ब्रेकिंग न्यूज़

16 अक्टूबर का इतिहास : भारत और दुनिया में 1600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 16 October: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 1600 years

 456 जर्मनिक रोमन सैन्य जनरल रिकिमर ने पियासेंजा में एविटस को हराया और पश्चिमी रोमन साम्राज्य का स्वामी बन गया। 472 तक शासन के बाद रिकिमर की मृत्यु हुई और इसके बाद पूरे इटली में अशांति फैल गई और इतालवी प्रायद्वीप पर जर्मन साम्राज्य की स्थापना हुई।

690 महारानी वू जेटियन ने तांग राजवंश का राज-काज संभाला और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।

1590 इटली के मशहूर संगीतकार कार्लो गेसुआल्डो ने अपनी पत्नी को एंड्रिया के ड्यूक फब्रीजियो कारफा के साथ विवाहेतर संबंधों रखने पर पकड़ा और मौके पर ही मार डाला।

1788 मराठा शासक ने शाह आलम को दिल्ली की राजगद्दी पर आसीन करवाया।

1710 कैरेबियन देश जमैका के पोर्ट रॉयल पर ब्रिटिश सैनिकों ने कब्जा किया।

1757 आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 विश्व प्रसिद्ध फ्रांस की पूंजीवादी क्रांति के बाद रानी मारी अंतुआनेत को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।



1817 मकबरा केवी 17 मिस्र की राजाओं की घाटी में स्थित है और इसे बेल्जोनी का मकबरा, एपिस का मकबरा और नेचोइस के पुत्र सैमिस का मकबरा नामों से भी जाना जाता है, यह उन्नीसवीं सदी के फिरौन राजवंश सेती प्रथम की कब्र है। यह घाटी में सबसे अधिक सजाई गई, सबसे बड़ी और गहरी कब्रों में से एक है। इसे 16 अक्टूबर, 1817 को इतालवी पुरातत्वविद् और खोजकर्ता जियोवानी बतिस्ता बेल्जोनी ने खोजा था।

1834 लंदन में वेस्टमिंस्टर पैलेस की प्राचीन संरचना का अधिकांश भाग आग में जलकर नष्ट हो गया।

1841 चर्च ऑफ स्कॉटलैंड ने किंग्सटन, ओंटारियो, कनाडा में क्वींस कॉलेज की स्थापना की।

1843 विलियम रोवन हैमिल्टन ने चतुर्भुज जटिल संख्याओं की त्रि-आयामी प्रणाली का आविष्कार किया। सर विलियम रोवन हैमिल्टन आयरिश गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी थे। वह ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन में खगोल विज्ञान के एंड्रयूज प्रोफेसर और डनसिंक वेधशाला में रहने वाले आयरलैंड के रॉयल खगोलशास्त्री थे। हैमिल्टन डनसिंक के तीसरे निदेशक बने।

1848 पहला अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।

1854 महान अंग्रेजी नाटककार विलियम शैक्सपियर के बाद ऑस्कर वाइल्ड के नाटक काफी चर्चित हुए। वाइल्ड का जन्म 16 अक्टूबर को 1854 में आयरलैंड की धरती पर हुआ। वे कवि और चिंतक भी थे।

1859 शोषण, उत्पीड़न, अपमान से त्रस्त गुलामों ने हथियारबंद प्रतिरोध शुरू करते हुए जॉन ब्राउन के नेतृत्व में हार्पर्स फेरी आर्मरी, वेस्टविर्जिनिया में छापामार कार्रवाई की।

1861 अमेरिका में संघीय डाक टिकट बिकने शुरू हुए।

1868 डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क का संबंध खत्म हुआ।

1869 गिर्टन कॉलेज, कैंब्रिज और इंग्लैंड के पहले आवासीय महाविद्यालय के 31 घटक कॉलेजों में से एक की स्थापना की गई।

1878 वाल्मीकि रामायण का मलयालम में अनुवाद करने वाले विख्यात मलयालम कवि वालाथोल नारायण मेनन का जन्म तिरूर में हुआ।

1905 ब्रिटिश भारत के वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन किया गया।

