ब्रेकिंग न्यूज़

17 मई का इतिहास: 900 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of May 17: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 900 years

1155 जापान में विख्यात जापानी कवि, इतिहासकार, बौद्ध भिक्षु और धार्मिक उपदेशक हुए जियान-क्यो जिएन का जन्म क्योटो में हुआ।

1395 रोवाइन की लड़ाई में वैलाचियंस ने आक्रमणकारी तुर्क सेना को हराया। वोइवोड मिर्सिया द एल्डर के नेतृत्व वाली वैलाचियन सेना ने व्यक्तिगत रूप से सुल्तान बायजिद प्रथम थंडरबोल्ट के नेतृत्व में ओटोमन आक्रमण का विरोध किया। तुर्क सेना की संख्या वैलाचियन सैनिकों से बड़ी थी। किंवदंतियों के अनुसार युद्ध की पूर्व संध्या पर, एक शांति दूत के रूप में तैयार होकर मिर्सिया सेल बट्रान ने बायजिद से बात की और उसे वलाचिया छोड़ने के लिए कहा और उसे वापस सुरक्षित मार्ग देने का वादा किया। सुल्तान ने गर्व से लड़ने पर जोर दिया।


1498 पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी और नाविक वास्को डि गामा पहली बार भारत में कालीकट के निकट पहुंचा।

1527 स्पैनिश विजेता और सैनिक पैन्फिलो डी नारवेज ने 600 पुरुषों के साथ फ्लोरिडा का पता लगाने के लिए स्पेन से प्रस्थान किया, इनमें से 1536 तक केवल चार जीवित बचे।

1536 जॉर्ज बोलिन, द्वितीय विस्काउंट रोचफोर्ड (अंग्रेजी दरबारी और रईस जिन्होंने 1530 के दशक की शुरुआत में राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी ऐनी बोलिन के भाई के रूप में राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाई थी।) और चार अन्य लोगों को राजद्रोह के लिए फाँसी दी गई।

1540 शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को हराया। यह इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से दर्ज है।

1590 डेनमार्क में ऐनी को होलीरोड पैलेस स्थित थैबे चर्च में स्कॉटलैंड की रानी कंसोर्ट का ताज पहनाया गया।



1642 फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी पॉल डी चोमेडी, सीउर डी मैसनन्यूवे ने विले मैरी डी मॉन्ट्रियल की स्थापना की जो कनाडा का आज प्रमुख शहर है।

1673 लुई जोलियट और जैक्स मार्क्वेट फ्रांसीसी-कनाडाई खोजकर्ता उत्तरी अमेरिका में अपनी खोजों के लिए प्रसिद्ध हुए। 1673 में जेसुइट कैथोलिक पादरी और मिशनरी जोलियट और जैक्स मार्क्वेट ने ऊपरी मिसिसिपी नदी का पता लगाने और मानचित्र बनाने वाले पहले गैर-मूल निवासी बने।

1749 विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश रसायनज्ञ, शोधकर्ता एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था। उन्होंने चेचक यानी स्माॅल पाक्स के टीके का आविष्कार किया था।

1756 इंग्लैंड ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1769 भारत में शासन कर रही इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के देसी कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए और ब्रिटेन में बने कपड़े का भारत में व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

1792 दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज दि न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज शुरुआत करने वाले लोग न्यूयॉर्क में बॉन्ड और सिक्योरिटीज की ट्रेडिंग का बिजनेस करते थे। मार्च 1792 में इन लोगों ने न्यूयॉर्क के एक होटल में मीटिंग की। इसका उद्देश्य बिजनेस को और सुरक्षित व बेहतर बनाना था। इससे पहले बिजनेस करने का कोई एक ठिकाना नहीं था और न ही कोई लिखित नियम-कायदे थे। 17 मई 1792 को इन 24 व्यापारियों ने एक अनुबंध हस्ताक्षरित किया, जिसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। अनुबंध में प्रतिभूति बिजनेस से जुड़े नियम-कायदे थे। गार्डन में बटनवुड के पेड़ के नीचे ये अनुबंध हुआ था इसी वजह से इसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। इसी के साथ न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।

1814 नाॅर्वे ने संविधान बनाया। 17 मई को नाॅर्वे में संविधान दिवस मनाया जाता है।

1865 महान वैज्ञानिक और आविष्कारक एलेक्जेंडर ग्राहम बेल के बनाये टेलीफोन ने जब सफलतापूर्वक काम करना शुरु किया तो यह एक संचार क्रांति थी। विश्व दूरसंचार दिवस मनाने की परंपरा 17 मई, 1865 में शुरू हुई थी, लेकिन आधुनिक समय में इसका विस्तार 1969 में हुआ जब पूरे विश्व में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा। इसके साथ नवंबर, 2006 में तुर्की में आयोजित पूर्णाधिकारी कांफ्रेंस में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्व दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी यानी इंटरनेट जैसे माध्यम एवं समाज (सोसाइटी) दिवस तीनों को एक साथ मनाया जाए क्योंकि इंटरनेट एक दूसरे से संपर्क करने, सूचनाओं के आदान-प्रदान में प्रमुख भूमिका निभाने लगा है। आज मोबाइल में अखबार, पत्रिकाएं, टेलीविजन और एक दूसरे के साथ बोलकर या लिखकर बातचीत करने जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। समाज को जोड़ने में सोशल मीडिया प्रमुख भूमिका निभा रहा है। अब 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया जाता है।

1814 नॉर्वे की संविधान सभा ने नॉर्वे के संविधान पर हस्ताक्षर किए और क्रिश्चियन फ्रेडरिक को नॉर्वे का नया राजा चुना।

1857 बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1863 रोसालिया डी कास्त्रो की कैंट्रेस गैलीगोस कविता संग्रह गैलिशियन भाषा में पहली पुस्तक प्रकाशित हुई।

1865 अंतर्राष्ट्रीय रेडियो और प्रौद्योगिकी को मानकीकृत तथा नियंत्रित करने वाले संगठन इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन इन पैरिस के रूप में पेरिस में गठित किया गया, बाद में इसका नाम इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन हो गया।

1918 भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म हुआ।

1939 लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत 17 मई 1939 को हुई थी। कैलिफोर्निया के बेकर फील्ड में कोलंबिया और प्रिंसटन के बीच बेसबॉल मैच था। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने करीब 400 से ज्यादा टेलीविजन पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया। पूरे टेलीकास्ट के लिए केवल एक ही कैमरे का इस्तेमाल किया गया। ये एक प्रयोग के तौर पर किया गया था। इसी के साथ ये पहला स्पोर्ट्स इवेंट बन गया जिसे लोगों ने घर बैठे टीवी पर लाइव देखा।

1945 विख्यात भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर का जन्म मैसूर, कर्नाटक में हुआ। इसी दिन भारतीय मूल के अमेरिकी योगी, शिक्षक और गायक भगवान दास योगी का जन्म लगूना बीच, कैलीफोर्निया में हुआ।

1949 भारत ने राष्ट्र मंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया। राष्ट्र मंडल ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों का समूह है। यह आज भी है।

1951 भारत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।

1952 बंबई सिने जगत के जाने माने फिल्म निर्माता रामसे ब्रदर्स के श्याम रामसे का जन्म हुआ।

1953 हिंदी चलचित्र जगत की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म हुआ।

1960 महाराष्ट्र में भाजपा नेता और चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन का जन्म जामनेर में हुआ।

1970 थोर हेयरडाल ने मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।

1974 उल्स्टर वालंटियर फोर्स ने आयरलैंड के डबलिन एवं मोनाघन में चार कार बम विस्फोट किए, जिसमें 33 लोगों की मौत और 300 घायल हुए। यह तब इतिहास का सबसे घातक आतंकवादी हमला माना गया।

1976 जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।

1978 मशहूर अभिनेता चार्ली चैप्लीन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ था। उनके शव को जेनेवा में एक झील के पास दफनाया गया था, लेकिन दफनाने के तीन महीने बाद कब्र से उनके शव वाला ताबूत चोरी हो गया। शव चुराने के बाद चोरों ने चार्ली की पत्नी से ताबूत के बदले में 4 लाख पाउंड की रकम की मांग की। इसके पांच हफ्ते बाद पुलिस ने बुल्गारिया के दो लोगों को चार्ली का शव चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनका नाम रोमना वारदास और गेंचो गानेव था। 17 मई 1978 को दोनों ने पुलिस को चार्ली का शव का ताबूत सौंप दिया। पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, इसलिए उन्होंने चार्ली का शव चुरा लिया। इसके बदले में मिलने वाले पैसों से दोनों नया बिजनेस शुरू करना चाहते थे। बाद में चार्ली का शव स्विट्जरलैंड के पास विलेज ऑफ नोविले में दफनाया गया। इस बार चार्ली के शव को कंक्रीट के एक मजबूत स्लैब के नीचे दफनाया गया ताकि उनका शव दोबारा चोरी न हो सके।

