ब्रेकिंग न्यूज़

14 मई का इतिहास: भारत एवं विश्व में 1000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of May 14: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in the last 1000 years

1027 फ्रांसीसी शासक रॉबर्ट द्वितीय ने अपने बेटे हेनरी प्रथम को फ्रैंक्स का कनिष्ठ राजा नियुक्त किया।

1097 प्रथम धर्मयुद्ध के दौरान निकिया (सेल्जुक तुर्क नियंत्रित नगर) की घेराबंदी शुरू हुई।

1264 इंग्लैंड के हेनरी तृतीय को विद्रोहियों द्वारा पकड़ कर माइस ऑफ लुईस पर हस्ताक्षर जबरन करवा लिए गये जिससे साइमन डी मोंटफोर्ट इंग्लैंड के प्रभावी शासक बन गए।

1316 प्राग, बोहेमिया साम्राज्य में चार्ल्स चतुर्थ का जन्म हुआ जो लक्जमबर्ग के चार्ल्स के नाम से भी जाना जाता है। 1355 से 1378 में अपनी मृत्यु तक पवित्र रोमन सम्राट रहा।

1509 एग्नाडेलो की लड़ाई में उत्तरी इटली में, फ्रांसीसी सेना ने वेनिस गणराज्य को हराया।

1574 विख्यात इतालवी गायक-गीतकार, थियोर्बो वादक और कवि फ्रांसेस्को रासी का जन्म हुआ।



1607 ब्रिटिश अंग्रेजी उपनिवेशवादियों ने जेम्स फोर्ट की स्थापना की, जिसे जेम्सटाउन, वर्जीनिया नाम मिला और यह अमेरिका में सबसे प्रारंभिक स्थायी अंग्रेजी बस्ती बनी।

1608 प्रोटेस्टेंट यूनियन, प्रोटेस्टेंट जर्मन राज्यों का एक गठबंधन, कैथोलिक चर्च और कैथोलिक जर्मन राज्यों के खिलाफ प्रत्येक सदस्य के अधिकारों, भूमि और सुरक्षा की रक्षा के लिए स्थापित किया गया।

1610 फ्रांस के हेनरी चतुर्थ की कैथोलिक कट्टरपंथी फ्रांकोइस रैवेलैक ने हत्या कर दी गई और लुई 13वां शासक बना।

1657 शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ।

1702 नीदरलैंड और इंग्लैंड ने स्पेन और फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1771 14 मई को न्यूटाउन, मोंटगोमेरीशायर, वेल्स में विख्यात वेल्श कपड़ा निर्माता, परोपकारी, समाज सुधारक, यूटोपियन समाजवाद और सहकारी आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट ओवेन का जन्म हुआ। उन्होंने कारखानों में काम करने की स्थिति में सुधार, काम के घंटे 8 करने प्रयोगात्मक समाजवादी समुदायों को बढ़ाने और शिक्षा पर सरकारी नियंत्रण सहित बच्चों के पालन-पोषण के लिए अधिक सामूहिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाया।

1796 ब्रिटेन के चिकित्सा विज्ञानी एडवर्ड जेनर ने स्मॉल पॉक्स यानी चेचक की वैक्सीन की पहली खुराक पेश की।

1811 चैक गणराज्य पैराग्वे को स्पेन से आजादी मिली।

1879 प्रख्यात वैज्ञानिक तथा आविष्कारक थॉमस एल्वा एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1883 हिंदुस्तान के प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ।

1892 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चंद्र गुहा का जन्म हुआ।

1908 पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।

1912 विख्यात स्वीडिश नाटककार, उपन्यासकार, कवि, निबंधकार ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग का निधन हुआ।

1921 अमेरिकी न्यायाधीश फ्लोरेंस एलन मौत की सजा देने वाली पहली महिला बनी। गैंगस्टर फ्रैंक मोटो पर दो पुरुषों की हत्या का आरोप लगाया गया था, इसलिए सजा के रूप में उन्हें एलन द्वारा इलेक्ट्रिक कुर्सी के जरिये फांसी की सजा सुनाई गई थी। वह राज्य सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाली पहली महिला भी थीं।

1922 सन 1992 में दिवालिया हुई पाकिस्तान, अरब देशों में काम कर रही प्रमुख बैंक बैंक आॅफ क्रेडिट काॅमर्स इंटरनेशल के संस्थापक, पाकिस्तानी बैंकर, कारोबारी आगा हसन अबेदी का जन्म लखनऊ में हुआ।