1921 बीसवीं सदी के प्रमुख हिंदी इतिहासकार, लेखक, प्रकाशक, कथाकार और चिंतक सीता राम गोयल का जन्म पंजाब में हुआ।



1923 मिकी माउस और डोनाल्ड डक दुनिया भर में जाने-माने कार्टून चरित्र हैं। 16 अक्टूबर 1923 को डिज्नी की स्थापना हुई। डिज्नी को वॉल्ट और रॉय नामक दो भाइयों ने बनाया था। कैलिफोर्निया में शुरू की गई इस कंपनी का शुरुआती नाम था, डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो। जब कंपनी शुरू हुई तो वॉल्ट डिज्नी ने कई संकटों का सामना किया। खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। कार्टून बिक नहीं पाते थे। मई 1928 में डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म प्लेन क्रेजी की टेस्ट स्क्रीनिंग की। ये फिल्म चार्ल्स लिंडबर्ग की अटलांटिक के ऊपर से पहली उड़ान से प्रेरित थी। इस फिल्म में पहली बार मिकी हाउस लोगों के सामने आया। ये फिल्म दो हफ्ते तक थिएटर में रही और डिज्नी को इससे 1 हजार डॉलर की कमाई हुई। तब से इस कंपनी ने बहुत विस्तार किया। 2020 में वॉल्ट डिज्नी का वैश्विक राजस्व 38.7 बिलियन डॉलर रहा। फोर्ब्स के मुताबिक इसकी ब्रांड वैल्यू 61.3 बिलियन डॉलर है। डिज्नी मीडिया बिजनेस नेटवर्क के पास डिज्नी चैनल, ईएसपीएन, हिस्ट्री, लाइफटाइम जैसे कई वैश्विक स्तर पर प्रसारित होने वाले टीवी चैनल हैं।

1934 चीन के वामपंथियों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे।

1942 बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत।

1945 संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी। 1979 में रोम में एफएओ के एक आयोजन में तय हुआ कि 1981 से हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाएगा। हर साल एक अलग थीम तय की जाती है। यह दिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उपलब्धता और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है। सन 2021 में यूएन का फोकस था- फूड हीरोज, किसान और फूड सिस्टम से जुड़े सभी कर्मचारियों के योगदान का महत्व हर एक को समझाने पर रहा। भारत में 2016 की नोटबंदी और, जीएसटी से अर्थव्यवस्था काफी तबाह हुई। बीच में मोदी सरकार की सांप्रदायिक, विभाजनकारी नीतियों से काम-काज प्रभावित हुए और मंदी तथा बेरोजगारी बढ़ी। कोरोना कुप्रबंधन और जबरदस्त लाॅकडाउन से लाखों उद्योग - धंधे बंद हो गये। करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं, नये रोजगार के अवसर बंद हो गये। जीडीपी माइनस में चली गई। ऐसे दौर में वंचित तबका और गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और ऐसे में उन्हें आवश्यक मदद देना बहुत जरूरी है। आज भारत में भुखमरी की हालत नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी बदतर है। भयंकर बेरोजगारी, महंगाई और मंदी है। 2023 में भारत वैश्विक भूख सूचकांक में 111वें नंबर पर है। यह मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि है कि उसने व्यापक जनता को भुखमरी, असहाय, भयंकर बेरोजगारी, तंगहाली की हालत में पहुंचा दिया है। ऐसे में भोजन का सवाल और बड़ा हो जाता है। यह समय जनविरोधी नीतियों को जानने, समझने और सुधार के बारे सोचने और कुछ करने का भी है। एक खेती ही है जो अभी भी ग्रामीण रोजगार का बेहतर जरिया है और तमाम शहरियों को भी यह रोजगार तथा खाने की चीजें उपलब्ध कराता है।

1946 उड़ीसा के वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ।



1948 हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री ड्रीम गर्ल कही गई भाजपा नेत्री हेमा मालिनी चक्रवर्ती का जन्म हुआ।

1951 पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई। इसी दिन जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता ललित माकन का जन्म हुआ।

1959 राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद का उद्घाटन।

1960 भारत सरकार में अहम पदों पर रहे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1983 बैच के अफसर सुभाष चंद्र गर्ग का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ।

1964 परमाणु स्पर्धा में शामिल चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया। इसी दिन लियोनिद ब्रेझनेव सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बने, जबकि एलेक्सी कोश्यिन सरकार के प्रमुख बने। इसी दिन ओलंपिक ब्लैक पावर सैल्यूट में भाग लेने के लिए टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस को अमेरिकी ओलंपिक टीम से बाहर कर दिया गया। इसी दिन किंग्स्टन, जमैका रॉडनी दंगों से हिल गया, जो वाल्टर रॉडनी को देश से बाहर निकालने से प्रेरित था। 1968 में इसी दिन यासुनारी कावाबाता साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले जापानी व्यक्ति बने। इसी दिन 1968 में भारत से अमेरिका जा बसे डाॅ. हर गोबिन्द खुराना को मेडिसिन और फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1973 प्रसिद्ध भारतीय सिरो-मालाबार कैथोलिक पादरी एवं दलितों के आध्यात्मिक और लौकिक कल्याण को समर्पित थेवरपरम्बिल कुंजाचन (ऑगस्टीन थेवरपराम्बिल) रामापुरम, केरल में निधन हुआ।

1975 जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी और तमिल फिल्म अभिनेता सदागोपन रमेश का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता राजीव खंडेलवाल का जन्म जयपुर में हुआ। इसी दिन 1975 में इंडोनेशियाई सैनिकों ने पुर्तगाली तिमोर में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के एक समूह बालिबो फाइव को मार डाला। इसी दिन बांग्लादेश की तीन वर्षीय रहीमा बानू प्राकृतिक रूप से होने वाली चेचक का आखिरी ज्ञात मामला सामने आया। इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई गठबंधन ने संवैधानिक संकट को जन्म दिया जब उन्होंने सरकार के वार्षिक बजट के लिए धन को स्थगित करने के लिए मतदान किया।

1978 कार्डिनल करोल वोज्तिला को पोप जॉन पॉल द्वितीय के रूप में पोप पद के लिए चुना गया, वह 1523 के बाद पहले गैर-इतालवी पोंटिफ बने। इसी दिन 1978 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।

1979 बिग बाॅस के पहले सीजन के विजेता और मलयालम टेलीविजन अभिनेता, टेलीविजन शो प्रस्तोता सुबोमोन अब्दुसमद का जन्म कायमकुलम, केरल में हुआ।

1980 जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता भानु उदय का जन्म जम्मू में हुआ।

1982 मलयालम सिनेमा के प्रमुख अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक तथा गायक पृथ्वीराज सुकुमारन का जन्म तिरुअनंतपुरम में हुआ।



1984 दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1990 जाने माने तमिल फिल्म संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का जन्म चेन्नई में हुआ।

1992 जानी मानी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति का जन्म चिकमंगलूर में हुआ।

1993 जाने माने पहलवान पवन कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ।

1995 भारतीय सेना में सूबेदार एवं जाने माने मुक्केबाज अमित पंघाल का जन्म हुआ।

1996 ब्रिटिश सरकार ने डनब्लेन नरसंहार के बाद लगभग हर तरह की हैंडगन पर रोक लगा दी। यहां एक स्कूल में 13 मार्च को एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 16 बच्चों और एक शिक्षक की जान ले ली थी।

1999 अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया।

2002 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया। 2002 में इसी दिन अलेक्जेंड्रिया की प्राचीन लाइब्रेरी की स्मृति में मिस्र में बिब्लियोथेका अलेक्जेंड्रिना मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में भूमध्य सागर के तट पर प्रमुख पुस्तकालय और सांस्कृतिक केंद्र खोला गया।

2003 मलयालम सिनेमा के विख्यात फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स से सम्मानित किया गया।

2004 अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और राजनीतिज्ञ, 11वें व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पियरे सेलिंगर का निधन हुआ।

2005 जी-20 देश विश्व बैंक और आईएमएफ में सुधार के लिए सहमत हुए।

2006 जॉन विक्टर मुर्रा, यूक्रेनी-अमेरिकी मानवविज्ञानी और अकादमिक तथा वैलेंटिन पनियागुआ, पेरू के वकील और राजनीतिज्ञ, पेरू के 91वें राष्ट्रपति का निधन हुआ।



2007 लोकप्रिय खूबसूरत, बोल्ड स्कॉटिश अभिनेत्री एव माॅडल डेबोरा केर एवं टोसे प्रोस्की प्रसिद्ध मैसेडोनियन गायक-गीतकार का निधन हुआ।

2008 टाल्लिन्न, एस्टोनिया में डागमार नॉर्मेट नामक प्रसिद्ध एस्टोनियाई साहित्यिक लेखक और अनुवादक का निधन हुआ।

2011 भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटर फ्रंट मैराथन पूरी की।

2012 सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह अल्फा सेंचुरी बीबी का पता चला। इसी दिन बोडोग टोरोक, हंगेरियन हैंडबॉल खिलाड़ी और कोच एवं एडी यॉस्ट, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और कोच का निधन हुआ।

2013 गोविंद पुरूषोत्तम देशपांडे, भारतीय नाटककार और अकादमिक एवं जॉर्ज ऑवरमौजियाडिस, यूनानी पुरातत्वविद् और अकादमिक का निधन हुआ। इसी दिन 2013 में दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।

2014 जॉन स्पेंसर-चर्चिल, मार्लबोरो के 11वें ड्यूक, अंग्रेजी व्यवसायी का निधन हुआ।

2015 प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और अकादमिक जेम्स डब्ल्यू फाउलर का निधन हुआ। इसी दिन मेम्दुह उन नामक प्रसिद्ध तुर्की फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक का निधन हुआ।

2016 प्रसिद्ध कनाडाई प्रोफेसर और कंप्यूटर वैज्ञानिक केल्विन कार्ल केली गोटलिब का निधन हुआ।

2017 डाफ्ने कारुआना गैलिजिया, माल्टीज पत्रकार और ब्लॉगर, रॉय डॉट्रिस, ब्रिटिश अभिनेता, जॉन डंसवर्थ, कनाडाई अभिनेता एवं शॉन ह्यूजेस, ब्रिटिश मूल के आयरिश स्टैंड-अप कॉमेडियन का निधन हुआ। इसी दिन 2017 में इंग्लैंड और आयरलैंड में तूफान ओफेलिया ने व्यापक कहर बरपाया जिससे बड़ी क्षति हुई और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

2020 कविताओं को अपने खास अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन हुआ।


विशेष नोट: हमारा दावा है कि हमने अधिकाधिक और प्रमाणित जानकारी इस पोस्ट में देने का प्रयास किया है। इतनी अधिक जानकारी इतिहास की इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी पोस्ट/आर्टिकल में आपको नहीं मिलेगी। कृपया अपने स्तर पर जानकारियों को जांचें। कोई त्रुटि हमारी पोस्ट में हो तो हमें कमेंट कर सूचित करें। अधिकाधिक यह पोस्ट पढ़ने के लिए अपने परिजनों, मित्रों, संपर्कों को प्रेरित करें। धन्यवाद।

नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

Plz visit at our Facebook profile : https://m.facebook.com/profile.php/?id=100074735836222

#fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #Politics #justice #peace #war #treaty #economy #employment #inflation #world #foods #Science #health #medicine #Literature #cinema #entertainment #NationalNutritionWeek #InternationalBaconDay #WorldCoconutDay #SanMarino #CEDAW #WorldSkyscraperDay #NationalLaborDay #NewspaperCarriersDay #InternationalDayofCharity #Teacher'sDay #GlobalTalentAcquisitionDay #InternationalDayofCleanairforBlueSkies #WorldPhysicalTherapyDay #InternationalLiteracyDay #InternationalDaytoProtectEducationfromAttack #G20India #WorldSuicidePreventionDay #NationalForestMartyrs'Day #UnitedNationsDayforSouth-SouthCooperation #InternationalProgrammer'sDay #InternationalChocolateDay #hindiday #WorldFraternityandApologyDay #hindidiwas #InternationalDayofDemocracy #Engineer'sDay #InternationalDayforthePreventionoftheOzoneLayer #AustralianCitizenshipDay #WorldPatientSafetyDay #WorldWaterMonitoringDay #WorldBambooDay #InternationalTalkLikeaPirateDay #InternationalUniversitySportsDay #WorldAlzheimer'sDay #InternationalDayofPeace #WorldRhinoDay #PatientWelfareDay #WorldRoseDay #WorldRiversDay #WorldContraceptionDay #NGMHAAD #WorldTourismDay #WorldRabiesDay #WorldHeartDay #NationalDayofthePeople'sRepublicofChina #InternationalCoffeeDay #InternationalDayforOlderPersons #InternationalDayofNonViolence #worldnatureday #WorldAnimalDay #WorldSpaceWeek  #WorldTeacher'sDay #WorldCerebral PalsyDay #WorldSmileDay #WorldCottonDay #IndianForeignServiceDay #WorldPostalDay #WorldPorridgeDay #WorldDayAgainstDeathPenalty #WorldMentalHealthDay #InternationalDayoftheGirlChild #WorldSightDay InternationalDayforDisasterRiskReduction #internationalstandardday #WorldStudentsDay #InternationalDayofRuralWomen #worldhistoryofoctober16th #worldfoodday

I Love my INDIA and The World !

World History of 16 October: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 1600 years

456 The Germanic Roman military general Ricimer defeats Avitus at Piacenza and becomes master of the Western Roman Empire. Ricimer died in 472, leading to unrest throughout Italy and the establishment of the Germanic Empire on the Italian peninsula.

690 Empress Wu Zetian takes over the throne of the Tang Dynasty and declares herself ruler of the Chinese Empire.

1590 Carlo Gesualdo, the famous Italian composer, caught his wife having an extramarital affair with Fabrizio Carafa, Duke of Andria, and executed her on the spot.

1788 Maratha ruler installed Shah Alam on the throne of Delhi.

1710 British troops captured Port Royal of the Caribbean country Jamaica.

1757 Austrian army captured Germany's capital Berlin.

1793 After the world-famous French Capitalist Revolution, Queen Marie Antoinette was given the death penalty after a speedy trial.

1817 Tomb KV17, located in the Valley of the Kings in Egypt and also known as the Tomb of Belzoni, the Tomb of Apis, and the Tomb of Samis, son of Nechois, is the tomb of the nineteenth-century pharaoh of the dynasty Seti I. It is one of the most decorated, largest and deepest tombs in the valley. It was discovered on October 16, 1817 by Italian archaeologist and explorer Giovanni Battista Belzoni.

1834 Much of the ancient structure of the Palace of Westminster in London is destroyed in a fire.

1841 The Church of Scotland establishes Queen's College in Kingston, Ontario, Canada.

1843 William Rowan Hamilton invented the three-dimensional system of quaternion complex numbers. Sir William Rowan Hamilton was an Irish mathematician, astronomer and physicist. He was Andrews Professor of Astronomy at Trinity College Dublin and Astronomer Royal for Ireland, resident at Dunsink Observatory. Hamilton became Dunsink's third director.

1848 The first American homeopathic medical college opened in Pennsylvania.

1854 After the great English playwright William Shakespeare, Oscar Wilde's plays became very popular. Wilde was born on October 16, 1854 in Ireland. He was also a poet and thinker.

1859 Slaves, fed up with exploitation, abuse, and humiliation, begin armed resistance and lead a guerrilla action at Harpers Ferry Armory, West Virginia, under the leadership of John Brown.

1861 Federal postage stamps started being sold in America.

1868 Denmark sold the rights of the Nicobar Islands to Britain and with this Denmark's connection with the Indian subcontinent ended.

1869 Girton College, one of the 31 constituent colleges of Cambridge and England's first residential college, is founded.

1878 Valathol Narayana Menon, the famous Malayalam poet who translated Valmiki Ramayana into Malayalam, was born in Tirur.

1905 Bengal was divided on the orders of Lord Curzon, the Viceroy of British India.

1921 Sita Ram Goyal, the leading Hindi historian, writer, publisher, storyteller and thinker of the twentieth century, was born in Punjab.

