ब्रेकिंग न्यूज़

2 जनवरी का इतिहास: 2000 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों का संक्षिप्त ब्यौरा World History of 2 January: Brief description of important events and birth and death days of famous people in India and the world in 2000 years

69 जर्मनिया सुपीरियर में रोमन सेनाओं ने शासक गल्बा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से इनकार कर विद्रोह हुए विटेलियस को सम्राट घोषित किया।

366 अलेमानी ने बड़ी संख्या में लड़ाकों के साथ बर्फ में जमी राइन नदी को पार कर रोमन साम्राज्य पर आक्रमण किया।

533 मर्क्यूरियस पोप जॉन द्वितीय बने।

1502 स्पेन के राजा ने सभी मुस्लिमों को ईसाई बन जाने का आदेश दिया। मजबूरन बहुत से लोग ईसाई बने और बहुत से स्पेन छोड़ गये। 1609 में आखिरी मौलाना को जो धर्म परिवर्तन को तैयार नहीं था स्पेन से बाहर कर दिया गया।

1613 भारत में मुगलिया सल्तनत के संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर की पोती और मुगल सम्राट अकबर की तीसरी तथा प्रमुख पत्नी सलीमा सुल्तान बेगम का इंतकाल हुआ।

1735 अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को डॉ अरबथनोट ने लंदन में प्रकाशित किया।

1757 ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर पर कब्जा किया।

1818 अभियंताओं की संस्था ब्रिटिश इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स की स्थापना छह इंजीनियरों के समूह ने की, थॉमस टेलफोर्ड इसके पहले अध्यक्ष बने।

1839 फ्रांस के प्रसिद्ध फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1843 डाक सेवा नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में पहली पत्र पेटिका लगाई गई।

1948 विख्यात भारतीय बंगाली समाज सुधारक, विद्वान, लेखक, अनुवादक, संपादक और चिंतक शिवंथ शास्त्री का जन्म सुभाषग्राम में हुआ।

1878 केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ।

1882 लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।

1890 ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी। प्रेसीडेंट बेंजामिन हैरीसन ने उनका स्वागत किया। ऐलिस राष्ट्रपति की सचिव बनीं।

1996 विख्यात बांग्ला बाल साहित्यकार खगेंद्रनाथ मित्रा का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1899 भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार का जन्म हुआ। इसी दिन रामकृष्ण परमहंस के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1903 केन तनाका, 119 वर्ष 107 दिन जीने वाली साधारण जापानी महिला की जन्म तिथि 2 जनवरी को दर्ज कराई गई। निधन 19 अप्रैल 2022।

1905 हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म हुआ।

1906 प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी, भारत के दुग्ध उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डी. एन. खुरोदे का जन्म हुआ।

1909 भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, लोकसंस्कृति, समाजोत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद राभा का जन्म ढाका, बंग्लादेश में हुआ।

1915 रूसी सेनाओं ने अहमद पाशा के नेतृत्व वाली तुर्की सेना को बुरी तरह हराया। बताया गया कि इसमें तुर्की के 70 हजार सैनिक मारे गए।



1921 विज्ञान कथा नाटक आर.यू.आर. का विश्व प्रीमियर हुआ। विख्यात चेक विज्ञान कथा लेखक कारेल कापेक द्वारा लिखित इस विज्ञान कथा का नाट्य रूपांतरण चेक गणराज्य के ह्राडेक क्रालोवे के एक थिएटर में किया गया। आर.यू.आर. का मतलब है रोसुमोवी यूनिवर्साल्नी रोबोटी (रोसुम के यूनिवर्सल रोबोट्स)। इसने अंग्रेजी भाषा और समग्र रूप से विज्ञान कथा में रोबोट शब्द का परिचय दिया। आर.यू.आर. उपन्यास के प्रकाशन के बाद ही यह लोकप्रिय हुआ। 1923 तक इसका तीस भाषाओं में अनुवाद हो चुका था। आर.यू.आर. अपने समय में यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत सफल रहा। कापेक ने बाद में अपने 1936 के उपन्यास वॉर विद द न्यूट्स में इसी विषय पर एक अलग दृष्टिकोण अपनाया, जिसमें गैर-मनुष्य या मशीनी मानव अथवा हाड़-मांस के मनुष्य समाज में नौकर बन जाते हैं। आर.यू.आर. की विज्ञान फतांसी ने उस दौर में लोगों को अभिभूत कर दिया।

1932 सिख धार्मिक नेता हरचंद सिंह लौंगोवाल का जन्म हुआ। 1980 के दशक के खालिस्तानी उग्रवाद के दौरान प्रधानमंत्री राजीव गांधी और हरचंद सिंह लौंगोवाल के बीच समझौता हुआ। इसके बाद खालिस्तानियों की आतंकी गतिविधियों में कमी आई थी।

1935 प्रतिष्ठित बांग्ला सिने अभिनेता, निर्देशक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आलोचक रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1940 प्रसिद्ध भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एसआर श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म हुआ।

1941 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान हुआ।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1944 छुआछूत और दलितों से भेदभाव के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने वाले महाराष्ट्र के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विट्ठल शिंदे का निधन हुआ।

1950 प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक डॉ. राधाबाई की मृत्यु हुई।

1953 आर. अरुमुगम के नाम से प्रसिद्ध भारतीय मूल के मलेशियाई अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी दातुक अरुमुगम रंगास्वामी का जन्म पोर्ट क्लांग, मलेशिया में हुआ।

1954 पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी की गयी थी। इसी दिन भारत रत्न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया।

1959 जाने माने क्रिकेटर कीर्ति आजाद का जन्म हुआ।

1959 चंद्रमा के निकट पहुंचने वाला अंतरिक्ष यान लूना 1 लॉन्च किया गया था। ये पहली बार था, जब कोई इंसानी ईजाद चांद के बेहद करीब पहुंची थी। ये चांद की सतह से 6 हजार 400 किमी दूर था। इसे समाजवादी देश सोवियत संघ ने लॉन्च किया था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से ये चांद की सतह पर नहीं उतर पाया था। सोवियत संघ इससे पहले भी तीन बार मिशन लॉन्च कर चुका था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी थी। लूना 1 ने अपने सफर के दौरान सोलर स्टॉर्म्स के बारे में जानकारी दी। सोलर स्टॉर्म्स से ही पता चला कि अंतरिक्ष में भी पृथ्वी की तरह तूफान आते हैं। इसके साथ ही लूना 1 पहला अंतरिक्ष यान था, जिसने पृथ्वी की एस्केप वैलोसिटी को पार किया था। एस्केप वैलोसिटी के बिना कोई भी चीज पृथ्वी के ग्रेविटेशनल एरिया यानी गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकती। पृथ्वी की एस्केप वैलोसिटी 11.2 किमी प्रति सेकंड है। ये आवाज की रफ्तार से 33 गुना ज्यादा है।

1960 विख्यात भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा का जन्म हुआ। इसी दिन हरियाणा की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, वाॅलीबाॅल खिलाड़ी जगमति सांगवान का जन्म हुआ।

1964 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री शांति कृष्णा का जन्म हुआ।

1967 हाॅलीवुड फिल्मों के पूर्व अभिनेता रोनाल्ड रीगन ने सरकार में अपना करियर शुरू किया जब उन्होंने कैलिफोर्निया के 33 वें गवर्नर के रूप में शपथ ली। 1980 के दशक में वे दो बार राष्ट्रपति रहे। 1982 में प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पहली अमेरिका यात्रा की तो बहुत उत्साह से उनका स्वागत रेगन और उनकी पत्नी नैंसी ने किया।

1970 विश्व प्रसिद्ध भारतीय तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ। इन्हें अनेक सम्मान, पुरस्कार मिले और यह एक बार विधायक भी चुनी गईं।

1971 भारत की केंद्रीय सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, भाजपा नेत्री देवश्री चौधुरी का जन्म पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में हुआ। इसी दिन स्कॉटलैंड के ग्लासगो के इब्रो पार्क में, ओल्ड फर्म फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में 66 लोग मारे गए थे।

1975 हिरासत में बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता सिराज सिक्कर को पुलिस ने जान से मार दिया। इसी दिन 1975 में एक नई रेलवे लाइन के उद्घाटन के समय, भारत के बिहार के समस्तीपुर में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। 1975 में इसी दिन साक्ष्य के संघीय नियमों को संयुक्त राज्य कांग्रेस द्वारा अनुमोदित किया गया।

1976 जनवरी 1976 की आंधी शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिणी उत्तरी सागर तटों के आसपास तटीय बाढ़ आई, जिससे आयरलैंड से यूगोस्लाविया तक के देश प्रभावित हुए और कम से कम 82 मौतें हुईं और 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई।

1978 पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक के आदेश पर, अर्धसैनिक बलों ने पाकिस्तान के मुल्तान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर गोलियों की बौछार कर दी जिससे सैकड़ों लोग मारे गये। इसे मुल्तान कॉलोनी टेक्सटाइल मिल्स में 1978 के नरसंहार के रूप में जाना जाता है।

1980 ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों ने पचास साल में पहली हार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।

1981 ब्रिटिश पुलिस बल की सबसे बड़ी जांच में सीरियल किलर पीटर सटक्लिफ यॉर्कशायर रिपर को शेफील्ड, साउथ यॉर्कशायर में गिरफ्तार किया गया।

1983 जानी मानी हाॅलीवुड अभिनेत्री केट बाॅस्वर्थ का जन्म हुआ।

1983 जाने माने पंजाबी फिल्म अभिनेता जिप्पी ग्रेवाल का जन्म हुआ।

1986 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड असमिया फिल्म अभिनेत्री, माॅडल और विधायक हुईं भाजपा नेत्री अंगूरलता डेका का जन्म नालबाड़ी में हुआ।

1987 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माता कहे गये हरे कृष्ण मेहताब का देहावसान हुआ।

1989 रणसिंधे प्रेमदासा श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।



1989 लोकप्रिय जनपक्षधर नाट्यकर्मी, लेखक, कवि, गीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता सफदर हाशमी को 1989 में 1 जनवरी को एक नुक्कड़ नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई।



1990 कई भाषाओं में गाने वाली गायिका शालमली खोलगड़े का जन्म मुंबई में हुआ।

1991 तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया। 1991 में इसी दिन शेरोन प्रैट डिक्सन प्रमुख शहर की पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला मेयर और कोलंबिया जिले की पहली महिला मेयर बनीं।

1993 श्रीलंका गृह युद्ध में श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की बेरहमी से हत्या की।

1997 जाने माने भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म पुणे में हुआ।

1998 नाइजीरिया के प्रधानमंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

2001 बांग्लादेश में फतवा अवैध घोषित हुआ।

2002 अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।

2008 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। 2008 में इसी दिन दुनिया में पहली बार, कच्चे तेल यानी क्रूड आॅयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

2009 भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया। इसी दिन भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2010 सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।  इसी दिन 2010 में प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का निधन हुआ।

2011 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का देहावसान हुआ।

2015 वसंत गोवारीकर भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के अध्यक्ष का डेंगू और मूत्रपथ के संक्रमण से निधन हुआ।

2016 सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।



2018 जाने माने उर्दू शायर, यश भारती सम्मान प्राप्त अनवर जलालपुरी का निधन हुआ। इन्होंने भगवद् गीता का उर्दू में अनुवाद किया था।

2020 भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी। इसी दिन भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की। इसी दिन दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु भारतीय रिजर्व बैंक ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया।

2022 तरल पेट्रोलियम गैस की कीमतों में अचानक वृद्धि त्रस्त लोगों ने कजाकिस्तान में बड़े पैमाने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरु किया जिससे अव्यवस्था फैली और सुरक्षा बलों के बल प्रयोग में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

Please Visit our Facebook Page Public Space : https://www.facebook.com/profile.php?id=61552313234703

#GlobalFamilyDay #WorldIntrovertDay #Motivation&InspirationDay #PerihelionDay #worldhistoryofjanuaryst

I Love INDIA & The World !


World History of 2 January: Brief description of important events and birth and death days of famous people in India and the world in 2000 years

69 Roman forces in Germania Superior declared Vitellius emperor after he refused to swear allegiance to Emperor Galba.

366 The Alemanni crossed the frozen Rhine river with a large number of warriors and attacked the Roman Empire.

533 Mercurius becomes Pope John II.

1502 The King of Spain ordered all Muslims to become Christians. Many people were forced to become Christians and many left Spain. In 1609, the last Maulana who was not ready to convert was thrown out of Spain.

1613 Salima Sultan Begum, granddaughter of Zahiruddin Mohammad Babar, the founder of the Mughal Sultanate in India and the third and main wife of the Mughal Emperor Akbar, died.

1735 Alexander Pope's poem Appel is published by Dr. Arbuthnot in London.

1757 British troops captured the city of Calcutta, India.

1818 The British Institution of Civil Engineers is founded by a group of six engineers, with Thomas Telford becoming its first president.

1839 Famous French photographer Louis Daguerre displayed the first photograph of the Moon.

1843 Postal service started regularly and the first mailbox was installed in Vienna, the capital of Austria.

1948 Shivanth Shastri, the famous Indian Bengali social reformer, scholar, writer, translator, editor and thinker, was born in Subhashgram.

1878 Kerala's famous social reformer Mannattu Padmanabhan was born.

1882 The world's first coal-based power generating station, the Holborn Express Power Station, is opened in London.

1890 Alice Sanger becomes the first female White House employee. President Benjamin Harrison welcomed him. Alice became the President's secretary.

1996 Famous Bengali children's writer Khagendranath Mitra was born in Calcutta.

1899 India's first Election Commissioner Sukumar was born. On the same day, following the orders of Ramakrishna Paramhansa, the sage started living in Belur Math located in Calcutta (now Kolkata).

1903 Ken Tanaka, ordinary Japanese woman who lived 119 years and 107 days, date of birth recorded as January 2. Died 19 April 2022.

1905 Jainendra Kumar, the famous psychological storyteller and novelist of Hindi literature, was born.

1906 D.N., a famous Indian entrepreneur who made significant contributions to India's dairy industry. Khurode was born.

1909 Vishnu Prasad Rabha, who made significant contributions to Indian art, culture, literature, music, folk culture and social upliftment, was born in Dhaka, Bangladesh.

1915 Russian forces badly defeated the Turkish army led by Ahmed Pasha. It was told that 70 thousand Turkish soldiers were killed in this.

1921 science fiction drama R.U.R. had its world premiere. The dramatization of this science fiction novel, written by renowned Czech science fiction writer Karel Čapek, was performed in a theater in Hradec Králové, Czech Republic. R.U.R. Means Rosumovi Universalni Roboti (Rossum's Universal Robots). It introduced the term robot into the English language and science fiction as a whole. R.U.R. It became popular only after the publication of the novel. By 1923 it had been translated into thirty languages. R.U.R. Very successful in its time in Europe and North America. Kapek later took a different approach to the same theme in his 1936 novel War with the Newts, in which non-humans or machine humans or flesh-and-blood humans become servants in society. R.U.R. The science fantasy of that period overwhelmed the people.

1932 Sikh religious leader Harchand Singh Longowal was born. An agreement was reached between Prime Minister Rajiv Gandhi and Harchand Singh Longowal during the Khalistani insurgency of the 1980s. After this there was a reduction in the terrorist activities of Khalistanis.

1935 Rudraprasad Sengupta, eminent Bengali cinema actor, director, cultural and political critic, was born in Calcutta.

1940 Famous Indian American mathematician SR Srinivas Vardhan was born.

1941 During the Second World War, Llandaff Cathedral, located in Cardiff, Britain, suffered heavy damage due to the German attack.

1942 During World War II, Japanese forces captured Manila, the capital of the Philippines.

1944 Vitthal Shinde, a prominent social worker of Maharashtra who continuously campaigned against untouchability and discrimination against Dalits, passed away.

1950: Famous female freedom fighter and socialite Dr. Radhabai died.

1953 R. Indian-origin Malaysian international football player Datuk Arumugam Rangaswami, popularly known as Arumugam, was born in Port Klang, Malaysia.

1954 Padma Vibhushan Award was instituted on 2 January. Bharat Ratna Award was started on this day.

1959 Famous cricketer Kirti Azad was born. 1959 Luna 1, the first spacecraft to approach the Moon, was launched. This was the first time that any human invention had reached very close to the moon. It was 6 thousand 400 km away from the surface of the moon. It was launched by the socialist country Soviet Union, but due to technical fault it could not land on the surface of the moon. The Soviet Union had launched the mission three times before, but it was not successful. Luna 1 provided information about solar storms during its journey. Solar storms have shown that storms occur in space as well, just like on Earth. Along with this, Luna 1 was the first spacecraft to exceed the Earth's escape velocity. Without escape velocity, nothing can go out of the Earth's gravitational field. Earth's escape velocity is 11.2 km per second. This is 33 times more than the speed of sound.

1960 Famous Indian cricketer Raman Lamba was born. On this day, Haryana's well-known social worker and volleyball player Jagmati Sangwan was born.

1964 Shanti Krishna, a well-known South Indian film actress, was born.

1967 Former Hollywood film actor Ronald Reagan begins his career in government when he is sworn in as the 33rd Governor of California. He was president twice in the 1980s. In 1982, when Prime Minister Mrs. Indira Gandhi visited America for the first time, she was welcomed with great enthusiasm by Regan and his wife Nancy.

1970 World famous Indian swimmer Bula Chaudhary was born. She received many honors, awards and was also elected MLA once.

1971 BJP leader Devashree Chaudhuri, Minister of State for Women and Child Development in the Central Government of India, was born in Balurghat, West Bengal. On the same day, 66 people were killed in a stampede during an Old Firm football match at Ibrox Park in Glasgow, Scotland.

1975 Bangladesh revolutionary leader Siraj Sikar was killed by the police while in custody. On the same day in 1975, at the inauguration of a new railway line, a bomb exploded in Samastipur, Bihar, India, seriously injuring Railway Minister Lalit Narayan Mishra. On this day in 1975, the Federal Rules of Evidence were approved by the United States Congress.

1976 The January 1976 typhoon began, resulting in coastal flooding around the southern North Sea coasts, affecting countries from Ireland to Yugoslavia and causing at least 82 deaths and US$1.3 billion in damage.

1978 On the orders of Pakistan's military dictator President Muhammad Zia-ul-Haq, paramilitary forces open fire on peaceful protesting workers in Multan, Pakistan, killing hundreds. This is known as the Multan Colony Textile Mills massacre of 1978.

1980 British Steel Corporation plant workers go on national strike, the first defeat in fifty years.

1981 Serial killer Peter Sutcliffe, the Yorkshire Ripper, is arrested in Sheffield, South Yorkshire, in the largest ever investigation by a British police force.

1983 Famous Hollywood actress Kate Bosworth was born.

1983 Famous Punjabi film actor Zippy Grewal was born.

1986 Well-known, beautiful, bold Assamese film actress, model and MLA turned BJP leader Angurlata Deka was born in Nalbari.

1987 Hare Krishna Mehtab, a prominent leader of the Indian National Congress and the creator of modern Orissa, passed away.

1989 Ranasindhe Premadasa became the President of Sri Lanka.

1989 Popular pro-people playwright, writer, poet, lyricist, social worker Safdar Hashmi was brutally beaten by anti-social elements during a street play on 1 January 1989, due to which he died on 2 January.

1990 Shalmali Kholgade, a singer who sings in many languages, was born in Mumbai.

1991 Thiruvananthapuram airport was upgraded to international standard. On this day in 1991, Sharon Pratt Dixon became the first African American female mayor of a major city and the first female mayor of the District of Columbia.

In the 1993 Sri Lankan Civil War, the Sri Lankan Navy brutally killed 35 to 100 civilians in the Jaffna area.

1997 Famous Indian cricketer Rituraj Gaikwad was born in Pune.

1998 Nigeria's Prime Minister Hama Amadou is arrested on charges of plotting to assassinate President Ibrahim Baremansasera.

2001 Fatwa declared illegal in Bangladesh.

2002 Fifth President appointed in Argentina in 12 days, country declared bankrupt, SAARC Foreign Ministers meeting begins in Kathmandu, Pakistan conditionally ready to hand over terrorists.

2008 Saman Hasnain, living in San Francisco, USA, was elected Mrs. Pakistan World of the year 2002. On this day in 2008, for the first time in the world, the price of crude oil reached $ 100 per barrel.

2009 Reserve Bank of India decided to provide a relief package of Rs 20 crore to the market. On the same day, India's Saurabh Ghoshal became the first player to achieve a career-best ranking in squash rankings.

2010 Somalian pirates attacked the Singapore flag carrier MV, which was coming to Kandla port of India from Genoa, Italy via Somalia. Hijacked a chemical vessel named Pramoni. On this day in 2010, famous Gujarati litterateur Rajendra Shah passed away.

2011 Famous freedom fighter and former Lok Sabha Speaker Bali Ram Bhagat passed away.

2015 Vasant Gowariker, Indian scientist and Chairman of ISRO, died of dengue and urinary tract infection.

2016 Saudi Arabia's well-known Shia cleric Nimr al-Nimr and 46 other associates were hanged by the government.

2018 Well-known Urdu poet, Yash Bharti awardee Anwar Jalalpuri passed away. He translated Bhagavad Gita into Urdu.

2020 Government of India approved Chandrayaan-3 mission. On the same day, India's first CDS General Bipin Rawat started the first day of his tenure by paying homage to the martyrs at the National War Memorial in Delhi. On the same day, the Reserve Bank of India launched Money Mobile App to help visually impaired people identify notes.

2022 A sudden increase in prices of liquefied petroleum gas upset people in Kazakhstan triggered massive nationwide protests leading to chaos and the use of force by security forces, killing more than 200 people and injuring thousands.

No comments

Thank you for your valuable feedback