ब्रेकिंग न्यूज़

कांगड़ा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा बोले, 400 पार का नारा अहंकार, 4 जून को बनेगी कांग्रेस सरकार, युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों के सपने होंगे साकार Kangra, Himachal Pradesh Congress candidate Anand Sharma said, the slogan of ego is beyond 400, Congress government will be formed on June 4, dreams of youth, women, farmers, poor will come true



कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भाजपा के चुनावी नारे 400 पार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा चुनावी स्लोगन ही नहीं बल्कि यह मतदाताओं और जनादेश का अपमान है। हिमाचल प्रदेश और देश की जनता भाजपा के इस अपमान का बदला लेगी। भाजपा को इसका जबाब चार जून को मिलने जा रहा है। 4 जून को कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांगड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने रैहन में रोड शो के दौरान कहा कि लोगों का स्नेह मिल रहा है। कांग्रेस के लिए युवाओं में उत्साह है। जो चुनाव प्रचार हुआ है, उससे पार्टी को काफी सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के लिए जनता उत्साहित है। इंडिया गठबंधन की सरकार युवाओं को नौकरी, हर परिवार को पैसा और अन्य सुविधाएं, किसानों की कर्जमाफी, एमएसपी देगी।

आनंद शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 400 पार के दावे पर कहा कि यह उनका अहंकार बोल रहा है। यह जनादेश का अपमान है। यह मतदाता का अपमान है। अभी तो मतदान चल रहा है। सातवें चरण का मतदान 1 जून को है। 4 जून को नतीजों की घोषणा होगी। इसके बाद साफ पता चल जाएगा कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब वह मनमोहन सरकार में मंत्री थे तो हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में उन्होंने बड़ी संस्थाएं बनाईं। कभी नहीं सोचा था कि वह यहां की जनता के बीच चुनाव लड़ने आएंगे, ऐसे में उनके समय में खोली गईं संस्थाएं खुद उनकी प्रतिबद्धता की गवाही देती हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में ओपीएस, महिलाओं को 1,500 रुपए महीना देने समेत जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है।


An appeal to the readers -

If you find this information interesting then please share it as much as possible to arouse people's interest in knowing more and support us. Thank you !

#worldhistoryofmay27 #PeaceMemorialDay

I Love INDIA & The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback