ब्रेकिंग न्यूज़

11 अगस्त का इतिहास: गुजरे 5000 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of August 11: Information about important events that happened in India and the world in the last 5000 years

3114 ईसा पूर्व मेसोअमेरिकन लॉन्ग काउंट कैलेंडर शुरू हुआ। इस कैलेंडर का उपयोग कई पूर्व-कोलंबियाई मेसोअमेरिकन सभ्यताओं, खासतौर पर माया सभ्यता में किया जाता था।

2492 ईसा पूर्व अर्मेनियाई राष्ट्र के पूर्वज और संस्थापक हेक ने बेल को हराया।

106 रोमानिया के डशिया क्षेत्र पर रोमन साम्राज्य ने कब्जा कर लिया।

355 क्लॉडियस सिल्वानस ने कॉन्स्टेंटियस द्वितीय के स्थान पर स्वयं को रोमन सम्राट घोषित किया।

490 थियोडोरिक द ग्रेट और उसके सहयोगी अलारिक द्वितीय के नेतृत्व में गोथों ने मिलान के पास अड्डा नदी पर ओडोएसर की सेना को हराया।

923 बहरीन के कर्माटियनों ने बसरा शहर पर कब्जा किया और लूटपाट की

1121 डेविड द लीडर के नेतृत्व में सेना ने इल्हाजी और सेलजुक तुर्क क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।

1315 यूरोप अकाल की स्थिति इतनी विकराल हो गई कि इंग्लैंड के राजा को भी अपने परिवार और अपने कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया।

1332 डुप्लिन मूर की लड़ाई में डोमनॉल द्वितीय, अर्ल ऑफ मार्च के तहत स्कॉट्स को एडवर्ड बैलिओल ने पराजित किया।

1492 प्रथम पापल कॉन्क्लेव सिस्टिन चैपल में अलेक्जेंडर छठे को पोप इनोसेंट आठवें के रूप में नियुक्त होने पर आयोजित किया गया।



1718 केप पासर्स की लड़ाई में ब्रिटिश सैनिक बेड़े ने स्पेन के सिसिली को तहस-नहस कर दिया। सिसिली भूमध्य सागर का सबसे बड़ा द्वीप है जो इटली प्रायद्वीप से मेसीना जलमडरूमध्य के द्वारा अलग होता है। अब यह इटली का स्वायत्त क्षेत्र है। यह ट्यूनीसिया से 90 मील चौड़े सिसली जलमडरूमध्य से अलग और सार्डीनिया से 272 किलोमीटर दूर है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। महंगी रिहायसी और पर्यटन स्थली है।

1778 जिमनास्टिक्स खेल को प्रारंभ करने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग क्रिस्टाॅफ जाॅन का लाॅन्ज, जर्मनी में जन्म हुआ।

1828 विलियम बर्नर को बर्न सेंट एडमंड्स, इंग्लैंड में मारिया मार्टेन की हत्या के जुर्म में फांसी दी गई।

1863 कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित देश बना।

1892 अंग्रेज भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ

1908 उन्नीस वर्ष से भी कम आयु के प्रसिद्ध क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। कोलकाता में मुख्य प्रांतीय जज किंग्सफोर्ड भारतीय क्रांतिकारियों को कठोर सजा देने के लिए कुख्यात थे। किंग्सफोर्ड भारतीय क्रांतिकारियों को खटक रहे थे। अंग्रेज सरकार ने इसे भांपकर जज किंग्सफोर्ड का तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया। जज किंग्सफोर्ड को मारने की जिम्मेदारी दो युवा क्रांतिकारियों को मिली- खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी। दोनों किंग्सफोर्ड के पीछे मुजफ्फरपुर, बिहार में लग गये। यहां दोनों क्रांतिकारियों ने जज किंग्सफोर्ड की रेकी की। जज किंग्सफोर्ड रोजाना यूरोपियन क्लब से बग्घी में निकलते थे। दोनों ने योजना बनाई कि जिस बग्घी में जज किंग्सफोर्ड सवार होंगे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। 30 अप्रैल 1908 को दोनों क्रांतिकारी अपनी योजना को पूरा करने के लिए तैयार थे। क्लब से एक बग्घी बाहर निकली और दोनों ने उस पर बम फेंक दिया, लेकिन बग्घी में जज किंग्सफोर्ड की जगह दो महिलाएं सवार थीं। हमले में दोनों की मौत हो गई। जज किंग्सफोर्ड को मारने का प्लान फेल हो गया। हमले के बाद दोनों क्रांतिकारी भाग निकले। प्रफुल्ल चाकी समस्तीपुर में एक रेलगाड़ी में बैठ गए, लेकिन रेल में सवार एक पुलिस सबइंस्पेक्टर ने चाकी को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। अगले स्टेशन पर चाकी को पकड़ने के लिए पुलिस तैयार खड़ी थी। चाकी ने भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से घिरे होने की वजह से भाग नहीं सके और उन्होंने खुद को गोली मार ली। इधर वैनी पूसा रोड स्टेशन से खुदीराम बोस गिरफ्तार कर लिए गए। अंग्रेज सरकार ने केवल 8 दिन में ही सुनवाई पूरी कर दी। 13 जुलाई 1908 को फैसला आया जिसमें खुदीराम बोस को फांसी की सजा सुनाई गई। इस फैसले के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन जज ने फांसी की सजा बहाल रखी। फांसी का दिन तय हुआ- 11 अगस्त 1908। खुदीराम बोस अपने हाथ में गीता लेकर निडर होकर फांसी के तख्त पर चढ़े। कहते हैं कि उनके चेहरे पर फांसी का बिल्कुल भी खौफ नहीं था। मात्र 18 साल 8 महीने और 8 दिन की उम्र में शहीद हुए खुदीराम बोस की शहादत ने युवाओं में आजादी की एक नई अलख जगाई।

1912 मैक्सिको सिटी के पास एक रेल पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए और अनेक घायल हुए।

1914 फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की। 1914 में इसी दिन पोलैंड से यहूदियों को निकाला गया।

1924 विख्यात भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ लालमणि मिश्र का जन्म हुआ।

1929 प्रशिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1937 जाने माने लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का जन्म हुआ।

1940 ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1942 विख्यात अमेरिकी आविष्कारक और अभिनेत्री हेडी लैमर एवं संगीतकार जॉर्ज एंथिल को फ्रीक्वेंसी-होपिंग स्प्रेड स्पेक्ट्रम संचार प्रणाली के लिए पेटेंट मिला जो बाद में वायरलेस टेलीफोन, दो-तरफा रेडियो संचार और वाई-फाई में आधुनिक प्रौद्योगिकियों का आधार बना।

1943 पाकिस्तान के सेना प्रमुख और निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा करने वाले जनरल परवेज मुशर्रफ का जन्म पुरानी दिल्ली में हुआ।

1944 अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1948 द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों का आयोजन लंदन में किया गया।

1949 भारतीय रिजर्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डुव्वुरी सुब्बाराव का जन्म हुआ।

1952 जाने माने भारतीय मूल के इंडोनेशियाई अमीर और उद्योगपति, कारोबारी श्री प्रकाश लोहिया का जन्म कलकत्ता में हुआ। उनका मुख्य व्यवसाय टैक्सटाइल, पेट्रोकैमीकल है। 

1954 भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म हुआ। 1954 में इसी दिन भारतीय क्रिकेटर एम. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ।

1960 अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 दादरा नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। इसी दिन जाने माने फिल्मकार, अभिनेता और टेलीविजन शो प्रस्तोता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।

1962 सोवियत संघ ने वोस्टोक-3 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया। इसमें सवार एंड्रीयन निकोलायेव ने 4 दिन के भीतर 64 बार धरती की परिक्रमा की थी। ऐसा करने वाले वे पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

1967 प्रसिद्ध हिंदी पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ।

1974 प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ।



1975 जानी मानी भारतीय माॅडल और फिल्म अभिनेत्री जेस्सी रंधावा का जन्म जयपुर में हुआ। इसी दिन ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन का ब्रिटिश सरकार ने अधिग्रहण किया।

1976 दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।

1983 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल मेलिसा पाइस का जन्म गोवा में हुआ।

1984 सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। इसी दिन 1984 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीकी मूल की ब्रिटिश धावक जोला बड 3000 मीटर की दौड़ में अमेरिका की शीर्ष धावक मैरी डेकर से टकरा गईं। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा। यह घटना दुनियाभर में खूब चर्चित रही।

1985 फिल्म अभिनेता से राजनेता बने रोनाल्ड रीगन दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1988 कहा जाता है कि पाकिस्तान के पेशावर में ओसामा बिन लादेन, आयमान-अल-जवाहिरी और अल फद्ल के बीच हुई बैठक में आतंकी संगठन अल-कायदा का औपचारिक गठन हुआ था। 1989 में सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुला ली और इसी साल एक बम विस्फोट में अब्दुल्ला आजम भी मारा गया। अब अल-कायदा पर ओसामा बिन लादेन की पकड़ हो गई। ओसामा बिन लादेन ने धीरे-धीरे अपना नेटवर्क फैलाना शुरू किया। यमन, केन्या, तंजानिया जैसे कई देशों में नेटवर्क बढ़ता गया। इस दौरान अल-कायदा ने कई देशों में अमेरिकी सेना पर हमले भी किए।

1999 यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण दिखा।

2000 फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया हुआ। 2000 में इसी दिन प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ।

2004 भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता हुई। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की। चीन के कंप्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का निधन इसी दिन हुआ

2003 उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2005 वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण मलेशिया ने दो शहरों में आपात की स्थिति घोषित की। कहा कि इंडोनेशिया में भूमि को साफ करने के लिए जलाई जाने वाली आग इस स्थिति की जिम्मेदार है जिससे मल्टिका के जलडमरूमध्य में वायु की गुणवत्ता और दृश्यता पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है।

2006 पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने। 2007 में इसी दिन महान ब्रिटिश संगीतज्ञ एंथनी विल्सन का निधन हुआ।

2008 प्रसिद्ध भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता। किसी भी इंडिविजुअल इवेंट में भारत को मिला ये पहला गोल्ड है। इसी दिन एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

2010 पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति बने।

2012 ईरान के तबरीज और अहार में आए भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए। इसी दिन बांग्लादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई।

2013 पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।

2017 मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 41 लोग मारे गए और 179 अन्य घायल हो गए। इसी दिन पोलिश-इजराइली सुपरसेंटेनेरियनय होलोकॉस्ट उत्तरजीवी और दस सबसे उम्रदराज पुरुषों में से एक इजरायल क्रिस्टल एवं सेगुन बकनर, नाइजीरियाई संगीतकार और पत्रकार का निधन हुआ।

2018 नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध त्रिनीदाद - ब्रिटिश अंग्रेजी लेखक विदियाधर सूरजपाल नायपॉल का निधन हुआ।

2019 प्रसिद्ध मैक्सिकन रोमन कैथोलिक कार्डिनल सर्जियो ओबेसो रिवेरा का निधन हुआ।

2020 ट्रिनी लोपेज, मैक्सिकन अमेरिकी गायक और गिटारवादक एवं सुमनेर रेडस्टोन, अमेरिकी अरबपति व्यवसायी का निधन हुआ।

2022 ऐनी हेचे, अमेरिकी अभिनेत्री एवं हाने मोरी, जापानी फैशन डिजाइनर का निधन हुआ।

2022 भारत के प्रधान न्यायाधीश ने 11 अगस्त को कहा कि मुफ्त की सौगातें और सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं दो अलग-अलग चीजें हैं तथा अर्थव्यवस्था को पैसे के नुकसान एवं कल्याणकारी कदमों के बीच संतुलन कायम करना होगा। इसके साथ ही न्यायालय ने मुफ्त सौगात देने का वादा करने के लिए राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने की संभावना से भी इनकार किया। न्यायालय ने विभिन्न पक्षों को 17 अगस्त से पहले इस पहलू पर सुझाव देने को कहा है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना एवं न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि चुनाव के दौरान तर्कहीन मुफ्त सौगात देने का वादा करने वाले राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने का विचार अलोकतांत्रिक है। पीठ की ओर से चीफ जस्टिस रमना ने कहा, मैं किसी राजनीतिक दल का पंजीकरण रद्द करने के विषय में नहीं जाना चाहता क्योंकि यह एक अलोकतांत्रिक विचार है। आखिरकार हमारे यहां लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान तर्कहीन मुफ्त सौगात देने का वादा एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन वह इस संबंध में वैधानिक स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर भी विधायी क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं करेंगे। पीठ ने कहा, आप मुझे अनिच्छुक या परंपरावादी कह सकते हैं लेकिन मैं विधायी क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं करना चाहता, .. मैं रूढ़िवादी हूं। मैं विधायिका से जुड़े क्षेत्रों में अतिक्रमण नहीं करना चाहता। यह एक गंभीर विषय है। यह कोई आसान बात नहीं है। हमें दूसरों को भी सुनने दें। ज्ञातव्य है कि आला अदालत अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। इस याचिका में चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त सौगातों का वादा करने के चलन का विरोध किया गया है और निर्वाचन आयोग से उनके चुनाव चिह्नों पर रोक लगाने तथा उनका पंजीकरण रद्द करने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

इसी दिन इसी विषय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं पर चल रही बहस का जवाब दिया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उसके खर्च पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि करदाताओं का पैसा जनता के लिए है, न कि राजनेताओं द्वारा अपने दोस्तों के कर्ज को माफ करने के लिए। उन्होंने कहा, अगर इन लोगों ने अपने दोस्तों का 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ नहीं किया होता तो केंद्र सरकार को दूध, दही पर टैक्स नहीं लगाना पड़ता या हमारे जवानों की पेंशन बंद नहीं करनी पड़ती। ये लोग अपने अमीरों का लाखों करोड़ का कर्ज माफ कर रहे है।

केजरीवाल बोले कि ये लोग (मोदी सरकार) जनता का पैसा अपने दोस्तों पर खर्च करते हैं, जबकि हम इसे वंचितों आम आदमी को देते हैं। अगर सारा सरकारी पैसा चंद लोगों पर खर्च हो जाता है, तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यह कहते हुए अग्निपथ योजना लाए हैं कि उनके पास पेंशन के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा, आजादी के बाद से ऐसा कभी नहीं हुआ कि देश के पास अपने सैनिकों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। केंद्र का पैसा कहां गया? केंद्र सरकार राज्यों के साथ करों का एक हिस्सा साझा करती है। पहले, यह 42 प्रतिशत थी। अब इसे घटाकर 29-30 प्रतिशत कर दिया गया है। केंद्र 2014 में एकत्र किए गए करों की राशि का दोगुना-तिगुना एकत्र कर रहा है। सारा पैसा कहां जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र का बजट 20 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 40 लाख करोड़ रुपये है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, केंद्र ने सुपर अमीर लोगों, उनके दोस्तों के कर्ज माफ करने पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर उन्होंने इन ऋणों को माफ नहीं किया होता, तो सरकार को लोगों के भोजन पर कर लगाने या सैनिकों की पेंशन रोकने की आवश्यकता नहीं होती।

2022 तमिलनाडु अस्पृश्यता उन्मूलन मोर्चा (टीएनयूईएफ) ने एक सर्वे में पाया कि राज्य में कई दलित पंचायत अध्यक्षों को उनके कार्यालयों में कुर्सी तक नहीं दी गई। सर्वेक्षण में पाया गया कि सर्वेक्षण में शामिल 386 पंचायतों में से 22 में दलित अध्यक्षों को कुर्सियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। राज्य के 24 जिलों में किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि कई दलित पंचायत अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक की अनुमति नहीं है। कुछ मामलों में, पंचायत अध्यक्षों को स्थानीय निकाय कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है और कुछ मामलों में, उन्हें दस्तावेजों का आकलन नहीं दिया गया। 11 अगस्त को चेन्नई में रिपोर्ट जारी करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सर्वेक्षण का नेतृत्व करने वाले टीएनयूईएफ के के. सैमुअल राज ने कहा, सर्वेक्षण का नतीजा चैंकाने वाला और दुखद है। पंचायत अध्यक्षों को कुर्सियों पर बैठने की भी अनुमति नहीं है और जब देश अपनी 75 वीं स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए तैयार है, तो उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं है। ऐसी समस्या 20 पंचायतों में व्याप्त है। सैमुअल राज ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि तमिलनाडु में जातिगत भेदभाव प्रचलित है, एक ऐसा राज्य जो जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाले पेरियार की विचारधारा पर निर्भर है। सैमुअल राज ने कहा, हम सरकार से दलित पंचायत अध्यक्षों की शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष तंत्र बनाने की अपील करते हैं। टीएनयूईएफ नेता ने कहा कि वे सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे और उनसे 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए विशेष अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह करेंगे।

2022 रूस की महिला पत्रकार मरीना ओव्स्यानिकोवा को यूक्रेन के खिलाफ जारी रूसी युद्ध पर अपनी सरकार की आलोचना करने पर 9 अक्टूबर तक के लिए नजरबंद कर दिया गया। इससे पहले मरीना के आवास पर छापा मारा गया था। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी समाचार एजेंसियों ने 11 अगस्त को मॉस्को की एक अदालत के फैसले की सूचना दी। कथित रूप से यह रूसी सशस्त्र बलों के बारे में गलत जानकारी फैलाने के आरोप में 44 वर्षीय मरीना के खिलाफ एक आपराधिक मामले का हिस्सा है। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, मरीना को पांच से 10 साल की जेल हो सकती है। बुधवार को सुरक्षा अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मारा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मारिया ओव्स्यानिकोवा ने रूसी सरकारी टेलीविजन के चैनल वन के लिए काम किया है और उन्हें मार्च में एक समाचार प्रसारण में कैमरे के ऊपर युद्ध-विरोधी बैनर रखने तक क्रेमलिन के प्रति वफादार माना जाता था। बैनर में लिखा था, युद्ध बंद करो। प्रोपेगेंडा पर विश्वास मत करो। आपको यहां झूठ बोला जा रहा है। मरीना ने विदेश में जर्मन अखबार डाई वेल्ट के लिए भी काम किया है। जुलाई में उन्होंने क्रेमलिन के पास युद्ध का विरोध किया था। रूसी कानून के तहत, यूक्रेन पर मॉस्को के युद्ध को केवल एक विशेष सैन्य अभियान के रूप में संदर्भित किया जा सकता है और मार्च में सेना के कार्यों की आलोचना करने के लिए दंड को कठिन बना दिया गया था। मरीना को अब तक केवल जुर्माने के साथ छोटी सजा दी गई थी, मगर अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।


विशेष नोट: हमारा दावा है कि हमने अधिकाधिक और प्रमाणित जानकारी इस पोस्ट में देने का प्रयास किया है। इतनी अधिक जानकारी इतिहास की इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी पोस्ट/आर्टिकल में आपको नहीं मिलेगी। कृपया अपने स्तर पर जानकारियों को जांचें। कोई त्रुटि हमारी पोस्ट में हो तो हमें कमेंट कर सूचित करें। अधिकाधिक यह पोस्ट पढ़ने के लिए अपने परिजनों, मित्रों, संपर्कों को प्रेरित करें। धन्यवाद।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust11th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay #WorldHangoverDay #InternationalTrafficLightDay #HiroshimaDay #NationalFriendshipDay #InternationalCatDay #NationalHappinessHappensDay #InternationalDayoftheWorld'sIndigenousPeoples #WorldBiofuelDay #worldlionday #WorldDenguePreventionDay #MountainDay #NationalSonandDaughterDay #HipHopDay #SandDay #IngersollDay


World History of August 11: Information about important events that happened in India and the world in the last 5000 years

The Mesoamerican Long Count calendar began in 3114 BCE. This calendar was used by many pre-Columbian Mesoamerican civilizations, especially the Maya.

2492 BC Hek, the ancestor and founder of the Armenian nation, defeats Bel.

106 The Roman Empire annexed the Dacia region of Romania.

355 Claudius Silvanus proclaims himself Roman Emperor in place of Constantius II.

490 The Goths, led by Theodoric the Great and his ally Alaric II, defeat Odoacer's army at the Adda River near Milan.

923 The Qarmatians of Bahrain captured and plundered the city of Basra.

1121 Army led by David the Leader captures Ilhaji and Seljuk Ottoman territories.

1315 Europe The situation of famine became so dire that even the king of England found it difficult to arrange food for his family and his personnel.

In 1332 the Scots under Domhnall II, Earl of March were defeated by Edward Balliol at the Battle of Duplin Moor.

1492 The First Papal Conclave is held in the Sistine Chapel upon the appointment of Alexander VI as Pope Innocent VIII.

1718 The British fleet ravages Spanish Sicily in the Battle of Cape Passer. Sicily is the largest island in the Mediterranean Sea, separated from the Italian peninsula by the Strait of Messina. Now it is an autonomous region of Italy. It is separated from Tunisia by the 90-mile-wide Strait of Sicily and 272 km from Sardinia. Its shape is triangular. It is an expensive residential and tourist destination.

1778 Friedrich Ludwig Christoph Jahn, German teacher who introduced the sport of gymnastics, was born in Lange, Germany.

1828 William Berner is hanged for the murder of Maria Marten in Burne St Edmunds, England.

1863 Cambodia became a protectorate of France.

1892 Archie Willes, English-Indian cricketer, was born

1908 Khudiram Bose, a famous revolutionary, was hanged when he was less than nineteen years old. Kingsford, the chief provincial judge in Calcutta, was notorious for his harsh punishment of Indian revolutionaries. Kingsford was knocking Indian revolutionaries. Sensing this, the British Government transferred Judge Kingsford to Muzaffarpur. The responsibility of killing Judge Kingsford was given to two young revolutionaries – Khudiram Bose and Prafulla Chaki. Both followed Kingsford to Muzaffarpur, Bihar. Here both the revolutionaries did Reiki of Judge Kingsford. Judge Kingsford used to leave the European Club daily in a wagon. The two plan to blow up the wagon in which Judge Kingsford will be riding. On 30 April 1908, both the revolutionaries were ready to carry out their plan. A wagon pulled out of the club and the two threw the bomb at it, but the wagon was carrying two women instead of Judge Kingsford. Both died in the attack. The plan to kill Judge Kingsford fails. Both the revolutionaries escaped after the attack. Prafulla Chaki boarded a train at Samastipur, but a police sub-inspector aboard the train recognized Chaki and informed the police. At the next station, the police stood ready to catch Chaki. Chaki tried to escape, but being surrounded from all sides could not escape and shot himself. Here Khudiram Bose was arrested from Vaini Pusa Road station. The British government completed the hearing in only 8 days. The verdict came on 13 July 1908 in which Khudiram Bose was sentenced to death. An appeal was made against this decision in the Calcutta High Court, but the judge upheld the death sentence. The day of hanging was fixed - 11 August 1908. Khudiram Bose fearlessly climbed the gallows with Gita in his hand. It is said that there was no fear of hanging on his face at all. The martyrdom of Khudiram Bose, who was martyred at the age of only 18 years, 8 months and 8 days, raised a new flame of freedom among the youth.

1912 Zapatist rebels attack a railroad near Mexico City, killing 35 soldiers and 20 civilians and wounding many more.

1914 France declares invasion of Austria and Hungary. On this day in 1914, Jews were expelled from Poland.

1924 Lalmani Mishra, noted Indian classical musician, was born.

1929 Friendship treaty is signed between Prussia and Iraq.

1937 John Abraham, noted short story writer, Malayalam Indian film producer-director and screenwriter, was born.

1940: Germany launches an air raid on Britain's Portland port.

1942 Noted American inventor and actress Hedy Lamarr and musician George Antheil received a patent for the frequency-hopping spread spectrum communication system that later became the basis for modern technologies in wireless telephones, two-way radio communications, and Wi-Fi.

1943 General Pervez Musharraf, Chief of Army Staff of Pakistan and who seized power by a coup of the elected government, was born in Old Delhi.

1944 US air raids on Palembang area of Sumatra Islands.

1948 The Olympic Games are held in London for the first time after World War II.

1949 Duvvuri Subbarao, twenty-second Governor of the Reserve Bank of India, was born.

1952 Mr. Prakash Lohia, prominent Indian-origin Indonesian businessman and industrialist, was born in Calcutta. His main business is Textile, Petrochemical.

1954 Yashpal Sharma, Indian cricketer, was born. On this day in 1954, Indian cricketer M.V. Narasimha Rao was born.

1960 The African country Chad gained independence from France.

1961 Dadra Nagar Haveli merged with India and became a Union Territory. Renowned filmmaker, actor and television show host Suniel Shetty was born on this day.

1962 Soviet Union launches Vostok-3 spacecraft. In this, Andrian Nikolayev had orbited the earth 64 times within 4 days. He is the first astronaut to do so.

1967 Nanddulare Vajpayee, famous Hindi journalist, critic, litterateur, critic and editor, passed away.

1974 Anju Jain, famous Indian woman cricketer, was born.

1975 Jessie Randhawa, noted Indian model and film actress, was born in Jaipur. On the same day the British Leyland Motor Corporation was taken over by the British Government.

1976 Riots in Cape Town, South Africa, kill 17 people.

1983 Melissa Pais, well-known television actress and model, was born in Goa.

1984 Soviet Russia conducts underground nuclear test. On this day in the 1984 Los Angeles Olympic Games, South African-born British runner Zola Budd collided with top American runner Mary Decker in the 3000 meters. Mary had to drop out of the race. This incident became very famous all over the world.

1985 Film actor-turned-politician Ronald Reagan becomes the President of the United States again.

1988 The formal formation of the terrorist organization Al-Qaeda is said to have taken place in a meeting between Osama bin Laden, Ayman-al-Zawahiri and Al-Fadl in Peshawar, Pakistan. In 1989, the Soviet Union withdrew its army from Afghanistan and Abdullah Azam was also killed in a bomb blast in the same year. Now Osama bin Laden has got hold of Al-Qaeda. Osama bin Laden slowly started spreading his network. The network grew in many countries like Yemen, Kenya, Tanzania. During this, al-Qaeda also attacked the US military in many countries.

1999 saw the last solar eclipse of the century in Europe and Asia.

2000 Decided to prosecute Fijian rebel leader George Spate for treason. On this day in 2000, famous South Indian film actor P. Jayaraj passed away.

2004 India and Pakistan exchange lists of wanted criminals. India and Pakistan held talks in Islamabad on eight issues including terrorism and drug trafficking. On the same day, the United Nations Atomic Energy Agency confirmed Pakistan's nuclear assistance to Iran. Chen Chunxian, father of China's computer industry, died on this day

2003 North Atlantic Treaty Organization NATO takes over command of the peacekeeping force in Afghanistan.

2005 Malaysia declares state of emergency in two cities due to high levels of air pollution. Said fires lit to clear land in Indonesia are responsible for the condition, which has had a detrimental effect on air quality and visibility in the Strait of Multica.

2006 Pakistan commissions third Agosta 90B class submarine.

2007 Mohammad Hamid Ansari became the 13th Vice President of India. On this day in 2007, the great British musician Anthony Wilson passed away.

2008 Renowned Indian shooter Abhinav Bindra won gold in the 10m air rifle at the Beijing Olympics. This is India's first gold in any individual event. On the same day, integrated steel manufacturers Godavari Power & Ispat signed an MoU with the Chhattisgarh government for Rs 1,570 crore.

2010 Paul Kagame becomes the new President of Rwanda.

The 2012 earthquake in Tabriz and Ahar, Iran killed 153 people and injured about 1300 people. On the same day, 13 people died in a lightning strike in a mosque in Bangladesh.

2013 22 people died in floods in Kabul, Pakistan.

2017 At least 41 people are killed and 179 others are injured when two passenger trains collide in Alexandria, Egypt. Israel Kristal, Polish-Israeli supercentenarian, Holocaust survivor and one of the ten oldest men, and Segun Buckner, Nigerian musician and journalist, died on the same day.

Renowned Trinidadian-British English writer Vidyadhar Surajpal Naipaul, 2018 Nobel laureate, passed away.

2019 Noted Mexican Roman Catholic Cardinal Sergio Obeso Rivera passed away.

2020 Trini Lopez, Mexican American singer and guitarist and Sumner Redstone, American billionaire businessman passed away.

2022 Anne Heche, American actress and Hanae Mori, Japanese fashion designer, passed away.

2022 The Chief Justice of India on 11 August said that freebies and social welfare schemes are two different things and a balance has to be struck between loss of money to the economy and welfare measures. Along with this, the court also ruled out the possibility of considering a petition seeking derecognition of political parties for promising freebies. The court has asked various parties to give suggestions on this aspect before August 17. A bench of Chief Justice Justice NV Ramana and Justice Krishna Murari said that the idea of derecognition of political parties promising irrational freebies during elections is undemocratic. Chief Justice Ramana, appearing for the bench, said, "I do not want to go into the issue of deregistration of any political party as it is an undemocratic idea." After all we have a democracy. He said that the promise of irrational freebies during the election process is a serious issue, but he would not encroach on the legislative field even though the legal position in this regard is not clear. You may call me reluctant or conservative but I do not want to encroach on the legislative field, .. I am conservative,' the bench said. I do not want to encroach on the areas belonging to the legislature. This is a serious matter. This is not an easy matter. Let us listen to others too. It is known that the High Court is hearing a public interest litigation filed by advocate Ashwini Upadhyay. The petition has opposed the practice of political parties promising freebies during elections and urged the Election Commission to use its powers to freeze their election symbols and cancel their registration.

On the same day, on the same topic, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal responded to the debate on freebies and questioned the policies of the central government, raising doubts about its spending, saying that taxpayers' money is for the public, not politicians. To forgive the debts of his friends. He said, if these people had not waived the loan of Rs 10 lakh crore of their friends, then the central government would not have to impose tax on milk, curd or stop the pension of our jawans. These people are waiving the loans of lakhs of crores of their rich.

Kejriwal said that these people (Modi government) spend public money on their friends, while we give it to the underprivileged common man. If all the government money is spent on a few people, then how will the country progress. Hitting out at the Centre, the Chief Minister said that they have brought the Agneepath scheme saying that they do not have money for pension. He said, it has never happened since independence that the country did not have money left to give pension to its soldiers. Where did the central money go? The central government shares a part of the taxes with the states. Earlier, it was 42 per cent. Now it has been reduced to 29-30 percent. The Center is collecting double-triple the amount of taxes it collected in 2014. Where is all the money going.

He said that the budget of the Center in 2014 was Rs 20 lakh crore, which is now Rs 40 lakh crore. Kejriwal alleged, Center has spent Rs 10 lakh crore on waiving loans of super rich people, their friends. If he had not forgiven these loans, the government would not have needed to tax the food of the people or withhold the pensions of the soldiers.

2022 A survey by the Tamil Nadu Untouchability Eradication Front (TNUEF) found that many Dalit panchayat presidents in the state were not even given chairs in their offices. The survey found that in 22 out of 386 panchayats surveyed, chairs were not provided to Dalit presidents. A survey conducted in 24 districts of the state found that many Dalit panchayat presidents were not even allowed to hoist the national flag. In some cases, panchayat presidents were not allowed to enter the local body office and in some cases, they were not allowed to assess the documents. Talking to media persons after the release of the report in Chennai on August 11, TNUEF's K.K. Samuel Raj said, the result of the survey is shocking and sad. Panchayat presidents are not even allowed to sit on chairs and they are not allowed to hoist the national flag when the country is ready to celebrate its 75th independence. Such problem is prevalent in 20 panchayats. Samuel Raj said that it is sad to see that caste discrimination is prevalent in Tamil Nadu, a state which relies on the ideology of Periyar who fought against caste discrimination. Samuel Raj said, we appeal to the government to create a special mechanism to redress the grievances of Dalit Panchayat presidents. The TNUEF leader said they would submit the report to the government and urged them to depute special officers to honor the panchayat presidents for hoisting the national flag on August 15.

2022 Russian journalist Marina Ovsyannikova is placed under house arrest until 9 October for criticizing her government over Russia's war against Ukraine. Earlier, Marina's residence was raided. Russian news agencies reported the decision of a Moscow court on August 11, reports the news agency DPA. It is allegedly part of a criminal case against Marina, 44, for spreading false information about the Russian armed forces. According to the Interfax news agency, Marina could face five to 10 years in prison. On Wednesday, security officials raided his house, following which he was arrested. Maria Ovsyannikova has worked for Russian state television's Channel One and was considered loyal to the Kremlin until she held an anti-war banner over the camera in a news broadcast in March. It was written in the banner, stop the war. Don't believe the propaganda. You are being lied to here. Marina has also worked abroad for the German newspaper Die Welt. In July he protested the war near the Kremlin. Under Russian law, Moscow's war on Ukraine can only be referred to as a special military operation and in March punishment for criticizing the military's actions was made tougher. Till now Marina was given only a small punishment with a fine, but now strict action can be taken against her.


Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website https://www.Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust11th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay #WorldHangoverDay #InternationalTrafficLightDay #HiroshimaDay #NationalFriendshipDay #InternationalCatDay #NationalHappinessHappensDay #InternationalDayoftheWorld'sIndigenousPeoples #WorldBiofuelDay #worldlionday #WorldDenguePreventionDay #MountainDay #NationalSonandDaughterDay #HipHopDay #SandDay #IngersollDay

No comments

Thank you for your valuable feedback