Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

18 सितंबर का विश्व इतिहास: 2000 वर्षों में भारत एवं विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Historical Events of September 18

53 ईस्वी में 18 सितंबर को इटालिका, हिस्पेनिया बेटिका (वर्तमान स्पेन) में ट्राजन (मार्कस उल्पियस ट्रैयनस, अपनाया हुआ नाम सीजर नर्व ट्रैयनस) का जन्म हुआ। ट्राजन 98 से 117 तक नर्व-एंटोनिन राजा रहा। नर्व-एंटोनिन राजवंश के पाँच अच्छे सम्राटों में से दूसरे के रूप में ट्राजन को याद किया जाता है। ट्राजन को परोपकारी शासक, सफल सैनिक-सम्राट, रोमन इतिहास में सबसे बड़े सैन्य विस्तार में से एक का नेतृत्व करने के लिए याद किया जाता है। उसकी मृत्यु के समय तक रोमन साम्राज्य अपनी अधिकतम क्षेत्रीय सीमा तक पहुँच गया था। ट्राजन को रोमन सीनेट ने ऑप्टिमस (श्सर्वश्रेष्ठ) की उपाधि दी थी। 96 ईस्वी में 18 सितंबर को रोमन सम्राट डोमिनिटियन की हत्या उसकी पत्नी डोमितिया और दो प्रेटोरियन प्रीफेक्ट्स ने एक साजिश के तहत करवा दी। उसके बाद नर्वा को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया। नर्वा (मार्कस कोकसियस नर्वा 8 नवंबर 30 - 27 जनवरी 98) लगभग 66 वर्ष की आयु में सम्राट बने, उन्होंने नीरो और फ्लेवियन राजवंश के बाद के शासकों के अधीन शाही सेवा की थी। फ्लेवियन के प्रति वफादार के रूप में नर्वा ने क्रमशः वेस्पासियन और डोमिनिटियन के शासनकाल के दौरान 71 और 90 में कौंसलशिप प्राप्त की। रोमन साम्राज्य के नए शासक के रूप में, उन्होंने उन स्वतंत्रताओं को बहाल करने की शपथ ली जो डोमिनिशियन की निरंकुश सरकार के दौरान सीमित कर दी गयी थीं। 324 ईस्वी में 18 सितंबर को बैटलोफ क्राइसोपोलिस युद्ध में कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट ने लाइसिनियस को हराया और रोमन एंपायर पर कॉन्स्टेंटाइन का एकमात्र नियंत्रण स्थापित किया। 524 ईस्वी में 18 सितंबर को पैलेंक में कान बहलम (चान बहलम प्रथम) का जन्म हुआ। कान बहलम माया नगर-राज्य पैलेन्क का अजाव बना और 6 अप्रैल 572 को 47 वर्ष की आयु में गद्दी संभाली और अपनी 583 में अपनी मृत्यु तक शासन किया। 887 ईस्वी में 18 सितंबर को मकरस्का, वेनिस गणराज्य (अब क्रोएशिया) में पिएत्रो प्रथम कैंडियानो (जन्म 842) का निधन हुआ। पिएत्रो प्रथम कैंडियानो 887 में कुछ समय के लिए वेनिस का सोलहवां डोगे यानी शासनाध्यक्ष था। 958 ईस्वी में 18 सितंबर को गुआंगजौ, दक्षिणी हान में लियू शेंग (लियू होंग्शी, जन्म 920) का निधन हुआ। लियू शेंग सम्राट झोंगजोंग के रूप में जाना जाता है, पाँच राजवंशों और दस राज्यों की अवधि के दौरान चीन के दक्षिणी हान राजवंश का तीसरा सम्राट था। 1048 ईस्वी में 18 सितंबर को संयुक्त बीजान्टिन-जॉर्जियाई सेना और सेल्जुक सेना के बीच कापेट्रोन का युद्ध हुआ। 1066 नॉर्वे के राजा हेराल्ड हार्डराडा ने टॉस्टिग गॉडविंसन के साथ हंबर नदी के मुहाने पर पहुंचे और इंग्लैंड पर आक्रमण शुरू किया। 1180 फ्रांस में फिलिप अगस्टस द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ। 1261 कोलोन (जर्मनी) के आर्कबिशप कोनराड वॉन होचस्टेडन का निधन हुआ। 1302 ट्रेबिजोंड की महारानी यूडोकिया पलायोलोजिना का निधन हुआ। 1282 में यूडोकिया ने ट्रेबिजोंड के सम्राट कांस्टेंटिनोपल जॉन द्वितीय मेगास्कोम्नेनोस से शादी की, जिससे उनके दो बेटे एलेक्सियोस और माइकल हुए। 1454 तेरह साल के युद्ध में चेजनिस की लड़ाई में पोलिश सेना ट्यूटनिक लड़ाकों से हार गई। 1502 सन 1492 में अपनी पहली लंबी समुद्री यात्रा में अमेरिका की खोज करने वाले इतालवी नाविक और खोजी क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी अगली यात्रा के दौरान कोस्टारिका पहुँचे। 1544 जुआन बाउटिस्टा पास्टेने के नेतृत्व में एक यात्री, खोजी अभियान दल ने दक्षिणी चिली के सैन पेड्रो खाड़ी में प्रवेश किया और इस क्षेत्र पर स्पेन का दावा किया। 1587 फ्लोरेंस में विख्यात इतालवी बारोक युगीन कवि, गायक-गीतकार और वीणा वादक फ्रांसेस्का कैसिनी का जन्म हुआ। फ्रांसेस्का कैसिनी ने लिखा है, जीवन मुझे अध्ययन की इच्छा और सदाचार के प्रति मेरे जुनून के आगे छोड़ देता... क्योंकि यह किसी भी खजाने या प्रसिद्धि से अधिक मूल्यवान है। 1615 इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत थामस रॉ शहंशाह जहाँगीर से मिलने गुजराज के सूरत पहुँचे। 1635 फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1739 तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1769 बोस्टन, मैसाचुसेट्स के संगीत के शौकीन जॉन हैरिस ने पहले स्पाइनेट पियानो बनाया। 1803 अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया। 1809 रॉयल थिएटर The Royal Theatre London को मरम्मत के बाद भव्य बनाकर दोबारा खोला गया। यह पहले आग लगने से तहस-नहस हो गया था। दोबारा शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ थिएटर की ओपनिंग की गई। 1810 चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। चिली में पहली सरकारी जुंटा प्रारंभ हुई। इसने स्पेन से स्वतंत्रता के लिए आंदोलन चलाया। 1812 मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा जल कर खाक हुआ और 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। नेपोलियन आग से बचकर पेट्रोव्स्की पैलेस से मॉस्को स्थित क्रेमलिन लौटा। 1837 चार्ल्स लुईस टिफनी और टेडी यंग ने न्यूयॉर्क शहर में मशहूर फर्म टिफनी एंड कंपनी (प्रथम नाम टिफनी एंड यंग) की स्थापना की। इस स्टोर को स्टेशनरी और फैंसी सामान का एम्पोरियम कहा जाता है। 1851 दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अखबारों में से एक द न्यूयॉर्क टाइम्स की शुरुआत 18 सितंबर 1851 को हुई। पत्रकार और नेता हेनरी जार्विस रेमंड और पूर्व बैंकर जॉर्ज जोन्स ने इसकी शुरुआत की। टाइम्स को पहले रेमंड, जोन्स एंड कंपनी प्रकाशित करती थी। अखबार ने खुद को बौद्धिक पाठकों का बताते हुए खुद को आम लोगों से दूर रखा। इस कारण पेपर की बिक्री कम होती थी और इसे बेचना पड़ा। 1896 में जब द न्यूयॉर्क टाइम्स को एडॉल्फ साइमन ने खरीदा, तब यह हर हफ्ते एक हजार डॉलर के घाटे में चल रहा था। एडॉल्फ ने द न्यूयॉर्क टाइम्स की संपादकीय नीति में बदलाव किया, कवरेज को बेहतर किया, रविवारीय पत्रिका की शुरुआत की और कीमत भी कम की। अखबार ने खूब नाम कमाया। यह अखबार दुनिया भर में अपनी निष्पक्ष और प्रखर पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। इसी अखबार ने सबसे वजनी अखबार होने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, एक अंक 3.5 किलो का। सन 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क टाइम्स से चिढ़े हुए हैं और उन्होंने 15000 डालर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 1873 अमेरिकी बैंक जे कुक एंड कंपनी ने दिवालियापन की घोषणा की, जिससे 1873 की आर्थिक दहशत फैल गई। 1879 ब्लैकपूल इल्यूमिनेशन्स पहली बार चालू हुआ। वार्षिक प्रकाश उत्सव लंकाशायर के फेल्ड तट पर स्थित ब्रिटिश समुद्र तटीय सैरगाह ब्लैकपूल। 1882 पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज खुला। कैलिफोर्निया में अमेरिकी क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज 2006 तक चला। 1883 ब्रिटिश अफसर विलिय हट्ट कर्जन विली को मौत के घाट उतारने वाले क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल ढींगड़ा का जन्म अमृतसर में हुआ। इन्हें अंग्रेज सरकार ने लंदन की पेंटनविले जेल में 17 अगस्त 1909 को फांसी पर चढ़ा दिया। 1885 अघजाबादी, अजरबैजान में उजेइर बे अब्दुलहुसैन बे ओघलू हाजीबेयोव का जन्म हुआ। उजेइर हाजीबेयोव अजरबैजानी संगीतकार, संगीतज्ञ, शिक्षक और अजरबैजान लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रगान के रचयिता हैं। उजेइर हाजीबेयोव को अजरबैजानी शास्त्रीय संगीत का जनक माना जाता है। उन्होंने अजरबैजान लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रगान की रचना की। उजेइर हाजीबेयोव ने कहा है, अगर हम अपनी मातृभाषा को अब तक नजरअंदाज करते रहे... तो हो सकता है कि एक दिन हम अपनी भाषा खो दें, उससे छुटकारा पा लें और एक राष्ट्र को नष्ट कर दें, फिर वह खुद ही डूब जाएगा, क्योंकि राष्ट्र की भाषा ही राष्ट्र के अस्तित्व का कारण बनती है। 1895 जाम साहब या नवानगर गुजरात के महाराजा दिग्विजयसिंहजी रंजीतसिंहजी जडेजा का जन्म हुआ। 1899 बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन हुआ। 1900 मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल शिवसागर रामगुलाम #SeewoosagurRamgoolam का जन्म हुआ। 1905 नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई। 1906 हास्य सम्राट कहे गये हिंदी हास्य - व्यंग्य कवि काका हाथरसी का जन्म हुआ। संयोग से उनकी मृत्यु भी 18 सितंबर को ही हुई, 1995 में। 1907 प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता एडविन मैकमिलन का जन्म हुआ। 1908 विख्यात जॉर्जियाई-अर्मेनियाई खगोल भौतिक विज्ञानी, खगोलशास्त्री और शिक्षाविद विक्टर एम्बर्टसुमियन का जन्म हुआ। 1915 मूल अमेरिकी ओमाहा जनजाति की पहली चिकित्सक, समाज सुधारक, शिक्षिका सुसान ला फ्लेश पिकोटे का निधन वाल्थिल, नेब्रास्का में हुआ। सुसान मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली स्वदेशी महिला बनी थीं। 1919 हॉलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1922 हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ। 1923 न्यूयार्क में समाचार पत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई जो 23 सितंबर तक चली। 1926 अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई। 1928 जुआन डे ला सिर्वा ने पहली बार ऑटोगाइरो से इंग्लिश चैनल पार किया। 1931 प्रख्यात हिंदी कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का जन्म हुआ। इसी दिन जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन स्थित मंचूरी के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। यह कब्जा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मंचूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी। 1946 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई नाटककार मेरेडिथ ओक्स का जन्म हुआ। वे 1970 से लंदन में रह रही हैं। उन्होंने नाटक, रूपांतरण, अनुवाद, ओपेरा पाठ और कविताएँ लिखी हैं, और रॉयल होलोवे कॉलेज और अरवॉन फाउंडेशन में नाटक-लेखन पढ़ाया है। मेरेडिथ ओक्स ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले सिडनी में द डेली टेलीग्राफ के लिए और 1988 से 1991 तक द इंडिपेंडेंट के लिए संगीत आलोचना भी लिखी। द लिसनर सहित विभिन्न पत्रिकाओं के लिए लेखन किया। 1947 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ। 1947 अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ। 1948 मार्गरेट चेस स्मिथ ऑफ मेन संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं। 1950 हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री, माॅडल और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी का जन्म हुआ। 1957 स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन हुआ। इसी दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में आई और लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हुईं स्नेहलता श्रीवास्तव का जन्म हुआ। 1958 भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ। 1960 शीर्ष क्यूबाई नेता, समाजवादी क्रांति के नेतृत्वकर्ता, लेखक, वक्ता, प्रशासक फिदेल कास्त्रो संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में न्यूयॉर्क शहर पहुंचे। 1961 संयुक्त राष्ट्र महासचिव डैग हैमरस्कजॉल्ड की कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के कटंगा क्षेत्र में शांति वार्ता का प्रयास करते समय एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 1967 नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। 1978 अमरीकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मध्यस्थता में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादात और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए। 1979 प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता विनय राय का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने शेफ और रेस्त्रां कारोबारी कुणाल कपूर का जन्म हुआ। 1980 कैथरीन ऐनी पोर्टर (जन्मरू 15 मई 1890, इंडियन क्रीक, टेक्सास) का निधन हुआ। कैथरीन ऐनी पोर्टर लोकपिय्र अमेरिकी पत्रकार, निबंधकार, लघु कथाकार, उपन्यासकार, कवि और राजनीतिक कार्यकर्ता मैरीलैंड में निधन हुआ। उनका 1962 में प्रकाशित उपन्यास शिप ऑफ फूल्स उस वर्ष अमेरिका में सबसे अधिक बिकने वाला उपन्यास था। कैथरीन ऐनी पोर्टर ने लिखा है, इस पल अपनी खुशी और अपने जीवन की समृद्धि पर भरोसा करो। यह उतना ही सच है और उतना ही तुम्हारा है जितना तुम्हारे साथ घटित हुआ कोई भी और अनुभव। 1981 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, गायिका, परोपकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, हास्य फिल्म ब्रिंग इट आन - इन इट टू विन इट से खासी लोकप्रियता हासिल करने वाली जेनिफर टिस्डेल केली का जन्म नेप्च्यून सिटी, न्यू जर्सी में हुआ। 1986 हिंदी, मराठी की खूबसूरत, बोल्ड सुपरिचित फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल प्रिया बापट का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन मुम्बई से पहली बार भारतीय महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया। 1987 अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये। 1988 बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया। 1989 जानी मानी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा मछिमंदा का जन्म बंगलौर में हुआ। 1990 नंदिनी राय के नाम से सुपरिचित मिस आंध्र प्रदेश 2010 विजेता, तेलुगू फिल्मों की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल नीलम गौहरानी का जन्म सिकंदराबाद में हुआ। 1992 भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश तथा करीब 35 दिन के लिए प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन हुआ। 1993 फेमिना मिस इंडिया 2015 विजेता, माॅडल, अभिनेत्री एवं रिसर्च एनालिस्ट अदिति आर्या का जन्म दिल्ली में हुआ। 1993 में इसी दिन सांता मोनिका, कैलिफोर्निया में पैट्रिक अर्नोल्ड श्राइवर श्वार्जनेगर (लेखिका और पत्रकार मारिया श्राइवर और ऑस्ट्रियाई मूल के बॉडी बिल्डर, अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के पुत्र) का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और मॉडल हैं। 1994 दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल रुहानी शर्मा का जन्म सोलन, हिमाचल प्रदेश में हुआ। 1997 अमेरिका ने होलोग नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, 1997 ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बद करने का फैसला किया। 1998 इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स वह संस्था है जो इंटरनेट प्रोटोकॉल या डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) समन्वय करती है। यह 18 सितंबर 1998 को बनी। इंटरनेट पर यदि आपको कोई साइट खोलनी है या किसी को मैसेज करना है तो आपको उसका पता चाहिए होता है, उसी पते को कोऑर्डिनेट करने वाली संस्था है इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स। इसे इंटरनेट की फोनबुक भी कहते हैं। 1998 अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की जानकारी दी गई। 2002 गैंगस्टर अबू सलेम को पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था। सलेम पर देश में कई हत्याओं, एक्सटॉर्शन के केस दर्ज थे। प्रतिवर्ष 18 सितंबर को विश्व जल निगरानी दिवस मनाया जाना प्रारंभ हुआ। जल पर्यावरण महासंघ के इस आयोजन से 50 से अधिक देशों में 80,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया है। विश्व जल निगरानी दिवस 2003 में अमेरिका के क्लीन वॉटर फाउंडेशन ने एक वैश्विक शैक्षिक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में योगदान दिया है। विश्व जल निगरानी दिवस (डब्ल्यूडब्ल्यूएमडी) एक अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम है जो दुनिया भर में जल संसाधनों की सुरक्षा में सार्वजनिक जागरूकता और भागीदारी पैदा करता है। 2003 बांग्लादेश - भारत के बीच यातायात के लिए ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू। 2004 भारत ने जानकारी दी कि अमेरिका ने भारत पर कमर्शियल स्पेस प्रोग्राम और न्यूक्लियर पावर फेसिलिटी पर लगी एक्सपोर्ट पाबंदी हटा ली है। 2004 में इसी दिन मियामी, फ्लोरिडा में नॉर्मन फ्रैंक कैंटर (जन्म 19 नवंबर 1929, विन्निपेग, कनाडा) का निधन हुआ। नॉर्मन कैंटर प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी मध्यकालीन विद्वान, लेखक और इतिहासकार थे। अपनी सुगम लेखनी और आकर्षक कथा शैली के लिए जाने गए कैंटर की पुस्तकें अंग्रेजी में मध्यकालीन इतिहास की सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक थीं। नॉर्मन कैंटर ने लिखा है, हर चीज वास्तविकता को तभी प्राप्त करती है जब वह एक शुद्ध विचार से प्रभावित हो या उसमें भाग ले। 2006 रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। 2006 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफगानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ गनी शामिल हुए। बाद में गनी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हो गये और अगस्त 2021 में अमेरिका के अफगानिस्तान से निकलने के बाद तालिबान के डर से देश छोड़कर भाग गये। 2007 कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज कर दुनिया को अभिभूत कर ध्यान आकर्षित करने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से प्रदान किया गया। 2007 में इसी दिन बौद्ध भिक्षु म्यांमार में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए, जिसे भगवा क्रांति भी कहा गया। 2008 शोभना भरतिया ने हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया समूह के अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया। 2009 प्रमुख भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एचसीएल के संस्थापक अध्यक्ष शिव नडार को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 18 सितंबर 2009 को 8वीं विश्व बांस कांग्रेस के दौरान प्रतिभागियों ने आधिकारिक तौर पर 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस घोषित किया। गरीबी और पर्यावरणीय क्षरण से निपटने के लिए बांस की क्षमता की वकालत करना इसका मकसद था। घोषणा के बाद विश्व बांस दिवस को दुनिया भर में बांस संगठनों, पर्यावरण समूहों, सरकारों और बांस उत्साही लोगों से मान्यता और समर्थन प्राप्त हुआ और यह दिन बांस के टिकाऊ और बहुमुखी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया गया। 2011 पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और दक्षिणी तिब्बत में भूकंप के तगड़े झटके अनुभव किए गए। 2012 ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस अधिकारी पीसी निकोला ह्यूजेस और पीसी फियोना बोन की ग्रेटर मैनचेस्टर, इंग्लैंड में बंदूक और ग्रेनेड हमले में हत्या कर दी गई। 2014 स्कॉटलैंड ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता के खिलाफ 55 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक मतदान किया। 2015 पाकिस्तान के पेशावर के बाहरी इलाके में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले के दौरान 2 सुरक्षाकर्मी, एक मस्जिद में 17 नमाजी और 13 आतंकवादी मारे गए। 2016 आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के हमले और जवाबी हमले में भारत के जम्मू और कश्मीर में उरी हमले में उन्नीस भारतीय सेना के जवान और सभी चार हमलावर मारे गए। 2017 मशहूर पाकिस्तानी लेखक, कवि, अनुवादक और नाटककार अफजाल अहसान रंधावा का इंतकाल हुआ। 2019 भारत सरकार ने ई-सिगरेट्स के प्रोडक्शन, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, सेल और स्टोरेज पर प्रतिबंध लगाया। 2020 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रूथ बेडर गिन्सबर्ग का निधन हुआ। 2021 जाने माने दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ, जोहान्सबर्ग के 97वें मेयर जोलीडी मातोंगो का निधन हुआ। इसी दिन 2021 में मौसम की खराबी के कारण चीन के गुइझोउ प्रांत में एक नौका पलट गई, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई और पाँच लापता हो गए। 2023 अमेरिकी राजनीतिज्ञ, केंटकी के 58वें गवर्नर ब्रेरेटन सी. जोन्स का निधन हुआ। 2024 जानी मानी जॉर्जियाई ब्लॉगर, अभिनेत्री और मॉडल केसरिया अब्रामिद्जे, प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार निक ग्रेवेनाइट्स और प्रसिद्ध इतालवी फुटबॉलर साल्वाटोर शिलासी का निधन हुआ। 18 सितंबर को लेबनान में पेजर अटैक में बारह लोग मारे गए और लेबनानी समूह हिजबुल्ला के लड़ाकों और बेरूत में ईरान के दूत सहित लगभग 3,000 घायल हो गए। नए पेजर में तीन ग्राम तक विस्फोटक छिपा हुआ था और महीनों तक हिजबुल्ला को इसका पता ही नहीं चला। सूत्रों के अनुसार इसकी साजिश इस्राइल ने कई महीनों से रची हुई थी। हिजबुल्ला के लड़ाके इस्राइली लोकेशन-ट्रैकिंग से बचने के प्रयास में संचार के कम तकनीक वाले साधन के रूप में पेजर का उपयोग कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, डिवाइस के अंदर ऐसी विस्फोटक सामग्री लगाई गयी जो एक कोड मिलते ही फट पड़े। प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड व्हाट्सऐप 9411175848) प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। #WorldHistoryonSeptember18 #WorldBambooDay #WorldWaterMonitoring #AditiArya #RuhaniSharma #ShrikantVerma #MeredithOakes #KatherineAnnePorter #NormanCantor #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #PriyaBapat

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