539 ईसा पूर्व 29 अक्टूबर को न्यू बेबीलोन साम्राज्य पर विजय हासिल कर साइरस द ग्रेट ने बाबुल पर कब्जा कर अपने नियंत्रण में अचमेनिद साम्राज्य को दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बनाया। फारसी राजा साइरस द्वितीय ने प्राचीन मेसोपोटामिया की राजधानी और मध्य पूर्व में फैले एक विशाल साम्राज्य की सीट बेबीलोन में विजयी रूप से प्रवेश किया। दुनिया भर के ईरानी समुदाय इस दिन को साइरस द ग्रेट डे या साइरस डे के रूप में मनाते हैं।
312 ईस्वी में 29 अक्टूबर को मिल्वियन ब्रिज की लड़ाई में विजय प्राप्त करने के पश्चात कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट ने रोम में प्रवेश किया। जोर-शोर से कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट का स्वागत करते हुए शहर में एक भव्य उत्सव मनाया गया,। हारने के बाद तिबर नदी में डूब मरे मैक्सेंटियस के शरीर को निकाल कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और सिर को जुलूस के साथ रोम में घुमाया गया।
437 ईस्वी में 29 अक्टूबर को पश्चिमी रोमन सम्राट वैलेन्टिनियन तृतीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल में अपने चचेरे भाई थियोडोसियस द्वितीय की बेटी लिसिनिया यूडोक्सिया से शादी की जिससे कॉन्स्टेंटिनोपल में हाउस ऑफ थियोडोसियस की दो शाखाओं का विलय हो गया।
1390 पेरिस में विचक्राफ्ट यानी जादू-टोने के आरोप में पहला मुकदमा चला जिसमें तीन लोगों को मौत की सजा दी गई। जादू टोना का अर्थ है दूसरों को नुकसान पहुँचाने या दुर्भाग्य पहुँचाने के लिए कथित जादू या तथाकथित अलौकिक शक्तियों का उपयोग करना। एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, इस तरह से परिभाषित जादू टोना कल्पना में अधिक मौजूद है। इसने दुनिया में कई संस्कृतियों के लिए बुराई के एक मान्य व्यवहार को स्थापित किया है। जादू टोने में विश्वास पूरे इतिहास में दुनिया भर के कई समाजों में पाया गया है। इनमें से अधिकांश समाजों ने जादू टोने के खिलाफ सुरक्षात्मक जादू या प्रति-जादू का इस्तेमाल किया है और कथित डायनों, चुड़ैलों को दूर रखा है निर्वासित किया है कैद किया है, शारीरिक रूप से दंडित किया है या मार डाला है। मानवविज्ञानी विभिन्न संस्कृतियों में हानिकारक गुप्त प्रथाओं के बारे में समान मान्यताओं के लिए विचक्राफ्ट यानी जादू टोना शब्द का उपयोग करते हैं। भारत, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, अरब, एशिया सहित यानी दुनिया भर में भूतों, चुड़ैलों से मुक्ति के लिए अनुष्ठान और बलि दी जाती रही है। इसमें अनेक बार डायन या चुड़ैल के मानव रूप में होने का बहाना करके लोग किसी महिला की हत्या करते रहे हैं।
1463 बोलोग्ना, इटली में एलेसेंड्रो अचिलिनी का जन्म हुआ। एलेसेंड्रो अचिलिनी प्रसिद्ध इतालवी दार्शनिक और चिकित्सक बने। वे अपने समय के प्रमुख शरीर रचना विज्ञानी थे।
1590 गौडा, डच गणराज्य में डर्क वोल्करटजून कोर्नहर्ट (थियोडोर कॉर्नहर्ट ) का जन्म हुआ। थियोडोर कॉर्नहर्ट प्रसिद्धडच लेखक, दार्शनिक, अनुवादक, राजनीतिज्ञ, धर्मशास्त्री और कलाकार थे। कोर्नहर्ट को अक्सर डच पुनर्जागरण छात्रवृत्ति का जनक माना जाता है।
1618 एक अंग्रेज दरबारी और खोजकर्ता वाल्टर रैले को राजा जेम्स ने फांसी पर चढ़वा दिया, जबकि उसे पंद्रह साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
1621 लंदन पेजेंट 1621 एडवर्ड बरखम (लॉर्ड मेयर) के उद्घाटन का जश्न मनाया गया। 1621 का लंदन पेजेंट जिसमें थॉमस मिडलटन का द सन इन एरीज शामिल है 29 अक्टूबर 1621 को एडवर्ड बरखम के लंदन के लॉर्ड मेयर के रूप में उद्घाटन के बाद हुआ। एडवर्ड बरखम ने 29 अक्टूबर 1621 को गिल्डहॉल में लॉर्ड मेयर के पद की शपथ ली, जो उस तारीख को आयोजित होने वाले पारंपरिक वार्षिक लॉर्ड मेयर शो का हिस्सा था। लंदन कंपनी ऑफ ड्रेपर्स द्वारा प्रायोजित मिडलटन का नाटक 1621 में एडवर्ड एल्डे द्वारा प्रकाशित किया गया था। यह लंदन शहर द्वारा घोषित व्यापारिक मूल्यों का जश्न था। दृश्यों का निर्माण बढ़ई मास्टर गैरेट क्रिसमस ने किया था।
1682 प्रख्यात फ्रांसीसी इतिहासकार, खोजकर्ता और लेखक पियरे फ्रांकोइस जेवियर डी चार्लेवोइक्स का जन्म हुआ।