1923 बेहतरीन फिल्मों के लिए सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ। 1923 में इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हुए एन.जी.चंदावरकर का निधन हुआ।

1941 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।

1943 ब्रिटिश शासन में जाने माने जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता अल्ला बख्श का निधन हुआ। 1943 इसी दिन ब्रुसेल्स, बेल्जियम में हेनरी ला फोंटेन का निधन हुआ जो बेल्जियम के एक अंतरराष्ट्रीय वकील और अंतर्राष्ट्रीय शांति ब्यूरो के अध्यक्ष थे। उन्हें 1913 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला इसलिए कि वे यूरोप में शांति आंदोलन के प्रभावी नेता थे।

1944 ब्रिटिश सैनिकों ने नागालैंड की वर्तमान राजधानी कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 विश्व विख्यात ब्रिटिश क्रिकेट खिलाड़ी बाॅव वूल्मर का जन्म भारत के कानपुर में हुआ। इसी दिन दुनिया भर से भगाए गये यहूदियों के देश इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। पहले इजराइल की जगह तुर्की का ओटोमान साम्राज्य था, प्रथम विश्वयुद्ध में तुर्की की हार के बाद इस इलाके में ब्रिटेन का कब्जा हो गया। ब्रिटेन उस समय एक बड़ी शक्ति था और दूसरे विश्वयुद्ध तक ये इलाका ब्रिटेन के कब्जे में ही रहा। दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका और सोवियत संघ दो बड़ी ताकत बनकर उभरे। ब्रिटेन को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा। 1945 में ब्रिटेन ने यह क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र को सौंप दिया। 1947 में संयुक्त राष्ट्र ने इस इलाके को दो हिस्सों में बांट दिया। एक अरब राज्य और एक इजराइल। यरुशलम शहर को अंतरराष्ट्रीय सरकार के प्रबंधन के अंतर्गत रखा गया। अगले ही साल इजराइल ने अपनी आजादी का ऐलान किया। इसी के साथ आज ही के दिन 1948 में दुनिया के एक शक्तिशाली देश का गठन हुआ। इजराइल द्वारा अपनी आजादी के ऐलान बाद अरब देशों की संयुक्त सेनाओं ने उस पर हमला कर दिया। करीब एक साल तक ये लड़ाई चली रही। युद्ध समाप्त होने के साथ ही इजराइल की 120 सदस्यीय संसद के लिए 25 जनवरी 1949 को पहला चुनाव हुआ, जिसमें यहां के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डेविड बेन गुरियन देश के पहले प्रधानमंत्री चुने गए। इस वक्त दुनिया की कुल यहूदी आबादी के 40 फीसदी से ज्यादा लोग इजराइल में रहते हैं। इजराइल दुनिया का अकेला यहूदी देश है। यहूदी दुनिया भर से भगाए गये, प्रताड़ित किए गये और बाद में फिलिस्तीन की जिस जमीन पर बसाए गये उस फिलिस्तीन को लगातार तबाह कर रहे हैं। हाल ही में गाजा, रफा आदि इलाके बर्बाद और 35 हजार से अधिक लोग मार डाले गये हैं और दवाएं और अंतरराष्ट्रीय राहत सामग्री पहुंचने में बाधा डाली जा रही है इस्राइल के द्वारा और राहत कर्मियों तक की हत्या कर दी जा रही है।

1950 यवतमाल, महाराष्ट्र में विजय कुमार दर्डा का जन्म हुआ। वे राज्य सभा सांसद हैं और महाराष्ट्र के प्रमुख समाचार पत्र समूह लोकमत मीडिया ग्रुप के मुखिया हैं। वे पूर्व कांग्रेसी नेता और कारोबारी जवाहर लाल दर्डा के बेटे हैं।

1955 पोलेंड में वारसा संधि पर हस्ताक्षर हुए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1960 दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे सुप्रीम कोर्ट में जज संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ।

1963 कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1978 भारत के प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचंद्र माथुर का निधन हुआ।

1981 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेश व्हिकल एस-192 लांच किया। 1981 प्रख्यात भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ।



1984 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ। जुकरबर्ग की कंपनी का नाम अब मेटा है और फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा व्हाट्सऐप आदि इसी कंपनी के प्लेटफार्म हैं।