1979 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन, फिल्म और थिएटर कलाकार मुक्ता बर्वे का जन्म चिंचवड़, पुणे में हुआ।

1980 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म निर्मात्री कृष्निका लुल्ला का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन 1980 दक्षिण कोरियाई सेना के जनरल चुन दू-ह्वान ने देश में मार्शल लॉ लगा दिया और शासन पर नियंत्रण कर लिया। बाद में चुन 1 सितंबर 1980 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बने।

1983 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल दीया चोपड़ा का जन्म नई दिल्ली में हुआ। यह अभिनेत्री और टेलीविजन शो प्रस्तोता रोशनी चोपड़ा की बहन हैं। इसी दिन जम्मू एवं कश्मीर चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर शाह फैसल का जन्म हुआ। इन्होंने 2009 में आईएएस की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।



1985 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, स्टेज शो परफार्मर एवं माॅडल नुसरत भरूचा का जन्म हुआ।



1987 हिंदी सहित अनेक दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्म निर्मात्री एवं अभिनेत्री चार्मी कौर का जन्म हुआ। 1987 में इसी दिन प्रख्यात भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।

1987 ट्रांगसुंड, स्वीडन कार्ल गुन्नार मायर्डल का निधन हुआ जो विख्यात स्वीडिश अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री थे। 1974 में उन्हें पैसे और आर्थिक उतार-चढ़ाव के सिद्धांत में उनके अग्रणी अध्ययन और आर्थिक, सामाजिक और संस्थागत घटनाओं की परस्पर निर्भरता के गहन विश्लेषण के लिए फ्रेडरिक हायेक के साथ आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार मिला। जब उनकी पत्नी अल्वा मिर्डल को 1982 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला तो नोबेल पुरस्कार जीतने वाले यह चौथे विवाहित जोड़े बन गए, और एक-दूसरे से स्वतंत्र होकर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले और एकमात्र पति-पत्नि बन गए। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्ल संबंधों के अध्ययन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसे उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक एन अमेरिकन डिलेमा: द नीग्रो प्रॉब्लम एंड मॉडर्न डेमोक्रेसी में पेश किया। यह अध्ययन 1954 के ऐतिहासिक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले ब्राउन बनाम शिक्षा बोर्ड में प्रभावशाली हुआ। स्वीडन में उनका कार्य और राजनीतिक प्रभाव फोकहेमेट और कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण था। मौद्रिक सिद्धांत पर मिर्डल के काम पर विलियम बार्बर की टिप्पणी इस प्रकार थी यदि उनका योगदान 1936 से पहले अंग्रेजी के पाठकों के लिए उपलब्ध था, तो यह अनुमान लगाना दिलचस्प है कि क्या अवसाद के दशक के व्यापक आर्थिक सिद्धांत में क्रांति को मायरडालियन कहा जाएगा जितना कीनेसियन ?

1990 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समलैंगिकता को मानसिक रोगों की सूची से हटा दिया।



1992 बंगाली फिल्मों की बोल्ड अभिनेत्री, माॅडल और ममता बनर्जी की पार्टी त्रणमूल कांग्रेस नेत्री कौशनी मुखर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।

2000 रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि स्वीकृत की। इसी दिन ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रिटिश नागरिक बने.

2002 पाकिस्तान में आतंकियों द्वारा मारे गये अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद किया गया।

2004 मेसाचुसेट्स समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला अमेरिका का पहला राज्य बना।

2006 17 मई को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे अर्थात विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हाई ब्लड प्रेशर डे के रूप में मनाया जाता है। इसे 14 मई 2005 को पहली बार मनाया गया लेकिन अगले साल 2006 से इसकी तारीख 17 मई कर दी गई। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्थाएं इसका संयोजन, आयोजन देखती हैं। और सरकारें तथा चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं स्वयं सेवी संगठन भी इस अवसर पर आयोजन करते हैं। इसे मनाने का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इसे नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उच्च रक्तचाप दुनियाभर में होने वाली मौतों की एक बड़ी वजह है। शरीर का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 80/120 होना चाहिए। लेकिन जब यह 135/185 तक पहुंच जाता है तो इसे हाइपरटेंशन कहते हैं। अधिकतर लोगों को पता नहीं होता कि वे इस बीमारी से पीड़ित हैं और इसलिए वे इस पर कोई ध्यान ही नहीं देते। इस कारण धीरे-धीरे दिल और ब्लड वेसल्स कमजोर होती जाती हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर यानी चुप हत्यारा भी कहा जाता है।

2007 भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ। 2007 में इसी दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया की ट्रेनों ने दोनों सरकारों द्वारा सहमत परीक्षण में 38वें समानांतर को पार किया। 1953 के बाद यह पहली बार हुआ कि रेलगाड़ियों ने असैन्यीकृत क्षेत्र को पार किया।

2008 बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफा दिया। इसी दिन 2008 में तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2009 डालिया ग्राइबौस्साइट 68.18 प्रतिशत वोट प्राप्त कर लिथुआनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2010 भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते। 2010 में इसी दिन भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की। इसी दिन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चैहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है। इसी दिन 2010 में भारतीय सेना ने उड़ीसा के वीलर्स द्वीप स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। अग्नि-2 का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशालाओं और भारत डायनैमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।

2013 इराक में एक के बाद एक श्रंख्लाबद्ध बम धमाकों में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।

2014 भारत के प्रसिद्ध होटल कारोबारी तथा होटल लीला समूह के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन हुआ। इसी दिन दक्षिणपंथी हिंदूवादी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 543 सीटों में से 336 सीटों के साथ भारत में आम चुनाव पूर्ण बहुमत से अधिक सीटों से जीता।

2020 भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,872 और कुल संक्रमितों 90,927 से अधिक आधिकारिक तौर पर बताई गई।

पाठकों से एक अपील -

अगर आपको यह जानकारी रुचिकर लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कर लोगों की अधिक जानने में रुचि जागृत करें और हमारा सहयोग करें। धन्यवाद !

History of May 17: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 900 years.

1155 Jien-Kyo Jien, a famous Japanese poet, historian, Buddhist monk and religious preacher, was born in Kyoto.

1395 Wallachians defeat the invading Ottoman army at the Battle of Rovine. The Wallachian army led by Voivode Mircea the Elder personally resisted the Ottoman invasion led by Sultan Bayezid I the Thunderbolt. The Ottoman army outnumbered the Wallachian troops. According to legends, on the eve of the battle, Mircea Sel Batran, dressed as a peace messenger, spoke to Bayezid and asked him to leave Wallachia and promised him safe passage back. The Sultan insisted on fighting proudly.

1498 Vasco da Gama, the famous Portuguese explorer and sailor, reached India for the first time near Calicut.

1527 Spanish conquistador and soldier Pánfilo de Narváez departed Spain with 600 men to explore Florida, of which only four survived until 1536.

1536 George Boleyn, 2nd Viscount Rochford (English courtier and nobleman who played a prominent role in politics in the early 1530s as the brother of Anne Boleyn, the second wife of King Henry VIII.) and four others, hanged for treason Went.

1540 Sher Shah defeated Humayun in Hardoi. This is recorded in history as the Battle of Kannauj.

1590 Anne of Denmark is crowned Queen Consort of Scotland in Thebe Church at Holyrood Palace.

1642 French military officer Paul de Chomedy, Sieur de Maisonneuve founded Ville Marie de Montréal, today Canada's principal city.

1673 French-Canadian explorers Louis Joliot and Jacques Marquette became famous for their discoveries in North America. In 1673, Jesuit Catholic priests and missionaries Joliot and Jacques Marquette became the first non-Natives to explore and map the upper Mississippi River.

1749 World famous British chemist and researcher Edward Jenner was born. He invented the vaccine for smallpox.

1756 England declared war against France.

1769 England's East India Company, ruling India, imposed several restrictions on weavers in order to destroy the indigenous textile industry of Bengal and to increase the trade of cloth made in Britain in India.

1792 The New York Stock Exchange, the world's largest stock exchange, started the business of trading bonds and securities in New York. In March 1792, these people held a meeting in a hotel in New York. Its objective was to make business more secure and better. Before this, there was no single place to do business nor were there any written rules and regulations. On May 17, 1792, these 24 merchants signed a contract which came to be known as the Buttonwood Agreement. The contract contained rules and regulations related to securities business. This agreement was signed under a buttonwood tree in the garden, hence it was named the Buttonwood Agreement. With this the New York Stock Exchange was started.

1814 Norway made its constitution. Constitution Day is celebrated in Norway on 17 May.

1865 When the telephone made by the great scientist and inventor Alexander Graham Bell started working successfully, it was a communication revolution. The tradition of celebrating World Telecommunication Day started on May 17, 1865, but in modern times it expanded in 1969 when it started being celebrated with enthusiasm all over the world. Along with this, in the Plenipotentiary Conference held in Turkey in November, 2006, it was also decided that World Telecommunication and Information Technology i.e. medium like Internet and Society (Society) Day should be celebrated together because the Internet helps in communicating with each other and exchanging information. -has started playing a major role in providing. Today, many facilities like newspapers, magazines, television and communicating with each other by speaking or writing are available in mobile. Social media is playing a major role in connecting the society. Now World Telecommunication and Information Society Day is celebrated on 17 May.

1814 The Constituent Assembly of Norway signs the Constitution of Norway and elects Christian Frederick as the new King of Norway.

1857 Bahadur Shah Zafar II was declared the independent Mughal emperor.

1863 Rosalia de Castro's poetry collection Cantres Gallegos, the first book in the Galician language, is published.

1865 The organization to standardize and control international radio and technology is formed in Paris as the International Telegraph Union in Paris, later renamed the International Telecommunication Union.

1918 Russi Modi, India's famous industrialist and top member of the Tata Group, was born.

1939 Live telecast began on 17 May 1939. There was a baseball game between Columbia and Princeton at Baker Field in California. The National Broadcasting Company broadcast this match live on more than 400 televisions. Only a single camera was used for the entire telecast. This was done as an experiment. With this, it became the first sports event which people watched live on TV sitting at home.

1945 Famous Indian cricketer BS Chandrasekhar was born in Mysore, Karnataka. On this day, Indian-American yogi, teacher and singer Bhagwan Das Yogi was born in Laguna Beach, California.

1949 India decided to remain in the Commonwealth of Nations group. The Commonwealth is a group of countries that were slaves of Britain. It is still there today.

1951 India's famous ghazal singer Pankaj Udhas was born.

1952 Shyam Ramsay of Ramsay Brothers, a well-known filmmaker of Bombay cinema world, was born.

1953 Preeti Ganguly, a well-known, beautiful and bold character actress of the Hindi film industry, was born.

1960 Girish Dattatreya Mahajan, BJP leader and medical education minister in Maharashtra, was born in Jamner.

1970 Thor Heyerdahl started the journey from Morocco and crossed the Atlantic Ocean in 57 days.

1974 The Ulster Volunteer Force detonates four car bombs in Dublin and Monaghan, Ireland, killing 33 and injuring 300. It was then considered the deadliest terrorist attack in history.

1976 Japanese woman Mrs. Junko Taibei became the first woman to climb Mount Everest.

1978 Famous actor Charlie Chaplin died on 25 December 1977. His body was buried near a lake in Geneva, but three months after his burial the coffin containing his body was stolen from the grave. After stealing the body, the thieves demanded an amount of 4 lakh pounds from Charlie's wife in exchange for the coffin. Five weeks later, the police arrested two Bulgarians for stealing Charlie's body. Their names were Romana Vardas and Gencho Ganev. On May 17, 1978, both of them handed over the coffin of Charlie's body to the police. During interrogation, both the thieves told that they were going through financial crisis, hence they stole Charlie's body. Both of them wanted to start a new business with the money received in return. Charlie's body was later buried in the Village of Nouville, near Switzerland. This time Charlie's body was buried under a strong concrete slab so that his body could not be stolen again.

1979 Beautiful, bold, well-known television, film and theater artist Mukta Barve was born in Chinchwad, Pune.

1980 Beautiful, bold, well-known film producer Krishnaika Lulla was born in Bombay. On this day in 1980, South Korean Army General Chun Du-hwan imposed martial law in the country and took control of the government. Chun later became the President of South Korea on September 1, 1980.

1983 Beautiful, bold, well-known television actress and model Dia Chopra was born in New Delhi. She is the sister of actress and television show presenter Roshni Chopra. On this day, Jammu and Kashmir famous Indian Administrative Service officer Shah Faesal was born. He secured the top position in the IAS examination in 2009.

1985 Famous, beautiful, bold Indian bold film actress, stage show performer and model Nusrat Bharucha was born.

1987 Charmi Kaur, film producer and actress of many South Indian languages including Hindi, was born. On this day in 1987, famous Indian cricketer Sunil Gavaskar retired from Test cricket.

1987 – Trangsund, Sweden – Carl Gunnar Myrdal, renowned Swedish economist and sociologist, passed away. In 1974 he received the Nobel Memorial Prize in Economic Sciences, along with Friedrich Hayek, for their pioneering studies in the theory of money and economic fluctuations and their profound analysis of the interdependence of economic, social and institutional phenomena. When his wife Alva Myrdal received the Nobel Peace Prize in 1982, they became the fourth married couple to win the Nobel Prize, and the first and only husband and wife to win the Nobel Prize independently of each other. He is best known for his study of race relations in the United States, which he presented in his celebrated book An American Dilemma: The Negro Problem and Modern Democracy. This study was influential in the landmark 1954 U.S. Supreme Court decision Brown v. Board of Education. His work and political influence in Sweden were important for the establishment of Folkehamet and the welfare state. William Barber's comment on Myrdal's work on monetary theory was as follows If his contributions had been available to English readers before 1936, it is interesting to speculate whether the revolution in macroeconomic theory of the Depression decade would have been called Myrdalian as much. Keynesian?

1990 The World Health Organization removed homosexuality from the list of mental diseases.

1992 Kaushani Mukherjee, a bold actress of Bengali films, model and Mamata Banerjee's party Trinamool Congress leader, was born in Calcutta.

2000 Federalists, the upper house of the Russian parliament, approve the Nuclear Test Ban Treaty. On the same day, two British Royal Marine Commandos reached the North Pole without any help. He became the first British citizen to accomplish this feat.

2002: The body of American journalist Daniel Pearl, who was killed by terrorists in Pakistan, was recovered from the cemetery.

2004 Massachusetts becomes the first US state to recognize gay marriage.

2006 May 17 is celebrated globally as World Hypertension Day i.e. High Blood Pressure Day. It was celebrated for the first time on 14 May 2005 but from the next year 2006 its date was changed to 17 May. The organizations of the United Nations look after its coordination and organization. And governments and medical-health and voluntary organizations also organize events on this occasion. The purpose of celebrating it is to spread awareness about high blood pressure and encourage people to control it. High blood pressure is a major cause of death worldwide. Normal blood pressure of the body should be 80/120. But when it reaches 135/185 then it is called hypertension. Most people do not know that they are suffering from this disease and hence they do not pay any attention to it. Due to this, the heart and blood vessels gradually become weak. This disease is also called silent killer.

2007 The fourth round of India-Pakistan Comprehensive Dialogue began in Rawalpindi. On this day in 2007, trains from North and South Korea crossed the 38th parallel in a test agreed upon by both governments. This was the first time since 1953 that trains crossed the demilitarized zone.

2008 Bihar Transport Minister Ramanand Pratap Singh resigned from Nitish cabinet. On this day in 2008, Taliban terrorists released Pakistan's ambassador Tariq Azizuddin.

2009 Dalia Grybauskaite was elected the first female President of Lithuania, receiving 68.18 percent of the vote.

Indian boxers won all six gold medals at the 2010 Commonwealth Boxing Championships. On this day in 2010, the Punjab government announced to organize the Kabaddi World Cup to promote Kabaddi, India's oldest traditional game. On the same day, the division bench of Justice MM Kumar and Justice Jatinder Chauhan of the Punjab and Haryana High Court, on the petition of Joginder Kaur, held PGI Chandigarh guilty of ignoring the disability related acts and said - the service provided to an employee on the basis of disability while in service. Benefits cannot be denied. In such circumstances he can be placed on a post of equal benefit. On this day in 2010, the Indian Army tested the Agni-II missile capable of carrying out a nuclear attack from the Integrated Test Range (ITR) located at Wheelers Island in Orissa. This missile can hit up to two thousand kilometers. Agni-2 has been developed in collaboration with Defense Development and Research Organization (DRDO) laboratories and Bharat Dynamics, Hyderabad.

2013: 90 people died and 200 were injured in a series of bomb blasts in Iraq.

2014 CP Krishnan Nair, India's famous hotelier and founder of Hotel Leela Group, passed away. On the same day, the National Democratic Alliance, a coalition led by the right-wing Hindutva Bharatiya Janata Party, won the general election in India with 336 seats out of 543, more than an absolute majority.

In 2020, the death toll due to corona infection in India was officially reported at 2,872 and the total number of infected people was more than 90,927.


An appeal to the readers -

If you find this information interesting then please share it as much as possible to arouse people's interest in knowing more and support us. Thank you !

WorldTelecommunicationandInformationSocietyDay #worldhistoryofmay16 #WorldHypertensionDay

I Love INDIA & The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback