ब्रेकिंग न्यूज़

14 जुलाई का इतिहास: 800 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी History of July 14: Information about important events that happened in India and the world in 800 years

1223 फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस आठवें फ्रांस के राजा बने।

1456 बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन साम्राज्य यानी आधुनिक तुर्की को पराजित किया।

1636 मुगल बादशाह शाहजहां ने अपने बेटे औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

1789 अत्यधिक गरीबी, शोषण, उत्पीड़न, महंगाई और भूख से त्रस्त फ्रांसीसी जनता ने क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया। राजा और रानी सहित अनेक को मौत की सजा दी।

1794 मैसूर के महाराजा कृष्णाराजा वाडियार तृतीय का जन्म श्रीरंगपट्टन में हुआ।

1798 अमेरिकी कांग्रेस ने राजद्रोह एक्ट को मंजूरी दी। इससे सरकार के खिलाफ आलोचनात्मक, गलत या भ्रामक खबरें लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया। 



1850 मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक फिजीशियन, वैज्ञानिक जॉन बी गोरी थे। 1841 में फ्लोरिडा में पीला बुखार के कारण हजारों लोगों की जान गई थी। जॉन का विचार था कि इस बीमारी के फैलने के पीछे गर्मी एक वजह है। इससे निपटने के लिए उन्होंने अपने क्लिनिक की खिड़की के पास एक बर्तन में बर्फ भरकर टांग दिया। इस बर्तन से हवा टकराकर कमरे में जाती और कमरा ठंडा रहता। उस समय बर्फ हासिल करना आसान नहीं था। ठंडी जगहों से बर्फ को जहाजों में भरकर सप्लाई किया जाता था। जॉन ने सोचा क्यों न बर्फ बनाई जाए। 1755 में विलियम क्लेन भी इथर को वैक्यूम में गर्म कर बर्फ बनाने का प्रयास कर चुके थे। तब गोरी ने मशीन पर काम शुरू किया और चार साल में उसे बना भी लिया। गोरी को 14 जुलाई 1850 को एक काउंसिल मेंबर रोसन ने पार्टी दी थी। इस दौरान बर्फ खत्म हो गई। तब एक मेहमान ने कहा- अब हमें गर्म वाइन पीनी पड़ेगी। इस पर रोसन ने खड़े होकर कहा, फ्रांस की आजादी के मौके पर तो बिल्कुल नहीं। उनके ऐसा बोलते ही वेटर बर्फ के साथ वाइन की बोतल ले आए। इस बर्फ को गोरी ने ही बनाया था।

1853 प्रथम यूएस वर्ल्ड का मेला न्यूयॉर्क के क्रिस्टल पैलेस में शुरू हुआ।

1856 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ।

1861 कॉट लिंग ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर उन्नत हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।

1864 अमेरिका के मोंटाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।

1867 अल्फ्रेड नोबेल ने दक्षिण इंग्लैंड के सरे स्थित पहाड़ी पर लोगों के सामने डायनामाइट के विस्फोट का प्रदर्शन किया। अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को हुआ था। पिता इमानुएल नोबेल के दिवालिया होने के बाद 1842 में नोबेल 9 साल की उम्र में अपनी मां आंद्रिएता एहल्सेल के साथ नाना के घर सेंट पीट्सबर्ग चले गए। यहां उन्होंने रसायन विज्ञान और स्वीडिश, रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाएं सीखीं। पेरिस की एक निजी रिसर्च कंपनी में काम करने के दौरान अल्फ्रेड की मुलाकात इतावली केमिस्ट अस्कानियो सोब्रेरो से हुई। सोब्रेरो ने विस्फोटक लिक्विड नाइट्रोग्लिसरीन का आविष्कार किया था। यह इस्तेमाल के लिए खतरनाक था। यहां से अल्फ्रेड की रुचि नाइट्रोग्लिसरीन में हुई और उन्होंने निर्माण कार्यों में इसके इस्तेमाल के बारे में सोचा। 1863 में स्वीडन लौटने पर अल्फ्रेड का फोकस नाइट्रोग्लिसरीन को विस्फोटक के रूप में विकसित करने पर रहा। दुर्भाग्य से यह परीक्षण असफल रहा, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई। मरने वालों में अल्फ्रेड का छोटा भाई एमिल भी शामिल था। इसके बाद स्वीडिश सरकार ने नाइट्रोग्लिसरीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, लेकिन अल्फ्रेड नहीं रुके, उन्होंने झील में एक नाव को अपनी प्रयोगशाला बनाया। 1866 में उन्होंने नाइट्रोग्लिसरीन में सिलिका मिलाकर एक ऐसा मिश्रण बनाया जो विस्फोटक था, साथ ही इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित भी था। 1867 में 14 जुलाई को इस मिश्रण को नोबेल ने साउथ इंग्लैंड के सरे स्थित पहाड़ी पर लोगों के सामने प्रदर्शित किया। उन्होंने विस्फोटकों को पहाड़ी से नीचे फेंका और धमाके की तीव्रता भी कंट्रोल कर दिखाई ताकि लोगों को इसके सुरक्षित होने का भी पता लग सके। अगले साल अल्फ्रेड नोबेल को इस आविष्कार को पेटेंट भी मिला। उनके इस आविष्कार को दुनिया आज डाइनामाइट के नाम से जानती है। डाइनामाइट के आविष्कार के बाद निर्माण उद्योग में इसका इतना ज्यादा इस्तेमाल होने लगा कि अल्फ्रेड ने 90 जगहों पर डाइनामाइट बनाने की फैक्ट्री खोली। 20 से ज्यादा देशों में ये फैक्ट्रियां थीं। वे लगातार फैक्ट्रियों में घूमते रहते थे। इस वजह से लोग उन्हें यूरोप का सबसे अमीर आवारा कहते थे। डाइनामाइट के अलावा अल्फ्रेड के नाम पर 355 पेटेंट हैं। उन्होंने अपनी वसीयत में मानवता को लाभ पहुंचाने वाले लोगों को अपनी संपत्ति में से पुरस्कार देने की इच्छा जताई थी, जो आज प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार नाम से जाना जाता है। स्विडन स्थित नोबल समिति हर साल दुनिया भर से विभिन्न पुरस्कारों के लिए योग्य व्यक्तियों का चयन करती है। नोबल की मौत की खबर एक अखबार ने द मर्चेंट आफ डेथ इज डेड शीर्षक से दी। असल में लोगों ने डायनामाइट का बहुत दुरुपयोग किया और मुनाफाखोरों ने खूब डायनामइट का उपयोग कर अपने कारोबार, उद्योग को बढ़ाकर मुनाफा कमाया। इसमें जगह-जगह दुर्घटनाओं में तमाम लोगों की मौत हुई और डायनामाइट के दुरुपयोग से नोबल बहुत व्यथित हुए। इसीलिए वह अपनी वसियत में यह व्यवस्था कर गये कि उनकी संपत्ति से समाज के लिए बेहतर काम करने वाले विविध क्षेत्रों के लोगों को पुरस्कार दिए जाएं। 

1896 आगरा के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का निधन हुआ।

1899 सबसे पहला गणतंत्र दक्षिण अमेरिका में घोषित किया गया।

1902 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ।

1914 पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड को मिला।

1917 जाने माने भारतीय फिल्म संगीतकार रोशन यानी रोशन लाल नागरथ का जन्म गुजरांवाला, पाकिस्तान में हुआ।

1920 महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे शंकरराव चव्हाण का जन्म हुआ।

1927 हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1933 जर्मनी में फासिस्ट एडोल्फ हिटलर की नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी राजनीतिक दलों को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।

1936 जाने माने गुजराती फिल्म एवं स्टेज अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक उपेंद्र जेठालाल त्रिवेदी का जन्म इंदौर में हुआ।

1937 जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और विख्यात फिल्म अभिनेता ओम शिवपुरी की पत्नी सुधा शिवपुरी का जन्म इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ।

1940 द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज नहर पर बमबारी की।

1945 भारत के प्रमुख अमीर लोगों में से एक और प्रमुख कारोबारी एचसीएल टैक्नोलोजीस लि. मुखिया शिव नडार का जन्म हुआ।

1950 वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपर कंपनी एमजीआर के मालिक, मैकेनिकल इंजीनियर और अमीर कारोबारी ग्रांधी मल्लिकार्जुन राव का जन्म राज़म, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1951 किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण सीबीएस चैनल पर हुआ, जिसमें एक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण किया गया।

1957 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, पूर्व सीबीआई डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ।

1958 इराक में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।

1965 मंगल के पास से गुजरने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।

1969 जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत हुई। इसी दिन 1969 में अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोट बंद किये।

1971 भारत की सुपर माॅडल और फेमिना मिस इंडिया पीजेंट 1992 मधु सप्रे का जन्म नागपुर में हुआ। इसी दिन जानी मानी मास्टरशेफ और पूर्व शिक्षिका पंकज भदौरिया का जन्म लखनऊ में हुआ।

1972 सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1975 फिल्म संगीतकार मदन मोहन का निधन हुआ। साधना और सुनील दत्त अभिनीत मेरा साया फिल्म (1966 निर्देशक राज खोसला) के लिए राजा मेहंदी अली खां के लिखे और लता मंगेशकर के गाये गीत तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ देगा.को संगीतकार मदन मोहन ने संगीतबद्ध किया था। 25 जून 1924 को जन्मे मदन मोहन का निधन 14 जुलाई 1975 को हुआ।

1987 ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त किया गया।

1990 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी जसेल अलेन करनीरो का जन्म कर्टोरिम, गोवा में हुआ।

1991 इराक से ब्रिटिश सेना की वापसी हुई।

1995 एमपी 3 डिजिटल ऑडियो सिस्टम एन्कोडिंग के प्रारूप को प्रस्तुत किया गया।

1996 अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2003 कर्नाटक के धारवाड़ में 9 सितंबर 1909 को जन्मी भारतीय फिल्म जगत के शुरुआती दौर यानी 1930 से 1980 तक करीब 50 साल हिंदी फिल्मों में सक्रिय रहीं अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन 14 जुलाई 2003 को डैनबरी, कनेक्टिक, अमेरिका में हुआ।

2008 नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2012 दुनिया भर में गैर-बाइनरी लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गैर-बाइनरी पीपुल्स दिवस का आयोजन पहली बार किया गया।

2013 भारत में आखिरी टेलीग्राम भेजा गया था। ये टेलीग्राम कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजा गया। इसी के साथ 163 साल पुरानी टेलीग्राम सेवा को देश में बंद कर दिया गया। भारत में 1851 में प्रायोगिक रूप में कलकत्ता से डायमंड हार्बर तक तार (टेलीग्राम) सेवा शुरू की गई थी। तब ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग ही इसका इस्तेमाल करते थे। धीरे-धीरे पूरे देश में इसका इस्तेमाल शुरू हुआ और 1855 में आम लोगों के लिए भी तार भेजने की सुविधा शुरू हुई। मोर्स कोड के जरिए एक जगह से दूसरी जगह मैसेज भेजने की ये तकनीक एक जमाने में सबसे तेज संदेश भेजने का इकलौता जरिया थी। इंटरनेट के आने तक दुनिया भर में समाचारों के आदान-प्रदान का एकमात्र यही जरिया था।, मोबाइल जैसी नई तकनीकों की वजह से यह अप्रासंगिक हो गई। नुकसान भी बढ़ता जा रहा था। भारत सरकार को टेलीग्राम सर्विस पर सालाना 100 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते थे, पर कमाई सिर्फ 75 लाख की थी। 12 जून 2013 को सरकार ने इस सेवा को बंद करने का फैसला लिया और 14 जुलाई 2013 को आखिरी तार भेजने के बाद यह सेवा हमेशा के लिए बंद हो गई। इसी दिन बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के प्रधानमंत्री ने तीन साल के अंतराल पर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को फोन कर उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष शांति वार्ता में फिर से प्रवेश कर सकते हैं।

2014 इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015 नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2018 प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ललित मोहन राय का निधन हुआ।

विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #8july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay #WorldPopulationDay #WorldPaperBagDay #WorldRockDays #14july

History of July 14: Information about important events that happened in India and the world in 800 years

After the death of Philip II in 1223, his son Louis VIII became king of France.

In 1456 Hungary defeated the Ottoman Empire i.e. modern Turkey in the Battle of Belgrade.

1636 The Mughal emperor Shah Jahan appointed his son Aurangzeb as the viceroy of the Deccan.

1789 The French people started revolution due to extreme poverty, exploitation, oppression, inflation and hunger. During the Revolution, the people of Paris took control of the historic prison of the Bastille and destroyed a large part of it. Gave death sentence to many including king and queen.

1794 Krishnaraja Wadiyar III, Maharaja of Mysore, was born in Srirangapatna.

1798 US Congress approves the Treason Act. It made it a crime to write, publish or speak critical, false or misleading news against the government.

1850 First public demonstration of ice made by machine. There was a physician, scientist John B. Gorrie in Florida, USA. In 1841 thousands of people died due to yellow fever in Florida. John thought that heat was one of the reasons behind the spread of this disease. To deal with this, he hung a pot filled with ice near the window of his clinic. Air collided with this utensil and went into the room and the room remained cool. Getting ice at that time was not easy. Ice was supplied by filling ships from cold places. John thought why not make ice. In 1755, William Klein had also tried to make ice by heating ether in a vacuum. Then Ghori started working on the machine and built it in four years. Gowrie was given a party on 14 July 1850 by Rossen, a council member. During this time the snow ended. Then a guest said - Now we have to drink hot wine. On this Rosen stood up and said, certainly not on the occasion of the independence of France. As soon as he said this, the waiter brought a bottle of wine with ice. Ghori had made this snow.

1853 The first US World's Fair opens at the Crystal Palace in New York.

1856 Gopal Ganesh Agarkar, famous social worker, was born.

1861 Cott Ling built the machine gun as an advanced weapon based on the experiences and research of past inventions.

1864 Gold was discovered in Helena, the capital of Montana province of America.

1867 Alfred Nobel demonstrated the explosion of dynamite in front of people on a hill in Surrey, southern England. Alfred Bernhard Nobel was born on 21 October 1833. After the bankruptcy of his father, Emanuel Nobel, in 1842, at the age of 9, Nobel moved with his mother, Andreata Ehlsel, to his maternal grandmother's house in St. Petersburg. Here he learned chemistry and the Swedish, Russian, English, French and German languages. While working for a private research company in Paris, Alfred met the Italian chemist Ascanio Sobrero. Sobrero invented the explosive liquid nitroglycerin. It was too dangerous to use. From here Alfred became interested in nitroglycerin and thought about its use in construction. Returning to Sweden in 1863, Alfred focused on developing nitroglycerin as an explosive. Unfortunately, this test was unsuccessful, in which many people also died. Alfred's younger brother Emil was also among the dead. After this the Swedish government banned the use of nitroglycerin, but Alfred did not stop, he made a boat in the lake his laboratory. In 1866, he mixed silica with nitroglycerin to create a mixture that was both explosive and safe to use. On July 14, 1867, Nobel demonstrated this mixture in front of people on a hill in Surrey, South England. He threw the explosives down the hill and also controlled the intensity of the blast so that people could also know that it was safe. The next year, Alfred Nobel also received a patent for this invention. Today the world knows his invention by the name of dynamite. After the invention of dynamite, it became so widely used in the construction industry that Alfred opened dynamite factories in 90 places. These factories were in more than 20 countries. He used to roam around the factories continuously. Because of this people used to call him the richest vagabond in Europe. Apart from dynamite, Alfred has 355 patents in his name. In his will, he had expressed his desire to award people from his wealth to those who have benefited humanity, which is today known as the prestigious Nobel Prize. The Sweden-based Nobel Committee selects deserving individuals from around the world every year for various awards. Noble's death was reported by a newspaper titled The Merchant of Death is Dead. Actually people misused dynamite a lot and profiteers earned profits by using a lot of dynamite to increase their business, industry. In this, many people died in accidents at various places and Noble was very distressed by the misuse of dynamite. That's why he made arrangements in his will that people from various fields who do better work for the society should be given awards from his property.

1896 Raja Laxman Singh, famous Hindi litterateur of Agra, passed away.

1899 The first republic was declared in South America.

1902 Chandrabhanu Gupta, famous freedom fighter and Chief Minister of Uttar Pradesh, was born.

1914 Robert H. Gogard receives a patent for the design of the first liquid-fueled rocket.

1917 Roshan i.e. Roshan Lal Nagrath, noted Indian film composer, was born in Gujranwala, Pakistan.

1920 Shankarrao Chavan, prominent politician, Chief Minister and Union Minister of Maharashtra, was born.

1927 The first commercial flight of an airplane begins in the Hawaiian Islands.

1933 In Germany, except for the Nazi Party of Fascist Adolf Hitler, all the remaining political parties were declared illegal and repressive policy was started.

1936 Upendra Jethalal Trivedi, noted Gujarati film and stage actor, film producer, director, was born in Indore.

1937 Sudha Shivpuri, noted film actress and wife of noted film actor Om Shivpuri, was born in Indore, Madhya Pradesh.

1940 German bombers bombed the Suez Canal in World War II.

1945 HCL Technologies Ltd., one of the richest men of India and a prominent businessman. Chief Shiv Nadar was born.

1950 Grandhi Mallikarjuna Rao, mechanical engineer and wealthy businessman, owner of global infrastructure developer MGR, was born in Rajam, Andhra Pradesh.

1951 The first color telecast of a sporting event occurred on CBS, with a horse race broadcast live.

1957 Alok Verma, Indian Police Service officer, former CBI Director and Delhi Police Commissioner, was born in Delhi.

1958 After the rebellion of General Abdul Karim in Iraq, the end of the monarchy system and the establishment of democracy.

1965 A NASA spacecraft passes by Mars and takes the first close-up pictures of another planet.

In 1969, 85 people died in a collision between a goods train and a passenger train in Jaipur. On this day in 1969, the US Treasury Department and the Federal Reserve System closed notes of 500, 1,000, 5,000 and 10,000 dollars.

1971 India's supermodel and Femina Miss India pageant 1992 Madhu Sapre was born in Nagpur. On this day renowned MasterChef and former teacher Pankaj Bhadauria was born in Lucknow.

1972 Soviet Union conducts underground nuclear test.

1975 Madan Mohan, film composer, passed away. The song Tu Jahan Jahan Chalega, Mera Saaya Saath Dega, written by Raja Mehndi Ali Khan and sung by Lata Mangeshkar, was composed by music composer Madan Mohan for the film Mera Saaya (1966 directed by Raj Khosla) starring Sadhna and Sunil Dutt. Madan Mohan was born on 25 June 1924 and died on 14 July 1975.

1987 Martial law is abolished in Taiwan after 37 years.

1990 Jasal Allen Karneiro, famous Indian football player, was born in Curtorim, Goa.

1991 British troops withdraw from Iraq.

1995 The MP3 digital audio system encoding format is introduced.

1996 America started sending arms to Pakistan under the Brown Amendment.

2003 Born on September 9, 1909 in Dharwad, Karnataka, actress Leela Chitnis, who was active in Hindi films for almost 50 years from 1930 to 1980, died on July 14, 2003 in Danbury, Connecticut, USA.

2008 Nepal's executive parliament approves a constitution amendment bill to elect the prime minister.

2012 marks the first time International Day of Non-Binary People was held to draw attention to the challenges faced by non-binary people around the world.

2013 The last telegram was sent in India. This telegram was sent to Congress leader Rahul Gandhi. With this, the 163-year-old Telegram service was discontinued in the country. Telegraph service was started in India in 1851 on an experimental basis from Calcutta to Diamond Harbour. Then only the people of East India Company used it. Gradually, its use started in the whole country and in 1855 the facility of sending telegrams started for the common people as well. This technique of sending messages from one place to another through Morse code was the only means of sending the fastest message at one time. This was the only means of exchanging news around the world until the advent of the Internet. Due to new technologies like mobiles, it became irrelevant. The loss was also increasing. The Government of India had to spend 100 crores annually on Telegram service, but the earning was only 75 lakhs. On 12 June 2013, the government decided to discontinue the service and after sending the last telegram on 14 July 2013, the service was closed forever. On the same day Benjamin Netanyahu, Israel's prime minister, telephoned Palestinian President Mahmoud Abbas after a gap of three years, expressing hope that the two sides could re-enter peace talks.

In 2014 the Church of England voted to allow women to be bishops.

2015 NASA's New Horizons becomes the first spacecraft to visit Pluto.

2018 Famous Indian painter Lalit Mohan Roy passed away.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalAsteroidDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #InternationalPlasticBagFreeDay #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay #WorldPopulationDay #WorldPaperBagDay #WorldRockDays #14july

No comments

Thank you for your valuable feedback