1986 जर्मन नाजी नरसंहार की भुक्तभोगी ऐनी फ्रैंक की डायरी के 1980 में सभी मूल कागजात प्राप्त करने के बाद नीदरलैंड्स इंस्टीट्यूट फॉर वॉर डॉक्यूमेंटेशन ने ऐनी फ्रैंक की पूरी डायरी 14 मई, 1986 को प्रकाशित की। फ्रैंक ने द्वितीय विश्व युद्ध में नीदरलैंड के जर्मन कब्जे के दौरान अपने परिवार के साथ छिपने के अपने अनुभव लिखे थे।

111






1987 मुख्यतः हिंदी फिल्मों सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली, कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली, कैटरीना की तरह सलमान खान की पसंद और सलमान के साथ 2010 में फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री और माॅडल ज़रीन खान का जन्म बंबई में हुआ।

1991 दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सजा सुनाई गई।



1991 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल लवीना टंडन का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।

1992 भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर प्रतिबंध लगा दिया। यूरोपीय संघ, कनाडा, अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध लगा हुआ था। 

1995 प्रसिद्ध अमेरिकी बायोकेमिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता क्रिश्चियन बी. अनफिन्सन का निधन हुआ और इसी दिन मुख्य तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा द्वारा गेधुन चोकेई न्यिमा को 14 वें दलाई लामा द्वारा तिब्बती बौद्ध धर्म के 11 वें पंचेन लामा के रूप में नामित किया गया था। चीनी प्राधिकरण ने 11 नवंबर, 1995 को ग्येनकेन नोरबू को 11 वें पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी और चीनी सरकार द्वारा गेधुन के ठिकाने का कभी खुलासा नहीं किया गया। मानवाधिकार संगठन ने उन्हें दुनिया का सबसे कम उम्र का राजनीतिक कैदी करार दिया।



1997 वर्तमान में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म, टेलीविजन, वेबसीरीज अभिनेत्री, मंच परफार्मर एवं माॅडल और 2017 में मिस वल्र्ड चुनी गईं मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ।

1998 प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और पर्यावरण विशेषज्ञ, पर्यावरण आंदोलनकारी मार्जोरी स्टोनमैन डगलस का निधन हुआ।

1999 बीसवीं सदी के आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई।

2001 भारत और मलेशिया में सात समझौते हुए।

2004 दक्षिण कोरियाई संवैधानिक न्यायालय ने रो-मू-ह्यून पर महाभियोग के आरोपों समाप्त कर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में बहाल किया। रो पर भ्रष्टाचार का आरोप था। इसी दिन डेली मिरर नामक अखबार ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।

2006 दि न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध संपादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता प्रख्यात पत्रकार ए.एम. रोसेंथल का निधन हुआ।

2007 जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

2008 टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।

2010 ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात मराठी कवियत्रि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ। इसी दिन भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

2011 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन हुआ। वे 2021 के देशव्यापी किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत के पिता थे।

2012 इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने को राजी हुए। इसी दिन अर्जेंटीना के प्रसिद्ध कवि, नाटककार और पत्रकार मारियो ट्रेजो का निधन हुआ।

2013 ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दुनिया का 15वां देश बना। इसी दिन नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम की आतंकवादी गतिविधियों के कारण पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो, योब और अदमवा राज्यों के लिए आपातकाल आदेश जारी किया। बोको हराम दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक बताया जाता है।

2014 इमानुएल रेमंड लुईस, अमेरिकी लाइब्रेरियन और लेखक एवं मोर्विन साइमन, न्यूजीलैंड के इतिहासकार, संगीतकार और कंडक्टर का निधन हुआ।

2015 बी.बी. किंग, अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक और निर्माता, माइकल ओश्ब्रायन, आयरिश फुटबॉलर और हर्लर, स्टैंटन जे. पील, अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् और अकादमिक एवं फ्रांज राइट, ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी कवि और अनुवादक का निधन हुआ।

2016 प्रख्यात भारतीय तमिल विद्वान एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन हुआ। 2016 में इसी दिन डार्विन कुक, अमेरिकी हास्य पुस्तक लेखक और कलाकार का निधन हुआ।

2017 पॉवर्स बूटे, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता का निधन हुआ।

2018 टॉम वोल्फ, विख्यात अमेरिकी लेखक का निधन हुआ।

2019 टिम कॉनवे नामक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता तथा ग्रम्पी कैट नामक प्रसिद्ध अमेरिकी बिल्ली और इंटरनेट मेम सेलिब्रिटी का निधन हुआ।

14 प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस मनाया गया जिसमें कुत्ते की सबसे छोटी नस्ल को प्यार, सम्मान, सम्मान, जीने के लिए सुविधा और संरक्षण के लिए काम किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस की स्थापना 2020 में पूर्व मिस ब्रिटिश कोलंबिया और चिहुआहुआ प्रेमी तथा जानवरों के प्रति उत्साही नादिया अल्टरियो अपने टीका नामक चिहुआहुआ के जन्मदिन के अवसर पर की थी। अंतर्राष्ट्रीय चिहुआहुआ प्रशंसा दिवस इन छोटे लेकिन बहुत प्यारे जानवर साथियों पर प्रकाश डालता है, उनके विशेष गुणों पर जोर देता है और लोगों को उनकी सराहना करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

2021 चीन ने देश के पहले मंगल रोवर जूरोंग को सफलतापूर्वक लांच किया।

2022 न्यूयॉर्क के बफेलो में सामूहिक गोलीबारी में दस लोग मारे गए। इसी दिन 2022 में श्रीनगर (जम्मू) में चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया सीजेआई एन. वी. रमना ने 13 मई को कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि लोग महसूस करें कि उनके अधिकारों और सम्मान को मान्यता दी गई है और उन्हें संरक्षित किया गया है। न्यायमूर्ति रमना ने इस बात पर जोर दिया कि न्याय से इनकार करने से अंततः अराजकता फैलेगी। सीजेआई ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए वकीलों और न्यायाधीशों से वादियों के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया, जो अक्सर बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव में होते हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि भारत में न्याय प्रदान करने का तंत्र बहुत जटिल और महंगा है और देश अदालतों को समावेशी और सुलभ बनाने में बहुत पीछे है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के कामकाज के लिए, यह जरूरी है कि लोग महसूस करें कि उनके अधिकार और सम्मान सुरक्षित और मान्यता प्राप्त हैं। विवादों का शीघ्र निपटारा एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। 2022 में श्रमिक के शोषण, उत्पीड़न और लंबित श्रमिक समस्याओं को लेकर मजदूर किसान महापंचायत के लिए सिडकुल पंतनगर में मजदूरों किसानों ने महिलाओं और बच्चों के साथ विशाल पदयात्रा निकाली। अपराह्न 2 बजे इंटरार्क मजदूरों के सिडकुल पंतनगर स्थित धरनास्थल पर बड़ी संख्या में सिडकुल पंतनगर की अन्य कंपनियों की यूनियनों के नेतृत्व में मजदूर शिफ्टों के साथ पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं ,बच्चे और किसान भी शामिल थंे। यहां वक्ताओं ने जनता की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी रखी और कहा कि सिडकुल पंतनगर ,हरिद्वार और सितारगंज समेत उत्तराखंड में अवस्थित उद्योगों में कंपनी मालिकों ,प्रबन्धको एवं ठेकेदारों द्वारा श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन कर श्रमिकों का घोर शोषण किया जा रहा है, सरकार, जिला प्रशासन और अन्य नियामक संस्थाएं श्रमिकों की समस्याएं, श्रमिक कानून और समझौते लागू कराने में रुचि नहीं ले रहीं।

2023 89 वर्ष की उम्र में लास वेगास, नेवादा, अमेरिका में डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (जन्म 10 अगस्त, 1933) का निधन हुआ। ब्रूनसन प्रसिद्ध अमेरिकी पोकर खिलाड़ी थे, जिन्होंने 60 से अधिक वर्षों तक पेशेवर रूप से खेला। 2 बार वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर (डब्ल्यूएसओपी) मेन इवेंट चैंपियन, पोकर हॉल ऑफ फेम में शामिल और पोकर पर कई किताबों के लेखक थे।

2023 को पहला अंतर्राष्ट्रीय पीएमओ दिवस आयोजित हुआ। परियोजना प्रबंधन कार्यालय (पीएमओ) कई बड़े संगठनों का एक अभिन्न अंग हैं। वे विभिन्न परियोजनाओं के लिए मानक स्थापित करने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परियोजना प्रबंधन कार्यालय के महत्व को देखते हुए इस पर एक दिवस आयोजित करने की जरूरत अनुभव की गई। अंतर्राष्ट्रीय पीएमओ दिवस अपने कार्यालयों में पीएमओ के बेहतर प्रबंधन और प्रबंधन कार्मिकों की सराहना करने के लिए है।


नमस्ते जी ! 

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#MayDay #InternationalWorkers'Day #InternationalHarryPotterDay #WorldTunaDay #InternationalSunDay #WorldPressFreedomDay #WorldGiveDay #StarWarsDay #InternationalDayoftheMidwife #InternationalNoDietDay #RadioDay #WorldAthleticsDay #WorldRedCrossDayandRedCrescentDay #WhiteLotusDay #VictoryDay #AlphabetMagnetDay #InternationalDayofArgania #WorldLupusDay #WorldMigratoryBirdDay #ME/CFSandFibromyalgiaInternationalAwarenessDay #InternationalNursesDay #InternationalHummusDay #InternationalChihuahuaAppreciationDay #worldhistoryofmay14 #InternationalPMODay

I Love INDIA & The World !

111


History of May 14: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in the last 1000 years.

1027 French king Robert II appointed his son Henry I as junior king of the Franks.

1097 The siege of Nicaea (a Seljuk Turk-controlled city) begins during the First Crusade.

1264 Henry III of England was captured by rebels and forced to sign the Treaty of Lewis, making Simon de Montfort the effective ruler of England.

1316 Charles IV, also known as Charles of Luxembourg, is born in Prague, Kingdom of Bohemia. He was Holy Roman Emperor from 1355 until his death in 1378.

1509 At the Battle of Agnadello in northern Italy, French forces defeat the Republic of Venice.

1574 Francesco Rasi, famous Italian singer-songwriter, theorbo player and poet, was born.

1607 British English colonists establish James Fort, which becomes Jamestown, Virginia and becomes the earliest permanent English settlement in the Americas.

1608 The Protestant Union, an alliance of Protestant German states, is established to protect the rights, lands, and security of each member against the Catholic Church and the Catholic German states.

1610 Henry IV of France is assassinated by the Catholic fanatic François Ravellac and Louis XIII becomes king.

1657 Shivaji's eldest son and successor Sambhaji was born.

1702 The Netherlands and England declare war on Spain and France.

1771 Robert Owen, renowned Welsh textile manufacturer, philanthropist, social reformer, founder of utopian socialism and the co-operative movement, was born in Newtown, Montgomeryshire, Wales. He campaigned for a more collective approach to child-rearing, including improved working conditions in factories, increasing the working hour to 8 hours, and experimental socialist communities, and government control over education.

1796 British medical scientist Edward Jenner introduced the first dose of small pox vaccine.

1811 Czech Republic Paraguay gains independence from Spain.

1879 Famous scientist and inventor Thomas Alva Edison joined the Edison Telephone Company of Europe.

1883 Alladi Krishnaswami Iyer, India's famous jurist, advocate and educationist, was born.

1892 Famous freedom fighter and political activist Arun Chandra Guha was born.

1908 For the first time a person flew in an airplane.

1912 Noted Swedish playwright, novelist, poet, essayist August Strindberg passed away.

1921 American judge Florence Allen becomes the first woman to impose the death penalty. Gangster Frank Motto was accused of murdering two men, so as punishment he was sentenced to execution by Allen via electric chair. She was also the first woman to serve on the state Supreme Court.

1922 Pakistan went bankrupt in 1992. Pakistani banker and businessman Aga Hasan Abedi, founder of Bank of Credit Commerce International, a major bank working in Arab countries, was born in Lucknow.

1923 Mrinal Sen, an Indian film producer and director famous for excellent films, was born. On this day in 1923, N.G. Chandavarkar, freedom fighter and President of the Indian National Congress, died.

1941 36,000 Persian Jews were arrested.

1943 Allah Baksh, a well-known landlord, government contractor, freedom fighter and politician during the British rule, passed away. 1943 Henry La Fontaine, a Belgian international lawyer and president of the International Peace Bureau, died on this day in Brussels, Belgium. He received the Nobel Peace Prize in 1913 because he was an effective leader of the peace movement in Europe.

