ब्रेकिंग न्यूज़

20 जनवरी का इतिहास - भारत एवं दुनिया में 900 वर्षों में हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 20 January - Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 900 years

649 राजा चिंदासुइन्थ (सिंडासविंटस) ने जारागोजा के बिशप ब्राउलियो के आग्रह पर अपने बेटे रेसेसविंथ को विसिगोथिक साम्राज्य के सह-शासक नियुक्त किया। सिंडासविंटसय 642 से 653 में अपनी मृत्यु तक हिस्पानिया के विसिगोथिक राजा थे। राजा तुल्गा का तख्तापलट कर उत्तराधिकारी बने, रईसों ने उन्हें मान्यता दी, बिशपों ने सिंडासविंटस को अभिषिक्त किया।

1156 फिनिश किसान लल्ली ने कोइलियो झील की बर्फ पर तुर्कू के बिशप, अंग्रेजी पादरी हेनरी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

1265 लॉर्ड्स सहित प्रमुख शहरों के प्रतिनिधियों को शामिल आमंत्रित कर पहली अंग्रेजी संसद ने वेस्टमिंस्टर पैलेस में अपनी पहली बैठक की, जिसे अब आमतौर पर संसद के सदन के रूप में जाना जाता है।

1488 विख्यात जर्मन मानचित्रकार और ब्रह्मांड विज्ञानी सेबेस्टियन मुंस्टर का जन्म हुआ। ईसाई हेब्राइस्ट विद्वान और बेसल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मुंस्टर का महत्वपूर्ण कार्य अत्यधिक सटीक विश्व मानचित्र, कॉस्मोग्राफिया, खूब पसंद किया गया और इसके 24 संस्करण प्रकाशित हुए।

1503 अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए स्पेन में व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।

1576 वायसराय डॉन मार्टिन एनरिकेज डी अल्मांजा के आदेश पर मैक्सिकन शहर लियोन की स्थापना की गई।

1779 विख्यात अंग्रेज अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन हुआ।

1788 ब्रिटिश फौज के प्रथम बेड़े का तीसरा और मुख्य भाग बॉटनी खाड़ी में पहुंचा, जिससे ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश उपनिवेशीकरण की शुरुआत हुई। आर्थर फिलिप ने फैसला किया कि पोर्ट जैक्सन एक कॉलोनी के लिए अधिक उपयुक्त स्थान है।

1817 कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के निर्देशन में हुई। इसकी स्थापना समिति की अध्यक्षता राय ने की। हिंदू कॉलेज ने पश्चिमी शिक्षा की शुरुआत की और मूल रूप से यह एक गैर-सरकारी कॉलेज था जो केवल हिंदू समुदाय के लड़कों के लिए था।

1839 युद्ध में बोलीविया एवं पेरु की संयुक्त सेना को चिली ने पराजित किया।

1840 डच राजा विलियम द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ।

1841 प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।

1860 इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर डच सेना ने जीत हासिल की।

1871 ब्रिटेन शासित भारत में प्रमुख पारसी उद्योगपति जमशेद जी टाटा के बेटे आगे चल कर टाटा उद्योग-कारोबार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर रतनजी जमशेद जी टाटा का बंबई में जन्म हुआ।



1873 फार्सो, जटलैंड, डेनमार्क में जोहान्स विल्हेम जेन्सेन का जन्म हुआ। जेन्सेन को 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध के महान डेनिश लेखकों में से एक के रूप में जाना जाता है। जेन्सेन को 1944 में साहित्य में असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1887 पर्ल हार्बर को अमेरिकी सीनेट ने नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।

1892 दुनिया में सबसे पहले बासकेटबॉल का खेल खेला गया।

1906 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर, कैबीनेट सचिव और हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल तथा कर्नाटक के राज्यपाल रहे धर्म वीर का जन्म बिजनौर में हुआ। 

1909 नवगठित वाहन निर्माता जनरल मोटर्स (अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव विनिर्माण कंपनी जिसका मुख्यालय डेट्रॉइट, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में है) ने ओकलैंड मोटर कार कंपनी को खरीद लिया, जो बाद में जनरल मोटर्स  का लंबे समय तक चलने वाला पोंटियाक डिवीजन बन गया।

1920 नई दिल्ली में हकीम मुहम्मद सईद का जन्म हुआ जो पाकिस्तानी चिकित्सा शोधकर्ता, विद्वान और परोपकारी हुए। मोहाजिर तबके से आने वाले सईद 19 जुलाई 1993 से 23 जनवरी 1994 तक सिंध प्रांत के गवर्नर रहे। वे पूर्वी चिकित्सा के क्षेत्र में पाकिस्तान के सबसे प्रमुख चिकित्सा शोधकर्ताओं में से एक थे। 17 अक्टूबर 1998, कराची, पाकिस्तान में उनकी हत्या कर दी गई। इसी दिन 1920 में विख्यात इतालवी फिल्म निर्देशक फेडरिको फेलिनी का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई। 

1925 जापान और सोवियत संघ के बीच सहयोग समझौता हुआ।

1926 विश्व चर्चित अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री पेट्रीशिया नील का जन्म केंटुकी, अमेरिका में हुआ।



1927 अलीगढ, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत में कुर्रतुलैन हैदर का जन्म हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ, पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने वाली हैदर भारत की प्रमुख महिला उर्दू उपन्यासकार, कथाकार, अकादमिक, अनुवादक, पत्रकार और संपादक हुईं।

1939 प्रसिद्ध श्रीलंकाई-अंग्रेजी गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और जीवविज्ञानी चंद्र विक्रमसिंघे का जन्म हुआ।

1940 प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ।

1942 जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।

1945 मोदी सरकार में भारत के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म पौड़ी (गढ़वाल) में हुआ।

1948 प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी अभिनेत्री, माॅडल और रंगकर्मी तथा फिल्म अभिनेता-राजनेता राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर का जन्म हुआ।

1949 अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने बहुचर्चित चार सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1950 दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।

1951 अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता ठक्कर बाप्पा का निधन हुआ।

1952 मिस्र के शहर स्वेज नगर एवं इस्मायलिया पर ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।

1955 भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन हुआ।

1957 पोलैंड में संसदीय चुनाव वामपंथी नेता गोलुल्का ने जीता। 1957 में इसी दिन भारत के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का आज ही के दिन ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया। इसी दिन भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाजों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।

1959 विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।

1961 जॉन एफ केनेडी ने अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1964 जाने माने भारतीय अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया का जन्म बंबई में हुआ। जकारिया न्यूज वीक नामक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के संपादक रहे। टाइम मैग्जीन ने इन्हें एडीटर इन-लार्ज घोषित किया। इसी दिन गीत, नृत्य तथा संगीत का प्रख्यात प्रोग्राम मीट द बीटलेस अमेरिका में जारी हुआ।

1968 इराक के राष्ट्रपति आरिफ हटा दिये गए।



1970 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी फिल्म, रियलिटी शो, बिग बाॅस, मंच अभिनेत्री एवं माॅडल डाॅली बिंद्रा का जन्म बंबई में हुआ।

1971 केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय हुआ। 1972 में इसी दिन भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना हुई।

1974 भारत के प्रमुख खान-पान विशेषज्ञ, भारतीय पकवानों को देश और दुनिया खासतौर पर अमेरिका में पहचान दिलाने वाले मनीष मेहरोत्रा का जन्म पटना में हुआ। इसी दिन विख्यात कन्नड़ फिल्म अभिनेता दुनिया विजय का जन्म कुंबारानाहल्ली में हुआ।

1977 जिम्मी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने।

1980 अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।



1982 फेसबुक की उत्पाद प्रबंधक, जानी मानी भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर और कारोबारी रुचि सांघवी का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में संविधान प्रभावकारी हुआ।

1984 जाने माने टेलीविजन और फिल्म अभिनेता तथा माॅडल मनमोहन तिवारी का जन्म ऋषिकेश में हुआ।

1988 भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, सीमांत गांधी कहे गये, खान अब्दुल गफ्फार खान का निधन हुआ।

1989 जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।



1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, बाॅडी फिटनेस कारोबारी, माॅडल और रोडीज विजेता श्वेता मेहता का जन्म हुआ। इसी दिन बिल क्लिंटन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। 1993 में इसी दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन हुआ।

1994 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अक्षर पटेल का जन्म नडियाड में हुआ।

2000 सांख्यिकी एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ ने पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

2001 जार्ज डब्ल्यू बुश संयुक्त राज्य अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति बने और ग्लोरिया आरोयो फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।

2003 अल्जीरिया में हुए विद्रोहियों के हमले में लगभग 50 सैनिक मरे गये।



2005 सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल परवीन बाबी का निधन हुआ।

2006 प्लूटो ग्रह के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया। 2006 में इसी दिन नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।

2007 अफगानिस्तान में सीमांत गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।

2008 बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़ प्रदान किया गया। इसी दिन पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।

2009 बराक हुसैन ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। 2009 में इसी दिन नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2010 गुरुदत्त की फिल्मों, कागज के फूल चौदहवीं का चाँद और साहब बीवी और गुलाम आदि को फिल्माने वाले प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया। 2010 में इसी दिन एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया। भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत इसी दिन हुई। 2010 में इसी दिन विख्यात अमेरिकी लेखक व (लव स्टोरी) उपन्यासकार एरिक सेगल का निधन।

2018 बंदूकधारियों के एक समूह ने अफगानिस्तान के काबुल में इंटर-कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला किया, जिससे 12 घंटे तक लड़ाई हुई। इस हमले में 40 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसी दिन 2018 में सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की सरकार ने अफ्रीन आक्रमण की शुरुआत की घोषणा की और अफ्रीन क्षेत्र में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसी दिन भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

2020 जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसी दिन आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा। इसी दिन विख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दिन जारी ईआईयू द्वारा 2019 की लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।

2021 जो बिडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। 78 साल की उम्र में, वह अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने। उनके साथ में कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनीं।

नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#GlobalFamilyDay #WorldIntrovertDay #Motivation&InspirationDay #PerihelionDay #SavitribaiPhule #InternationalMind-BodyWellnessDay #WorldBrailleDay #TriviaDay #WorldDayofWarOrphans #I'mNotGoingtoTakeitAnymoreDay #Earth'sRotationsDay #PravasiBharatiyaDiwas #InternationalChoreographersDay #worldhindiday #NationalHouseplantAppreciationDay #nationalYouthDay #Lohri #makarsankranti #Uttarayani #Pongal #PoetryBreakDay #WorldLogicDay #MartinLutherKingJr.Day #ArmyDay  #InternationalHotandSpicyFoodDay #MuseumSelfieDay #WorldQuarkDay #worldhistoryofjanuary20th #InternationalDayofAcceptance

I Love INDIA & The World !

World History of 20 January - Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 900 years

649 King Chindaswinth (Cindaswintus) appointed his son Reseswinth as co-ruler of the Visigothic Kingdom at the insistence of Bishop Braulio of Zaragoza. Sindaswintas was the Visigothic king of Hispania from 642 until his death in 653. King Tulga was overthrown and succeeded, the nobles recognized him, the bishops anointed Sindaswintus.

1156 The Finnish farmer Lalli hacks to death the English priest Henry, Bishop of Turku, with an axe, on the ice of Lake Koilio.

1265 The first English Parliament, consisting of representatives from the major cities including the Lords, held its first meeting at the Palace of Westminster, now commonly known as the Houses of Parliament.

1488 Sebastian Münster, famous German cartographer and cosmologist, was born. Münster's important work, a highly accurate world map, Cosmographia, a Christian Hebraist scholar and professor at the University of Basel, was well received and ran into 24 editions.

1503 Board of Trade formed in Spain to settle American affairs.

1576 The Mexican city of León is founded on the orders of Viceroy Don Martín Enríquez de Almanza.

1779 David Garrick, famous English actor and stage director, passed away.

1788 The third and main part of the British First Fleet arrived in Botany Bay, marking the beginning of British colonization of Australia. Arthur Phillip decided that Port Jackson was a more suitable location for a colony.

1817 Hindu College was established in Calcutta under the direction of social reformer Raja Ram Mohan Roy. Its establishment committee was headed by Rai. Hindu College introduced western education and was originally a non-government college only for boys from the Hindu community.

Chile defeated the combined forces of Bolivia and Peru in the 1839 war.

1840 The coronation of Dutch King William II took place.

1841 China handed over Hong Kong to Britain in the First Opium War.

1860 Dutch forces conquer Watampon on the Indonesian island of Celebes.

1871 Sir Ratanji Jamshedji Tata, son of prominent Parsi industrialist Jamshedji Tata, who later played an important role in expanding the Tata industry and business in British-ruled India, was born in Bombay.

1873 Johannes Wilhelm Jensen is born in Faro, Jutland, Denmark. Jensen is known as one of the great Danish writers of the first half of the 20th century. Jensen was awarded the Nobel Prize in 1944 for his extraordinary contributions to literature.

1887 Pearl Harbor was given permission by the US Senate to build a naval base.

1892 The first game of basketball was played in the world.

1906 Dharam Veer, Indian Administrative Service officer, Cabinet Secretary and Governor of Haryana, Punjab, West Bengal and Karnataka, was born in Bijnor.

1909 Newly formed automaker General Motors (an American multinational automotive manufacturing company headquartered in Detroit, Michigan, United States) purchased the Oakland Motor Car Company, which later became the long-running Pontiac division of General Motors.

1920 Hakim Muhammad Saeed, Pakistani medical researcher, scholar and philanthropist, was born in New Delhi. Saeed, who comes from the Mohajir community, was the Governor of Sindh province from 19 July 1993 to 23 January 1994. He was one of Pakistan's most prominent medical researchers in the field of Eastern medicine. He was assassinated on 17 October 1998, Karachi, Pakistan. On this day in 1920, famous Italian film director Federico Fellini was born. On this day, the Civil Liberties Union was established in America.

1925 Cooperation agreement between Japan and the Soviet Union.

1926 World famous American film actress Patricia Neal was born in Kentucky, America.

1927 Qurratulain Haider was born in Aligarh, United Province, British India. Haider, who received the Sahitya Akademi Award, Jnanpith and Padma Bhushan awards, was India's leading female Urdu novelist, storyteller, academic, translator, journalist and editor.

1939 Chandra Wickramasinghe, famous Sri Lankan-English mathematician, astronomer and biologist, was born.

1940 Krishnam Raju, famous Indian actor and politician, was born.

1942 Japan invaded Burma.

1945 Ajit Doval, India's Chief Security Advisor in the Modi government, was born in Pauri (Garhwal).

1948 Famous playwright and theater director Ratan Thiyam was born. On this day, Nadira Babbar, famous actress, model and artist and wife of film actor-politician Raj Babbar, was born.

1949 US President Harry Truman announced the much-discussed four-point program.

1950 The South American country Suriname became independent from the Netherlands.

1951 Thakkar Bappa, an Indian social worker famous for his service work, passed away.

1952 The British army captured the Egyptian cities of Suez and Ismailia.

1955 India's famous educationist, politician, social reformer, jurist and writer Harvilas Sharda passed away.

1957 parliamentary election in Poland won by leftist leader Golulka. On this day in 1957, India's first nuclear reactor Apsara was inaugurated in Trombay. On the same day, after India imposed economic sanctions, South Africa announced that it would not provide facilities to Indian ships.

1959 Famous freedom fighter and politician Tej Bahadur Sapru passed away.

1961 John F. Kennedy takes oath as the 35th President of the United States.

1964 Well-known Indian American journalist Fareed Zakaria was born in Bombay. Zakaria was the editor of the English international magazine News Week. Time Magazine declared him Editor-in-Large. On the same day, the famous song, dance and music program Meet the Beatless was released in America.

1968 Iraq's President Arif was removed.

1970 Beautiful, bold, famous film, reality show, Big Boss, stage actress and model Dolly Bindra was born in Bombay.

1971 Mizoram and Arunachal Pradesh emerge as union territories. On this day in 1972, the Indian state of Meghalaya was established.

1974 Manish Mehrotra, India's leading food expert, who gave recognition to Indian dishes in the country and the world, especially in America, was born in Patna. On this day, famous Kannada film actor Duniya Vijay was born in Kumbaranahalli.

1977 Jimmy Carter became the 39th President of America.

1980 US President Jimmy Carter boycotted the Moscow Olympics.

1982 Ruchi Shanghvi, product manager of Facebook, well-known Indian computer engineer and businessman, was born in Pune. On this day, the Constitution came into effect in the Central American country of Honduras.

1984 Manmohan Tiwari, well-known television and film actor and model, was born in Rishikesh.

1988 Bharat Ratna awarded freedom fighter, called Frontier Gandhi, Khan Abdul Ghaffar Khan passed away.

1989 George Herbert Walker Bush is sworn in as the 41st President of the United States.

1993: Well-known beautiful, bold actress, body fitness businessman, model and Roadies winner Shweta Mehta was born. On this day, Bill Clinton took office as the 42nd President of the United States. On this day in 1993, Paramvir Chakra awarded Indian soldier Lance Naik Karam Singh passed away.

1994 Famous Indian cricket player Akshar Patel was born in Nadiad.

2000 Statistics and the International Football Federation declared Pelé the best player of the century.

2001 George W. Bush becomes the 43rd President of the United States and Gloria Arroyo becomes the President of the Philippines.

2003: About 50 soldiers were killed in a rebel attack in Algeria.

2005 Parveen Babi, popular Bollywood film actress and model of the seventies and eighties, passed away.

2006 NASA launches the New Horizons spacecraft to learn more about the planet Pluto. On this day in 2006, Nepal and India extended the transit treaty by 3 months.

2007 A museum named after Frontier Gandhi was established in Afghanistan.

2008 Bollywood actor Dev Anand was presented with the Lifetime Achievement Award for his contribution to Indian cinema. On the same day, Nisar Khan, a director of Pakistan's Intelligence Bureau, was shot dead by unknown people.

2009 Barack Hussein Obama takes office as the 44th President of the United States. On this day in 2009, National Conference President Omar Abdullah took oath as the Chief Minister of Jammu and Kashmir.

2010 VK Murthy, the famous cinematographer who shot Guru Dutt's films, Kagaz Ke Phool Chaudhavin Ka Chand and Saheb Biwi Aur Ghulam etc., was selected for the prestigious Dadasaheb Phalke Award. This award was given to a cinematographer for the first time. On this day in 2010, Japan Airlines, Asia's largest airline, declared itself bankrupt. ‘Mobile Portability’ services started in India on this day. On this day in 2010, famous American writer and (love story) novelist Eric Segal passed away.

2018 A group of gunmen attacked the Inter-Continental Hotel in Kabul, Afghanistan, leading to a 12-hour battle. 40 people were killed and many others were injured in this attack. On the same day in the 2018 Syrian Civil War, the Turkish government announced the start of the Afrin offensive and began shelling Syrian Democratic Forces (SDF) positions in the Afrin region. On the same day, India won the Blind Cricket World Cup for the second consecutive time.

2020 JP Nadda was elected the new president of Bharatiya Janata Party. He became the 11th national president of BJP. On the same day, Andhra Pradesh Assembly approved the bill to create three capitals in the state. The YS Jaganmohan Reddy government had introduced this bill in the Assembly after approval from the Cabinet. According to this bill, Visakhapatnam will be made the executive, Amaravati the legislative capital and Kurnool the judicial capital. On the same day, renowned Bollywood actress Deepika Padukone was honored with the Crystal Award from the World Economic Forum for spreading awareness about mental health and leading it. India slipped 10 places to 51st in the 2019 global Democracy Index released by EIU on the same day.

2021 Joe Biden takes office as the 46th President of the United States. At the age of 78, he became the oldest president ever. Along with him, Kamala Harris became the first female Vice President of the United States.

No comments

Thank you for your valuable feedback