Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

12 नवंबर का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1400 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of November 12





607 ईस्वी में 12 नवंबर को रोम, इटली, पूर्वी रोमन साम्राज्य में कैथोलिक चर्च में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, 19 फरवरी 607 से 12 नवंबर को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप रहे पोप बोनिफेस तृतीय का निधन हुआ।

954 ईस्वी में 12 नवंबर को 13 वर्ष की आयु के लोथैयर तृतीय को ऐब्बे आफ सेंट-रेमी में पश्चिमी फ्रैंकिश साम्राज्य के राजा के पद पर आसीन किया गया। राजा लुइस चौथे की मृत्यु के बाद लोथेयर राजा बना।

975 ईस्वी में 12 नवंबर को सेंट गैल के मठ में बेनेडिक्टिन भिक्षु, चिकित्सक, चित्रकार, संगीतकार, कवि के रूप में प्रभावी रूप से सक्रिय रहे नॉटकर फिजिकस का निधन हुआ।

1028 ईस्वी में 12 नवंबर को बीजान्टिन साम्राज्ञी रोमनोस तृतीय अर्गिरोस की पत्नी महारानी जोय ने पदभार ग्रहण किया।

1209 नाइट्स टेम्पलर के 13वें ग्रैंड मास्टर, प्लेसिस-मैस, अंजु, फ्रांस के किले में जन्मे, 1189 में शूरवीर के रूप में तीसरे धर्मयुद्ध में शामिल रहे और फिलिस्तीन में ऑर्डर ऑफ द टेम्पल की स्थापना करने वाले फिलिप डू प्लेसिस का निधन हुआ।

1330 पोसाडा की लड़ाई में वैलाचियन वोइवोडे बसाराब प्रथम ने घात लगाकर हंगरी की सेना को हराया और इस तरह युद्ध खत्म हुआ।

1439 अमेरिका में प्लायमाउथ कालोनी अंग्रेजी संसद द्वारा शामिल किया गया पहला शहर बना।

1781 अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम (अब तमिलनाडु में जिला मुख्यालय) पर कब्जा किया।

1817 तेहरान, ईरान बहाउल्लाह (हुसैन-अली) का जन्म हुआ। बहाउल्लाह ईरानी धार्मिक नेता बने, बहाई धर्म की स्थापना की। कुलीन परिवार में जन्मे बहाउल्लाह को मसीहाई बाबवाद के प्रति समर्पण के कारण निर्वासित कर दिया गया था। 1863 में ओटोमन इराक में उन्होंने पहली बार ईश्वर से प्राप्त होने वाले अपने रहस्योद्घाटन का दावा किया और अपना शेष जीवन ओटोमन साम्राज्य में कारावास में बिताया। उनकी शिक्षाएँ एकता और धार्मिक नवीनीकरण के सिद्धांतों पर केंद्रित थीं, जिनमें नैतिक और आध्यात्मिक प्रगति से लेकर विश्व पर शासन करने तक के विचार थे।

1819 विख्यात ब्रिटिश भाषाविद, संस्कृत अंग्रेजी शब्द कोष, अंग्रेजी संस्कृत कोष इत्यादि कई महत्वपूर्ण ग्रंथों के रचयिता मोनिएर विलियम्स का जन्म बंबई में हुआ।

1835 किंग्स्टन अपॉन हल में विल्बरफोर्स स्मारक का निर्माण पूरा हुआ। विल्बरफोर्स स्मारक अंग्रेज राजनीतिज्ञ और दासता-विरोधी विलियम विल्बरफोर्स के सम्मान में बनाया गया है। इस पत्थर की संरचना में एक डोरिक स्तंभ है जिसके ऊपर विल्बरफोर्स की एक मूर्ति स्थापित है। इस स्मारक का निर्माण 1834 में शुरू हुआ और अगले वर्ष पूरा हुआ। 2011 में इसे ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध संरचना घोषित किया गया।

1840 पेरिस, फ्रांस में फ्राँस्वा ऑगस्टे रेने रोडिन का जन्म हुआ। ऑगस्टे रोडिन विश्व विख्यात फ्रांसीसी मूर्तिकार बने जिन्हें आमतौर पर आधुनिक मूर्तिकला का संस्थापक माना जाता है। उनकी शिक्षा पारंपरिक थी और वे अपने काम के प्रति एक शिल्पकार जैसा दृष्टिकोण रखते थे। रोडिन में मिट्टी से एक जटिल, अशांत और गहरी सतह को आकार देने की अद्वितीय क्षमता थी। ऑगस्टे रोडिन द्वारा निर्मित द थिंकर (ले पेन्सूर), एक कांस्य मूर्ति है जिसमें एक विशाल आकार के नग्न पुरुष की आकृति को दर्शाया गया है, जो एक बड़ी चट्टान पर बैठा है, आगे की ओर झुका हुआ है, उसकी दाहिनी कोहनी उसकी बाईं जांघ पर रखी है, और उसके दाहिने हाथ का पिछला भाग उसकी ठुड्डी को सहारा दे रहा है, जो गहन विचार और मनन की मुद्रा में है। गहन विचार की इस सर्वमान्य अभिव्यक्ति ने इस मूर्ति को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों में से एक बना दिया है। यह सोच का एक प्रतिष्ठित प्रतीक बन गया है मूर्ति के प्रोफाइल चित्र अक्सर दर्शन और चिंतन या आत्मनिरीक्षण की अन्य प्रथाओं को दर्शाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। ऑगस्टे रोडिन का एक उद्धरण, मनुष्य का नग्न रूप इतिहास के किसी विशेष क्षण से संबंधित नहीं है यह शाश्वत है, और सभी युगों के लोग इसे आनंद से देख सकते हैं।

1847 ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1880 परनेर, अहमद नगर, महाराष्ट्र में प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और राजनीतिज्ञ पांडुरंग महादेव बापट का जन्म हुआ।

1889 सेंट पॉल, मिनेसोटा में विलियम रॉय डेविट वालेस का जन्म हुआ। डेविट वालेस ने अपनी पत्नी लीला बेल वालेस के साथ मिलकर रीडर्स डाइजेस्ट की स्थापना की और इसका पहला अंक 1922 में प्रकाशित किया। यह पत्रिका दुनिया भर में लोकप्रिय रही, भारत में रीडर्स डाइजेस्ट अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी और अन्य प्रमुख देशों में उनकी भाषाओं में रीडर्स डाइजेस्ट के संस्करण छपते थे। डेविट वालेस के दो उद्धरण, मैं विचारों के मूल्य में विश्वास करता हूँ, और इस बात में भी कि अंततः वे किसी व्यक्ति को कहीं न कहीं पहुँचा देते हैं। और, मृतक अपने साथ कब्र तक केवल वही ले जाते हैं जो उन्होंने समाज को दिया है।

1892 पुज हेफेलफिंगर एलेघेनी एथलेटिक एसोसिएशन के लिए पहले सफल पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी बने।

1893 अब्दुर रहमान खान ने अफगानिस्तान के अमीरात और ब्रिटिश राज के बीच की सीमा के रूप में डूरंड रेखा को स्वीकार किया।

1896 बंबई में सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली का जन्म हुआ। सालिम अली विख्यात भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी बने। उन्हें भारत के बर्डमैन के रूप में जाना जाता है, सालिम अली भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया। पक्षियों पर लिखी उनकी किताबों ने भारत में पक्षी-विज्ञान के विकास में काफी मदद की है।

1905 नॉर्वे में जनमत संग्रह हुआ। परिणामस्वरूप स्टॉर्टिंग के निर्णय को जनता ने मंजूरी दी, जिसके तहत सरकार को नव स्वतंत्र देश के सिंहासन की पेशकश करने के लिए अधिकृत किया गया।

1915 नजीबाबाद, बिजनौर, यूपी में अख्तर उल ईमान का जन्म हुआ। अख्तर उल ईमान हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध उर्दू शायर और पटकथा लेखक बने। उन्हें 1963 में धर्मपुत्र और 1966 में वक्त के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

1918 ऑस्ट्रिया-हंगरी के विघटन के बाद ऑस्ट्रिया गणतांत्रिक देश बना।

1922 जाइटॉमिर, यूक्रेन में तादेउज बोरोव्स्की का जन्म हुआ। पोलिश लेखक और पत्रकार बने। एडोल्फ हिटलर सरकार में तादेउज बोरोव्स्की को ऑशविट्ज यातना ग्रह में कैद कर दिया गया। ऑशविट्ज के अनुभवों से जुड़ी उनकी युद्धकालीन कविताएँ और कहानियाँ पोलिश साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों के रूप में जानी जाती हैं। तादेउज बोरोव्स्की ने लिखा है, अगर मानवीय अन्याय से इसकी कीमत चुकाई जाए, तो कोई सुंदरता नहीं हो सकती, न ही वह सत्य जो चुपचाप अन्याय को नजरअंदाज कर देता है, न ही वह नैतिक गुण जो उसे क्षमा कर देता है।

1923 राजकुमारी मॉड ऑफ फाइफ ने वेलिंगटन बैरकों, लंदन में कप्तान चार्ल्स अलेक्जेंडर कार्नेगी से विवाह किया। इनका पूरा नाम मॉड एलेक्जेंड्रिया जाॅर्जीना बर्था कार्नेगी हुआ। विकीपीडिया में यह मॉड कार्नेगी, काउंटेस आॅफ साउथेस्क के रूप में दर्ज हैं।

1925 अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927 लियोन ट्रॉट्स्की को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, जिससे जोसेफ स्टालिन सोवियत संघ के निर्विवाद सर्वोच्च नेता हो गये।

1928 एसएस वेस्ट्रिस वर्जीनिया के हैम्पटन रोड्स से लगभग 200 मील (320 किमी) दूर डूब गया, जिससे कम से कम 110 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

1930 भारत में संवैधानिक, प्रशासनिक सुधारों के लिए लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन या राउंडटेबल कांफ्रेंस की शुरुआत हुई इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर रही कांग्रेस कार्यसमिति ने फरवरी 1930 में ही पूर्ण स्वराज्य प्राप्त करने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने का फैसला कर लिया था। जब दांडी मार्च के बाद महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़ा तो ब्रिटिश सरकार सक्रिय हुई और उसने भारत में संवैधानिक सुधारों के लिए राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस या गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए। गोलमेज सम्मेलनों की शुरुआत 12 नवंबर 1930 को हुई और लंदन में यह बातचीत 19 जनवरी 1931 तक चली। इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड ने की और इसमें 89 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। यह पहली ऐसी बातचीत थी, जिसमें ब्रिटिश शासकों ने कथित तौर पर भारतीयों को समानता का दर्जा दिया था। कांग्रेस के प्रमुख नेता उस समय जेल में थे और महात्मा गांधी के साथ-साथ जवाहरलाल नेहरू ने भी सम्मेलन का बहिष्कार किया।

1936 केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले। इससे पहले दलितों के लिए मंदिर प्रवेश वर्जित था। इसी दिन 1936 में कैलिफोर्निया में, सैन फ्रांसिस्को-ओकलैंड बे ब्रिज यातायात के लिए खुला।

1938 नाजी जर्मनी ने आर्थिक जीवन से यहूदियों के उन्मूलन का आदेश जारी किया, जिसमें यहूदियों को वस्तुओं और सेवाओं को बेचने या किसी व्यापार में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया, जिससे यहूदियों को जर्मन अर्थव्यवस्था से पूरी तरह अलग कर दिया गया।

1939 जाने माने ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता माधव शर्मा का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1940 बंबई में अमजद खान का जन्म हुआ। करीब 20 साल में 132 फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले, शोले फिल्म के गब्बर सिंह यानी अमजद खान प्रभावी खलनायक रहे, उन्होंने फिल्म निर्माण और निर्देशन भी किया।