1923 Mickey Mouse and Donald Duck are well-known cartoon characters throughout the world. Disney was founded on October 16, 1923. Disney was created by two brothers named Walt and Roy. The initial name of this company started in California was Disney Brothers Cartoon Studio. Walt Disney faced many crises when the company started. There was no money even for food. Cartoons were not sold. In May 1928, Disney held a test screening of his first short film, Plane Crazy. The film was inspired by Charles Lindbergh's first flight over the Atlantic. Mickey House appeared in front of people for the first time in this film. This film remained in theaters for two weeks and Disney earned 1 thousand dollars from it. Since then this company has expanded a lot. Walt Disney's global revenue in 2020 was $38.7 billion. According to Forbes, its brand value is $61.3 billion. Disney Media Business Network owns several globally broadcast TV channels such as Disney Channel, ESPN, History, Lifetime.

1934 China's leftists began a ten thousand kilometer march, changing the base of the communist revolution from southeast China to northwest China and Mao Zedong emerged as the universally recognized leader of the Chinese Communist Party.

1942: 40 thousand people died in the devastating storm that hit Bengal.

1945 The Food and Agriculture Organization (FAO) of the United Nations was established on 16 October 1945. In 1979, at an FAO event in Rome, it was decided that World Food Day would be celebrated every year on 16 October from 1981. Every year a different theme is decided. This day is to make people aware about the problems related to quality, availability and supply of food items. The focus of the UN in 2021 was to make everyone understand the importance of the contribution of food heroes, farmers and all employees associated with the food system. The 2016 demonetization and GST in India devastated the economy. In between, the communal and divisive policies of the Modi government affected the work and increased recession and unemployment. Lakhs of industries were closed due to Corona mismanagement and forceful lockdown. Crores of people lost their jobs and new employment opportunities were closed. GDP went into minus. In such times, the deprived sections and the poor have been affected the most and in such a situation it is very important to provide them necessary help. Today the condition of hunger in India is worse than that of Nepal, Bangladesh and Pakistan. There is severe unemployment, inflation and recession. India will rank 111th in the Global Hunger Index in 2023. This is the achievement of the Modi government in 9 years that it has reduced the general public to a state of hunger, helplessness, severe unemployment and poverty. In such a situation the question of food becomes even bigger. This is the time to know, understand and think about the anti-people policies and do something about their reform. Agriculture is the only source of employment in rural areas and it also provides employment and food items to many urban people.

1946 Naveen Patnaik, the current Chief Minister of Orissa, was born.

1948 BJP leader Hema Malini Chakraborty, popular Hindi cinema actress Dream Girl, was born.

1951 Liaquat Ali, the first Prime Minister of Pakistan, was assassinated during a public meeting. On this day, famous Indian National Congress leader Lalit Maken was born.

1959 Inauguration of the National Council for Women's Education.

1960: Subhash Chandra Garg, a 1983 batch officer of the Indian Administrative Service, who held important positions in the Government of India and became the Executive Director of the World Bank, was born in Jaipur, Rajasthan.

1964 China, involved in the nuclear race, successfully tested its first nuclear bomb. On the same day, Leonid Brezhnev became the leader of the Soviet Communist Party, while Alexei Kosygin became the head of the government. On the same day, Tommie Smith and John Carlos were kicked off the US Olympic team for participating in the Olympic Black Power salute. On the same day, Kingston, Jamaica was rocked by the Rodney Riots, instigated by the deportation of Walter Rodney. On this day in 1968, Yasunari Kawabata became the first Japanese person to be awarded the Nobel Prize in Literature. On this day in 1968, Dr. settled in America from India. Har Gobind Khorana was awarded the Nobel Prize for Medicine and Physiology.

1973 Thevarparambil Kunjachan (Augustine Thevarparambil), renowned Indian Syro-Malabar Catholic priest dedicated to the spiritual and temporal welfare of Dalits, died in Ramapuram, Kerala.

1975 Sadagopan Ramesh, well-known cricket player and Tamil film actor, was born in Chennai. On this day, famous Indian film and television actor Rajeev Khandelwal was born in Jaipur. On this day in 1975, Indonesian soldiers killed the Balibo Five, a group of Australian journalists in Portuguese Timor. On the same day, the last known case of naturally occurring smallpox, three-year-old Rahima Banu of Bangladesh, was reported. On the same day the Australian Coalition sparked a constitutional crisis when they voted to suspend funding for the government's annual budget.

