ब्रेकिंग न्यूज़

धड़ल्ले से झूठ बोल रहे मोदी, संविधान खत्म कर जनता को बदहाल और अधिकारविहीन करना चाहते हैं, राहुल गांधी बोले, इंडिया गठबंधन सरकार करेगी किसानों का कर्ज माफ Modi is lying blatantly, wants to make the people miserable and disenfranchised by abolishing the Constitution, Rahul Gandhi said, India coalition government will waive off the loans of farmers



मुंबई। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। राहुल ने महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। देश के इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक दल संविधान पर हमला कर उसे खत्म करने का काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, भाजपा के एक सांसद सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में लौटने पर संविधान बदल दिया जाएगा। हालांकि, कोई भी ताकत संविधान को नहीं बदल सकती। संविधान एक किताब नहीं बल्कि गरीबों, आदिवासियों, दलितों और आम नागरिकों के अधिकारों का दस्तावेज है।ष् उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन किसी को भी संविधान बदलने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 साल में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है, लेकिन जैसे ही इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा, किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इसके लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा और यह आयोग सिफारिश करेगा कि किसानों का कर्ज एक बार या कई बार माफ किया जाए। उन्होंने कहा, देश में पैसे की कोई कमी नहीं है, अरबपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है, तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार जनता से वस्तु सेवा कर (जीएसटी) वसूल रही है और पैसा मुट्ठी भर उद्योगपतियों की जेब में डाल रही है। राहुल ने आरोप लगाया, मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नेता नहीं। मोदी को सत्ता खोने का डर है और जब मोदी डर जाते हैं तो झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। चुनावी बांड में भ्रष्टाचार पकड़े जाने के बाद मोदी की चिंता बढ़ गई है।

#worldhistoryofApril25 #WorldMalariaDay

I Love INDIA & The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback