Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने फूंका अमेरिका का पुतला, गजा नरसंहार सहित जनविरोधी नीतियों का किया विरोध, भगत सिंह के सपनों के अनुरूप राजनीतिक व्यवस्था लाने पर दिया जोर Inquilabi Mazdoor Kendra burns effigy of America, protests anti-people policies including Gaza massacre




रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 21 सितंबर 2025। इंकलाबी मजदूर केंद्र का रुद्रपुर शहर सम्मेलन आज जोशो खरोश के साथ में आहुजा धर्मशाला, रुद्रपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। झंडा रोहण के साथ में सम्मेलन देश और दुनिया के हालात पर चर्चा हुई। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रधांजलि पेश की गई। शहर सचिव दिनेश चंद्र ने चर्चा की शुरुआत की। सांगठनिक प्रस्ताव पारित किया गया। गजा में जियनवादी इजराइल और अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा किये जा रहे नरसंहार के विरोध में, चार नई श्रम संहिताओं, तीन आपराधिक कानूनों, दमन उत्पीड़न के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर करीब दस प्रस्ताव पारित किये गये। अंत में 6 सदस्यीय शहर कमेटी चुनी गईं। शहर कमेटी में दो महिला मजदूर साथियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया, कैलाश चंद्र को सचिव और दिनेश चंद्र को कोष सचिव के रूप में चुना गया। खुले सत्र को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनियां में सरकारों द्वारा मजदूर मेहनत कश जनता के खिलाफ काले कानून बनाये जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लचर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों के खिलाफ अपराध और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आंदोलनों का बेहरमी से दमन किया जा रहा है। ऐसे में आम जनता का हर देश में दम घुट रहा है। परिणाम स्वरूप नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे नजारे अब आम होते जा रहे हैं। जनविरोधी और तानाशाह सरकारों द्वारा दबाई और कुचली जा रही जनता के पास विद्रोह करने के अलावा दूसरा अन्य रास्ता छोड़ा ही नहीं गया है। मजदूर मेहनतकश जनता के आंदोलनों व एकता को तोड़ने और भटकाने के लिए उन्हें धर्म, जाति और रंग, नस्ल, क्षेत्र आदि के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा। पूरी दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुंडागर्दी चल रही है। चाहे गजा में इजराइल द्वारा किये जा रहे नरसंहार के विरोध में लाये गये प्रस्ताव को सारे विश्व को धता बताते हुस बेशर्मी के साथ में वीटो पावर लगाकर रोक देना हो, या टेरीफ नीति हो यह दर्शा रहे हैं कि अमेरिका खुली गुंडागर्दी पर उतारू है। कि अमेरिकी साम्राज्यवाद आज के दौर में सारे विश्व की मजदूर मेहनतकश जनता का सबसे बड़ा दुश्मन है। पूरी दुनियां में आज पूँजीपति वर्ग द्वारा फासीवादी ताकतों को पूर्ण संरक्षण दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भारत में भी यही हो रहा है। सरकार, प्रशासन और कोर्ट कचहरी कही पर भी मजदूरों की नहीं सुनी जा रही है। कंपनी मालिकों की खुली गुंडागर्दी चल रही है। पूरा सिस्टम मिलकर मजदूरों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, दलितों, अल्पसंख्यकों को दबा रहा है। सभी गुस्से और हताशा से भरे हुए हैं। श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग कर रहे मजदूरों ,रोजगार मांग रहे नौजवानों ,बढ़ती फीसों का विरोध कर रहे छात्रों सहित आवाज उठाने वाले हर किसी नागरिक का पुलिस द्वारा भारी दमन किया जा रहा है। यहां भी स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। यही हाल सिडकुल पंतनगर का भी है। यहां भी मजदूरों का दम घुट रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इस संभावनाशील, उथल पुथल और चुनौतीपूर्ण में सबसे ज्यादा जरूरत मजदूर मेहनत कश जनता के बीच में पूँजीवादी व्यवस्था के स्थान पर समाजवादी व्यवस्था के विकल्प और रूपरेखा को प्रचारित करके स्थापित करने की जरूरत है। शहीदे आजम भगतसिंह के समाजवादी भारत की स्थापना करके ही समाज आगे बढ़ सकता है। इसके लिए मजदूरों, मेहनतकशों के संघर्षों को जोड़ने, संगठनों के मध्य संयुक्त मोर्चा कायम करके आगे बढ़ने की जरूरत है। साझे संघर्ष आज के समय की मांग है। इसे सभी जनपक्षधर संगठनों को समझना होगा। कार्यक्रम के अंत में गजा में जनता का नरसंहार कर रहे जियनवादी इजराइल और अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला दहन किया गया। गजा की जनता के साथ में अपनी एकता और संवेदना ब्यक्त की गईं। मोदी सरकार से इजराइल से सभा संबंध खत्म करने की एक स्वर में मांग की गईं। वक्ताओं ने सरकार और पूंजीपतियों, माफिया गठजोड़ से पैदा जनसमस्याओं के बारे में जनता को अधिकाधिक जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, दमन, उत्पीड़न और हर तरह के जुल्म के खिलाफ जनता को एकजुट करने से ही जनता की दिक्कतें दूर हो सकेंगी। दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र के कैलाश भट्ट, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की वंदना, इन्टरार्क मजदूर संगठन पंतनगर के एस.एन.मिश्रा, सीएसटीयू के शम्भू, यजाकि वर्कर यूनियन के रविंदर कुमार, वैलराइज वर्कस यूनियन के कृष्ण कुमार, डालफिन मजदूर संगठन की सुनीता, पिंकी गंगवार, एरा श्रमिक संगठन के दिनेश कुमार, परिवर्तनकामी छात्र संगठन की खुशी, ठेका मजदूर कल्याण समिति के मनोज, मजदूर नेता सुदर्शन शर्मा आदि लोगों ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिडकुल की विभिन्न कम्पनियों के मजदूर साथी भी शामिल रहे। -दिनेश चंद्र इंकलाबी मजदूर केंद्र, मो. 7078819248

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