इसी दिन रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में करीब 50 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

2012 मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये। इसी दिन 2012 में कार्टूनिस्ट से नेता बने और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ।

2014 प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक पैट्रिक सुप्पेस का निधन हुआ।

2016 सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।

2019 कोविड-19 का पहला ज्ञात मामला 55 वर्षीय एक व्यक्ति से जुड़ा है, जो चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में एक बाजार में पाया गया।

2021 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रकूट पहुंचकर लोगों से मिलीं। उन्होंने कामदगिरी मंदिर की परिक्रमा की और चित्रकूट में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने अपने जनसंवाद प्रोग्राम के तहत लोगों से बातचीत की। कांग्रेस प्रदेश अजय कुमार लल्लू और कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने नाव पर मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं संवाद में प्रतिभाग किया। प्रियंका गांधी के सामने संवाद में शामिल महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की। प्रियंका गांधी ने सबकी बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है, उसे आगे बढ़ाने का क्या मतलब है? मैं आपसे यह बात करने आई हूं कि आप अपना मन बना लीजिए। आप आधी आबादी हैं। आपको हक नहीं मांगना है। राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है। अगर चुनाव में महिलाएं उतरेंगी तो समाज में बड़ा बदलाव आएगा। कोई व्यक्ति या कोई राजनीतिक दल उन्हें रोक नहीं पाएगा। मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी भागीदारी दे रही है. यह शुरुआत है। लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे।

2022 सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जल्द ही डायरेक्ट-टू-मोबाइल’ प्रसारण पर एक प्रायोगिक अध्ययन किया जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा यहां आयोजित बिग पिक्चर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रा ने कहा कि टेलीविजन मीडिया के लिए डायरेक्ट टू मोबाइल प्रसारण अगली बड़ी चीज है, क्योंकि इसमें दर्शकों की संख्या कई गुना बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, देश में लगभग 20 करोड़ घरों में टेलीविजन हैं। भारत में 60 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूजर और 80 करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर हैं। लिहाजा टेलीविजन मीडिया की पहुंच बहुत अधिक होना तय है। चंद्रा ने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जल्द ही डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण पर एक प्रायोगिक अध्ययन किया जाएगा। इसी दिन केंद्र और कई राज्यों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा के अनुसांगी संगठन भारतीय मजदूर संघ बीएमएस ने गुरुवार को दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर अपने गुस्से का इजहार किया। भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण,निगमीकरण और विनिवेशीकरण की मोदी सरकार की नीति के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीएमएस ने अपनी मांगों के संबंध में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपना ज्ञापन भी सौंपा। समाचार एजेंसी इंडिया अब्रोड न्यूज सर्विस से बात करते हुए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय सचिव गिरीश आर्य ने कहा कि संघ मुख्य तौर पर केंद्र सरकार से तीन मांगें कर रहा है। संघ यह चाहता है कि सार्वजनिक एवं सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत बंद किया जाए, रेलवे एवं रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सरकार की प्रोडक्शन यूनिट के निजीकरण को रोका जाए और इन सेक्टर्स में काम करने वाले सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को नियमित किया जाए।

2024 मकोतो ताकाहाशी (जन्म 27 अगस्त 1934) का निधन हुआ। मकोतो ताकाहाशी विख्यात जापानी चित्रकार, चित्रकार और मंगा कलाकार थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofNovember17 #InternationalStudentsDay #WorldPrematurityDay #SarahHarding #SheilahGraham ##Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Uttarakhand #ShobhanaSamarth

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