1942 भारत के जाने माने सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और बंगलौर स्थित हैप्पिएस्ट माइंड्स टैक्नोलोजीस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक सूता का जन्म दिल्ली में हुआ। श्क्षिा इनकी आईआईटी रुड़की में हुई।

1946 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मदनमोहन मालवीय का निधन इलाहाबाद, ब्रिटिश भारत में हुआ।

1953 इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरिएन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1962 समानांतर बांग्ला सिनेमा की प्रमुख हस्ती, फिल्म निर्मात्री, निर्देशिका, लेखिका, कवियत्री, अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकत्री सतरूपा सान्याल का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1963 जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1969 प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई। इससे पहले कांग्रेस में कुछ बुजुर्ग नेताओं का गुट हावी था। इंदिरा गांधी की भूमिका राम मनोहर लोहिया के शब्दों में गूंगी गुड़िया से ज्यादा नहीं थी। पार्टी में उनको मानने और सुनने वाले बहुत कम थे। इंदिरा चाहती थीं कि बराहगिरी वेंकट गिरि को राष्ट्रपति बनना चाहिए पर पार्टी में सक्रिय इंदिरा विरोधी गुट ने नीलम संजीव रेड्डी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। तब इंदिरा गांधी ने बगावत कर दी और रेड्डी हार गए। मोरारजी देसाई को वित्त मंत्री पद से हटाने के बाद से ही विरोधी खेमा इंदिरा से नाराज था। रेड्डी की हार ने उन्हें और परेशान कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष एस निजलिंगप्पा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। इंदिरा भी अलग-अलग राज्यों में जाकर कांग्रेसियों को अपने पक्ष में लामबंद कर रही थीं। इंदिरा समर्थकों ने स्पेशल कांग्रेस सेशन बुलाने की मांग की जिसमें नया अध्यक्ष चुना जा सके। गुस्से में निजालिंगप्पा ने इंदिरा को खुला पत्र लिखकर उन पर आंतरिक लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया। इंदिरा ने भी निजालिंगप्पा की बैठकों में भाग लेना बंद कर दिया। इससे दिक्कतें और बढ़ गईं। कांग्रेस कार्य समिति की दो अलग-अलग जगहों पर बैठकें हुईं। एक प्रधानमंत्री आवास में और दूसरी कांग्रेस के दिल्ली स्थित जंतर-मंतर रोड कार्यालय में। कांग्रेस कार्यालय में हुई मीटिंग में इंदिरा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया गया और संसदीय दल से कहा गया कि वो अपना नया नेता चुन लें। इंदिरा ने कांग्रेस के दो टुकड़े कर दिए। इंदिरा की पार्टी का नाम रखा गया कांग्रेस (आर) और दूसरी पार्टी हो गई कांग्रेस (ओ)। तब इंदिरा ने सीपीआई और डीएमके की मदद से कांग्रेस (ओ) के अविश्वास प्रस्ताव को गिरा दिया। बाद में इंदिरा की अगुवाई वाली कांग्रेस का नाम कांग्रेस आई यानी इंदिरा कांग्रेस हो गया।

1977 ताराचंद बड़जात्या द्वारा स्थापित बाॅलीवुड की प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी राजश्री प्रोडक्शन की मुखिया और फिल्म तथा टेलीविजन धारावाहिक निर्माता कविता के बड़जात्या का जन्म हुआ।

1984 एक रूपए के भारतीय ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित नोट बंद कर नये सिक्के चालू किए गए। इसी दिन जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता और पुरुष माॅडल लावण्या भारद्वाज का जन्म मेरठ में हुआ।

1984 बेहद बोल्ड, खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल, डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 1 की प्रथम रनर अप श्वेता साल्वे का जन्म हुआ।

1987 लोकप्रिय, बोल्ड खूबसूरत मलयालम एवं तमिल फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अनुमोल का जन्म हुआ।

1989 जाने माने भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुनेशवरन का जन्म मद्रास में हुआ।

1990 जापान में सम्राट आकिहितो का परंपरानुसार राज्याभिषेक हुआ।

1991 पूर्वी तिमोर में इंडोनेशियाई सैन्य बलों ने पूर्वी तिमोर पर कब्जे के विरोध में आंदोलनरत छात्रों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गई।

1992 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल प्रियंका जावलकर का जन्म अनंतपुरम में हुआ।

1995 नाइजीरिया को राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

1996 एक सऊदी अरब एयरलाइंस बोइंग 747 और एक कजाखस्तान एयरलाइंसकार्गो विमान नई दिल्ली के पास मध्य हवा में टकरा गए, जिससे 349 लोग मारे गए।

1999 गुरी, दक्षिण कोरिया में चोई यू-जंग का जन्म हुआ। चोई यू-जंग फैंटाजियो के तहत हस्ताक्षरित लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई गायिका और अभिनेत्री हैं। 

2001 अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 587 जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट इनयूवन यॉर्क से टेकऑफ के बाद आवासीय भवनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुल 265 लोग मारे गए।

2002 संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारंभ हुआ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2007 मेलबर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में लियोनार्डो पुग्लिसी का जन्म हुआ। लियोनार्डो पुग्लिसी ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और ऑनलाइन समाचार चैनल 6 न्यूज ऑस्ट्रेलिया के संस्थापक हैं। स्ट्रीमिंग न्यूज चैनल 6 न्यूज ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर पत्रकार किशोर अवस्था के होते हैं। 2007 में इसी दिन कराची, पाकिस्तान में के. सी. इब्राहिम (खानमोहम्मद कसुमभॉय इब्राहिम, जन्म 26 जनवरी 1919 बॉम्बे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। के. सी. इब्राहिम मशहूर भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1948-49 सत्र में चार टेस्ट मैच खेले।

2008 भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

2009 भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 मिला। इसी दिन विश्व निमोनिया दिवस मनाया गया। बच्चों के हितों के 100 से अधिक संगठनों ने मिलकर 12 नवंबर 2009 को पहला विश्व निमोनिया दिवस आयोजित इसमें जन जागरूकता बढ़ाने, सरकारों को बच्चों के हितों में नीतियां बनाने और सहयोग के आदान-प्रदान के लिए विविध प्रस्ताव पारित किए गये।

2011 सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने इटली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जो 16 नवंबर से प्रभावी हुआ, जिसका मुख्य कारण यूरोपीय संप्रभु ऋण संकट था।

2014 चीनी नेता शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ग्रीनहाउस गैसों को सीमित करने के लिए एक समाधान पर सहमत हुए। इसी दिन रूसी गणितज्ञ और अकादमिक वालेरी सेंडेरोव का निधन हुआ। 12 नवम्बर 2014 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट, मुंबई में चोपड़ा (जन्म 27 सितम्बर 1946, बंबई) का निधन हुआ। रवि चोपड़ा भारतीय फिल्म निर्माता थे जिन्हें दूरदर्शन धारावाहिक महाभारत के निर्देशन ज्यादा प्रसिद्धि मिली। रवि चोपड़ा विख्यात फिल्मकार बीआर चोपड़ा के बेटे थे।

2015 प्रसिद्ध हंगेरियन फुटबॉलर मार्टन फुलोप, सीरिया में आतंकवादी जिहादी जॉन का निधन हुआ। इसी दिन लेबनान में हुए आत्मघाती हमले में 43 लोगों की मौत हुई। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

2016 जानी मानी मैक्सिकन-अमेरिकी अभिनेत्री लुपिता तोवर एवं मिस्र के अभिनेता महमूद अब्देल अजीज का निधन हुआ।

2018 अमेरिकी हास्य पुस्तक लेखक, संपादक और प्रकाशक स्टेन ली का निधन हुआ।

2021 लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट ने पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की 14 साल की संरक्षकता औपचारिक रूप से समाप्त कर दी। इसी दिन 2021 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने फेसबुक का इस्तेमाल नफरत और फर्जी खबरें फैलाने के लिए किया है। कांग्रेस ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति फेसबुक के स्पष्ट और प्रत्यक्ष पूर्वाग्रह का विरोध करते हुए मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र भी लिखा है और फेसबुक इंडिया के कामकाज की आंतरिक जांच की मांग की है। मार्क जुकरबर्ग को लिखे  पत्र में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी रोहन गुप्ता ने अपने पत्र में कहा, मैं आपका ध्यान आपकी कंपनी द्वारा सत्तारूढ़ व्यवस्था के पक्ष में किये जा रहे स्पष्ट और प्रत्यक्ष पूर्वाग्रह की ओर लाना चाहता हूं , जिसमें आपके मंच पर नफरत फैलाने वाले भाषण, गलत सूचना, फर्जी समाचार और भड़काऊ सामग्री को साझा किया जा रहा है। गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले दो वर्षों में, बहुत सारे सबूत जारी किए गए हैं जो कंपनी द्वारा अभद्र भाषा को नियंत्रित करने में लापरवाही की ओर इशारा करते हैं। आंतरिक जांच की मांग करते हुए रोहन गुप्ता ने कहा, इस संगठन के प्रमुख के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि हमारे लोगों को धोखा देने के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के डेटा और प्रौद्योगिकी सेल के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा हेरफेर किया जा रहा है। यह अब कांग्रेस पार्टी या भाजपा या यहां तक कि राजनीति के बारे में नहीं है। यह हमारे लोकतंत्र की पवित्रता के बारे में है। यह भारत और भारतीयों के बारे में है। क्या हम विदेशी प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा अपने समाज के इस तरह के नियंत्रण को स्वीकार करने जा रहे हैं?

2023 मर्टल पॉइंट, ओरेगन, अमेरिका में डॉन वॉल्श (जन्म 2 नवंबर, 1931 बर्कले, कैलिफोर्निया) का निधन हुआ। डॉन वॉल्श अमेरिकी समुद्र विज्ञानी, अमेरिकी नौसेना अधिकारी और समुद्री नीति विशेषज्ञ थे। बाथिस्कैफ ट्राइस्टे पर सवार होकर, उन्होंने और जैक्स पिकार्ड ने 23 जनवरी, 1960 को चैलेंजर डीप में 35,813 फीट (10,916 मीटर) की रिकॉर्ड अधिकतम गहराई तक अवतरण किया। बाद के और अधिक सटीक मापों ने इसे 35,798 फीट (10,911 मीटर) मापा है।

2022 बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा एक एयरशो के दौरान डलास एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के ऊपर हवा में टकरा गए, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

2024 अमेरिकी ड्रमर और संगीतकार रॉय हेन्स, कनाडाई राजनीतिज्ञ और राजनयिक, ब्रिटिश कोलंबिया के 36वें प्रीमियर जॉन होर्गन, दक्षिण कोरियाई अभिनेता और मॉडल सॉन्ग जे-रिम, अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और शिक्षक थॉमस ई. कर्ट्ज और प्रभावशाली ब्रिटिश अभिनेता टिमोथी वेस्ट का निधन हुआ।

12 नवंबर को वैश्विक स्तर पर विश्व निमोनिया दिवस सहित फैंसी रैट एंड माउस डे (अमेरिका), पितृ दिवस (इंडोनेशिया), राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस (इंडोनेशिया) एवं राष्ट्रीय युवा दिवस (पूर्वी तिमोर) भी मनाए जाते हैं।

12 नवंबर, 2025 को भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए के गूगल डूडल का विषय है, द्विघात समीकरण सीखना। गणित मे द्विघात समीकरण द्वितीय घात का एक बहुपद समीकरण होता है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldPneumoniaDay #FancyRatandMouseDay #WorldHistoryonNovember12 #IndiraGandhi #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