ब्रेकिंग न्यूज़

26 दिसंबर का इतिहास: 1200 वर्षों भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 26th December: Information about the important events of 1200 years in India and the world and the birth and death days of famous people

887 लोम्बार्डी शासकों ने बरेंगार प्रथम को इटली का राजा चुना पाविया में लोम्बार्डी के आयरन क्राउन ने बरेंगार प्रथम की ताजपोशी की।

1481 यूट्रेक्ट के बिशप, बरगंडी के डेविड सेना ने यूट्रेक्ट के लोगों की सशस्त्र भीड़ पर हमला किया, जो वेस्टब्रुक के निवासियों के नरसंहार का बदला लेने को प्रयासरत थे।

1530 भारत में मुगल शासन के संस्थापक सम्राट बाबर का निधन हुआ। जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज्बेकिस्तान में हुआ था। यह तैमूर और चंगेज खान का वंशज था। मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को ही माना जाता है। 1504 में काबुल तथा 1507 में कंधार को जीता तथा बादशाह की उपाधि धारण की। 1519 से 1526 तक भारत पर बाबर ने 5 बार आक्रमण किया। 1526 में इन्होंने पानीपत के मैदान में दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल साम्राज्य की नींव रखी। बाबर ने 1527 में खानवा, 1528 में चंदेरी तथा 1529 में घग्गर जीतकर अपने राज्य को बड़ा और सुरक्षित किया। कहा जाता है कि अपने पुत्र हुमायूँ के बीमार पड़ने पर उसने अल्लाह से हुमायूँ को स्वस्थ्य करने तथा उसकी बीमारी खुद को दिये जाने की प्रार्थना की थी। इसके बाद बाबर का स्वास्थ्य बिगड़ गया और अंततः 26 दिसंबर 1530 को 48 वर्ष की उम्र में बाबर की मृत्यु हो गई। उसकी इच्छा थी कि उसे काबुल में दफनाया जाए पर पहले उसे आगरा में दफनाया गया। लगभग नौ वर्षों के बाद हुमायूँ ने उसकी इच्छा पूरी की और उसे काबुल में दफनाया।

1606 महान ब्रिटिश नाटककार विलियम शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।

1629 मारवाड़ के राजा हुए जसवंत सिंह का जन्म हुआ।

1716 अठारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का जन्म हुआ।

1748 फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1811 वर्जीनिया के रिचमंड में एक थिएटर में आग लगने से वर्जीनिया के गवर्नर जॉर्ज विलियम स्मिथ और वर्जीनिया के फर्स्ट नेशनल बैंक के अध्यक्ष अब्राहम बी. वेनेबल सहित कई लोगों की मौत हो गई।

1825 रूस में उदारवाद के पैरोकार डिसमब्रिस्ट विद्रोह में जार निकोलस प्रथम के विरुद्ध आंदोलन शुरु हुआ लेकिन जार की सेना ने विद्रोह कुचल दिया।

1831 अंग्रेज कवि और सहायक प्राध्यपक हिंदू काॅलेज, कलकत्ता हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का निधन हुआ।

1871 थिसिस, गिल्बर्ट और सुलिवन द्वारा पहला कॉमिक ओपेरा, गेयटी थिएटर, लंदन में पहली बार प्रस्तुत किया गया। इसी समय से बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर को इंग्लैंड, वेल्स, आयरलैंड और कनाडा आदि में आधिकारिक तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिन को खासतौर से गरीबों, वंचितों, असहायों की सहायतार्थ शुरु किया गया।

1876 ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय रिजर्व बैंक के अप्रैल 1935 को गवर्नर नियुक्त हुए ओसवर्न स्मिथ का जन्म हुआ।



1893 चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक, आधुनिक चीन के पितामह, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और समाजवादी आर्थिक क्रांति के नेतृत्वकर्ता और अध्यक्ष माओ त्से तुंग का जन्म हुआ।

1898 फ्रांसीसी विज्ञान अकादमी में, भौतिकविदों पियरे और मैरी क्यूरी ने एक नए तत्व की खोज की घोषणा की, नाम दिया रेडियम।



1899 अंग्रेजों द्वारा 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में किये गये नरसंहार का बदला लंदन में जनरल माइकल ओ’ड्वायर की हत्या कर लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ।

1904 दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।



1906 विश्व की प्रथम फीचर फिल्म, द स्टोरी ऑफ दी कैली गैंग रिलीज की गई। द स्टोरी ऑफ द केली गैंग 1906 की ऑस्ट्रेलियाई बुशरेंजर फिल्म है जो 19वीं सदी के बुशरेंजर और डाकू नेड केली और उसके गिरोह के कारनामों की कहानी कहती है। यह चार्ल्स टैट द्वारा निर्देशित थी और मेलबर्न शहर में और उसके आसपास शूट की गई थी, इसमें एलिजाबेथ टैट, नॉर्मन कैंपबेल, जॉन टैट, जॉन फोर्डे मुख्य भूमिकाओं में थे। द स्टोरी ऑफ द केली गैंग दुनिया में कहीं भी निर्मित पहली पूर्ण लंबाई वाली कथा फीचर फिल्म है। यह फिल्म पूरे एक घंटे की थी और अब इसके केवल कुछ टुकड़े ही मौजूद हैं और नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव, कैनबरा में संरक्षित हैं।

1921 भारत के शिक्षा, सामाजिक और संस्कृति मामलों के मंत्री, बंगाल और उड़ीसा के राज्यपाल रहे इतिहासकार, लेखक सय्यद नूरुल हसन का लखनऊ में जन्म हुआ।

1925 तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया। 1925 में इसी दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1929 प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन्म हुआ।

1930 भारत की जानी मानी लेखिका, शिक्षाविद और त्रणमूल कांग्रेस नेत्री कृष्णा बोस का जन्म ढाका में हुआ।

1933 अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।

1935 भारतीय महिला समाज सेवी माबेला अरोल का जन्म हुआ। इसी दिन 1935 में एक प्रसिद्ध भारतीय संत-महात्मा एक विद्यानंद महाराज का जन्म हुआ।

1948 प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्सक प्रकाश आम्टे का जन्म हुआ।

1949 डिली, पुर्तगाली तिमोर (अब पूर्वी तिमोर) में जोस मैनुअल रामोस-होर्टा का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध पूर्वी तिमोरिस राजनीतिज्ञ हैं। 2022 से पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति हैं, इससे पहले भी वह 20 मई 2007 से 20 मई 2012 तक इस पद पर रहे थे। 2002 से 2006 तक विदेश मंत्री और 2006 से 2007 तक प्रधानमंत्री, सह-राष्ट्रपति थे। पूर्वी तिमोर में संघर्ष के उचित और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने के लिए कार्लोस फिलिप जिमेनेस बेलो के साथ 1996 नोबेल शांति पुरस्कार इन्हें मिला।

1950 प्रसिद्ध पाकिस्तानी व्यापारी और राजनीतिज्ञ, पाकिस्तान के 17वें प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ का जन्म हुआ।

1955 भारत में सरकार और मीडिया द्वारा बेहद कुख्यात घोषित तस्कर, माफिया और आतंकियों के आर्थिक मददगार कहे गये दाउद इब्राहिम का खेड़ महाराष्ट्र में जन्म हुआ। अमेरिका ने इस पर ढाई अबर डाॅलर का ईनाम घोषित कर रखा है।

1958 सुप्रीम कोर्ट के चर्चित जज हुए संजय किशन कौल का जन्म हुआ।

960 जर्मनी में अध्यात्म की शिक्षा दे रहीं भारतीय सन्यासिन मदर मीरा का जन्म हुआ।



1961 प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का निधन हुआ। वे हिंदू सन्यासी स्वामी विवेकानंद के छोटे भाई थे।

1966 गाँधी स्मारक निधि के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव का निधन हुआ।

1973 भारत के जाने माने क्रिकेटर निखिल चोपड़ा का जन्म कानपुर में हुआ।



1976 प्रख्यात कनाडाई फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक एवं माॅडल नादिया लिट्ज का जन्म हुआ। 1976 में इसी दिन यशस्वी हिंदी प्रगतिवादी कवि, कथाकार और निबंधकार यशपाल का निधन हुआ।

1977 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1978 भारत की प्रमुख राजनेता चुकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। जनता पार्टी की सरकार में प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निर्देश पर 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1979 सोवियत संघ की लाल सेना ने अफगानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लंबी कार्रवाई शुरु की।



1980 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी बांग्ला, मलयालम, कन्न्ड़, तमिल, तेलुगू फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल तनु राय का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1981 चेन्नई में तेलुगु और तमिल फिल्मों की लोकप्रिय, बहुप्रतिभावान, खूबसूरत अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता सावित्री का निधन हुआ।

1982 टाइम मैगजीन का पुरस्कार, मैन ऑफ द ईयर पहली बार गैर-इंसान, कंप्यूटर के लिए दिया गया।

1986 प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी बीना दास का निधन हुआ।

1989 शंकर के नाम से प्रसिद्ध अंग्रेजी के प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई का निधन हुआ। भारतीय राजनीतिक कार्टून के पितामह कहे गये शंकर धारदार राजनीतिक व्यंग्य के लिए लोकप्रिय हुए। उन्होंने भारत की पंच कही गई कार्टून पत्रिका शंकर्स वीकली प्रकाशित की।

1992 जानी मानी ब्रिटिश गायिका जैड थर्लवाल का जन्म हुआ।

1994 जानी मानी हाॅलीवुड अभिनेत्री सामंथा बाॅस्कारिनो का जन्म हुआ।

1996 छह साल की अमेरिकी ब्यूटी क्वीन जॉनबेनेट राम्सी को कोलोराडो के बोल्डर में उसके परिवार के घर के तहखाने में अपहृत और गला घोंट दिया गया। यह एक ऐसी हत्या हुई जिसकी अमेरिकन मीडिया में व्यापक चर्चा हुई।

1997 उड़ीसा की प्रमुख राजनीतिक पार्टी, बीजू जनता दल बीजद की स्थापना अपने पिता उड़ीसा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के नाम पर उनके पुत्र नवीन पटनायक ने की। नवीन अभी मुख्यमंत्री हैं।

1998 वैदिक परंपरा के प्रमुख बुद्धिजीवी राम स्वरूप का निधन हुआ।

1999 भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ।

2002 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में पुनः संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

2003 रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही हुई।

2004 हिंद महासागर में आए भूकंप और उससे आई सुनामी से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस दिन हिंद महासागर में आए 9.15 की तीव्रता वाले भयानक भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठी थीं। सुनामी की वजह से समुद्र में करीब 100 फीट ऊंची लहरें उठी थीं। इन लहरों ने भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, म्यांमार, मेडागास्कर, मालदीव, मलेशिया, सेशेल्स, सोमालिया, तंजानिया और केन्या में भारी तबाही मचाई थी। तब अकेले भारत में ही सुनामी से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 3 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। सुनामी से देश को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा 8 हजार मौतें तमिलनाडु में हुई थीं। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में 3 हजार से ज्यादा, पांडिचेरी में 599, केरल में 177 और आंध्र प्रदेश में 107 लोगों की मौत हुई थी। सुनामी से श्रीलंका में 13 और मालदीव में 1 भारतीय की मौत हुई थी। भारत के अलावा 12 अन्य देशों को भी सुनामी ने बुरी तरह प्रभावित किया था इन देशों में मरने वालों की संख्या 2 लाख से ज्यादा थी। सुनामी ने सबसे ज्यादा प्रभावित इंडोनेशिया और श्रीलंका को किया था, इन दोनों देशों में 18 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। 50 हजार लोग लापता हो गए थे। इंडोनेशिया में इस आपदा से 1 लाख 28 हजार लोग मारे गए थे और 37 हजार से ज्यादा लापता हो गए थे। उसके बाद श्रीलंका में 35 हजार से ज्यादा लोगों की या तो मौत हुई थी या लापता हो गए थे। हिंद महासागर में आए भूंकप के बाद जब सुनामी आई और पानी की ऊंची-ऊंची लहरें करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की बिजली की रफ्तार से तटीय इलाकों में पहुंचीं, तो लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया जैसे देशों से हजारों लोग मौत की नींद सो गए। सुनामी से भारत के हजारों मछुआरे लापता हो गए। बहुतों के शव समुद्र से बहकर तटों की ओर वापस आए थे। 26 मई 2017 को जर्नल साइंस में प्रकाशित एक शोध से पता चला कि 26 दिसंबर 2004 को आई इस तबाही का कारण हिमालय पर्वत था। सुमात्रा में आए भूकंप का केंद्र हिंद महासागर में 30 किलोमीटर की गहराई में रहा, जहां भारत की टेक्टोनिक प्लेट आस्ट्रेलिया की टेक्टोनिक प्लेट की सीमा को छूती हैं। हजारों वर्षों से हिमालय और तिब्बती पठार से कटने वाली तलछट गंगा और अन्य नदियों के जरिए हजारों किलोमीटर तक का सफर तय कर हिंद महासागर की तली में जाकर जमा होती रही। हिंद महासागर की तली में जमा होने वाली ये तलछट प्लेटों के बॉर्डर पर भी इकट्टा हो जाती हैं, जिसे सब्डक्शन जोन भी कहते हैं, यह तबाही सुनामी का कारण बनती है।

2006 शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2007 तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

2008 शतरंज के खेल में कृतिका को हराकर तानिया सचदेव ने शीर्ष स्थान अर्जित किया।

2011 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिज्ञ एवं कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री हुए एस. बंगरप्पा का निधन हुआ।

2012 चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया। इसी दिन क्रिसमस के अवसर पर मौसम बेहद खराब हुआ और अमेरिका के टेक्सास, अलबामा, मिसिसिपी और लुइसियाना में 30 से अधिक बवंडर आए।

2014 यूक्रेन अलगाववादियों ने अपने कब्जे में लिए 150 यूक्रेनी सैनिकों को सरकार द्वारा कैद किये गये अपने 222 साथियों के बदले में छोड़ा। इसी दिन 2014 में अल कायदा के आतंकी समूह अल-शबाब के सैन्याधिकारी जकारिया अहमद इस्माइल हर्सी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

2015 उत्तरी अमेरिका में आए तूफान के दौरान बवंडरों का भी एक सिलसिला आया। डीएफडब्ल्यू मेट्रोप्लेक्स में आए बवंडरों में ईएफ2, ईएफ3 और ईएफ4 थे। एक दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु जिसमें बताया गया कि 10 ईएफ4 के कारण मारे गए, ईएफ4 ने रोलेट के उपनगर को काफी नुकसान पहुंचाया।

2021 केप टाउन, पश्चिमी केप, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में डेसमंड एमपिलो टूटू का निधन हुआ। वे विश्व प्रसिद्ध मानवाधिकार थे। वह 1985 से 1986 तक जोहान्सबर्ग के बिशप और फिर 1986 से 1996 तक केप टाउन के आर्कबिशप रहे, दोनों ही मामलों में यह पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी थे। उन्होंने रंगभेद और हर तरह के मानव अधिकारों के हनन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। दुनिया भर में भेदभाव, गैरबराबरी, शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ चलने वाले आंदोलनों को समर्थन दिया।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

Plz visit at our Facebook page : https://www.facebook.com/profile.php?id=61552313234703

#India #world #fact #sex #Nature #Health #medical #Disease #HIV #Science #Research #Life #Foods #Jobs #Economy #Politics #WorldAIDSDay #InternationalDayfortheAbolitionofSlavery #InternationalDayofPersonswithDisabilities #InternationalDayofBanks #WorldSoilDay #InternationalVolunteerDayforEconomicandSocialDevelopment #NationalMicrowaveOvenDay #InternationalCivilAviationDay #bodhiday #NationalSalespersonDay #InternationalAnti-CorruptionDay #humanrightsday #InternationalMountainDay #InternationalUniversalHealthCoverageDay #NationalDayofHorse #InternationalDayofZeroWaste #MonkeyDay   #InternationalTeaDay #VijayDiwas #DayofReconciliation #InternationalDaytoEndViolenceAgainstSexWorkers #InternationalMigrantsDay #LookforanEvergreenDay #Goa'sLiberationDay #InternationalHumanSolidarityDay #worldsareeday #NationalMathematicsDay #NationalCookieExchangeDay #NationalFarmersDay #NationalRootsDay #GoodGovernanceDay #TulsiPooJanDiwas #Christmasday #worldhistoryofDecember26 #BoxingDay 

I Love INDIA & The World !


World History of 26th December: Information about the important events of 1200 years in India and the world and the birth and death days of famous people

887 Lombardy rulers elect Berengar I as King of Italy Berengar I is crowned with the Iron Crown of Lombardy in Pavia.

1481 The army of the Bishop of Utrecht, David of Burgundy, attacked an armed mob of the people of Utrecht, seeking revenge for the massacre of the inhabitants of Westbruch.

1530 Emperor Babar, the founder of the Mughal rule in India, died. Zaheeruddin Muhammad Babar was born in present-day Uzbekistan in Central Asia. He was a descendant of Taimur and Genghis Khan. Babar is considered to be the originator of the poetry style called Mubaiyan. Conquered Kabul in 1504 and Kandahar in 1507 and assumed the title of Emperor. Babur attacked India 5 times from 1519 to 1526. In 1526, he laid the foundation of the Mughal Empire by defeating Ibrahim Lodi, the last Sultan of the Delhi Sultanate, in the plains of Panipat. Babar enlarged and secured his kingdom by conquering Khanwa in 1527, Chanderi in 1528 and Ghaggar in 1529. It is said that when his son Humayun fell ill, he prayed to Allah to heal Humayun and to spare his illness to himself. After this, Babar's health deteriorated and ultimately he died on 26 December 1530 at the age of 48. His wish was to be buried in Kabul but first he was buried in Agra. After about nine years Humayun fulfilled his wish and buried him in Kabul.

1606 The great British playwright William Shakespeare first presented his popular play King Lear at the court of King James I of England.

1629 Jaswant Singh, king of Marwar, was born.

1716 Thomas Grey, one of the famous English poets of the eighteenth century, was born.

1748 Agreement regarding Southern Holland was signed between France and Austria.

1811 A fire at a theater in Richmond, Virginia kills Virginia Governor George William Smith and Abraham B. Smith, president of the First National Bank of Virginia. Several people died, including Venable.

1825 In Russia, advocates of liberalism started a movement against Tsar Nicholas I in the Decembrist Rebellion, but the Tsar's army crushed the rebellion.

1831 Henry Lewis Vivian Derozio, English poet and assistant professor at Hindu College, Calcutta, died.

1871 Theseus, the first comic opera by Gilbert and Sullivan, first presented at the Gaiety Theatre, London. Since this time, Boxing Day is being celebrated officially on 26 December in England, Wales, Ireland and Canada etc. This day was started especially to help the poor, deprived and helpless.

1876 Oswern Smith, who was appointed Governor of the Reserve Bank of India established by the British Indian Government in April 1935, was born.

1893 Mao Zedong, the founder of the Communist Party of China, father of modern China, leader of political, social, cultural and socialist economic revolution and Chairman, was born.

1898 At the French Academy of Sciences, physicists Pierre and Marie Curie announce the discovery of a new element, named radium.

1899 Amar Shaheed Udham Singh, the freedom fighter who killed General Michael O'Dwyer in London in revenge for the massacre carried out by the British in Jallianwala Bagh in Amritsar in 1919, was born.

1904 The country's first cross country motorcar rally was inaugurated between Delhi and Mumbai.

1906 The world's first feature film, The Story of the Cali Gang, is released. The Story of the Kelly Gang is a 1906 Australian bushranger film that tells the story of the exploits of 19th-century bushranger and outlaw Ned Kelly and his gang. It was directed by Charles Tait and shot in and around the city of Melbourne, starring Elizabeth Tait, Norman Campbell, John Tait, John Forde. The Story of the Kelly Gang is the first full-length narrative feature film produced anywhere in the world. The film was a full hour long and only a few fragments of it now exist and are preserved in the National Film and Sound Archive, Canberra.

1921 Syed Noorul Hasan, historian and writer, Minister of Education, Social and Cultural Affairs of India, Governor of Bengal and Orissa, was born in Lucknow.

1925 Gregorian calendar adopted in Türkiye. The Communist Party of India was established on this day in 1925.

1929 Famous Gujarati litterateur Tarak Mehta was born.

1930 Krishna Bose, India's famous writer, educationist and Trinamool Congress leader, was born in Dhaka.

1933 American engineer Howard Armstrong obtains a patent for FM radio.

1935 Indian female social worker Mabela Arrol was born. On this day in 1935, a famous Indian saint-mahatma, Vidyanand Maharaj was born.

1948 Famous Indian social worker and doctor Prakash Amte was born.

1949 José Manuel Ramos-Horta is born in Dili, Portuguese Timor (now East Timor). He is a famous East Timorese politician. He is the President of East Timor from 2022, even before this he had held this post from 20 May 2007 to 20 May 2012. Foreign Minister from 2002 to 2006 and Prime Minister from 2006 to 2007, was Co-President. He received the 1996 Nobel Peace Prize, along with Carlos Felipe Jiménez Bello, for their work toward a just and peaceful resolution of the conflict in East Timor.

1950 Raja Pervez Ashraf, famous Pakistani businessman and politician, 17th Prime Minister of Pakistan, was born.

1955 Dawood Ibrahim, declared a notorious smuggler, mafia and financial supporter of terrorists by the government and media in India, was born in Khed, Maharashtra. America has declared a reward of two and a half billion dollars on this.

1958 Sanjay Kishan Kaul, a famous Supreme Court judge, was born.

960 Mother Meera, an Indian monk who was teaching spirituality in Germany, was born.

1961 Famous revolutionary, writer and sociologist Bhupendranath Dutt passed away. He was the younger brother of Hindu monk Swami Vivekananda.

1966 First Chairman of Gandhi Memorial Fund, Gandhian leader, freedom fighter and first Chief Minister of Punjab Gopi Chand Bhargava passed away.

1973 Nikhil Chopra, India's famous cricketer, was born in Kanpur.

1976 Nadia Litz, renowned Canadian film actress, film director and model, was born. On this day in 1976, the famous Hindi progressive poet, storyteller and essayist Yashpal passed away.

1977 The Soviet Union conducted a nuclear test in the eastern Kazakh region.

1978 India's prominent politician and former Prime Minister Indira Gandhi was released from jail. Indira Gandhi was arrested on 19 December on the instructions of Prime Minister Morarji Desai in the Janata Party government.

1979 The Soviet Union's Red Army begins its longest operation against an independent country by occupying Afghanistan.

1980 Beautiful, bold, well-known Bengali, Malayalam, Kannada, Tamil, Telugu film actress and model Tanu Rai was born in Calcutta.

1981 Savitri, a popular, multitalented, beautiful actress, singer and film producer of Telugu and Tamil films, passed away in Chennai.

1982 Time magazine's Man of the Year award was given for the first time to a non-human computer.

1986 Famous woman revolutionary Bina Das passed away.

1989 Famous English-born Indian cartoonist K. Shankar. Shankar Pillai passed away. Shankar, known as the father of Indian political cartoons, became popular for his sharp political satire. He published Shankar's Weekly, a cartoon magazine known as the punch of India.

1992 Famous British singer Jade Thirlwall was born.

1994 Famous Hollywood actress Samantha Boscarino was born.

1996 Six-year-old American beauty queen JonBenét Ramsey is kidnapped and strangled in the basement of her family home in Boulder, Colorado. This was a murder that was widely discussed in the American media.

1997 Biju Janata Dal (BJD), the major political party of Orissa, was founded by his son Naveen Patnaik in the name of his father Biju Patnaik, a prominent leader of Orissa. Naveen is the Chief Minister now.

1998 Ram Swaroop, a prominent intellectual of the Vedic tradition, passed away.

1999 Shankardayal Sharma, the ninth President of India, passed away.

2002 The United Nations Security Council reported the resumption of conflict in the Democratic Republic of Congo.

2003 An earthquake measuring 6.6 on the Richter scale caused massive destruction in the southeastern Iranian city of Bam.

More than 2 lakh people died due to the 2004 Indian Ocean earthquake and the resulting tsunami. On this day, tsunami waves arose after a terrible earthquake of magnitude 9.15 in the Indian Ocean. Due to the tsunami, waves about 100 feet high were raised in the sea. These waves caused massive devastation in India, Indonesia, Bangladesh, Sri Lanka, Thailand, Myanmar, Madagascar, Maldives, Malaysia, Seychelles, Somalia, Tanzania and Kenya. Then in India alone, more than 12 thousand people died due to tsunami and more than 3 thousand people went missing. The country suffered an economic loss of about Rs 12 thousand crores due to Tsunami. Maximum 8 thousand deaths occurred in Tamil Nadu. Apart from this, more than 3 thousand people died in Andaman and Nicobar, 599 in Pondicherry, 177 in Kerala and 107 in Andhra Pradesh. 13 Indians died in Sri Lanka and 1 in Maldives due to the tsunami. Apart from India, 12 other countries were also badly affected by the tsunami, the death toll in these countries was more than 2 lakh. Indonesia and Sri Lanka were most affected by the tsunami, more than 18 lakh people in these two countries were rendered homeless. 50 thousand people had gone missing. In Indonesia, 1 lakh 28 thousand people were killed and more than 37 thousand went missing due to this disaster. After that, more than 35 thousand people in Sri Lanka either died or went missing. After the earthquake in the Indian Ocean, when a tsunami occurred and high waves of water reached the coastal areas at a lightning speed of about 800 kilometers per hour, people did not get a chance to recover. After this, thousands of people from countries like India, Sri Lanka, Indonesia died. Thousands of fishermen from India went missing due to the tsunami. Many dead bodies were washed away from the sea and returned to the shores. A research published in the journal Science on 26 May 2017 revealed that the Himalayan Mountains were the cause of the disaster that occurred on 26 December 2004. The epicenter of the earthquake in Sumatra was at a depth of 30 kilometers in the Indian Ocean, where the tectonic plate of India touches the boundary of the tectonic plate of Australia. For thousands of years, the sediments eroded from the Himalayas and the Tibetan Plateau traveled thousands of kilometers through the Ganges and other rivers and got deposited at the bottom of the Indian Ocean. These sediments deposited at the bottom of the Indian Ocean also get accumulated at the border of the plates, which is also called subduction zone, this destruction causes tsunami.

2006 Shane Warne created history by taking 700 wickets in international Test cricket.

2007 Turkish planes attack Iraqi Kurdish positions.

2008 Tania Sachdev earned the top spot by defeating Kritika in a chess game.

2011 S., a prominent politician of the Indian National Congress and the 12th Chief Minister of Karnataka. Bangarappa passed away.

2012 The world's longest high-speed railway, built from China's capital Beijing to Guangzhou city, was opened. On the same day, on the occasion of Christmas, the weather became very bad and more than 30 tornadoes occurred in Texas, Alabama, Mississippi and Louisiana of America.

2014 Ukraine separatists released 150 captured Ukrainian soldiers in exchange for 222 of their comrades imprisoned by the government. On this day in 2014, Zakaria Ahmed Ismail Hersi, a military officer of Al Qaeda's terrorist group Al-Shabaab, surrendered before the police.

A string of tornadoes also occurred during the 2015 North America hurricane season. The tornadoes that struck the DFW metroplex were EF2, EF3, and EF4. Of the more than a dozen deaths, including 10 reported to have been caused by EF4, EF4 caused significant damage to the suburb of Rowlett.

2021 Desmond Mpilo Tutu dies in Cape Town, Western Cape, Republic of South Africa. He was a world famous human rights activist. He was Bishop of Johannesburg from 1985 to 1986 and then Archbishop of Cape Town from 1986 to 1996, in both cases the first black African to hold the position. He raised his voice against apartheid and all kinds of human rights violations. Supported movements against discrimination, inequality, exploitation and oppression around the world.

No comments

Thank you for your valuable feedback