1709 फ्रांस के विरोध में इंग्लैंड और नीदरलैंड ने एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1711 बोलोग्ना, पापल स्टेट्स (उत्तरी इटली में एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र की राजधानी और सबसे बड़ा शहर) में लौरा मारिया कैटरिना बासी वेराटी का जन्म हुआ। लौरा मारिया कैटरिना बासी वेराटी विख्यात इतालवी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद थीं। उन्हें मिनर्वा (ज्ञान की देवी) कहा गया जो विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाली पहली महिला थीं और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी महिला थीं। बोलोग्ना विश्वविद्यालय में काम करते हुए वह किसी विश्वविद्यालय में पहली वेतनभोगी महिला शिक्षिका थीं। एक समय में विश्वविद्यालय की सबसे अधिक वेतन पाने वाली कर्मचारी बासी ने अपने जीवन के अंत तक दो अन्य प्रोफेसरों के पद संभाले। बासी किसी भी वैज्ञानिक प्रतिष्ठान की पहली महिला सदस्य भी थीं जब उन्हें 1732 में 21 वर्ष की आयु में बोलोग्ना संस्थान के विज्ञान अकादमी के लिए चुना गया था।
1792 माउंट हूड (ओरेगन, अमेरिका) का नाम सैमुअल हूड, प्रथम विस्काउंट हूड के नाम पर लेफ्टिनेंट विलियम ई. ब्रॉटन ने रखा गया। सैमुअल हूड ने विलमेट नदी के मुहाने के पास पहाड़ को देखा था। माउंट हूड कैस्केड रेंज में एक सक्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और कैस्केड ज्वालामुखी चाप के समूह में है। यह प्रशांत तट पर एक सबडक्शन जोन से बना है और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है।
1794 फ्रांस की सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो क्षेत्र पर कब्जा किया।
1859 स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1863 जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।
1864 यूनान में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1888 कॉन्स्टेंटिनोपल कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें युद्ध और शांति के दौरान स्वेज नहर के माध्यम से मुक्त समुद्री मार्ग की गारंटी पर सहमति दी गई। स्वेज नहर (कनात अस-सुवैस) मिस्र में एक कृत्रिम समुद्र-स्तरीय जलमार्ग है और स्वेज के इस्तमुस के माध्यम से भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ता है और अफ्रीका और एशिया (सिनाई प्रायद्वीप को मिस्र के बाकी हिस्सों से अलग करता है) को विभाजित करता है। 193.30 किलोमीटर लंबी (120.11 मील) नहर यूरोप और एशिया के बीच एक प्रमुख व्यापार मार्ग है। इसमें यातायात बाधित होने से यूरोप और एशिया के बीच माल ढुलान प्रभावित होता है।
1889 सारातोव, रूस में निकोले गवरिलोविच चेर्नीशेव्स्की (जन्म 12 जुलाई 1828) का निधन हुआ। निकोले चेर्नीशेव्स्की प्रसिद्ध रूसी साहित्यिक और सामाजिक आलोचक, पत्रकार, उपन्यासकार, लोकतंत्रवादी और समाजवादी दार्शनिक थे, जिन्हें अक्सर एक काल्पनिक समाजवादी और रूसी शून्यवाद और नारोडनिकों के प्रमुख सिद्धांतकार के रूप में जाना जाता है। निकोले चेर्नीशेव्स्की ने लिखा है, मानव गतिविधि का कोई भी क्षेत्र क्यों न लिया जाए, केवल वे प्रवृत्तियाँ ही तेजी से प्रगति करती हैं जो समाज की जरूरतों के साथ सामंजस्य बिठाती हैं।
1897 न्यूयॉर्क में हेनरी जॉर्ज का जन्म हुआ। हेनरी जॉर्ज अमेरिकी राजनीतिक अर्थशास्त्री, सामाजिक दार्शनिक और पत्रकार थे। उनका लेखन 19वीं सदी के अमेरिका में बेहद लोकप्रिय था और इसने प्रगतिशील युग के कई सुधार आंदोलनों को जन्म दिया। हेनरी जॉर्ज के लेखन में सामाजिक, राजनैतिक असमानता पर गहरे विचार मौजूद हैं, हेनरी जॉर्ज ने लिखा है,जो सत्य को देखता है, उसे उसका प्रचार करना चाहिए, बिना यह पूछे कि कौन उसके पक्ष में है और कौन उसके विरुद्ध।