1944 British troops captured Kohima, the present capital of Nagaland.

1948 World famous British cricket player Bob Woolmer was born in Kanpur, India. On this day, Israel, the country of Jews who were expelled from all over the world, declared independence from Britain. Earlier, in place of Israel, there was the Ottoman Empire of Turkey, after Turkey's defeat in the First World War, this area came under the control of Britain. Britain was a big power at that time and this area remained under British control till the Second World War. America and the Soviet Union emerged as two major powers in the Second World War. Britain suffered a lot of losses in this war. In 1945, Britain handed over this area to the United Nations. In 1947, the United Nations divided this area into two parts. One Arab state and one Israel. The city of Jerusalem was placed under the management of the international government. The very next year Israel declared its independence. With this, on this day in 1948, a powerful country of the world was formed. After Israel declared its independence, the joint forces of Arab countries attacked it. This fight continued for about a year. With the end of the war, the first elections for Israel's 120-member Parliament were held on January 25, 1949, in which the citizens participated enthusiastically and David Ben Gurion was elected the country's first Prime Minister. At present, more than 40 percent of the total Jewish population of the world lives in Israel. Israel is the only Jewish country in the world. Jews were driven from all over the world, tortured and are continuously destroying the land of Palestine on which they were later settled. Recently, areas like Gaza, Rafah etc. have been destroyed and more than 35 thousand people have been killed and the access of medicines and international relief material is being obstructed by Israel and even relief workers are being killed.

1950 Vijay Kumar Darda was born in Yavatmal, Maharashtra. He is a Rajya Sabha MP and heads Maharashtra's leading newspaper group Lokmat Media Group. He is the son of former Congress leader and businessman Jawahar Lal Darda.

1955 Warsaw Pact signed in Poland. Through this, agreement was reached on the development of economic, military and cultural relations between the member countries.

1960 Supreme Court judge Sanjeev Khanna, who was the Chief Justice of Delhi High Court, was born in Delhi.

1963 Kuwait becomes the 111th member of the United Nations.

1973 The US Supreme Court approved equal rights for women in the military.

1978 India's famous playwright Jagadishchandra Mathur passed away.

1981 American space agency NASA launched space vehicle S-192. 1981 Pranab Mistry, renowned Indian inventor and computer scientist, was born.

1984 Mark Zuckerberg, founder of the major social media platform Facebook, was born. The name of Zuckerberg's company is now Meta and Facebook, Instagram and WhatsApp etc. are the platforms of this company.

1986 Diary of German Nazi Holocaust survivor Anne Frank After acquiring all the original papers in 1980, the Netherlands Institute for War Documentation published Anne Frank's complete diary on May 14, 1986. Frank wrote about his experiences in hiding with his family during the German occupation of the Netherlands in World War II.

1987 Actress and model Zareen Khan, who has acted in films in various Indian languages including mainly Hindi films, looks like Katrina Kaif, is Salman Khan's favorite like Katrina and debuted with Salman in the film Veer in 2010, was born in Bombay. .

1991 Winnie Mandela, wife of South African anti-apartheid leader Nelson Mandela, is sentenced to six years in prison for the kidnapping of four youths.

1991 Beautiful, bold, well-known television actress and model Lavina Tandon was born in Ludhiana, Punjab.

1992 India banned the Liberation Tigers of Tamil Eelam (LTTE) under the Unlawful Activities (Prevention) Act. This organization was also banned in the European Union, Canada and America.

1995 Famous American biochemist and academic, Nobel Prize winner Christian B. Anfinsen died and on the same day Gedhun Chokyi Nyima, the chief Tibetan religious leader, was named the 11th Panchen Lama of Tibetan Buddhism by the 14th Dalai Lama. Chinese authorities recognized Gyenken Norbu as the 11th Panchen Lama on November 11, 1995, and Gedhun's whereabouts were never disclosed by the Chinese government. The human rights organization described him as the world's youngest political prisoner.

1997 Manushi Chillar, a well-known beautiful, bold film, television, web series actress, stage performer and model and was elected Miss World in 2017, was born in Jhajjar, Haryana.

1998 Famous American journalist and environmental expert, environmental activist Marjory Stoneman Douglas passed away.

1999 The last World Cup of cricket of the twentieth century started in Lords (England).

2001 Seven agreements were signed between India and Malaysia.

2004 The South Korean Constitutional Court dropped impeachment charges against Roh Moo-hyun and reinstated him as President. Ro was accused of corruption. On the same day, the Daily Mirror newspaper apologized to Britain for publishing false photographs depicting alleged torture of prisoners of war in Iraq.

2006 Managing Editor of The New York Times and Pulitzer Prize-winning journalist A.M. Rosenthal passed away.

2007 Japan approved a bill to amend its pacifist constitution.

2008 Times NIE won the International Newspaper Marketing Association (INMA) Award-2008.

Renowned Marathi poet Vrinda Karandikar, who received the 2010 Jnanpith Award, passed away. On the same day, 22 agreements were signed between India and Russia in defence, nuclear energy, space, science and technology, hydrocarbons, trade and investment etc.

2011 Chaudhary Mahendra Singh Tikait, prominent farmer leader of western Uttar Pradesh and founder of Bharatiya Kisan Union, passed away. He was the father of Rakesh Tikait, a key leader of the nationwide farmers' movement of 2021.

2012 1500 Palestinian prisoners in Israeli jails agreed to end the hunger strike. On this day, Argentina's famous poet, playwright and journalist Mario Trejo passed away.

2013 Brazil becomes the 15th country in the world to recognize gay marriage. On the same day, Nigerian President Goodluck Jonathan issued a state of emergency for Borno, Yobe and Adamawa states in northeastern Nigeria due to the terrorist activities of the Islamic terrorist organization Boko Haram. Boko Haram is said to be one of the most dangerous terrorist groups in the world.

2014 Emanuel Raymond Lewis, American librarian and author, and Morvyn Simon, New Zealand historian, composer and conductor, died.

2015 bb King, American singer-songwriter, guitarist and producer, Michael O'Brien, Irish footballer and hurler, Stanton J. Peel, American astrophysicist and academic, and Franz Wright, Austrian-American poet and translator, pass away.

2016 Noted Indian Tamil scholar and writer Kandasamy Kuppusamy passed away. On this day in 2016, Darwin Cook, American comic book writer and artist, died.

2017 Powers Boothe, famous American actor, passes away.

2018 Tom Wolfe, renowned American author, passes away.

2019 Tim Conway, a famous American actor, writer and comedian and Grumpy Cat, a famous American cat and internet meme celebrity, passed away.

14 1st International Chihuahua Appreciation Day was celebrated in which the smallest breed of dog is loved, respected, honored, facilitated to live and work for protection. International Chihuahua Appreciation Day was founded in 2020 by former Miss British Columbia and Chihuahua lover and animal enthusiast Nadia Altario to mark the birthday of her chihuahua named Tika. International Chihuahua Appreciation Day highlights these small but very cute animal companions, emphasizing their special qualities and encouraging people to appreciate and care for them.

2021 China successfully launches the country's first Mars rover Jurong.

2022 Ten people are killed in a mass shooting in Buffalo, New York. On this day in 2022, in Srinagar (Jammu), Chief Justice of India CJI N. V. Ramana said on May 13 that it is important for a healthy democracy that people feel that their rights and dignity are recognized and protected. Justice Ramana emphasized that denial of justice would ultimately lead to anarchy. Addressing a function here, the CJI urged lawyers and judges to create a conducive environment for litigants, who are often under immense psychological pressure. He regretted that the justice delivery system in India is very complex and expensive and the country lags far behind in making the courts inclusive and accessible. The Chief Justice said that for the functioning of a healthy democracy, it is essential that people feel that their rights and dignity are protected and recognized. Speedy settlement of disputes is the hallmark of a healthy democracy. Workers and farmers along with women and children took out a huge march in Sidcul Pantnagar for the Mazdoor Kisan Mahapanchayat in 2022 regarding labor exploitation, harassment and pending labor problems. At 2 pm, a large number of workers under the leadership of unions of other companies of SIDCUL Pantnagar reached the protest site of Interarch workers in shifts at SIDCUL Pantnagar. A large number of women, children and farmers were also involved in this. Here the speakers gave detailed information on various problems of the public and said that in the industries located in Uttarakhand including SIDCUL Pantnagar, Haridwar and Sitarganj, the workers are being grossly exploited by the company owners, managers and contractors in gross violation of labor laws, the government , District administration and other regulatory bodies are not taking interest in workers' problems, implementing labor laws and agreements.

2023 Doyle Frank Brunson (born August 10, 1933) dies at age 89 in Las Vegas, Nevada, US. Brunson was a famous American poker player who played professionally for over 60 years. 2-time World Series of Poker (WSOP) Main Event Champion, Poker Hall of Fame inductee and author of several books on poker.

The first International PMO Day was held in 2023. Project management offices (PMOs) are an integral part of many large organizations. They are committed to setting and maintaining standards for various projects. Considering the importance of the Project Management Office, a need was felt to organize a day on it. International PMO Day is to appreciate the better management of PMOs and management personnel in their offices.



No comments

Thank you for your valuable feedback