ब्रेकिंग न्यूज़

30 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में गुजरे 1600 वर्षों में हुई घटनाओं एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 30 September: Information about events and birth and death days of famous people in the last 1600 years in India and the world

420 30 सितंबर 420 को बेथलहम, पैलेस्टाइना, प्राइमा के पास जेरोम की मृत्यु हो गई। 30 सितंबर को बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम का पर्व मनाया जाता है, साथ ही संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में संत जेरोम की याद में स्थापित अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। जेरोम को अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है। सेंट जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली के एक पुजारी थे, जो ज्यादातर बाइबिल के नए नियम की ग्रीक पांडुलिपियों से लैटिन में अनुवाद करने के अपने प्रयास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिब्रू गॉस्पेल के कुछ हिस्सों का ग्रीक में अनुवाद भी किया। वह इलियरियन वंश के थे और उसकी मूल भाषा इलियरियन बोली थी। उन्होंने स्कूल में लैटिन भाषा सीखी और ग्रीक तथा हिब्रू भाषा में पांडित्य हासिल किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई और यात्राओं से भी भाषायी ज्ञान अर्जित किया था। ज्ञान के वैश्विक प्रचार-प्रसार, एक दूसरे से संवाद और अपनी बात को विविध भाषा-भाषियों तक पहुंचाने में अनुवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए अनुवाद और अनुवादकों के सम्मान, सहयोग और समर्थन को यह दिन समर्पित है।

489 थियोडेरिक द ग्रेट के तहत ओस्ट्रोगोथ्स ने ओडोएसर की सेना को दूसरी बार हराया। ओस्ट्रोगोथ्स रोमन युग के जर्मनिक लोग थे। 5वीं शताब्दी में उन्होंने रोमन साम्राज्य के भीतर दो महान गोथिक साम्राज्यों में से एक बनाने में विसिगोथ का अनुसरण किया, जो कि बड़ी गोथिक आबादी पर आधारित था, जो 4थी शताब्दी में निचले डेन्यूब को पार करके बाल्कन में बस गए थे। ओडोएसर, जिसे ओडोवेसर या ओडोवाकर भी कहा जाता है, मध्य डेन्यूब का एक बर्बर सैनिक और राजनेता था जिसने पश्चिमी रोमन बाल सम्राट रोमुलस ऑगस्टुलस को पदच्युत कर दिया और इटली का शासक बन गया। ओडोएसर द्वारा रोमुलस ऑगस्टुलस को उखाड़ फेंकने को पारंपरिक रूप से पश्चिमी रोमन साम्राज्य के अंत के रूप में देखा जाता है।

1139 सेल्जुक साम्राज्य में काकेशस पहाड़ों पर 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिससे बड़े पैमाने पर विनाश हुआ और 3 लाख से अधिक लोग मारे गए।



1207 अफगानिस्तान के बाल्ख में जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी जो केवल रूमी नाम से ज्यादा जाने जाते हैं, का जन्म हुआ। रूमी 13वीं सदी के कवि, हनाफी फकीह, इस्लामी विद्वान, मटुरिदी धर्मशास्त्री और सूफी फकीर थे। यह ग्रेटर ईरान के ग्रेटर खुरासान अधिकांश समय रहे। रूमी ने अपनी अधिकतर रचनाएँ अधिकतर फारसी में लिखीं, कविता में तुर्की, अरबी और ग्रीक का भी इस्तेमाल किया।

1541 स्पेनिश विजेता हर्नांडो डी सोटो और उनकी सेना ने वर्तमान पश्चिमी अरकंसास में तुला क्षेत्र में प्रवेश किया, और उन्हें भयंकर स्थानीय जन प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

1149 राजस्थान के एक राजा पृथ्वीराज चौहान का महिमा मंडन करने वाले प्रसिद्ध बृजभाषी दरबारी कवि, पृथ्वी राज रासो के रचयिता चंद बरदाई का जन्म हुआ।

1551 जापान के उची कबीले के सैन्य प्रतिष्ठान ने अपने स्वामी और सत्ता प्रमुख को सत्ताच्युत करने के लिए दबाव बढ़ाया, शहर में आग लगा दी जिससे बदहवाश स्वामी ने आत्महत्या कर ली।



1398 तैमूर लंग सिंधु नदी तट पर पहुंचा। विकीपीडिया के अनुसार तैमूर को तिमूर लिखा जाता है अंग्रेजी में। वह चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसका राज्य पश्चिम एशिया से मध्य एशिया होते हुए भारत तक फैला था। वह बरलस तुर्क खानदान में पैदा हुआ था। उसका पिता तुरगाई बरलस तुर्कों का नेता था। तैमूर ने अपनी यात्रा समरकंद से शुरू की। उसने 30 सितंबर, 1398 को सिंधु नदी पार करके उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप (वर्तमान पाकिस्तान और उत्तर भारत) पर आक्रमण किया। अक्टूबर 1398 तक तिमुरिड सेना ने पहले तुलंबा और फिर मुल्तान सल्तनत को बर्खास्त कर कब्जा किया।

1681 भारत में बैकिंग की शुरुआत करने वाले तमिलनाडु में चेट्टीनाड के राजा, शिक्षा प्रसारक, उद्योगपति और अन्नामलाई विश्वविद्यालय के संस्थापक सतप्पा रामनाथ मुथैया अन्नामलाई चेट्टियार दीवान बहादुर सर का जन्म कनाडुकठन में हुआ। इसी दिन नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1687 मुगल बादशाह मुहिउद्दी मोहम्मद औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकोंडा के किले पर कब्जा किया।

1744 ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार का युद्ध में फ्रांस और स्पेन ने मैडोना डेलश्ओल्मो की लड़ाई में सार्डिनिया को हराया, लेकिन जल्द ही उन्हें सार्डिनिया से हटना पड़ा।

1841 अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने स्टेप्लर का पेटेंट कराया।

1846 अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को निश्चेतक ईथर यानी एनेस्थीसिया का प्रयोग किया।

1847 इंग्लैंड में शाकाहारी सोसाइटी की स्थापना की गई।

1861 प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म हुआ।

1880 हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया। कालपुरुष या शिकारी या ओरायन तारामंडल दुनिया भर में दिख सकने वाला एक तारामंडल है, जिसे बहुत से लोग जानते और पहचानते हैं। पुरानी खगोलशास्त्रीय पुस्तकों में इसे पुरुष या शिकारी के रूप में दर्शाया जाता था।

1882 एप्लेटन, विंस्काॅसिन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।



1895 लेबनान के प्रसिद्ध दार्शनिक, कलाकार, कवि और लेखक, चिंतक खलील जिब्रान ने शिक्षा आरंभ की।

1898 आज के प्रमुख व्यापारिक अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।

1900 बाॅम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, भारत सरकार में विदेश मंत्री (1966-67) और अमेरिका में भारत के राजदूत रहे एमसी चागला का जन्म बंबई में हुआ।

1914 प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ हुसैन हाली का निधन हुआ।

1922 भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।

1929 मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।



1934 खूबसूरत, बोल्ड, मशहूर ब्रिटिश - अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अन्ना काशफी का जन्म दार्जिलिंग, भारत में हुआ।

1932 ब्रिटिश विजय में बेहद सफल सेना अधिकारी, ब्रिटेन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित, पुरस्कृत अफसरों में से एक फ्र्रेडरिक रोबर्ट्स प्रथम अर्ल रोबर्ट्स का जन्म कानपुर, भारत में हुआ।

1938 जर्मनी के प्रमुख शहर म्युनिख में आयोजित ऐतिहासिक सम्मेलन में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर, इटली के तानाशाह बेनीटो मोसोलीनी, फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।

1939 जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

1943 स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानंद चटर्जी का निधन हुआ।

1947 पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।

1951 भारत के मशहूर अमीर कारोबारी, वीडियोकोन कंपनी के मुखिया वेणुगोपाल धूत का जन्म बंबई में हुआ।

1952 मशहूर ब्रिटिश बाॅडी बिल्डर, अभिनेता, टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तुतकर्ता, बाॅडी बिल्डिंग प्रशिक्षक माइकल वान विज्क का जन्म बंबई में हुआ।

1954 अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी यूएसएस नॉटिलस को दुनिया के पहले परमाणु-संचालित जहाज के रूप में शामिल किया गया।

1955 हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हुई।

1958 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जज तथा मध्य प्रदेश और मेघालय उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश रहे अजय कुमार मित्तल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ । इसी दिन फ्रेंच गुयाना आजाद होकर गुयाना गणराज्य बना।

1961 सीरिया ने खुद को अरब अरब रिपब्लिक से बाहर किया।

1962 बहुचर्चित, बहुप्रतिभासंपन्न बंगाली फिल्म अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी का जन्म हुआ। यह एक दौर के विख्यात बाॅलीवुड अभिनेता विश्वजीत चटर्जी के बेटे हैं।

1965 30 सितंबर आंदोलन के दौरान छह इंडोनेशियाई सैन्य जनरलों की हत्या कर दी गई। बाद में इसका आरोप वामपंथी संगठन पर लगाया गया और हजारों की संख्या में वामपंथी मार डाले गये।

1966 दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।



1967 हिंदी सहित कई दक्षिण भारतीय तथा अमेरिकन फिल्मों की खूसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल दीप्ति भटनागर का जन्म मेरठ में हुआ। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।

1970 भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म हुआ।

1972 शान के नाम से सुपरिचित बाॅलीवुड के गायक, संगीतकार, अभिनेता एवं टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तोता शांतनु मुखर्जी का जन्म खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ।

1975 जोधपुर राजघराने के राजकुमार, राजा रहे गज सिंह के बेटे, जाने माने पोलो खिलाड़ी शिवराज सिंह का जन्म जोधपुर में हुआ। इसी दिन एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरी।

1984 उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।



1985 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल श्वेता भारद्वाज का जन्म बंबई में हुआ।

1993 महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के लातूर और उस्मानाबाद में आए जबरदस्त भूकंप के कारण 10,000 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

1994 कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन हुआ।

2000 मैरी जोंस सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। बाद में आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोंस के पांच पदक वापस ले लिए। इसी दिन इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष इंतिफादा के दूसरे दिन बारह वर्षीय मुहम्मद अल-दुराह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2001 इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी। 2001 में इसी दिन ग्वालियर राजघराने के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया की मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।

2002 पेंसिलवेनिया, अमेरिका के पिट्सबर्ग में मैडिसन निकोल जिग्लर का जन्म हुआ। निकोल प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और नर्तकी हैं। वह 2011 से 2016 तक लाइफटाइम के रियलिटी शो डांस मॉम्स में दिखाई दीं, और चंदेलियर और इलास्टिक हार्ट से शुरू होकर सिया के संगीत वीडियो की एक श्रृंखला में अभिनय किया, जिसे कुल मिलाकर यूट्यूब पर 6 बिलियन से अधिक बार देखा गया।

2003 विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2004 महान चीनी दार्शनिक, संत कन्फ्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

2005 डेनमार्क के एक अखबार ने पैगंबर मोहम्मद का एक कार्टून छापा, जो मुस्लिमों के लिए काफी आपत्तिजनक था, इसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया। 2005 में विश्व प्रतिष्ठित ब्रिटिश समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

2007 परवेज मुशर्रफ को दुबारा राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। 2007 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। इसी दिन 2007 में पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकंप से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

2009 प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

2008 जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट के देवी मंदिर में भगदड़ से 200 से ज्यादा मौतें हुई थीं।

2010 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

2016 विश्व विख्यात चित्रकार विंसेंट वान गाग 2002 में संग्रहालय से चोरी हो गईं 100 मिलियन डालर के संयुक्त मूल्य वाली दो पेंटिंग चोरों से बरामद की गईं।

2017 प्रसिद्ध अमेरिकी गेम शो होस्ट मोंटी हॉल, व्लादिमीर वोएवोडस्की प्रसिद्ध रूसी-अमेरिकी गणितज्ञ का निधन हुआ।

2018 प्रसिद्ध डेनिश रॉक संगीतकार किम लार्सन, जेफ्री हेस, ब्रिटिश टेलीविजन प्रस्तोता और अभिनेता और सोनिया ऑर्बच, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश प्रतिरोध सेनानी और होलोकॉस्ट शिक्षिका का निधन हुआ।

2019 ब्रिटिश शोध वैज्ञानिक जिन्होंने साबित किया कि मछली को दर्द महसूस होता है विक्टोरिया ब्रेथवेट का निधन हुआ।

2020 बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया। 2020 में इसी दिन भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