1897 रेयड्ट, जर्मनी में पॉल जोसेफ गोएबल्स का जन्म हुआ। जोसेफ गोएबल्स जर्मन नाजी राजनीतिज्ञ और भाषाशास्त्री था। बर्लिन के गौलेटर (जिला नेता), नाजी पार्टी के मुख्य प्रचारक और फिर 1933 से 1945 तक रीच के प्रचार मंत्री थे। जोसेफ गोएबल्स एडॉल्फ हिटलर के सबसे करीबी और समर्पित अनुयायी ओर सहयोगी था। जोसेफ गोएबल्स सार्वजनिक भाषण देने में अपने कौशल और अपने उग्र यहूदी विरोधी वक्तव्यों के लिए प्रसिद्ध हुआ। जनमत को प्रभावित करने के लिए बयानबाजी और छल-कपट का इस्तेमाल करने में माहिर जोसेफ गोएबल्स ने उत्तरोत्तर कठोर भेदभाव की वकालत की, जिसमें होलोकॉस में यहूदियों और अन्य समूहों का विनाश शामिल था। जोसेफ गोएबल्स का एक चर्चित उद्धरण, यदि आप एक झूठ को काफी बड़ा बोलते हैं और उसे दोहराते रहते हैं, तो लोग अंततः उस पर विश्वास कर लेंगे।
1911 प्रखर अमेरिकी पत्रकार, संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर का निधन हुआ। पत्रकारिता का सबसे बड़ा वैश्विक पुरस्कार पुलित्जर के नाम पर ही दिया जाता है। उनका जन्म माको, हंगरी में 10 अप्रैल 1847 को हुआ था। जोसेफ पुलित्जर एक हंगेरियन-अमेरिकी राजनीतिज्ञ और सेंट लुइस पोस्ट-डिस्पैच और न्यूयॉर्क वर्ल्ड के समाचार पत्र प्रकाशक थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय बने और न्यूयॉर्क से कांग्रेस यानी अमेरिकी सदस्य चुने गए। उन्होंने पत्रकारिता को धार दी और दुनिया भर के पत्रकारों को बेहतर पत्रकारिता करने के प्रेरणा बने। उन्होंने राह दिखाई कि कैसे पूंजीपतियों, माफियाओं और सरकारों की 100 फीसदी गुलामी से अलग स्वतंत्र, निर्भीक, निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता की जा सकती है। उनके नाम पर बेहतरीन पत्रकारिता के लिए दिया जाना वाला पुलित्जर पुरस्कार दुनिया का सर्वोच्च पत्रकारिता पुरस्कार है और यह पत्रकारिता में नोबल पुरस्कार के समकक्ष स्थान रखता है।
1913 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में आई जबरदस्त बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
1920 विख्यात स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्व विद्यालय की दिल्ली में स्थापना हुई। हुसैन बाद में देश के राष्ट्रपति बने।
1923 आॅटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतांत्रिक देश बना। मुस्तफा कमाल अतातुर्क तुर्की के पहले राष्ट्रपति बने।
1924 ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार हुई।
1929 कीव यूक्रेनी एसएसआर, सोवियत संघ में येवगेनी प्रिमाकोव (येवगेनी मक्सिमोविच प्रिमाकोव) का जन्म हुआ। येवगेनी प्रिमाकोव चर्चित सोवियत राजनेता, 1998 से 1999 तक रूस के प्रधानमंत्री, 1996 से 1998 तक विदेश मामलों के मंत्री, 1991 से 1996 तक विदेशी खुफिया निदेशक और 1990 से 1991 तक सोवियत संघ के सुप्रीम सोवियत के अध्यक्ष रहे। प्रिमाकोव शिक्षाविद (अरबिस्ट) और रूसी विज्ञान अकादमी के प्रेसीडियम के सदस्य थे।
1930 न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत 1929 में इसी दिन हुई। यह मंगलवार था। इसे महामंदी के कारण ब्लैक ट्यूज्डे या काला मंगलवार कहा गया।
1931 वाली के नाम से सुविख्यात, 15000 से अधिक गीत लिखने वाले तमिल गीतकार, कवि तिरुचिरापल्ली श्रीनिवासन रंगराजन का जन्म श्रीरंगम में हुआ।
1941 काउनास यहूदी बस्ती में नौवें किले में जर्मन कब्जेदारों ने एडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार अभियान होलोकास्ट में 10,000 से अधिक यहूदियों को गोली मार दी। एक बड़ा बर्बर नरसंहार, जिसे महान कार्रवाई कहा गया।
1942 एडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार अभियान होलोकास्ट के तहत यूनाइटेड किंगडम में प्रमुख पादरी और राजनीतिक हस्तियों ने नाजी जर्मनी द्वारा यहूदियों के उत्पीड़न पर आक्रोश दर्ज करने के लिए एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की। इसी दिन 1942 एडोल्फ हिटलर के नाजी दस्तों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाजार में पेश किया गया।
1947 बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1948 विवादास्पद हिंदू गुरु, तांत्रिक चंद्रास्वामी का जन्म हुआ। यह प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव के सहयोगी और धार्मिक सलाहकार भी बताए गये। इनके एक संकेत पर 1990 के दशक में एक दिन लोगों ने गणेश इत्यादि देवताओं की मूर्तियों को दूध पिलाया। मूर्तियां दूध पी रही हैं इस अफवाह के चलते मंदिरों में लोगों का तांता लग गया। लोग आंखें मूंद कर मूर्तियों को दूध पिलाने लगे। हालांकि किसी मूर्ति ने वास्तव में दूध नहीं पिया था। लेकिन इस अफवाह ने लोगों को काम-धाम छोड़ मंदिरों में लाइन लगाने, समय, पैसा और दूध आदि बर्बाद करने को मजबूर कर दिया। इसी दिन इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के दौरान सफसफ नरसंहार हुआ जिसमें इजरायली सैनिकों ने गलील में फिलिस्तीनी गांव सफसफ पर कब्जा कर लिया और इजरायली फौज आईडीएफ सैनिकों ने करीब 5 दर्जन लोगों की हत्या कर दी।
1955 बेल्जियम में कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी गई।
1956 जाने माने आभूषण ब्रांड जोयालुक्कास ज्वैलरी के मालिक अमीर कारोबारी जोय अलुक्कास का जन्म त्रिसूर में हुआ।
1957 मोशे ड्वेक के नेसेट में फेंके गये ग्रेनेड से इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन और उनके पांच मंत्री घायल हो गए।
1959 स्वतंत्रता सेनानी, नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ।
1964 सबसे बड़ी आभूषण डकैती में मर्फ द सर्फ और उसके गिरोह ने न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय से बहुमूल्य आभूषण चुरा लिए जिसमें द स्टार ऑफ इंडिया नीलम भी था। द स्टार ऑफ इंडिया 563.35 कैरेट (112.67 ग्राम) का स्टार नीलम है। भूरे-नीले इस रत्न का खनन श्रीलंका में किया गया था और न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में संरक्षित था।
1974 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता और सुपर माॅडल अकाशदीप सैगल का जन्म मुंबई में हुआ।
1975 सन 1992 में आदित्य पंचोली के फिल्म याद रखेगी दुनिया से फिल्मी सफर शुरु करने वाली फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल रुख्सार रहमान का जन्म रामपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1976 रॉयपुरम, मद्रास, तमिलनाडु, में राघव लॉरेंस (जन्म नाम, लॉरेंस मुरुगैयान) का जन्म हुआ। राघव लॉरेंस भारतीय अभिनेता, कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक, संगीतकार, पार्श्व गायक, गीतकार, फिल्म निर्माता और समाजसेवी हैं। मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 1993 में एक नृत्य कोरियोग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अभिनय के अवसरों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने 1998 में एक तेलुगु फिल्म में एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 2001 में राघव नाम अपनाया और अपने पूरे करियर में तमिल सिनेमा में कई प्रमुख अभिनेताओं और निर्देशकों के लिए काम किया। उन्हें तेलुगु फिल्म स्टाइल और फिर मुनि से सफलता मिली। लॉरेंस को उनके जटिल हिप-हॉप और पश्चिमी नृत्य के लिए भी जाना जाता है।
1981 जानी मानी बांग्ला थिएटर कलाकार, बांग्ला, हिंदी, तमिल एवं तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री रीमा सेन का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1984 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म एवं विज्ञापन अभिनेत्री तथा माॅडल और थिएटर कलाकार शिवानी टंकसाले का जन्म बंबई में हुआ।
1985 मुक्केबाजी के खेल में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।
1988 सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय हस्तकला क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
1989 जाने माने तेज गेंदबाज, जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वरुण आरोन का जन्म जमशेदपुर में हुआ।
1990 हिंदी, कन्नड़ तथा तमिल फिल्मों की खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल कीर्ति खरबंदा का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश अल्जीरिया में आये भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।
1995 एक जनमत संग्रह में कनाडा में क्यूबेक प्रांत की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
1996 जानी मानी भारतीय महिला धाविका स्वप्ना बर्मन का जन्म जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुआ।
1997 पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि की।
1998 दक्षिण अफ्रीका में, सत्य और सुलह आयोग ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अत्याचार करने के लिए दोनों पक्षों की निंदा की गई। इसी दिन अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी 77 वर्षीय जॉन ग्लेन को लेकर एसटीएस-95 से रवाना हुआ, जिससे वह उस समय अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। एसटीएस-95 अंतरिक्ष शटल मिशन के प्रक्षेपण के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में एटीएससी एचडीटीवी प्रसारण का उद्घाटन किया गया। इसी दिन स्वीडन में गोथेनबर्ग डिस्कोथेक में आग लगने से 63 लोगों की मौत हुई एवं करीब 200 से ज्यादा झुलस गए या घायल हो गए।
1999 जानी मानी टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अदिति भाटिया का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन उड़ीसा में भयंकर विध्वंसकारी समुद्री तूफान आया जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत और भारी पैमाने पर तबाही हुई।
2000 में इसी दिन आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2001 पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास कस्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पंपों पर कब्जा कर लिया।
2002 हो ची मिन्ह सिटी में एक आलीशान डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लग गई, जहाँ करीब 1,500 लोग खरीदारी कर रहे थे। वियतनाम में शांति काल की सबसे घातक इस दुर्घटना में 60 से ज्यादा लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग लापता हो गए।
2003 जाने माने अमेरिकी पायलट, लेखक और शिक्षक हैल क्लेमेंट एवं प्रसिद्ध इतालवी टेनर और अभिनेता फ्रेंको कोरेली का निधन हुआ।
2004 कतर के दोहा स्थित अरबी भाषा के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार नेटवर्क अल जजीरा ने 2004 के ओसामा बिन लादेन के वीडियो का एक अंश प्रसारित किया जिसमें आतंकवादी नेता पहली बार 11 सितंबर, 2001 के हमलों के लिए प्रत्यक्ष जिम्मेदारी स्वीकार की।
2005 आयल फार फूड प्रोग्राम विषय पर बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए गये। इसी दिन 2005 में दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।
2006 विश्व स्ट्रोक संगठन द्वारा स्थापित विश्व स्ट्रोक दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दुनिया भर में लोगों के जीवन पर स्ट्रोक के हानिकारक प्रभाव को कम करने और सुधारने के लिए परीक्षण, शिक्षा और पहल पर जोर देता है। विश्व स्ट्रोक संगठन यूं तो वर्ष भर चलने वाला अभियान है जो नीति, वकालत और आउटरीच का आयोजन और समन्वय करता है ताकि स्ट्रोक की रोकथाम और स्ट्रोक की देखभाल में हुई प्रगति का समर्थन जारी रहे। लेकिन 29 अक्टूबर को तमाम हितधारकों के एक साथ आने, जानकारियां साझा करने से जागरूकता का विस्तार होता है।
2008 असम में हुए एक बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई। 2012 में इसी दिन बहुराष्ट्रीय पुस्तक प्रकाशन कंपनियों पब्लिशर्स पेंग्विन में रैंडम हाउस का विलय हुआ। दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक के रूप में विलय के बाद कंपनी का नाम पेंग्विन रैंडम हाउस हुआ। 2012 में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाए जाने का ऐलान किया गया। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत करने के लिए यह रणनीति तय की गई। 2012 में इसी दिन शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
2013 जाने माने अंग्रेजी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ग्राहम स्टार्क निधन हुआ।
2014 प्रसिद्ध अफ्रीकी - अमेरिकी कानूनविद और डेमोक्रेटिक पार्टी के राजनीतिज्ञ, 30वें विधायी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले वाशिंगटन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य रोजर डी. फ्रीमैन का निधन हुआ। कार्यालय में कोलन कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हुई किंतु उन्हें बाद में मरणोपरांत फिर से चुना गया। इसी दिन दक्षिण-मध्य श्रीलंका में बदुल्ला भूस्खलन में 16 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग लापता हुए।
2015 चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की। जनसंख्या कम होने और बूढ़ों की संख्या बढ़ने के कारण एक से अधिक बच्चे पैदा करने की अनुमति प्रदान की गई।
2018 इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई।
2019 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और हास्य कलाकार जॉन विदरस्पून का निधन हुआ।
2020 कनाडाई भाई-बहन लिली सुलिवन (जन्म मार्च 2019) और जैक सुलिवन (जन्म 29 अक्टूबर, 2020) 2 मई, 2025 की सुबह के समय नोवा स्कोटिया के पिक्टो काउंटी के लैंसडाउन स्टेशन के गैरलोच रोड स्थित अपने ग्रामीण घर से गायब हो गए। उनके लापता होने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। कई महीने पुलिस जांच में कम से कम 54 व्यक्तियों के साक्षात्कार शामिल हैं, जिनमें से कुछ का पॉलीग्राफ परीक्षण किया गया था। अधिकारियों ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बच्चों का अपहरण किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि गायब होना संदिग्ध है। मामला बेहद पेचीदा और हैरान करने वाला है कि बच्चे आखिर गए कहां ? इस मामले ने पूरे कनाडा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया ह। क्योंकि इस गुमशुदगी से जुड़ी असामान्य परिस्थितियाँ हैं। अक्टूबर 2025 तक नोवा स्कोटिया सरकार लापता भाई-बहनों का सुराग देने वाले को 150,000 डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश जारी रखे हुए है। 2020 में इसी दिन यूनाइटेड किंगडम में लेबर पार्टी और विपक्ष के नेता जेरेमी कॉर्बिन को पार्टी के भीतर यहूदी विरोधी भावना के मुद्दे पर ईएचआरसी के निष्कर्षों पर उनकी प्रतिक्रिया के बाद लेबर पार्टी से निलंबित किया गया। 2020 में इसी दिन प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी आणविक और कोशिका जीवविज्ञानी एंजेलिका अमोन का निधन हुआ।
2021 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 1968 और 1980 के बीच 38 टेस्ट और 9 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल ऑफ स्पिन गेंदबाज एशले अलेक्जेंडर मैलेट का निधन हुआ।
2022 दक्षिण कोरिया के सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने, भीड़ द्वारा कुचले जाने से करीब 156 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2022 में सोमालिया के मोगादिशू में हुए दोहरे कार बम विस्फोट में करीब 100 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए।
2023 जापानी संगीतकार और गायक-गीतकार हिरोशी मोरी का निधन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस की स्थापना 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इससे संबंधित प्रस्ताव पारित करने के बाद की गई। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ ने चार वर्षों से इस दिवस की वकालत की है ताकि देखभाल उद्योग में नए रोजगार सृजित करके और देखभाल एवं देखभाल कर्मचारियों की स्थिति में सुधार के लिए बातचीत को बढ़ावा देकर देखभाल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके।
2024 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में टेरी गैर (टेरी एन गैर, जन्म 11 दिसंबर, 1944) का निधन हुआ। टेरी गैर बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य कलाकार और नर्तकी थीं। 1970 और 1980 के दशक में फिल्म और टेलीविजन में हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली टेरी गैर ने अक्सर अपने पति, बच्चों या प्रेमी के जीवन बदलने वाले अनुभवों से निपटने के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं की भूमिका निभाई। उन्हें टुटसी (1982) में उनके प्रदर्शन के लिए एक अकादमी पुरस्कार और एक ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए मिला, जिसमें उन्होंने एक संघर्षरत अभिनेत्री की भूमिका निभाई।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryonOctober29 #WorldStrokeDay #InternationalInternetDay #InternationalDayofCareandAssistance #TerriGarr #RogerDFreeman #KeerthiKharbanda #YevgenyPrimakov #RaghavaLawrence #LondonPageant #JosephGoebbels #StarofIndia #Airtel #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #UnitedNations #Microsoft #ReemaSen #AditiBhatia #ShivaniTanksale






0 टिप्पणियाँ