ब्रेकिंग न्यूज़

17 जुलाई का इतिहास- भारत और दुनिया की 600 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of July 17 - Information about important events of 600 years of India and the world

1429 डोफिन फ्रांस के राजा नियुक्त हुए।

1453 कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेना ने इंग्लैंड को पराजित किया।

1489 निजाम खान सिकंदर शाह लोदी द्वितीय दिल्ली का सुल्तान बना।

1549 यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बेल्जियम से बाहर निकाला गया।

1712 यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।

1727 साइमन वैन स्लिंगलैंड डच पेंशन सलाहकार नियुक्त हुए।

1740 प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी 14वें पोप चुने गए।

1762 पीटर द्वितीय की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी। कहा जाता है कि कैथरीन ने ही अपने पति की हत्या करवाई और अप्रत्यक्ष रूप से अपने गुर्गों के माध्यम से रूस पर राज्य किया और खूब अय्याशी की।



1790 प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री, सिद्धांतकार एडम स्मिथ का निधन हुआ। उनका एक प्रसिद्ध कथन है- कोई भी समाज निश्चित रूप से समृद्ध और सुखी नहीं हो सकता है, जिसके सदस्यों का बड़ा हिस्सा गरीब और दुखी है। 9 मार्च 1776 को प्रकाशित उनकी किताब एन इन्क्वायरी इन्टो द नेचर एंड कॉज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस (राष्ट्रों के धन की प्रकृति और कारणों की जांच, जिसे आम तौर पर इसके संक्षिप्त शीर्षक द वेल्थ ऑफ नेशंस या हिंदी में राष्ट्रों की संपदा द्वारा संदर्भित किया जाता है, स्कॉटिश अर्थशास्त्री और नैतिक दार्शनिक एडम स्मिथ की महान कृति है।) ने यूरोप को झकझोरा, सोचने को मजबूर किया। उनका जोर इस बात पर भी था कि मजदूरों के भले के बिना मालिकों का भी भला अधिक नहीं हो सकता।

1918 रूस के जनविरोधी राजा जार निकोलस द्वितीय को परिवार सहित मौत के घाट उतार दिया गया।

1850 हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया। 

1861 अमेरिकी कांग्रेस ने कागजी मुद्रा को अधिकृत किया।

1862 अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।

1867 अमेरिका का पहला दांतों का अस्पताल बोस्टन, मैसाचुसेट्स में, हार्वर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिनवेस स्थापित किया गया।

1893 इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1898 स्पेनिश सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।

1906 कलकत्ता के विख्यात बांग्ला नाटककार, थिएटर और फिल्म अभिनेता बिजौन भट्टाचार्य का जन्म फरीदपुर, बांग्लादेश में हुआ। इसी दिन क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1912 अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।

1916 अब्राहम लिंकन की जन्मस्थली को राष्ट्रीय ऐतिहासिक पार्क के रूप में लॉरॉय काउंटी के केंटुकी शहर में स्थापित किया गया।

1913 फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।

1917 इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने साक्से कोबुर्ग एंड गोथा के नाम से जाना जाता था।

1919 फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।

1923 भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ।

1928 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य रहे अलेक्जेंडर मडीमैन का निधन हुआ।

1929 सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1930 जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथाकार सचिन भौमिक का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1936 स्पेन में सिविल वॉर शुरु हुआ, यह 3 साल तक चलता रहा।

1943 ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1944 अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।

1945 द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के साथ क्या किया जाए यह तय करने के लिए सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन ने पोप्सडैम में बैठक की।

1947 भारतीय यात्री जहाज रामदास बंबई के पास तूफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।

1948 भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा सहित सभी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।

1950 भारत के पठानकोट, पंजाब में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1955 वॉल्ट डिज्नी ने कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड पार्क की शुरुआत की थी। पार्क में हर साल लाखों सैलानी आते हैं।

1957 भारतीय जल सेना यानी नेवी प्रमुख सुनील लांबा का जन्म हुआ।

1959 हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब का जन्म हुआ। आपने शायद उन्हें अमोल पालेकर के साथ चितचोर और घरौंदा फिल्म में देखा हो। तू मेरे सुर में सुर मिला ले, संग गा ले, तो जिंदगी हो जाए सफल... जैसे अनेक लोकप्रिय गीत इन पर फिल्माए गये।

1960 सीमात्ती टेक्सटाइल की मालकिन, बड़ी कारोबारी और फैशन डिजायन बीना कानन का जन्म कोट्टायम में हुआ।

1968 इराक में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।

1969 जाने माने भोजपुरी, बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता, सांसद रवि किशन शुक्ला का जन्म जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। 

1972 दो महिलाओं ने पहली बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई में बतौर एजेंट ट्रेनिंग शुरू की। इसी दिन गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ऑल इंडिया किसान सभा के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन हुआ।

1973 अफगानिस्तान के अंतिम राजा मोहम्मद जहीर शाह को उनके चचेरे भाई मोहम्मद दाउद खान ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया। अदील हाशमी ने बेटर स्पीकर प्रोग्राम डिजाइन करने से पहले 20 वर्षों तक अभिनय और बोलना सिखाया है। बेटरस्पीकर.नेट वेबसाइट के संचालक आदिल जन्म पाकिस्तान के लाहौर में 17 जुलाई 1973 को हुआ।

1974 लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

1976 21वें आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन कनाडा के मांट्रियल में शुरू हुआ।

1979 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय संगीतकार लालमणि मिश्र का निधन हुआ।

1980 जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

1981 इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।

1982 जाने माने भारतीय - अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी, विज्ञापन कंपनियां चलाने वाले गुरबक्श सिंह चहल का जन्म तरन तारन, पंजाब में हुआ।

1987 ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हुए।

1989 जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल, लेखिका और काॅमेडियन मल्लिका दुआ का जन्म हुआ। मल्लिका विख्यात टेलीविजन पत्रकार स्व. विनोदी दुआ की बेटी हैं।

1992 जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रनाॅय हसीना सुनील कुमार का जन्म हुआ। 1992 में इसी दिन गुजरे जमाने की प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्मात्री कानन देवी का निधन हुआ।

1994 जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी जानी मानी गायिका और कारोबारी अनन्या बिरला का जन्म हुआ। 1994 में इसी दिन धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति गृह से टकराया।

1995 अमेरिकी शेयर बाजार नास्डैक कम्पोजिट इंडेक्स पहली बार 1,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। इसी दिन फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर घोषित किया।

1996 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।

1998 जानी मानी कन्नड़, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल संयुक्ता हेगड़े का जन्म बंगलौर में हुआ।

1998 120 से ज्यादा देशों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना की थी। इस कोर्ट को बनाने का मकसद विभिन्न देशों की सरकारों के गंभीर अपराधों के मामलों की सुनवाई करना है। 1 जुलाई 2002 से इस कोर्ट ने अपना कामकाज शुरू किया था। भारत रोम में हुई उस संधि से अलग है, जिसमें शामिल देशों ने इस कोर्ट की स्थापना की थी। 1945 में संयुक्त राष्ट्र के बनने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय बनाने की कोशिश हो रही थी। 9 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक रेजोल्यूशन पास किया। इसमें कहा गया कि इतिहास में नरसंहार जैसी क्रूर घटनाओं ने मानवता का बहुत नुकसान किया है। मानव जाति को इस तरह के जघन्य संकट से मुक्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। रेजोल्यूशन में नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय अपराध माना गया। संयुक्त राष्ट्र ने एक इंटरनेशनल कोर्ट के गठन के लिए इंटरनेशनल लॉ कमीशन से भी सुझाव मांगा। कमीशन के सुझावों के आधार पर एक समिति बनाई गई। इस कमेटी का काम इंटरनेशनल कोर्ट की स्थापना के बावत अध्ययन करना था। 1953 में इस कमेटी ने एक ड्राफ्ट तैयार किया। 1993 में युगोस्लाविया में भीषण गृह युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में जातीय हिंसा में हजारों लोगों का नरसंहार हुआ। इसके बाद एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गठन की मांग बढ़ने लगी। 1994 में इंटरनेशनल लॉ कमीशन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गठन संबंधी ड्राफ्ट पर काम पूरा किया। इस ड्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के सामने रखा गया। ड्राफ्ट में सुधार होते रहे और अप्रैल 1998 में ड्राफ्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। संयुक्त राष्ट्र ने रोम में 15 जून से 17 जुलाई तक इस ड्राफ्ट को कानून का रूप देने के लिए एक कॉन्फ्रेंस बुलाई। 17 जुलाई 1998 को 100 से भी ज्यादा देशों ने इस ड्राफ्ट पर अपनी सहमति जताते हुए इसे कानून का रूप दे दिया और इसी के तहत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की स्थापना हुई। 2006 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने अपने पहले मामले पर सुनवाई शुरू की। ये मामला कांगो के मिलिट्री कमांडर थॉमस लुबांगा से जुड़ा था, जिन पर आरोप था कि उन्होंने सेना में बच्चों को भर्ती किया। लुबांगा ने युद्ध में उनका इस्तेमाल किया। 2009 में इस मामले में लुबांगा पर ट्रायल शुरू हुआ। 2012 तक इस मामले की सुनवाई चली। मार्च 2012 में कोर्ट ने लुबांगा को इस अपराध का दोषी पाते हुए उन्हें 14 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का नाम इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस है और यह नीदरलैंड के हेग शहर में है। इसी उपलक्ष्य में दुनिया भर में 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय की उभरती प्रणाली को मान्यता देने के प्रयास के तहत 17 जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस दिवस पर सभी को न्याय सुलभ हो, इस पर भी जोर दिया जाता है।

2002 रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड कायम किया।

2003 उत्तर पूर्व कांगो में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।

2005 भारतीय रिजर्व बैंक के 14वें गवर्नर आईजी पटेल का निधन हुआ।

2006 कैप कनैवरल (फ्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008 अफगानिस्तान में सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2012 संयुक्त राज्य अमेरिका की सुनीता विलियम्स, रूस की यूरी मालेनचेंको और जापान की अकी होशाइड ने तीन महीने के लंबे मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान किया। 

2013 चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 से अधिक लोगों की मौत हुई और भारी नुकसान हुआ। 2013 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार बरुन डे का निधन हुआ।

2014 मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

2018 प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हुआ।

विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #8july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay #WorldPopulationDay #WorldPaperBagDay #WorldRockDays #17july #WorldYouthSkillsDay #WorldSnakeDay #WorldDayforInternationalJustice

World History of July 17 - Information about important events of 600 years of India and the world

1429 The Dauphin was appointed King of France.

In 1453, the French army defeated the English in the First War of the Castilians.

1489 Nizam Khan Sikandar Shah Lodi II became the Sultan of Delhi.

1549 Jews are expelled from Belgium from the Ghent area of the European country Belgium.

1712 European countries England, Portugal and France signed a cease fire.

1727 Simon van Slingland appointed Dutch pension advisor.

1740 Prospero Lambertini was elected the 14th Pope.

1762 Catherine II becomes Empress of Russia after the assassination of Peter II. It is said that Catherine got her husband murdered and indirectly ruled Russia through her henchmen and did a lot of debauchery.

1790 Adam Smith, famous Scottish polemicist, philosopher and political economist, theorist died. One of his famous sayings is- No society can be sure to be prosperous and happy, the bulk of whose members are poor and miserable. His book, An Inquiry into the Nature and Causes of the Wealth of Nations, published on 9 March 1776, commonly referred to by its shortened title The Wealth of Nations is the great work of the Scottish economist and moral philosopher Adam Smith.) shook Europe, forced to think. His emphasis was also on the fact that without the welfare of the workers, the welfare of the owners also cannot be much.

1918 Tsar Nicholas II, the anti-people king of Russia, was put to death along with his family.

1850 The Harvard Observatory took the first photograph of a star.

1861 US Congress authorizes paper currency.

1862 Allows the US Army to accept blacks as workers.

1867 The first US dental hospital, the Harvard School of Dental Medicine, is established in Boston, Massachusetts.

1893 Arthur Shrewsbury of England became the first cricketer to score 1000 runs in Test cricket.

1898 The Spanish army surrenders to the US in the Santiago region of Cuba.

1906 Bijoun Bhattacharya, noted Bengali playwright, theater and film actor from Calcutta, was born in Faridpur, Bangladesh. On the same day, Clément Armand Fallières was elected President of France.

1912 The International Amateur Athletics Federation (IAF) is founded in Sweden.

1916 Birthplace of Abraham Lincoln established as a National Historical Park in the Kentucky town of Leroy County.

1913 Roger Garody, the famous philosopher and writer of France, was born in the city of Marsi.

1917 King George V of England changes the family's surname to Windsor. Earlier this royal family was known as the German royal house of Saxe-Coburg and Gotha.

1919 Constitution was adopted in Finland.

1923 Begum Abida Ahmed, wife of Fakhruddin Ali Ahmed, fifth President of India, was born.

1928 Alexander Madiman, Governor of Uttar Pradesh, member of the Committee on the Home Department of the Governor General, passed away.

1929 Soviet Union ends diplomatic relations with China.

1930 Sachin Bhowmick, noted film director and screenwriter, was born in Calcutta.

1936 Civil War started in Spain, it lasted for 3 years.

1943 Britain's Royal Air Force RAF attacks Germany's Peenemünde rocket base.

1944: 322 people died in the explosion of two ammunition-laden ships near California in America.

1945 Soviet leader Joseph Stalin, British Prime Minister Winston Churchill and US President Harry S. Truman held a meeting at Popsdam.

1947 The Indian passenger ship Ramdas got caught in a storm and sank near Bombay. 625 people died.

1948 Women in India were declared eligible in all types of civil services, including the Indian Administrative Service and the Indian Police Service.

1950 India's first aircraft crashes in Pathankot, Punjab, India.

1955 Walt Disney started Disneyland Park in California. Millions of tourists visit the park every year.

1957 Indian Navy i.e. Navy Chief Sunil Lamba was born.

1959 Zarina Wahab, famous Hindi cinema actress, was born. You might have seen her in Chitchor and Gharaunda with Amol Palekar. Many popular songs like Tu Mere Sur Mein Sur Mila Le, Sang Gaa Le, To Zindagi Ho Jaye Safal… were picturized on him.

1960 Bina Kanan, owner of Seematti Textiles, businesswoman and fashion designer, was born in Kottayam.

1968 In Iraq, the Bas Party seizes power in an insurgency led by Ahmed Hassan Albakr.

1969 Ravi Kishan Shukla, well-known Bhojpuri, Bollywood film actor and BJP leader, MP, was born in Jaunpur district, Uttar Pradesh.

1972 Two women started training as agents in the US intelligence agency FBI for the first time. On this day Indulal Yagnik, a famous politician from Gujarat and leader of All India Kisan Sabha, passed away.

1973 Mohammad Zahir Shah, the last king of Afghanistan, is overthrown in a coup by his cousin Mohammad Daud Khan. Adeel Hashmi taught acting and speaking for 20 years before designing the Better Speakers program. Adil, the operator of the BetterSpeaker.net website, was born on 17 July 1973 in Lahore, Pakistan.

1974 Bomb blast at the Tower of London injures 41 people.

1976 The 21st Modern Olympic Games begin in Montreal, Canada.

1979 Lalmani Mishra, eminent Indian classical musician, passed away.

1980 Janko Suzuki becomes the Prime Minister of Japan.

1981 Israel destroys the al-Fatah headquarters in Beirut, the capital of Lebanon.

1982 Gurbux Singh Chahal, prominent Indian-American Internet entrepreneur, advertising firm, was born in Tarn Taran, Punjab.

1987 Diplomatic relations between Iran and France end.

1989 Mallika Dua, noted film actress and model, writer, and comedian, was born. Mallika Renowned television journalist Late. Vinodi is the daughter of Dua.

1992 Pranay Haseena Sunil Kumar, noted Indian badminton player, was born. On this day in 1992, yesteryear's famous Indian film actress, singer and film producer Kanan Devi passed away.

1994 Ananya Birla, noted singer and businesswoman, daughter of noted industrialist Kumar Mangalam Birla, was born. On this day in 1994, the first fragment of Comet Shumaker Levi-9 collided with Jupiter.

1995 The US stock market Nasdaq Composite Index closes above the 1,000 mark for the first time. On the same day, Forbes magazine declared Microsoft founder Bill Gates as the richest person in the world.

1996 Tamil Nadu Chief Minister M. Karunanidhi changed the name of Madras to Chennai.

1998 Samyukta Hegde, a well-known Kannada, South Indian film actress and model, was born in Bangalore.

In 1998, more than 120 countries together established the International Criminal Court. The purpose of making this court is to hear the cases of serious crimes of the governments of different countries. This court started its functioning from 1st July, 2002. India is different from the treaty in Rome, in which the participating countries established this court. Ever since the formation of the United Nations in 1945, efforts were being made to create an International Criminal Court. On 9 December 1948, the United Nations passed a resolution in this regard. It said that brutal incidents like genocide in history have done a lot of harm to humanity. International cooperation is necessary to free mankind from such heinous crisis. Genocide was considered an international crime in the resolution. The United Nations also sought suggestions from the International Law Commission for the formation of an International Court. Based on the recommendations of the commission, a committee was formed. The work of this committee was to study regarding the establishment of the International Court. In 1953, this committee prepared a draft. In 1993, a fierce civil war broke out in Yugoslavia. Thousands of people were massacred in ethnic violence in this war. After this, once again the demand for the formation of the International Criminal Court started increasing. In 1994, the International Law Commission completed work on the draft constitution of the International Criminal Court. This draft was placed before the United Nations General Assembly. Improvements were made to the draft and in April 1998 the draft was completed. The United Nations called a conference in Rome from 15 June to 17 July to give this draft the form of law. On July 17, 1998, more than 100 countries gave their consent to this draft and gave it the form of law and under this the International Criminal Court was established. In 2006, the International Criminal Court began hearing its first case. The case was related to Congolese military commander Thomas Lubanga, who was accused of recruiting children into the army. Lubanga used them in battle. In 2009, the trial on Lubanga started in this case. The hearing of the case went on till 2012. In March 2012, a court found Lubanga guilty of the crime and sentenced him to 14 years in prison. The name of the court is International Court of Justice and it is located in the city of Hague, Netherlands. On this occasion, International Justice Day is celebrated on 17th July all over the world. World Day for International Justice, also known as International Day of Criminal Justice or International Day of Justice, is an international day observed around the world on 17 July in an effort to recognize the emerging system of international criminal justice. It is also emphasized that justice should be accessible to all on this day.

2002 Svetlana Fifaprova of Russia sets a new European record in the pole vault event.

2003 Ethnic violence in northeast Congo kills 54.

2005 IG Patel, the 14th Governor of the Reserve Bank of India, passed away.

2006 The Discovery spacecraft landed safely on Earth after completing its 13-day space journey at the Space Center in Cap Canaveral (Florida).

In 2008, forces in Afghanistan attacked terrorists hiding in Pakistan with missiles and helicopters.

2012 Sunita Williams of the United States, Yuri Malenchenko of Russia and Aki Hoshide of Japan depart for a three-month long mission to space from the International Space Station.

2013 Floods in Sichuan province of China kill more than 58 people and cause extensive damage. Famous Indian historian Barun Dey passed away on this day in 2013.

2014 Malaysia Airlines Flight 17 crashes, killing 283 passengers and 15 crew members.

2018: Famous Bollywood film actress Rita Bhaduri passed away.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalAsteroidDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #InternationalPlasticBagFreeDay #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay #WorldPopulationDay #WorldPaperBagDay #WorldRockDays #17july #WorldYouthSkillsDay #WorldSnakeDay #WorldDayforInternationalJustice

No comments

Thank you for your valuable feedback