2022 प्रसिद्ध जापानी संगीतकार, कंडक्टर और ऑर्केस्ट्रेटर कोइची सुगियामा का निधन हुआ। उन्हें कई वीडियो गेम, एनीमेशन, फिल्म, टेलीविजन शो और पॉप गानों के साथ-साथ ड्रैगन क्वेस्ट फ्रैंचाइज के लिए संगीत तैयार करने के लिए जाना जाता है।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #Politics #justice #peace #war #treaty #economy #employment #inflation #world #foods #Science #health #medicine #Literature #cinema #entertainment #NationalNutritionWeek #InternationalBaconDay #WorldCoconutDay #SanMarino #CEDAW #WorldSkyscraperDay #NationalLaborDay #NewspaperCarriersDay #InternationalDayofCharity #Teacher'sDay #GlobalTalentAcquisitionDay #InternationalDayofCleanairforBlueSkies #WorldPhysicalTherapyDay #InternationalLiteracyDay #InternationalDaytoProtectEducationfromAttack #G20India #WorldSuicidePreventionDay #NationalForestMartyrs'Day #UnitedNationsDayforSouth-SouthCooperation #InternationalProgrammer'sDay #InternationalChocolateDay #hindiday #WorldFraternityandApologyDay #hindidiwas #InternationalDayofDemocracy #Engineer'sDay #InternationalDayforthePreventionoftheOzoneLayer #AustralianCitizenshipDay #WorldPatientSafetyDay #WorldWaterMonitoringDay #WorldBambooDay #InternationalTalkLikeaPirateDay #InternationalUniversitySportsDay #WorldAlzheimer'sDay #InternationalDayofPeace #WorldRhinoDay #PatientWelfareDay #WorldRoseDay #WorldRiversDay #WorldContraceptionDay #NGMHAAD #WorldTourismDay #WorldRabiesDay #WorldHeartDay #worldhistoryofseptember30th #InternationalTranslationDay

I Love my INDIA and The World !


World History of 30 September: Information about events and birth and death days of famous people in the last 1600 years in India and the world

420 Jerome died near Bethlehem, Palaestina, Prima, on 30 September 420. September 30 marks the feast day of the Bible translator Saint Jerome, as well as the United Nations-led International Translation Day, established in memory of Saint Jerome. Jerome is considered the patron saint of translators. St. Jerome was a priest from north-eastern Italy who is mostly known for his effort to translate the New Testament of the Bible from Greek manuscripts into Latin. He also translated parts of the Hebrew Gospel into Greek. He was of Illyrian descent and his native language was the Illyrian dialect. He learned Latin at school and acquired proficiency in Greek and Hebrew. He had also acquired linguistic knowledge through his studies and travels. Translation plays an important role in the global dissemination of knowledge, communication with each other and in conveying our message to people of diverse languages, hence this day is dedicated to the respect, cooperation and support of translation and translators.

489 The Ostrogoths under Theoderic the Great defeat Odoacer's army for the second time. The Ostrogoths were a Germanic people of the Roman era. In the 5th century they followed the Visigoths in creating one of the two great Gothic kingdoms within the Roman Empire, based on the large Gothic population who had crossed the lower Danube in the 4th century and settled in the Balkans. Odoacer, also spelled Odoacer or Odovacar, was a Berber soldier and statesman from the Middle Danube who deposed the Western Roman child emperor Romulus Augustulus and became ruler of Italy. The overthrow of Romulus Augustulus by Odoacer is traditionally seen as the end of the Western Roman Empire.

1139 A devastating magnitude 7.7 earthquake hits the Caucasus Mountains in the Seljuk Empire, causing widespread destruction and killing more than 3 million people.

1207 Jalal al-Din Muhammad Rumi, better known simply as Rumi, was born in Balkh, Afghanistan. Rumi was a 13th-century poet, Hanafi faqih, Islamic scholar, Maturidi theologian, and Sufi mystic. It remained in Greater Khorasan of Greater Iran for most of the time. Rumi wrote most of his works mostly in Persian, also using Turkish, Arabic and Greek in his poetry.

1541 Spanish conquistador Hernando de Soto and his army enter the Tula region in present-day western Arkansas, and encounter fierce local resistance.

1149 Chand Bardai, the author of Prithvi Raj Raso, a famous Brij-speaking court poet who glorified Prithviraj Chauhan, a king of Rajasthan, was born.

1551 The military establishment of Japan's Uchiha clan increases pressure to depose their lord and head of power, setting fire to the city, leading to the enraged lord committing suicide.

1398 Taimur Lang reached the banks of Indus River. According to Wikipedia, Taimur is written as Timur in English. He was a fourteenth-century ruler who founded the Timurid dynasty. His kingdom extended from West Asia through Central Asia to India. He was born in a Barlas Turk family. His father Turgai Barlas was the leader of the Turks. Timur started his journey from Samarkand. He crossed the Indus River on September 30, 1398 and invaded the North Indian subcontinent (present-day Pakistan and North India). By October 1398, the Timurid army sacked and captured first Tulamba and then the Sultanate of Multan.

1681 Satappa Ramnath Muttiah Annamalai Chettiar Dewan Bahadur Sir, king of Chettinad in Tamil Nadu, educationist, industrialist and founder of Annamalai University, who introduced banking in India, was born in Kanadukathan. On the same day, Netherlands and Sweden signed a peace agreement.

1687 Mughal emperor Muhiuddin Mohammad Aurangzeb captured the Golconda fort of Hyderabad.

1744 In the War of the Austrian Succession France and Spain defeated Sardinia at the Battle of Madonna del Sholmo, but were soon forced to withdraw from Sardinia.

1841 American inventor Samuel Slocum patented the stapler.

1846 American dentist Dr. William Morton first used anesthetic ether to extract a patient's tooth.

1847 Vegetarian Society was established in England.

1861 Famous Telugu litterateur Gurujada Apparao was born.

1880 Henry Draper takes the first photograph of the Orion Nebula. Kaalpurusha or Hunter or Orion constellation is a constellation visible all over the world, which many people know and recognize. In old astronomical books it was depicted as a man or a hunter.

1882 The world's first hydroelectric power plant opens in Appleton, Wisconsin.

1895 Lebanon's famous philosopher, artist, poet and writer, thinker Khalil Gibran started education.

1898 Today's major commercial American city New York was established.

1900 MC Chagla, Chief Justice of Bombay High Court, Foreign Minister in the Government of India (1966-67) and India's Ambassador to America, was born in Bombay.

1914 Famous Urdu litterateur and poet Altaf Hussain Hali passed away.

1922 Hrishikesh Mukherjee, famous producer and director of Indian films, was born.

1929 The first rocket capable of carrying humans took flight.

1934 Beautiful, bold, famous British-American film actress and model Anna Kashfi was born in Darjeeling, India.

1932 Frederick Roberts, 1st Earl Roberts, a highly successful army officer in the British conquest and one of Britain's most distinguished and awarded officers, was born in Kanpur, India.

1938 German dictator Adolf Hitler, Italian dictator Benito Mossolini, French Prime Minister Edward DeLady and British Prime Minister Neville Chamberlin participated in the historic conference held in Munich, the main city of Germany. The purpose of this conference was to find a way to resolve differences between Germany and Czechoslovakia.

1939 Germany and Russia agree on the partition of Poland.

1943 Freedom fighter, journalist Ramanand Chatterjee passed away.

1947 Pakistan and Yemen joined the United Nations.

1951 Venugopal Dhoot, India's famous rich businessman and head of Videocon company, was born in Bombay.

1952 Famous British bodybuilder, actor, television program presenter, body building instructor Michael Van Wijk was born in Bombay.

1954 The US Navy submarine USS Nautilus is commissioned as the world's first nuclear-powered ship.

1955 Famous Hollywood actor James Dean died in a road accident.

1958 Ajay Kumar Mittal, judge in Punjab and Haryana High Court and Chief Justice of Madhya Pradesh and Meghalaya High Courts, was born in Chandigarh. On this day, French Guiana became independent and became the Republic of Guyana.

1961 Syria expels itself from the Arab Republic.

1962 Well-known, multi-talented Bengali film actor Prosenjit Chatterjee was born. He is the son of famous Bollywood actor Vishwajit Chatterjee.

Six Indonesian military generals were assassinated during the 1965 30 September Movement. Later this was blamed on the leftist organization and thousands of leftists were killed.

1966 Bechuanaland, the British protectorate of South Africa, declares independence and becomes the Republic of Botswana.

1967 Deepti Bhatnagar, a beautiful, bold actress and model of many South Indian and American films including Hindi, was born in Meerut. On the same day the International Monetary Fund (IMF) reformed the monetary system.

1970: Indian shot put and javelin throw player Deepa Malik was born.

1972 Shantanu Mukherjee, Bollywood singer, musician, actor and television program presenter, better known as Shaan, was born in Khandwa, Madhya Pradesh.

1975 Prince of Jodhpur royal family, son of Raja Gaj Singh, famous polo player Shivraj Singh was born in Jodhpur. On this day, the AH-64 Apache combat helicopter flew for the first time.

1984 The borders between North and South Korea were opened for the first time since 1945.

1985 Well-known, beautiful, bold Bollywood, South Indian film actress and model Shweta Bhardwaj was born in Bombay.

1993 Due to the massive earthquake that occurred in Latur and Osmanabad in Aurangabad district of Maharashtra, more than 10,000 people died and lakhs were rendered homeless.

1994 Poet and writer Sumitra Kumari Sinha passed away.

2000 Mary Jones became the first woman to win medals in all five track events at a single Olympics, winning gold in the women's 1600 m relay and bronze in the 400 m relay at the Sydney Olympics. The IOC later stripped Jones of five medals due to steroid use. On the same day, twelve-year-old Muhammad al-Durah was shot dead, on the second day of the Israeli-Palestinian conflict Intifada.

2001 Israel's Interior Council approved the agreement with Palestine. On this day in 2001, senior Congress leader Madhav Rao Scindia, from the Gwalior royal family, died in a plane crash in Mainpuri, Uttar Pradesh.

2002 Madison Nicole Ziegler was born in Pittsburgh, Pennsylvania, USA. Nicole is a famous American actress and dancer. She appeared on Lifetime's reality show Dance Moms from 2011 to 2016, and starred in a series of Sia's music videos, starting with 'Chandelier' and 'Elastic Heart', which have collectively received over 6 billion views on YouTube.

2003 Viswanathan Anand won the World Rapid Chess Championship.

2004 celebrated the 2555th birth anniversary of the great Chinese philosopher, Saint Confucius.

2005 A Danish newspaper published a cartoon of Prophet Mohammed, which was quite objectionable to Muslims, and it was strongly opposed by Muslims around the world. In 2005, the world-renowned British news agency Reuters accused the US military of suppressing journalists in Iraq.

2007 236 opposition MPs-MLAs resigned to prevent Pervez Musharraf from becoming President again. On this day in 2007, UN Special Envoy Ibrahim Gambari met with opposition leader Aung San Suu Kyi and Myanmar's military government. On this day in 2007, pop star Shakira announced a donation of Rs 159.1 crore for the earthquake devastation in Peru and Nicaragua.

2009 Renowned playback singer Manna Dey was selected for the prestigious Dadasaheb Phalke Award for the year 2007.

In 2008, more than 200 people died in a stampede at the Devi Temple in Mehrangarh Fort in Jodhpur.

2010 Lucknow bench of Allahabad High Court ruled in the disputed Babri Masjid case by dividing the land into three parts and giving one part each to Ram Lalla, Nirmohi Akhara and Waqf Board.

2016 Two paintings by world-renowned painter Vincent Van Gogh that were stolen from a museum in 2002, with a combined value of $100 million, were recovered from the thieves.

2017 Famous American game show host Monty Hall, Vladimir Voevodsky famous Russian-American mathematician passed away.

2018 Kim Larsen, famous Danish rock musician, Geoffrey Hayes, British television presenter and actor and Sonia Orbach, Polish resistance fighter during World War II and Holocaust teacher died.

2019 Victoria Braithwaite, the British research scientist who proved that fish feel pain, passes away.

2020 A special CBI court acquitted all 32 accused in the Babri Masjid demolition case. On this day in 2020, India successfully test-fired the BrahMos supersonic cruise missile from a launch site in Odisha.

2022 Famous Japanese composer, conductor and orchestrator Koichi Sugiyama passes away. He is known for composing the music for numerous video games, animations, films, television shows, and pop songs, as well as the Dragon Quest franchise.


Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #Politics #justice #peace #war #treaty #economy #employment #inflation #world #foods #Science #health #medicine #Literature #cinema #entertainment #NGMHAAD #WorldTourismDay #WorldHeartDay #worldhistoryofseptember30th #InternationalTranslationDay

No comments

Thank you for your valuable feedback