1978 Cardinal Karol Wojtyla is elected to the papacy as Pope John Paul II, becoming the first non-Italian pontiff since 1523. On this day in 1978, Indian cricketer Kapil Dev started his cricket career from Faisalabad Test in Pakistan.

1979 Subomon Abdusamad, winner of the first season of Bigg Boss and Malayalam television actor, television show presenter, was born in Kayamkulam, Kerala.

1980 Bhanu Uday, a well-known Indian film and television actor, was born in Jammu.

1982 Prithviraj Sukumaran, a leading actor, producer, director and singer of Malayalam cinema, was born in Thiruvananthapuram.

1984 South African social activist Desmond Tutu was awarded the Nobel Peace Prize.

1990 Noted Tamil film composer Anirudh Ravichander was born in Chennai.

1992 Famous Indian female cricket player Veda Krishnamurthy was born in Chikmagalur.

1993 Famous wrestler Pawan Kumar was born in Delhi.

1995 Amit Panghal, a Subedar in the Indian Army and a well-known boxer, was born.

1996 The British government bans almost all handguns after the Dunblane massacre. On March 13, a person had indiscriminately fired in a school here, killing 16 children and a teacher.

1999 America imposed sanctions on Pakistan in protest against military rule.

India's Sunita Rani, a gold and bronze medalist at the 2002 14th Asian Games, was stripped of her medal after failing a doping test. On this day in 2002, the Bibliotheca Alexandrina in Egypt, a major library and cultural center on the Mediterranean coast, opened in Alexandria, Egypt, commemorating the ancient Library of Alexandria.

2003 Noted Malayalam cinema filmmaker Adoor Gopakrishnan was awarded Commander of the Order of Arts and Letters, France's second highest civilian honour.

2004 America declared Iraqi Abu Musar Zal Zarqawi's organization as a terrorist organization. On this day, famous American journalist and politician, 11th White House Press Secretary Pierre Salinger passed away.

2005 G-20 countries agree to reform the World Bank and IMF.

2006 John Victor Murra, Ukrainian-American anthropologist and academic, and Valentin Paniagua, Peruvian lawyer and politician, 91st President of Peru, died.

2007 Popular beautiful, bold Scottish actress and model Deborah Kerr and Tose Proski, famous Macedonian singer-songwriter passed away.

2008 Dagmar Normet, a famous Estonian literary writer and translator, passed away in Tallinn, Estonia.

2011 Indian-origin runner Fauja Singh, 100, became the oldest person to complete the Toronto Water Front Marathon.

2012 A new planet, Alpha Centauri Bb, is discovered outside the solar system. On the same day, Bodog Torok, Hungarian handball player and coach, and Eddie Yost, American baseball player and coach, died.

2013 Govind Purushottam Deshpande, Indian playwright and academic, and George Hourmouziadis, Greek archaeologist and academic, died. On the same day in 2013, 49 people died when a Lao Airlines plane crashed shortly before landing at Pakse International Airport in the Southeast Asian country of Laos.

2014 John Spencer-Churchill, 11th Duke of Marlborough, English businessman, dies.

2015 James W. Fowler, renowned American psychologist and academic, passes away. On this day, the famous Turkish filmmaker, director, actor and screenwriter named Memmduh Un passed away.

2016 Kelvin Carl Kelly Gottlieb, renowned Canadian professor and computer scientist, passes away.

2017 Daphne Caruana Galizia, Maltese journalist and blogger, Roy Dotrice, British actor, John Dunsworth, Canadian actor and Sean Hughes, British-born Irish stand-up comedian, died. On this day in 2017, Storm Ophelia wreaked widespread havoc in England and Ireland, causing major damage and collapse of the power system.

2020 Bengali presenter Pradeep Ghosh, famous for presenting poems in his special style, passed away.

Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#WorldStudentsDay #InternationalDayofRuralWomen #worldhistoryofoctober16th #worldfoodday

I Love my INDIA and The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback